समाचार (Muzaffarnagar News)
कडे पहरे के बीच हुई बोर्ड परीक्षा शुरू
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं पुलिस के कड़े पहरे में शुरू हो गईं। पहली पाली की परीक्षा में थाना पुलिस व सुरक्षा में लगे जवानों ने एक-एक परीक्षा केन्द्र पर जाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की १०वीं तथा १२वीं की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई। इस बार जिले में ५६५८७ परीक्षार्थी इम्तेहान बोर्ड एग्जाम देंगे। जिनमें २५३३६ बालिकाएं एवं ३१२५१ बालक शामिल हैं। पहली पाली की परीक्षा में पुलिस मुस्तैद रही। दूरस्थ परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की खास नजर रही। थाना पुलिस भी परीक्षा केन्द्रों पर गश्त लगाती रही।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में ७४ परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। इस बार एक भी परीक्षा केन्द्र संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित नहीं किया गया है। लेकिन दूरी की दृष्टि से १६ परीक्षा केन्द्रों पर विशेष नजर रखी गई। जिला पुलिस ने गुरुवार को दयानंद गुरूकुल इंटर कालेज बिरालसी, एसडी इंटर कालेज दूधली, जनता इंटर कालेज कुटेसरा, बीएसएस इंटर कालेज लुहसाना, अरविंद इंटर कालेज पुरा, शहीद भगत सिंह इंटर कालेज बुढीना कला, सर्वोदया इंटर कालेज नूनीखेड़ा, जनता इंटर कालेज हरसौली आदि परीक्षा केन्द्रों पर खास नजर बनाई रखी। ये परीक्षा केन्द्र नकल की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते रहे हैं। हांलाकि पुलिस केएस इंटर कालेज कुरालसी, बीएसएस इंटर कालेज पमनावली, जनता इँटर कालेज लछेड़ा, सर्वोदया इंटर कालेज खाईखेड़ी, बलवंती देवी गर्ल्स इंटर कालेज बिटावदा, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज ढिंढावली, चौ. चंदन सिंह इंटर कालेज तिसंग तथा राजकीय इंटर कालेज गढी शेखावत आदि परीक्षा केन्द्रों पर भी अलर्ट नजर आई।
थाने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा थाना फुगाना का वार्षिक निरीक्षण करते हुए निम्नवत कार्य किये गये- थाना परिसर/कार्यालय- निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चौक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महिला हेल्प डेस्क- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना फुगाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। माल निस्तारण- थाना फुगाना पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थाना प्रभारी फुगाना को निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
समस्याओं को डीएम ने सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
टी.बी. रोग से मुक्ति को दिलाई शपथ
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक शाहपुर के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर जनपद को टी०बी० रोग से मुक्ति दिलाने हेतु शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में ब्लॉक शाहपुर के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर, पुरबालियान एवं सिसौली में चिकित्सकों द्वारा कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य केन्द्र पर अपना इलाज कराने आये मरीजों के साथ जनपद को टी०बी० रोग से मुक्ति दिलाने हेतु शपथ दिलायी गयी।
कांग्रेसियों ने महंगाई का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपां जिसमें उन्होंने पहले से ही देश में महंगाई चरम पर है, जिससे देश प्रदेश की जनता बहुत त्रस्त है। जनता की दिनचर्या बहुत मुश्किल परिस्थिति में हैं। जिसे पुनः भारत सरकार द्वारा पैट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर ओर विकट परिस्थिति में डाल दिया है। जिससे आम जनता में आक्रोश है। जहां एक ओर चुनावी भाषणों में मौजूदा भारत सरकार के मंत्रियों द्वारा जनता को झूठा प्रलोभन दिया था कि होली व दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेण्डर दिया जायेगा उसके ठीक विपरीत होली के तुरन्त बाद ही गैस सिलेण्डर पर ५०/- रूपये की बेहताशा वृद्धि कर लगभग १०००/- रूपये की दर होने से गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ा है। वहीं दूसरी ओर पैट्रोल और डीजल पर भी दो दिनों से प्रतिदिन ८० पैसे की वृद्धि करने से भी आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है जिससे आम जनता परेशान है और पैट्रोल, डीजल और गैस सिलेण्डर की मूल्य वृद्धि की वजह से उसे खरीद