News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अलग अलग स्थानों से कई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सजय कुमार आर्य द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जाहिद पुत्र नूरमौहम्मद निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शेरसिह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सैंन्टी पुत्र जगपाल निवासी मिलाजुद्दी थाना नई मण्डी मु0 नगर, मोहसीन पुत्र तहसीन निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को रोहाना तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अज्जू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र नूरइलाही निवासी हरसौली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्त दिपांषु पुत्र कुलदीप निवासी कुरथल जनपद मुजफ्फरनगर को रामछैल तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा विद्युत अधि0 में वांरण्टी अभियुक्त ईषम सिंह पुत्र हरिसिंह निवासी कुरथल थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

नकदी व जेवर किये चोरी
सिखेडा। (Muzaffarnagar News)परिजनो की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए देर रात घर मे घुसे अज्ञात चोरों ने घर मे रखी नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव मे पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पडताल शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सिखेडा मे बीती रात गृह स्वामी प्रवीण चौधरी अपने परिवार के साथ अपने घर के अन्दर वाले कमरे मे सोया हुआ था कि देर रात परिजनो की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए घर मे घुसे अज्ञात चोरो ने घर मे रखे गहने तथा करीब एक लाख रूपये की नकदी आदि चोरी कर ली। अल सुबह उठे परिजनो ने जब कमरे का सामान बिखरा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। प्रवीण चौधरी के घर मे चोरी की खबर मिलते ही पडौसियों सहित दर्जनो लोग इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की जांच पडताल शुरू कर दी।

 

उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ट्रेन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की गांधी कालोनी निवासी छोटू नामक युवक बीती देर शाम ट्रेन की चपेट मे आकर घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान घायल छोटू की मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनो तथा पडौसियों मे शोक छा गया।

 

झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर ठंडक का अहसास हुआ। जहां पिछले काफी दिनों से मौसम बिल्कुल साफ था तथा तेज धूप निकल रही थी वहीं तेज धूप के क ारण एक बार को दिन में गर्मी का भी अहसास होने लगा था। लेकिन एक बार फिर शुक्रवार की देर रात्रि से बदले मौसम के मिजाज से ठंडक का अहसास हुआ। शुक्रवार की देर रात्रि शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह लगभग ग्यारह बजे तक जारी रही और लगातार हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में ठंडक बन गयी। मौसम में ठंडक के कारण एक बार फिर सभी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिये। हालांकि ग्यारह बजे के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल गयी। इसके बाद एक बार फिर लोगों ने धूप में बैठकर आनंद उठाया।

 

दवा व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दवा व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की एक आवयश्क बैठक मेसर्स अभिनव मेडिकल एजेंसी लिंक रोड गांधी कॉलोनी पर सम्पन्न हुई जिसमें दवा व्यापार में आ रही समस्याओ पर विचार किया गया तथा यह निर्णय लिया गया की ऑनलाइन दवा व्यपार में आने वाली कंपनियो का पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा आचार संहिता हटने के बाद इसका विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा इस अवसर जिला अध्य्क्ष रविन्द्र निर्वाल ने सभी केमिस्ट साथियो से भारत सरकार द्वारा टी बी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में सभी से सहयोग करने की अपील की तथा विभाग की उनके द्वारा मांगे गए डाटा को समय पर उपलब्ध कराने का निवेदन किया सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविन्द्र निर्वाल ष्रविष् ने तथा संचालन जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने किया मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, पुष्पेंद्र मालिक, संजीव वर्मा रामबीर सिंह, अमित वत्स, सुनील चौधरी अरविंद कुमार संदीप सैनी ,तरुण सिवाच ,अक्षय मित्तल आशीष बिंदल मनीष गोयल ,अमित चौधरी उपस्तिथ रहे

 

पुलिस ने हमलावरों को किया गिरफ्तार
शाहपुर। (Muzaffarnagar News)वांछित को पकडने गई पुलिस पर भीड ने हमला बोल दिया। पुलिस ने पथराव व हंगामा कर रहे आरोपी युवक समेत चार लोगों को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसेरवा मे उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब शातिर असरफ उर्फ बंदर को पकडने गइ पुलिस टीम पर भीड ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाडी के शीशे भी टूट गए। देखते ही देखते दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामला बढता देख गांव मे अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल सूचीबद्ध आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसेरवा मे वांछित असरफ उर्फ बंदर को पकडने के लिए पहुंची पुलिस पर एकाएक भीड ने पथराव कर दिया। जिसके चलते गांव मे अफरा-तफरी की स्थिती बन गई। लेकिन पुलिस ने साहस का परिचय देते आरोपी 6 लोगो मे से दो आरोपितों को हिरासत मे ले लिया तथा पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई।
विदित हो कि शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी शाहपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर आरोपित अरशद उर्फ बंदर पर स्थानीय थाने में दर्जनभर मामले हैं। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट होने पर शुक्रवार रात शाहपुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस ने उसे पकड कर गाडी मे डाला ही था कि विरोध शुरू हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे सरकारी गाडी के शीशे टूट गए। पुलिस किसी प्रकार उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस पर पथराव करने की सूचना पर सीओ बुढाना विनय गौतम सहित बुढाना,रतनपुरी व अन्य थानो की पुलिस शाहपुर पहुंची। बताया जाता है कि विरोध व पथराव करने वालो की तलाश मे दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही का कहना है कि पुलिस पर हमले के आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

समस्याओं को सुन किया निस्तारण

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

 

नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तारNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शातिर को अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत चौकी प्रभारी रोहाना उ०नि० अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त राजेश्वर पुत्र सुन्दरलाल नि० ग्राम रामपुर थाना छपार थाना कोतवाली नगर मु०नगर को जस्सी ढाबा देवबंद सहारनपुर रोड़ मु०नगर से १७६ ग्राम गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया ।

 

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद में कार्यरत समस्त एसआरजी ए०आर०पी० की मासिक समीक्षा बैठक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम द्वारा जनपद में कार्यरत समस्त एसआरजी ए०आर०पी० की मासिक समीक्षा बैठक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें मिशन प्रेरणा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई, ए०आर०पी द्वारा अवगत कराया गया कि माह फरवरी में विद्यालय कम खुलने के कारण उनके निरीक्षण का टारगेट पूरा नहीं हो पाया है साथ ही विद्यालयों में बच्चों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराई गई प्रिंट सामग्री, मैथ किट आदि का प्रयोग अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है, १०० दिन रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत बच्चों द्वारा रीडिंग की जा रही है जिसमें विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी एआरपी को निर्देश दिए गए कि जो लक्ष्य निरीक्षण का उनको दिया गया है उससे अधिक निरीक्षण करें तथा उनके द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों का अभिलेखीकरण करना सुनिश्चित करेंद्य समीक्षा बैठक में जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं डायट प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।

ब्रेकर व डिवाइडर बनवाने की मांगNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मंडी क्षेत्र के रजवाहा रोड पर आएदिन रोड ऐक्सिडेंट होने पर महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एडवोकेट और महानगर सचिव महक सिंह बाल्मीकि ने जनता के साथ स्पीड ब्रेकर-डिवाइडर बनवाने की आवाज उठाई।
उल्लेखनीय है कि शाम लगभग ८ से ९ बजे के करीब दो मोटर साइकिलो की भीषण टक्कर रजवाहा रोड पर हुई जिसमें गंभीर रूप से ३ व्यक्ति घायल हो गए जिनकी हालत पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीर बताई जा रही है जनता आए दिन होने वाले ऐक्सिडेंट को लेकर कई बार नगर विधायक और पालिका प्रशासन से गुहार लगा चुका है परन्तु कुछ सुनवाई नहीं हुई जब इस बात की जानकारी आज महक सिंह द्वारा शलभ गुप्ता को दी गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे जनता के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल रवाना किया और शलभ गुप्ता ने तुरंत चेयरमैन से बात की जिसपर उनके प्रतिनिधि बन अशोक अग्रवाल मौके पर आए और ७ दिनों के अंदर डिवाइडर बनवाने का वायदा किया गया ।
जनता ने कहां की अगर चेयरमैन आना वायदा पूरा नहीं करती तो चंदा खट्टा इकट्ठाकर स्पीड ब्रेकर-डिवाइडर बनवाए जाएंगे!

 

स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा मय पुलिस बल के थाना नई मण्डी में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया तथा स्ट्रांग रूमो की सुरक्षा में तैनात पुलिस को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-१९ नियमों का पालन करने व कोविड गाइडलाइंस का पालन करने हेतु आवश्यक व सख्त निर्देश दिए गये।

 

जिला कारागार का किया निरीक्षण

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया तथा कोरोना वायरस (कोविड-१९) से बचाव हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं को चौक किया गया।
जिस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल डायरी की जांच की गयी एवं कैदियों को दिए जाने वाले खाने एवं पानी की व्यवस्था की भी जांच की गयी। जिसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शास्त्रागार एवं जिला कारागार के प्रागण का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा करने हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें।
जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण कर अवलोकन किया गया साथ ही बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली गयी। कारागार में लगी जैमर प्रणाली को भी चौक किया गया। आगामी चुनावों के दृष्टिगत जिला कारागार में निरुद्ध शातिर एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले बंदियों पर कडी निगरानी रखने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया साथ ही डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैटरो सहित किया गिरफ्तार

Newsमुज़फ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल कस्बे में एक मकान में हुई ८ बैटरे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पावटी रोड पर स्थित एक खेत से तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किए गए ८ बैटरे बरामद किए हैं। दरअसल चरथावल कस्बे में लगभग १४ दिन पूर्व एक मकान मे रखी ई रिक्शा की ८ बेटरो को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।पीड़ित ने थाने में चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरी की घटना के खुलासे हेतु चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के द्वारा चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष को निर्देश दिए गए थे चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष सिंह ने कांस्टेबल विनीत कुमार,कांस्टेबल कपिल पाल आदि पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम पावटी खुर्द मार्ग पर स्थित आदेश के खेत से एक नाबालिग सहित तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपियों के पास से खेत में रखें चोरी किए गए ८ बैटरो को भी बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम कुमेल पुत्र रजा,अरफाद पुत्र सय्याद व समीर पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला तीरग्रान कस्बा व थाना चरथावल बताया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का चालान कर जेल भेज दिया है वहीं एक चोर नाबालिग भी बताया जा रहा है।

 

नलकूप का कराया निर्माणAnju
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड २५ लक्ष्मण विहार स्थित पालिका नलकूप पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु ३० कुंतल प्री ग्रेवल अर्थात बिल्कुल गोल डेढ़ इंची रोड़ी लाल कुआं चंडीगढ़ से मंगवा कर नलकूप में डलवाई गई इसके अलावा कई और नलकूपों में भी यह फ्री ग्रेवल डलवाई जाएंगी मौके पर मौजूद जलकल अभियंता सुनील कुमार एवं अवर अभियंता जल धर्मवीर सिंह को पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर में कई जगह से गंदे पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसका आप तत्काल निरीक्षण करते हुए समस्या का निदान करें इस पर जलकल अभियंता द्वारा अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन नगर में आवश्यकतानुसार क्लोरिनेशन युक्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है परंतु नलकूप बंद करने के बाद तथा उन्हें पुण चालू करने पर जल नलिकाओं में क्लोरीन जम जाती है और थोड़ी देर के लिए भूरे रंग का पानी कहीं-कहीं दर्शित होता है अब नलकूप बंद करने के आधा घंटा पूर्व क्लोरीन का प्रयोग नलकूप में बंद करने से यह समस्या प्रदर्शित नहीं हो पाएगी अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में नगरीय जनता को कोरोनेशन युक्त जलापूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए पालिका अध्यक्ष के साथ सुनील कुमार जलकल अभियंता धर्मवीर सिंह अवर अभियंता जल संदीप यादव जलकल लिपिक एवं स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी वह इसके बिट्टू मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eight =