News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। पेटीएम यूजर एक किसान साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ। शिकायत पर साइबर पुलिस हेल्प सेंटर ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के एक लाख रुपए किसान को वापस दिलाया। तरेशपाल निवासी भौराकलां को किसी ने फोन कर इमेरजेंसी में रुपए की आवश्यकता बताई। फोन पर अपने को एक रिश्तेदार का करीबी बताने वाले ने तुरंत एक लाख रुपए की मांग की। अन्यथा की स्थिति में बीमारी से अपने को जान का खतरा बताया। तरेशपाल का कहना है कि उसने बिना सोचे समझे उसे एक लाख रुपए पेटीएम के जरिए दे दिया। इसके तुरंत बाद पीड़ित को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया। पूछताछ की गई तो उसका शक सही निकला। मामले की जानकारी थाना पुलिस के जरिए साइबर हेल्प सेंटर को दी गई। इसके बाद साइबर हेल्प सेंटर ने पेटीएम को अवगत करा एक लाख रुपए वापस कराए।
इस माह साइबर हेल्प सेंटर ने दिलाई ये राहत
संस्कार मेडिकल स्टोर संचालक आर्य शर्मा से पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ५२ हजार की ठगी की गई थी। साइबर हेल्प सेंटर ने फ्लिपकार्ट से बात कर रुपए वापस खाते में भेजा।
कुल्हेड़ी के जीशान से एक ठग ने परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट के जरिए ३९९०० रुपए ठग लिए थे। साइबर हेल्प सेंटर ने पेटीएम को फ्राड से अवगत करा ठगी के रुपए वापस कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी मोहित से २४५०० रुपए की ठगी हुई थी जिसे साइबर क्राइम टीम ने वापस कराया।डीएम कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात फैजान अख्तर से ठगी के १० हजार रुपए को वापस कराया।बसेड़ा के मो. सलमान से ठगी के १५३०० रुपए साइबर क्राइम टीम ने वापस कराए।खालापार निवासी मो. अजीम के खाते से एक लाख रुपए की ठगी हुई थी। जिसे टीम ने वापस कराया।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लोगों को लगातार साइबर फ्राड से आगाह किया जा रहा है। साइबर फ्राड के शिकार लोगों की शिकायत पर साइबर हेल्प सेंटर कार्रवाई कर रहा है। जांच के बाद लोगों के ठगी के रुपए वापस कराए जाते हैं।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त अभियुक्त ओमपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी खेडी राम थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा आबकारी अधि0 में वारण्टी अभियुक्त अभियुक्त उदयवीर पुत्र विशम्भर निवासी खेडी राम थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त अभियुक्त पिंकल पुत्र रामपाल निवासी गालिबपुर थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वारण्टी अभियु्कतगण किरणपाल पुत्र ईलम चन्द निवासी हेमतपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, राजनाथ पुत्र राजाराम निवासी उपरोक्त को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विजय शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुनील पुत्र रतनसिंह निवासी ग्राम तारापुर थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त मुशर्रफ पुत्र अशरफ निवासी सौरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 युनूस खां द्वारा वांछित अभियुक्तगण गंगाराम पुत्र गिरवर निवासी सफरूद्दीन नगर थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर, सोमपाल पुत्र गिरवर निवासी उपरोक्त को गढवर गेट भौराकलां से गिरफ्तार किया गया।

