News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कॉल गांव में वैक्सीन सेंटर पर एएनएम से अभद्रता
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव कॉल में वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे एक ग्रामीण ने टीकाकरण के दौरान वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा करते हुए एएनएम के साथ अभद्रता कर डाली। विरोध करने पर ग्रामीण ने धमकी व मारपीट का प्रयास करते हुए वैक्सीन सेंटर पर रखा सामान भी उलट-पुलट कर दिया।
दहशत में आई एएनएम सेंटर से वापस लौट आई तथा बुधवार को सुबह 10 बजे से कार्य का बहिष्कार करते हुए मवाना सीएचसी पर कार्य का बहिष्कार करते हुए हंगामा किया। घंटों चले हंगामे के बाद अभद्रता करने वाले व्यक्ति द्वारा माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डॉक्टर सतीश भास्कर के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद टीकाकरण का कार्य शुरु किया गया। 3 घंटे टीकाकरण ना होने के कारण लगभग 20 गांव प्रभावित रहे।

 

कई वांछितो ंको दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले सहित विभिन्न मामलो मे वांछित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न अभियोगो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत के निर्देशन मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिलस ने झगडे व जानलेवा हमले के आरोपी भोपा क्षेत्र के गांव करहेडा निवासी गौरव पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया। गौरव राठी के खिलाफ नई मंडी कोतवाली मे धारा 147,148,149,307 मे मामला दर्ज है। इसी संदर्भ मे नई मन्डी पुलिस ने गांव रथेडी निवासी वांछित मोईन/रियासत को गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोईन के खिलाफ नई मंडी कोतवाली मे मुकदमा अपराध संख्या-196/21 धारा 307,326,323,324,427,507 के अर्न्तगत मुकदमा दर्ज है।

 

युवा व्यापारी का निधन
मुजफ्फरनगर। युवा व्यापारी का बीमारी के चलते निधन हो जाने से क्षेत्रवासियों मे शोक की लहर दौड गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगो तथा स्थानीय दुकानदारो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी गांधी कालोनी निवासी अरोरा कन्फैक्शनरी के स्वामी गुलशन अरोरा पुत्र सत्यम अरोरा का बीमारी के चलते निधन हो गया। युवा व्यापारी की मौत से परिवारजनो मे शोक छा गया। इस दुखद खबर पर नई मन्डी तथा गांधी कालोनी के व्यापारियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
मुजफ्फरनगर। बरूकी-रसूलपुर मार्ग पर ग्रामीण से साइकिल और ३० हजार की लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में मामला लेनदेन का पाया गया, जिस पर पुलिस ने सूचना देने वाले ग्रामीण को हिदायत देते हुए मामले का निपटारा करा दिया।गांव नन्हेड़ा निवासी बिजेंद्र ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर बताया कि वह गाय खरीदने के लिए 30 हजार रुपये लेकर साइकिल से गांव बरूकी जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव रसूलपुर के पास पहुंचा, दो बाइकों पर पहुंचे चार युवकों ने उसे रोककर तमंचे से आतंकित करते हुए साइकिल और भैंस खरीदने के लिए लिए गए 30 हजार रुपये लूट लिए। दिन निकलते ही लूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आसपास के लोगों ने घटना होने से इंकार किया। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला लेनदेन का पाया गया। पूछताछ में ग्रामीण ने बताया कि उसका एक ग्रामीण से 1800 रुपये के लेनदेन का पाया गया, जिसमें उक्त ग्रामीण ने बिजेंद्र से उसकी साइकिल छीनकर अपने पास रख ली थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए बिजेंद्र को चेतावनी देकर विवाद का निपटारा करा दिया।

 

कांग्रेस को कहा अलविदा
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद व कद्दावर नेता हरेंद्र मलिक के कांग्रेस छोडने के बाद उनके समर्थकों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। सलीम मलिक पूर्व प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी गौतमबु( नगर व बिजनौर ने पूर्व सांसद किसान नेता हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। याकूब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस मुजफ्फरनगर ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

 

बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। गांव का ही निवासी एक युवक युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। युवती के परिजनो ने पुलिस को तहरीर देते हुए युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुतुबपुर निवासी एक युवती के परिवारजनो का आरोप है कि उक्त युवती को गांव का एक युवक अपने साथ लले गया है। पीडित परिजनो ने उक्त मामले मे आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही एवं युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

 

हाथ जोड़कर खाई अपराध छोडने की शपथ1 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। गोकशी के आरोप में कई बार पुलिस कार्यवाही में पकड़े गये अपराधियों ने अब पुलिस की सख्ती के कारण अपराध का रास्ता छोड़ने की कसम खाई है। ये दर्जनों गोकश आज हाथ जोड़कर अपराध से तौबा करते हुए मन्सूरपुर थाने में पहुंचे और वहां पर थाना प्रभारी के सामने अपनी हाजिरी पेश करते हुए अपराध से तौबा करते हुए क्षेत्र में गलत कार्य करने वालों की सूचना पुलिस को देकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वादा किया। बता दें कि अभी हाल ही में एक कुख्यात बदमाश बशीरुदीन द्वारा शहर कोतवाली में हाथ जोड़कर सरेंडर करने और अपराध से तौबा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा का यह जौहर चर्चाओं में भी बना हुआ है, इसी बीच आज दर्जनों गोकश आरोपी हाथ जोड़कर अपराध से तौबा करते हुए मन्सूरपुर थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश गौतम के समक्ष अपनी पेशी करते हुए अपराध नहीं करने की कसम खाई। अपराधियों की इस तस्वीर ने एक बार फिर से साबित किया कि योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार कस रहे शिकंजे के चलते अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। बुधवार को लगभग दर्जन गोकश हाथ जोड़कर थाने पहुंचे और माफी मांगते हुए थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम के समक्ष भविष्य में गोकशी न करने की कसम खाई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से यह भी वायदा किया कि गांव में उनके अलावा भी अगर कोई गोकशी करते पाया गया तो वह उसकी सूचना भी पुलिस को देंगे तथा उसकी गिरफ्तारी में मदद करेंगे। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने सख्त चेतावनी दी कि गोकशी की शिकायत पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी गोकश का ब्यौरा दर्ज करते हुए उनको तौबा के आधार पर चेतावनी के साथ जाने दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध उन्मूलन में एक जागरुक नागरिक की भांति पुलिस का सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित भी किया।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा आज दिनॉक २७ अक्टूबर २०२१ में अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

एसएसपी ने ली मीटिंग
मुजफ्फरनगर । एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद के व्यापार मण्डल सदस्यों के साथ मीटिंग की गयी। जिसके अन्तर्गत व्यापारियों की समस्याओं के बारे में जाना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही साथ आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया एवं सभी व्यापार मण्डल के सदस्यों से सहयोग हेतु अपील की गयी।

 

बकाया वेतन दिलाया4 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ वेतन नहीं दिये जाने की शिकायत दर्ज कराने वाले श्रमिक को आज श्रम विभाग द्वारा फैक्ट्री मालिक से वार्ता करते हुए उसका वेतन दिलाने का काम किया गया।
भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में कार्यरत कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि फैक्ट्री मालिक के द्वारा उसका अगस्त माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उसने उत्पीड़न के भी आरोप लगाये थे। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि भक्ति नाथ तिवारी पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र नाथ द्वारा श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में कार्य करता है। मिल मालिकों के द्वारा उसका वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस शिकायत के मिलने के के उपरांत श्रम विभाग में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों में बातचीत कराई गई और मजदूर भक्ति नाथ का वेतन व ग्रेचुवटी ग्रेविटी ३८ हजार ८७८ रुपये का भुगतान स्वीकृत कराया गया। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने आज अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता को बुलाकर उसके भुगतान के लिए बकाया रकम का चेक सौंपा गया।

