समाचार
20 पव्वे देशी शराब के साथ पकडा
शाहपुर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 महिपाल शर्मा द्वारा अभियुक्त रवि कश्यप पुत्र सौराज सिंह नि0 रसूलपुर जाटान थाना शाहुपर मु0नगर को मंसूरपुर तिराहा कस्बा शाहुपर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया ।
चोरी के ट्रेक्टर सहित गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अमीर सिंह यादव द्वारा अभियुक्तगण प्रवीन पुत्र शिवचरण नि0 निवाडा थाना व जनपद बागपत प्रदीप पुत्र ओमबीर नि0 उपरोक्त, महेश पुत्र नरेश नि0 उपरोक्त को कसेरवा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण के कब्जे 04 टायर ट्रोला चोरी का व 01 ट्रैक्टर सोनालिका रंगा नीला 01 मो0 साइकिल व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
दो को चाकू सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 युनूस खाँन द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ गोक्का पुत्र चन्द्रपाल नि0 ग्राम सिकरेड़ा थाना मीरापुर मु0नगर को सिकन्दरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त रोजू पुत्र इदरीश नि0 ग्राम उडावली थाना बुढाना मु0नगर को बडकता पुलिया के बडौत रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने वारंटियो को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 रणपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त जगदीश सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 ग्राम शाहपुर थाना रामराज मु0नगर को ग्राम शाहपुर के बहार तिराहे पर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त रियाज पुत्र जहूर नि0 परासौली थाना बुढाना मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही जिलाबदर अभियुक्त जिशान पुत्र खुर्शीद नि0 कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर धिस्सू खेडा झाल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वांछित अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र समय सिंह नि0 ग्राम सरधन थाना खतौली मु0नगर को पुराना तिराहा गिरफ्तार किया गया।
शाहपुर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा अभियुक्त बिट्टू पुत्र दासी नि0 मोहल्ला गोकुलपुरी कस्बा व थाना शाहुपर मु0नगर को सोरम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कब्जे से 4 मोबाइल मय 01 स्पीकर 02 चार्जर बरामद किया गया।
बंदूक के साथ फोटो वायरल
मुजफ्फरनगर। नौजवान युवकों ने हथियारों का प्रदर्शन करना एक आम बात हो गया है। लगातार सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
एक मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी परवेज मलिक नामक युवक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर बंदूक के साथ फोटो वायरल किया गया। जिसको देखते हुए उसकी साथ फेसबुक पर जुड़े कई लोगों ने आपत्ति की इस वायरल फोटो पर पुलिस इतनी जल्दी कार्रवाई करती है।
पेड पर लटका मिला युवक का शव
पुरकाजी। पेड पर युवक का शव लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भैसानी मे तेजलहेडा निवासी करीब 40 वर्षीय युवक का शव पेड से लटका देख उधर से जा रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते आसपास के खेतो मे काम कर हे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव तेजललहेडा निवासी टिंकू के रूप मे हुई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिवारजनो को दी। युवक टिंकू की मौत की खबर से उसके परिवारजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
जंगल मे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हडकंप
मीरापुर। जंगल मे अज्ञात युवक का शव पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित गांव सिखरेडा के जंगल मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र मे युवक का शव मिलने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण एकत्रित रहे। यह हादसा आज दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस इसकी जांच-पडताल मे जुट गई है।
युवक को लिफ्ट लेना पडा महंगा, बाइक सवार युवक 10 हजार लेकर फरार
खतौली। एक युवक को लिफ्ट लेना महंगा पड़ा, लिफ्ट देने वाला बाइक सवार युवक चकमा देकर १० हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के सम्बंध में पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कस्बे के फलावदा रोड पर हुई घटना से पीड़ित युवक कपिल पुत्र विददी निवासी बागवाला थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है और ट्रेन द्वारा खतौली रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर आया। बाहर आने पर एक बाइक सवार ने उससे मवाना जाने का रास्ता पूछा तो वह भी उसके साथ बाइक पर बैठ लिया। युवक का कहना था कि फलावदा रोड़ पर के के पब्लिक स्कूल के निकट उसने बाइक रोकी और कुछ देर तक बात की और उसके पर्स से दस हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। घटनास्थल के निकट भुस बेचने वाले एक दुकानदार ने पुलिस को इस सम्बंध में सूचना दी, सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक से जानकारी ली। उन्होंने इस घटना के बाद चौकिंग अभियान चलाया परन्तु रुपये लेकर फरार होने वाले बाइक सवार का पता नहीं चल पाया था।
