समाचार (Muzaffarnagar News)
अलग अलग मामलों में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वांछित अभियुक्त सुलेमान पुत्र बुद्धु निवासी बरला थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को बरला बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अमितराज उर्फ अमित पुत्र हीरालाल निवासी गहनी खुर्द, सरायवीर, आजमढ को जानसठ बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशमपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नईम पुत्र नसीम निवासी ग्राम नगला बुजुर्ग थाना भोपा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा द्वारा वांछित अभियुक्त वकीलू पुत्र सुल्तान निवासी सफीपुर पट्टी कस्वा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता बोपरा थाना दोघट जनपद बागपत को चरण सिंह तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
शस्त्र सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नारायण सिंह द्वारा अभियुक्त अमित कुमार पुत्र बारू सिंह निवासी रोनी हर्जीपुर थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को नहरपुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त शेरखान पुत्र फाजिल निवासी ग्राम चुडियाला थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
शराब सहित दबोचा
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश कुमार द्वारा अभियुक्त मन्साद पुत्र तौफीक निवासी रामपुरम थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मीरापुर गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।
आंगनबाडी केन्द्रो को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने का कार्यक्रम हुआ संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण किया गया। राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सभागार मुजफ्फरनगर में आंगनबाडी केन्द्रो को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत राज्यपाल की प्रेरणा से जनपद के अन्तर्गत कुल 75 आंगनबाडी केन्द्रो को गोद लिया गया। उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल के अतिरिक्त केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार डॉ0 संजीव कुमार बालियान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार, कपिल देव अग्रवाल, अध्यक्षा, नगर पालिका परिशद, मुजफ्फरनगरमती अंजू अग्रवाल, विधान परिशद सदस्यमती वंदना वर्मा, चौधरी चरण िंसंह विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रो0 संगीता शुक्ला, शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो0 एच0 एस0 िंसंह द्वारा सम्मानित अतिथि के रूप में मंच पर प्रतिभाग किया गया। माननीय मंचासीन अतिथियों के अतिरिक्त जिलाधिकारी, चन्द्र भूशण सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नरेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी, सदर, परमानन्नद झां, मुख्य चिकित्साधिकारी, महावीर सिंह फौजदार, जिला पंचायत राज अधिकारी, अनिल कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग, परमहंस मोर्य, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजेश कुमार गोंड, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, गोद लिये गये आंगनबाडी केन्द्रो की 75 अांगनबाडी कार्यकत्रियां, 09 आंगनबाडी सहायिकाएं, 18 आशा एवं 18 ग्राम प्रधान द्वारा प्रतिभाग किया गया। मंच का संचालन मुख्य विकास अधिकारी, आलोक यादव द्वारा किया गया। आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने वाली चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा 15 आंगनबाडी केन्द्र, शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय द्वारा 10 आंगनबाडी केन्द्र, बैंकिग एसोसिएन, मुजफ्फरनगर द्वारा कुल 30 आंगनबाडी केन्द्र (पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व कैनरा बैंक द्वारा 05-05 आंगनबाडी केन्द्र, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डिन बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 03-03 आंगनबाडी केन्द्र बैंक ऑफ बडौदा द्वारा 02 आंगनबाडी केन्द्र तथा बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 01 आंगनबाडी), विपुल भटनागर, अध्यक्ष, आई0आई0ए0 चैप्टर, मुजफ्फरनगर, रजनीश कुमार, अध्यक्ष, फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, सतीश चन्द गोयल, निदेशक, टिहरी ऑयरन एण्ड स्टील कास्टिंग लिमिटिड, मुजफ्फरनगर एवं संजय कुमार जैन, निदेशक, सर्वोत्तम रोलिंग मिल्स प्रा0लि0 मुजफ्फरनगर द्वारा 05-05 आंगनबाडी केन्द्रो को गोद लिया गया। कार्यक्रम के दौरान 05 अथवा अधिक आंगनबाडी केन्द्रो गोद लेने वाली 07 संस्थाओ को माननीया राज्यपाल महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10 आंगनबाडी केन्द्रो को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए खिलौना किट का वितरण राज्यपाल एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा स्वयं किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा माननीया राज्यपाल का संक्षिप्त परिचय दिया गया। तत्पश्चात राज्यपाल द्वारा अपनी उद्बोधन के दौरान सर्वप्रथम आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने वाली संस्थाओ का धन्यवाद किया गया। माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो के उत्थान हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों के अतिरिक्त समाज द्वारा भी योगदान किये जाने का अनुरोध किया गया। राज्यपाल द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वह अपने भ्रमण के दौरान आंगबाडी केन्द्र पर ड्राई राशन वितरण व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे-मील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर गर्भवती महिलाओ के पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी अवश्य करें एवं किसी भी व्यवधान की दशा में अपेक्षित कार्यवाही भी करें। राज्यपाल द्वारा ‘‘नगर‘‘ सूत्र (न-नल अर्थात जल, ग-गटर/नाली एवं र-रोड) का उल्लेख करते हुए करते हुए जनप्रतिनिधियों को इनसे सम्बंधित समस्याओ के निराकरण में व्यस्त रहने एवं अन्य आधारभूत सुविधाओ पर अपेक्षित ध्यान न दिये जाने के विशय में अवगत कराया गया। राज्यपाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक आम जन तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में किये जा रहें प्रयास का उल्लेख करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जल एवं विद्युत का समुचित उपयोग करने का संदेश दिया गया, ताकि जल एवं विद्युत का व्यर्थ उपयोग रोका जा सके। इसी प्रकार राज्यपाल द्वारा सभी लोगो को अपने बच्चो में बचत की आदत अपनाने हेतु प्रेरित किया गया ताकि विभिन्न संशाधनो को आगामी पीढी हेतु संरक्षित किया जा सके। राज्यपाल द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो के विकास पर विशेश बल दिये जाने के विषय में अवगत कराया गया कि आज हमें आवश्यकता इस बात की है कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत/प्राथमिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये। इस हेतु उपस्थित कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं शाकुम्भरी देवी विश्वद्यिलय से भी गांव/आंगनबाडी केन्द्रो से सीधे सम्पर्क की अपेक्षा की गयी। राज्यपाल द्वारा आम जीवन प्रतिशक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को यथा सम्भव प्रशिक्षण प्राप्त करने का संदेश दिया गया ताकि हम अपने अनुभाव से आगामी पीढी को भी लाभान्वित कर सके। राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर से अपेक्षा की गयी कि वह उनके आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने/सुविधा सम्पन्न बनाने के कार्यक्रम को आगे बढाने की दिशा में यथासम्भव प्रयास करेंगे। राज्यपाल के उद्बोधन के पश्चात जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा राज्यपाल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आश्वासन दिया गया कि वह आंगनबाडी केन्द्र गोद लेने/ सुविधा सम्पन्न बनाने के कार्यक्रम को आगे बढाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल की अनुमति से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।
इस दौरान राज्पाल के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,एमएलसी श्रीमति वंदना वर्मा,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार,महिला सीएमएस, जिला सूचना अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा अांगनबाडी कार्यकत्रियां शामिल रही।
समाचार (Muzaffarnagar News)
राज्यपाल ने जिला कारागार व जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के जनपद दौरे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। राज्यपाल के दौरे के चलते जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आगमन सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओ को पूर्व मे सुनिश्चित कर लिया गया। जनपद आगमन पर राज्यपाल श्रीमति आनन्दी बेन पटेल ने विभिन्न कार्यक्रमो मे शिरकत की। उनके जनपद प्रवास के कारण नगर के विभिन्न मार्गो,चौराहों तथा बाजारो मे जगह-जगह पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दूसरी और प्रशासनिक अधिकारी राज्यपाल के दौरे के कारण भ्रमण कर अधिनस्थो को व्यवस्था सम्बन्धी निर्देश देते नजर आए। डाक बंगले से प्रस्थान पर जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित सखी-वन स्टॉप केन्द्र के भ्रमण एवं निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार,सीएमएस डा.राकेश कुमार,महिला सीएमएस डा.आभा आत्रेय,डा.गीतांजलि वर्मा,डा.नवनीत बंसल,डा.पुनीत आदि मौजूद रहे। जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात राज्यपाल जिला कारागार के भ्रमण एवं निरीक्षण के लिए जिला कारागार पहुंची। इस दौरान कक्षा नौ व कक्षा बारह की छात्राएं भी जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस दौरान राज्यपाल द्वारा महिला कैदियों को साड़ी, सूट एवं उनके बच्चों को भी कपडे आदि वितरित किये गये। इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेलर कमलेश कुमार, डिप्टी जेल सुरेंद्र मोहन, प्रहलाद िंसह, डिप्टी जेलर, मेघा राजपूत, डिप्टी जेलर लक्ष्मी देवी,सुरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
कोर्ट में भाकियू अध्यक्ष हुए पेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गत २००३ को ग्राम अहलावलपुर में राष्ट्रीय किसान मोर्चे के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आज आरोपी भकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए तथा अभियोजन की ओर से गवाह पुलिस उपनिरीक्षक चंदर सेन के बयान दर्ज किए गए गवाह ने नक्शा नजरी की तस्दीक की। ऐ डी जे ११ शाकिर हसन ने मामले की सुनवाई आगामी २७ मई तक स्थगित कर दी। गत सितंबर २००३ को थाना भौराकलां के अहलावलपुर में राष्ट्रीय किसान मोर्चे के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी इस मामले में म्रतक के पुत्र पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया था सुनवाई के चलते दो की मौत हो चुकी है अब नरेश टिकैत ही आरोपी है।
राजस्थान टीम का छापा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के जिला परिषद मार्केट राजस्थान से पहुंची नारकोटिक्स की टीम की आमद से जिला परिषद मार्केट मे हडकम्प मच गया। जिला परिषद मार्केट मे छापामारी करने पहुंची राजस्थान पुलिस के साथ आये एक व्यक्ति की निशानदेही पर एक दुकानदार से पूछताछ की लेकिन राजस्थान पुलिस को कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। अक्सर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की पुलिस मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्किट में छापामार कार्यवाही करती रही है जिसको लेकर जिला परिषद के व्यापारियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रहती है। जांच का विषय यह है कि क्या वास्तव में मुजफ्फरनगर का जिला परिषद मार्किट प्रतिबंधित और एक्सपाइयरी दवाईयों का मार्किट बन गया है। यदि यह सच है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
सूत्रो के अनुसार आज सुबह प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी की सूचना पर मुजफ्फरनगर पहुंची राजस्थान से आई नारकोटिक्स की टीम हनुमानगढ से एक व्यक्ति को साथ लेकर आयी थी जिसके आधार पर उन्होंने नसीरपुर स्थित एक मैडिकल स्टोर पर व जिला परिषद मार्किट पर छापेमारी की लेकिन उन्हे किसी भी स्थान पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। ड्रग्स इंस्पैक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि राजस्थान की पुलिस एक व्यक्ति को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची थी जिसकी निशानदेही पर नसीरपुर स्थित एक मैडिकल स्टोर और उसके आवास दोनों जगह छापा मारा गया लेकिन कहीं पर भी कोई प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली और इसके बाद राजस्थान पुलिस बगैर कुछ बरामद किये राजस्थान बैरंग लौट गयी।