वैश्विक

Ghaziabad: चोरी छिपे ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी, गैंग का सरगना गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में शहर कोतवाली पुलिस (City Police Station) ने ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑक्सीजन फ्लो मीटर को ऑक्सीजन सिलेंडर पर लगा कर मरीज को ऑक्सीजन दी जाती है। कोरोना काल में ऑक्सीजन फ्लो मीटर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है।

आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये की नकदी और 8 ऑक्सीजन फ्लो मीटर (Oxygen Flow Meter) बरामद हुए हैं। सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से चोरी छिपे आरोपी कालाबाजारी (Black Marketing) के काम में लगे हुए थे।

ऑक्सीजन फ्लो मीटर को करीब 15 से 20 हज़ार रुपये में बेचा जा रहा था। जबकि इसकी एक्चुअल कीमत मात्र 750 रुपये से 3 हज़ार रुपये के बीच होती है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से सलमान (Salman) नाम का युवक इस गैंग का सरगना (Gang leader) है। जो दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी का रहने वाला है।

इसके 2 साथी इमरान और जावेद को भी पुलिस ने उसके साथ पकड़ा है। साथ ही इको गाड़ी भी बरामद की गई है। जिसके माध्यम से सामान को कालाबाजारी के लिए यहां से वहां ले जाया करते थे। आरोपियों ने अलग-अलग सर्जिकल स्टोर (Surgical Store) से फ्लो मीटर खरीदे थे, और उन्हें महंगे दामों पर बेच रहे थे।

इससे पहले कुछ दिनों में गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने, ऑक्सीजन के सिलेंडर की कालाबाजारी (Oxygen Cylinder Black Marketing) करने वाले,और रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) समेत कई जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

इसी कड़ी में लगातार पुलिस के हाथ कामयाबी लग रही है। इससे यह भी साफ हो रहा है कि कैसे कालाबाजारी करने वाले आरोपी आपदा में गलत तरीके से अवसर तलाश रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − twelve =