भाजपा से होशियार रहने की है आवश्यकताः जयंत1 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। गुरू नानक देव के जन्म दिवस पर अहंकारी सरकार की जिद का पतन हुआ है। ये उन लोगों की हार है, जो लोग इस आंदोलन को किसानों का आंदोलन नहीं मानते थे। वो सोचते थे और कहते भी थे कि ये मुट्ठी भर लोग आखिरकार हमारा क्या कर लेंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आज पूरी दुनिया इन्हीं मुट्ठीभर लोगों की ताकत को देख रही है। जो लोग किसानों को किसान ही नहीं मानने को तैयार थे, किसानों की एकजुटता के कारण उनका अहंकार टूट गया है। किसानों ने अपने शांतिपूर्ण आंदोलन से इस सरकार के अहंकार को दूर करने का काम कर दिखाया है। कस्बा बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव इंटर कालेज के मैदान में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने परिवर्तन संदेश रैली में केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून वापस लेने के निर्णय को किसानों और सच की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत और लड़ाई अभी अधूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठ बोलने में माहिर बताते हुए कहा कि अभी इन लोगों से होशियार रहने की आवश्यकता है। इन लोगों ने झूठ के अलावा देश को कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने युवाओं का आह्नान करते हुए कहा कि यदि अधिकार हासिल करने है तो आंदोलनजीवी बनना पड़ेगा। बिना आंदोलन के इस सरकार से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के बघरा में स्वामी कल्याणदेव इण्टर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित रालोद की परिवर्तन संदेश रैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि शुक्रवार का दिन किसानों का दिन था। उन्होंने कहा कि यह जीत किसानों की है, लेकिन अभी ये जीत अधूरी और लड़ाई भी पूरी नहीं हो पाई है। यह इस अधूरी लड़ाई की शुरूआत है। इस जीत से आंदोलनजीवियों का आत्मविश्वास बढ़ा और इस सरकार ने आंदोलनजीवियों को जीवित करने का काम किया है। आज देश के हर नागरिक को आंदोलनजीवी बनने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं का छात्राओं का आह्नान करते हुए कहा कि उनको नौकरी और रोजगार चाहिए। सुरक्षा का वातावरण और शिक्षा के बेहतर संसाधन चाहिए तो आंदोलनजीवी बनना पड़ेगा। आंदोलन से ही हमें अधिकार प्राप्त हो सकता है। युवाओं के संघर्ष से ही ऐसी सूट-बूट की सरकार झुकती हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार किसानों के आंदोलन से ही झुकी है। मैंने कई बार, बार-बार पीएम मोदी को समझाया कि मान जाओ, ये किसान हैं किसी भी दम पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं समझाता रहा कि आप पीछे हट जाओ, हम तो पैदाइशी जिद्दी हैं, लेकिन यह नहीं माने और आज इनका किसान शक्ति को नमन करना ही पड़ा। यह जीत जुल्मी सरकार की हार का संदेश है। जयंत चौधरी ने कृषि कानून वापसी की जीत को लेकर किसानों को आगाह करते हुए कहा कि इस जीत के बाद इन लोगों से और ज्यादा होशियार रहने की जरूरत हैं। इनकी बातों में नहीं आना है। ये झूठ बोलकर गुमराह करेंगे। किसान आज आंदोलन की राह पर चलकर इन लोगों की नीयत और नीति को भली प्रकार समझ चुका है, ऐसे ही जनता को भी समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह धरती स्व. चरण सिंह और स्व. अजित सिंह की कर्म भूमि रही है। चरण सिंह ने पीएम बनकर देश में एक विश्वास जगाया था कि खेती करने वाले किसान का गरीब बेटा भी गांव गली से निकलकर और छोटे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी एक दिन देश के पीएम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का संदेश दे चुकी है। उन्होंने जनता से किसान और गरीब व गांव विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्नान किया। रैली का संचालन जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खां, पूर्व विधायक नूरसलीम राणा, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजनवीर सिंह, अभिषेक चौधरी गुर्जर, पायल माहेश्वरी, रालोद नेत्री रमानागर, कंवर हसन, नदीम चौधरी, वेदपाल ठेकेदार, ओंकार ठेकेदार, चेयरमैन कृष्णपाल राठी, पराग चौधरी, माधोराम शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, ओमकार तोमर, संजय राठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कमल गौतम, अश्वनी, मयंक जडौदा, हंसराज जावला सहित हजारों कार्यकर्ता और ऐतिहासिक भीड़ शामिल रही।
बघरा में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करने के लिए पहुंचे जयंत चौधरी ने मंच पर आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर अपने पिता और किसान मसीहा के रूप में याद किये जा रहे पूर्व मंत्री चौ. अजित सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। जयंत चौधरी द्वारा जहां भी रैली की जा रही है, वहां पर वह अपने पिता चौ. अजित सिंह को याद करना नहीं भूल रहे हैं। उनका कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही कोरोना संक्रमण के कारण देहान्त हुआ है। जयंत की हर रैली में चौ. अजित सिंह की बड़ी तस्वीर भी मंच पर फूलों के साथ रहती है।
बघरा में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करने के लिए पहुंचे जयंत चौधरी ने मंच पर आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर अपने पिता और किसान मसीहा के रूप में याद किये जा रहे पूर्व मंत्री चौ. अजित सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। जयंत चौधरी द्वारा जहां भी रैली की जा रही है, वहां पर वह अपने पिता चौ. अजित सिंह को याद करना नहीं भूल रहे हैं। उनका कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही कोरोना संक्रमण के कारण देहान्त हुआ है। जयंत की हर रैली में चौ. अजित सिंह की बड़ी तस्वीर भी मंच पर फूलों के साथ रहती है।

