समाचार (Muzaffarnagar News)
वांछितों को पकडा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त चमनलाल पुत्र देशराज नि0 मौ0 मॉडल टाउन थाना खन्ना पंजाब को पचेण्डा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त तैययब उर्फ कल्लू पुत्र अमीर अहमद नि0 रहमतनगर गहराबाग थाना को0नगर मु0नगर को रामपुरम गेट से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र जीवन नि0 ग्राम वीजोपुरा थाना छपार मु0नगर को जय भारत इण्टर कालेज के सामने से गिरफ्तार किया गया।
चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने तेजी व लापरवाही के साथ ट्रक चलाते हुए बाईक चालक को घायल करने वाले आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भागदौड शुरू की। हरिद्वार के कस्बा झगरेडा क्षेत्र के गांव भलसवा निवासी नीरज पुत्र कुशलपल ने नई मन्डी कोतवाली मे दी गई तहरीर मे आरोप लगात हुए बताया कि बीते दिन उसका चचेरा भाई विपिन पुत्र प्रेमसिह बीते दिन बाईक द्वारा मेरठ से हरिद्वार अपने घर वापिस लौट रहा था कि बाईक सवार युवक विपिन जैसे ही पचैण्डा बाईपास पुलके समीप पहंचा कि इसी बीच पीछे की और से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आकर युवक विपिन बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी युवक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक लुधियाना निवासी चमन सिह पुत्र देवराज सिह के खिलाफ धारा-279, 338,304 ए, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उससे लोहे के रोल फ्रेम को बरामद किया। थाना सिखेडा पर वादी श्री अजहर जैदी पुत्र अब्बास अली जैदी नि0 द0कृष्णापुरी थाना को0नगर मुजफ्फरनगर मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त शहनशाह पुत्र मौ0 हसन नि0 ग्राम निराना थाना सिखेडा मु0नगर को महालक्ष्मी पेपर मिल से पकडकर थाना सिखेडा पुलिस के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 लोहे का रोल फ्रेम को बरामद किया गया।
तीन भाईयों का शांतिभंग में चालान
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मौहल्लावासियो की शिकायत पर आपस मे झगड रहे तीन सगे भाईयों को हिरासत मे लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की। एसपी सिटी अर्पित वियजवर्गीय के निर्देश पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे चल रहे चैकिंग/तलाशी अभियान तथा क्षेत्र मे गश्त के दौरान आपस मे मौहल्लावासियो की सूचना के आधार पर आपस मे झगड रहे तीन सगे भाईयो अमित,आयूष एवं नितेश पुत्रगण कंवरपाल निवासी जनकपुरी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की धारा मे कार्यवाही सुनिश्चित की।
लोहा चोरी, मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर। चोरो ने भोपा रोड स्थित एक लोहा फैक्ट्री से करीब 25 किलो लोहा चोरी कर लिया। फैक्ट्री के मैनेजर ने लापरवाही बरतने वाले आरोपी सुरक्षा गार्डो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की भोपा रोड पर एक लोहा फैक्ट्री ेक मैनेजर सलीम निवासी थाना कुतुबशेर-सहारनपुर ने नई मन्डी पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित किया कि बीते दिन कुछ अज्ञात चोरो नें देर रात लोहा फैक्ट्री से लोहा चोरी कर लिया। मैनेजर ने आरोपी सुरक्षा गार्ड गौरव व ब्रजपाल के खिलाफ भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।
जुआरी दबोचा, नकदी बरामद
मुजफ्फरनगर। नकदी व सट्टे पर्ची सहित शातिर जुआरी के गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त नीटू पुत्र ब्रजपाल नि0 नमकमण्डी थाना मीरापुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता पेन व 500 रूपये नगद व 01 मोबाईल फोन को बरामद किया गया।
बरामदगी की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। घर से किसी काम के लिए निकला युवक जब रात तक भी अपने घर वापिस लौट कर नही आया तो परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने की चिन्ता सताने लगी। परिजनो ने पुलिस को तहरीर देते हुए युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कालोनी सुभाष नगर निवासी युवक सतपाल पुत्र सुभाष बीती देर शाम अपने घर से बाजार किसी काम से गया हुआ था। जब रात तक उक्त युवक अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके परिवारजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर चिन्ता सताने लगी। परिजनो ने युवक सतपाल को इधर-उधर तलाशने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लग सका। जिसके चलते परिजनो ने नई मन्डी कोतवाली पहुंच कर लापता हुए युवक सतपाल के सम्बन्ध मे थाना नई मन्डी मे गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पडताल व भागदौड शुरू कर दी है।
सदस्यता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी अंतर्गत मौहल्ला गांधी नगर कूकड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने एक सदस्यता कैम्प लगा लोगों को भाजपा से जुड़ने की अपील की इस कैम्प में बढ़ चढ़ कर स्थानीय मौहल्ला वासियों सहित राहगीरों ने भी एक (मिस्ट कॉल )कर भारतीय जनता पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की यहां यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव् अग्रवाल सहित ग्राम प्रधान एंव कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक आज मौहल्ला गांधी नगर में लाल कोठी के पास बूथ संख्या २९८ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक निःशुल्क सदस्यता कैम्प का आयोजन किया, देश भर के साथ ही प्रदेश भर में चल रहे बी जे पी सदस्यता अभियान के क्रम में आज यूपी के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस कैंप में पहुंचकर इसका शुभारम्भ किया। बता दे राज्य मंत्री कपिल देव् अग्रवाल का भी यहां निवास क्षेत्र है वे खुद भी इसी मौहल्ले में रहते है दिन निकलते ही भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होते ही मौहल्ला वासियों में भारी उत्साह देखा गया और यहां स्थानीय नागरिकों सहित राहगीरों ने भी कैम्प में पहुंचकर अपने मोबाईल से एक मिस्ट कॉल करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यहां पहुंचे यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव् अग्रवाल ने बताया जैसा की आप लोग भली भांति जानते है की भारतीय जनता पार्टी द्वारा शीर्ष नेतृत्व में देश भर के साथ ही प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चलाया हुआ है जिसके चलते आज यहां बूथ संख्या २९८ पर में खुद पहुंचा हूँ और मेरे साथ तमाम भाजपा के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता यहां लोगों से भारतीय जनता पार्टी में एक मिस्ट कॉल कर जुड़ने की अपील कर रहे । आप सभी देख सकते है कि किस तरह स्थानीय लोगों सहित राहगीर यहां कैम्प में पहुंचकर बढ़ चढ़ कर भाजपा ज्वॉइन कर रहे है ये हम सभी के लिए खुशी की बात है। कैम्प में उपस्थित लोगों में यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, ग्राम प्रधान महरदीन,सहजाद,हरेन्द्र कुमार, धामा भाई, हरीश गोयल, अश्वनी,प्रवीण,हरेन्द्र पाल,राजेश पराशर,अमित पंडित,काला प्रधान,प्रवीण कुमार भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।।
जिला गन्ना अधिकारी ने किया समस्याओं का निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला गन्ना अधिकारी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ०आर०डी० द्विवेदी द्वारा को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कृषको की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा कार्यालय में आये ग्राम शोरम के कृषक श्री चहन सिंह पुत्र श्री लाल सिंह, ग्राम शोरम के बजाज शुगर मिल भैसाना पर पेराई सत्र २०२०-२१ के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान कराने हेतु बेटी की शादी के दृष्टिगत दिलाये जाने के लिए चीनी मिल को निर्देशित किया।
इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
खंड विकास अधिकारी ने किया औचक निरिक्षण
मुजफ्फरनगर। खंड विकास अधिकारी बघरा द्वारा विकासखंड बघरा के हेल्थ सब सेन्टर नवादा चिरौली में काया कल्प अभियान के अंतर्गत हुए कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम द्वारा विकासखंड बघरा के हेल्थ सब सेन्टर नवादा चिरौली में काया कल्प अभियान के अंतर्गत हुए कार्यो का औचक निरिक्षण किया, एवं सामुदायिक शौचालय की देखरेख में तैनात स्वयं सहायता समूह उजाला के कार्यो की भी समीक्षा की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी ओमवीर सिंह, बी०ओ०पी०आर०डी० मनीष मालिक,ग्राम प्रधान एवं पंचायत सहायक भी उपस्थित रहे।
शातिरों को किया गिरफ्तार
रामराज। पुलिस ने दो शातिरों को तमंचा, कारतूस व चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना रामराज पुलिस ने जलालपुर नीला मोड चूहापुर मार्ग से ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का गोविन्दा उर्फ पोपी पुत्र जबर सिंह नि० सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसुमा जनपद मेरठ, सुदेश उर्फ सुक्का पुत्र राजपाल नि० सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसुमा जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०२ अदद चाकू नाजायज बरामद किया।
टापटेन शातिर को गिरफ्तार
भोपा। पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान शातिर टापटेन को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से तमचां, कारतूस बरामद किया। थाना भोपा पुलिस ने दौराने पुलिस कार्यवाही जौली गंगनहर पटरी से ०१ टॉप-१० शातिर गौतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में शाहनजर पुत्र मुन्तयाज निवासी ग्राम नगला बुजुर्ग थाना भोपा जनपद मु०नगर। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा पैशन रंग काला व नीला बिना नम्बर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहनजर थाना भोपा से टॉप-१० व शातिर किस्म का गौतस्कर अभियुक्त है, जिसके विरुद्ध थाना भोपा पर लगभग डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
सैनैटाइजेशन अभियान चला
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत- तितावी, जसोई, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-सरवट, विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-कुरालसी, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-खानपुर एवं विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-जलालपुर नीला में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान जारी है।
रोटरी क्लब का सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४२६८ के अंतर्गत एक टॉयलेट ब्लॉक का लोकार्पण छोटूराम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल मंडलाध्यक्ष २०२१-२२ है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल जी ने क्लब के कार्यों की सराहना की ढ्ढ क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा चीफ एसिसटेंट गर्वनर रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रो आकाश बंसल , रो अनिल जैन (कनाडा), रो उमेश गोयल, रो कुश पुरी. रो वीरेंद्र कुमार जी (मेरठ से) व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
महासम्मेलन 5 दिसम्बर को
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज द्वारा योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रुड़की रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के तत्वाधान में आयोजित होने वाले योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन समाज में संगठन शिक्षा महिला जागृति राजनीतिक हिस्सेदारी आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें देश में योगी नाथ उपाध्याय समाज को हिस्सेदारी के साथ साथ उच्च पदों पर नौकरी में भी आरक्षण दिया जाए। आगामी ५ दिसंबर को आर्य समाज मंदिर डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सम्मेलन के दौरान हवन यज्ञ एवं प्रवचन अतिथियों का स्वागत सहित कई अन्य कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र शिवनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री दीदी प्रतिमा नाथ भौमिक, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, रामवीर भट्टी, डॉ राम कुमार निरंजन तेजपाल उपाध्याय, कैप्टन सुभाष चंद उपाध्याय, रामनिवास राठी, लाला सुरजन सिंह, फूल सिंह योगी दुलीचंद उपाध्याय, वेदपाल उपाध्याय सहित गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। जिसमें आयोजक मंडल में चमन सिंह उपाध्याय, नकुल उपाध्याय, तेज पाल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, एमपी उपाध्याय, संजय उपाध्याय, नवीन प्रधान, विकास उपाध्याय, प्रकाश चंद उपाध्याय, के पी सिंह उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, मुल्क राज, सचिन कपूर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
खतौली ने बूथों का किया निरीक्षण
खतौली। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के विशेष अभियान दिवस पर उप जिलाधिकारी खतौली ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोगों के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के तहत विशेष अभियान दिवस पर उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय के द्वारा बूथ संख्या १२४ से १३० का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमे उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार कार्य करे एवं मतदान स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के वोटर कार्ड बनाए जाने, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य पूर्ण किया जाए ।
थाना समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
खतौली। जन समस्याओ के निस्तारण मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित हो ताकि समाधान दिवस सार्थक हो सके। नागरिकों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जाना चाहिए। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज दोपहर के वक्त खतौली कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी अभिषेक सिह तथा सीडीओ आलोक यादव ने नागरिको की समस्याओ को सुना तथा उनका निस्तारण कराया। इस असवर पर डीएम चन्द्रभूषण सिह ने अधिनस्थो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस की सार्थकता सिर्फ तब है कि जब थाना दिवस पर आने वाले व्यक्ति को अगले समाधान दिवस पर थाने की आवश्यक्ता ना हो तथा उसे सम्बन्धित अधिकारी/विभाग के चक्कर ना काटने पडें। इस दौरान खतौली तहसील क्षेत्र के दर्जनो गांवो से ग्रामीण विभिन्न विभागो से जुडी समस्याओ को लेकर थाने पहुंचे थे। जिनमे से अधिकतर समस्याओ का आला अधिकारियो द्वारा समाधान करा दिया गया। तथा शेष रही समस्या के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव,एडीएम खतौली,सीओ खतौली राकेश कुमार सिह,इंस्पैक्टर खतौली धर्मेन्द्र सिह आदि शामिल रहे।
पाइपलाइन ठीक कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। सडक पर बह रहे पानी की बर्बादी से सडक पर कीचड-गारा हो रहा है। कीचड व गन्दगी से परेशान क्षेत्रवासियो ने सम्बन्धित अधिकारियो से इस और गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार भोपा रोड पर केनरा बैंक के समीप पाईप लाइन टूटने से केनरा बैंक के समीप पानी बह रहा है। जिससे कीचड बन गया है। क्षेत्रवासियो ने पालिका अधिकारियो से इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए पाईप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
युवक छत से गिरकर हुआ घायल
भोपा। छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी अरूण आज सुबह हादसे के तहत अचानक अपने घर की छत से गिर गया। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।
गंदगी से नागरिक हुए हलकान
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासियो ने पालिका प्रशासन से गंदगी से निजाद दिलाने की मांग है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला के निवासियो का कहना कहना है कि एक और जहां स्वच्छता अभियान को बढावा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी और रामलीला टिल्ला वासियो का कहना है कि घनी आबादी के बीच यहां कूडा डालना स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नही है। इससे सक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। आसपास के लोग बीमारी की चपेट मे आ सकते हैं। मौहल्लावासियो का कहना है कि 4 साल पहले यहां कोई कूडा नही डाला जाता था। लेकिन सफाईकर्मियो द्वारा एकाएक यहां कूडा डालना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियो का कहना है कि उनका घर से निकलना दुश्वार हो गया। पूरे क्षेत्र मे हर समय बदबू रहती है मिमलाना रोड तथा चूंगी नम्बर-2 पर पूरा दिन आवारा पशु घूमते रहते है। गंदगी व बदबू के कारण उक्त मार्ग से आना जाना भी दूभर है। क्षेत्रवासियो ने जन प्रतिनिधियो तथा पालिका प्रशासन से क्षेत्र ही इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए० विभाग के सभागार में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता व बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व राजीव पाल सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित करके किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने सभी छात्रध्छात्राओं एवं शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए मतदाताध् मतदान जागरूकता के महत्व को समझाते हुए कहा कि गोष्ठी मे उन विद्यार्थियों को जिनकी उम्र १८ वर्ष या उससे अधिक है तथा सभी शिक्षकों को मत देने के लिये प्रेरित किया और शपथ दिलायी कि श्हम भारत के नागरिक लोक तंत्र मे दृढ़ निष्ठा रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं एवं स्वतन्त्र निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने तथा प्रत्येक निर्वाचन मे निर्भय होकर तथा धर्म, मूल वंश, जाति-समुदाय, भाषा के विचारो या किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की प्रतिज्ञा करते है। उन्होनें सभी प्रतिभागी छात्रध्छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए चयनित छात्रध्छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि सभी वर्ग अधिक से अधिक मतदान करें व समझाया कि हर विद्यार्थी एवं शिक्षकगण व प्रत्येक व्यक्ति एक सजक जागरूक मतदाता बने व सभी वर्ग अधिक से अधिक मतदान करें। प्रत्येक व्यक्ति का मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिये जरूरी है।
इस अवसर पर बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है। इस दिन हम सभी को अपने सभी कार्यो को छोड़कर सबसे पहले मतदान करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर हमारे निजी जीवन पर पडता है। हमारा भविष्य मे विकास कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि के रूप में चुन रहे है। बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने बताया कि मतदान करना देश के विकास के लिये जरूरी है और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिये जरूरी है व शपथ दिलवायी की हर विद्यार्थी एक सजक जागरूक मतदाता बनेगा व एक सही समाज के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में डा० विभूति शर्मा, श्रीमति बबली तोमर, श्रीमति पूर्वी मित्तल, श्रीमति श्वेता, मि० वरूण कुमार उपस्थित रहे । प्रतियोगिता का संयोजन व संचालन प्रवक्ता डा० संगीता गुप्ता ने किया। जिसमें छात्रध्छात्राओं ने मतदान के विविध स्वरूपों को प्रदर्शित किया तथा अपने मतदाता संबंधी विचारों को भिन्न-भिन्न कलात्मक डिजाइन पोस्टर पर बनाकर प्रदर्शित किये। जिससे खुबसूरत कलाकारी को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मण्डल द्वारा बड़ी गहनता के साथ विचार विमर्श करके पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता आस्था शर्मा द्वितीय विजेता अनुषा, तृतीय विजेता अक्ष तथा सांत्वना पुरस्कार में गायत्री, हर्षित, ऋद्वि व ऑचल को घोषित किया गया।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० विभाग के दीपक गर्ग, अक्षय जैन, मौ० अन्जर, सोनिका, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चॉदना दीक्षित, तरूण शर्मा, मोहित गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, उमेश मलिक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज व सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ एवं सभी छात्रध्छात्रायें उपस्थित रहें।
वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए व वाहन चालकों को शपथ पत्र वितरित
मुजफ्फरनगर। यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए व वाहन चालकों को शपथ पत्र वितरित किये गये। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के नारे के साथ यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन (बाइक व कार )चालकों को वीर अभिमन्यु उपनिरीक्षक, प्रभारी यातायात मुजफ्फरनगर, डॉ राजीव कुमार,श्रीमती पिंकी रानी, श्रीमती रीना देवी सदस्य बाल कल्याण समिति जनपद मुजफ्फरनगर व शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी,सीमा शर्मा उपनिरीक्षक,श्वेता महिला आरक्षी द्वारा सड़क – सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु शपथ पत्र वितरित किए गए। जागरूकता अभियान में वाहनों (ई रिक्शा, ट्रेक्टर व टेम्पो आदि) पर रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स लगाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया विशेष रूप से नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की गई। सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी हेतु पम्फ्लेट्स ध्हैंडबिल वितरित किए गए। यातायात जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस स्टाफ मुजफ्फरनगर, वेदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं शिवानी, शिवांगी शर्मा, रश्मि, ज्योति व खुशी मावी व मो. आरिफ का सहयोग रहा।

