समाचार (Muzaffarnagar News)
अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वारण्टी अभियुक्त तारिक पुत्र मौ0 फुरकान निवासी कूमरपट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त सलमान पुत्र मसीदा नि0 ग्राम विलासपुर थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वारण्टी अभियुक्त अशोक पुत्र मांगेराम नि0 ग्राम चौकडा थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्या द्वारा अभियुक्त कासिफ पुत्र फुरकान नि0 जहांगीर पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर हाल नि0 निधि कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर, नासिर पुत्र आकिल नि0 जहांगीर पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को बहलना सुजडू चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त जाहिद पुत्र नसरूदीन नि0 ऊदपुर थाना झिंझाना शामली को जडौदा नरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र गरीबदास नि0 ग्राम तिसंग थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त शाहिद उर्फ चुंहिया पुत्र जफर नि0 ढाकन चौक देवीदास थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारागोवध अधि0 में वारण्टी अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र तहसीन नि0 भसाना थाना बुढाना मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त विशाल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा नि0 ग्राम काकडा थाना शाहपुर मु0नगर को गुरूद्वारा के पास ग्राम काकडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 युनूस खान द्वारा अभियुक्त रामकुमार पुत्र सेवाराम नि0 कपूरगढ थाना भौराकलां मु0नगर को गढी सिसौली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारा अभियुक्त यासीन पुत्र शरीफ नि0 जैन नगर थाना खतौली मु0नगर को पिकेट स्कूल के ग्राउन्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
नकदी सहित जुआरी दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शिव सिंह नागर द्वारा अभियुक्त इरफान पुत्र नजीब नि0 आलमनगर कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर को कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा पेन्सिल व 1350 रूपये बरामद किया गया।
शराब सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सचिन कुमार द्वारा अभियुक्त भूरा पुत्र कैरी नि0 सफीपुर थाना बुढाना मु0नगर, घिस्सू पुत्र कबूला नि0 हुसैनपुर कलां थाना बुढाना मु0नगर को सफीपुर रोड रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25-25 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 हरिश्चन्द्र द्वारा अभियुक्त रामकिशन पुत्र मांगेराम नि0 ग्राम गढी नोआबाद थाना भौराकलां मु0नगर को गढी सिसौली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार त्यागी द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र बाबूराम नि0 ग्राम ताजपुर थाना खतौली मु0नगर को सिकन्दरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार त्यागी द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र मान सिंह नि0 जरवड थाना ककरौली मु0नगर को सिकन्दरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त फरमान पुत्र शमशाद नि0 ग्राम रसूलपुर थाना मीरापुर मु0नगर को कब्रिस्तान के पास ग्राम गढी रसूलपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
हादसे में महिला घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवबन्द से मेरठ जाते वक्त हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती जनपद के थाना देवबन्द क्षेत्र के गांव जठवाला निवासी ललिता अपने पति संजय के साथ बाईक द्वारा देवबन्द से मेरठ रिश्तेदारी मे जा रही थी। कि बाईक सवार ये दोनो दम्पत्ति जैसे ही नई मन्डी कोतवाली के बागोवाली बाईपास के समीप पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर ललिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे की जानकारी कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को दी। सडक हादसे मे महिला की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को उपचार के लिए एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। तथा महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। महिला की मौत से परिवारजनो मे शोक छा गया। बीती रात बागोवाली बाईपास के समीप हुआ सडक हादसा।
