उत्तर प्रदेश

बागपत: शादी का झांसा देकर 15 साल की किशोरी से गैंगरेप

बागपत में 15 साल की किशोरी को बहला फुसला कर पिछले तीन साल से शादी शुदा एक बच्चे का पिता शहजाद रेप कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया है।15 साल की किशोरी से पिछले तीन साल से शादी शुदा एक बच्चे का पिता शहजाद रेप कर रहा था। उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और गाय का मीट भी खिलाया गया।

किशोरी के सात माह की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं आरोपी शहजाद के दो भाइयों बिलाल और फरमान के साथ-साथ दोस्तों समीर और जन्नत ने भी गैंगरेप किया।

कुछ दिन पहले शहजाद ने शादी की बात करके किशोरी को घर बुलाया तो आरोप है कि शहजाद के पिता हारून व मां गुलफ़सा ने किशोरी को कमरे में बंद कर लिया और फिर तमंचे की नोक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। और किशोरी को डराया धमकाया भी गया। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शहजाद, उसके पिता हारून और माँ ग़ुलफ़सा को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन, गैंगरेप सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज मे आक्रोश है।

मामला बागपत कोतवाली थाना इलाके के देशराज मोहल्ले का है। यहां तीन साल पहले किशोरी के पड़ोस में शहजाद पत्थर और टाइल्स लगाने का काम करने आया था। उस वक्त कोशोरी 12 साल की थी। शहजाद ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और ये बात भी छिपाई कि वो शादीशुदा है। इसके बाद मासूम को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। और किशोरी के पिता के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें सुला दिया जाता था।

 कुछ दिन पहले जब किशोरी को पता चला कि वो गर्भवती हो गई है तो उसने शहजाद को ये बात बताई। शहजाद ने फिर शादी की बात कही। 6 जुलाई को किशोरी को शादी की बात कहकर घर बुलाया और आरोप है कि शहजाद, उसकी माँ ग़ुलफ़सा, पिता हारून, भाई बिलाल और फरमान ने घर पर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। और तमंचे की नोक पर गैंगरेप किया। कुछ दिन पहले दोस्तो समीर और जन्नत ने भी गैंगरेप किया था। पीड़िता ने तबियत खराब होने पर अपने पिता को ये बात बताई तो उनके पैरांे के नीचे से जमीन खिसक गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − six =