समाचार (Muzaffarnagar News)
2 को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग मामलों में दो को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 अमन कुमार पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गौतम पुत्र शिवराज निवासी ग्राम न्याजू थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर जनता के व्यक्ति द्वारा अभियुक्त अनवर पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को जंगल खादर कस्वा बुढाना से पकडकर थाना बुढाना लाया गया। जिसके कब्जे से पम्पिग सैट के सामान को बरामद किया गया।
बाईक सवार हादसे में घायल
बुढाना। (Muzaffarnagar News)तेजगति से आ रही कार की चपेट मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी सुमित आज सुबह अपनी बाईक द्वारा शाहपुर के कसेरवा मे किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह गांव से बाहर मेन रोड पर पहुंचा कि इसी बीच वह विपरीत दिशा की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। जिसे ग्र्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
ठेला पलटने से अफरा तफरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शामली रोड नदी के पुराने पुल के समीप फल-सब्जी का ठेला लगाने वालो मे आज दोपहर के वक्त उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब दो सांड आपस मे लडते हुए नदी के पुल पर पहुंच गए तथा दो सांडो की लडाई को देख सब्जी बेच रहे ठेले वाले अपना ठेला छोड बचने के लिए दौड पडे। बताया जाता है कि इस दौरान एक सब्जी वाले का ठेला भी पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नही आई।
नागरिक बंदरें की टोलियों से परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बंदरो की टोली से परेशान मौहल्लावासियो ने प्रशासन से बंदरो को पकडवाने की मांग की है। नगर के मौहल्ला किदवई नगर के लोगो का कहना है कि आजकल उनके मौहल्ले मे बंदरो की एक टोली आई हुई है। जो उत्पात मचा रही है। बंदरो के कारण घरो की छत पर कपडे सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। इतना ही नही बंदरो के कारण छोटे बच्चो तथा महिलाओ मे भय बना रहता है। मौहल्लावासियो का कहना है कि प्रशासन को इस और ध्यान देते हुए वन विभाग की मदद से उक्त बंदरो को कहीं दूर छुडवा देना चाहिए।
जहरीले पदार्थ का दो ने किया सेवन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों पर दो युवकों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी चालीस वर्षीय दीपक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। एक अन्य मामले में गांव होशियारपुरी निवासी तीस वर्षीय मामचंद पुत्र अतर सिंह ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन में कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने के उददेश्य से पुलिस द्वारा जनपदीय बॉर्डर,मुख्य चौराहा एवं हाईवे आदि पर आने-जाने वाले वाहनो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चैकिंग-तलाशी की पुलिस द्वारा शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड आदि विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के उददेश्य से जनपद पुलिस द्वारा बार्डर,हाईवे सहित नगर के मुख्य चौराहों पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान बाजारो मे पैदल गश्त की तथा वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहन चालक चैकिंग होती देख गली-मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।
छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
चरथावल। (Muzaffarnagar News) छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चोकडा मे आज दोपहर के वक्त 12 क्लास की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। छात्रा के परिजनो का कहना है कि उक्त युवती ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाई है। चर्चा रही कि परिजन आनन-फानन मे ही शव को क्रियाकर्म के लिए लेकर जा रहे थे। बताया जाता है कि ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व ग्र्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सेत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा सकेगा। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे। छात्रा की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
जहरीला कुट्टू खाने से हालत बिगडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिलावटखोरो के लिए लोगों की धार्मिक आस्थाएं व उनकी सेहत कोई मायने नहीं रखती। उन्हे मतलब है तो मिलावटखोरी का। त्यौहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थो की खपथ बाजार में बडे पैमाने पर होती है। गत दिवस महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रत खोलने के लिए खाया गया कुट्टू लोगों की जान पर बन आया। दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत कुट्टू खाने से बिगड गयी। शहर के तीन मौहल्लों में इस कुट्टू खाने ने कहर बरपाया। गम्भीर रूप से पीडितों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। जिला चिकित्सालय में बडी तादाद में पीडितों के आने से वहां अफरा तफरी व हड़कम्प मच गया। अस्पताल प्रशासन ने पीड़ितों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया। पन्द्रह गम्भीर पीडितों का जिला चिकित्सालय में उपचार शुरू किया गया है। गौरतलब है कि कुट्टू का आटा खाने से पूर्व में भा इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मौहल्ला बंजारान, रामलीला टिल्ला और प्रेमपुरी में आज बडी तादाद में लोग उल्टी चक्कर और बेहोशी का शिकार होने लगे। 27 पीड़ितों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। सभी पीड़ितों का कहना था कि उन्होंने व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था। बडी तादाद में पीडितों के जिला चिकित्सालय में पहुंचने से वहां अफरा तफरी मच गयी। चिकित्सकों ने तत्काल पीडितों का उपचार शुरू कर दिया। जिला अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मौहलला जनकपुरी निवासी बिंदू पत्नी मनमोहन, मौहल्ला बजांरान निवासी पुष्पाक पत्नी ब्रजपाल, मोहित पुत्र ब्रजपाल व संजू पुत्र ब्रजपाल मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी ज्योति पत्नी नंदकिशोर, बालेश पत्नी खचेडू, प्रेमपुरी निवासी इन्द्रा पत्नी सुरेंद्र, रेखा पत्नी राजू, विशाल पुत्र सु रेंद्र, कामिनी पत्नी विशाल, शकुन्तला पत्नी सीताराम, अरूण पुत्र सुरेंद्र, खुशबू पत्नी अंकित, रेशू पत्नी सचिन व ज्योति पत्नी मोहन को जिला चिकित्सालय में भर्ता करायाग या है। इन सभी का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उल्टी, चक्कर व बेहोशी की शिकायत थी। यह लक्ष्ण फूड पाइजनिंग के हो सकते है। चिकित्सकों का कहना है फिलहाल पीडितों का उपचार चल रहा है। सभी पीडितों का कहना था कि उन्होंने व्रत खोलने के लिए कुट्टू का सेवन किया था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस के भी दी है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कर रही है।
युवकों के दो गुटों में मारपीट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीड़ियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्हे छुडाने के लिए थाने पर उनके परिजनों की भीड जमा रही। पुलिस इस मामले में सख्त कार्यवाही करने की बात कह रही है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौहल्ला जनकपुरी स्थित एक कन्फैक्शनरी दुकान का मालिक अपनी दुकान पर युवकों को बैठाकर सिगरेट पिलाता है। यहां युवकों को बीच आपस में अक्सर कहासुनी व मारपीट हो जाती है। बीती शाम दो युवकों के बीच हुए कहासुनी में विकराल रूप ले लिया। एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। बाइक पर सवार होकर आये हमलावरों ने वहां मौजूद कुछ युवकों पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें लाठी डंडे व बैल्टो का इस्तेमाल हुआ। युवकों के दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट से वहां भगदड व अफरा तफरी मच गयी। संघर्ष की घटना के बाद दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। इसी बीच दोनों पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्हे छुडाने के लिए थाने पर उनके परिजन जमा रहे।
समाचार (Muzaffarnagar News)
दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) पुरकाजी बाईपास पर देर रात आई-२० कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गाजियाबाद के चार दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल ले जाते हुए दो घायलों की मौत हो गई। चारों दोस्त हरिद्वार जा रहे थे।
गाजियाबाद के शाहपुर रोड मोरटा निवासी गौरव (३२), अनिकेत त्यागी (३०), दुहाई निवासी नवीन त्यागी और हरपाल मंगलवार देर रात कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले थे। कार हरपाल चला रहा था। पुरकाजी बाईपास पर होटल के नजदीक पीछे से किसी अज्ञात भारी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। दिल्ली-दून हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे चारों युवकों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने बताया कि गौरव और अनिकेत की मौत हो गई है। जबकि हरपाल और नवीन घायल है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। बताया गया है कि चारों दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
हाईवे पर मची चीख-पुकार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली- देहरादून हाईवे स्थित पुरकाजी बाईपास पर हादसा देर रात हुआ। चारों दोस्त औसत स्पीड से ही चल रहे थे, लेकिन इस बीच पीछे से आए भारी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस हादसे के आसपास के समय हाईवे से गुजरे वाहनों की जांच में जुट गई है। देर रात तक हाईवे पर खुले होटल और ढाबों पर रुके वाहनों और यहां से रवाना हुए वाहनों के विषय पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीछे से तेज गति से चल रहे वाहन ने टक्कर मारी है, जिस कारण पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सीसीटीवी कैमरे और यहां से गुजरे लोगों की मदद भी ली जा रही है।
सुनी जनसमस्याएं किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनता दर्शन में जनसमस्याओं को सुनकर निस्तरण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
योगा कैम्प का हुआ आयोजन
जानसठ। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक में संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर कवाल में कार्यरत योग प्रशिक्षक के द्वारा ग्राम सभा में एक योगा कैंप लगाया गया। जिलाधिकारीचंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जानसठ ब्लॉक में संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर कवाल मैं कार्यरत योग प्रशिक्षक के द्वारा ग्राम सभा में एक योगा कैंप लगाया गया जिसमें योगिक क्रियाएं तथा योगासन का लाभ प्रदान करते हुए चिकित्सा अधिकारी द्वारा बसंत ऋतु में होने वाली बीमारियां तथा उनके उपचार संबंधी जानकारी देकर जनहित में उपस्थित लोगों को लाभान्वित किया गया।
स्पोर्ट्स डे पर हुए विभिन्न प्रतियोगिता
(Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चौंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में एक दिवसीय स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा १०वीं और १२वीं के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उप-प्रबंधक श्री महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी द्वारा किया गया।इस स्पोर्ट्स डे में स्प्रिंट रेस, रिले रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, शॉट पुट, बास्केटबॉल, क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर अपना उत्साह दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिता में जीत हासिल किए गए छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है-
स्प्रिंट रेस छात्र प्रतियोगिता वर्ग में – प्रथम स्थान आनन्द, द्वितीय स्थान कृष्णा तथा तृतीय स्थान रूद्र ने प्राप्त किया।स्प्रिंट रेस छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान अनामिका, द्वितीय स्थान महिमा तथा तृतीय स्थान मनसा ने प्राप्त किया।रिले रेस छात्र प्रतियोगितावर्ग में-प्रथम स्थान विक्रांत, पवनदीप, कृष्णा तथा द्वितीय स्थान परीक्षित, आनंद, अनुराग ने प्राप्त किया।रिले रेस छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में -प्रथम स्थान निहारिका, शगुन ,मनसा तथा द्वितीय स्थान- दीपांजलि ,प्रिया, अनामिका ने प्राप्त किया।स्लो साइकिलिंग रेस छात्र प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान पवनदीप, द्वितीय स्थान आशीष तथा तृतीय स्थान हर्षित ने प्राप्त किया।स्लो साइकिलिंग रेस छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में -प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान मनसा तथा तृतीय स्थान मानवी ने प्राप्त किया।शॉट पुट छात्र प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान-ऋतिक, राजीव द्वितीय स्थान सुशील, विशांत तथा तृतीय स्थान अखंड, अमन गुप्ता ने प्राप्त किया।शॉट पुट छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान दीपांजलि द्वितीय स्थान शगुन तथा तृतीय स्थान अविका ने प्राप्त किया।
बास्केटबॉल छात्र प्रतियोगिता वर्ग में – प्रथम स्थान आलोक, आशीष, अखंड, शुभम ने प्राप्त किया।बास्केटबॉल छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान प्रिया, निहारिका, अनामिका, संध्या , अविका, विजेता राठी ने प्राप्त किया।इस अवसर पर १० ओवर का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमे २ टीमें बनाई गई। पहली टीम के कप्तान छात्र आनंद कुमार तथा दूसरी टीम के कप्तान छात्र विनीत कुमार रहे। दोनों टीमो मेंकप्तान आनंद की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बोलिंग करने का निर्णय लिया।
क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में दृकप्तान आनंद की टीम ने कप्तान विनीत की टीम को दो विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उप प्रबंधक श्री महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने जीत हासिल किए हुए सभी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी हमारे लिए बहुत आवश्यक है। इससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा आने वाले भविष्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा द्वारा किया गया।
गोल्ड मैडल पाकर किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.डी.पब्लिक स्कूल मे कक्षा चतुर्थ के छात्र आचित्य कटारिया पुत्र अनिल कुमार को कला और पेन्टिंग मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडल मिला है। विद्यालय मे आयोजित एक समारोह मे विद्यालय प्रशासन ने छात्र आचित्य का सम्मान करते हुए उसे गोल्ड मैडल प्रदान किया। समारोह मे उपस्थित छात्र-छात्राओ से अध्यापक बंधुओ ने कहा कि वे आचित्य कटारिया जैसे होनहार छात्र से प्रेरणा लेकर अपने परिवार तथा विद्यालय को गौरवान्वित करें।
सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा प्रातः ७ः०० बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशेष सफाई अभियान में लगाए गए सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति ली गई। उसके पश्चात १०रू३० बजे तक निरंतर जोनल सेनेटरी अधिकारी राजीव कुमार सोनू मचल महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ के साथ विशेष अभियान का प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया।
विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत महावीर चौक से डिवाइडर के दोनों और की सफाई तथा नाला गैंग के माध्यम से मैनुअली नालों की सफाई एवं जेसीबी व रोबोट मशीन के माध्यम से नालों की सफाई अपने सामने खुद खड़े होकर कराई गई। साथ ही काशीराम कॉलोनी एवं महावीर चौक से जानसठ फ्लाईओवर के नीचे होते हुए रेलवे स्टेशन तक की सफाई कराई गई। सफाई अभियान के दूसरे दिन भी तथा महाशिवरात्रि पर्व पर भी अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह की उपस्थिति ना होने पर अध्यक्ष द्वारा कड़ी नाराजगी प्रकट की गई। यह भी कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुसार चल रहा है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी का सफाई अभियान में उपस्थित ना होना आपत्तिजनक है। आज अभियान में ६८ आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी तथा अट्ठारह नाला गैंग के कर्मियों के साथ-साथ जेसीबी एम रोबोट ट्रैक्टर ट्रॉली तथा ट्रिपर के कर्मचारी मौके पर कूड़ा उठाने हेतु मौजूद रहे परंतु ४ कर्मचारी विशेष सफाई अभियान में अनुपस्थित रहने पर अध्यक्ष द्वारा उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई तथा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि वह शाम की पारी में विशेष सफाई अभियान में उपस्थित रहकर सफाई कार्य करना सुनिश्चित करें। अभियान ५ मार्च तक दोनों पारियों में चलेगा। आज विशेष सफाई अभियान के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ जितेंद्र मचल महामंत्री सोनू मचल सफाई नायक गण देवी प्रसाद सोमपाल शिवकुमार जीवन स्टेनो गोपाल त्यागी एवं सफाई कर्मचारी गण मौजूद रहे।
यूक्रेन से लौटा छात्र
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बंधु अभिनव एमबीबीएस की पढ़ाई यूक्रेन में कर रहा था रूस यूक्रेन युद्ध के कारण वह यूक्रेन की राजधानी कीव में ही फस गया था और उसके परिजन काफी चिंतित थे बीती रात उन्हें उनके पुत्र ने बताया कि वह से कुशल है तथा भारत सरकार के सहयोग से पड़ोसी देश रोमानिया की राजधानी में पहुंच गया है जल्द ही वह हिंदुस्तान लौट आएगा सुखद सूचना से डॉ बंधु व अन्य परिजनों ने राहत की सांस ली है डॉक्टर बंधु शांति मदन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा वह खतौली कस्बे के रहने वाले हैं। एमबीबीएस के छात्र अभिनव का कहना है कि यूक्रेन में हालत बहुत खराब है तथा वहां अब इस बात की कोई गारंटी नहीं रह गई है कि कब कहां बम फट जाए। उसका कहना है कि अन्य देशों के मुकाबले भारत सरकार वहां से अपने भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ज्यादा संवेदनशील होकर काम कर रही है।
सीएमएस बने डा.राकेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल का आगरा जनपद मे एडिशनल डायरेक्टर के पद पर स्थानान्तरण हो गया है। उनके स्थान पर सीतापुर से आए नए सीएमएस डा.राकेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।
रूडकी रोड पर शाकुन्तल बैकेट हॉल मे आयोजित समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के परिवार द्वारा जहां डा.पंकज अग्रवाल को विदाई समारोह मे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई वहीं दूसरी और नवागत सीएमएस डा.राकेश कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे डा.पंकज अग्रवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हे इस जनपद की जनता के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के सहकर्मियो का भरपूर सहयोग मिला है। जिसके लिए वे हमेशा उनके रिणी रहेंगे। नए सीएमएस डा.राकेश कुमार ने कहा कि वे सभी के सहयोग से जनता की भरपूर सेवा करने का प्रयास करेंगे। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि इस कार्य मे स्वास्थ्य विभाग के सभी साथियो का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम मे सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने भी पंकज अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने नए सीएमएस डा.राकेश कुमार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार व सौराज सिह ने किया। इस अवसर पर डा.भोला प्रसाद,डा.सचिन जैन,डा.प्रमोद कुमार,डा.लाम्बा, डा.गीतांजलि वर्मा, डा.नवनीत बंसल,डा.बी.के.जैन,डा.योगेन्द्र त्रिखा,कमलेश्वर राय,हारून भाई,राजीव गोयल,ललित शर्मा आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय है।
गैरहाजिर मिले जेई समेत आठ का एक दिन का वेतन काटा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मंगलवार को विशेष सफाई अभियान की सघन निगरानी के बाद टाउनहाल पहुंचकर पालिका कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) सहित ८ कर्मियों के बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिये और कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यवाही पर जोर दिया। चेयरपर्सन ने बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार करने के निर्देश देते हुए पथ प्रकाश विभाग के कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर मिल रही शिकायतों का भी संज्ञान लिया और सुधार के निर्देश दिये।
मंगलवार को सवेरे १०.३० बजे सफाई अभियान समाप्ति के पश्चात चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची तथा १०.४० पर कार्यालय की उपस्थिति पंजिका चेक की गई जिसमें ८ कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनकी अनुपस्थिति पंजिका में अंकित करते हुए कड़ी नाराजगी जताई। नदारद मिले कर्मियों में जेई निर्माण कपिल कुमार, लिपिक मोहन कुमार, अनुचर गण ब्रजमोहन, राजू, संजय तथा सलीम एवं निर्मला देवी व बीसी मनीष कुमार अनुपस्थित मिले। पालिका चेयरपर्सन ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने तथा सभी की अनुपस्थिति उनकी सर्विस बुक में दर्ज करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट विभाग में पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा को निर्देश दिए कि समय पर कार्य निष्पादित कराएं। उन्होंने कहा कि निरंतर सभासदों की शिकायत आ रही है की लाइट उनके वार्ड से खराब होने पर उतार ली जाती हैं तथा लंबी अवधि के पश्चात ही ठीक करके लगाई जाती है।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस बात को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करें। बता दें कि सभासद अरविन्द धनगर ने शिकायत की थी कि ८-८ महीनों में भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने एजेंडा लिपिक अशोक ढींगरा को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा बनाकर तैयार रखें। आदर्श आचार संहिता समाप्ति के तत्काल बाद मीटिंग आहूत की जाएगी। माना जा रहा है कि १७ मार्च होली का पर्व मनाने के बाद बोर्ड बैठक बुलाई जा सकती है। बाद में चेयरपर्सन ने जलकल अभियंता कक्ष में बैठक ली तथा गांधी कॉलोनी की टूटी पुलिया का पाइप ऊपर उठाकर पुलिया ठीक कराने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता निर्माण को भी चेयरपर्सन ने नगर विकास के अवशेष कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरे कराए जाने एवं नगरीय सौंदर्यकरण के संबंध में निर्देश दिए। वाटिका प्रभारी एवं वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार को निर्देश दिए गए कि नगरीय पाकों एवं डिवाइडर पर लगे पौधों को व्यवस्थित करते हुए इनमें टैंकर के माध्यम से पानी की सिंचाई कराई जाए। चेयरपर्सन ने इस बात पर नारजागी जताई कि शहर के डिवाईडरों पर लगे पौधों की सिंचाई और रखरखाव को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सफाई अभियान के दौरान महावीर चौक पर चौराहे पर लगे पौधों में पानी नहीं था। इसके साथ ही अन्य डिवाईडरों पर पौधे सूखे हुए पाये गये। उन्होंने इसके लिए गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य शहर को ग्रीन एण्ड क्लीन सिटी बनाना है। पौधों के रखरखाव में कोताही न बरती जाये।
मोबाइल सेवा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीएसएम शुगर मंसूरपुर के सौजन्य से सामाजिक कल्याण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में गांव मोरकुक्का में निशुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार त्यागी, डॉ. पूर्वी, गन्ना प्रबंधक मुनेश कुमार, सहायक अधिकारी करण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, स्वास्थ्य शिविर में ११२ मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई, जिसमें ६२ महिलाएं ४६ पुरुष व ०४ बच्चे शामिल रहे, शिविर के सुचारू संचालन में महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, स्वस्तिका चक्रवर्ती, उत्तम वर्मा ,मगन वीर राणा, सुमित शर्मा तथा चिकित्सक टीम में डॉ. पूर्वी, मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल व ग्रामीणों की ओर से बाला रानी, गौरव त्यागी, सुनील त्यागी, मनोज त्यागी, प्रिंस त्यागी, सुनील प्रधान, धर्मपाल त्यागी आदि गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।
भारतीय किसान यूनियन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर महावीर चौक स्थित भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुलबहार अली राव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर कार्यकर्ताओं व कार्यकारिणी की समीक्षा करना रहा जिसमें अवलोकन करने के बाद जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर वह शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही विचार विमर्श कर नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी बैठक में मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह जिलामीडिया प्रभारी , राशिद कुरैशी, असद सिद्दीकी, रवि पाल चंदेल ,सरदार समंद दीप सिंह,, पप्पू मल्लूपुरा ,नौशाद अनुपम शर्मा साजिद कुरेशी शैंकी खान मोहब्बत अली सरबजीत सिंह साजिद महबूबनगर शकील फारूकी अनस असद त्यागी, हांजी मंजूर, चौधरी मुहिम, सैयद दिलशाद, सद्दाम मलिक, रियासत सोनू मलिक ,शाहिद ,मुनाजिर पहलवान, शाहनवाज राणा माजिद राणा ,सलीम अंसारी महमूद त्यागी ,तारिक राशिद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
धरना हुआ समाप्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी नगर पंचायत कर्मचारी के साथ अभद्रता को लेकर चल रहे धरने पर पुरकाजी कोतवाल और अधिशासी अधिकारी पहुंचे। नाराज कर्मचारियों ने कोतवाल के सामने कस्बा इंचार्ज के कई मामलों में शिकायत की। कोतवाल के पहुंचने पर धरना समाप्त हुआ। जहीर फारूकी चेयरमैन ने कहा कि इस मामले से कस्बे की सफाई व्यवस्था खराब हो रही है, मेरे लिए जनता का हित सबसे ऊपर है, हम पुरकाजी को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करते हैं, उसे हमारी कमजोरी ना समझा जाये। चेयरमैन के हस्तक्षेप पर कर्मचारी बड़ी मुश्किलों से मानें। धरना समाप्ती के बाद चेयरमैन जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों से कहा कि आपका मामला निमट गया है, अब पुरकाजी शाम तक साफ सुथरा चाहिए।