मोबाइल चोर गिरफ्तार5 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे प्लेटफार्म पर घूम रहे आरोपी युवक के कब्जे से चोरी के दो मोबाईल व एक नोकिया की पैड बरामद किया है। पुलिस आरोपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमति अपर्णा गुप्ता के निर्देशो के चलते विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे,गाजियाबाद सुदेश कुमार गुप्ता तथा थानाध्यक्ष जी.आर.पी. संजय कुमार यादव के निर्देशन मे आज दिनांक 19 नवम्बर 2021 को थाना जी.आर.पी. मुजफ्फरनगर के उप निरीक्षक मुकेश कुमार,है.का.मनोज पावडिया,है.का.प्रवीन कुमार द्वारा सुरक्षा/कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सघन चैकिंग के दौरान प्लेटफार्म न.2/3 रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से अभियुत फरमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मिमलाना रोड पार वाली गली थाना कोतवाली,मु.नगर को गिरफ्तार किया गया। जी.आर.पी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाईल एक सैमसंग व एक नोकिया की पैड बरामद किया है। थाना जी.आर.पी.पुलिस का कहना है कि पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन व कोतवाली नगर मे अलग-अलग धाराओ में 17 मामले दर्ज हैं।

 

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन6 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित विद्युत विभाग मे कार्यरत संविदाकर्मियो ने वेतन बढाये जाने तथा संविदाकर्मियो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर नुमाईश मैदान स्थित क्षेत्रिय कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियो का कहना है कि वे लोग दिनरात मेहनत करते हैं।तथा अपनी जान जोखिम मे डालकर अपनी डयूटी निभाते है। संविदाकर्मियो का कहना है कि उन्हे आठ हजार रूपये मिल रहे हैं। उनका वेतनमान बढाकर 16000 रूपये प्रतिमाह की जाए। संविदाकर्मियो की कई समस्याए है। विभाग को उनकी समस्याओ के प्रति गम्भीरता से विचार करना चाहिए। संविदाकर्मियो का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओ का समाधान नही हो जाता तब तक धरना यथावत चलता रहेगा। धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष मौ.खालिद, प्रदेश महामन्त्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य संरक्षक कोशल किशोर सांसद मोहन लाल गंज आदि मौजूद रहे।

वोट बनवाने के अभियान में ले बढ चढकर हिस्साः प्रमोद त्यागी7 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित मीटिंग की जानकारी देते हुए बताया की सपा के वरिष्ठ नेताओं की निर्वाचन अभियान को लेकर मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोट बनाने के अभियान में अभी तक पिछली वोटों के स्थान पर वोट बढ़ने के स्थान पर ५००० से अधिक वोटों का कम हो जाना प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के अभियान को पूरी तरह फ्लॉप व अभियान को संदिग्ध साबित करता है। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन प्रत्येक विधानसभा में नई वोट बनाने को प्राथमिकता न देकर पुरानी वोट काटने को किन कारणों से प्राथमिकता में ले रहा है यह समझ से परे है। उन्होंने प्रशासन से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अनिवार्यता व प्राथमिकता के आधार पर नई वोट वह गलत प्रकार से काटी गई वोट बनवाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह २१ व २८ नवंबर को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर वोट बनाने के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले जिससे किसी भी मतदाता का मतदान का अधिकार भेदभाव पूर्ण तरीके से छीना न जा सके। उन्होंने बूथों पर बीएलओ की अनुपस्थिति व वोट बनाने में किसी भी तरह की उदासीनता पर सभी कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं को तत्काल अवगत कराने का अपील की। मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा गौरव स्वरूप,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंदन चौहान,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा नेता रामनिवास पाल,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,विधानसभा अध्यक्ष सदर गय्यूर चौधरी प्रधान, हरेंद्र पाल, सलमान त्यागी,मोनू जैदी,हसीब राणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

मांगों को लेकर धरना जारी8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत भोकरहेडी में चार साल से काम कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाने के विरोध में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष चमनलाल ढीगान ने बताया कि यदि ठेका सफाई कर्मचारी अमित, साहिल, रवि, दीपाली, कृष्णा को पुनः काम पर नहीं लिया गया तो पूरे जिले की सफाई व्यवस्था को चौपट करना पड़ेगा। आज नगर पंचायत भोकारहेडी के धरना स्थल पर समर्थन देने वालो में दीनाभाना फूले अंबेडकर संघ के संस्थापक मास्टर संजीव गहलोत, तरुण सौदे, संजय वाल्मीकि नेताजी,कर्मचारी नेता चमनलाल ढींगान, मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू एडवोकेट, भीष्म सिंह, गावस्कर, अमित कुमार, साहिल, संजीव, देवेन्द्र, अमित, दीपाली, विकास कुमार, चिंटू, मोनू आदि शामिल रहे।
आपको बताते चलें कि नगर पंचायत भोकरहेडी में ठेका सफाई कर्मचारी को ६७०० रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था जबकि शासनादेश के अनुसार ठेका सफाई कर्मचारियो को १०१०५ रूपये देने का प्रावधान है जब उपरोक्त सफाई कर्मचारियो ने इसका विरोध किया तो उन्हें हटा दिया गया। जिसके विरोध स्वरूप नगर पंचायत भोकरहेडी में धरना प्रदर्शन चल रहा है।

 

लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मनाया9 Min 9 |
मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकैडमी पर धूमधाम से मनाया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मुजफ्फरनगर राकेश अरोरा प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय २८३ गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड मैजिक डांस एकेडमी पर
राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति, उत्तर प्रदेश एवं श्री राधाकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रांतिकारी, विश्व की अद्भुत वीरांगना, साहस की देवी, वीरता की मूर्ति, त्याग की प्रतिमूर्ति, बलिदान की उच्चतम सीमा की प्रतीक एवं देश का गौरव झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर गांधी कॉलोनी, गांधी वाटिका के सामने संचालित मैजिक डांस एकेडमी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर, इस महान विभूति को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए स्मरण किया गया यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के महामंत्री श्री राजीव मोहन गोयल ने कहा कि इस वीरांगना ने ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से अपनी सेना तैयार की तथा बहुत कम उम्र में अंग्रेजी सेना से युद्ध किया तथा रण क्षेत्र में ही १८ जून १८५८ को लड़ते लड़ते ग्वालियर के पास कोटा की सराय में वीरगति को प्राप्त किया, श्री गोयल ने कहा कि उनकी दृढ़ प्रतिज्ञा थी कि वह अपने जीते जी झांसी पर फिरंगियों का कब्जा नहीं होने देंगीं और अंत में हुआ भी यही। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी श्री अजय अनेजा ने कहा रानी लक्ष्मीबाई के नाम से देश का आम नागरिक युगों युगों तक ऊर्जा, साहस, वीरता एवं बलिदान की प्रेरणा पाता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व संचालन संस्था सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने किया इस अवसर पर एकेडमी के बच्चों राघव मिश्रा, शिवानी, चिराग तनेजा, प्राची, अनन्या, आस्था जैन, श्रवण कटारिया, कनिका आदि ने देश प्रेम से संबंधित वीर रस की डांस की एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का निर्देशन मनीष चावला ने किया, कार्यक्रम आयोजन में अदिति करनवाल, विशा चौधरी, शिखा गोयल, रिमझिम आदि का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड ( दिव्यांगों को समर्पित संस्था) की अध्यक्षा अंजू अरोरा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के कई प्रसंग सुनाए।

 

कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन10 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। एस डी कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा इवेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गय। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी व डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला जज चारू केन, श्रीमती मोनिका बत्रा ,श्री साहिल बत्रा एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज श्री फतेह चंद जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय की पांच छात्राओं को सम्मानित किया गया। केसर नामदेव 11 बी, अंशिका शर्मा 12ए, निधि 10ए, तानिया मित्तल 12ए, निहारिका नामदेव 9ए को विद्यालय में उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के कारण सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रजनी गोयल द्वारा आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम में डॉ रितु चावला, श्रीमती प्रतिमा पायल, श्रीमती रीना यादव, शिल्पी कौशिक व नेहा धीमान का विशेष योगदान रहा ।

 

सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्य बनाने का सफल अभियान11 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ओबीसी मोर्चा मुजफ्फरनगर द्वारा बरला एवं रुड़की रोड पर सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, विजय वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी, राकेश आडवाणी जिला उपाध्यक्ष, हरवेश धीमान, सोमेंद्र कश्यप आदि की उपस्थिति में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाया गया और अपने-अपने बूथों पर जाकर भाजपा के सदस्य बनाए गए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित, निशू कुमार, अमित, राकेश धीमान दुष्यंत त्यागी, गौरव त्यागी आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 

 

डेंगू का कहरः मुजफ्फरनगर में तेजी से बढ़ रहे मरीज, एक दिन में मिले नौ नए केस, लोगों में दहशत
मुजफ्फरनगर। जनपद में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में फिर से नौ केस सामने आए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एक दिन में डेंगू के नौ और मामले सामने आए हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के कहर से लोगों में दहशत है।
मुजफ्फरनगर में नौ नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 262 हो गई है। बताया गया कि इनमें से 135 केस सिर्फ नवंबर में ही सामने आए हैं।
तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या 
मुजफ्फरनगर में डेंगू का प्रकोप जारी है। बुखार से पीड़ित छह लोगों में बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना था कि रोगियों का उपचार कराया जा रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संदिग्ध लक्षण वाले 41 मरीजों के टेस्ट कराए, इनमें से छह पॉजिटिव पाए गए थे। जिले में डेंगू से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग बार-बार डेंगू से मौत के सवाल पर इनकार कर रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 4 =