समाचार
5 वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर पड़ोसी ने की हैवानियत, भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। जनपद से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी युवक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर धार्मिक स्थल मस्जिद में ले गया और दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
इसांनियत को शर्मसार कर देने वाला मामला चरथावल कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। बताया जाता है कि 5 वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोसी युवक उवेश ने टॉफी का लालच देकर धार्मिक स्थल मस्जिद में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। इतनी ही नहीं आरोपी उवेश ने मासूम बच्ची को धमकी दी, यदि उसने किसी के सामने हैवानियत का जिक्र किया तो उसके छोटे भाई को जान से मार देगा। रोती-बिलखती पीड़ित मासूम बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और नाबालिक मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी उवेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त समूल उर्फ मुतीउर्रहमान पुत्र रहमान नि0 ग्राम बरला थाना छपार मु0नगर को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुभाश चन्द द्वारा वांछित अभियुक्त पाल्ला पुत्र रतना नि0 ग्राम भौसानी थाना पुरकाजी मु0नगर को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रघुनाथ सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त बिट्टू उर्फ आसिफ पुत्र इमरान नि0 सराफत कालोनी थाना खतौली मु0नगर को घण्टाघर के पास कस्बा खतौली से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को कब्जे से 3000/- बरामद किये गये अभियोग की विवेचना उ0नि0 रघुनाथ सिंह द्वारा की जा रही है।वहीं थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण इरफान पुत्र अख्तर नि0 शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर, कय्यूम पुत्र अख्तर नि0 उपरोक्त को बस अड्डा ग्राम पुरबालियाना से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नदीम पुत्र जिले सिंह नि0 ग्राम अंगतपुर थाना बिनौली जनपद बागपत को सड़क पुक्ता ग्राम तावली से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त बबलू पुत्र विरजा निवासी पीपलहेडा थाना तितावी जिला मु0नगर को गिरजा टिंडा जसोई बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण तहसीन पुत्र बारू नि0 ग्राम सोरम थाना शाहपुर मु0नगर, इमरान पुत्र बारू नि0 उपरोक्त को ग्राम मुबारिकपुर से मोरपुरक्का की तरफ जाने वाले रास्ता खुब्बापुर तिराहा जंगल ग्राम खुब्बापुर से गिरफ्तार किया गया जिसमें अभियुक्तगण के कब्जे से 1 तंमचा 2 जिन्दा कार0 व 1 खोखा कार0 32 बोर, 1 तंमचा 1 मिस कार0 व 1 खोखा कार0 315 बोर बरामद किया गया। थाना ककरौली पर नियुक्त का0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त बाबू पुत्र कबूल सिंह नि0 ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को सरकारी अस्पताल ग्राम ककरौली से गिरफ्तार कर थाने लाया अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी।
थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त नवाब पुत्र खुर्शीद नि0 मंदवाडा रोड नई बस्ती सफीपुर पट्टी थाना बुढाना मु0नगर को खतौली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर थाने लाया अभियुक्त के कब्जे से 550 ग्राम गांजा बरामद किया।
डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया तथा अधिनस्थो को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान कराया जाना सुनिश्चित करें।
जनपद के ग्रामीण अंचल सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे व्यक्तियो ने डीएम चन्द्र भूषण सिह को सौपे गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उक्त लोगों की समस्याओ को सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष रही समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही हो। पीडित व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए विभाग/अधिकारियो के चक्कर ना काटने पडें।
बारिश का कहरः मुजफ्फरनगर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर तीन साल के मासूम की मौत
मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण गुरुवार सुबह एक मकान का छज्जा गिरने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अधिकारी भी मौके पर हादसे की जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गुरुवार सुबह विकास का तीन वर्ष का बेटा विवान बारिश के बाद घर के मुख्य दरवाजें के नजदीक आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान दरवाजे का छज्जा भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया। मलबे में दबकर मासूम विवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। राजस्व अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी ली। बताया गया कि विवान विकास का इकलौता पुत्र था। वहीं इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मासूम बच्चे की मौत से ग्रामीण भी गमजदा हैं।
तालाब की सफाई कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। गांव रहकडा के ग्रामीणो ने तालाब मे मछलियां मरने के बाद तालाब से आ रही बदबू से निजात दिलाने व तालाब की सफाई कराने की मांग की। भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रहकडा निवासी दर्जनो ग्रामीणो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह से मिलकर सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि गांव रहकडा मे रकबा नं. 1570 में एक तालाब है जिसमें मतस्य पालन का कार्य चल रहा है। और उस तालाब के पास काली माता का मन्दिर है। आरोप है कि तालाब के स्वामी ने तालाब किसी अन्य व्यक्ति को कहीं अधिक रूपयो मे ठेके पर दे रखा है। और ठेके वाला तालाब के पास ही मछलियां निकाल कर वहीं काट कर बेचता है। तालाब मे बहुत सी मछलियां मृत पडी हैं। और तालाब मे ही सड रही हैं। जिससे मंदिर पर बहुत गन्दगी फैल रही हैं। वहां बीमारी फैलने की आशंका है। मन्दिर मे आने वाले श्रृद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान रिषीपाल, अंकित कुमार, गोपाल, अनुज, अमन आदि मौजूद रहे।
जरूरतमंदो को निःशुल्क अन्न वितरण किया
मुजफ्फरनगर। हम सभी के लिए बहुत हर्ष का विषय है कि आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से एक और स्वर्णिम अध्याय जुड रहा है। क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज एक दिन में प्रदेश भर मे अनेक लोगां को निःशुल्क राशन व बैग उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अर्न्तगत पात्र लाभार्थियों को खाद्य एवं रसद विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित सबको राशन, सबका पोषण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार के कोई भूखा ना रहे संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत्योदय के संकल्प को साकार करती इस योजना से उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रण है कि हर नागरिक हेतु खाद्यान्न व्यवस्था सुनिश्चित हो। उल्लेखनीय है कि जनपद मे करीब 5 लाख 15 हजार लाभार्थी हैं,तथा जिलेभर मे 860 कोटेदार हैं। प्रदेशभर मे आयोजित अन्न महोत्सव के तहत आज जिला पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के अर्न्तगत अतिथियों द्वारा करीब 50 लाभार्थियों को खाद्यान्न बैग वितरित किए गए। विदित हो कि पीएम-जीकेवाई के अर्न्तगत उ.प्र.में करीब 80 हजार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जरूरतमंदो को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया। पीएम मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। जिला पंचायत सभाकक्ष मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट देखा। अयोध्या मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे अतिथियो के रूप मे मौजूद रहे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी सम्बोध्ति किया। इस दौरान डीएम चन्द्रभूषण सिह, सीडीओ आलोक यादव,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सूचना विभाग से अनमोल त्यागी,राजीव कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,डीएसओ,ए.आर.ओ.,पुर्ति निरीक्षक,जिला पंचायत अध्यक्ष के स्टैनो अक्षय शर्मा,ंइंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह सहित जिला पंचायत के अधिकारी व कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में सपा ने निकाली साइकिल यात्रा, जमकर उडी कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल रैली निकाली। सपा के महावीर चौक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में ७० से अधिक जत्थां व ३५० से अधिक गांवो के लिए साईकिल यात्रा निकाली जाएगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में जिलों के शहर में व देहात क्षेत्र में भी साइकिल रैली निकाली जा रही है। सपाइयों ने कहा कि यह साइकिल रैली भारतीय जनता पार्टी की दलगत राजनीति व नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही है। आज इस साइकिल रैली से २०२२ के चुनाव मैं सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने दावा किया कि २०२२ में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। साइकिल रैली में सपा के वरिष्ठ नेता स्वरूप, अनिल विधायक, राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, शलभ गुप्ता, महेश बंसल, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, राशिद सिद्दीकी, मुकेश चौधरी, गौरव जैन आदि मौजूद रहे। साइकिल रैली में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कई जगह सपा की साइकिल रैली से जाम की स्थिति बन गई। हल्की बारिश के बावजूद समाजवादी पार्टियों में जबरदस्त खासा उत्साह नजर आया। मीरापुर में समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता स्व. पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में समाजवादी साईकिल यात्रा निकाली। समाजवादी साईकिल यात्रा में सैकड़ां की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साईकिल यात्रा कस्बे के सभी मुख्य बाजारों से निकाली गई। समाजवादी साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती, हाजी अनवर, रिजवान कुरैशी, वाहिद मेवाती, लोकेन्द्र गुर्जर, सोनेंद्र गुर्जर, हकीम शमीम अब्बासी, इमरान मेवाती, अहसान कुरेशी, सरफराज कुरैशी, नईम मेवाती, अमीरुदीन मेवाती, मो अफजाल, चंचल गुर्जर, विकास शर्मा, शिवम वत्स, शेरू मेवाती और हशमुदीन आदि मौजूद रहे।
हत्या मामले में वांछित 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक बदमाश फरार
मुजफ्फरनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में १५००० का इनामी शाहरुख घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आज पीनना बाईपास पर बदमाश का पीछा किया। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं गिर पडा। उसकी शिनाख्त पंद्रह हजार के ईनामी शाहरुख के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, मोटरसाइकिल, खोके और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड पीनना बाईपास से समाधि रोड की तरफ हुई। मुठभेड की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने शहर कोतवाल संतोष त्यागी व खालापार चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा की सराहना की। पुलिस मुठभेड़ की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का किया घेराव
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में रालोद पदाधिकारी व किसानों ने गन्ना अधिकारी कार्यालय सरकुलर रोड पर बकाया गन्ना भुगतान के संबंध में गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया । जिसमें ज़िला गन्ना अधिकारी को घंटो किसानों के बीच बैठाया भारी बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे धरने-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रभात तोमर ने की व संचालन सत्यवीर वर्मा व कमल गौतम ने संयुक्त रूप से किया । जिसमें वक्ताओं ने मुख्य रूप से गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराने की अपील की साथ ही प्रशासन को चेताया की अगर बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द नहीं कराया जाता है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा आज के धरने में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, क्षेत्रीय किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष उधम सिंह मंत्री, नौशाद खान, धर्मेंद्र राठी, कृष्णपाल राठी, मास्टर राजपाल सिंह ,भूपेंद्र प्रधान ,सोमपाल सिंह बालियान, देवेंद्र मलिक, विदित मलिक, सार्थक लटियान, पंकज राठी,अंकित सहरावत, बाल किशोर त्यागी, ओंकार बालियान,धर्मेंद्र तोमर,सोनू दतियाना,संजीव, दीन मोहम्मद, नसीम राणा, उदयवीर मास्टर, रमेश काकड़ा, विकास बालियान, शादाब अली, शहीर आलम ,डॉ मोनिका, राजू आढ़ती, रविंद्र सिंह, विनोद मलिक, विनोद मेघाखेड़ी, कंवरपाल फौजी, चमार मधोराम शास्त्री,अमित मलिक आदि सैकड़ो रालोद पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बीपीएल कार्डधारकों को राशन की किट वितरण किया
