समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर ड्रग्स तस्कर दबोचा, 220 किलो हेरोइन बरामद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देर रात एटीएस गुजरात की टीम ने नगर के मोहल्ला खालापार में एक घर पर छापा मारा। टीम ने यहां से ड्रग्स तस्कर दबोचा है। टीम उसे अपने साथ लेकर गई है। बताया गया कि हाल ही में एक ड्रग तस्कर को पकड़ा था जिसकी निशानदेही पर एटीएस गुजरात मुजफ्फरनगर पहुंची और यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार नशे का कारोबार करने वाले आरोपी के पास से टीम ने 210 किलो हेरोइन बरामद की है। एटीएस टीम अपने साथ एक ड्रग्स तस्कर को पकड़ कर लाई थी, उसी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है।
हेरोइन को बरामद करने के बाद आरोपी को अपने साथ लेकर एटीएस टीम वापस लौट गई। बताया गया कि यह एटीएस की अपनी एक गोपनीय कार्रवाई है। इस मामले में दिल्ली में एटीएस के अधिकारी ही जानकारी देंगे।
उम्रकैद की मिली सजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने १५ साल पहले घर से बुलाकर ले गए युवक की हत्या के आरोप में सुनवाई करते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि उसकी पत्नी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। दोषी पर कोर्ट ने २१ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। २००७ में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के इन्द्रा कालोनी निवासी युवक का कत्ल कर शव बोरी में बंद कर फेंक दिया गया था।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किरण पाल ने बताया कि ३१ मार्च २००७ में इंद्रा कालोनी निवासी बलजोर सिंह का बेटा नीरज लापता हो गया था। बलजोर ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया थ उसके बेटे नीरज को घर से बुलाकर सुरेश पुत्र हुकुमचंद निवासी गाजावाली ले गया था। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। काफी तलाश के बाद नीरज का शव मोहल्ला मल्हुपुरा में एक बोरे में बंद बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सुरेश पुत्र हुकुमचंद तथा उसकी पत्नी को आरोपित बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दोनों जमानत पर छूट गए थे। उन्होंने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो एक्ट कार्ट-२ के जज छोटेलाल यादव ने की। उन्होंने बताया कि अभियोजन ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में १० गवाह पेश किये थे।
उन्होंने बताया कि विद्वान न्यायाधीश छोटेलाल यादव ने सुनवाई के बाद सुरेश को दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपित पर २१ हजार का अर्थदंड भी लगाया है। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने सुरेश की पत्नी सुरेखा को बरी कर दिया। मामले की पैरवी एडीजीसी किरणपाल ने की।
युवकों के साथ मारपीट की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टयूशन पढने गए युवकों के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए पीडित परिजनो ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
नई मन्डी थाना क्षेत्र की एटूजैड कालोनी निवासी अनिरूद्ध पुत्र मोहन व अक्षित पुत्र विपिन ने अपने परिजनो के साथ नई मन्डी थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वे दोनो गांधी कालोनी मे टयूशन पढने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि गांधी कालोनी मे अपने दोस्तो के साथ घूम रहे गांव मखियाली निवासी असलम उर्फ अज्जू उर्फ राहुल ने अपने दो तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस मुठभेड में हत्यारोपित को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ के गांव खलवाड़ा में दंपती के हत्याभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। वहीं बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
पुलिस अलकनंदा गंगनहर पुल के निकट चेकिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि बाइक पर सवार होकर दो बदमाश गंगनहर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाएं हाथ में गोली लगने से सिपाही कुलदीप घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रेलवे के लोहे के पुल के निकट मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। दाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरा होने के कारण बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विनित पुत्र धन सिंह उर्फ धन्नू निवासी जौहरा थाना मंसूरपुर बताया है। वहीं फरार हुआ बदमाश अविनाश उर्फ गैड़ा इसी के गांव का है। बदमाश के कब्जे से तमंचा ३१५ बोर और कारतूस बरामद हुए हैं।
ई-रिक्शा से खींचकर की थी हत्या-मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे सीओ खतौली राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विनित ने २६ अप्रैल को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव खलवाड़ा में थाना मंसूरपुर के जौहरा गांव निवासी हरपाल व उसकी पत्नी की हत्या की थी। हत्यारोपित ने दंपती को ई-रिक्शा से खींचकर हत्या की थी। बदमाश विनित हत्याकांड में वांछित चल रहा था। इसके आपराधिक रिकार्ड खंगालने के साथ ही फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
समाचार (Muzaffarnagar News)
मदर्स डे प्रोग्राम का लेडीज क्लब द्वारा हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लेडीज क्लब फुलकारी ग्रूप ने बड़े धूम धाम के साथ होटेल सॉलिटेर में बैसाखी व मदर्स डे का प्रोग्राम किया जिसमें सभी माताओं व बच्चों ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें बच्चों ने अपनी माताओं के साथ रैम्पवाक किया और कुछ बच्चों ने माताओं के लिए कविता प्रस्तुत की जिसने कार्यक्रम काकार्यभार टीना बेदी व स्वाति कक्कड़ ने सम्भाला और पूरी फुलकारी टीम ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम सम्भाला जिसमें विशेष रूप से शिप्रा पूरी , स्वाति कक्कड़, भावना अरोरा, रेखा अरोरा, मनजीत शेखों ,टीना बेदी इशु सिधाना , डॉली बेदी , पूजा कपूर उपस्थित रहे।
जल सेवा कार्यक्रम का शहीद भगत िंसह एकता मंच ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहीद भगत सिंह एकता मंच के तत्वाधान में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर बीच में निशुल्क जल सेवा प्याऊ कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञानी हरजीत सिंह द्वारा अरदास करके किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अनमोल छाबड़ा, जगपाल, स्टेशन मास्टर विपिन त्यागी, अमरीश कुमार, विजय सिंह, रमेश सिंह, सतीश, जसवीर सिंह, सरदार सतपाल सिंह मान, सरदार गुरुचरण सिंह प्रधान श्री गुरु सिंह सभा रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास पंवार नेता भाजपा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि तपती गर्मी में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। राहगीर प्यासे दूर से आते है जिन्हे पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। इस दौरान पवन मित्तल, जगदीश नारंग, सतनाम सिंह, विवेक चुघ, गुरजीत साहनी, सुनील शर्मा, राकेश, जगदीश गम्भीर, परमानंद, कृष्ण गोपाल, तरुण मित्तल आदि मौजूद रहे।
बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अजय सिंघल नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल व सह संयोजक संयुक्त व्यापर मण्डल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस लाइन सभागार में एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में जिला व्यापारी सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमे जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, हेतु अनेक सुझाव व्यापारियों द्वारा रखे गए।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि झाँसी रानी से आगे जो ई रिक्शा को पूर्ण प्रतिबंधित किया है, उसको पूर्ण प्रतिबंधित न कर सीमित मात्रा में चलाया जाए, इस पर एस पी सिटी व ट्रैफिक एस आई ने कहा कि एक सप्ताह में ही सीमित मात्रा में रिक्शाओं को सीमित मात्रा में चला दिया जाएगा, एस पी सिटी ने ट्रैफिक एस आई को गुरुनानक मार्केट झांसी रानी के व्यापारियों से मिलकर वहां की समस्या समझने का भी निर्देश दिया।अन्य भी पूरे नगर के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।सी ओ सिटी, एस ओ सिविल लाइन, अजय सिंघल, बाबू राम मालिक, सुलखन सिंह नामधारी, कृष्ण गोपाल मित्तल, नीरज बंसल, श्रवण सिंघल, संजय मिश्रा, बलविंदर, आदि अनेक व्यापारी नेताओं ने चर्चा में प्रतिभाग किया।
निःशुल्क योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ होते हैं आहार व्यवहार और निंद्रा। जिन लोगों का आहार शुद्ध सात्विक और संतुलित होता है वे लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं। जिनका व्यवहार मधुर और सबके साथ निष्पक्षता एवं ईमानदारी का होता है वह भी स्वस्थ रहते हैं। इसी प्रकार जिनको प्रगाढ़ निद्रा आती है और जो जल्दी सो जाते हैं तथा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जग जाते हैं वह हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहते हैं। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर के निशुल्क योग साधना केंद्र की साप्ताहिक योग चर्चा में दिए। उन्होंने बताया कि नियमित योग साधना और नियमित दिनचर्या के द्वारा हम अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। हमारे शरीर में तीन प्रकार की धातु वात,पित्त और कफ होती हैं। जब यह तीनों धातुएं सम अवस्था में होती है तब हमारा शरीर स्वस्थ रहता है परंतु जब इनमें से कोई एक धातु कुपित हो जाती है तभी हम रोग ग्रस्त हो जाते हैं । इसलिए योग का पूरा पूरा लाभ लेने के लिए आहार का शुद्ध सात्विक और शाकाहारी होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने हाथ पैर और कमर दर्द को दूर करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं कराई। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओ ने भाग लिया जिसमें युवा और बच्चे भी काफी संख्या में प्रतिदिन भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। भारतीय योग संस्थान गर्मियों की छुट्टियों में बालक और बालिकाओं के लिए प्रतिवर्ष योग और संस्कार शिविर लगाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड प्रमुख नरेश कुमार प्रवीण कुमार विपिन कुमार पुरुषोत्तम शंकर हर्षवर्धन सुशील कुमार मनीष कुमार आकांक्षा अवनी आदि ने भाग लिया । योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि कल प्रातः ६रू०० वसुंधरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर में एक नए योग साधना केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।
दो दिवसीय योग शिविर का डीएसएम शुगर मिल में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डीएसएम शुगर मंसूरपुर में दो दिवसीय योग शिविर के अंतर्गत सभी के लिए सामूहिक प्रातः कालीन योग सत्र व महिलाओं एवं बच्चों के लिए सांय कालीन विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, प्रातः कालीन योग सत्र का उद्घाटन चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित द्वारा तथा सांय कालीन विशेष योग सत्र का उद्घाटन महिला क्लब अध्यक्षा रंजना दीक्षित द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया, योगाचार्य दिनेश डागर द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं एवं बच्चों को योग क्रियाएं करवाई गई और बताया की योग करने से हमारी आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जो शरीर की बाहरी खतरों से रक्षा करती है अर्थात महिलाओं एवं बच्चों के दैनिक जीवन में योग का बहुत बड़ा महत्व है, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से दिन प्रतिदिन होने वाली बीमारियों से अपने आप को काफी हद तक बचाया जा सकता है तथा योग के प्रयोग से बच्चों के शरीर का संपूर्ण विकास होता है अर्थात अपने साथ-साथ अपने संपूर्ण परिवार को निरोग एवं स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है, योग शिविर में संगीता सिंह, तारा गुप्ता, दीप्ति कुलश्रेष्ठ, सुमन यादव, रानी तिवारी, सुमन त्यागी, कुंती यादव आदि महिलाएं तथा अर्नव, अर्जुन प्रर्कश, आरव, ईशान व अन्य बच्चे उपस्थित रहे,
ें ठेकेदार की लापरवाही से मकान पर गिरा पेड
छपार।(Muzaffarnagar News) रामपुर तिराहे पर निर्माणाधीन नाले के चलते ठेकेदार की लापरवाही के चलते हाईवे किनारे खडा यूकेलिप्टस का एक बडा पेड मकान पर जा गिरा। जिससे सुनील त्यागी(खुड्डा वाले) का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एक बडा हादसा होने से बच गया। निर्माणाधीन नाले का कार्य काफी दिनों से बंद पडा हुआ है। पेड के पास से मिट्टी हटने के कारण पेड गिर गया। पीडित व आसपास के ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड एकत्र हो गई है। ग्रामीणों में नाले का निर्माण कर रहे ठेकेदार के प्रति रोष है।
प्रशिक्षण शिविर का समापन
भोपा। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। भाजपा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे पधारे वक्ताओें ने पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी के उददेश्य,सरकार के कार्यो एवं लक्ष्य तथा पार्टी की नीतियों आदि विभिन्न बिन्दुओ पर अपने विचार रखे।
प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम मे चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के आज तीसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संस्कारवान बनाती है। उन्होने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। शिक्षा ही मनुष्य को संस्कारवान बनाती है। कार्यक्रम मे पधारे मेरठ के सांसद राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार नागरिक सुरक्षा की दिशा मे बहुत काम कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मे कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। प्रदेश मे कानून का राज कायम है। उन्होने कहा कि मेरठ का सोतीगंज अवैध वाहनो के कटान आदि के लिए काफी चर्चित था। परन्तु योगी सरकार मे ऐसे तत्वों पर नकेल कसने का काम किया है। सरकार द्वारा ऐसे तत्वों पर नकेल कसी जा रही है।
त्यौहारों को लेकर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहार ईद, अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती को लेकर जनपद में कानून व्यवस्था को सुद्रढ रखने हेतु एसपीआरए अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्राधिकारी बुढाना के साथ मय पुलिस बल थाना क्षेत्र शाहपुर के मुख्य व भीड-भाड वाले स्थानों, मार्किट एरिया में फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस बल को बाजारों, मुख्य चौराहा एवम संवेदनशील स्थान आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गश्त करने तथा बिना वजह खडे युवकों/असामाजिक तत्वों/मनचलों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
शिविर का हुआ आयोजन
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) सामाजिक संस्था गोपाल ट्रस्ट की और से आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर मे सैकडो मरीजो ने अांखो की जांच करायी । इस दौरान चिकित्सकों द्वारा 150 ऑपरेशनन को चयनित किया गया। चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों की ऑख का परीक्षण कर उन्हे चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान समाजसेवी श्यामपाल भाई जी,हरीश गोयल,सचिन सिंघल,नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बलवा ड्रील रिजर्व पुलिस लाइन में कराई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रातः रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष व दिन/रात्रि में डियूटीरत कर्मचारीगणों को बलवा ड्रील करायी गयी तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया।
जनप्रतिनिधियों के किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा द्वारा समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों,विधान परिषद सदस्या श्रीमति वन्दना वर्मा,विधायक राजपाल सिंह बालियान,विधायक पंकज मलिक,विधायक प्रसन्न चौधरी के सम्मान मे गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार मे सम्मान समारोह बडे ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की व संचालन सुन्दरपाल सिह व युद्धवीर सिह द्वारा किया गया। सर्व प्रथम सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियां द्वारा चौ.