वैश्विक

Delhi: बैगेज स्क्रीनिंग मशीन में दिखा नोटों का बंडल, 58 लाख रुपए जब्त

Delhi:  मेट्रो में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF के जवानों ने एक कंपनी के मुलाजिम के पास से करीब 58 लाख रुपए कैश पकड़ा। बाद में कंपनी के मालिक द्वारा लाखों रुपए कैश के बारे में सही जानकारी देने पर इनकम टैक्स ने पूरे 58 लाख रुपए को जब्त कर लिया।

23 अक्टूबर को लालकिला मेट्रो स्टेशन पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने बैग में 58 लाख रुपए लेकर जा रहे एक शख्स को पकड़ा। शख्स ने जैसे ही रुपए से भरे बैग को बैगेज स्क्रीनिंग मशीन में डाला तो जांच कर रहे जवानों को बैग के अंदर नोटों का बंडल दिखा। जिसके बाद शक के आधार पर सीआईएसएफ के जवानों ने उक्त शख्स को पूछताछ के लिए रोक लिया।

बाद में उस शख्स की पहचान सिरसापुर निवासी राजू रंजन के रूप में हुई। सीआईएसएफ जवानों द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि वह व्यवसायिक काम से 58 लाख रुपए कैश को लेकर जा रहा था। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता है। जिसके बाद उसने अपने साथ काम करने कुछ और व्यक्तियों को मेट्रो स्टेशन पर बुलाया।

सीआईएसएफ ने इसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही आयकर विभाग के अधिकारी मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए। जिसके बाद अधिकारियों ने पहले तो राजू रंजन नाम के उस शख्स से पूछताछ की और उसके बाद प्लास्टिक कंपनी के मालिक अशोक बंसल को फोन किया। आयकर अधिकारियों ने चंडीगढ़ में रहने वाले अशोक बंसल को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया।

इस दौरान अधिकारियों ने सीआईएसएफ द्वारा जब्त किए गए करीब 58 लाख रुपए को मेट्रो स्टेशन के ही एक लॉकर में रख दिया। बाद में 24 अक्टूबर को प्लास्टिक कंपनी के मालिक अशोक बंसल से पूछताछ की गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =