Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Titavi News: सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल हैड कांस्टेबल की मौत

Titavi News:तितावी। सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल हैड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद खबर से पुलिस विभाग मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से देहरादून निवासी तथा तितावी थाने की पीआरवी 2228 पर तैनात हैड कांस्टेबल कुमार पाल बीती देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हैड कांस्टेबल कुमार पाल को एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए। बताया जाता है कि परिजनो द्वारा गंभीर रूप से घायल सिपाही कुमार पाल को उपचार के लिए देहरादून के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद खबर से जनपद पुलिस में शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + nine =