News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

साइबर ठगों से रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News)  जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अवगत कराया है कि जनपद मुजफ्फरनगर की साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा अब तक कुल २१७ व्यक्तियों के कुल धनराशि — ४७,४७,३४६ रुपये को आवेदकों के खाते में वापस कराया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव का आधिकारिक वक्तव्य

जिला कारागार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर एवं अन्य स्थानों के निरीक्षण के पश्चात मुलाकाती रजिस्टर का अभी अवलोकन किया गया साथ ही बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली गयी। कारागार में लगी जैमर प्रणाली को भी चौक किया गया। शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया साथ ही डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जयंती पर किया नमनMuzaffarnagar News
खतौली।(Muzaffarnagar News)  देश में समाजवाद की अलख जगाने वाले प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म २३ मार्च १९१० को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में (वर्तमान-अम्बेडकर नगर जनपद) अकबरपुर नामक स्थान में एक वैश्य परिवार में हुआ था। उनके पिताजी श्री हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे।आज ११२वीं जयंती है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में आज लोहिया जी की जयंती मनाई जा रही है! समाजवादी पार्टी खतौली के नेताओ द्वारा पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जमशेद मलिक के प्रतिष्ठान पर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की ११२वीं जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया सपा नेताओं ने लोहिया जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को अपनाकर जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता इरशाद गुर्जर ने और संचालन अभिषेक गोयल ने किया पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने कहा कि डॉ. लोहिया समाजवाद के महान विभूति थे उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की की राह पर बढ़ सकता है लोहिया जी चाहते थे कि किसी भी व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कहा लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया समता मूलक समाज की संरचना के पक्षधर थे। वे गरीब और अमीर के बीच की खाई को खत्म कर देना चाहते थे। डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शाहिद कुरैशी, इरफान काजी, फराज काजी, डॉक्टर तोसिफ, हाजी वसीम कुरेशी, फैजान काजी, आसिफ काजी, मुब्बशीर काजी, नफीस अख्तर, विनय उपाध्याय, शकील मेंबर, अर्पित गुप्ता, सलमान आदि उपस्थित रहे।

 

टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लेः जिलाधिकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च से पूर्व जन जागरूकता के लिए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह की अध्यक्षता मे जिला पंचायत सभागार मे आयोजित की गई। जिसमें सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार,नोडल अधिकारी डा.लोकेश, डा.गीतांजलि वर्मा एवं रेडक्रास का स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यशाला का संचालन करते हुए नोडल अधिकारी डा.लोकेश ने बताया कि टी.बी.ग्रसित बच्चों की संख्या अपने जनपद मे अब सिर्फ 1662 है। इसमे निरंतर कमी आने के उपलक्ष जनपद को कल विश्व क्षय रोग दिवस पर अवार्ड दिया जाएगा। उन्होने बताया कि हम सब की मुहिम यह है कि वर्ष 2025 से पूर्व भारत टी.बी.मुक्त हो जाए। इसके लिए हम सभी को जागरूकता अभियान चलाना होगा। उन्होने बताया कि अब तक 5 करोड 50 लाख रूपये की धनराशि वे इस अभियान पर खर्च कर चुके हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने कहा कि टी.बी.रोग को समझने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति मे इसके लक्षण दिखाई देंं तो उसे तत्काल सरकारी अस्पताल मे भिजवायें। उन्होने सरकारी अधिकारियो के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओ से भी अपील की कि वे टी.बी. के बच्चों को गोद लें। उन्होने संचारी रोग अभियान के तहत मलेरिया उन्मूलन के लिए मलेरिया विभाग के साथ-साथ टाउन एरिया कमैटी व नगरपालिकाओं भी दोषी ठहराते हुए कहा कि इन पर सख्ती करने की जरूरत है। उन्होने आगे बताया कि पिछले दिनो होली पर्व से पूर्व उन्होने नगरीय क्षेत्र मे सफाई नायको पर शिकंजा कसा था। जिसके सुखद परिणाम लोगों को दिखने भी लगे हैं। जिलाधिकारी ने कार्यशाला मे उपस्थित सभी लोगों को शपथ लिवाते हुए कहा कि अब हर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी एक एक टी.बी.ग्रसित मरीज को अवश्य गोद लेगा। उन्होने सीएमओ से कहा कि जी.एम.डीआईसी व्यापार मंडलो के पदाधिकारियों,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,जिला गन्ना विभाग के अलावा,आईआईए एवं फैडरेशन ऑफ चैम्बर एण्ड कामर्स से भी सम्पर्क कर उन्हे भी टी.बी.से ग्रसित बच्चों को गोद लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला मे जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उनके पास स्टाफ व संसाधनो की कमी है। शहरी क्षेत्र मे मात्र ग्यारह कर्मचारी फोगिंग के लिए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र मे फोगिंग के लिए एक भी कर्मचारी नही है। पिछले वर्ष 33 मलेरिया रोगी चिन्हित किए गए थे। उन्होने बताया कि आशा बहनों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे मलेरिया रोगियों की लिस्ट बनाए और विभाग को सूचित करें। बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,नोडल अधिकारी डा.लोकेश,गीतांजति वर्मा सहित एवं समाजसेवी संदीप दास एडवोकेट,होतीलाल शर्मा,विजय वर्मा,डा.प्रेरणा मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

टूटी सडक बन रही हादसे का कारणMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News)  कस्बे से गांव नावला जाने वाला मार्ग जर्जर अवस्था में है। रास्ते में गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने इस रास्ते को कई बार सही कराने के लिए पत्राचार किया, लेकिन संबंधित विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।
खतौली से नावला जाने वाला मार्ग कई गावों को जोड़ने का काम करता है। इस मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग में पत्थर और गड्ढे होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही शहर आने वाले राहगीर आए दिन चोटिल होते रहते है। इस मार्ग का स्वामित्व गन्ना विभाग के पास है। करीब साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था, मगर यह सड़क डेढ़ साल भी पूरा नही कर पाई, टूटना शुरू हो गई। खतौली से नावला मार्ग पर नावला, खेड़ी, मथेडी, अंबरपुर आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है।
ग्रामीण कृष्ण त्यागी, सुनील रावत, शीशपाल प्रधान, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र, हरेंद्र, सुरेंद्र, पप्पू त्यागी आदि का कहना है कि मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने एक पत्र लोक निर्माण विभाग को जारी किया। जिसमें कहा गया है कि गन्ना विभाग से एनओसी लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जाए। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
लोक निर्माण विभाग के जेई सुमित कुमार ने बताया कि सड़क गन्ना विभाग की है। अभी तक उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है। लिखित सूचना मिलते ही सड़क का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

 

धरना देकर जताया विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  साथी अधिवक्ता अमित जैन एडवोकेट के खिलाफ दर्ज हुई एफ.आई.आर. के विरोध में एकत्रित जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित समस्त अधिवक्ताओ ने हडताल रख अपना विरोध व्यक्त करते हुए उक्त मामले मे निष्पक्ष जांच की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अमित जैन एड.के विरूद्ध एक न्यायिक अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के विरोध मे जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो साथी अधिवक्ताओ ने आज न्यायिक कार्यो से विरत रहते हुए धरना दिया। अधिवक्ता अमित जैन ने जिला बार एवं सिविल बार की संयुक्त आम सभा मे खुद को बेकसूर बताते हुए उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अंसारी एड. ने की तथा संचालन सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक ने किया। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट,महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड.,सिविल बार संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं सचिव सुनील मित्तल एड.,राजीव गोस्वामी एड.,अमित सैनी,मुजव्वर राणा,रामवीर सिंह,सतेन्द्र कुमार, राजसिंह रावत,सुधीर गुप्ता,प्रवीण खोखर,सोहन लाल आदि मौजूद रहे।

 

