News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़कों पर हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक कांवडिया सहित कई लोग गम्भार रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रांत के पानीपत जनपद के गांव केरल निवासी संजीव पुत्र करण सिंह हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहा था। शाहपुर के नजदीक तेज गति से आये वाहन की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयां उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सैन्टर के लिए रैफर कर दिया गया। इसके अलावा भोपा निवासी संजू पुत्र फेरू सिंह शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद निवासी दिलशाद पुत्र रमजानी, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी हसन अब्बास पुत्र मौ. सैफी, भोपा थाना क्षेत्र के गांव छतरौली निवासी जगवीर पुत्र कुंदन सिंह अलग अलग सड़क हादसों में घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बेहोशी की हालत में मिला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक युवक जंगल में बेहोशी की हालत में पडा मिला। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भार्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी 35 वर्षीय रोहताश जंगल में बेहोशी की हालत में पडा मिला। उसे उपचार हेतु जिला चिकितसालय में भर्ता कराया गया है।

चोरी से मचा हड़कम्प
चरथावल।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हर्जी पुर में चोरों ने मचाया आतंक एक ही रात में कई किसानों की ट्यूबेलो पर चोरी कर क्षेत्र में मचा हड़कंप। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हर्जी पुर का है जहां पर एक ही रात में चोरों ने कई किसानों की ट्यूबेलो से कीमती सामान चोरी कर क्षेत्र में मचा हड़कंपरोनी हर्जी पुर के किसान मजदूर संगठन के महासचिव कल्लू राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन किसी न किसी किसान ट्यूबेल पर हो रही है लगातार चोरियां हो रही है जबकि इन चोरियों पर विराम नहीं लग पा रहा है। ग्राम रोनी हर्जी पुर के जंगल में हुई चोरी से हड़कम्प मचा रहा।

जानलेवा हमला किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजडू के मौहल्ला कुंगरपट्टी निवासी फुरकान पुत्र रिफाकत का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आज दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैंस होकर उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमले में फुरकान गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी चींख पुकार पर आये कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई जिस पर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फुरकान को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।

कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर को मलीरा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त फजलू पुत्र साहिद निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को रथेडी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जुगल किशोर द्वारा वांरण्टी अभियुक्त राकेश पुत्र मदन निवासी कैल्लनपुर थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया।

 

लाखों की डकैती से मचा हड़कम्पNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरांपुर में बीती रात्रि नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी और सब्जी आढ़ती के मकानों को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों की नकदी और गहने लूट लिये। दो घरों में डकैती की वारदात से पुलिस में हड़कम्प मच गया। एसपी देहात सहित तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और पीडितों से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गये। पुलिस घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ मानकर चल रही है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा मीरांपुर के मौहल्ला नई बस्ती निवासी शाहनजर पुत्र जान मौहम्मद कपडा व्यापारी है। देर रात्रि करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाश सीढी लगाकर उसके घर में घुसे। घर में घुसे बदमाशों ने शाहनजर को पिस्टल के बल पर कवर करते हुए पूरे घर की तलाशी ली। बदमाशों ने वहां से करीब साढे पांच लाख की नकदी, सोने चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद बदमाशों ने शाहनजर व उसके परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ बदमाश वहीं पर रूके रहे। बाकी बदमाश सीढी लगाकर पडौस में ही रहने वाले वाले सब्जी आढती यूनूस के घर में घुस गये। बदमाशों ने वहां भी युनूस व उसके परिवार के आतंकित कर आधा किलो चांदी, दो तौले सोना व चालीस हजार की नकदी लूट ली। वारदात के अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद बंधक बने दोनों परिवारों ने शोर मचाकर पास पडौस के लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिन्होंने आकर उन्हे मुक्त कराया तब मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। दो घरों में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने पीडितों से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में भागदौड की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। आज सवेरे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ व क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने पीडितों से घटना की जानकारी लेने के बाद डकैती की वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। एसपी देहात ने बताया कि पीडित डकैती की वारदात में किसी नजदीकि के शामिल होने का संदेह जता रहे है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। डकैती की घटना का शीघ्र ही खुलासा कर बदमाशों के जेल भेज दिया जायेगा और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

एडीजी राजीव सब्बरवाल ने किया निरीक्षण कियाNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एडीजी राजीव सब्बरवाल ने आज एसएसपी कार्यालय की विभिन्न प्रकोष्ठों सहित नई मंडी थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एडीजी राजीव सब्बरवाल आज सवेरे पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी की। एडीजी ने एसएसपी कार्यालय के विभिन्न प्रकेष्ठों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पत्रवालियों की जांच की और पुलिसकर्मियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एडीजी ने लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व शिकायतों के शीघ्र ही निस्तारण के निर्दश दिये। इसके बाद एडीजी ने नई मंडी थाने का भी निरीक्षण किया। वहां भी उन्होंने साफ सफाई, पत्रावलियों व रिकार्ड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

समाचार (Muzaffarnagar News)

छोटे हाथी में लगी भीषण आगNews
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत संधाव ली फ्लाईओवर पर गुजर रहे राहगीरों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलते हुए छोटे हाथी(टाटा एज गाड़ी) ने अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, छोटे हाथी में अचानक आग लगते ही उसके चालक एंव अन्य राहगीरों में हड़कम्प मच गया किसी तरह चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, तो वहीं स्थानीय ग्रामीणों व् राहगीरों ने आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दे दी और आग बुझाने के प्रयास किये , जहां घन्टो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक छोटा हाथी का काफी नुकसान हो चूका था। दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना मंसूरपुर क्षेत्र के संधावली बाईपास पुल का है जहां दोपहर में गांव बिलासपुर थाना नई मंडी निवासी आबिद पुत्र शौकत अपने छोटे हाथी( टाटा एज गाड़ी) में बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया से प्लास्टिक कचरा भरकर अपने गांव बिलासपुर लौट रहा था जब इसकी गाड़ी नेशनल हाईवे ५८ पर ही संधावली फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक शार्ट सर्किट के चलते छोटा हाथी में एका एक भीषण आग लग गई । आग लग जाने से किसी तरह चालक व अन्य युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई मुख्य राजमार्ग पर आग लगता देख वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों में भी हड़कंप मच गया । आनन-फानन में ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व् दमकल विभाग को भी दी गई साथ ही साथ स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने किसी तरह आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा छोटा हाथी में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया लेकिन तब तक छोटा हाथी में आग लगने से काफी नुकसान हो चूका था । बताया जा रहा है की छोटा हाथी में आग बुझाने के प्रयास में उसके चालक के भी हाथ झुलस गए जिसे सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मुख्य राजमार्ग से छोटा हाथी को साईड करा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित सन्धावली फ्लाईओवर की घटना।।

जनसमस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सीएमओ ने समस्याओं को सुन निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

उचित दर की दुकानों का निरीक्षणNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक के साथ कुष्ठ आश्रम एवं जानसठ में कार्यरत उचित दर दुकानों पर आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार कमलेश सिंह जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा श्यामसुंदर राम क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं एके राणा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक के साथ कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को प्राप्त हो रहे खाद्यान्न आदि के वितरण के संबंध में जानकारी ली गई और विक्रेता को प्राथमिकता पर कुष्ठ रोगियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
तथा ग्राम सम्भलहेड़ा, जटवाड़ा, तालड़ा, जानसठ गढ़ी एवं कस्बा जानसठ में कार्यरत उचित दर घ्दुकानों पर आकस्मिक रूप से निरीक्षणध्जांच की गयी, कार्ड धारकों को प्राप्त होने वाली आवश्यक वस्तुओं के सम्बन्ध में पूछताछध्जानकारी की गयी, विक्रेताओं को मौके पर सतप्रतिशत वितरण करने के निर्देश दिये।

 

फायरिंग से हड़कम्प मचाNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहर के स्कूल कालेजों में अनुशासनहीनता चरम पर पहुंच गयी है। आये दिन झगडा फसाद व फायरिंग शहर के कालेजों में आम बात होकर रह गयी है। आज एक बार फिर डीएवी कालेज में फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। गौरतलब है कि हाल ही में शहर के गांधी कालोनी, साकेत कालोनी व डीएवी कालेज, राजकीय इंटर कालेज के सामने छात्रों के गुटों के बीच संघर्ष हो चुके है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कालेज में बाहर से आये कुछ छात्रों ने कालेज के छात्रों पर हमला कर दिया। इसी बीच हमलावरों ने हवाई फायर भी कर दिया। जिससे कालेज में अफरा तफरी व भगदड मच गयी। हमलावर फायरिंग कर मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कालेज प्रबंध तंत्र से घटना की जानकारी लेकर आरोपी फायरिंग करने वालो की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस कालेज व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है।

 

जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापनNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रख कावड़ यात्रा मार्ग पर खुल रही शराब व मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हिंदू जागरण मंच के २ दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कावड़ यात्रा मार्ग पर कुछ शराब व् मीट की दुकाने खुली है जिन्हें समय रहते जिला प्रशासन बन्द कराएं, अन्यथा की स्थिति में हिंदू जागरण मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांवड़ मार्ग पर आने वाली इन सभी दुकानों को कराएंगे बंद। जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर दो दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ मार्ग पर स्थित शहर में मीट व् शराब की दुकानों को बंद कराये।
यहाँ पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा ने कहा कि कावड़ यात्रा चल रही है, मुजफ्फरनगर से भारी मात्रा में शिवभक्त कांवड़िये निकलते हैं, शहर में सरकारी अस्पताल से लेकर मीनाक्षी चौक तक बहुत सारी मीट की दुकानें खुली हुई हैं,। हमने अपने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जहां से भी कावड़िए निकलते हैं वहां मीट और शराब की दुकानों को आप बंद करवा दीजिए, वरना हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उन्हें बंद करवाने का काम करेगा, यदि इस बीच कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

सेवा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सोमवार को डीएसएम शुगर मंसूरपुर के सौजन्य से गांव भंडूर में निशुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन आंचल देवी, गुलशाना, डॉक्टर पूर्वी, उप प्रबंधक गन्ना दिनेश सिंह, सहायक अधिकारी करण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, स्वास्थ्य शिविर में १०० से अधिक मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई, इस दौरान धर्मपाल प्रधान, आदेश त्यागी, श्याम त्यागी,अनिल त्यागी, रामपाल त्यागी, धीरज त्यागी, मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल, राजीव कुमार, चेतराम, अरुण सैनी, राहुल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा

 

पंचकर्म यूनिट का संचालन प्रारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सदर ब्लाक में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर की चिकित्सा प्रभारी तथा सहयोगी चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से पंचकर्म यूनिट का संचालन प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव के निर्देशों के अनुपालन में सदर ब्लाक में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर की चिकित्सा प्रभारी तथा सहयोगी चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से पंचकर्म यूनिट का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत गंभीर रोग से ग्रसित संधिवात अर्थात जोड़ों के दर्द वह सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों को स्नेहन के बाद स्वेदन चिकित्सा कराई गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + thirteen =