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार अपराधियों पर शिंकजा कस रही है। इसी के चलते चौकी प्रभारी किदवईनगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम नगवा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को काली नदी पुल शामली रोड को०नगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध जनपद के थानों में लूट एवं चोरी के करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में अनेक ऐसे टेम्पू अवैध रूप से चल रहे और इस ओर न तो एआरटीओ विभाग और ना ही ट्रैफिक पुलिस कोई संज्ञान ले रही है। जबकि सूत्रों का यह भी कहना है कि इनके कागजात सही ढंग से चेक किये जायें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। ऐसा न करने से कई बार दुर्घटना को भी न्यौता मिल जाता है। मीनाक्षी चौक पर टेंपो और बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें बाइक के आगे के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल जिसके बाद टेंपो चालक हुआ मौके से फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सा में भर्ती कराया। इस तरह से यदि समय रहते अवैध टैम्पू चलाने वालो पर कार्यवाही न हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्यौता मिल सकता है।
चाकू सहित दबोचा
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० सुखबीर सिंह की टीम द्वारा चैंकिग के दौरान अभियुक्त जुनैद पुत्र जमशेद नि० सैनीनगर थाना खतौली मु०नगर हाल पता बिलाल मस्जिद के सामने धोबी का मकान इस्लामाबाद भूड थाना खतौली मु०नगर को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया वैधानिक कार्यवाही करते हुए मामला पंजीकृत कराया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुखबीर सिंह, का० सन्नी अत्री, उ०नि० हरपाल सिंह शामिल रहे।
बढ़ती गर्मी से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वेस्ट यूपी में गर्मी चरम पर है। नगर में तेज धूप के कारण निकलना भी दुर्भर हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लू का सामना भी करना पड रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। वहीं बृहस्पतिवार को भा दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई थी।
गर्मी का रिकार्ड लगातार बढता जा रहा है जैसे जैसे मई का माह बीतता जा रहा है वैसे वैसे गर्मी भी उफान पर पहुंच रही है। गर्मी का आलम यह है कि दिन में निकलने से व्यक्ति परहेज कर रहा है और अगर निकलना भी पड रहा है तो बचाव के साथ निकल रहा है। उफ ये गर्मी! मई के महीने में गर्मी अपने सारे पुराने रिकोर्ड तोडने में लगी है। सडकों पर तेज धूप और घर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी से बचाव को लोग हर मुमकिन कोशिशों में लगे है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी गर्मी से निजात मिलती नजर नही आ रही है।
इस बार गर्मी पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड चुकी है। गर्मी का आलम यह हो चला है कि न दिन में चौन है और रात में। सवेरे दिन निकलते है आसमान में से तेज धूप के साथ आग बरसनी शुरू हो जाती है। जैसे जैसे सूर्य सिर में ऊपर पहुंचता है तो गर्मी पूरी तरह से असहनीय हो जाने से लोगों का सडकों पर निकलना भी दुभर हो जाता है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप इस कदर रहता है कि सडकों और बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है। बाजार की बात करे तो दोपहर १२ बजे से करीब २ बजे तक इक्का दुक्का लोग की जरूरी कामों से नजर आते है। दुकानदार भी बिना ग्राहकों के खाली बैठे दिखाई पडते है। जैसे जैस धूप का कहर कम होता है तो लोग अपने कार्यो से बाजार की ओर निकलते है। रात्रि में भी इन दिनों इतनी उमस बढने लगी है कि घरों में भी सुकून नही मिल पा रहा है। पंखों की हवा गर्म और कूलर तथा एसी भी फेल होते दिखाई पड रहे है। गर्मी से बचाव को लोग लाख जतन कर रहे है, लेकिन सभी फेल हो गए है।
तीन दिन तक झुलसाने वाली गर्मी
शुक्रवार से अगले तीन दिन तक लू की स्थिति बनेगी। दिल्ली में भी अधिकतम पारा ४४ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वीरवार को बारिश होने की संभावना। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार १५ मई से राज्य में मौसम में आएगा बदलाव। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हलका हिमपात भी सकता है। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में शुष्क रहेगा मौसम। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जम्मू कश्मीर में कुछ दिनों तक तापमान सामान्य रहने के बाद इस सप्ताह फिर से ४० डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना। फिलहाल, बारिश के आसार नहीं। मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी होगी बढ़ोतरी।
निःशुक्ल कैम्प 14 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के २३ वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, १४ मई २०२२ को प्रातः ९ः०० बजे से दोपहर १२ बजे तक, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, ’आंखों का निशुल्क विशाल कैंप आयोजित किए जाने के संबंध में संगठन की, कॉर्डिनेशन की बैठक, संगठन के कार्यालय, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों को संबंधित व्यवस्थाएं सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन, युवा प्रदेश महामंत्री जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, नगर महामंत्री सुमित गर्ग, स. तरणजीत सिंह, मोहित मलिक, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, नई मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रभारी कमल किशोर गोयल, विनोद अग्रवाल, डाक्टर कमल गुप्ता, अजय गर्ग, डाक्टर विवेक, विमल गुप्ता,अंकुर जैन, अमित अरोरा, विनीत जैन,इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, प्रमोद गोयल, संजय गर्ग, सौरभ नरूला, सोहन लाल गर्ग, कुलदीप मित्तल, मयंक गर्ग, विवेक कुचछल, नवीन मित्तल आदि अनेकों पदाधिकारियों ने अपनी व्यवस्थाओं व जिम्मेदारियों को सहर्ष स्वीकार किया और अपनी कार्य योजनाएं सुनिश्चित करने में लग गए।
सेवा दारों का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक भगत सिंह रोड़ पर हुई। इस बैठक में संगठन के काम काज, भावी योजनाओं व कार्यक्रमों के अलावा संगठन के विस्तार पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने की तथा संचालन महासचिव राजकुमार रहेजा ने किया।
बैठक में रेलवे स्टेशन पर नियमित चलने वाली महाकाल लंगर सेवा, जो कोविड के समय 28 मई 2020 को शुरू की गई थी, के संयोजक सेवादार महेंश बाटला व प्रमुख सेवादार सचिन खुराना को पटका पहना कर, उनका स्वागत कर, उन्हें प्रशास्ति पत्र दिया गया। दोनों सेवादारों ने नगर की जनता से आहवान किया वे प्रतिदिन संध्या समय लंगर सेवा को स्वंय देखें व अपना कीमती योगदान भी दें।
बैठक में सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता, सागर अरोरा, राजीव गर्ग, डा0 संजय अग्रवाल, नितिन कुच्छल, अरूण सपरा, संजय गोयल, शिव कुमार त्यागी, दीपक शर्मा, मुनीश शर्मा, हरबीर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मोरना। (Muzaffarnagar News) विकास खण्ड मोरना मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय शुक्रतारी, प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर, प्राथमिक विद्यालय बहुपुरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शुक्रतारी का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी मोरना द्वारा किया गया। विकास खण्ड मोरना मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय शुक्रतारी, प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर, प्राथमिक विद्यालय बहुपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय शुक्रतारी का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी मोरना अनिल कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षित प्रा० विद्यालय फिरोजपुर, बहुपुरा के परिसर की सफाई कराने के लिए ग्राम प्रधान से आग्रह किया गया । छात्रो का शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया । डी बी टी की धनराशि से कम से कम एक-एक ड्रेस सभी छात्र बनवाए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावको की बैठक करने के निर्देश दिए गए। मिड डे मील मीनू के अनुसार बनवाया जा रहा है। पंचायत द्वारा प्राथमिक विद्यालय शुक्रतारी मे आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत एक कक्ष मे काम कराया जा रहा है।