लागू करे प्रदेश ससंद का कानूनPrajapati |
मुजफ्फरनगर। जनाधिकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रहमसिह प्रजापति ने बताया कि भाजपा के शासनकाल मे जहां यह कहा जा रहा है कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश मे चल रही है। वहीं पर संसद द्वारा पारित कानून को उत्तर प्रदेश मे लागू ना करके इस नीति की बखिया उधेडी जा रही है।
नगर के बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्रहमसिह प्रजापति ने कहा कि देश-प्रदेश मे एन.सी.आर लागू करके और प्रदूषण के नाम पर लाखो बेरोजगार परिवारो को आर्थिक व मानसिक रूप से बर्बाद कर दिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री कारखाने उद्यमियों एवं ट्रान्सपोर्टरों का उत्पीडन हो रहा है। अतः जनहित,राजस्वहित में लागू प्रतिबन्धो को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होने उदाहरण देते हुए बताया कि एनसीआर कानून के चक्कर मे मवाना मे 68 मे से 4,पुरकाजी मे 42 मे से 6 और घटायन मे कोई भी गाडी रूट पर नही चल रही है। जिसके कारण यात्री बेहद परेशान हैं। उन्होने निजी वाहनो को 20 साल और व्यवसायिक वाहनो को 15 साल की सीमा मे रखने की मांग की। पत्रकार वार्ता मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी और टैम्पू यूनियन के अध्यक्ष चौ.कुशलपाल ने सरकार से मांग की, देखा जाए तो प्रदूषण को केवल गाडी के इंजन ही बढाते हैं। सरकार वाहन निर्माताओं को निर्देश दे कि 10 वर्ष के बाद निर्माता पुराने वाहन का इंजन खरीदकर आवश्यक शुल्क लेकर नया इंजन बदल दे। इससे समस्या काफी हल हो जाएगी। उन्होने कहा कि सरकारी रोडवेज वाहनो मे आज भी बरसो पुरानी गाडियां चलाकर कानून को आइना दिखाया जा रहा है। नकली डीजल पैट्रोल से इंजन जाम हो रहे हैं। इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नही है। उन्होने केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान से भी मांग की कि जनपद को शीघ्र से शीघ्र एनसीआर से बाहर करायें। पत्रकार वार्ता मे मेलाराम,बाबूराम,सुनील कुमार,मुकेश कुमार, विनय पाल,राजबीरसिह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

छापे से मचा हड़कम्प6 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। लगातार महंगा हो रहे पेट्रोल डीजल में मिलावट और घटतौली के मामले भी बने हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में उपभोक्ता द्वारा डीएम वार रूम पर शिकायत की गयी तो पूरी टीम ने डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पम्प पर छापामार कार्यवाही करते हुए समस्या का निस्तारण किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र एके राणा द्वारा विकासखंड सदर के रुड़की रोड पर स्थित मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को शिकायत की गयी थी कि पेट्रोल पम्प पर कम तेल दिया जा रहा है। एके राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र ने बताया कि डीएम कार्यालय से मिले दिशा निर्देश के बाद उनके द्वारा विकासखंड सदर में माडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। उनके साथ हरीश प्रजापति वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान भी इस कार्यवाही में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि माडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर जाकर कमतौल की शिकायत की जांच की गई, जिसके अंतर्गत माडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप की मशीनों की भी जांच की गई एवं पेट्रोल पंप डीलर को निर्देशित किया गया।

 

मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी7 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमेन कांग्रेस कमैटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व मे जिला कलेक्ट्रेट पर 17 जातियों के आरक्षण एवं मतस्य पालन,बालू के पटटों के अधिकारो को लेकर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आज तीसरे दिन भी जारी रहा।
पूर्व प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष गुफरान काजमी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने मछुआ समुदाय के लिए बहुत सारे एतिहासिक निर्णय लिये है। मछुआ समुदाय को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मछली पालन के लिए तालाब के पटटे,मछुआ समुदाय के ललोगो के नाम आरक्षि़्ात किये। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इन्दिरा गांधी ने नदियो के किनारों की जमीन सब्जी की खेती के लिए कश्यप निषाद समाज के लोगो के नाम की। लेकिन 32 साल से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार न होनने के कारण सपा,बसपा,भाजपा की सरकारां ने मछुआ समुदाये के लोगों के पुस्तैनी धन्धो पर माफियाओ का कब्जा हो गया।
कांग्रेस नेता लियाकत अली ने काह कि मुलायम सिह एवं अखिलेश यादव ने 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर इन जातियो को गुमराह कर वोट लेने का काम किया है। 10 अक्टूबर 2005 को केन्द्र की कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने 17 जातियों के प्रस्ताव को आगामी सत्र मे सदन मे पास करने के बयान के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायमसिह यादव ने उसी दिन 17 जातियों को अनुसूचित जाति मे शामिल करने का शासनादेश जारी कर दिया। जो शासनादेश बसपास नेताओं की याचिका पर 20 दिसम्बर 2005 को हाईकोर्ट ने रोक दिया। 2007 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 17 जातियो के आरक्षण प्रस्ताव को केन्द्र से वापिस मंगवा लिया और मछुवा समुदाय के श्रेणी-3 के पटटे निरस्त करने का काम किया।
इस दौरान देवेन्द्र कश्यप, सुरेश पाल कश्यप, मनोज कश्यप, संचित कश्यप, ब्रजपाल कश्यप,, अजय कश्यप, सौरभ कश्यप,अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

 

दलित को न्याय दिलाने पहुंचे सिंधु बोर्डर8 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। सिंघू बॉर्डर पर पंजाब के दलित युवक की गुरूगं्रथ के अपमान के आरोप में की गई हत्या को लेकर आज हिन्द मजदूर किसान समिति ने मुजफ्फरनगर से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलन्द की है। इसके साथ ही समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आध्यात्मिक किसान नेता चन्द्रमोहन महाराज ने सैंकड़ों किसानों और पीड़ित परिवार के साथ सिंघू बॉर्डर के लिए कूच किया। उन्होंने कहा कि देश में तालिबानी सोच वाली व्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को ५० लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए कहा कि जब तक पीड़ित को इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक हम संघर्ष को जारी रखेंगे। बता दें कि सिंघू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच ही पंजाब निवासी एक दलित मजदूर लखवीर सिंह की गुरूग्रंथ का अपमान करने के आरोप में नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक निहंग सिक्ख को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन ने दलित युवक की हत्या की निंदा करते हुए इस मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलन्द की है। इसके लिए आज पंजाब से दलित लखवीर सिंह की पत्नी, भाई और अन्य परिजन भी यहां पहुंचे थे। जीआईसी मैदान पर चन्द्रमोहन के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान एकत्र हुए यहां पर उन्होंने मृतक युवक की पत्नी को समिति की ओर से एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सिंघू बॉर्डर पर एक दलित मजदूर की हत्या से इंसानियत शर्मशार हुई है। संविधान का अपमान करते हुए वहां पर एक दलित की हत्या की गयी, जिसके खिलाफ आरोपों को लेकर कोई सुबूत भी नहीं दिया गया। उन्होंने किसान आंदोलन में आतंकवाद के सवाल पर कहा कि यह खुद ही जनता समझ रही है। किसान आंदोलन के दौरान जिंदा जलाने, रेप करने और दलित मजदूर की हत्या करने जैसे हिंसक मामले सामने आये हैं। यह ७५ साल में पहली बार है कि कोई किसान आंदोलन हिंसक हो रहा है। अब हमने ठान लिया है कि किसान और मजदूरों की एकता का झूठा नारा देकर राजनीतिक सोच के साथ काम करने वालों का पर्दाफाश करेंगे और जब तक लखबीर सिंह के परिवार को न्याय नहीं मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लखबीर सिंह की पत्नी मुजफ्फरनगर के किसानों के बीच न्याय मांगने के लिए पहुंची है। हम इस परिवार के साथ खड़े हैं और यहां से सिंघू बॉर्डर के लिए कूच किया जा रहा है। वहां पर जाकर हम संविधान को अपमानित करने वालों को सदबु( देने की प्रार्थना के साथ हवन करेंगे। इसके साथ ही हम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मिलने का प्रयास करेंगे। हमारी मांग है कि लखबीर सिंह के परिजनों को ५० लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस यूपी में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ सकती है, यहां पर बिना सरकार के भी मुआवजा दे सकती है तो पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार लखबीर सिंह के परिवार के साथ क्यों खड़ी नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हम पीड़ित परिवार के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि आज किसान मजदूर एकता का झूठा नारा लगाया जा रहा है, ये लोग गरीब दलित पीड़ितों के साथ खड़े नजर नहीं आते हैं। ऐसे लोग किसानों के हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं को अधिकार दिलाने की प्रतिज्ञा करने वाली प्रियंका गांधी से भी हम सवाल करते हैं कि क्या महिलाएं केवल यूपी में ही हैं। पंजाब में महिलाओं के लिए उनकी सरकार क्या कर रही है। लखबीर की विधवा भी महिला है, किसी भी स्तर पर गरीबों व दलितों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उसको न्याय दिलाने की मांग हम प्रियंका गांधी से भी मिलकर करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मोलाहेडी, जिलाध्यक्ष धीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमन सिंह, पदम सिंह, विनोद कुमार सहित सैंकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के नेतृत्व में सिंघू बॉर्डर के लिए कूच किया।