प्रोविजन स्टोर में चोरी से मचा हडकंप
मुज़फ्फरनगर। अज्ञात चोरों ने प्रोविजन स्टोर में चोरी कर फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निकट दरोगा की कोठी के पास प्रोविजन स्टोर में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंघमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । दुकान मालिक ने बताया ९५हजार रु नक़द गल्ला व ३० हज़ार रु के ड्राई फ्रूट पर चोरो ने हाथ साफ किया है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन शुरू करदी है।
सफाई कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी यूनियन मु.नगर के द्वारा सफाई कर्मचारियो की समस्याओ के समाधान हेतू पालिका प्रशासन को सौंपे गए मांग पत्र की समय सीमा व्यतीत हो जाने पर पालिका प्रांगण मे धरना-प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कर अपनी मांगो को जल्द से जल्द पुरा करने के लिए पालिका प्रशासन से मांग की गई, सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगो को पुरा करने के लिए पूर्व में भी कई बार पालिका प्रशासन को सफाई कर्मचारियो की समस्याओ के समाधान के लिए मांग पत्र दिये गये, जिन पर कई बार पालिका प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ समझौता वार्ता भी हो चुकी है लेकिन फिर भी पालिका प्रशासन अपने वायदे से मुकर रहा है और कोई भी समझौता सफाई कर्मचारियो के हित में लागू नही कर रहा है जिस कारण सफाई कर्मचारियो मे उनके हितो की अनदेखी पर नाराज़गी है सफाई कर्मचारियो की मांगे पुरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन मे मुख्य रूप से चमन लाल ढिंगान अध्यक्ष, अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल महामंत्री, अजय कुमार सफाई नायक, जितेंद्र कुमार सफाई नायक, शिवकुमार सफाई नायक, सुरेंद्र कुमार सफाई नायक, राजेश कुमार सफाई नायक, सूरज प्रकाश सफाई नायक, सोनू बिड़ला एडवोकेट, देवी प्रसाद सफाई नायक, मिलन सिंह, संजय भारती, सोमपाल सफाई नायक भूषण लाल सफाई नायक, प्रदीप गहलोत, अजीत चड्ढा, संजय नवजोत, राजेन्द्र, सुनील पारचा, किशोरी लाल रणजीत, श्रीमती सरोज सुधा, श्रीमती रजनी, श्रीमती कोमल, व कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
DM ने सदभावना दिवस की शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन को भारत सरकार के आदेशानुसार आज सदभावना दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज कलैक्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट मे कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाते हुए सभी धर्मा,भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सदभावना को बढाने के लिए प्रेरित किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान डीएम चन्द्र भूषण सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्यामा श्यामा मंदिर गांधीनगर में एक कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ३०० लोगो को वैक्सीन लगायी गयी कैंप बड़ा सफल रहा। इस आयोजन में रोटरी क्लब के तमाम पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
रक्षाबंधन का पर्वः बाजारों में राखियां से सजाई दुकानें
मुजफ्फरनगर। भाई बहन के प्यार का प्रतीक का त्यौहार रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में राखियां सज गयी है बहनों ने भाईयों के लिए राखियां खरीदनी शुरू कर दी है हालांकि शुक्रवार को बारिश आने की वजह से दुकानदारों को कुछ मायूसी हाथ लगी क्योंकि बहने राखियां खरीदने के लिए बारिश की वजह से नहीं निकली। राखी का त्यौहार नजदीक आ गया है इसी केसाथ बाजार भी पूरी तरह से सजकर तैयार हे गये है। बाजारों में एक से एक सुंदर राखियां सज गयी है जहां बहने अपने भाईयो की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए सुंदर सुंदर राखियां खरीदने की तैयारी में जुट गयी है वहीं भाई भी अपनी बहनों को सुदंर सुंदर गिफ्ट देने के लिए बाजारों में खरीदारी के लिए नगर क्षेत्र के साथ कस्बों में भी बाजार सज पडै है। रक्षा बंधन पर्व नजदीक आते ही न क्षेत्र के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। राखियों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। रक्षाबंधन पर बहने अपने भाइयों के हाथों में जरकन, चांदी, चंदन और कुंदन की राखियां बांधेगी। कई कंपनियों ने बाजार में राखियों की नई रेंज उतारी है।
भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन २२ अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक दिखाई देने लगी है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधने के लिए उनकी खरीदारी शुरू कर दी है। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कोरियर से राखियां भेजी जा रही हैं। बाजार में जरकन के नगों व चांदी की बनी राखी आकर्षण का केंद्र बनी हैं। चंदन और कुंदन की राखियां भी लोगों को लुभा रही हैं। रुद्राक्ष की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइनदार राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता, गुरुदत्त, सुमित कुमार, गोपाल, चंदर आदि का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में राखियां उतारी हैं। चांदी, चंदन व कुंदन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में चांदी की राखियों भी उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी बिक्री कम है। नगर के सर्राफा बाजार स्थित एक प्रसिद्ध सर्राफ का कहना है कि चांदी की आकर्षक राखियां बनाई गई हैं। इन राखियों की रेंज ४०० से लेकर ८०० रुपये तक है। चांदी की राखियों की बिक्री कम है, लेकिन मांग के चलते चांदी की राखी बनाई जाती हैं।
भाजपा द्वारा वोट बनवाने के लिए कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में सभासद विपुल भटनागर के गौशाला के सामने स्थित प्रतिष्ठान ७५-बी पर भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर के नेतृत्व में १८ वर्ष से अधिक हो चुके नागरिकों की वोट बनाने के सात दिवसीय कैम्प को नागरिकों की मांग पर सात दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। अब ये कैम्प २६ अगस्त तक सुबह १०बजे से शाम ३ बजे तक रोज़ जारी रहेगा। मंडल अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में वोट प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए अपनी वोट अवश्य बनवाएं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बूथ पर वोट बनाने के कैम्प का आयोजन हो। आज इस अवसर पर श्रीमोहन तायल जो का प्रदेश सहसंयोजक स्वच्छ भारत मिशन व प्रभारी बिजनौर बनने व सुखदर्शन सिंह बेदी को उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य नामित होने व रूपेन्द्र सैनी को क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा व भूदेव सिंह को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक नामित होने पर नई मंडी मण्डल के द्वारा सम्मानित किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, प्रियांशू जैन, बश्वेश्वर दयाल, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, योगेश चौधरी, हिमांशु कौशिक, अर्श सिंगल, श्रीमती सीमा गोस्वामी व श्रीमती रोशनी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर में एसडीएम सदर एवं प्रदूषण विभाग ने पेपर इंडस्ट्री में की मानकों की जांच, दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। डीएम के निर्देश पर आज एसडीएम सदर एवं प्रदूषण विभाग द्वारा पेपर इंडस्ट्री में मानकों की जांच की गयी। इस दौरान उन्होंने मानकों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिले की पेपर मिलों में पिछले दिनों मानकों का उल्लंघन तथा ईंधन के रूप में पॉलिथिन कचरा इस्तेमाल करने की खबरें मिल रही थीं। आज इसे देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशों पर एस डी एम सदर दीपक कुमार एवं प्रदूषण विभाग के अधिकारी अंकित कुमार के साथ संयुक्त रूप से भोपा रोड स्थित पेपर इंडस्ट्री में प्रदूषण विभाग के मानकों की जांच की गई। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। हालांकि इस जांच के दौरान पाई गई किसी खामी को लेकर अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया है।
एआरटीओ कार्यालय में सदभावना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर एआरटीओ कार्यालय में सदभावना दिवस मनाया गया। जिसमें एआरटीओ विनीत मिश्रा सहित कार्यालय के कर्मचारियों ने जाति,सम्प्रदाय,क्षेत्र,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव नही रखने की शपथ ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन सभावना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागां मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश मे सदभावना एवं सौहार्द की शपथ ली। इस दौरान ए.आर.टी.ओ विनित मिश्रा, ए.आर.टी.ओ.प्रवर्तन, टी.ओ, आरआई सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मुठभेड में शातिर अपराधी दबौचा
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने घिस्सूखेडा झाल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े शातिर,जिला बदर अपराधी मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया है। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।पुलिस ने घेराबंदी करते हुऐ हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान जीशान पुत्र खुर्शीद निवासी कस्बा व थाना चरथावल के रूप में हुई जिसके कब्जे से पुलिस ने ३१५ बोर का तमंचा,ज़िंदा कारतूस,खोखा कारतूस बरामद किया।