पाने में असमर्थ है। अतः जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी और सभी कांग्रेस के फ्रन्टल संगठन जनपद मुजफ्फरनगर आपके द्वारा महामहिम महोदया से मांग करते है कि जनता की कठिनाईयों को देखते हुए जनहित में केन्द्र सरकार द्वारा बढी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस कराया जाये जिससे आम जनता राहत की सांस ले सके। इस दौरान सौरभ कश्यप, देवेंद्र कश्यप, धीरज माहेश्वरी, गुफरान काजमी, राजकुमार शर्मा, अनिता रानी ठाकुर, युगलकिशोर भारती, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया। जिसमें प्रियांक शर्मा जोकि पिता की बीमारी के नाम पर व्यापारियों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले प्रियांक शर्मा पुत्र आदेश शर्मा निवासी साउथ सिविल लाईन निकट साई मंदिर वाली गली रेलवे स्टेशन के गेट के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० के०पी० सिंह व उ०नि० पवनदीप शर्मा शामिल रहे। वहीं आर्म्स एक्ट में शौकीन उर्फ तोता पुत्र रशीद निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को बझेडी अंडर पास से गिरफ्तार किया। जिसे उ०नि० मोहित कुमार व उ०नि० दिनेश कुमार ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर नाजायज बरामद होना ।
परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाईस्कूल- इण्टरमीडिएट परीक्षा- २०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारीध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले परीक्षा केन्द्रों को चेक करते हुए ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अवैध शस्त्र के साथ पकडा
भोपा।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने शशिपाल पुत्र स्व० रामचन्दर नि० मौ० कुआ पट्टी भौकरहेडी थाना भोपा मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ०१ एक नाली बन्दूर १२ बोर, ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर बरामद हुई। शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० योगेश कुमार, है०का० अनुज कुमार, का० रामप्रकाश, का० सुमित, का० जयपाल शामिल रहे। अभियुक्तगण शशिपाल उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है ।
शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। अच्छे गुणवान बच्चे ही राष्ट्र और समाज का धन होते हैं। बच्चों को सुसंस्कृत करना माता पिता और आचार्यों का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। उपरोक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य व जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने वैदिक विद्या जूनियर हाई स्कूल गांव बहादुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय बालक और बालिका योग संस्कार शिविर में समापन के अवसर पर दिए। उन्होंने बताया कि नियमित योग साधना करने वाले बच्चे सद्गुणी होते हैं। हमें वाणी के द्वारा होने वाले चार प्रकार के पापों से बचना चाहिए। झूठ बोलना, ऊंचे स्वर में बोलना ,दूसरों की चुगली निंदा करना तथा गाली देना यह चार प्रकार के पाप है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ३ टी से बचना चाहिए। प्रथम टी मतलब चाय दूसरा टी मतलब मोबाइल टेलीफोन तीसरा टी मतलब टीवी। यह तीनों टी बच्चों को उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से दूर करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ होते हैं आहार, व्यवहार और निंद्रा। जिनका धन चला जाए तो समझिए की कुछ नहीं गया, जिनका स्वास्थ्य चला जाए तो समझिए कि कुछ हानि हो गई परंतु जिनका चरित्र बिगड़ जाए तो समझिए उसका सर्वनाश हो गया अर्थात उसका सब कुछ चला गया।
वैदिक विद्या जूनियर हाई स्कूल गांव बहादुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय बालक बालिका योग संस्कार शिविर का आज समापन हो गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और वीर सिंह के द्वारा बच्चों को विभिन्न आसन और प्राणायाम कराए गए। अंत में उनकी शंका का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार आर्य समाज बहादुरपुर के मंत्री नरेंद्र सिंह आर्य और विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जानसठ।(Muzaffarnagar News) उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्र में निम्न विद्यालयों के परीक्षा केन्द्रो का हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा प्रथम पारी में औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार (आई०ए०एस०) द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्र के डी०ए०वी० इण्टर कॉलिज जानसठ, सरस्वती इण्टर कॉलिज जानसठ, एवं भारती इण्टर कॉलिज, नंगला मंदौर जानसठ के परीक्षा केन्द्रो का हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा प्रथम पारी में औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्र पर नियमोध्निर्देशो के अन्तर्गत परीक्षा करायी जा रही है।
माता-पिता शिक्षक समागम कार्यक्रम संपन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में शिक्षा एवं शैक्षिक वातावरण उन्नयन हेतु अभिभावक शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने कहा की आत्मनिर्भर विकासशील समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज के सभी अंगों को शिक्षा करण के कर्तव्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील होकर बच्चों की गतिविधियों मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने का आह्वान किया इस अवसर पर अभिभावकों ने महाविद्यालय द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
स्थानीय चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक समागम के कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुई स कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने कहा आज जहां शिक्षा को रोजगार परक आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है वहीं शिक्षा पद्धति में नैतिक चरित्र निर्माण में राष्ट्रभक्ति की भावना के संस्कार भी समाहित होने चाहिएस उन्होंने माता-पिता अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों के प्रति संवेदनशील होते हुए उनकी शैक्षिक गतिविधियों व मोबाइल फोन के दुरुपयोग व बच्चों के संग साथ वालों पर पूरी तरह से नजर रखने की आवश्यकता है तथा सही और गलत की पहचान कराना भी जरूरी हैस तभी बच्चा अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर पाएगा स उन्होंने बताया विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी छात्रों की 75 प्रतिशत अटेंडेंस की अनिवार्यता को दोहराया गया है और कहा है कि इस मानक को पूरा ना करने पर कर पाने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। अतः अभिभावक गण अपने बच्चों की उपस्थिति को बीच-बीच में चेक जरूर करते रहे।
इस अवसर पर डॉ. आर. के. सिंह ने अभिभावकों से अध्ययन के साथ-साथ कॉलेज की सभी गतिविधियों जैसे एनसीसी, एनएसएस ,रोवर रेंजर खेलकूद, निबंध प्रतियोगिताओं में बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया। इस अवसर पर डॉ विजय कुमार, डॉक्टर ए. के. सिंह, डॉ अरुण कुमार , डॉ गिरिराज सिंह ने छात्रों और अभिभावकों के साथ अपने विचार साझा किए साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों श्रीमती सुमन श्रीमती रविता श्रीमती गीता सिंह श्रीमती सुधा श्रीवास्तव आदि ने महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सृजनात्मक सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम का संचालन पीटीएम कमेटी के संयोजक डॉ आर. के. सिंह जी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक डॉ सुभाष कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उनके द्वारा पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर कृष्ण पाल मालिक का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ गिरिराज सिंह डॉ. के पी सिंह डॉ. सहदेव मान, डॉक्टर संदीप कुमार, डॉ. ओंमबीर सिंह, डॉ, हरिओम शर्मा, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. गिरिराज किशोर, डॉ. आई डी शर्मा, डॉ. रवीश कुमार, इंजीनियर सुधीर कुमार, अभिषेक, भूपेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
उगाही का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैसे तो पहले भी मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल किसी न कैसी बात को लेकर चर्चाओं में रहता है, चाहे वो तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच सुविधा शुल्क को लेकर विवाद हो या जिला महिला अस्पताल का पूरे प्रदेश में सर्वोच्च योगदान हो। परंतु आज जो वीडियो वायरल हो रही है उसमे साफ देखा जा सकता है को किस कदर जिला अस्पताल में सरकार की मूलभूत सुविधाओं को पलीता लगाने का काम आशाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसमे पीड़ित महिला से अल्ट्रासाउंड के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे नजर आ रही आशा का कहना बिना पैसे के लेनदेन के महिला जिला चिकित्सालय में कोई भी कार्य नहीं होता है। जिसमे गांव की पीड़ित महिलाएं आशाओं के चक्कर में आकर जिला महिला चिकित्सालय के डाक्टरों के द्वारा उत्पीड़न सहने को मजबूर है। अल्ट्रासाउंड के नाम पर लगातार डाक्टर एवं आशाएं ग्रामीण महिलाओं से सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए भी धन को मांग करते है।
27 को कैल्शियम जांच शिविर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर व इन्हरव्हील क्लब एरा के संयुक्त तत्वाधान मे 27 मार्च 2022 दिन रविवार को दंत रोगों व हड्डियों मे कैल्शियम की जांच हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के निदेशक सामाजिक सेवा एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया है कि जनसेवा के उददेश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च को अंसारी रोड स्थित ईरविन हॉस्पिटल मे दॉतो के रोग एवं हड्डियो मे कैल्शियम की जांच के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। जिसमे मरीजो की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। डा.एम.एल.गर्ग ने बताया कि डा.प्रतीक ईरविन गर्ग द्वारा मरीजां का चिकित्सकीय परीक्षण किया जायेगा। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष रो. सुभाष भारद्वाज एड., सचिव रो. आशुतोष बंसल आदि संस्था के समस्त पदाधिकारी चिकित्सा शिविर की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने मे जुटे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक रो.डा.एम.एल.गर्ग ने विज्ञप्ति के माध्यम से सभी मरीजों से अधिकाधिक संख्या मे पहुंच कर चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि, लोगों की परेशानी और साइबर फ्रॉड के मामलों को बढ़ता देख एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के अलावा एसएसपी ऑफिस के बगल में भी साइबर हेल्प सेंटर की स्थापना कराई है। तमाम जागरुकता के बाद भी लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को साइबर हेल्प सेंटर ने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार दो पीड़ितों को १३ हजार रुपए वापस कराए।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी हर्षित सिंघल से अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) ने मनी रिक्वेस्ट भेजकर १२,५०० रुपये की ऑनलाइन धोखाधडी की। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर हेल्प सेंटर से की। बताया कि साइबर हेल्प सेंटर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मोबिक्विक और क्विकलीवर को फ्रॉड से अवगत कराया तथा कुल धनराशि १२,५०० रुपए में से आंशिक धनराशि ८,०००- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर ठगी की दूसरी घटना कुसुम पत्नी चंद्रपाल निवासी हाकिमपुरा थाना चरथावल के साथ हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने साइबर हेल्प सेंटर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) ने फर्जी पेंशन अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनसे ५,००० रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की।
साइबर हेल्प सेंटर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फोन पे और संबंधित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया। इसके साथ ही पूरे ५,००० रुपए आवेदिका के खाते में वापस कराए गए। उन्होंने बताया कि साइबर हेल्प सेंटर के माध्यम से तथा एसएसपी अभिषेक यादव के अथक प्रयास से अब तक २२० से अधिक साइबर फ्रॉड पीड़ितों के ४७ लाख से अधिक रुपए वापस कराए जा चुके हैं।
कार पलटी, हादसे में महिला समेत आधा दर्जन घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा कार के खाई में पलट जाने के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कई की हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार जनपद के पुरकाजी बाईपास पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे परिवार की कार खाई में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अभिषेक,ज्योति, रितु, कृष्णा कुमार व अभिषेक और अजीत कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार को आशुतोष चला रहा था।
रास्ते में सुबह करीब सात बजे पुरकाजी बाईपास पर अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। हादसे में घायल ज्योति और रितु की हालत गंभीर है। दोनों को मेरठ रेफर किया गया है।


