News
खेल जगत

समाचार

भाकियू के तेवर तल्खः 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर से फूंकेगी चुनावी बिगुल, टिकैत बोले-अब भाजपा के इलाज का वक्त3 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की मुजफ्फरनगर में सिसौली के किसान भवन पर हुई मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में महापंचायत की जाएगी। इस महापंचायत से चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। यह महापंचायत भाकियू के लिए प्रतिष्ठा और मान सम्मान की पंचायत होगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि फर्जी मामले दर्ज करा कर लोगों में भय पैदा कर दिया है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागेदारी करने का आह्ववान। पंचायत में बड़ौत के प्रदीप आत्रे हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल के प्रधान को जेल भेजने का मामला उठाया गया, जिस पर बागपत के पुसार गांव में 23 जुलाई को पंचायत करने का निर्णय लिया गया।
सिसौली की मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का गुस्सा भाजपा सरकार पर फूट पड़ा। कहा कि भाजपा की बहुत मदद की, सरकार बनवाई। मगर आज भाजपा सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। अब भाजपा का इलाज करने का समय आ गया है। कहा कि अराजनीतिक चोला ओढ़े हुए 35-36 साल हो चुके हैं। अब यह चोला किसान हित में उतारना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत मुजफ्फरनगर की धरती पर ऐतिहासिक पंचायत होगी। हमने 35 साल के किसान यूनियन के अनुभव को देखते हुए यह  माना है कि यह सरकार और सभी सरकारों के मुकाबले सबसे जिद्दी और अड़ियल सरकार है, अगर यह सरकार नहीं बदली गई तो आने वाले भविष्य में किसान बिरादरी ही समाप्त हो जाएगी। हमें आपस के सभी मतभेद भुलाकर इस महापंचायत के लिए सभी को तैयार करना है।
मुजफ्फरनगर की इस महापंचायत से चुनावी बिगुल का आगाज होगा। हमें अपने काम धंधे के साथ-साथ एक निगाह अपनी खेती पर और दूसरी इस आंदोलन पर रखनी है, इस आंदोलन को हमें चलाना है। इस आंदोलन में सभी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी जो सभी किसान मिलजुल कर अपनी इच्छा अनुसार देंगे और आंदोलन को सफल बनाने का काम करेंगे। चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत में कहा कि अब की बार हम हम उस पार्टी विधायक का समर्थन करेंगे जिससे हम जरूरत पड़ने पर जब चाहे जब पंचायत में इस्तीफा मांग सके, अगर वह  किसान हित में कार्य नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे बीच जो जयचंद है, उनका भी इलाज किया जाएगा। चौधरी नरेश टिकैत ने बागपत के मौजिजाबाद नांगल के प्रधान विजेंद्र की गिरफ्तारी के विरोध में 23 जुलाई को बड़ौत तहसील के पुसार गांव में पंचायत का एलान किया।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि आठ महीने से आंदोलन चल रहा है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए बराबर आंदोलन कर रहा है। हम तो रामराम वाले  हैं और यह सरकार  जय श्रीराम वाली हैं, उनसे हमे बच के रहना है क्योंकि यह श्रीराम वाले व्यापारी हैं यह किसान हितेषी और देश हितेषी नहीं हो सकते।  उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती एक क्रांति की धरती है, इसलिए संयुक्त मोर्चे ने मुजफ्फरनगर को ही महापंचायत के लिए चुना है। 
 देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने पांच सितंबर की महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पैर उखड़े हुए है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलते, इसलिए संगठित रहकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को ओर तेज करें। पंचायत में आये हुए खाप चौधरियों ने भी महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है।
पंचायत में मुख्य रूप से देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, काल खंडे खाप के संजय सिंह, लाटियान खाप वीरेंद्र सिंह , बत्तीसा खाप के सोकेंद्र सिंह, सीताराम मलिक थंबेदार, किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य अवतार सिंह,  पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज लाठियान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा व संचालन विकास शर्मा ने किया।
सहायता राशि दी
बुढाना ब्लॉक ने पंचायत में 151000 रुपए की सहायता राशि किसान आंदोलन को भेंट की। इससे पहले भी 205000, राशि बघरा ब्लॉक से ओर 225000 की राशि शाहपुर ब्लॉक से किसान आंदोलन में दूध के लिए दी गई है।