समाजवादी मजदूर सभा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा ने मंसूरपुर निवासी माँगेराम को खतौली विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मीटिंग में सपा नेता जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने मजदूर सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मजदूर हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाने के लिए अपील की। मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को मजबूत करने का आह्वान किया। मीटिंग में मुख्य रूप से दुर्गेश कुमार यादव, नवेद रँगरेज, अहसान अंसारी,साबिर हव्वारी, अनुज प्रजापति,संदीप कुमार,दीपक बजाज,दिव्यम सिंह आदि पदाधिकारी मौजुद रहे।
बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत
मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी से बारिश से कुछ राहत मिली। शुक्रवार सवेरे से र्ही झमाझम बारिश से शहर की सड़कें व कुछ कालोनियां पानी से लबालब हो गईं। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। प्रमुख चौराहों पर पानी अधिक होने से आवागमन बाधित रहा। साइलेंसर में पानी भरने से कार, बाइक, स्कूटर पानी के बीच में रुक गए। बारिश रुकने के घंटों बाद पानी उतर सका। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। सुबह मौसम बदला हुआ होने के बाद थोडी देर बाद ही बारिश शुरू हो गी जिसके कुछ ही देर में बारिश झमाझम में तब्दील हो गई। थोड़ी ही देर की बारिश में शहर के प्रमुख चौराहे शिवचौक, नावल्टी चौक, मीनाक्षी चौक, शहीद चौक, अस्पताल तिराहा, जानसठ रोड, रुड़की रोड, भोपा रोड आदि ने तालाबों का रूप ले लिया। मोहल्ला जनकपुरी, द्वारिकापुरी, गांधी कालोनी, नई मंडी, रामपुरी, किदवई नगर, दक्षिणी कृष्णापुरी आदि मोहल्लों में पानी भर गया। कई स्थानों पर दुकानों व मकानों में बारिश का पानी घुस गया। बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल कर रख दी। नाले-नालियां चौक होने से सारी गंदगी सड़कों पर आ गई। शिवचौक पर इतना पानी था कि एक से दूसरी ओर आवागमन बंद हो गया। दाल मंडी, एसडी मार्केट भी पानी से लबालब थे। बारिश बंद होने के घंटों बाद सड़क से पानी कम हो सका और लोग अपने गंतव्य की ओर जा सके। कई वाहनों के साइलेंसर में पानी भरने से वह पानी के बीच में ही बंद हो गए। बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला गया।
खीर का प्रसाद वितरित किया
मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है। हम सभी को जनसेवा के कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। समर्पण भाव से किये गए सेवा कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है। समय समय पर आयोजित होने वाले समाजसेवा से जुडे कार्यो में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।
नगर की पॉश कालोनी नई मन्डी स्थित बिन्दल बाजार मे स्कॉन संस्था द्वारा सभी को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने सम्बोधन मे उक्त उदगार व्यक्त किए। सपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि जनसेवा के कार्यो से आत्मिक शान्ति मिलती है। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे सपा महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड. मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय बाटा,गिरीश पाहुजा,नरेश बंसल, अंकित बंसल,अमित जैन,कपिल अरोरा, मनोज उत्तरेजा, जनार्दन विश्वकर्मा, शेखर त्यागी, महक सिंह, अमित शील, राहुल, मुकेश वशिष्ठ,पवन बंसल, अरविन्द गोयल, पंकज जैन, धर्मेन्द्र शर्मा,दीपक गर्ग, मातू भाई आदि मौजूद रहे।
पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई
पुरकाजी। पुलिस पर फायरिग, चोरी व शराब तस्करी से जुड़े दो सगे भाइयों सहित पांच शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि दादोपुर निवासी हीरा उर्फ जसरीक व कारज उर्फ काजू पुत्रगण सिदर सिंह, अमरजीत उर्फ सोनू पुत्र अंग्रेज सिंह तथा उत्तराखंड के थाना खानपुर के गांव सिकंदरपुर निवासी अजय पुत्र शेर सिंह तथा मेनपाल पुत्र नेत्रपाल गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। सभी शराब तस्करी व चोरी आदि के गैरकानूनी धंधों से जुड़े हैं। सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
युवतियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी सलमान और उसके भाई कल्लू ने बहला फुसलाकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती के बरामद के प्रयास शुरु कर दिए हैं। इसके अलावा शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने बताया था कि उसकी बहन नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर में रिश्तेदारी में आइ थी। शाहपुर थानाक्षेत्र के गांव माजरा निवासी सचिन उसकी बहन का अपहरण कर ले गया।

