News
खबरें अब तक...

समाचार

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका,स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन10 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई पहचान पत्र न रखने वाले लोगों का टीकाकरण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक ऐसे लोगों को कोविन ऐप में पंजीकृत किया जाएगा और उनके टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी जिला शासन की होगी। मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर कार्ड या पेंशन पेपर में से किसी एक पहचान पत्र का होना जरूरी है लेकिन अगर किसी के पास यह पहचान पत्र नहीं हैं तो उन्हें वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रखा जा सकता। इसी के मद्देजनर मंत्रालय ने ऐसे लोगों का टीकाकरण कराने के लिए गाइलाइन जारी की है। इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लोग, भिखारी, पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे मरीज शामिल होंगे। ऐसे लोगों को ढूंढने का काम जिले की टास्क फोर्स करेगी। वह अल्पसंख्यक विभाग, सामाजिक न्याय विभाग व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे लोगों की पहचान कर सकती है। इन लोगों का कोविन ऐप में पंजीकरण कराया जाएगा जिसमें लाभार्थी का नाम, जन्म का साल और लिंग दर्ज कराया जाएगा। मोबाइल नंबर और पहचान पत्र की अनिवार्यता नहीं होगी। इसका सत्यापन फैसिलिटेटर करेंगे जिसके बाद इन लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

 

पुलिस ने जुआरी दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रजभूषण शर्मा मय हमराहीगणों द्वारा 01 जुआरी अभियुक्त जब्बार पुत्र अब्दुल वहाब निवासी मिमलाना रोड रामजीला टील्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा, गत्ता, पेंन्सिंल, कलम व 2500 रूपए बरामद किए गए।

 

पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त व0उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा वॉछित अभियुक्त राहुल पुत्र शम्भू निवासी ग्राम जडौदा थाना मन्सुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को नरा जडौदा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त शिवकुमार पुत्र दिवाना निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त प्र0नि0 विन्धांचल तिवारी द्वारा वॉछित अभियुक्त अक्षय पुत्र स्व0 अशोक निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को अण्डरपास फुलत से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त घनश्याम पुत्र भूल्लन निवासी ग्राम व थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

 

बिना वजह सड़क पर घूमने वालों के चालान काटे1 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिना वजह सड़क पर घूमने वालों की पुलिस ने खबर ली और चालान काटे। एसएसपी ने खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्था परखी और पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दस मई तक लाकडाउन लगा हुआ है। लाकडाउन के बाद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ लोग जरूरी काम तो कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर घूम रहे हैं। इसके चलते एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। इसके चलते शु़क्रवार को भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। शहर कोतवाली, थाना नई मंडी और सिविल लाइन पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य चौराहों पर बैरियर लगाकर चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों के चालान काटे गए। पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। उधर, देर रात और शुक्रवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर की व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने लाकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। लाकडाउन में दूध की डेयरी, सब्जी और फलों की दुकान अन्य दुकानों के खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। देहात में भी बरती गई सख्ती-शहर के साथ देहात में भी लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरती। खतौली, जानसठ, मीरापुर, पुरकाजी, भोपा व मंसूरपुर समेत अन्य थानाक्षेत्रों में पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान किए।

 

अंजु अग्रवाल ने शहर वासियों के लिए भगवान से प्रार्थना की
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने शिव चौक पहुंचकर शहर वासियों के लिए भगवान से प्रार्थना की कि इस भयंकर बीमारी से शहर वासियों एवं देशवासियों को जल्द से जल्द निजात मिले। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि धरती पर बीमारियां पहले भी आई हैं मगर हमारे डॉक्टरों समाजसेवी संगठनों एवं हमारी सरकारों ने उनका डटकर सामना किया है। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है इस बार भी विजय हमारी होगी। पालिका अध्यक्ष के साथ स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं एसके बिट्टू मौजूद रहे।

 

थाने व चौकियों सेनेटाइज किया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ से बचाव हेतु जनपद में चल रहा है सेनेटजेशन अभियान, लगातार विभिन्न स्थानों को किया जा रहा है सेनेटाईज। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर, थाना सिविल लाइन, थाना नई मंडी, महिला थाना, पुलिस चौकी शामली स्टैंड, पुलिस चौकी आबकारी, पुलिस चौकी रुड़की चुंगी, पुलिस चौकी रामपुर तिराहा, पुलिस चौकी भोपा रोड, पुलिस चौकी वहलना, पुलिस चौकी सूजडू, पुलिस चौकी गांधीनगर, पुलिस चेकपोस्ट गांधी कॉलोनी, पुलिस चेक पोस्ट महावीर चौक एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज़ किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य नगर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

 

एसपी सिटी ने शहर के मुख्य चौराहों का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण कर लॉक़डाउन का पालन करवाने हेतु लगी पुलिस बल की डयूटी को चैक किया गया तथा लोगों से कोविड नियमों का लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से स्वंय को सुरक्षित रखते हुए डयूटी करने तथा अनावश्यक कार्य के घूम रहे/कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फररनगर। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाज़ार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लगातार सघन चैकिंग की जा रही है। साथ ही साथ लोगो से बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले एवं कोविड गाईडलाइंस का पालन करने हेतु अपील की गयी।

 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते कई गलियों को सील किया
पुरकाजी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते कस्बे के मोहल्ला झोझगान की कई गलियों को सील किया गया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा कस्बे के बाजार में किरयाने, मेडिकल के साथ कपड़े व रेडीमेड और जूते चप्पलों आदि दुकानें खुल गईं। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस बाजार में पहुंची। जिसे देखकर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। कुछ व्यापारियों को पुलिस चेतावनी देकर लौट आई। पुलिस के वापस लौटते ही दुकानों के शटर फिर खुल गए। व्यापारियों का कहना है कि शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इसके अलावा ईद का त्योहार भी नजदीक है। ग्राहकों को सामान नहीं मिलने पर परेशानी हो रही है।

 

समाचार

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने सैनिटाइज किया6 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। छपार में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी ने बरला की गलियों को सैनिटाइज किया। उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना से बचाव के लिए घरों में रहने की अपील की। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए वार्ड नं-३ से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी कर्मयोद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को बरला की गलियों में घूम-घूमकर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को आगे आना चाहिए। ग्रामीण लाकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें। मास्क का प्रयोग करे। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें, शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करें। सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें। इस दौरान शुभम त्यागी, विनित त्यागी, रघुराज सिंह व काकू आदि मौजूद रहे।

 

मीरापुर मे ंकई गलियों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सीज किया
मीरापुर। कस्बे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते नगर पंचायत की ओर से कई गलियों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बांस-बल्लियां लगाकर उन्हें सील कर दिया गया। मीरापुर क्षेत्र में नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन बावजूद इसके लोग कोरोना को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क व दक्षिणी मुश्तर्क की दो गलियों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया। सील किए गए क्षेत्र के लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई।

बढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

जिला अस्पताल में अलग से मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भी मरीजों को नई जिन्दगी मिल रही है। शरीर में ५५ प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले मरीज भी स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। चिकित्सक व स्टाफ मरीजों के साथ दिन-रात एक किये हुए हैं।
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों वाले मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसकी क्षमता ४० बेड की है। वार्ड में भर्ती होने वाले सभी मरीजों को कृत्रिम आक्सीजन देने की सुविधा है। डा. योगेश त्रिखा के नेतृत्व में डा. जुनैद की टीम आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार में जुटी है। वार्ड में उन मरीजों का उपचार किया जाता है जिनमें कोरोना के लक्षण तो होते हैं, लेकिन जांच में कोरोना पाजिटिव नहीं आते। पाजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में संदर्भित कर दिया जाता है। गुरुवार को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर आइसोलेशन वार्ड से प्रियंका शर्मा तथा जय नारायाण को डिस्चार्ज किया गया। प्रियंका शर्मा ने बताया कि बीमार होने के बाद जब उसके शरीर का आक्सीजन ५५ प्रतिशत पर चला गया था तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद उसे नई जिदगी मिली। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों में नगर का जय नारायाण भी है। बताया कि उसके शरीर की आक्सीजन भी ५५ प्रतिशत पर पहुंच गई थी, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास से उसे नई जिदगी मिली।

 

न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह का बीमारी चलते निधन
मुजफ्फरनगर। न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह का बीमारी के उपरांत निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। पिछले कई वर्षो से समाचार पत्र वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर लगातार काबिज रहे राजवीर सिंह हंसमुख, मिलनसार और समाजसेवी थे। एसोसिएशन की एक बेठक में सोशल डिस्टेन्स के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों ने उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की और परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को यह अहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। झांसी की रानी पर आयोजित इस शोकसभा में कोषाध्यक्ष प्रवीन सैनी, राजेश सैनी, राजेश मित्तल, मनीष मित्तल, अरविंद पाल, अंकित पम्पलेट वाला, रमेश, सुंदर सिंह, मनोज पाल, संजय कुमार, केपी सिंह, देवेंद्र कुमार, बबलू भाई, मदनपाल, मास्टर सुशील आदि सदस्य शामिल हुए और सभी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

 

भाई को गोली मारकर घायल किया7 Min 3 |
मीरापुर। आपसी विवाद मे एक युवक ने अपने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हादसे पर मौहल्लावासियो सहित अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कैथोडा मे आज सुबह उस समय अजीबो गरीब स्थिती बन गई कि जब युवक हंसराज पुत्र योगराज ने अपने भाई मगन के साथ किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी मे तमंचे से जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। सुबह सुबह गोली की आवाज सुनकर पडौसी भी भयभीत हो गए तथा एक पल के लिए माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। पडौसियो सहित कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही घटना स्थल की और दौड पडे। कुछ ही देर मे पुलिस गांव मे पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से सीएचसी भिजवाया। जहां से डाक्टरो ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय मे डाक्टरो ने युवक मगन को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि परिजनो की तहरीर व मामले की छानबीन के बाद इस सम्बन्ध मे अग्रीम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला आज ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

राजवाहे मे महिला का शव मिलने से फैली सनसनी8 Min 1 |
चरथावल। राजवाहे मे महिला का शव बहता देख राजवाहे मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार थाना चरथावल क्षेत्र के निकटवर्ती गांव घिस्सूखेडा के ग्रामीणो मे आज दोपहर के वक्त उस समय कौतूहल बन गया कि जब ग्रामीणो ने देखा कि राजवाहे मे किसी अज्ञात महिला का शव बह रहा है। महिला का शव बहता देख राजवाहे मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से किसी प्रकाश शव को राजवाहे से बाहर निकलवाया तथा ग्रामीणो से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन महिला के शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतका के हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिवारजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिह के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे किसानो के मसीहा चौ.अजित सिह के निधन से देश मे किसान मजदूरों की आवाज को बुलन्द करने एवं समय समय पर किसानो की समस्याओ को उठाने वाले स्व.चौधरी अजित सिह के निधन से भारतीय राजनीति मे अपूरणीय क्षति हुई है,जिसकी भरपाई नही हो सकती। युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल ने कहा कि चौ.अजित सिह हरदिल अजीज नेता थे। विज्ञप्ति के माध्यम से असमय कोरोना महामारी मे जा रहे सभी व्यक्तियों के प्रति श्रृद्धाजलि अर्पित की है। तथा सभी लोगो से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर पर ही रहें व मास्क तथा सैनेटाइजर का प्रयोग करें। उन्होने जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

 