 

अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त जान मौहम्मद पुत्र मुस्ते हसन नि0 मौ0 बुद्ध बाजार कस्बा व थाना जानसठ मु0नगर हाल नि0 किदवईनगर थाना को0नगर को रजवाहे की पुलिया खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया।

 

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त एहसान उर्फ काला पुत्र बाबू नि0 नदी पुल पार सफीपुर पटटी कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को नदी पुल पार सफीपुर पटटी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 कुमैर सिंह द्वारा अभियुक्त फरमान पुत्र मेंहदी हसन नि0 ठाकुरों वाला मौ0 कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को खतौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने ज्ञापन सौंपा1 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एंव सिविल बार एसोसिएशन से जुडे पदाधिकारियों एवं साथी अधिवक्ताओं ने न्याय कार्यो से विरत रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि गत वर्षों से पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता एवं अधिवक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश में कही भी उच्च न्यायालय की बैंच स्थापित कराने के लिये आंदोलनरत है। रास्ता जाम, रेल जाम, कचहरी बन्द, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन्द, भूख हडताल तथा अन्य धरना प्रदर्शन कर देश व प्रदेश की सरकारों को इसकी उपयोगिता के बारे में अवगत करा चुके है परन्तु केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने कोई गौर इस मांग पर नही की । वैसे तो सरकार सस्ता व सुलभ न्याय की बात करती है परन्तु यह एक बार भी नही सोचती है कि एक प्रदेश में करीब 800 किलोमीटर दूर जाकर कोई वादकारी कैसे सस्ता व सुलभ न्याय पा सकता दुर्भाग्य की बात है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशो जैसे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुकाबले कम दूरी पर है । प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार बैंच से सम्बन्धित मांग को गेंद की तरह एक दूसरे के पाले में धकेलते रहते है । आज इसी क्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहकर यह मांग करते है कि नई दिल्ली संसद् के सत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित करके शीघ्रताशीघ्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंच स्थापित कराये। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कलीराम, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरूण कुमार शर्मा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगन्ध जैन, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक, जैगम मिया जैदी, विकास वर्मा, राजीव गोस्वामी, श्यामाचरण पंवार आदि मौजूद रहे।

 

भाकियू 5 सितम्बर को होने वाली महापंचाय को लेकर चर्चा की2 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय महावीर चौक पर जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाली ५ सितंबर २०२१ को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजकीय इंटर कालेज मैदान मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के विषय में चर्चा की गई। इस महापंचायत में असंख्य अलग-अलग क्षेत्रों से शिरकत करेंगे महापंचायत में होने वाले इंतजाम और वोलेंटियर्स के विषय में चर्चा की गई। इसी विषय पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी धीरज लाटियान ने की व संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चांदवीर सिंह फौजी, नीटू दुलहरा, अनुज पहलवान, विकास शर्मा, देव रावत, राजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, रविंद्र पवार, कृष्ण राणा, सेंसर पाल सिंह, सुभाष चौधरी, हबीब, कुशल वीर सिंह, महकार सिंह, अमित चौधरी, प्रवीण गोलियान, जोगिंदर सिंह, मांगेराम त्यागी, शाहबाज, कपिल सोंम, एहसान त्यागी व शादाब अंसारी आदि उपस्थित रहे।