मुजफ्फरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय विचार को लेकर मोदी जी के गरीब कल्याण के मिशन को समर्पित प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत योगी सरकार द्वारा आज अन्न महोत्सव के निमित्त सभी राशन केन्द्रों पर अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारकों को राशन की किट वितरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहा। इससे करोड़ों गरीब लोगों के परिवार में चूल्हा चलेगा।
आज अन्न महोत्सव पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। अन्न महोत्सव के उपलक्ष में जसवन्तपुरी स्थित राशन (उचित दर विक्रेता) की दुकान पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल वितरण आरंभ कराने पहुंचे। सभी राशन (उचित दर विक्रेता) की दुकानों पर निःशुल्क राशन के साथ निःशुल्क राशन बैग का वितरण किया गया। राशन वितरण प्रारंभ कराने के पश्चात राज्यमंत्री पहुंचे भाजपा नेता व पूर्व सभासद राजवीर सिंह के आवास पर गणमान्य व्यक्तियों ने किया राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर दिनेश त्यागी, कुलदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, विकास मुदगल, प्रवीण वर्मा, सचिन कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे।
जानसठ तहसील में उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार के निर्देशन में राशन वितरण कार्य कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल वर्मा व भाजपा नेता अचिंत मित्तल मुख्य अतिथि रहे। प्रधानमंत्री के आवाहन पर अन्न महोत्सव के अंतर्गत गाजा वाली पुलिया के निकट राशन वितरण केंद्र पर भाजपा नेता राहुल गोयल, राजकुमार सिद्धार्थ जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, श्रवण गुप्ता, गुलशन जी, नमन गोयल, सतीश रैदास पुरी के द्वारा अन्न बैग वितरण किए।
रामपुरी में श्रीमोहनतायल, प्रदेश सहसंयोजक स्वच्छ भारत अभियान विभाग, मनोज लेमन, नरेंद्र प्रजापति, अक्षय भारद्वाज, अंजना शर्मा, लोकेश शर्मा, जगमोहन वर्मा, राशन डीलर अनुराधा आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वन महोत्सव मनाए जाने के दौरान गरीब लोगों को अनाज के बैग वितरण किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सभासद मोहित मलिक (गऊशाला), सभासद अमित गोयल (कुंदनपुरा), आंगनवाड़ी बबीता गुप्ता, नोडल अधिकारी गायत्री,राशन डीलर संजीव कुमार उपस्थित रहे।
पूरे प्रदेश में आज मनाया जा रहा है अन्न महोत्सव राशन की दुकानों पर राशन के साथ बैग भी किए जा रहे हैं वितरित इसी कड़ी में बचन सिंह कॉलोनी में बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा ने भी राशन की दुकानों पर राशन वितरण किया
नगर पंचायत पुरकाजी के सभागार में बेहतरीन व्यवस्था के साथ सैकड़ो कार्ड धारकों की मौजूदगी में अन्न महोत्सव मनाया गया। रुश्वष्ठ स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का लाइव भाषण लाभार्थियों ने सुना। विधायक प्रमोद ऊंटवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सरकार की अन्न महोत्सव का महत्व जनता को बताया। चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी ने कहा कि सभी कार्डधारक राशन लेकर डीलर से पर्ची जरूर ले।।
मीरापुर के गांव भुम्मा मे अन महोत्सव के दौरान पूर्व प्रधान कपिल चौधरी के आवास पर अंत्योदय कार्ड धारकों को भाजपा नेता अमित राठी ने निशुल्क राशन के बैग वितरित किये।अन्न महोत्सव पर एक विशाल केक काटा गया। इस दौरान मुख्य रूप से नवनियुक्त ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रधान कपिल चौधरी, रणपाल चौधरी, मनोज चौधरी, सुभाष फौजी, राशन डीलर मुकेश देवी, मांगेराम शर्मा, मोहित चौधरी, कोकिल काकरान, नितिन चौधरी व प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विदाई समारोह का आयोजन
चरथावल। थाना प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह सहित समस्त स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि मोहित तेवतिया एक बहुत ही मिलनसार स्वभाव के उपनिरीक्षक रहे ।वह एक समाजसेवी की भांति गरीबों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे वह लोगों में बहुत ही लोकप्रिय हो गए थे। उन्होंने लोगों के बीच अपने व्यवहार से गहरी पैठ बना ली थी इस मौके पर थाना प्रभारी एमपी सिंह, कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह, दधेडु चौकी इंचार्ज सजंय राणा, बिरालसी चौकी इंचार्ज दीपक मावी, नवनियुक्त हिंडन चौकी इंचार्ज, जयप्रकाश भास्कर, रामेश्वर दयाल, महेंद्र, विनीत, नितिन, अजय, , लोकेन्द्र आदि मौजूद रहे।
सपाईयों ने साईकिल यात्रा निकाली
मीरापुर। मीरापुर में समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता स्व० पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में समाजवादी साईकिल यात्रा निकाली। समाजवादी साईकिल यात्रा में सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साईकिल यात्रा कस्बे के सभी मुख्य बाजारों से निकाली गई।समाजवादी साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती,हाजी अनवर,रिजवान कुरैशी, वाहिद मेवाती,लोकेन्द्र गुर्जर, सोनेंद्र गुर्जर,हकीम समीम अब्बासी,इमरान मेवाती,अहसान कुरेशी,सरफराज कुरैशी, नईम मेवाती,अमीरुदीन मेवाती,मो अफजाल, चंचल गुर्जर,विकास शर्मा, शिवम वत्स,शेरू मेवाती,हशमुदीन आदि मौजूद रहे।
किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
बुढाना। भारतीय किसान संगठन की एक मीटिंग प्रांगण में सम्पन्न हुई इसके बाद एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बुढ़ाना को दिया गया। जिसमें वक्ताओं ने क्षेत्र तथा समाज में उत्पन्न हो रही समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया । जिसमें मुख्य रूप से बजाज शुमार मील का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाये। तहसील में लेखपालों द्वारा किसानों का उत्पीडन बंद कराया जाये। बिजली विभाग द्वारा किसानों तथा मजदूरों के जो कनैक्शन काटे जा रहे। उन्हें जब तक बन्द किया जाये जब तब किसान को गन्ने का पूणे भुगतान न हो। गाँव मन्दवाडी के जो मेन सड़क है जो बुढाना कोतवाली से शुरू होकर जाती है उसकी हालत बढ़ी जर्जर हो रही इसको तत्काल प्रभाव से नयी बनवायी जाये या इसकी मरम्मत की जाये। आवारा पशुओं को पकड़वाकर इनको गौशाला में भिजवाया जाये। इस दौरान संदीप कुमार, दीपक कुमार, धीरज, शिवओम सैनी, अंकित कुरथल, कृष्णकुमार राणा, सतेंद्र कुमार, संजय, फिरोज राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञान शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय विज्ञान कार्यशाला के चौथे दिन विज्ञान शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के आयोजन से ही समाज को विज्ञान से जोड़ा जा सकता है। ये ही अवसर होते है जब शिक्षक आपस में ज्ञान का आदान-प्रदान कर पाते हैं।
कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा ने वायु दाब, आर्किमिडीच के सिद्धांत पर मॉडल बनाने सिखाए। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने गोलीय दर्पण व लेंस पर आधारित मॉडल और कक्षा में आईसीटी टूल्स का प्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया। रेणु देवी के सूचक मॉडल, सुनील गोयल ने पाइथागोरस की प्रमेय, अवधेश कुमार के टेलीफोन मॉडल, प्रणव तायल के अभिकेंद्र अपकेंद्र मॉडल, मदन गोपाल के सूचक मॉडल व वायुदाब मॉडल, राकेश कुमार जायसवाल के परावर्तन के नियम, विनीत गुप्ता के चुंबक मॉडल, जोगेंद्र कुमार के ऊर्जा रूपांतरण, कहकशा के न्यूज पेपर की सहायता से बना ब्रेन मॉडल, सीमा गुप्ता के त्रिभुज के गुण पर आधारित मॉडल पेश किया। महेश कुमार के एटॉमिक स्ट्रक्चर मॉडल, बबीता के अभिकेंद्र मॉडल, निधि वर्मा के क्रिया प्रतिक्रिया मॉडल, वंदना के तरंग गति मॉडल , गीता देवी के गति के नियम पर आधारित मॉडल, सुधा के ध्वनि मॉडल, संदीप कुमार के आवर्त सारणी आधारित मॉडल, राखी कौशिक के वाष्पन व संघनन मॉडल, मोनिका के कोशिकात्व मॉडल, मोहम्मद फारुख के प्रत्यास्थता पर आधारित मॉडल को काफी सराहा गया। प्रदर्शनी में राजकमल वर्मा, अमन कुमार, हाकम सिंह आदि का सहयोग रहा।
सफाई कर्मचारियां की मांगों का निस्तारण करने की मांग
मुजफ्फरनगर। सफाईकर्मचारियों ने आज सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ व सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मनोज बाल्मीकि से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण भवन पर पहुंचे आयोग के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की ओर विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उन्हें देते हुए सफाई कर्मचारियां की मांगों का निस्तारण करने की मांग की। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल ढिगान,, सचिन ढिंगान, सफाई नायक सूरज प्रकाश, सफाई नायक शिवकुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कूकड़ा ब्लॉक से समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली
मुज़फ्फरनगर। शहर विधानसभा सदर में कूकड़ा ब्लॉक से समाजवादी साइकिल यात्रा सचिन अग्रवाल (जिला कोषाध्यक्ष) व मास्टर गय्यूर अली (सदर विधानसभा अध्यक्ष) के नेतृत्व में निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्रमोद त्यागी (जिला अध्यक्ष) के द्वारा किया गया। साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाना व २०२२ में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान करना रहा। साइकिल यात्रा ग्राम कूकड़ा, बिलासपुर, बीबीपुर से होते हुए ग्राम सहवाली पहुँची, उसके बाद जानसठ रोड बाईपास पर यात्रा का समापन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलीम सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष), अलका शर्मा (महिला नगर अध्यक्ष), शलभ गुप्ता (नगर महामंत्री), सावन कुमार (सदर ब्लॉक अध्यक्ष), हारून कुरैशी, अरशद आबिद, सुरेश बारी, लवी गोयल, महक सिंह बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि, गुलाब चौधरी, इरफान, अय्यूब, मतलूब चौधरी, मधुसूदन अग्रवाल, मनीष कश्यप, अर्जुन कुमार, पवन पाल, रामपाल, बन्टी शर्मा, राजपाल, फुरकान, भुरू, साकिर, रहमान, मतलूब, फुरकान, जमील, वासिद, सोनू, अलीशेर, समीम, जमीर हसन, घसीटू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन महासंघ , मुजफ्फरनगर द्वारा नई मंडी में दो दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन कपिल देव अग्रवाल रेणू गर्ग एवं राजेश पराशर द्वारा किया गया। चित्र अनावरण मनोज जैन शाखा अध्यक्ष व राहुल जैन मंत्री द्वारा किया गया । दीप प्रज्जवलन अखिलेश जैन राष्ट्रीय महामंत्री प्रियांशु जैन सभासद विपिन जैन गद्दे वाले वीरेन्द्र जैन शाहपुर वाले द्वारा किया गया। कैम्प में लगभग ३०० व्यक्तियों को कोरोना बचाव हेतु टीका लगाया गया। कैम्प में शुभम जैन , मुकुल जैन , सिद्धांत जैन , नितिन जैन , आयुष जैन , पारस जैन , आशीष जैन का विशेष सहयोग रहा । शाखा मंत्री राहुल जैन द्वारा सूचना दी गई कि यह कैम्प 2 दिन लगेगा तथा सभी नगरवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कोरोना की वैक्सीन लगवाकर अपने व अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करें।
निःशुल्क राशन का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आव्हान पर नई मंडी में राशन की दुकानों पर पहुँचकर निर्धन परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सब योजनाओं के द्वारा अंत्योदय अर्थात उस गरीब व्यक्ति तक लैब पहुचें,जो बहुत निर्धन है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबके विकास पर कार्य करती है इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, जिला सह मीडिया प्रभारी विकास, सभासद विकास गुप्ता,सभासद विपुल भटनागर , नई मंडी मंडल अध्य्क्ष राजेश पराशर, मंडल महामंत्री डॉ अशोक कुमार, मंडल मंत्री सीमा गोस्वामी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बबीता गुप्ता,सरिता गौड़,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामसुंदर, राजीव वर्मा, संदीप ऐरन, सुभाष गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।
पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर साइकिल यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर साइकिल यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने मीरापुर विधानसभा मैं चन्दन चौहान की यात्रा को हरी झंडी दिखाई इस अवसर पर उपस्थित भारी भीड़ ने समाजवादी यात्रा को समर्थन दिया व आने वाले समय में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर ये लोग उपस्थित रहे राजकुमार यादव , चंदन चौहान , राशिद मलिक , डॉ नरेश , अनिल नागर , सन्तरपाल प्रधान, मदन प्रधान , जगपाल प्रधान, इक़बाल , अजित , मिंटू , नरेंदर प्रमुख , रणधीर , अजब सिंह , मांगेराम , विवेक चौहान आदि उपस्थित रहे ।
बैंक शाखाओं के प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक कार्यालय पर क्षेत्र की बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और स्वयं सहायता समूहों की बैठक हुई। लीड बैंक मैनेजर बीएस तोमर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं सशक्त होंगी।
मुख्य अतिथि बीएस तोमर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक हिमांशु सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के गठन के बाद उसका बैंक खाता खोलने के लिए १५०० रुपये तथा तीन माह बाद १५ हजार रुपये अनुदान के रुप में दिए जाते हैं। इसके छह माह बाद ५० हजार रुपये बतौर ऋण दिया जाता है, जिससे महिलाएं अपना काम शुरू कर सकती हैं। एडीओ उद्योग सेवा सुभाष बालियान ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र में २८८ स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष १७५ स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। बैठक में पीएनबी शाखा प्रबंधक विजयपाल सिंह, प्रशिक्षण संस्थान से वरुण सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक देव कुमार, सौरभ कुमार मौजूद रहे।
जनपद में 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी आयोजित
मुजफ्फरनगर। प्रदेश भर में शुक्रवार को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में ११ परीक्षा केन्द्रों पर यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जायेगी। इस परीक्षा के लिए ५६०० परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये हैं। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। इसके लिए ६ केन्द्र प्रतिनिधि और ११ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया जायेगा। डीएम ने इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी को मजबूत तैयारी के निर्देश दिये हैं। बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा का आयोजन ६ अगस्त शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कराया जा रहा है। इसके लिए मुजफ्फरनगर जनपद में ५६०० परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये हैं। इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाये गये डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को दो पालियों में किया जायेगा। इसमें प्रथम पाली में प्रातः ९ बजे से १२ बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर २ बजे से शाम ५ बजे तक परीक्षा आयोजित कराई जायेगी। इस परीक्षा के लिए जनपद में ११ परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जो जिला मुख्यालय पर ही स्थित हैं। इनमें राजकीय इण्टर कॉलेज सरकूलर रोड, छोटूराम डिग्री कॉलेज सरकूलर रोड, डीएवी पीजी कॉलेज और डीएवी इण्टर कॉलेज आर्य समाज रोड, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, एसडी कन्या इण्टर कॉलेज गांधी कालौनी, एसडी डिग्री कॉलेज भोपा रोड, दीपचन्द्र ग्रेन चौम्बर इण्टर कॉलेज नई मण्डी, जैन कन्या इण्टर कॉलेज नई मण्डी, जैन कन्या डिगी कॉलेज मेरठ रोड और एसडी इण्टर कॉलेज रोडवेज बस स्टैण्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक एक सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों को दो दो केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपते हुए केन्द्र प्रतिनिधि बनाया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील
मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़कर रख दी है। अधिकांश सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकीं हैं, जिन पर चलना या वाहन दौड़ाना खतरे से खेलने के समान हो चुका है। टूटी सड़कों पर बने गड्ढों में गिरकर लगभग रोजाना ही वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं।
गांव गढ़ी, पचेंडा, मुस्तफाबाद समेत कई गांवों के साथ ही दिल्ली-दून हाईवे को भी शहर से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पचेंडा रोड पर कई वीआईपी कॉलोनियां हैं। इनमें गांधी कॉलोनी, अंकित विहार, लाल बाग, देवपुरम व आदर्श कॉलोनी शामिल हैं। पिछले करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने इस प्रमुख संपर्क मार्ग की परतें उधेड़कर रख दी हैं, जिसके चलते पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशान ही नहीं बचा है, जहां अब केवल गहरे गड्ढे या उखड़े पत्थर व रोड़ी ही नजर आती हैं। यही हाल शहर की वीआईपी कॉलोनी में शुमार साकेत कॉलोनी मेन रोड का है। यहां पूरी सड़क लगातार बारिश में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश होने पर यहां मुख्यमार्ग पर होने वाला जलभराव लगातार राहगीरों के लिए मुश्किलें उत्पन्न करता है। लोग हर स्तर पर इस मार्ग की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हैं। इनके साथ ही शहर के कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली मिमलाना रोड व शाहबुद्दीनपुर रोड के हालात भी बेहद नारकीय हो चुके हैं। यहां भी हर कदम पर गहरे गड्ढे व उखड़ी पड़ी रोड़ी व पत्थर राहगीर व वाहन चालकों को घायल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन या जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देते।