विद्युत व्यवस्था में प्रदेश में होंगे व्यापक सुधारः तोमर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बताया कि बिजली की आपूर्ति पहले से बेहतर है। सरकार प्रयास कर रही है कि सभी सरकारी दफ्तरों पर सोलर एनर्जी से कनैक्शन दिये जाये ताकि बकाया बिलों की समस्या का भी हल हो सके। उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मचारियों के अवकाश लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी दी जायेगी। सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारें से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि शिवचौक पर अंडरग्राउंड बिजली की व्यवस्था कराने के लिए सर्वे का काम चल रहा है और केंद्र के सहयोग से इसे शीघ्र ही पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के नलकूप पर मीटर अवश्यक लगाये जा रहे है ताकि ऊर्जा की वास्तविक खपत का पता चल सके लेकिन उन्हे बिजली में अवश्यक छूट मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार उत्तर प्रदेश में एडवांस टैक्नोलोजी अपना रही है और अगले छह माह में इसमे बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने लाइन लास कम करने और विभाग में सुधारने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि जहां जैसी शिकायते होगी उन्ही के अनुसार विभाग में स्थानान्तरण भी किये जायेंगे और विंड ऊर्जा पर सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डा. देशबंधु तोमर, समाजसेवी भीमसैन कंसल, अचिन्त मित्तल, नितिन मलिक, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व सभासद संजय गर्ग, पूर्व सभासद पवन अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, विजय वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समीक्षा बैठक हुई आयोजित
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी द्वारा समस्त संकुल प्रभारी की समीक्षा बैठक आहूत की गई। खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी पवन कुमार भाटी द्वारा समस्त संकुल प्रभारी की समीक्षा बैठक आहूत की गई, उसमें स्कूल चलो अभियान कायाकल्प नामांकन विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति अध्यापक उपस्थिति पर चर्चा की गई, समीक्षा बैठक में संकुल प्रभारियों के साथ-साथ बीआरसी का स्टाफ कंप्यूटर ऑपरेटर, ई०एम०आई०एस० इंचार्ज सहायक लेखाकार एवं कंप्यूटर सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कीट के प्रकोप से रखे बचाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में आम की अच्छी उत्पादकता सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि आम की फसल को सम-सामयिक रूप से हानिकारक कीटों एवं रोगों से बचाने हेतु उचित समय पर प्रबन्धन किया जाये। फल मक्खी कीट का प्रकोप मई माह से जुलाई तक होता है , जिससे आम की फसल को काफी क्षति होती है । अतएव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग , उ0प्र0 द्वारा बागवानों को इस कीट के प्रकोप के नियंत्रण हेतु निम्नलिखित सलाह दी जाती हैः-
आम के फल मक्खी कीट आम के फलों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुचाने वाला कीट है । इस कीट की सूड़ियाँ आम के फलों के अन्दर घुस कर गूदे को खाती हैं , जिससे फल खराब हो जाता है । इस कीट की रोकथाम के लिए मिथाइल यूजिनॉल 0.1 प्रतिशत ( 1.5 मिली लीटर प्रति लीटर पानी ) $ मैलाथियॉन 0.2 प्रतिशत ( 2.0 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी ) का घोल बनाकर 8-10 जगह प्रति हेक्टेयर के हिसाब से चौड़े मुँह की शीशी / डिब्बों में भरकर पेड़ों पर लटका देने से नर मक्खियाँ आकर्षिक होकर मैलाथियॉन कीटनाशी के प्रभाव से नष्ट हो जाती हैं । इस प्रकार आम के फल मक्खी कीट के प्रकोप से बचाव हेतु बागवान भाई सम सामयिक उपाय कर अपनी फसल को सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रख सकते हैं ।
किसान भाई यह देख लें कि आम फल का रंग हल्का पीला या चाकू से काटने पर आम का गूदा हल्का पीला हो जाये , तो यह खाने लायक हो जाता है । आम को पकाने के लिए बाजार में इथरल सोल्यूशन उपलब्ध है । सर्वप्रथम आम को ठण्डे पानी से धो लिया जाये , उसके उपरान्त 100 से 500 पी0 पी0एफ0 ( 100 मिलीग्राम / लीटर पानी ) इथरल अथवा इथेफॉन का सोल्यूशन तैयार करने के उपरान्त आम को 15 मिनट के लिए डुबो दें तत्पश्चात् आम को छाया में सुखाकर कमरे के तापमान पर भण्डारित कर लें । इस प्रकार यह आम 1 से 3 दिन तक में पक कर तैयार हो जाता है । किसान भाइयों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे कृपया आम को ग्रेडेड कर बाजार में बिक्री हेतु ले जायें । इससे उन्हें अच्छे दाम प्राप्त होंगे ।
कीटनाशक के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियाँ
1. कीटनाशक के डिब्बों को बच्चों व जानवरों की पहुँच से दूर रखना चाहिए ।
2. कीटनाशक का छिड़काव करते समय हाथों में दस्ताने , मुँह को मास्क व आँखों को चश्मा पहनकर ढक लेना चाहिए , जिससे कीटनाशी त्वचा व आँखों में न जाय ।
