News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक युवक ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आबकारी निवासी 25 वर्षीय मोहित ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग-अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया।थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त अलफसानी पुत्र नौशाद निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को उपरोक्त के वादी द्वारा खालसा पट्टी सूजडू पास से पकडकर थाना कोतवाली नगर लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रजत उर्फ काला पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम नगला रूद्र थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को बस अड्डा काला गेट, जानसठ से गिरफ्तार किया गया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 जीत सिंह द्वारा 03 बाल अभिचारी को सिखेडा नहरपुल से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 तमन्चा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर पडा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली में जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर पडा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में चार कांवडियों सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रांत के पानीपत जनपद के गांव सिम्भालका निवासी संदीप पुत्र श्रीभगवान व अवतार सिंह मेहर सिंह हरिद्वार से गंगाजल लेकर पानीपत लौट रहे थे वहलना चौक पर उनका वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया। जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां से उन्हे रैफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में मेरठ के कंकरखेडा निवास भारत पुत्र त्रिलोकचंद व अमन पुत्र प्रीतम कुमार हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस मेरठ लोट रहे थे। सिसौना के समीप एक अन्य वाहन ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां से उन्हे रैफर कर दिया गया। इसके अलावा जनकपुरी निवासी ओमकार पत्नी नेपाल सिंह व भोपा के गांव बहुपूरा निवासी गुड्डू पुत्र राजेश भी अलग अलग सड़क हादसों में गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

आपत्तिजनक पोस्ट की हुआ मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कथित तौर पर एक समुदाय के प्रति फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने जानसठ कोतवाली पर हंगामा करते हुए आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी भाजपा का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। जानसठ कोतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मौहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी मौ. अहसान मलिक ने बताया कि कस्बे के मौहल्ला हुसैनपुरा निवासी डा. सतीश खटीक पुत्र ताराचंद ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है। जिसमें समुदाय विशेष के धर्म व महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बाते कही गयी है। जिससे लोगों में आाक्रोश है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

मारपीट में कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष की इस घटना में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर चले। जिसमें महिलाओं सहित आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ुपुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजडू की खालसा पट्टी निवासी आबिद व रियाजुल पक्ष के बीच घर के सामने गाड़ी खडी करने को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी गाली गलौच में बदली और देखते ही देखते दोनो ंपक्षों के बीच मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर चले। जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। संघर्ष की इस घटना में समून पुत्र रियाजुल, अब्बासी पत्नी शाहनवाज, मौ. फिरोज पुत्र रियाजूलू, मौ. अफसर पुत्र रियाजूल, मेहरूनिशा पुत्र रियाजूल, रोशनजहां पत्नी मौ. अख्तर व शोएब पुत्र आबिद हसन आदि गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकितसालय में पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

कांस्य पदक जीतकर किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढ़ाना क्षेत्र के इटावा गांव स्थित राठी कबड्डी क्लब के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
इटावा गांव निवासी प्रशांत राठी ने बताया कि हरियाणा के रोहतक की एमडीयू यूनिवर्सिटी में २० से २६ फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में देशभर से १६ टीमों ने प्रतिभाग किया। इटावा गांव निवासी प्रशांत राठी, कल्लू राठी और बुलंदशहर निवासी निखिल चौधरी ने यूपी टीम में काशी की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के भिवानी की टीम को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक जीतकर इटावा लौटने पर कोच सतेंद्र नैन ने खिलाड़ियों को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मोहित राठी, मोनू आदि मौजूद रहे।

 

सत्य को करे ग्रहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य समाज गांधी कालोनी में तीन दिवसीय ऋषिबोधोत्सव पर्व पर असत्य को छोड़ने तथा सत्य को ग्रहण करने का संदेश दिया। परोपकारिणी सभा अजमेर से पधारे उपदेशक अंकित प्रभाकर ने कहा कि सेवा, त्याग और दायित्व का निर्वहन कर गृहस्थ जीवन को सफल बनाएं।
गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि एवं ऋषिबोधोत्सव पर्व पर त्रिदोष नाशक औषधियों से युक्त सामग्री से यज्ञ किया गया। यज्ञ ब्रह्म संगीता आर्या रही। यज्ञमान पूर्व मंत्री योगराज सिंह और विजयदीप सिंह रहे। वैदिक उपदेशक अंकित प्रभाकर ने कहा कि यज्ञ ही संसार का आधार है, यज्ञ ही विष्णु है, यज्ञ ही पालक है। यज्ञ अपनाएं, पुण्य और शुभ कर्मों की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि गृहस्थ में सुख, शांति और समृद्धि के लिए समन्वय, सहयोग, स्नेह और मर्यादा आवश्यक है। विवाह संस्कार में जिन वचनों का पति और पत्नी संकल्प लेते है, उन्हें सदैव निभाएं। संस्कृति के मूल्यों और संस्कारों के मार्गदर्शन से परिवार और समाज का निर्माण होता है। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज सुधार आंदोलन को गांव-गांव पहुंचाएं, ताकि युवा पीढ़ी को वैदिक संस्कृति का ज्ञान हो सके। पाखंड, अंधविश्वास, कुरीतियों के उन्मूलन से समाज में सत्य स्थापित होगा। राकेश ढींगरा एवं गजेंद्र राणा, अवनीश त्यागी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उषा पटपटिया, नीलम ढींगरा, उमा भाटिया, नन्दनी आर्या, चंद्रवती चौधरी, अशोक राठी, भूप सिंह आर्य, जय सिंह धीमान आदि मौजूद रहे। संचालन संयोजक इंद्रपाल सिंह आर्य ने किया।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक काव्य गोष्ठी द्वारिकापुरी स्थित कवयित्री वीना गर्ग के निवास पर वाणी अध्यक्ष राकेश कौशिक की अध्यक्षता और सचिव रामकुमार रागी के संचालन में हुई। रचनाकारों ने सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से सकारात्मक और रचनात्मक संदेश संप्रेषित करने का प्रयास किया।
पंकज शर्मा ने रचना यूं पढ़ी-ज्ञान केवल ये नहीं है सत्य की ललकार है। होना ही था तुझसे तेरा युद्ध अबकी बार है। गजलकार सुनीता सोलंकी की रचना-चारो ओर संकट के बादल घिर आये, कानों को केवल कौतूहल राग सुनाएं। लक्ष्मी डबराल की रचना- आईना भी याब मुझसे कतराने लगा। मीरा भटनागर की कविता- फूल कहें ना कहें रंगत ने दास्तान कर दी। बताने को पीड़ा मन की शबनम ने राह आसान कर दी। रामकुमार रागी की रचना-जिदगी फिर से खूबसूरत हो, आपको फिर मेरी जरूरत हो। अध्यक्ष राकेश कौशिक की रचना-रेखा का तीसरा छोर, दिनमान प्रखर, फिर भी लगे कुहासा है हर ओर। विजया गुप्ता की रचना- पल-पल छिन-छिन गिने हमने। घरों में नजरबंद हुए काल चक्र रुका अचानक कार्य सब मंद हुए। इसके अतिरिक्त गजलकार मुकेश दर्पण, संतोष कुमार फलक, सुशीला शर्मा, कमला शर्मा, डा. रश्मि, सुमन युगल, योगेंद्र सोम, विनीत भारद्वाज, एडवोकेट ब्रजेश्वर सिंह, निशु भारद्वाज, वीरेश त्यागी, जेपी सविता, सपना अग्रवाल ने भी अपनी रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी।

 

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जानसठ कस्बे के ब्लाक परिसर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में २३ बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों की प्रतिभाओं को परखा गया और सभी को प्रमाण-पत्र दिए गए।
शोतोकान कराटे डू एसोसिएशन की ओर से निखिल कौशल कराटे क्लास के बच्चों की कराटे प्रतिभाओं को परखा गया। इस दौरान वहां पर अतिथिगणों ने बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर उनका लोहा माना। उन्होंने सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही आने वाले समय में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए कुछ बच्चों को चयन भी किया। निखिल कुमार ने बताया कि कलर बेल्ट टेस्ट में कई बच्चों का चयन किया गया। इस दौरान यश सैनी, दीपक सैनी, अर्शिका, रेणु, अर्निका, तनवी, लव, तुबाशद, आरिश, माही, राधिका, राजन, वैष्णवी, राजन, तनु, शिवास आदि उपस्थित रहे।

 

 

श्रद्धालुओं ने एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार के साथ किया जलाभिषेकNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद मे विभिन्न शिवालयो मे भगवान आशुतोष का जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिवमंदिरो मे ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव के उदघोष सुनने को मिलते रहे। श्रृ(ालु महिला पुरूषो ने भगवान शंकर की पिण्डी पर जलाभिषेक किया तथा शिवरात्रि का व्रत रख धर्म लाभ उठाया। महाशिवरात्रि के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन तथा पालिका प्रशासन की और से जनसुविधा के दृष्टिगत विभिन्न मंदिरो तथा उनके आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं कली आदि का छिडकाव किया गया। डीएम चन्द्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव तथा पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। शिवरात्रि के अवसर पर आज नगर के विभिन्न शिव मंदिरो मे श्रृ(ालूओ का जमावडा लगा रहा। पुलिस व पालिका प्रशासन की और से त्यौहार के मददेनजर उचित साफ सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत नगर के विभिन्न मंदिरो के आसपास पुलिस व महिला पुलिसकर्मी तैनात रही। पालिका प्रशासन की और से मंदिरो के आसपास सफाई व्यवस्था एवं कली का छिडकाव आदि कराया गया ताकि मंदिरो मे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रृ(ालूओे को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की लम्बी कतार लगी ंरही। पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था के चलते बैरिकेटिंग करायी गई ताकि सभी श्रृ(ालु लाईन मे लगकर आराम से जलाभिषेक कर सकें। इस दौरान शिव चौक पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रही। नगर की गांधी कालोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मंदिर ,संकीर्तन भवन, श्री गणपति धाम, श्री बालाजी धाम, गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व श्री गौलोकधाम मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो मे स्थित शिवालयो मे श्रृ(ालु महिला पुरूषो ने भगवान आशूतोष की पूजा अर्चना की तथा गंगाजल व बिल्व पत्र आदि चढाकर पंचामृत अभिषेक किया। नई मंडी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ने बताया कि फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर भगवान श्ांकर के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। उन्होने बताया कि महाशिवरात्रि की संध्या मे शास्त्रानुसार एवं विधि विधान पूर्वक शिवजी की पिण्डी पर कलश स्थापना की जाती है। इस दौरान रूद्राभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक कराना श्रेष्ठ है। पंडित जी ने बताया कि शास्त्रोयुक्त प्रावधान के अनुसार फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवजी की पिण्डी पर कलश स्थापना की जाती है जिन्हे श्रावण माह की शिवरात्रि पर जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक के पश्चात देर शाम उतार दिया जाता है। महाशिवरात्रि के कारण शाहपुर क्षेत्र के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर तथा मीरापुर के सम्भलहेडा स्थित सि(पीठ शिवमंदिर मे श्रृ(ालूओ की जबरदस्त भीड देखने को मिली। वहीं पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ के मंदिरो मे भी श्रृ(ालूओं को तांता लगा रहा। इस दौरान पूरा वातावरण धर्ममय बना रहा।

 

चलाया चैकिंग अभियानNews
मुजफ्फरनगर। जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने के उददेश्य से पुलिस द्वारा जनपदीय बॉर्डर,मुख्य चौराहा एवं हाईवे आदि पर आने-जाने वाले वाहनो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चैकिंग-तलाशी की पुलिस द्वारा शिवरात्रि के त्यौहार के मददेनजर शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड आदि विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के उददेश्य से जनपद पुलिस द्वारा बार्डर,हाईवे सहित नगर के मुख्य चौराहों पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान बाजारो मे पैदल गश्त की तथा वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहन चालक चैकिंग होती देख गली-मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर नगर के समस्त शिवालयों में प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं नगर के प्रसिद्ध श्री श्यामा श्याम मन्दिर गांधीनगर में आस पास की कॉलोनियों से भक्तजन बाबा भोलेनाथ को जलार्पण व पूजा अर्चना करने वाले भक्त जन आ रहे है भक्तजन पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

गंगाजल का किया वितरण
जानसठ। (Muzaffarnagar News)महाशिवरात्रि पर नगर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं कई शिवालयों के पास गंगाजल की भी व्यवस्था की गयी थी। ऐसा ही जानसठ कस्बे के सिद्ध पीठ महादेव मंदिर पर नगर की सामाजिक संस्था ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना ने गंगा जल वितरण किया । सेवा दल के अध्यक्ष रेशू गोयल, रितेश गुप्ता, अरविंद पाराशर, निशांत कंबोज मौजूद रहे।

साप्ताहिक अवकाश में भी लगा जाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जाम के झाम से शहरवासियों को निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है। महाशिवरात्रि के दिन भी नगर के अनेकों मार्गो पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि मंगलवार का अवकाश होने के कारण जाम थौडी देर में ही खुल रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी जाम का झाम शहर के अनेक मार्गो पर देखने के मिला। आये-दिन जाम की समस्या से परेशानी बढ़ रही है। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, विश्वकर्मा चौक समेत अहिल्बाई चौक पर वाहनों की कतार लगी रही। इसके अलावा भी अंसारी रोड, एसडी मार्केट, भगत सिंह रोड समेत कचहरी के आसपास भी वाहनों की कतारें लगी रही हालांकि मंगलवार अवकाश होने के कारण बाजार बंद पडे रहे जिस कारण भीड ओर दिनों की अपेक्षा कम थी और जाम भी जल्द ही खुल रहा था।

वेदमंत्रों के साथ यज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में योग साधक एवं साधिकाओ के द्वारा विश्व शांति हेतु वृहत यज्ञ वेद मंत्रों के द्वारा किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और यजमान भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर सपत्नीक रहे ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ऑनलाइन व ऑफलाइन योग साधना कराई। तत्पश्चात सभी ने मिलकर विश्व शांति हेतु वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुति देकर ईश्वर से सबके सुखी होने स्वस्थ होने व सद्बुद्धि की कामना की। आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आदि ने कहा की आज के युग में मनुष्य ने मानवता को छोड़ दिया है और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए तथा अपने आप को सुपर जानकार अहंकार के कारण समाज में और विश्व में अशांति पैदा करने पर तुला हुआ है। ईश्वर की दृष्टि में मानव मात्र एक समान है उसकी दृष्टि में कोई छोटा बड़ा नहीं है। जो भी व्यक्ति या राष्ट्र माननीय मूल्यों के विरुद्ध कार्य करता है वह व्यक्ति राष्ट्र तथा समाज नष्ट हो जाते हैं। यज्ञ के यजमान भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान श्री राजीव पुंडीर ने कहा की गुरुजी युवाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य की प्रेरणा से आज का यह विश्व शांति यज्ञ निर्विघ्नं विधि विधान से संपन्न हुआ है। सभी साधक साधिका ओं ने मिलकर वेद मंत्रों से हवन में आहुति डालकर विश्व में शांति सद्भाव और विश्व कल्याण की कामना ईश्वर से की। मानवीय मूल्यों की रक्षा करना किसी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कर्तव्य होता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी केंद्र प्रमुख नीरज बंसल छवि तोमर एडवोकेट सुमन गर्ग नीलम राठी अंकुर मान आचार्य रामकिशन सुमन मनोज कुमार आर्य मुनेश देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।

फिर दिखा मगरमच्छ
मोरना। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुक्रताल में गंगा किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुक्रताल में गंगा किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई।

गाडी में टक्कर मारी फिर की अभद्रता
मोरना। (Muzaffarnagar News) गाडी में झोटा बुग्गी की टक्कर का विरोध करने पर अभद्रता का आरोप लगाकर पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। शेखर त्यागी अपने परिवार के साथ शुक्रताल घूमने आए थे वहां शुक्रताल निवासी व्यक्ति ने अपनी झोटा बुग्गी से गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी और उसके बाद मार पिटाई करने को उतारू हो गया पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजनNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर सदर में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग व मॉडल्स का प्रदर्शन किया ।खंड शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा एवं श्रीमती पारुल शर्मा( मिसेज श्री योगेश शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी )द्वारा सर्वप्रथम फीता काटकर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया ।उसके पश्चात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, उन्होंने सभी छात्रों के मॉडल्स व प्रयोगों को बहुत ही बारीकी से देखते हुए उनसे प्रश्न पूछे, बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक सबका जवाब दिया एवं प्रयोग करके दिखाएं, इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा और पारुल शर्मा( मिसेज योगेश शर्मा जी) द्वारा बच्चों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित करते हुए उनका उत्साह वर्धन भी किया। साथ ही उन्होंने कहा, कि इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए इससे बच्चों को नए कार्य करने के जिज्ञासा उत्पन्न होती है। और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलता है इस पूरे कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग रहा ।और इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मीरा शर्मा (सहायक अध्यापक )द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

लगातार चलेगा सफाई अभियानAnju Agarwal
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर की हर गली हर सड़क हर मोहल्ले में लगातार स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। विशेष अभियान पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी को साथ लेकर वार्ड संख्या २० पवन कुमार वार्ड संख्या ४० सरफराज आलम वार्ड संख्या २२ श्रीमती रेहाना बेगम पत्नी नौशाद कुरेशी वार्ड संख्या १३ अरविंद धनगर एवं वार्ड संख्या ३१ श्रीमती पूनम शर्मा सभासद गण के वार्ड की सफाई का पर्यवेक्षण किया। कई जगह सफाई कर्मचारी खाली बैठे मिले तो नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा कड़े निर्देश दिए गए एवं चेतावनी दी गई कि वह अपनी बताई गई बीट पर सफाई कार्य करना सुनिश्चित करें। कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पुनरावृति पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त की जाएगी। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ भिन्न-भिन्न स्थलों पर पवन कुमार, सरफराज आलम, नौशाद कुरेशी, अरविंद धनगर एवं श्रीमती पूनम शर्मा सभासद गण के अलावा राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी, अवनीश कुमार, राजेश कुमार कांट्रेक्टर स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं एसके बिट्टू तथा क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 4 =