समाचार

वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। श्री कदीम अग्रवाल सभा भवन अबूपूरा में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसके आयोजक संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विशाल गर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, रोहित तायल अध्यक्ष हनुमत मंडल, सभासद अमित गोयल, हिमांशु गोयल, सोनू गर्ग मनोज गुप्ता, संजीव गोयल, विपुल तायल, हेमेंद्र शर्मा रहे। कैंप में उपस्थित हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल का आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि बहुत ही सुंदर व्यवस्था के साथ आयोजकों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया है सफल वेक्सीनेशन कैम्प के लिए हम कैम्प के आयोजकों एव नर्सिंग स्टाफ़ को बधाई दी।

 

निर्धन कन्या का विवाह कराया5 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर में निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया। जिसमें कन्या पक्ष कु. अंजली पुत्री प्रमोद कुमार का विवाह अकिंत कुमार पुत्र लोकेश कुमार निवासी कृष्णापुरी जिला मुजफ्फरनगर के साथ सम्पन्न कराया। समिति के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल व महामंत्री अजय गर्ग ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिन्दू निर्धन कन्याओं की शादी कराना है समिति के सदस्य अनिल गर्ग ने कहा कि यह शादी इस संस्था के द्वारा की जा रही 57 वीं शादी है। समिति के कोषाध्यक्ष राहुल सिंघल ने कहा की जो भी हिन्दू निर्धन परिवार अपनी पुत्री का विवाह कराना चाहता हो तो वह समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है उसकी शादी अवश्य करायी जायेगी।
इस अवसर पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने वर तथा वधु को आर्शीवाद दिया तथा कन्या को विदा करतें हुए घरेलू सभी सामान गृहस्थी चलाने के लिये दिया तथा उनके जीवन के लिये मंगल कामना की। विवाह समारोह में समिति के संजय मित्तल ब्रज गोपाल छारिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, विनित गोयल, मित्तल टैन्ट, राकेश जैन, डा. राकेश अग्रवाल, डा. सूधीर लूथरा, मुकेश बिन्दल, सत्य प्रकाश मित्तल, दिनेश बिहारी, जनधन बंसल, विनय गुप्ता, गुप्ता होजरी, नीरज जी, प्रदीप गोयल, चुन्नु मुन्नु, दिनेश गोयल, गंगा सागर, नन्द किशोर, सचिन कुमार, रवि वर्मा, अशोक मुकेश सिंघल, विनय बंसल, संजय गुप्ता, मनीष जी, नवीन बसंल, सुशील सिल्लो, धीरज महेश्वरी, राजेश गुप्ता, अवनीश तायल, दलीप मलिक, आन्नद जी. उमेश बंसल, क्की जी, अमित गोयल, सुबोध जैन, महेन्द्र जी, राजू गोयल, आदित्य भरतिया, अभिषेक कुच्छल, प्रमोद त्यागी, अजित गोयल, प्रवीण कुमार पुनीत गोयल, राजेश मित्तल, गुरजीत सिंह, दीपक जी. गीरीश पाहूजा, प्रमोद कुमार, राजिव ऐरन, पद्म चन्द, प्रकाश बहादुर, संदीप दास, सुधीर ऐरन, पंकज राजवंसी, भानू प्रताप, मनमोहन बत्रा, सतीश गोयल, सुधीर अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, संजीव मित्तल नरेश, विमल सूद, अविनाश तोमर, अनुज जैन, अनुभव, मेघराज, संदीप, सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र मोहन कपूर, बी. एम. गुप्ता मनोज खण्डेवाल, विनोद अग्रवाल अमरीश अग्रवाल सभी ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत6 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त सांईधाम के समीप ट्रेन की चपेट मे जा जाने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड पर उसका नाम सचिन पुत्र सुरेशपाल निवासी रामपुरी है।

 

 

गर्मजोशी से रालोद नेताओं का स्वागत किया7 Min 8 |
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से रालोद सुप्रीमो जयंत चौधीर के निर्देश पर आयोजित युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान के तहत सरकुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पहुंचने पर युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा और युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेंद्र तोमर का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि परमेंद्र तोमर युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार रालोद जिला कार्यालय पर पहुंचे। इन दोनों नेताओं के स्वागत एवं युवा कार्यकर्ताओं से परिचय के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा व युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने सभी युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रालोद से जुड़ने की बात कहीं। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, सुधीर भारती, ओमकार तोमर, हर्ष राठी, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, विकास कादियान, संजय शर्मा, संजय राठी आदि मौजूद रहे।

नशेडी युवक पर तंग करने का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूडकी रोड स्थित मौहल्ल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी एक महिला व उसके परिवारजनो ने एक नशेडी युवक पर तंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मद्द की गुहार लगाई। क्रांति सेना के महासचिव देवेन्द्र चौहान, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी,जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, नगर मंत्री जॉनी पंडित,नगर उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित,ललित रोहिल व प्रदीप कोरी आदि की मौजूदगी मे शहर कोतवाली पहुंचे उक्त नेताओ ने शहर कोतवाल एस.के.त्यागी को इस मामले से अवगत कराया।

बैनामे को लेकर बेटियो ने हंगामा9 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। बाप के बैनामा कराने पर बेटियों ने तहसील सदर के बाहर सडक पर विरोध स्वरूप हंगामा शुरू कर दिया। उक्त महिलाओ द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्जनो लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे।
आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित तहसील सदर के गेट पर अपने बाप द्वारा बैनामा कराने के विरोध मे उसकी बेटियों ने तहसील के गेट के बाहर सडक पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि चरथावल क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी एक किसान ने अपने भाईयो के कहने पर उनके नाम बैनामा कर दिया। इस बात से गुस्सायी किसान की बेटियो ने हंगामा खडा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

 

 

राज्यमंत्री कपिल देव ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने आर्शीवाद लिया11 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि व्यास पूजा का कार्य क्रम सत्संग भवन ट्रस्ट पैट्रोल पम्प के बराबर में किया गया। इसमें जिसमें देवबंद, खतौली, करनाल, शामली, कैराना व मुजफ्फरनगर के अनेक दीक्षित परिवारों ने अपने गुरु देव की पूजा की साथ ही साथ महाराज श्री ने व्यास पूजा के विषय में जानकारी दी और बताया कि वेद व्यास जी का उदाहरण देकर बताया कि व्यास पूजा उन्हीं के समय से चली आ रही एक प्रथा है। गुरु देव ने बताया कि कोविड से बचाव हेतु अपने मनोबल को ऊंचा रखें। किसी भी प्रकार से मनोबल को गिरने ना दें तथा आप अपने घरों पर गीता यज्ञ व गीता पाठ मंत्र जाप करें, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल देव अग्रवाल, अमरकांत गुप्ता, डा0 मनोज काबरा, सुरेंद्र अग्रवाल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, राकेश गर्ग, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, शैलेन्द्र किगंर, अजय कुमार गर्ग, शिव कुमार बंसल, श्याम लाल बंसल, तारा चंद वर्मा, तिरलोक चंद गुप्ता, संजीव कुमार, अमित शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर प्रदर्शन किया12 Min 7 |
मुज़फ्फरनगर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद मुजफ्फरनगर के बैनर तले निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नीति नियम के विरुद्ध लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं स्थानांतरण के समायोजन के विरोध में प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री के आह्वान पर सोमवार को कार्य बहिष्कार किए जाने के आदेश के बाद शाखा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार व महामंत्री धर्मेंद्र कुमार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए निर्णय लिया गया कि सोमवार में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया जाएगा तथा भाई से २४ जुलाई तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसके बाद २६ जुलाई को मांगे ना माने जाने पर लिपिक संवर्ग के द्वारा महानिदेशालय का घेराव लखनऊ में किया जाएगा।

 

 

शहर के नालों की सफाई करायी13 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। रात से हो रही निरंतर बरसात के बावजूद अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर आज वार्ड संख्या २० पवन चौधरी सभासद के वार्ड क्षेत्र स्टेडियम के पास नाला टीम द्वारा नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई। इसके अलावा वार्ड संख्या ३५ परवेज आलम सभासद के वार्ड में मोहल्ला रामपुरम क्षेत्र में भी नालो के पास उगी घास की कटाई कराते हुए नालों की तली झाड़ सफाई का अभियान जारी रहा। अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया है कि नाला टीम पालिका क्षेत्र में नित्य बड़ी मुस्तैदी के साथ सर्दी, गर्मी एवं बरसात की परवाह किए बगैर १२ अप्रैल २०२० से निरंतर सफाई का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय सभासदगण द्वारा भी बरसात के मौसम में कराई गई। नालों की सफाई की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि नालों की सफाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा। परिणाम स्वरूप अभी तक नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। कार्य का पर्यवेक्षण संजय पुंडीर एवं उमाकांत सफाई निरीक्षकगन के द्वारा किया गया तथा सभासदगण द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

 

रिश्वत मांगने वाले लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई, एसडीएम खतौली ने दिए निलंबन के आदेश
मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील के एक लेखपाल द्वारा किसान से रिश्वत मांगे जाने के मामले में एसडीएम खतौली ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल के निंलबन के आदेश दिए है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि खतौली लेखपाल प्रकरण में उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा संज्ञान लिया गया है और संबंधित लेखपाल के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि खतौली तहसील के लेखपाल द्वारा खुल्लम खुल्ला किसान से रिश्वत मांगी गई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में लेखपाल साफ कहता सुनाई दे रहा है, कि पहले ही हाथ पर थूक देते तो अब तक काम कब का हो गया होता। किसान ने रिश्वत के रुप में पाँच सौ रुपये लेखपाल के हाथ पर थूक भी दिया है। लेकिन लेखपाल इससे संतुष्ठ नहीं हुआ और किसान द्वारा अपेक्षा से कम रुपये मिलने पर क्षुब्ध लेखपाल वीडियो में तहसील के कम्प्यूटर विभाग व कानूनगो के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी रिश्वत रूपी प्रसाद बांटे जाने की स्वीकारोक्ति करके हाथ पर और ज़्यादा थूकने की डिमांड कर रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में खतौली तहसील में तैनाती के दौरान चर्चित लेखपाल एक बार पहले भी निलंबित हो चुका है। जिसके बाद फिर से रिश्त मांगने का वीडियो वायरल होने से लेखपाल चर्चाओं में है। जिससे सरकारी महकमें में हड़कंप मचा हुआ था। मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल के निलंबन के आदेश दिए है।

 

तेरहवीं मे पहुंचे गणमान्य लोग
मुजफ्फरनगर। सपा नेता राकेश शर्मा के रिश्तेदार दीपक शर्मा उर्फ सोनू एवं राजीव शर्मा की रस्म तेरहवीं मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि नई मन्डी क्षेत्र के पचैण्डा रोड अंकित विहार कालोनी निवासी वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा के साले दीपक शर्मा एवं राजीव शर्मा विगत 11 जुलाई 2021 को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रिषीकेश गंगा स्नान के लिए गए थे। जहां हादसे के तहत गंग नहर मे डूब जाने से इन दोनो सगे भाईयों दीपक शर्मा व राजीव शर्मा की मौत हो गई थी। इस दुखद खबर से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। आज पचैण्डा रोड पर श्री सालासार धाम के समीप स्थित प्लेटिनम रिर्सोट मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, प्रसपा जिलाध्यक्ष चौ. इलम सिंह गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, ब्राहमण नेता पं. उमादत्त शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, रालोद नेता सुधीर भारती, रालोद नेता अभिषेक चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा नेता डा. सुभाषचंद शर्मा, बिट्टू प्रधान, अमलेश शर्मा पटवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, राधेश्याम शर्मा विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो तथा समाज के गणमान्य लोग व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 2 =