समाधान दिवस पर एडीजी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने नागरिकों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य थाना स्तर पर पुलिस विभाग एवं जमीनी विवाद आदि विभिन्न समस्याओ का यथाशीघ्र समाधान कराना है। आज नई मन्डी कोतवाली मे थाना समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने नागरिको की समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि जन समस्याओं का प्रमुखता पर समाधान होना चाहिए। ताकि पीडित व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए अधिकारियों/विभाग के चक्कर ना काटने पडे। यहीं थाना समाधान दिवस की सार्थकता है। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ ननई मन्डी हिमांशु गौरव तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
छात्रो ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओं के नेतृत्व मे सरकूलर रोड स्थित चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज पर एकत्रित छात्रो ने कॉलेज मे एडमिशन की मांग एवं कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। छात्रो के हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रो को समझा-बुझाकर शान्त कराया। रालोद नेता सुधीर भारती की मौजूदगी मे एकत्रित छात्रो ने सीटे बढवाए जाने की मांग की। इस दौरान अनेक छात्र मौजूद रहे।
एक दिन की एडीएम बनी कई स्कूली छात्राएं
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद के कई स्कूलों की छात्राएं आज अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर १ दिन की अधिकारी बनी इसी कड़ी में आज एडीएम प्रशासन अमित कुमार की कुर्सी पर कई छात्राओं ने बैठकर एक दिन की जिम्मेदारी संभाली और एडीएम प्रशासन का पदभार ग्रहण किया छात्राओं को फूल और हस्ताक्षर युक्त कॉपी व पेन देकर एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने उनका स्वागत किया कार्यक्रम में दर्जनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों की मौजूद रही।
विवाहिता की मौत
बुढाना। विवाहिता की मौत से परिवारजनो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी गुलशन का विवाह वर्ष 2016 मे गांव दभेडी निवासी युवक कलीम के साथ हुआ था। तथा वर्ष 2020 मे गुलशन की छोटी बहन सुमैया का विवाह गुलशन के देवर नबी के साथ हो गया। अज्ञात कारणो के चलते करीब 25 वर्षीय विवाहिता गुलशन ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। विवाहिता की मौत की खबर से परितजनो मे कोहराम मच गया। तथा देखते ही देखते पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी गांव मे पहुंच गई। ग्रामीणो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया। गमगीन माहौल के बीच मृतका का शव दोपहर पश्चात सुपुर्दे खाक किया गया। हादसे मे महिला की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
पेपर पेंटिंग ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर, में आजादी के अमृत महोत्सव तथा चौरी चौरा जनक्रांति के १०० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर योजना के अनुसार ’कैनवास पर पेपर पेंटिंग ब्लॉक स्तरीय आयोजन ’शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज ’ में किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि एवं पर्यवेक्षक, वीरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य ,राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया गया..कार्यक्रम में राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज शाहपुर, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, और सहायक अध्यापक सुनील कुमार, स्वामी कल्याण देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजुला मलिक,शाहपुर कन्या इण्टर कॉलेज ,शाहपुर की शिक्षिकाए जयवंती हाई स्कूल शाहपुर की शिक्षिकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या उषा अस्थाना जी किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, द्वितीय स्थान -स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, मुज़फ्फरनगर ने प्राप्त किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा… प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना जी और प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी, और अध्यक्ष श्री अजय भार्गव जी द्वारा जी द्वारा अतिथियों का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर बुढाना रोड़ स्थित काजी फार्म हाउस पर लगाया गया शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद चेयरमैन पुत्र क़ाज़ी अदिल, क़ाज़ी नबिल, महाप्रबंधक डॉक्टर अरशद इकबाल, इरशाद जाट, डॉक्टर अथर जमाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शिविर में डॉक्टर अरशद इकबाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने आने वाले लोगों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, हड्डियों की जांच, बाल रोग, नाक, कान, गला की जाँच कि गयी उसके बाद रोगियों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया
महाप्रबंधक डॉक्टर अरशद इकबाल ने बताया सुबह १०ः०० बजे से ३ः०० बजे तक शिविर मे मेडिसिन में डॉक्टर नेहा, डॉक्टर संतोष, गायनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ में डॉक्टर दीक्षा, डॉक्टर वनिता, डॉक्टर तपस्या, स्किन डिपार्टमेंट से डॉक्टर नेहा, सर्जरी डिपार्टमेंट से डॉक्टर आनंद यादव, डॉक्टर काजल, डॉक्टर करण, ईएनटी डिपार्टमेंट से डॉक्टर खयाती, डॉक्टर सुहाना और पेडियाट्रिक डिपार्टमेंट/ बाल रोग विशेषज्ञ से डॉक्टर विवेक चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश कुमार डॉ अभिषेक डॉ अपूर्व शामिल रहे। कैंप मे ४०० से ज्यादा मरीजों की जांच कर इलाज किया गया व मुफ़्त दवाई वितरित की गयी। कैंप मे डॉ नदीम अंजुम, हाजी युसुफ, तासीर हसन, मुबाशिर हाशमी, काजी कफील, अभिषेक गोयल, डॉक्टर अथर जमाल, डॉ एस हसन, अरशद मुल्तानी, जावेद खान, हम्माद सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।
डीएम ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
चरथावल। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिहं एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारीगण के साथ थाना चरथावल पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत समस्या लेकर आये लोगों की समस्याओं के बारे में ध्यानपूर्वक सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बांटै स्मार्ट फोन
मुजफ्फरनगर। सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, कपिल देव अग्रवाल, विधायक बुढाना उमेश मालिक, विधायक खतौली विक्रम सैनी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के समक्ष जनपद की समस्त परियोजना/विकास खंड से ५-५ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फ़ोन वितरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्ग-दर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट फ़ोन वितरण के उद्देश्य एवं स्मार्ट फ़ोन पर प्रत्येक माह की जाने वाली फीडिंग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड द्वारा प्रकाश डाला गया। स्मार्ट फ़ोन पर की जाने वाली फीडिंग के आधार पर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिमाह कार्य आधारित प्रोत्साहन धनराशि के भुगतान के विषय में भी समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अवगत कराया गया। स्मार्ट फ़ोन के साथ-साथ छोटे बच्चों की लंबाई नापने हेतु इंफेंटोमीटर वितरण का भी प्रारम्भ किया गया। मा० मंत्री महोदय एवं विधायक द्वारा उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उक्त अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की कार्य योजना में उपस्थित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विधिक जानकारी दी गई एवं प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
बाल्मीकि क्रान्ति दल ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाल्मीकि क्रान्ति दल ने आगरा निवासी अरूण बाल्मीकि सफाई कर्मचारी की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक के परिजनो को 40 लाख रूपये मुआवजा एवं उनकी योग्यतानुसार उचित दिलाय जाने की मांग की। बाल्मीकि क्रान्ति दल,मुजफ्फरनगर के चीफ दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे संगठन के पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओ तथा समाज के गणमान्य लोगों ने कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी पंकज मित्तल को सौंपा। जिसमें आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि आगरा निवासी अरूण बाल्मीकि सफाई कर्मचारी को आगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि पिटाई के कारण अरूण की मौत हो गई। इसी संदर्भ मे मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की जाए। आरोपी पुलिसकर्मियो पर मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को सजा दिलाई जाए। अन्श्रय विवेक तिवारा लखनऊ,मनीष गुप्ता कानपुर की जिस तरह से पुलिस हिरासत मे मृत्यु हुई थी और उनको राज्य सरकार की तरफ से 40-40 लाख रूपये मुआवजा व ए-वन क्लास की नौकरी दी गई थी। उसी प्रकार पुलिस हिरासत मे मरे अरूण बाल्मीकि के परिजनो को भी 40 लाख रूपये व उनकी योग्यतानुसार नौकरी दी जानी चाहिए। आरोपित किया कि सरकार द्वारा भेदभाव कर जातीय भेद भाव कर मृतक आश्रित अनुसूचित जाति का होने के कारण मात्र 10 लाख रूपये का मुआवजा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी की घोषणा करके बाल्मीकि समाज के साथ भेदभाव का प्रयास किया गया है। फिर सरकार बाल्मीकि समाज के साथ सौतेला व्यवहार ना करे। ज्ञापन सौपने वालो में पूर्व मंत्री मदनलाल चन्द्रा,मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट, रमाकान्त चिन्डालिया, दीपक टांक,पी.के.सुधा, मोहित कल्याणी, गोपाल सुधाकर, प्रदीप महरोल, माधव सिह माहिवाल, बल्टी सिलेलान, सुधीर पार्चा,गाविन्द रामपुरी,राहुल पिशाचिया आदि मौजूद रहे।
भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारत तिब्बत सहयोग मंच की एक बैठक गांधी कालोनी बारात घर में आयोजित की गयी। जिमसें प्रांतीय मंत्री रेणूका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव योगेश्वर दत्त शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन विजय वर्मा और नमीश चंदेल ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पांतीय मंत्री रेणूका शर्मा ने बताया कि इस संगठन की शुरूआत आरएसएस के इन्द्रेश ने धर्मशाला (हिमाचल) से की थी। इस संगठन को अब 21 साल हो गये है। 5 मई 1999 से चल रहे इस संगठन का विस्तार अब पूरे भारत में हो चला है। संगठन की मांग है कि कैलश मान सवरोवर जो चीन की कैद में है उसे आजाद कराया जाये। क्योंकि भगवान शंकर हम सबके आराध्य देव है और उनके दर्शन के लिए हमे मजबूरी में चीन की मंजूरी लेनी पड़ती है। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री विजय वर्मा ने कहा कि चीन तिब्बत की लड़की को विदेशों में बेचकर करोड़ों का आर्थिक लाभ कमा रहा है और तिब्बतियों की स्वतंत्रता का हनन कर रहा है हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा कि तिब्बत के लोग शीघ्र ही आजादी में सांस ले से और कैलाश मानसरोवर मुक्त हो सके। उन्होंने संगठन की कार्यकारिणी से उपस्थित पत्रकारों को रूबरू कराते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में एडवोकेट संदीप दास इसके जिलाध्यक्ष बनाये गये है। इसके साथ विष्णुस्वरूप अग्रवाल बैंक वाले और खिलाड़ी विजय वर्मा और खिलाड़ी विजय वर्मा के महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही दर्जनों संस्थाओं से जुड़े युवा समाजसेवी राजकुमार रहेजा को मंत्री तथा सुभाषनगर वाले युवा समाजसेवी रवि शर्मा को प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके अलावा कपिलपाल मदन पाल, दिनेश पुण्डीर, अंकित, कमलकांत शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रवीन शर्मा, मकेश को मंत्री के अलावा ईश्वर िंसह, पवन छाबडा, योगेश चौधरी, यश कपूर, नरेश सिंघल, राजीव सक्सेना, विशाल वत्स, प्रशांत, नरेश, मोहित, कार्तिक, दिनेश गिरधर माधव सुनेजा, पंकज राजपूत को भी जिला कमैटी में उचित पदों पर रखा गया है। इसका शीघ्र ही विस्तार किया जायेगा। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव योगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भारत तिब्बत सहयोग मंच तिब्बत की आजादी और कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने में मिल का पत्थर साबित होगा। बैठक का समापन जिलाध्यक्ष संदीप दास एडवोकैट ने सभी का आभार प्रकट करते हुए किया।
क्रांति सेना ने त्यौहार को लेकर की वार्ता
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने नगर में कुछ दुकानों पर विशेष समुदाय द्वारा नाम बदलकर हिंदू बहन बेटियों के मेहंदी लगाने पर ऐतराज जताते हुए कहां की ऐसी दुकानों को चिन्हित कर वहां पर मेहंदी लगाने वाले मुस्लिम समुदाय के युवाओं को हटाया जाए। हमारी बहन बेटियों को मेहंदी लगाने में सिर्फ महिलाएं ही हो तो ज्यादा अच्छा होगा चाहे वो किसी समुदाय की क्यों ना हो/ सी. ओ.सिटी ने क्रांति सेना पदाधिकारी को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी बातों को ध्यान में रखते हुए मेहंदी लगाने वाले सभी दुकानदारों को आपकी बातों से अवगत करा दिया जाएगा।
क्रांति सेना पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन एवं आम जनता से इस मुहिम में सहयोग करने का निवेदन करते हुए कहा लव जिहाद व धर्मांतरण जैसी घटना से अपनी बहन बेटियों को जाग्रीत करने व बचाने के लिए इस तरह की मुहिम चलाने की सभी हिंदू संगठनों को आवश्यकता है।
पलटा स्कूली वाहन, 6 बच्चें घायल
मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ६ स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कर्या गया है। बताया जाता है कि मैजिक वाहन का स्टेरिंग फेल होने से गाड़ी खेत में पलट गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
जिलाबदर शातिर को किया गिरफ्तार
रामराज। पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है आज भी पुलिस ने एक जिला बदर को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना रामराज पुलिस द्वारा तारापुर मोड नया गांव की तरफ से ०१ जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में जैकी पुत्र स्व० बाबूराम नि० ग्राम अल्लूवाला थाना रामराज मु०नगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।
बाजार में करवाचौथ पर रही भीड़
मुजफ्फरनगर। पति की दीर्घायु के लिए विशेष पर्व करवाचौथ का पर्व कल ़(आज) है जिसको लेकर बाजारों में इसके लिए सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। साड़ी से लेकर विशेष ड्रैस की खरीदारी के लिए दिनभर शोरूमों पर भीड़ रही। वहीं, पति के साथ महिलाएं ज्वैलरी की खरीदारी भी कर रही हैं। हालांकि, आभूषणों पर चढ़ा महंगाई का रंग लोगों को मायूस कर रहा है।
रविवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो गई है। ब्यूटीपार्लरों में करवाचौथ पर सजने के लिए नवविवाहिताओं सहित अन्य सुहागिनों ने पहले ही समय लेने के लिए पार्लरों में एडवांस बुकिग की है। गांधी कालोनी स्थित कनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका एकता ने बताया कि मेहंदी और अन्य बाडी वर्क के लिए सुहागिनें पहुंची। शहर के शिवचौक और नई मंडी के ब्यूटीपार्लरों सहित बाजारों में महंदी लगाने के लिए बैठे कारीगरों से महंदी लगवाने के लिए सुहागिनों की भीड़ उमड़ी। अधिक भीड़ के कारण महिलाओं को अपने नंबर का इंतजार भी करना पड़ा रहा है। शनिवार के भी मेहंदी लगवाने की डिमांड बढ़ी। कारीगरों ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने पति का नाम मेहंदी के बीच में लिखवाना अधिक पसंद कर रही हैं, जिनकी पहली करवाचौथ है। वह सुहागिनें आधे हाथों को मेहंदी से सजवाई।
समूह बनाकर सुनेंगी कहानी-इस बार शहर सहित देहात क्षेत्रों में महिलाएं समूह में कहानी सुनने का मन बना चुकी है। कोविड के चलते पिछली बार महिलाओं ने अपने-अपने घरों में कहानी सुनना पसंद किया था, लेकिन अब कोविड का प्रकोप कम होने पर महिलाओं ने कालोनी में एकत्र होकर ही करवाचौथ की कहानी सुनने का मन बनाया है। महिलाओं का कहना है कि पिछली करवाचौथ पर मजबूरी में अलग-अलग जगह व आनलाइन एकत्रत होकर कहानी सुनी गई थी, लेकिन इस बार एक साथ बैठेंगे और मास्क भी लगाकर नियमों का पालन भी करेंगे।
पत्नी के लिए आकर्षक उपहार-बाजारों में ज्वैलरी पर मंहगाई का रंग चढ़ा हुआ है, लेकिन करवाचौथ के मौके पर पत्नी को खुश करने के लिए पति कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। नई मंडी निवासी सरगम सैक्सेना ने बताया कि वह प्रतिवर्ष पत्नी को कुछ न कुछ आभूषण उपहार स्वरूप देते हैं। महंगाई है तो हाथ थोड़ा हल्का रखेंगे, लेकिन उपहार जरूर देंगे। इसके अलावा पति अपनी पत्नियों के लिए ड्रेस, उपयोगी वस्तु गिफ्ट के रूप में देकर उन्हें खुश करेंगे।
८ः१५ बजे होंगे के चंद्रमा दर्शन-पंडित हंशराज भारद्वाज ने बताया कि करवाचौथ का व्रत रविवार को रहेगा। सुहागिनें व्रत रखकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पति की दीर्घायु के लिए आरती करेंगी। चंद्रमा दर्शन का समय रात्रि ८ः१५ बजे रहेगा। इसके बाद सुहागिने व्रत खोलकर भोजन कर सकेंगी।
सुधीर कुमार पुंडीर बने एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:जनपद की चरथावल ब्लॉक के गांव बलवा खेड़ी में जन्मे सुधीर कुमार पुंडीर मुजफ्फरनगर शहर के एसडी डिग्री कॉलेज भोपा रोड के प्राचार्य बनाए गए हैं। आयोग द्वारा २९० लोगों में से सुधीर कुमार पुंडीर की उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक थी।
इससे पूर्व सुधीर कुमार पुंडीर गणित विभाग में हेड ऑफ द डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सुधीर कुमार पुंडीर ने दिनांक २१ /१०/ २०२१ में एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी ग्रहण की है ।
आज इसी क्रम में राजपूत समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडी डिग्री कॉलेज में जाकर प्राचार्य बने सुधीर कुमार पुंडीर को बुके एवं राजपूत समाज की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया ।राजपूत समाज से भारतीय जनता पार्टी के सह संयोजक सुभाष चौहान ने सुधीर कुमार पुंडीर को बुके देकर उनका स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही सुभाष चौहान ने समाज के सभी छात्र छात्राओं से अपील की कि उनको अच्छे से शिक्षा ग्रहण करके उच्च पदों पर आसीन होना चाहिए जिससे कि समाज का मान बढ़ सके ।युवा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष अमित पुंडीर ने सुधीर कुमार पुंडीर को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही अमित पुंडीर ने कहा कि यह समाज के लिए अत्यंत ही गौरव का पल है की एक प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेज जो कि अपने आप में ऐतिहासिक है जिससे असंख्य होनहार छात्र शिक्षा ग्रहण करके निकले हैं और आज उच्च पदों पर आसीन है, ऐसे डिग्री कॉलेज पर आज एक राजपूत समाज के इंसान को प्राचार्य बनने का अवसर मिला है, इससे समाज में खुशी है और समाज का मान बढ़ा है।तोप सिंह राणा, प्रवीन पुंडीर, राजवीर जादौन ,दिनेश पुंडीर, विनीत पुंडीर आदि राजपूत समाज से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल की बैठक सम्पन्न
मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल Trust की मासिक बैठक संम्पन बैठक में लिए कई अहम निर्णय।
र्ट्स्ट परिवार की मासिक बैठक की अध्यक्षता संदीप धीमान बैंक वालो ने की तथा संचालन वीरेंद्र धीमान ने किया। र्ट्स्ट की मासिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान का उपस्थित सदस्यो ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया वही संस्था में सेवा दे रहे पदाधिकारियो सदस्यो को सम्मान(कद) बढ़ाने और विभिन्न जिम्मेदारियों से पदाधिकारियो सदस्यो को सुशोभित करने पर राष्ट्रीय कमेटी ने एक रूप रेखा तैयार की जिसमे जिन सदस्यो ने संस्था में निस्वार्थ जनमानस आदि सेवाओ में विशेष योगदान दिया और पूरी निष्ठा से संस्था को स्पॉट किया उन सदस्यो को जल्द बैठक कर विशेष सम्मान देते हुए नई जिम्मेदारियां सोपने पर विशेष रूप से तैयारी की गई। संजय धीमान ने बताया कि संस्था में सहयोग व कार्य योग्यता के आधार पर नई जिम्मेदारी देकर सदस्यो का सम्मान करेंगे और कोरोना काल जैसे समय मे जिस प्रकार की सेवाय संस्था द्वारा दी गयी है आगे और बेहतर और सामाजिक कार्य किये जायेंगे। वही प्रदीप धीमान फोरमेन ने कहा कि संस्था से जो समाजिक भाई स्वेच्छा से जुड़ना चाहते है उनका स्वागत है और संस्था के पदाधिकारी स्वम भी समाज के गणमान्य व्यक्तियों को संस्था के सदस्य बनाएगी तथा अपना स्वम का दायित्व निर्वाह करते हुए अपने साथ अधिक से अधिक व्यक्तियों को सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। वीरेंद्र धीमान ने शानदार संचालन किया।अध्यक्षता कर रहे संदीप धीमान बैंक वालो ने कहा कि समाज सेवा के लिए बहुत बड़ा कलेजा चाहिए और समाज सेवा करने के लिए ईश्वर ही आत्मविश्वास देता और ओर बड़ी से बड़ी विशम्ब परिस्थिति से लड़ने की ताकत ईश्वर देता है।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जल्द नई जिम्मेदारियां सदस्यो को दी जाएंगी। बैठक में संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।
भव्य होगा गंगा स्नानः निर्वाल
मुजफ्फरनगर। कार्तिक गंगा स्नान मेले के आयोजन को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, एमडीए, कृषि, वन, ड्रेनेज, स्वास्थ्य, पशुपालन, आबकारी आदि सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ निर्वाल ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से मेले का आयोजन नही हो पाया था, लेकिन इस साल कार्तिक गंगा स्नान मेला पूरी भव्यता और धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुयों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ज़िला पंचायत मुजफ्फरनगर प्रतिबद्ध है। इस वर्ष गंगा स्नान मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व अन्य पारम्परिक आयोजनों से सुसज्जित होगा। इस अवसर पर एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद, थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, पं. विनोद शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, विजय राठी, राजकुमार, प्रदीप निर्वाल आदि उपस्थित रहे।
इकाई का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा पंचमुखी व्यापार संगठन संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन इकाई का गठन किया गया जिसमें पवन तायल, हरीश सिंघल,कुबेर भारद्वाज संरक्षक, प्रवीण पीटर अध्यक्ष,विनोद तायल महामंत्री,आदेश वर्मा कोषाध्यक्ष एवं प्रवीण गोयल,गौरव बांगा,सुधीर सिंगल उपाध्यक्ष,राजेंद्र वर्मा,मोहित वर्मा,मोनू मित्तल,जितेंद्र अरोड़ा,अरविंद तायल मंत्री बनाए गए । इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज पंचमुखी व्यापार संगठन इकाई का गठन किया गया है व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन तत्पर है इस दौरान रमेश वर्मा,राजकुमार वर्मा, मोहित शर्मा,बृजेश वर्मा,मयंक मित्तल, जगपाल,अनिल सिंगल,अनिल,प्रदीप, अशोक वर्मा,सुभाष,आशीष,इकाई के सदस्य बनाए गए
प्रतियोगियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। शिवकुमार प्रधानाचार्य डी0ए0वी0इण्टर कॉलेज, मु0नगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के में इस विद्यालय में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें निर्णायक की भूमिका डा0 वन्दना वर्मा, श्रीमती मोनिका रानी व डा0 अनिल सैनी रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पर्यवेक्षक श्रीमती राजेश कुमारी, श्री प्रमोद कुमार, श्री अनिल कुमार, डा0राजबल सैनी,कु0 निधि सिंहवाल, श्रीमती सुशीला रानी, श्रीमती अनिता रानी व श्री सत्यकाम तोमर आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत् रहा। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान देव सैनी पुत्री श्री ब्रजपाल सैनी,एस0डी0इण्टर कॉलेज,मु0नगर, द्वितीय स्थान -अर्जुन पुत्र सतीश कुमार,एस0डी0ग्लोबल स्कूल,मु0नगर, तृतीय स्थान – याशिका पुत्री कपिल देव, एस0डी0ग्लोबल स्कूल,मु0नगर वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान – महकदीप पुत्री पलविन्दर सिंह,एस0डी0कन्या इण्टर कॉलेज,गांधी कालोनी, मु0नगर, द्वितीय स्थान -इकरा परवीन पुत्री रहीस अहमद, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज,मु0नगर, तृतीय स्थान – राधिका सैनी पुत्री नन्दकिशोर सैनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज,मु0नगर शामिल रहे।
महंगाई से आमजन त्रस्त
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर ने अपने साथियों के साथ चरथावल विधानसभा क्षेत्र के कसौली दूधली, चौकड़ा, कुटेसरा, छीमाऊ, बुड्ढा खेड़ा, बिरालसी, रोनी हरजीपुर, पीपल हेडा, मंगणपुर, हरनाकी आदि गावों का दौरा किया। इस दौरान गांव छिमाऊं में ठाकुर ओमवीर सिंह के आवास पर किसान मजदूर व कांग्रेस जनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान वीरेन्द्र सिंह व संचालन ठाकुर भूपसिंह बिरालसी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश पुंडीर ने कहा कि आज देश में बढ़ती हुई महंगाई से आमजन का जीवन दूभर हो गया है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस व खाद्य सामग्री के रोजान बढ़ते हुए दामों से आम आदमी कुछ दिनों में भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेगा श्री पुंडीर ने कहा कि गन्ना भाव मात्र २५ / रू प्रति क्विंटल बढ़ाकर भाजपा सरकार ने किसानों का मजाक उड़ाया है। देश के अंदर इस बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए गन्ने क मूल्य ४५० रुपये कुंतल घोषित किया जाए बैठक में मुख्य रूप से ठाकुर जोगेंदर सिंह प्रधान, ठाकुर मैनपाल, प्रदीप पुंडीर, प्रेमपाल पुंडीर, गुलाब सिंह, नरेश राणा, रविन्द्र सिंह पुंडीर, ठाकुर भगत सिंह पुंडीर, पवन सिंह चौहान, महेंद्र सिंह कश्यप, जगमाल सिंह पुंडीर टोनी सिंह आदि उपस्थित रहे ।
छात्राओं ने दिखाया हुनर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली मेला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें कला एवं क्राफ्ट से तैयार की गई वस्तुओं को रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. प्रेरणा मितल ( श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुधा मजूमदार, कोषाध्यक्ष रविंदर कुमार बंसल, अरुण खंडेलवाल ( मंत्री भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश) एवं समिति के गणमान्य सदस्य बाल बहादुर, जय प्रकाश गर्ग, अरविंद मित्तल, वनीता गर्ग, विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल, विद्यालय की कला विभाग प्रमुख रेशू सैनी एवं शालिनी ठाकुर एवं विद्यालय के समस्त आचार्य व आचार्या उपस्थित रहे।
समस्या के समाधान को सौंपा ज्ञापन
मीरापुर। मीरापुर में जलभराव की समस्या का समाधान न होने के कारण नगरवासियों ने एक ज्ञापन देकर जल निकासी का समाधान न करने पर नगर पंचायत के विरूद्ध धरने की चेतावनी दी है। मीरापुर कस्बे में तालाबों में अतिक्रमण तथा सफाई न होने के कारण जलभराव के कारण कस्बे में जगह जगह पानी भरा रहता है। जिससे नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालो में आर के पाराशर, दर्शन सुखीजा, धर्मेन्द्र, धर्मसिंह कपासिया आदि मौजूद रहे।
चलाया सघन चेकिंग अभियान
चरथावल। कस्बे में चरथावल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पैदल गस्त किया चरथावल कस्बे सहित बाजार कला सर्राफा बाजार चौक आदि स्थानों पर पुलिस ने गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। इसके बाद रोहाना तिराहे पर पुलिस बल के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया
सम्मेलन का हुआ आयोजन
मीरापुर। राजवंश धर्मशाला में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा एक ब्राहमण सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रताल से दंडीस्वामी महेशाश्रम पधारे। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा पंजीकृत मीरापुर द्वारा एक ब्राहमण। सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दंडीस्वामी महेशाश्रम ने ब्राहमण समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन अपने संस्कारों से वंचित होने के कारण प्रतिभायें अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। ब्राहमण को अपने नियमानुसार भजन संध्या करनी चाहिये तथा शिखा व जनेऊ को हमेशा धारण करना चाहिये। इन्होने कहा कि समाज को सभी के प्रति सम्भाव रखना चाहिये अन्य समाज के लोगो की भी सेवा करनी चाहिये। इस मौके पर एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा सहित कई ब्राहमण नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।
इस मौके पर सभी अतिथियों का मालायें पहना कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, प्रवीण शर्मा, वैद्य प्रदुमन शर्मा, पं. कीर्तिभूषण शर्मा, अनीता शर्मा, राम अवतार शर्मा, नितिन शर्मा, संजय मुदगल, मूलचन्द शर्मा, राहुल शर्मा, डा. आलोक शर्मा, मिंटू कौशिक, वासुदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी की कोई घोषणा
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष की सहमति से जनपद में राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस भारी भरकम जिला कार्यकारिणी को आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरे जिले के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रालोद की जिला कार्यकारिणी में १४ उपाध्यक्ष १४ महासचिव, ३६ सचिव समेत ५७ पदाधिकारी, ३३ जिला कार्यकारिणी सदस्य और ५३ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में जिला उपाध्यक्ष पद पर नकुल अहलावत भैंसी, आमीर अली पुरकाजी, देवेन्द्र मुखिया सिसीली, अजय कुमार उर्फ गुड्डू प्रधान नगली रायसिंह, ताहिर मिर्जा मल्हुपुरा, एडवोकेट एहतेशाम सिद्दीकी बुढाना, राधे ठाकुर गढी दुर्गनपुर, सरदार मेजर सिंह रामराज, राजीव लाटियान अलीपुर कलां, विकास बालियान मंसूरपुर, बबलू सैनी प्रधान सराय, सचिन आर्य निरगाजनी, मौ. असलम जौला बनाए गए। जिला महासचिव पद पर डा. अमित ठाकरान ककराला, राजकुमार मुस्तफाबाद बचन सिंह कालोनी, जितेंद्र बालियान शौरम, पुष्पेन्द्र चौधरी घटायन, शुभम बंसल मजफ्फरनगर, सईद कुरैशी पुरकाजी, सुरेंद्र सहरावत चेयरमैन बुढाना गढ़ी शेखावत, मास्टर महक सिंह इटावा, संजय शर्मा सरनावली, काजी दीन मौहममद मुजफ्फरनगर, जगपाल सिंह कादीखेडा, प्रवीण बालियान गोयला, ठा. देवी सिंह कुरालसी, डा. संत कुमार प्रजापति सौरम को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर जाट कालोनी निवासी सतवीर वर्मा व जिला मीडिया प्रभारी शांतिनगर के अकित सराहवत को बनाया गया है। जिला कार्यालय सचिव ओमकार सिंह गढी नौआबाद व कोषाध्यक्ष हसंराज जावला वृंदावन सिटी को नियुक्त किया। इसी प्रकार जिला सचिव पद पर ३६ लोगों को नियुक्त किया गया।