3. कीटनाशक का छिड़काव शाम के समय जब हवा का वेग अधिक न हो तब करना चाहिए अथवा हवा चलने की विपरीत दिशा में खड़े होकर करना चाहिए ।
4. कीटनाशक के खाली पाउच/डिब्बों को मिट्टी में दबा देना चाहिए।
अधिकारी कार्यालय – जिला उधान/विज्ञप्ति/गुजफ्फरनगर पत्राक 166-67 दिनांक 10-05-2-22
छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) द दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित गणित मेले में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने उल्टी गिनती, उल्टे पहाड़े, गणित विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। मेले में श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर विचार, गणित से संबंधित मॉडल जिनमें घर पर प्रयोग होने वाली वस्तुओं जिनकी आकृति गणित से संबंधित थी, उन वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। माप तौल आदि विषयों से संबंधित इस मेले में प्रतियोगिताएं रखी गईं। इस गणित मेले में विद्यालय के अध्यापकों ने छात्रों को गणित से संबंधित बहुत सारी जानकारी दी। समझाया कि बच्चे खेल ही खेल में किस प्रकार गणित विषय की बारीकियों को आसानी से समझ सकते हैं।
अध्यापक गुरप्रीत सिंह व धीरज गोयल ने छात्रों के मन से गणित के डर को भगाने के लिए उन्हें विभिन्न तरह की गणित संबंधी छोटी-छोटी विधियों की जानकारी दी। छात्रों को गणित विषय में काफी मदद मिलेगी। विद्यालय की ब्रांच हेड जसबीर कौर ने बताया कि विद्यालय में गणित मेले का आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आज के समय में विद्यार्थी जो गणित विषय से दूर भागते हैं, वे खेल-खेल में इस विषय को सीख सकें। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने छात्रों की मेहनत की प्रशंसा की।
3 वर्ष की गोकश को मिली सजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की अदालत ने हत्या के इरादे से गोवंश चुराते मौके से पकड़े गए एक आरोपित को दोषी ठहराते हुए ३ साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला में १८ अप्रैल २०१८ को एक व्यक्ति को गली से गाय चोरी कर गाड़ी में डालकर ले जाते दबोच लिया गया था। इस मामले की एफआइआर स्थानीय निवासी जितेन्द्र ने मौके से पकड़े गए इरफान निवासी गहराबाग शहर कोतवाली क्षेत्र के विरुद्ध कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोवंश बरामद कर आरोपित का चालान कर गोवध तथा चोरी माल बरामद करने की धाराओं में जेल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम प्रथम प्रशांत कुमार की कोर्ट में हुई। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपित इरफान को सुसंगत धाराओं में दोषी ठहराते हुए ३ साल कैद की सजा सुनाई। दोषी पर १ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अलग अलग मामलों में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वांछित अभियुक्त सुलेमान पुत्र बुद्धु निवासी बरला थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को बरला बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अमितराज उर्फ अमित पुत्र हीरालाल निवासी गहनी खुर्द, सरायवीर, आजमढ को जानसठ बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशमपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नईम पुत्र नसीम निवासी ग्राम नगला बुजुर्ग थाना भोपा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा द्वारा वांछित अभियुक्त वकीलू पुत्र सुल्तान निवासी सफीपुर पट्टी कस्वा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता बोपरा थाना दोघट जनपद बागपत को चरण सिंह तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
शस्त्र सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नारायण सिंह द्वारा अभियुक्त अमित कुमार पुत्र बारू सिंह निवासी रोनी हर्जीपुर थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को नहरपुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त शेरखान पुत्र फाजिल निवासी ग्राम चुडियाला थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
शराब सहित दबोचा
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश कुमार द्वारा अभियुक्त मन्साद पुत्र तौफीक निवासी रामपुरम थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मीरापुर गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 23 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।