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन पर षडयंत्र के तहत हराने का आरोप9 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला पंचायत वार्ड नं. ७ से प्रत्याशी रहे शंकर सिंह भोला ने भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पर षड्यंत्र रचकर उन्हें चुनाव में हारने का काम किया है। क्षेत्र की जनता ने तो उन्हें भारी वोटों से जिताया, लेकिन षड्यंत्र कारियों ने उन्हें हरा दिया।
शांतिनगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए शंकर सिंह भोला ने कहा कि मतगणना खत्म होते ही अधिकारियों ने मतगणना पेटियों को बिना सील करायें ट्रक में भेज दिया। उन्होंने कहा कि मतगण्ना के उपरान्त कोई साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद ही मतपेटियां भेजी जाती है, लेकिन उनसे किसी भी तरह के हस्ताक्षर नहीं करायें गये। उन्हांने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों की शह पर उनके प्रत्याशी तरूण पाल ने बिना परिमाण घोषित हुए ही अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर मिठाई बांट दी, जब परिमाण ही घोषित नहीं हुआ, तो तरूण पाल को जीत की जानकारी कैसे मिल गयी। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन शुरू से ही भाजपा जनप्रतिनिधियों के दबाव में काम कर रहा था। शंकर सिंह भोला ने कहा कि शाम को जब कम्प्यूटर में मतों की फिडिंग का कार्य समाप्त हो चुका था और अधिकारियों ने उन्हें ४१२ वोटों से विजयी बताया था, औऱ अधिकारियो ने विजयी होने की रसीद भी दे दी थी अधिकारियो ने कहा था कि जीत का प्रमाण पत्र कचहरी मे ड्डस्रद्व कार्यालय से मिलेगा फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें हरा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात्रि ८ बजे तक सारे साक्ष्य हमारे पक्ष में थे, लेकिन तरूण पाल को इसके सामने जीता हुआ बताया गया। सभी प्रत्याशियों के पास मतगणना का पूरा डाटा उपलब्ध है, फिर तरूण पाल का बढ़ा हुआ डाटा कहा से आया है।
भोला ने आरोप लगाया कि विजयी घोषित किये गये प्रत्याशी तरूण पाल को रात्रि २ बजे प्रमाण पत्र देना स्पष्ट करता है कि प्रशासन की मंशा में खोट है। जब सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र कचहरी परिसर से दिये गये, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि तरूण पाल को आनन-फानन में रात्रि में बुलाकर प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने प्रत्याशियों की गैर मौजूदगी में किस तरह दोबारा मतगणना की है यह समझ से परे है। दोबारा मतगणना प्रत्याशियों की मौजूदगी में होती है। चुपचाप मतगणना कराने से स्पष्ट है कि मतगणना में अधिकारियों ने हेरा-फेरी की है। शंकर सिंह भोला ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के दबाव में प्रशासन ने उन्हें हराने का काम किया है। शंकर सिंह कहा कि वार्ड नं. ७ की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन और वोट दिया है, जिसके कारण उन्हें सबसे अधिक वोट मिले। इसके बावजूद उन्हें हरा दिया गया। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की वे निराश न हों, हम जीते है। प्रशासन द्वारा उन्हें हराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे चुप नहीं बैठेंगे और न्यायालय का सहारा लेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान नरेश गुर्जर, मनोज चौधरी पूर्व मंडल कोर्डिनेटर बसपा, राजन चौधरी, कृष्ण चौधरी, रामनिवास पाल, सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

घायल युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने आरोपियो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गांव शेरनगर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक अनुज पुत्र दयानन्द का बीती देर रात गांव के ही कुछ लोगो से मामूली सी बात पर आपसी विवाद हो गया। बताया जाता है कि इन लोगो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। देखते ही देखते कई अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव शेरनगर मे आपसी विवाद की सूचना मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस तुरंत ही गांव मे पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले ही जानकारी लेने के साथ तुरंत ही गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया जाता है कि युवक अनुज ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। युवक की मौत से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर इस पूरे प्रकरण की जांच पडताल मे जुट गई है। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =