Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर सदर में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग व मॉडल्स का प्रदर्शन किया ।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा एवं श्रीमती पारुल शर्मा मिसेज श्री योगेश शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी )द्वारा सर्वप्रथम फीता काटकर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया ।उसके पश्चात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, उन्होंने सभी छात्रों के मॉडल्स व प्रयोगों को बहुत ही बारीकी से देखते हुए उनसे प्रश्न पूछे, बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक सबका जवाब दिया एवं प्रयोग करके दिखाएं

इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा और पारुल शर्मा( मिसेज योगेश शर्मा जी) द्वारा बच्चों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित करते हुए उनका उत्साह वर्धन भी किया।

साथ ही उन्होंने कहा, कि इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए इससे बच्चों को नए कार्य करने के जिज्ञासा उत्पन्न होती है। और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलता है

इस पूरे कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग रहा ।और इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मीरा शर्मा (सहायक अध्यापक )द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21604 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =