समाचार (Muzaffarnagar News)
होली मिलन समारोह 15 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) न्यूज पेपर डिस्ट्री ब्यूशन एसोसिएशन के सचिव के.पी.सिह ने बताया कि समाचार पत्र वितरकों का होली मिलन समारोह 15 मार्च मंगलवार को अंसारी रोड स्थित बोहरो के मंदिर पर आयोजित किया जा रहा है। सवेरे 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम मे समाचार पत्र वितरकों के अलावा मुख्य न्यूज पेपर एजेंंटो एवं गणमान्य व्यक्तियो को भी आमंत्रित किया गया है। के.पी.सिह ने पत्रकारों को बताया कि संगठन की एक बैठक झांसी की रानी पर आयोजित की गई। जिसमें समाचार पत्रों के मूल्य बढने और कमिशन पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता रमेश गर्ग ने की तथा संचालन कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी ने किया। बैठक मे चेयरमैन डा.संजय अग्रवाल, सचिव के.पी.सिंह,अरविन्द कुमार, संजय शर्मा,राजेश सैनी, महेन्द्र अरोरा, नन्द किशोर सैनी, राकेश शर्मा, मास्टर सुशील शर्मा,मनीष गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।
मामलों में कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय आर्य द्वारा वांछित अभियुक्तगण दानिश पुत्र रियासत, शेरू पुत्र रियासत निवासीगण कूगर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को सूजडू चुग्ंगी से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त नि0 अपराध धर्मवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सुभम उर्फ सूबे सिह पुत्र बाबूराम उर्फ सरदार निवासी नकुड, सहारनपुर हाल पता उत्तराखण्ड कालोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मसकूर अली द्वारा अभियुक्त वसीम पुत्र भूरा निवासी राधना थाना किठोर जनपद मेरठ को पेट्रोल बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
डीएम व एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं एसएसपी अभिषेक यादव की अध्यक्षता मे कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे होली के त्यौहार के मददेनजर नगर के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न व्यापार मंडलो से जुडे पदाधिकारियो के साथ आयोजित शांति समिति की बैठक मे हर्षोल्लास एवं रंगो के त्यौहार होली को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनाये जीने की मांग की। इस अवसर पर व्यापारियो ने डीएम तथा एसएसपी को होली के त्यौहार के दृष्टिगत कुछ सुझाव से अवगत कराया। बैठक मे सीडीओ आलोक वर्मा,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक मे व्यापारी नेता संजय मित्तल, इन्द्रसैन बिन्दल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविन्द्र सिह,जिला मंत्री अखिलेश शर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरूण मित्तल,नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल,अतुल गोयल, पराग अग्रवाल,मनीश मित्तल, संजय वर्मा, नितिन मित्तल, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
तमंचे, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो रहें है नगर कोतवाल आनंद देश मिश्र व रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगेंद्रपाल सिंह के द्वारा लगातार सराहनीय गुड वर्क जारी है। शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के निर्देश पर रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज जोगिंद्र पाल सिंह अपने चौकी क्षेत्र के सरकारी स्कूल वाली गली न्याजुपुरा थाना कोतवाली में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे तभी सामने से आते हुए एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा लेकिन चौकी इंचार्ज सिंह व उनके अधीनस्थों ने भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्त का नाम नवेद पुत्र इकबाल निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तो वही शहर कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त पहले भी कई मर्तबा जेल जा चुका है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।
पुलिस को मिली सफलताः चोरी का खुलासा
मन्सूरपुर। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र मन्सूरपुर के जंगल ग्राम घासीपुरा में अज्ञात चोरों द्वारा ०१ जनरेटर व ०१ इनवर्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का अनारण करते हुए ०३ शातिर चोर अभियुक्तगण को जंगल ग्राम घासीपुरा, देव पब्लिक स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने रोबिन पुत्र नरेश निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर, अनुज पुत्र भूषण निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर, नवीन उर्फ प्रधान पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।जिनके कब्जे से ०१ हरे रंग का जनरेटर, ०१ सफेद रंग का इन्वर्टर बरामद किया।
ट्रेन की चपेट में आकर मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टै्रन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित भीड ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार जानसठ रोड फ्लाई ओवर के समीप आज सुबह टै्रन की चपेट मे आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने जब शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी युवक अमन के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
रेल सेवा की उठाई मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आल इंड़िया एन्टी करप्शन कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गइ,र् जिसकी अध्यक्षता पश्चिमी उ0 प्र0 के अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ‘बिट्टू’ ने की तथा संचालन सहायक राष्ट्रीय महा सचिव राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में कपिल देव अग्रवाल के पुनः विधायक चुने जाने व ऐतिहासिक जीत पर तथा देवेन्द्र चौहान को क्रांति सेना का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी गई। बैठक में नये सदस्य पियूष को सदस्यता प्रदान की गई। बैठक में सदस्यों ने केन्दीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, विधायक कपिल देव अग्रवाल से मांग की वे अपने प्रयासों से मैट्रो रेल सेवा मुजफ्फरनगर तक चलाने व बंद पड़ी पैसेन्जर व एक्सप्रेस ट्रेनों को शीघ्र संचालित कराने का प्रयास करें ताकि जनपदवासियों को राहत मिल सके।
बैठक में विश्वदीप गोयल बिट्टू, राजकुमार रहेजा, देवेन्द्र चौहान, मनोज गुप्ता, पी0 आर0 ओ0 डा0 संजय अग्रवाल, वेद प्रकाश, मनोज मलिक, पियूष, अमित धीमान, पं0 मनसुख शर्मा, रोबिन जैन संजय मिततल अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्कूटी सवार तीन छात्र घायल
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है रोजाना सड़क हादसों में किसी न किसी की या तो जान जा रही है या फिर वह घायल हो रहा है। अभी पिछले दिनों दो स्कूली वाहनों की जबरदस्त टक्कर में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी जबकि कई गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद स्कूलों की गाडियों की फिटनेस आदि के प्रति अभियान भी चला। वहीं आज मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में १२ साल की एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। जबकि उसकी ५ साल की बहन और १४ साल के भाई को भी चोटें आई हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। शहर के पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला मुस्तफा कालोनी के रहने वाले शहजाद का बेटा शावेज (१४) स्कूटी पर सवार होकर अपनी दो छोटी बहनों सफिया (१२) और अफिया (५) को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह लोग हाईवे पर स्कूल के सामने पहुंचे तो मुजफ्फरनगर से रुड़की की ओर जा रही एक रोडवेज ने स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस यात्रियों से भरी हुई थी। स्कूटी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई। इसके चलते तीनों भाई बहन घायल हो गए । उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां पर गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। वहां से तीनों घायलों को भोपा रोड स्थित आनंद हास्पिटल भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मांगों को लेकर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित आयकर भवन प्रागंण में एकत्रित संयुक्त कार्यान्वयन समिति (आयकर कर्मचारी महासंघ एंव आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की सगंठित बॉडी) के तत्वाधान में कालबाधित केसों की टाइम बेरिंग डेट जो कि 31.03.2022 है उसको बढानें के लिये देश के सभी आयकर कार्यालयों में भोजनावकाश प्रदर्शन किया गया, चॅूकि आयकर विभाग में 31.03.2022 तक निपटाने वाले केसों की संख्या बहुत ज्यादा है और उनका 31.03.2022 तक पूर्ण होना संभव नहीं है, अतः टाइम बेरिंग डेट को बढाने की मॉग की जा रही है,यदि मॉगे पूरी नही की जाती हो तो आगे विरोध प्रर्दशन को और बडे पैमाने पर किया जाएगा। इस मौके पर आयकर कार्यालय मुजफ्फरनगर प्रभार से अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव आयकर कर्मचारी महासंघ, दुष्यन्त कुमार, सचिव, आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ एवं गणेश चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, अशोक पुष्कर, सतीश कुमार, दीपक पुण्डीर, राजबहादुर, गोपाल यादव, मनमोहन, रौशन सिंह, सचिन, धन सिंह, अरूण, मनोज, जालिम, आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल हुए।
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हृदयस्थली शिव चोक स्थित शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना करके खाटू नरेश की शोभायात्रा को गणपति धाम मन्दिर के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खाटू नरेश की शोभायात्रा में हजारों लोगों द्वारा हाथों में खाटू नरेश का ध्वज व निशान लेकर शोभायात्रा में नाचते गाते होली खेलते हुए धार्मिक भजनों पर झूमते हुए गणपति धाम मन्दिर में पहुंचेंगे जहाँ शोभायात्रा का समापन होगा और कल भंडारे के पश्चात कई दिनों से चली आ रहे खाटू नरेश के कार्यक्रम का समापन होगा इसके लिए गणपति धाम मन्दिर में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। नगर में निकली श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर उपाध्यक्ष गौरव जैन के टाउन हॉल रोड स्थित प्रतिष्ठान पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल,मनीष मित्तल, संजय वर्मा, विजय मित्तल,अंकित मित्तल, नितिन मित्तल, गौरव जैन द्वारा नाचते गाते हुए किया गया एव श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल हुए।
होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खरी-खरी विचार मंच (उ0प्र0) द्वारा गाँधी काँलोनी लिंक रोड,स्थिति अरोमा पैलेस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में होली के हुंडदंग के बीच ढेरों पुरस्कार, समयबद्धता पुरस्कार, मैं भी हूं जागरूक, मैं भा हूं अनुशासित सहित पुरस्कार बाँटें गये। होली मिलन 2022 कार्यक्रम के अंत में ’’खरी खरी होली सम्राट’’ व ’’खरी खरी होली साम्राज्ञी’’ भी घोषित किये गये। काय र्क्रम की अध्यक्षता श्रीमति सुषीला अग्रवाल पूर्व विधायक व संचालन खरी-खरी विचार मंच के संस्थापक एंव स ंयोजक विकास वर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम का शुभार ंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम वन्देमातरम गीत के साथ प्रारम्भ हुआ, जिसको प्रीति खन्ना ने गाया। इस अवसर पर बोलते हुए खरी खरी विचार मंच के संयोजक विकास वर्मा एडवोकेट ने कहा कि होली पर्व रगों का व हँसी-खुषी का त्यौहार है। यह प्रमुखता से भारत और नपे ाल में मनाया जाता है। यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। होलीका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है। जिसमें सभी तरह की बुराई, अंहकार और नकारात्मकता को जलाया जाता है। होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूलकर गले मिलते है और फिर से दोस्त बन जाते है। समाज के युवाओं, समाजसेवियों, राजनैतिक लोगों के मध्य जब तक वैचारिक क्रान्ति लाकर उनको निडर, निर्भिक एंव स्वावलम्बी नही बनाया जायेगा, तब तक समाज व देष का भला नही हो सकता है। भ्रष्ट्राचार व भ्रष्ट्राचारी पर चोट करने के लिए व्यक्ति के विचारो व आचरण का खरी-खरी विचार होना जरूरी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्ंवय सेवक संघ के अनुषांगिक संघटनो व भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओ ने होली की मस्ती मे हास्य व्य ंग, चुटकले, कटाक्ष, संस्मरण व गीत-नृत्य कर एक दूसरों को गुलाल लगाकर सभी को बधाईया दी। कार्यक्रम में खरी-खरी विचार मंच की नेत्री प्रीति खन्ना ने तंबोला खेल भी खिलाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगो ने अपनी-अपनी हास्य व अभिनय की प्रस्त ुति से सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समयबद्धता पुरस्कार अभिषेक खन्ना एडवोकेट, मैं भी हूं जागरूक विक्रांत खटीक, मैं भी अनुशासित डा0 धर्मेन्द्र सिंह व तंबोला खेल में अनामिका खन्ना, आयुषी वर्मा, शालू सैनी, अनुराधा वर्मा, व विष्णु अनेजा ने पुरस्कार पाये। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों की उपस्थिति में ड्रा निकाला जाकर अभिषेक वर्मा बने होली सम्राट व आयुषी वर्मा बनी होली साम्राज्ञी घोषित किये गये। सत्य पाल सिंह सिंगर के राधा-कृष्ण के फाल्गुनी गीतो पर राधा कृष्ण के संग फूलो की होली पर कार्यक्रम में मौजूद लोग जमकर नाचे और एक दूसरे को होली की बधाईयां दी। खरी खरी विचार मचं के संयोजक विकास वर्मा एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- खरी खरी विचार मंच की संरक्षक श्रीमति सुषीला अग्रवाल पूर्व विधायक, जिलामंत्री सचिन सिंघल, मोहन तायल,नीरज शर्मा एडवोकेट,व्यापारी हर्षवर्धन जैन,संजय अग्रवाल, सुनील सिंघल, स ंदीप गुप्ता, सार्थक शर्मा, श्रीमति प्रीति खन्ना, श्रीमति सरिता वर्मा, श्रीमति अनामिका खन्ना, क्रांतिकारी शालू सैनी,अरूण शर्मा एडवोकेट, अनुराग वर्मा एडवोकेट, रवि वर्मा, कमल शर्मा, विक्रांत खटीक, गौरव मित्तल, उन्नति मित्तल,पं0 राजीव पाराषर, विनोद वर्मा, कविता वर्मा,सभासद विवेक चुग,सतीष षर्मा, श्रीमति वीना शर्मा, डा0 धर्मेन्द्र सिंह,रविन्द्र गुप्ता, शुभम वर्मा, श्रीमति अंजलि वर्मा, के0के0 वर्मा,नरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, श्रीमति पूनम षमा,र् नरन्े द्र संगल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज मु०नगर में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय- अरुणाचल प्रदेश और मेघालय राज्य की वेशभूषा और उत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेघालय राज्य वेशभूषा फैशन शो प्रतियोगिता मैं प्रथम स्थान सानिया प्रवीण द्वितीय स्थान रमन तृतीय स्थान एहतेशाम उल हक जबकि अरुणाचल प्रदेश राज्य वेशभूषा फैशन शो उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहनुमा राव द्वितीय स्थान तौफीक तृतीय स्थान अंतिमा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार द्वारा विशेष वक्ता – डॉ रश्मि चौधरी य श्री राहुल कुमार! निर्णायक मंडल मैं -श्री राजबल सैनी य श्रीमतीअंजली सिंह और श्रीमती मीना जी रहे। विशेष सहयोग- श्री संजय सिंह यश्री जयप्रकाश सिंह वअन्य का रहा। कार्यक्रम में विशेष बाल कलाकार श्री ओम द्वारा मेघालय राज्य के लोकगीत को गिटार पर प्रस्तुत किया गया व डॉ रश्मि चौधरी जी ने इस बाल कलाकार को प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि द्वारा सम्मानित किया।
अधिशासी अभियंता से मिले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंडित योगेश शर्मा के नेतृत्व में विभागीय बातचीत के क्रम में नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ब्लॉक पुरकाजी के गांव बसेड़ा मैं एमजी ५८ नलकूप की टूटी हुई नाली के संदर्भ में बातचीत की और तुरंत उसका समाधान कराया अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी व जेई तीनों ने मिलकर २० मार्च २०२२ से नाली के निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी राजीव राठी गुलबहार अली राव महानगर अध्यक्ष राजू पन्ना विपिन बालियान नरेश चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
होली उत्सव की रही धूम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हर्षोल्लास एवं रंगो से सराबोर होली के त्यौहार के कारण विभिन्न संस्थाओ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज भोपा रोड स्थित हरसौली भवन पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे कई सेवा निवृत्त शिक्षको सहित कई अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस दौरान हास-परिहास का माहौल रहा। कार्यक्रम मे मौजूद शिक्षाविदो ने होली के पर्व से सम्बन्धित जानकारियो तथा होली के त्यौहार को आपसी सदभाव के बीच कैसे मनाया जाना चाहिए तथा हंसी-खुशी के बीच होली के त्यौहार को मनाने की बात कही।
इस अवसर पर शिक्षाविद अनूप सिंह,रतन सिह,राज रतन त्यागी,ज्ञानेन्द्र सिह,सहदेव सिह,पुनीत कुमार,अल्पना राठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समस्याओं का सीएमओ ने कियानिस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सीएमओ ने जनसमस्याओं को सुनकर किया निस्तारण। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिन्दू जागरण मचं के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि शाहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक गांव की एक युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले गया था। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियो ने उक्त युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार,जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी,नगर उपाध्यक्ष बंटी चौधरी,नगर अध्यक्ष अंजेश गुर्जर,नगर महामंत्री अखिलेश पुरी, युवा कार्तिक जौहरी आदि उपस्थित रहे।
यातायात व्यवस्था हो सुचारू
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जिले के एसएसपी से शिष्टाचार के नाते मुलाकात की जिसमें मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए बात की जिसमें मुख्य रुप से भोपा रोड पर मखियाली के पास सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले ट्रकों द्वारा जाम की स्थिति को लेकर वार्ता हुई इसके अलावा चरथावल क्षेत्र में होने ट्यूबवेलो पर चोरी की घटना को रोकने के लिए व पूर्व में हुई चोरियों के खुलासे के लिए भी वार्ता की जिस पर पुलिस कप्तान मुजफ्फरनगर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दोनों समस्याओं के समाधान का आदेश दिया और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराया इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा के साथ प्रदेश महासचिव धीरज लटियान मंडल अध्यक्ष नवीन राठी जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह विपिन बालियान सतबीर सिंह राजीव राठी नरेश चौधरी वजीराबाद प्रमोद मलिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
स्मार्ट फोन वितरण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बी०सी०ए०/बी०बी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उददेश्य डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं सरहानीय कदम है। जिससे उनका उज्जवल भविष्य हो सके।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी व प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता एवं प्राचार्या बबली तोमर ने सम्बोधन करते हुये कहा कि शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा के अनुसार जोकि शिक्षा क्षेत्र का विकास करने के लिये प्रगतिशील है, बी०सी०ए०/बी०बी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के छात्रध्छात्राओं को एक-एक मुफ्त स्मार्ट फोन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ उन्होने बताया कि छात्र/छात्राओं के पास स्मार्ट फोन होने से आई०टी० क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन व नई टैक्नोलोजी का लाभ छात्र/छात्राओं को सतत् रूप से मिल सकेगा। विद्यार्थी कॉलेज में प्रैक्टिकल के साथ-साथ अपने घर पर स्मार्ट फोन पर प्रैक्टिकल कार्य को आसानी से कर सकेगें।
कार्यक्रम वितरण मे प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी, विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व श्री राजीव पाल सिंह द्वारा बी०बी०ए०/बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस०) विभाग के पात्र १४८ छात्र/छात्राओ को फ्री स्मार्ट फोन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी मि० प्रशान्त गुप्ता के सौजन्य से वितरित किये गयें।
विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व श्री राजीव कुमार पाल ने कहा कि छात्रध्छात्राओं को स्वयं को निरन्तर अपडेट करना चाहिये और आई० टी० के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सभी एडवांस सोफ्टवेयर व टैक्नोलोजी को सिखना चाहिये ताकि हम आने वाली जनरेशन को बेहतर बना सके तथा जिससे सॉफ्टवेयर को बड़ी सुगमता से तैयार किया जा सकता है।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में एम०बी०ए०ध्एम०सी०ए० एवं बी०बी०ए०ध्बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस०) व बी०टी०सी० विभाग से श्रीमति रितू मित्तल, डा० संगीता गुप्ता, डा० विभूति शर्मा, चन्दना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मोहित गोयल, नवनीत चौहान, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, मौ० अन्जर, प्राची संगल, सोनिका, पूर्वी संगल, हिमांशु गोयल, अनुज काकरान, प्रशान्त तोमर, पारूल कुमार, अंकुर अग्रवाल, आशीष कुमार, श्वेता, शशांक भारद्वाज, राजीव कुमार, वरूण कुमार, संगीता कौशिक, अजय, संदीप गर्ग, विनिता चौधरी, रश्मि कौशिक, सतीश व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ तथा सभी छात्रध्छात्रायें उपस्थित रहें।
त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं : सीओ सिटी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों का शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाने में शांति समिति की बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
सिविल लाइन थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ सिटी कुलदीप सिंह और इंस्पेक्टर बीएस रावत ने कहा कि आगामी दिनों में होली और शब-ए-बरात का त्योहार है। इस दौरान बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के लोगों से त्योहारों का शांतिपूर्वक और आपसी भाइचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शरारती तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।
आपसी एकता व सौहार्द से मनाएं त्योहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रतनपुरी थाना प्रांगण में होली व शब-ए-बरात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने कहा कि होली का पर्व सभी मिलजुल कर मनाएं। आपस में भाईचारा बनाकर रखें और शराब व अन्य नशीले पदार्थो का सेवन कतई न करें। कोई भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी मुस्लिम व्यक्ति के ऊपर रंग-गुलाल पड़ जाए तो उसे तूल देने से बचें। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि होली पर्व को लेकर कोई विशेष समस्या हो तो बताइए, उसका पहले ही समाधान किया जाएगा।
बच्चा बदलने का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के सदर बाजार स्थित एक अस्पताल के बाहर भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व मे एकत्रित कार्यकर्ताओ ने उक्त अस्पताल पर लडका बदलकर लडकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंची थाना सिविल लाईन पुलिस ने गुस्साये लोगों को समझा-बुझाकर मामला शान्त करा दिया।
जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाया कंट्रोल रूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग जुट गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा पर सीधे नजर रखी जा सकेगी।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा २४ मार्च से शुरू होकर १२ अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा में कुल ७४ परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के २९,४९९ तथा इंटर के २७,०८८ परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की प्रभावी मॉनिटरिंग जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। जीआईसी में ही कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को इससे जोड़कर परीक्षा को लाइव देखा जा सकेगा। डीआईओएस ने कंट्रोल रूम का प्रातरू ११.३० बजे निरीक्षण किया। ट्रायल के तहत परीक्षा केंद्रों के कैमरों को जोड़कर लाइव देखा गया। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सोहनपाल रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह ईमानदारी के साथ संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर विभाग की सीधी निगरानी रहेगी। उन्हीं विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है, जिनमें प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी की व्यवस्था है।
किट का प्रयोग कराया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय मखियाली में बच्चों को गणित किट का प्रयोग कराया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय मखियाली में बच्चों को गणित किट का प्रयोग कराया गया एवं बच्चों को शिक्षित करने का नवाचार प्रयोग में लाया जा रहा है।
टीकाकरण कराया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना बुढ़ाना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का आयोजन किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना बुढ़ाना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा के गतिविधियों का आयोजन किया गया, एवं कार्यकत्री द्वारा टीकाकरण कराया गया, मिशन इंद्रधनुष के तहत कार्यकत्री द्वारा एल्बेंडाजोल की गोलियां भी खिलवाई गई, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अलका राघव की देखरेख में समूह को कार्यालय गोदाम से ड्राई राशन का वितरण किया गया, एवं श्रीमती सुमन सिंह मुख्य सेविका अलीपुर अटेरना में शिकायत की जांच हेतु उपस्थित हुई।
शांतिपूर्वक मनाये त्यौहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ कस्बे में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ शकील अहमद ने लोगों से होली व शब-ए-बरात का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि १८ मार्च को होली के साथ जुमा व शब-ए-बरात का त्योहार होने के कारण सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने किसी भी गांव में होली जलाने को लेकर यदि कोई समस्या हो तो तुरंत ही पुलिस को अवगत करने को कहा। होली जलाने के समय बिजली के तारों को ध्यान में रखने के निर्देश दिए ताकि कोई हादसा न हो सके। इस दौरान सभी गांवों के प्रधान मौजूद रहे।