चरणसिंह जी की आदमकद प्रतिमा को पुष्प मालाएं अर्पित की गयी। तत्पश्चात गायत्री मन्त्र के साथ मनोहर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रमुख संरक्षक कुंवर विजयराज, जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान, महामन्त्री सुन्दरपाल सिंह आदि के समक्ष दीप प्रज्जलवित कर तथा मॉ सरस्वती को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मंगल कार्य में संरक्षक मांगेराम वर्मा, देवीसिंह सिम्भालका संरक्षक, गजेन्द्र पाल मुख्य संपादक, डा.उदयवीर सिह संरक्षक,रामपाल वर्मा संरक्षक आदि ने जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ मे जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने जनपद जाट महासभा की गतिविधियों व उपलब्धियों से अवगत कराते हुए सभी सम्मानित जन प्रतिधिनिधियों का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जनपद महासभा का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जनपद जान महासभा के संरक्षकों व कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने अपने लोकप्रिय जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढाकर तथा जनपद जाट महासभा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के उपरान्त जाट महासभा ेक गरिमा पूर्ण मंच से खचाखच भरे सभागार मे अपने सम्बोधन मे सभी जनप्रतिनिधियों ने जाट महासभा की दशा और दिशा के सम्बन्ध मे अपने विचार व्यक्त करते हुए जाट समाज की और अधिक प्रगति की और ले जाने के लिए अमूल्य सुझाव रखे। तथा जनपद जाट महासभा के प्रति आभार प्रकट करते हुए देश और समाज के विकास के लिए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का समापन सर्वे भवन्तु सुखिनः की मंगल कामना राष्ट्रगान तथा भारत माता के जयकारो के साथ हुआ। सम्मान समारोह के आयोजन मे युद्धवीर सिह, महकार सिंह,ब्रजवीर सिह एड.,डा.रविन्द्र सिह,डा.जीत सिह, मनोज कुमार, धर्मवीर सिह मलिक,मनोज राठी, पूर्व प्रधान ब्रहमसिह, प्रबन्धक कर्नल ओमप्रकाश,तेजपाल सिंह सहरावत, संजीव कुमार पचैण्डा, संरक्षक चौ.जगवीर सिह,अनिल चौधरी मुन्नू, यशपाल सिह,चौ.भंवरपाल, ओमपाल आर्य, विरेन्द्र पंवार, चौ.सतीश बालियान सरवट ग्राम प्रधान, श्रीमति सुशीला, चौ.नरेन्द्र सिह, फल सिह, रिषीपाल सिह, विजय कुश, योगेश योगेश कुमार आदि जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
छापा में हेरोईन बरामद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईनगर में इतने बड़े पैमाने पर हेरोइन की बरामदगी होने पर हड़कंप मचा है। शनिवार देर रात गुजरात एटीएस की टीम ने किदवईनगर में हैदर के मकान पर छापेमारी कर २१० किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद होने से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। एटीएस की टीम गहनता के साथ पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस कार्रवाई के दौरान स्घ्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। वहीं एटीएस की टीम यहां से हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है।
तीन दिन पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने दिल्ली के शाहीन बाग में छापेमारी कर ९७ किलो ड्रग्स बरामद की थी। बताया गया है कि उक्त ड्रग्स अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी। आरोपितों से एनसीबी ओर गुजरात एटीएस की पूछताछ के बाद कैराना (शामली) के अहमद और दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अहमद से पूछताछ करने पर मुजफ्फरनगर के किदवईनगर निवासी हैदर का नाम सामने आया था। इसके बाद शनिवार देर रात गुजरात एटीएस ने हैदर की निशानदेही पर शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर में हैदर के मकान पर छापेमारी कर २१० किलो हेरोइन बरामद की है। टीम यहां से हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है।
२० साल पूर्व दिल्ली चला गया था हैदर
सिटी कोतवाली के किदवईनगर निवासी हैदर उर्फ चुन्नू पहले पेंटर था। करीब २० साल पहले हैदर दिल्ली चला गया था। इससे पूर्व में हैदर दिल्ली में चोरी के मामले में जेल गया था। इसके बाद हैदर शाहीन बाग में रहने लगा था।
गुजरात मे पकड़ी गई ड्रग्स में सामने आया था हैदर का नाम कुछ दिन पूर्व गुजरात एटीएस ने हेरोइन की भारी खेप बरामद की थी। उक्त मामले में जब पूछताछ हुई तो हैदर का नाम सामने आया था। तब से गुजरात एटीएस हैदर की तलाश में जुटी थी।
श्रीराम कॉलेजेज ग्रुप में एल्युमनी मिट का आयोजन
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेजेज ग्रुप में एल्युमनी मिट का किया गया आयोजन सेकड़ो स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। श्रीराम कॉलेज के सभागार में च्च्एल्युमनी मीट-२०२२ज्ज् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग ३६५ पुरातन विद्यार्थी, जो देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है, ने प्रतिभाग किया। एल्युमनी मीट कार्यक्रम को दो सत्रो में विभाजित किया गया, जिसका प्रथम सत्र परियच सत्र तथा दूसरा सत्र तकनीकी सत्र रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज चौयरमेन डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज निदेशक डॉ० निशान्त कुमार राठी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ० प्रेरणा मित्तल, पुरातन छात्र समिति के समन्वयक डॉ० मनोज कुमार मित्तल, डीन एकेडमिक्स डॉ० ओमवीर चौधरी, डीन मैनेजमेंट डा० पंकज कुमार एवं सभी एल्युमनाई (पुरातन विद्यार्थियो) ने मिल कर द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गृह विज्ञान विभाग की छात्रा तनु रानी, प्रीति पाल, मनीषा, साक्षी, सिमरन आदि ने गणेश वन्दना पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर की। इसके बाद कम्प्यूटर एप्लीकेशन की ईशिका सिंह, अवनी, खुशी, शिवम, स्पर्शपाल आदि ने सामुहिक पंजाबी नृत्य द्वारा कार्यक्रम में समा बांध दिया व वंहा उपस्थित सभी पूर्व विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पुरातन छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इस एल्यूमनाई मीट का प्रथम सत्र परिचय सत्र रहा जिसमें पुरातन विद्यार्थियों ने अपने बारे में विस्तार से परिचय देते हुए अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव सांझा किये व श्रीराम कॉलेज से जुडी भावनात्मक यादो को भी ताजा किया। उन्होने कहा कि यॅहा पढते हुए सीखी गयी विभिन्न बाते आज भी कार्य क्षेत्र में हमे बहुत मद्द दिलाती है। सभी ने बडे जोश और जज्बे से वर्तमान विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किये व पुरातन विद्यार्थियो ने कॉलिज के विद्यार्थियों को रोजगार एवं शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण मद्द देने का भी वादा किया। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए श्रीराम कॉलेज द्वारा पूर्व विद्यार्थियों की एक समिति का भी गठन किया गया।
द्वितीय सत्र तकनीकी सत्र रहा, जिसमें अलग-अलग विभागो के पुरातन विद्यार्थियों ने वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों व विभाग के प्रवक्ताओं के साथ इस सत्र में प्रतिभाग किया। इस सत्र का उद्देश्य पुरातन विद्यार्थियों के साथ वर्तमान विद्यार्थियों का परिचय कराना व कार्य क्षेत्र में वह किस प्रकार अपने जूनियर्स की मद्द कर सकते है इन सब बातों पर विचार किया गया, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रो में कार्य कर रहे पुरातन विद्यार्थियों ने कॉलिज के विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया कि व्यवसायिक क्षेत्र में सशक्त एवं मजबूत रोजगार का क्षेत्र प्राप्त करने के लिए अनेक ऐसी योग्ताऐं एवं कौशलता एवं गुणों का विकास करना जरूरी है जो कार्य क्षेत्र में आपको सशक्तता प्रदान कर सके। उन्होने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान को बढाने की सलाह देते हुए कहा कि आगे जाकर आपका तकनीकी ज्ञान आपके कार्यक्षेत्र में आपको मजबूती प्रदान करेगा, जिसकी सहायता से आपको विभिन्न रोजगार के अवसर प्राप्त होगे व आप महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकोगे।
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चौयरमेन डा० एस०सी०कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज के समय में ज्ञान के साथ-साथ व्यवहार को ज्यादा अहमियत दी जाती है और व्यवहार एक दूसरे के साथ वार्तालाप एवं मेल जोल के बाद ही बनता है। इसी व्यवहारिकता ज्ञान को बढावा देने के लिए श्रीराम कॉलेज प्रतिवर्ष एल्युमनाई मीट का आयोजन करता है, जो निश्चित ही वर्तमान एवं पुरातन छात्रों को एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होने हर्ष व्यक्त किया कि पुरातन छात्र वर्षों बाद मिल कर कैंपस में साथ बिताए दिनों को याद कर रहे है साथ ही नए छात्र-छात्राओं को करियर की संभावनाओं की जानकारी भी दे रहे है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० प्रेरणा मित्तल ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज हमेशा अपने पूर्व विद्यार्थियों को याद करता रहेगा तथा यह आशा भी व्यक्त की कि सभी पूर्व विद्यार्थी तन व मन से सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम समन्वयक डा० मनोज मित्तल ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में श्री राम कॉलिज जिस प्रकार शिक्षा को निरन्तर नये आयाम प्रदान कर रहा है उसी के साथ-साथ पुराने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों से जोडने के लिए एक छोटी सी पहल की गयी थी, जो आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुकी है। हमारे पुरातन विद्यार्थी प्रतिभाओं के धनी है व अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न उच्च पदो पर कार्यरत है तथा अपनी सेवायें प्रदान कर रहे है। ऐसे विभिन्न विद्यार्थी है जो निश्चित ही अपने जूनियर साथियों को च्च्साथी हाथ बढानाज्ज् की नीति के माध्यम से शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगे। उन्होने कहा कि अलग-अलग विभागों के विद्यार्थियों के साझा सहयोग से भविष्य में प्रोजेक्ट कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा और हमारा यह प्रयास निश्चित ही भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
इस मीट में वर्ष २००४ से लेकर अब तक के पास आउट विद्यार्थियों ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी यादों व अनुभवों को साझा किया और महाविद्यालय द्वारा की गई इस एलुमनाई मीट की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि यह सिर्फ हमारा कॉलेज नहीं है बल्कि हमारा परिवार है। यहीं से ही शिक्षा और संस्कार प्राप्त करके हम सब अपने जीवन में सफल हो पाए हैं। यहां के पूर्व विद्यार्थी विभिन्न प्रभावशाली पदों पर आसीन हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास त्यागी, विवेक कुमार, नीतू सिंह, श्रुति मित्तल, रूपल मलिक, पूजा चौधरी, गरिमा, अकांक्षा चौहान, बिन्नू पुण्डीर आदि प्रवक्तागण का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अवसर पर डॉ० सौरभ मित्तल, डॉ० विवेक कुमार त्यागी, रवि गौतम, डॉ० पूजा तोमर, प्रमोद कुमार, डॉ० अश्वनी सहित सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
बंपर फसल से मालामाल किसानः मुजफ्फरनगर सहित बिजनौर, शामली, सहारनपुर में किसानों ने पिछले सालों से ज्यादा उगाया गन्ना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों का गन्ना किसान इस बार मालामाल है। किसानों ने गन्ना रकबा तो बढ़ाया ही लेकिन औसत उपज में भी इजाफा हुआ। हालात ये हैं कि गन्ना विभाग ने गत वर्षों के आधार पर उत्पादन जो आंकलन किया खेतों में उससे कहीं अधिक गन्ना खड़ा है। बढ़े गन्ना उत्पादन से आय का आंकलन किया जा सकता है। गन्ने के हिसाब से देखें तो जिले के किसानों की झोली में इस बार ६०० करोड़, शामली के ४५ तथा सहारनपुर के ४४५ और बिजनौर के किसानों की झोली में ८०० करोड़ रुपया अधिक पहुंचेगा। इन जिलों में गन्ने की औसत उपज में भी इजाफा हुआ है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खुशहाली गन्ना उत्पादन-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपजाऊ माटी तथा सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता और अनुकूल मौसम खेती किसानों के लिए वरदान है। गंगा-जमुना जैसी सदानीरा नदियों के बीच बसा मुजफ्फरनगर विशेष तौर से गन्ना उत्पादन के लिए अहम माना जाता है। पड़ोसी जिलों शामली, बिजनौर, सहारनपुर में भी गन्ना की भरपूर फसल ली जाती है। यही इस क्षेत्र के किसानों की आर्थिक खुशहाली का राज भी है।
मुजफ्फरनगर सहित पड़ोसी चार जिलों में इस बार पिछले साल की तुलना में गन्ना उत्पादन अधिक हुआ है। किसानों ने गन्ना रकबा तो बढ़ाया ही लेकिन प्रकृति ने भी गन्ने की औसत उपज में बढ़ोतरी कर किसानों को सौगात दी। जिले की ८ चीनी मिलों तथा करीब २००० कोल्हुओं में गन्ने की पेराई चालू है। मुजफ्फरनगर सहित शामली, सहारनपुर तथा बिजनौर में हुए गन्ना उत्पादन का आंकलन करने पर यह साबित होता है।
केस-१, मुजफ्फरनगर में बढा१९३ लाख क्विंटल गन्ना
इस बार मुजफ्फरनगर में १६०८.३० लाख कुंतल गन्ना उत्पादन हुआ है। जो गत वर्ष के मुकाबले १९३ लाख कुंतल अधिक है। गत वर्ष २०२०-२१ में जिले में गन्ना उत्पादन १४१५ लाख तथा उससे एक वर्ष पूर्व १४६४ लाख कुंतल था। मौजूदा सत्र में अधिकतर गन्ना चीनी मिलों तथा अन्य इकाईयों में पैराई के लिए जा चुका है। आंकलन से अधिक गन्ना उत्पादन होने के कारण किसानों को बेसिक कोटा समाप्त हो चुका है।
गन्ना उत्पादन बढ़ने के कारण जिले के किसानों की झोली में करीब ६७५ करोड़ रुपया अतिरिक्त आएगा। गन्ना मूल्य के रूप में इस वर्ष जिले के किसानों को करीब २४०० करोड़ का भुगतान चीनी मिलों की ओर से किया जा चुका है, जबकि करीब ४६४ करोड़ का भुगतान शेष है।
केस-२, शामली में भी इस वर्ष बढा गन्ना उत्पादन
गंगा व यमुना नदियों के पानी से सिंचित होने वाला क्षेत्र शामली गन्ना उत्पादन के मामले में भी काफी आगे माना जाता है। २०१९-२० में शामली जनपद में गन्ने का उत्पादन ५३० लाख क्विंटल हुआ जबकि २०२०-२१ में उत्पादन ५४९ कुंतल पर पहुंच गया। लेकिन इस बार उत्पादन में फिर इजाफा हुआ। वर्ष २०२१-२२ में शामली में गन्ना उत्पादन ५६३ लाख क्विंटल पर पहुंच गया।
केस-३, सहारनपुर में ९७९ लाख कुंतल पर हुआ गन्ना
इस बार सहारनपुर में भी गन्ना उत्पादन का ग्राफ बढा है। आम तौर से सहारनपुर चावल उत्पादन में काफी अग्रणी माना जाता है। आंकड़ों में सहारनपुर में गन्ना उत्पादन इस बार ९७९ लाख क्विंटल हुआ। जो गत वर्ष की तुलना में १२७ लाख क्विंटल अधिक है। पिछले साल जिले में ८५२ लाख तथा उससे एक साल पहले ७७४ लाख कुंतल गन्ने का उत्पादन हुआ था। औसत उपज के मामले में भी सहारनपुर का किसान काफी भाग्यशाली रहा। यहां इस बार ८१२ क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज रही।
केस-४, बढ़े गन्ना उत्पादन से बिजनौर में अतिरिक्त खुशहाली
जिला बिजनौर गन्ना रकबे के मामले में काफी अग्रणी है। बिजनौर में इस बार २३२४७८ हेक्टेयर भूमि में गन्ने का उत्पादन किया गया। औसत उपज में तो गन्ना किसान पिछले साल की तुलना में आगे रहा ही कुल गन्ना उत्पादन भी गत दो सालों से अधिक दर्ज किया गया। पिछले साल बिजनौर में १९६३ लाख कुंतल गन्ने का उत्पादन हुआ था। जबकि इस वर्ष उत्पादन २०२१९ लाख क्विंटल है। जो की पिछले साल की तुलना में २५६ लाख क्विंटल अधिक है। जबकि २०१९-२० में गन्ना उत्पादन १९४८ लाख क्विंटल था।
उत्कृष्ट बीज एवं रोग पर अंकुश से बढ़ा गन्ना उत्पादन
जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी कहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बंपर गन्ना फसल होने के कुछ खास कारण हैं। इस क्षेत्र में गन्ना बीज की किस्म सीओ ०२३८, सीओ ०११८ सहित नई प्रजाति सीओएस १३२३५, सीओएलके १४२०१ आदि ने उत्पादन के मामले में क्रांति ला दी है। इन प्रजातियो के बीज से तुलनात्मक रूप से गन्ना उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई है। जबकि गन्ना खेती की तकनीकि में परिवर्तन ने भी किसानों को सौगात दी है।
वर्तमान में अधिकतर प्रगतिशील किसानों ने गन्ना फसल बोते समय पौधे से पौधे की लाइन के बीच ४-५ फिट का फासला रखा। जिससे गन्ने की फसल को हवा, पानी की उपलब्धता बढ़ी और उत्पादन में उसका लाभ मिला। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अधिकतर फसल इस बार रोग से दूर रही। पूरब के जिलों में लाल सड़न जैसे रोगों ने गन्ने को नुकसान पहुंचाया। गत दो वर्षों के दौरान गन्ने पर कीट का प्रकोप तथा अन्य बीमारियों का हमला कम हुआ।