 

महाराजा अग्रसैन सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण10 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि०) की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय पर आहुत की गयी जिसकी अध्यक्षता सस्थापकंध्प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल व सचलानं आकाश सिघलं ने किया। सस्थापकंध्प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि समिति गरीब मजदूर असहाय वैश्य परिवारों का सगठनं है। वैश्य समाज के गरीब मजदूर परिवारों को अपने ही समाज के नेताओ द्धारा चुनाव के समय बिरादरी का वास्ता देकर छला जाता है ओर फिर उसी गरीब वैश्य वर्ग की वोट पाकर सत्ता में काबिज होकर फिर उनसे मुंह मोड़ लिया जाता है ना उनको सम्मान मिलता है ना ही कोई उनके हक की आवाज उठाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब गरीब मजदूर वैश्य समाज जागरूक हो रहा है जो अपने मान सम्मान अधिकार हकों के लिए आवाज भी उठायेगा ओर अपनो के खिलाफ भी बोलना पड़ा तो बोलेगा। इसी कड़ी में सगठनं को मजबूत करने हेतू आज सैकड़ों वैश्य महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की। कांशीराम कालोनी इकाई की जिला प्रभारी शिखा गोयल, अध्यक्ष पूजा गोयल, महामंत्री दीपा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूबी गुप्ता के नेतृत्व में महिला संगठन निरन्तर मजबूत हो रहा है। बैठक में समिति से जुड़ी सभी महिलाओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में माया देवी, मोनीका गोयल, सुषमा गोयल, सविता गुप्ता, काजल गुप्ता, शिवानी, प्रभा आदि सैकड़ों महिलाये उपस्थित रहीं

 

100 अध्यापकों का किया सम्मान11 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह कम्पोजिट विद्यालय मेहलकी , जानसठ , मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमे १०० टीचरों को सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो अशोक गुप्ता डीजीएन और विशिष्ठ अतिथि श्री मायाराम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे । दोनों अतिथियों ने क्लब के कार्यो की प्रशंसा की और आगे भी उन्होंने क्लब से ऐसे कार्यों की उम्मीद की क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की यह तो एक छोटी सी शुरुआत है आगे भी ऐसे कार्य होते रहेंगे। वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आज उन टीचरों को सम्मानित करने जा रहा है जिन्हे रोटरी इंडिया लेटरेसी द्वारा ट्रेनिंग कराई गयी थी ढ्ढ कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल व् टीचरों, जानसठ शिक्षा अधिकारी डा सविता डबराल और क्लब सचिव कौशल कृष्ण का रहा क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

एबीएसए ने बच्चों को किया जागरूक12 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार ने ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण। दो स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा। स्कूलों में संचारी रोगों को लेकर बच्चों को जरूरी जानकारी दी। एबीएसए पवन कुमार भाटी ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जय भगवानपुर, कंपोजिट्स उच्च प्राथमिक विद्यालय बरला, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर नंबर दो, धुम्मनपुरी, बढीवाला, रेता नगला, उदयावली, सेठपुरा आदि का औचक निरीक्षण किया। भाटी ने स्कूली बच्चों को संचारी रोग के बारे में जानकारी दी। बताया कि डेंगू बुखार चल रहा है, नालियों को साफ रखें तथा घर में टायर व बर्तन आदि में पानी इकट्ठा न होने दी। पानी भरने वाली जगहों पर रोऽाना सफाई करे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरला में बच्चों की उपस्थिति ४०त्घ्घ्न से कम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ीवाला में भी बच्चों के कम आने के चलते दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एबीएसए ने पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलने के लिए उपलब्ध कराई गई खेल किट का भी प्रयोग कराने को कहा। विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई आयरन और एल्बेंडाजोल टैबलेट का वितरण सुनिश्चित कराने को कहा।

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराये पंजीकरण
मुजफ्फरनगर। खिण्ड विकास अधिकारी चरथावल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष २०२१-२२ से समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जातिध्जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी कराने हेतु च्च्मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाज्ज् के अन्तर्गत माह नवम्बर २०२१ में विकास खण्ड चरथावल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए इच्छुक जोडें खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय चरथावल से आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक १० नवम्बर २०२१ तक अपना पंजीकरण करा सकते है। योजनान्तर्गत पात्रता की शर्तें निम्न प्रकार हैः- १. कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो। २. कन्याध्कन्या के अभिभावक की वार्षिक आय रू० २ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। ३. पुत्री की आयु शादी की तिथि को १८ वर्ष तथा वर की आयु २१ वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। ४. निर्धन परिवारों की कन्या के विवाहध्विधवा, परित्यक्ताध्तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनः विवाह। ५. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ६. विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यागंजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता दी जायेगी। उक्त योजनान्तर्गत एक जोडे पर कुल रूपया-५१०००-(रू० इक्यावन हजार मात्र) की धनराशि का व्यय किये जाने का प्रावधान है। इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (स०क०) एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

 

संगठन कार्यालय का किया उद्घाटन13 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा जिला सहारनपुर में प्रभारी अभिजीत सैनी एव उनकी टीम द्वारा नवनिर्मित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यालय का मेयर सहारनपुर संजीव वालिया,एव प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात मेयर सहारनपुर संजीव वालिया एव प्रभारी अभिजीत सैनी द्वारा मुजफ्फरनगर से पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं व्यापारी नेताओं का स्वागत किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष एव मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा अपने संबोधन में सहारनपुर महानगर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यापारियों से आह्वान किया कि आगामी १४ नवंबर को लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी एवं मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसलएवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेश अग्रवाल जी होंगे कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय श्री नितिन अग्रवाल जी भी संबोधित करेंगे कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में व्यापारी शिरकत करेंगे एवं सहारनपुर मंडल से भी व्यापारियों से सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार संगठन सहारनपुर के सुदेश चौधरी, अनूप गोयल,प्रमोद सैनी,अनुज कुमार,अक्षय कुमार,पिंटू कुमार, प्रवीण कुमार,अश्वनी कुमार,सचिन गौतम,योगेश धीमान,अर्पित सैनी,कंवरपाल सैनी,शमशाद,जिला महिला प्रभारी किरण सैनी,राखी चौधरी,पूजा रानी,शिखा सैनी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

लोकतांत्रिक ताकत का अपनी वोट के बल पर प्रदर्शन करेः ओवैसी15 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी एडवोकेट ने आज यहां पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर की जनता को दंगा झेलना पड़ा। यह दंगा देश की आजादी के बाद हुए विभाजन से भी ज्यादा भयावह था। विभाजन के बाद पहली बार लोगों को अपना घर, गांव और मस्जिदों को छोड़कर शरणार्थी बनने के लिए विवश होना पड़ा। सपा ने दंगे के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और मुस्लिम विधायकों की जुबां पर ताला लगाकर उनकी ताकत को कमजोर करने का काम किया गया।
बुधवार को शहर के निकटवर्ती गांव बझेडी के पास आयोजित मजलिस के शोषित वंचित समाज सम्मेलन की जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के मुखिया असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि २०१३ में मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ। इसमें विभाजन के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा। ५० हजार गरीब अपना गांव, खेत और जमीन के साथ ही मस्जिदों को छोड़कर अपने ही जिले में शराणार्थी बन गये। यह सपा का फेलियर था। सपा सरकार ने दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। उस दौरान यूपी की विधानसभा में करीब ७० मुस्लिम विधायक थे। जिन पार्टियों के यह मुस्लिम विधायक थे, उनके आकाओं ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की पीड़ा पर बोलने के लिए अपने विधायकों के मुंह सिल दिये और जुबां पर ताला लगा दिया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यूपी विधानसभा में ७० मुस्लिम विधायक थे और समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो फिर इतना बड़ा दंगा कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि सपा और ७० मुसलमान विधायक आपको इंसाफ नहीं दिला पाये, इसको समझना होगा। इन विधायकों की पार्टियों ने उनको कमजोर बनाया और आपकी ताकत को खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में यहां से आप अपने वोट के सहारे लोकतांत्रिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए मजलिस का विधायक चुनते हो तो हम उसको पूरी छूट देंगे कि वह हर नाइंसाफी पर आवाज बुलन्द करें।
हम मुस्लिमों के साथ ही हिन्दु भाईयों, दलितों और पिछड़ों पर होने वाले हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठायेंगे। मजलिस कभी भी किसी भी नाइंसाफी को पसन्द नहीं करती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक बंदिशों के बीच रहते हुए हमें अपनी ताकत हासिल करनी होगी। अपने ऐसे रहनुमा चुनने होंगे जो आपकी आवाज को ताकत देने का काम करें। उन्होंने अपने सम्बोधन में टी-२० वर्ल्ड के मैच में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भी हिन्दु मुस्लिम का मसाला तलाश किया जा रहा है। आज भारत की हार का जिम्मेदार गेंदबाज मौहम्मद शमी को बताया जा रहा है। उन्होंने इसकी निंदा की।
इससे पूर्व जिला आगमन पर असदुद्दीन औवेसी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीलें अंदाज में स्वागत किया गया। काफिले के साथ उनको जनसभा स्थल पर लाया गया। यहां पर भारी भीड़ औवेसी को सुनने के लिए जुटी थी। इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स को तैनात किया गया था। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी फोर्स के साथ जनसभा स्थल का दौरा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, पश्चिम प्रभारी डा. महताब चौहान, सह सचिव मौलाना इमरान कासमी, प्रवक्ता मुफ्ती कामिल, जिलाध्यक्ष इंतजार अंसारी, आबिद शकील, मास्टर खालिद, शाहरूल त्यागी एडवोकेट, सलीम अली, सरफराज अहमद, मौ. आरिफ प्रधान, शकील अहमद, मईनुदीन चांद, शमीम कुरैशी उपस्थित रहे।

 

हादसे मे हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। रिश्तेदारी से लौट रहा युवक सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी शाकिब पुत्र वसीम आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा खतौली में अपनी रिश्तेदारी से वापिस लौट रहा था कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही वहलना चौक के समीप पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वहान की चपेट मे आकर युवक शाकिब घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी।

 

गैर जनपद 9 उप निरीक्षकों का तबादला
मुजफ्फरनगर। हैड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक बने पुलिस कर्मियों का मेरठ जोन में समायोजन नहीं हो पाने के कारण पुलिस महानिदेशक ने मेरठ जोन के ऐसे १५६ पुलिस कर्मियों का गैर जनपद और गैर जोन तबादला किया है। इनमें मुजफ्फरनगर में तैनात ९ पुलिस कर्मी शामिल हैं। इन सभी पुलिस कर्मियों को आगरा जोन और नोएडा में तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार २० अगस्त को पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में हैड कांस्टेबल को प्रमोशन देकर उनको उप निरीक्षक बनाया गया था। इसके बाद इनका सम्बंधित जोन में ही समायोजन करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किये गये थे, लेकिन हैड कांस्टेबल से उप निरीक्षक बनने वाले काफी पुलिस कर्मियों का समायोजन नहीं हो पा रहा था। इसके लिए एडीजी मेरठ जोन राजीव सबरवाल द्वारा पुलिस महानिदेशक कार्यालय को भेजे गये पत्र में १५६ दरोगाओं का मेरठ जोन में ही समायोजन नहीं होने की जानकारी दी गई थी। इसी को लेकर पुलिस महानिदेशक ने अपने स्तर से प्रमोट हुए इन सभी १५६ पुलिस कर्मियों का दूसरे जोन में तबादला किया है। इसमें मुजफ्फरनगर में तैनात ९ पुलिस कर्मी शामिल है। इनमें हैड कांस्टेबल से उप निरीक्षक प्रमोट हुए श्यामलाल, मौ. शाहिद, ब्रह्म सिंह, नवरत्न, सूरजपाल, ब्रह्मपाल सिंह और गजराज सिंह का तबादला आगरा जोन में किया गया है, जबकि उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह और उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह को जनपद गौतमबु(नगर में तैनात किया गया है।

 

बिरालसी नहर पटरी पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा , मौत
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालू खेड़ी से बिरालसी तक जा रही नहर पटरी मार्ग पर देर शाम तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक काफी दूर तक युवक को अपने साथ घसीटकर ले गया।
देर शाम सहारनपुर के गांव अंबेहटा चांद निवासी राहुल पुत्र श्यामवीर सिंह अपनी रिश्तेदारी से बाइक पर अपने घर के लिए लालू खेड़ी बिरालसी नहर पटरी मार्ग से जा रहा था। युवक जब सोहंजनी जाटान के पल के समीप पहुंचा तो सामने से तेजगति से आ रहे ट्रक ने युवक को टक्कर मारते हुए पहिए के नीचे घसीट दिया, युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, लेकिन वह ट्रक के पहिए के साथ कुछ दूर तक घिसट गया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के कपड़ों से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई तो पुलिस परिजनों को फोन द्वारा सूचना दे दी गई। समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नही पहुंच पाए थे। उधर दुर्घटना करने के बाद भी चालक ट्रक को लेकर फरार होने में सफल रहा।

बीजेपी नेता के साथ समर्थकों ने थामा रालोद का दामन
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता नेता डॉ. सुमित पाल ने भाजपा छोड़ कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ बुढ़ाना विधानसभा के 10 गांव के पाल समाज के युवाओं का समर्थन है और अगले चुनावों में वह भी रालोद के समर्थन में रहेंगे।
सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर व पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा पाल समाज के डॉ. सुमित पाल और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा भाजपा छोड़कर पार्टी में आने वाले लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पारस चौधरी ने किया। मुख्य रुप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वैभव चौधरी, सूरज बालियान, पराग चौधरी, शक्ति मलिक, राहुल पाल, अंकित पाल, अनुज पाल, गौरव पाल, आदित्य पाल, राम कुमार पाल, करण पाल, अविनाश पाल, रोहित पाल, प्रिंस, सोनी पाल, अक्षय, सनी कश्यप, बॉबी पाल, सोनू पाल, दीपांशु पाल, राजन पाल, कपिल पाल, रोहतास पाल, संजू पाल, राहुल पाल, नितिन पाल व संजीव पाल आदि उपस्थित रहे।

 

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से नगदी ठगी
मुजफ्फरनगर। कोतवाली में पिछले दिनों से एक महिला एक युवक पर कार्रवाई को लेकर चक्कर काट रही है। महिला से प्रकरण की जानकारी ली तो पता चला कि जिस युवक पर कार्रवाई की मांग कर रही है उससे फेसबुक से दोस्ती हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बिजनौर निवासी एक विधवा महिला से कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहित युवक से फेसबुक पर दोस्ती शुरू हुई। कुछ ही दिनों में दोनों ने फेसबुक के माध्यम से ही शादी करने का एक दूसरे के सामने प्रस्ताव रख दिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने महिला से बिजनेस शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। महिला ने उसे रुपये दे दिए। रुपये देने के कुछ दिनों बाद महिला ने युवक से शादी को रजिस्टर करने के लिए कोर्ट मैरिज करने की बात कही, जिस पर युवक ने इंकार कर दिया। महिला ने युवक से दी गई नगदी को वापस मांगा तो उसने इंकार कर दिया। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर नगदी ठगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की। जिसमें महिला ने युवक से उधार दी गई नगदी को वापस दिलाने जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 5 =