लड़किया रही परीक्षाफल में अव्वलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में बी0 फार्मा चतुर्थ व तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमेंं टॉप लिस्ट में लड़किया छायी रही। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने घोषित किया। बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष की निदा बेबी 84.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही वही रिया धीमान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं यश शर्मा ने 83.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी। बी0फार्मा तृतीय वर्ष की वैष्णवी पाण्डेय 85.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही वही सुप्रिया गर्ग ने 84.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं दिव्यम गुप्ता ने 82.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी। इस परीक्षाफल में बी0 फार्मा चतुर्थ वर्ष व तृतीय वर्ष में उच्च दों स्थानों के लिए लड़कियों ने ही बाजी मारी जो कि सभी के लिए गर्व का विषय है।
कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई देते हुए कहा कि यह परी़़क्षा परिणाम छात्रों की कौशलता को प्रदर्शित करता है जिसमें कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की समाप्ति बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन माघ्यम से परीक्षा सम्पन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रत्येक परिस्थितियों में और अधिक परिश्रम जारी रखना चाहिए। अपने परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओ ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षको से आशिर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियां को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षको ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओ के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया।
इस अवसर पर डॉ0 भुवनेन्द्र सिंह, डॉ0 वैशाली सिंह, विमल कुमार भारती, हरेन्द्र, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, पल्लावी गौतम, राबिया, शिवानी गुप्ता, उत्सव वर्मा, अवि दुबे, कुलदीप सिंह, प्रियंका बासिया, अक्षिता, मानसी, सलमान, अनुपमा, ज्योति, सुबोध कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल, सना, विकास कुमार, राहुल, अमित, अंकित, आदि ने छात्रो को अपने संदेशो द्वारा हार्दिक बधाईयां दी।

समाचार (Muzaffarnagar News)

स्पोर्टस स्टेडियम में खेलों का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News)  खेल और स्पोर्ट्स शारीरिक गतिविधि हैं, जो प्रतियोगी स्वभाव के कौशल विकास में मदद करती हैं। खेल आमतौर पर, एक दूसरे पर विजय प्राप्त करने की कोशिश के साथ दो प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच एक प्रतियोगिता के रूप में खेला जाता है। खेल वास्तव में सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण गतिविधि है, विशेषरुप से बच्चों और युवाओं के लिए क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखता है। वर्ल्ड विजन विद्यालय में छात्रों की प्रत्येक गतिविधियों को बहुत ही महत्व दिया जाता है इसी कड़ी में छात्रों के लिए बास्केटबॉल ,फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों के लिए कक्षाएं आरंभ की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी ने छात्रों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि खेल गतिविधियों में शामिल होना एक व्यक्ति के लिए बहुत से तरीकों से लाभदायक होता है। यह न केवल शारीरिक ताकत प्रदान करता है बल्कि, यह मानसिक शक्ति को भी बढ़ाता है। बाहर खेले जाने वाले खेल फुटबॉल, वॉलीबॉल,आदि शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तंदरुस्ती को सुधारने में मदद करते हैं। हमारी मानसिक शक्ति और मन एकाग्र करने की क्षमता के स्तर को बढ़ाते हैं।

 

भर्ती को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया कि पिछले 3 वर्षो से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सेना भर्ती नही हो पाई है। जिस कारण हजारो लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण 2 वर्ष के छात्रो के बर्बाद हुए हैं,उसमे 18 से 21 वर्ष के छात्रों की भर्ती आयु भी निकल गई है। अतः रालोद छात्रसभा मांग करती है कि जनपद मे जल्द से जल्द सेना भर्ती कराई जाए एवं छात्रों को भर्ती उम्र मे छूट प्रदान की जाए। जिससे कि जो छात्रो के 2 वर्ष कोरोना महामारी मे बर्बाद हुए हैं उनकी भरपाई की जा सके। दिल्ली स्थित मुखर्जीनगर मे एस.एस.सी व एल.डी.सी. के छात्रो का जो धरना प्रदर्शन चल रहा है उसे रालोद छात्रसभा पूर्ण समर्थन करती है। इस दौरान सार्थक लाटियान,अरशद राजपूत,सौराज बालियान, विक्रान्त ढाका,अमरजीत बालियान,आकाश आदि मौजूद रहे।

 

भारतीय योग शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में वैदिक विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल गांव बहादुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय बालक बालिका संस्कार योग शिविर के दूसरे दिन शिविर संचालक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग ही एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा बालकों का सर्वांगीण विकास होता है। नियमित योगाभ्यास करने से बच्चों का शारीरिक मानसिक बौद्धिक और अध्यात्मिक विकास एक साथ होता है। उन्होंने बताया कि योग करने वाले बच्चे सुबह सवेरे उठते हैं जिससे वे स्वस्थ धनवान और बलवान बनते हैं। अर्ली टू बेड एंड अर्ली टू राइज मेक ए मैन हेल्थी वेल्थी एंड वाइज। जिन लोगों की दिनचर्या ठीक होती है वह कभी बीमार नहीं होते हैं। इससे पूर्व उन्होंने सूर्य नमस्कार आसन पार्श्वकोणासन पश्चिमोत्तानासन कोणासन वज्रासन उष्ट्रासन मंडूकासन धनुरासन चक्रासन हस्त पाद उत्तानासन और शवासन कराया। जिसका प्रदर्शन जिला कार्यकारिणी सदस्य चौधरी वीर सिंह ने किया। मानव मात्र के लिए महान क्रिया हंसी के बाद अनुलोम विलोम कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम कराएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार आर्य हर्षित आर्य हर्ष आर्य आर्य समाज बहादुरपुर के मंत्री श्री नरेंद्र कुमार आर्य व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

श्रद्धालु हुए भाव विभोरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल परिवार की ओर से आयोजित श्री राम कथा में परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज ने आज की कथा में मुख्य रूप सेश्री राम के बाल लीला का वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि बुर विचरो से बचने का एकमात्र साधन तुरंत आसन बदलना है। आसन बदलने से अभिप्राय है यदि मन में अशुभ विचार आते समय आप लेटे हैं और बुरे विचार आ रहे हैं तो बैठ जाएं, बैठे हैं तो खड़े हो जाएं, खड़े हैं तो लेट जाएं, मन में आऐ विचारों के साथ शरीर को न जाने दे, यदि शरीर दुर्गुणों की और चला गया तो फिर कभी सम्लभने का मौका नहीं मिलेगा। महाराज श्री आज गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के उद्दार की कथा के प्रसंग के साथ-साथ गुरु और माता की महिमा कभी विस्तार से वर्णन किया, महाराज श्री ने कहा कि बिना गुरु के परमात्मा तक पहुंचना असंभव है जब छोटी छोटी सी उपाधियां लेने के लिए हमें विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता होती है तो भगवान का साक्षात्कार करने के लिए गुरु परम आवश्यक है गुरु के दोष पर ध्यान नहीं देना चाहिए, हमारा उद्दार कैसे होगा इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, गुरु की महिमा अपरम-पार है गुरु की ने मृत्यु होती है और न ही जन्म गुरु जन्म-जन्म से साथ रहते हैं, ऐसे अनेक उदाहरण है जैसे विवेकानंद-और पूज्य रामकृष्ण परमहंस कहते हैं कि जब विवेकानंद शिकागो गए और प्रवचन कर रहे थे उस समय फोटो में उनके गुरु की प्रतिमा उनके पीछे दिखाई दी जबकि बहुत वर्ष पहले सांसारिक रूप से रामकृष्ण परमहंस नहीं थे, जीवन में माता के स्वरूप की विशेष चर्चा करते हुए महाराज श्री ने कहा कि आप की व्यवस्थाओं में यह ठीक हो सकता है कि आप माता को समय नहीं दे पा रहे हो परंतु आपके व्यवहार, वाणी व मुख से माता का हृदय कभी भी दुख में नहीं होना चाहिए आपको जीवन में असीमित उन्नति करनी है तो माता का आशीर्वाद सदैव चाहिए,श्री राम का विवाह प्रसंग में बड़ा मार्मिक रूप से श्रवण कराया। विवाह प्रसंग को धनुष यज्ञ का नाम दिया। आज मुख्य रूप से हनुमंत धाम संचालक एवं महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती जी महाराज,महामंडलेश्वर संजीव शंकर, अनिल कंसल, भीमसेन कंसल,राकेश बिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, मनमोहन जैन,सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शंकर स्वरूप बंसल, होती लाल शर्मा एड० आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शहीद दिवस पर हुआ कार्यक्रमMuzaffarnagar News
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News)  चेयरमैन द्वारा नगर पंचायत पुरकाजी में आज शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया पुरकाजी में २०१७ से हो रहे एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रमों में हजारों देशभक्तों की भीड़ भाग लेती है जिसमे भगत सिंह जी वीर अब्दुल हमीद सहित देश के शहीदों के परिवार भाग लेते आये हैं इस बार भी चेयरमैन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी मुम्बई से सिंगर सलामत तोचि रैना, हुमाईयू कबीर,को आना था मगर कल से बोर्ड परीक्षा के चलते एन वक्त पर कार्यक्रम को बदल दिया नगर पंचायत सभागार में कार्यक्रम किया गया आई पी स्पीकर से २४ जगहों के माइको पर जनता लाइव कार्यक्रम सुन रही थी सेकड़ो जिम्मेदार लोग नगर पंचायत में मौजूद थे चेयरमैन सहित सभी समाज के जिम्मेदारोंने आज के दिन शहीद हुए भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के जीवन पर अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत मे सामुहिक राष्ट्रगान कुछ इस तरह से हुआ कि पंचायत के हॉल सहित पूरे पुरकाजी के स्पीकरों पर राष्ट्रगान की आवाज पर हर जगह जनता ने खड़े होकर उसमे भाग लिया बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी जाति धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया।

कैम्प का हुआ आयोजन
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत कुतुबपुर में वृद्धावस्था पेंशन हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी श्री रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी, ग्राम पंचायत कुतुबपुर में कैंप लगाकर वृद्धावस्था पेंशन धारकों के आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लिंकेज करने का कार्य किया गया।

 

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उपनि० सुदेशराज सिंह द्वारा बलात्कार के अभियोग में वाछित अभियुक्त हकीमुद्दीन पुत्र नेकी निवासी शेरपुर चुंगी थाना को०नगर जनपद मु०नगर को शेरपुर चुंगी से गिरफ्तार किया गया।

 

जयंती पर सपाईयों ने किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  सपा रालोद गठबंधन विधायक मीरापुर चंदन चौहान द्वारा अपने फार्म हाउस प्रेरणा स्थल नसीरपुर पर आयोजित विधान परिषद मतदाताओं की मीटिंग में भारी तादाद में जुटे प्रधान बीडीसी व सभासदों ने सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मौ आरिफ जौला को सहारनपुर मंडल विधान परिषद चुनाव में जीत का संकल्प लिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा रालोद नेताओं पदाधिकारियों व विधान परिषद मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिस तरह पूरे प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा गुंडागर्दी का सहारा ले रही है वह सब मुजफ्फरनगर शामली व सहारनपुर में नहीं चलने दिया जाएगा। मतदाताओं को सत्ता के दबाव में धमकाने या प्रभावित करने की घटना को सपा रालोद कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से निर्विघ्न होकर अपने मतदान का प्रयोग सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ जोला के पक्ष में करने का आह्वान किया। प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, रालोद नेता कमल गौतम, सपा नेता अनिल नागर, डॉ नरेश विश्वकर्मा, जगपाल गुर्जर,तौसीफ राही, डॉ नूर हसन सलमानी,रामनिवास पाल, शहजाद राणा,डॉ इसरार अल्वी अब्दुल्ला कुरेशी, अमली खान, प्रधान नवाब अली, प्रधान महेश, डायरेक्टर धीर सिंह, प्रधान जगपाल सिंह,रजनीश यादव, प्रधान जगत सिंह, अमरीश कुमार, प्रधान रामपाल सिंह भुम्मा, प्रधान अनंगपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सपा सादिक चौहान, प्रमोद कुमार तंवर,डॉ नूर हसन चित्तौड़ा, अरशद मलिक,सलमान त्यागी,नवेद रँगरेज, अमित पिन्ना, सागर कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भगवा रक्षा वाहिनी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को किया यादMuzaffarnagar News
मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News)  भगवा रक्षा वाहिनी की आईटी विभाग टीम ने मांग की है कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को भारत सरकार भारत रत्न के साथ सम्मानित करे। पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा दे। इस संबंध में पंजाब विधान सभा में प्रस्ताव पारित करके भारत सरकार को भेजा जाए। मामले को लेकर भगवा रक्षा वाहिनी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व केन्द्र सरकार को पत्र भी भेजगा ।
भगवा रक्षा वाहिनी के पूर्व मेरठ प्रांत अध्यक्ष गौरव सिंह आजाद व आईटी विभाग सदस्य विक्रान्त त्यागी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिन पर सरकारी छुट्टी एलान किया जाना एक बहुत ही बढिया कदम है। कांग्रेस के विधायक राजा वड़िंग की ओर से इस छुट्टी का विधान सभा में विरोध किया जाना कांग्रेस पार्टी की देश भगतों और देश के स्वतघ्त्रता सेनानियों के विरोध वाली मानसिक्ता स्पष्ट हो गई है। भगवा रक्षा वाहिनी मांग करता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से शहीद भगत सिंह, शहीद राज गुरु और शहीद सुखदेव को भारत रत्न का सम्मान देने के लिए भारत सरकार के पास फाईल तैयार करके भेजें। ताकि पंजाब के लोगों की शहीदों को केंद्र सरकार की ओर से भारत रत्न दिए जाने की मांग को स्वीकार करवाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से सौरभ राजपूत, आकाश, अवि, संजय, विकास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

दीवारों पर पेटिंग का कराया कार्य
जानसठ।(Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में सचिव द्वारा ग्राम पंचायत चुड़ियाला, जानसठ के जू०हाई० स्कूल चूड़ियाल की चारदिवारों पर पेटिंग (पुताई) कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव रूकेश कुमार द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ, ग्राम पंचायत चुड़ियाला के जू०हाई० स्कूल चूड़ियाल की चारदिवारों पर पेटिंग (पुताई) कार्य कराया गया।

 

साफ-सफाई का लगातार कार्य जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। उपरोक्त के अतिरिक्त पी एम स्वनिधि योजनांतर्गत लाभार्थियों को प्रथम तथा द्वितीय किस्त के संदर्भ में चर्चा की गई। नगर पंचायत बुढाना मे पीठ बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया। नगर पालिका परिषद खतौली के द्वारा जीटी रोड पर डॉ अंकुर शर्मा की दुकान के सामने पेयजल पाइप लाइन मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया गया एवं मोहल्ला देवीदास खतौली में नगर पालिका परिषद खतौली के द्वारा सीवर सफाई का कार्य कराया गया। आयुक्त तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारीग् नगर पंचायत मीरापुर द्वारा पी एम स्वनिधि योजनांतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक महोदय के साथ पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रथम तथा द्वितीय किस्त के संदर्भ में चर्चा की गई तथा शाखा प्रबंधक ने 25 मार्च तक अवसेस लक्ष्य खत्म करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत चरथावल की स्प्रे टीम द्वारा आज फिर दुकानदारों के आग्रह पर मेले में सफाई के साथ-साथ एंटी लारवा का भी छिड़काव किया गया।

 

विधायक का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा खतौली के नवनिर्वाचित विधायक विक्रम सैनी का माल्यार्पण कर एंव बुके भेंट कर स्वागत किया गया,इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल, नई मंडी मंडल राजेश साहनी,केशव मंडल प्रवीण वर्मा, राजेश (सुरेंद्र नगर) उपस्थित रहे एवं विधायक जी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई

 

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहीद दिवस के अवसर पर शहीदो को श्रदाजंलि अर्पित करने के लिए समर्पित युवा मुजफ्फरनगर के सौजन्य से एस डी मार्केट में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो रक्तवीरो ने रक्तदान किया। जिसमें अमित, विशाल गर्ग, निशाकं जैन, सजंय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मण्डी व्यापार संघ ने भी रक्तदान किया।।

 

समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  तितावी- शाहपुर लिंक रोड पर गांव लखान मार्ग पर पानी की निकासी न होने के चलते मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त है। गांव लखान के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समस्या के निस्तारण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जलभराव में रोजाना कई लोग गिरते हैं, बच्चों को इसी जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जलभराव की वजह से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो रहा है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

 

रोडवेज बसों से पहुंच सकेंगे परीक्षा केंद्र
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां की है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचाने के लिए बसों के समय में परिवर्तन किया है। छात्रों के आने व जाने के समय रोडवेज की बसें मौजूद मिलेगी। २४ मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने जा रही है। परिवहन विभाग ने विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है। इन मार्गों पर रोडवेज की विशेष व्यवस्था-मुजफ्फरनगर-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-खतौली-मेरठ, मुजफ्फरनगर-बडौत, मुजफ्फरनगर- कांधला, मुजफ्फरनगर-शामली, मुजफ्फरनगर-रुड़की-हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, बसेडा-खाईखेडा। राज कुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी, रोडवेज डिपो मुजफ्फरनगर ने कहा कि जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन सभी मार्गो पर छात्रों की सुविधा के लिए बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू होगा। परीक्षा शुरू व समाप्त होने तक बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। अपने रोजाना के समय से दो घंटे पहले बसों का चलना शुरू हो जाएगा। छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अलग अलग स्थानों से कई को पकडे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय आर्या द्वारा गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त साजिद पुत्र इलियास निवासी जहांगीर पट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सुजडू से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावाथाना नई मंडी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा 01 बाल अभिचारी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रामसमझ राणा द्वारा वांछित अभियुक्त अवनीत उर्फ अमित पुत्र मैनपाल निवासी ऊंचागांव थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को कुतुबपुर-गोपाली बार्डर के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शेरसिंह द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी सैदपुर कलां थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को सैदपुर कलां बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शहजाद उर्फ भूरा पुत्र समैदीन निवासी कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वारम्टी अभियुक्त अजनेश पुत्र रामपाल निवासी आदमपुर मौचडी थाना खतौली मु0नगर को अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 किशन पाल यादव द्वारा वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र इलियास निवासी मोहल्ला उत्तरी रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर कट नेशनल हाईवे 58 से गिरफ्तार किया गया। वहीं वाँछित अभियुक्त जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र दिलेर सिंह नि0 ग्राम अलमावाला थाना भोपा मु0नगर को ग्राम अलमावाला से गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज तोमर द्वारा मपोक्सो अधिनिमय में वांछित अभियुक्त शुभम पुत्र स्व0 महेन्द्र निवासी ग्राम तेजल हेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को कल्याणपुर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया। वहीं रामराज पर नियुक्त व0उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा वांछित अभियुक्ता सुभाष पुत्र ईश्वरचंद, रामसिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासीगण ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मुज़फ्फरनगर को तारापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त नायाब पुत्र नवाब निवासी बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को बघरा से पीरगढ़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

 

चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पुलिस ने एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखबीर सिंह द्वारा अभियुक्त अमित भाटी पुत्र सोमपाल निवासी कुन्द-कुन्द विहार थाना खतौली मुजफ्फरनगर को बुआडा फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ।

 

शहीदों को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर द्वारा शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि अरदास द्वारा दी गई जिसमें की गांधी कॉलोनी गुरु गोविंद सिंह जूनियर स्कूल के बाहर शहीद-ए- आजम सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर व ज्ञानी हरजीत सिंह जी द्वारा अरदास करके एवं चावलों का प्रसाद बांट कर शहीदी पर्व मनाया अरदास में मुख्य रूप से श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड़, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार जसविंदर सिंह बग्गा ,सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी ,सरदार चरणजीत सिंह कोहली, ज्ञानी हरजीत सिंह ,सरदार सुखदेव सिंह , सरदार जसविंदर सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह रंधावा , सरदार गुरप्रीत सिंह सीडाना ,सरदार गुरचरण सिंह झाझ, सरदार परमजीत सिंह पम्मी ,एवं गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20794 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =