News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को विभिन्न मामलों में किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई वांरटी गिरफ्तार किये। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अभियुक्त गण अमजद, इकराम पुत्रगण उस्मान निवासी मौ0 खेडा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 लोकेन्द्र पाल द्वारा विद्युत अधि0 के अभियुक्त बालेश्वर पुत्र बामूला निवासी ग्राम कैल्लनपुर थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 हरस्वरूप गौतम द्वारा वांछित अभि0 अमित पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पिपलहेडा थाना खतौली मु0नगर को मशकन से गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखबीर सिंह द्वारा आर्म्स एक्ट के वारण्टी अभियुक्त इसरार पुत्र अ0 अजीज सैफी नि0 नई आबादी थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

कई को अवैध शस्त्रों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त का0 सन्नी अत्री द्वारा अभि0 रोहित कुमार पुत्र जयपाल निवासी गीतापुरी भूड थाना खतौली मु0नगर को मय 01 तमंचा के राजेश फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर जनता के व्यक्तियों द्वारा अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ टिनू पुत्र सोहनवीर नि0 ग्राम जागाहेडी थाना तितावी मु0नगर को गिरफ्तार कर थाना खतौली पुलिस के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

 

मूर्ति खंडित प्रकरण में मिली जमानत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने दुर्गा मंदिर में मूर्ति खंडित करने के आरोपित को जमानत प्रदान करदी है। दो माह पहले थाना तितावी क्षेत्र के गांव बघरा में मंदिर खंडित होने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपित याकूब व फारूख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कई दिन तक मंदिर परिसर व आसपास पीएसी का डेरा रहा था।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा के पूर्व प्रधान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि ११ अप्रैल २०२२ को प्रातः ९ बजे जब वह दुर्गा मंदिर के करीब से गुजर रहा था। दो व्यक्ति मंदिर में धार्मिक नारेबाजी करते हुए मूर्ति खंडित कर रहे थे। आरोप था कि जब उन्होंने उनका विरोध किया तो एक आरोपित याकूब ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास किया।
दुर्गा मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर पर गांव बघरा में बवाल हो गया था। पुलिस व पीएसी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपित याकूब तथा फारूख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता की और से प्रार्थना प्रार्थना पत्र देकर याकूब की जमानत की याचना की गई थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए जानलेवा हमला, धार्मिक विद्वेष फैलाने सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार याकूब को ५० हजार रुपये की जमानत राशि पर रिहा करने का आदेश जारी किया।

 

कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न2 2 11Zon 2 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार मे जनपद जाट महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख संरक्षक व चुनाव अधिकारी कुंवर विजयराज सिंह ने ननवगठित कार्यकारिणीं के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, संगठन हित मे विभिन्न मुददो पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। तथा विभिन्न सुझाव भी दिए।
नवगठित कार्यकारिणी मे अध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव ओंकार सिंह अहलावत, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबन्धु को चुना गया। इसके साथ ही अनिल कुमार चौधरी उर्फ मुन्नू को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक कुंवर विजयराज सिंह, रामपाल वर्मा संरक्षक, मांगेराम वर्मा संरक्षक,प्रियव्रत आर्य संरक्षक, ओमपाल सिंह संरक्षक, विजय कुश, धर्मवीर मलिक, सोमपाल सिंह प्रधान, देवेन्द्र सिंह भुम्मा, डा.जीतसिंह तोमर,महकार सिंह, युद्धवीर सिंह, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, संतोष वर्मा,अरविन्द मलिक, प्रवेन्द्र दहिया, देवेन्द्र सिंह अहलावत डायरेक्टर आदि पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान गांव सावटू, सुन्दरपाल सिंह उपाध्यक्ष बेलडा, श्यामपाल सिह चेयरमैन उपाध्यक्ष गांव दौलतपुर, देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जट मुझेडा,धर्मवीर सिंह मलिक उपाध्यक्ष गांव फुगाना, सोमपाल सिह उपाध्यक्ष गांव भौराकला, युद्धवीर सिंह वरिष्ठ सचिव गांव बोपाडा, ओमकार सिंह अहलावत महासचिव गांव मोघपुर, अनिल कुमार चौधरी मुन्नू प्रेस प्रवक्ता गांव वजीराबाद, यशपाल सिंह विश्वबन्धु कोषाध्यक्ष गांव युसुफपुर, संगठन सचिव संतोष कुमार वर्मा गांव जंधेडी, कल्याण सिंह सचिव गांव मदौड, महकार सिंह सचिव गांव युसुफपुर, गजेन्द्रपाल सिंह लेखा निरीक्षक गांव एलम, देवेन्द्र तोमर कानूनी सलाहकार गांव मखियाली, दरोगा जी रणधीर सिंह गांव सोटटा, ब्रिजेश चौधरी सदस्य, मनोहर सिंह राणा सदस्य मीरापुर खुर्द, डा.जीत सिंह तोमर बेलडा, कृष्णपाल सिंह निर्वाल साल्लाखेडी, मनोज राठी गांव कूकडा,डा.अजय पाल सिंह मुजफ्फरनगर, अरविन्द मलिक डूंगर, मनोज कुमार बूडपुर जट, कुलदीप सिवाच खानुपुर, प्रवेन्द्र दहिया गांव जडौदा, मनोज कुमार सन्तोष विहार,सचिन कुमार गांव गोयला, प्रवेन्द्र सिह गांव जौहरा शामिल रहे।

 

राहगीरों को पिलाई शिकंजी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मौजूदा समय में पड रही भयंकर गर्मी में आज अनेक गणमान्य नागरिकों ने आते-जाते राहगीरों को शिकंजी पिलाई। शिव चौक पर किये गये इस जनहित के कार्यक्रम की सभी ने जमकर प्रशंसा की। मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में पड रही भयंकर गर्मी में आते-जाते नागरिकों की सुविधा के लिये शिव चौक पर ठंडी शिकंजी वितरित की गई। शिकंजी वितरण कार्यक्रम की सभी ने जमकर प्रशंसा की है। इस अवसर पर भाजपा नेता यशपाल पंवार, लक्षय, सागर वर्मा, सागर, मोनू, सचिन एवं मनीष वर्मा आदि ने अपने हाथों से आते-जाते राहगीरों को शिकंजी का वितरण किया।

 

जिलाधिकारी का जताया आभार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  विकासखंड बघरा के ग्राम पंचायत लखान में ग्राम के मुख्य रास्ते पर गत २५ वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के निस्तारण पर समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी का बुके देकर आभार प्रकट किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जन सुनवाई उपरांत विकासखंड बघरा की ग्राम पंचायत लखान में २५ वर्ष से गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या थी जिसको ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण वासियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त समस्या का निस्तारण कराया। जिसके उपरांत ग्राम प्रधान योगेंद्र, राम तीरथ पुंडीर, कुंवर पाल शर्मा, राज सिंह, पंकज गर्ग, राम रतन एडवोकेट सहित अन्य ग्रामीण वासियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय का बुके देकर आभार प्रकट किया गया। जिस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

 

कार्यवाही की मांग, सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट मंच के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो एवं समाज के गणमान्य लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमे अवगत कराया गया कि जनपद बागपत के ग्राम बाछौड निवासी महक सिह पांचाल व उसकी धर्मपत्नि श्रमीति गीता पांचाल,कु0,प्रीति पांचाल का कुछ लोग दबिश के नाम पर उत्पीडन कर रहे थे। 24 मई 2022 को आरोपियो ने घर मे घुसकर कु.स्वाति, कु.प्रीति व उनकी मां श्रीमति गीता के साथ मारपीट व गाली गलौच कर बदसलूकी की। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे नरेश पांचाल पूर्व प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री, जयपाल पांचाल,स.बलविन्द्र सिह सल्ल, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  तेज रफ्तार ने आज फिर एक युवक की जान ले ली और ८ लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया, जहां वो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसा मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में हुआ, जहां हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल, ये हादसा बुढ़ाना कोतवाली इलाके के अली अटेरना के पास उस वक्त हुआ, जब तेज गति से आ रही इको गाड़ी ईंटों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने घायलों को कार से निकाला और तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया, जहां कार सवार एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार सवार हरियाणा के पानीपत से यूपी के बिजनौर जिले में जा रहे थे। कार की स्पीड तेज थी और वो अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर-ट्रॉली से जा टकराई और ये हादसा हो गया। हादसे में घायल ८ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अब शिवचौक तक सीमित संख्या पर ई-रिक्शा चलेंगीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित क्षेत्र जहां रिक्शाओं को प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया था वहां आज एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में ३० ई रिक्शा को चलाने का परमिशन व दिशा निर्देश दिया वही शिव चौक से एसपी ट्रैफिक व व्यापारियों ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शाओं को प्रतिबंध क्षेत्र में चलाने का शुभारंभ किया ओर व्यापारियों ने प्रशासन का धन्यवाद अदा किया। दरअसल ई रिक्शाओं से शिव चौक क्षेत्र में अत्यधिक जाम लगने के कारण इस क्षेत्र में ई रिक्शाओं के संचालन पर जिला प्रशासन ने प्रतिबन्ध लगा दिया था। जिससे आम लोंगो को बड़ी राहत मिली थी लेकिन व्यापारियों को इससे नुकसान हो रहा था। क्योकि उनका मानना था कि ई रिक्शा इस क्षेत्र में प्रतिबन्ध होने के कारण खरीदार उन तक नही आ पा रहे। जिसके चलते उनको आर्थिक हानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों के जबरदस्त दबाव के चलते बरहाल आज इस प्रतिबंध में छूट देते हुए ट्रेफिक एसपी द्वारा ३० ई रिक्शाओ को इस क्षेत्र में आने जाने की परमिशन दे दी गयी।

 

दो सट्टा माफियाओं को धर दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार सट्टे के कारोबारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है। शाहपुर थाना प्रभारी राधे श्याम यादव की सट्टेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। शाहपुर पुलिस ने दो सट्टेबाजों को अलग अलग जगह से किया गिरफ्तार। सट्टेबाज सलेकचंद के कब्जे से ८७५ रुपये व सट्टा पर्ची व चुन्ना के कब्जे से ३५० रुपये व सट्टा पर्ची बरामद।
शाहपुर पुलिस ने सट्टेबाज सलेकचंद पुत्र श्यानू नि० निरमानी व चुन्ना पुत्र हनीफ शाहपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

दो वारंटी किये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का काम कर रही है। वहीं शाहपुर पुलिस ने महिला सहित दो वारण्टी गिरफ्तार किये। शाहपुर थाना प्रभारी राधे श्याम यादव चुन चुन कर खिला रहे है अपराधियो को जेल की हवा।शाहपुर पुलिस ने दबिश के दौरान दो वारंटियों को किया गिरफ्तार। शाहपुर पुलिस ने वारण्टी रमेश पुत्र श्यामा,सरोज पत्नी रमेश गोयला को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

उर्वरको की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक कर सहकारी समितियो पे उर्वरको की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक कर सहकारी समितियो पे उर्वरको की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की। बैठक में इफको ,कृभको प्रतिनिधि ,पी सी एफ,डी सी डी एफ के जिला प्रबंधक ,जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि समितियो को प्राथमिकता के आधार पे उर्वरक प्रेषण सुनिश्चित करे और कही भी इसकी कमी ना हो क्योंकि बफर गोदाम में पर्याप्त यूरिया, डी ए पी उपलब्ध है।

 

अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक एडवोकेट संजय शर्मा के आवास नई मंडी पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पंडित रामानुज दुबे ने की। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव राणा के निर्देशानुसार एडवोकेट संजय शर्मा को अखिल भारत हिंदू महासभा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानूनी सलाहकार पद पर मनोनीत किया गया तथा नवीन अरोरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शिवा सिंगल युवा सशक्त दल ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकारिणी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष डॉ सतीश ने कहा की शिवरात्रि कावड़ यात्रा में अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से १ सप्ताह का निशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा और हरियाली तीज आने वाली है, इसके उपलक्ष्य में संगठन के ११ सदस्य प्रतिनिधि दुकानदारों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करेंगे कि महिला त्यौहार में महिलाओं को रोजगार दें और महिला ही कार्य करें । उन्होंने बताया की राष्ट्रीय कार्यालय बिरला हाउस मंदिर मार्ग नई दिल्ली है, अन्य कोई संपर्क कार्यालय अधिकृत नहीं है। बैठक में पंडित रामानुज दुबे ,वरिष्ठ हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल, जिला अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष भूपन शर्मा, ख्याली शर्मा, नवीन अरोरा, सचिन शर्मा,शिवा सिंगल ,योगेश शर्मा , राजेंद्र शर्मा आदि रहे उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में जनता दर्शन में सुनी जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उक्त जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अजय कुमार तिवारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

हिंदू कन्या का निष्काम सेवा समिति ने कराया विवाहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  माता वाले मन्दिर नई मण्डी में निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया जिसमें कन्या पक्ष कु. लनिता पुत्री स्व श्री श्याम लाल निवासी बहलना मुनगर का विवाह छोटू पुत्र श्री इमरता निवासी हपार जिला मुजफ्फरनगर के साथ सम्पन्न कराया। समिति के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल जी व महामंत्री अजय गर्ग जी ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिन्दू निर्धन कन्याओं की शादी कराना है समिति के सदस्य अनिल गर्ग जी ने कहा कि यह शादी इस संस्था के द्वारा की जा रही ५८ वी शादी है। समिति के कोषाध्यक्ष राहुल सिपल जी ने कहा की जो भी हिन्दू निर्धन परिवार अपनी पुत्री का विवाह कराना चाहता हो तो वह समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है उसकी शादी अवश्य करायी जायेगी।
इस अवसर पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने बर तथा बधु को आर्शीवाद दिया तथा कन्या को विदा करते हुए घरेलू सभी सामान गृहस्थी चलाने के लिये दिया तथा उनके जीवन के लिये मंगल कामना की। विवाह समारोह में समिति के संजय मित्तल ब्रज गोपाल छारिया, विनित गोयल, मित्तल टैन्ट, राकेश जैन, डा. राकेश अग्रवाल, डा.सुधीर लूथरा, मुकेश बिन्दल, सत्य प्रकाश मित्तल, दिनेश बिहारी, जर्नाधन बंसल, विनय गुप्ता, गुप्ता होजरी, नीरज जी, प्रदीप गोयल, युन्नु मुन्नु दिनेश गोयल, गंगा सागर, नन्द किशोर, सचिन कुमार, रवि वर्मा, अशोक जी मुकेश सिपल, विनय बसल, संजय गुप्ता, मनीष जी, नवीन बसल, सुशील सिल्लो, धीरज महेश्वरी, राजेश गुप्ता, अवनीश तायल, दलीप मलिक, आन्नद जी, उमेश बंसल, विक्की जी, अमित गोयल, सुबोध जैन, महेन्द्र जी. राजू गोयल, आदित्य भरतिया, अभिषेक कुच्छल, प्रमोद त्यागी, अजित गोयल, प्रवीण कुमार पुनीत गोयल, राजेश मित्तल, गुरजीत सिंह, दीपक जी, प्रमोद कुमार, पद्म चन्द, सुधीर ऐरन, पंकज राजवंसी, भानू प्रताप, मनमोहन बत्रा, सतीश गोयल, सुधीर अग्रवाल, सिद्वार्थ अग्रवाल, संजीव मित्तल नरेश जी, विमल सूद, अविनाश तोमर, अनुज जैन, अनुभव जी, मेघराज, संदीप जी, सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा सुरेन्द्र मोहन कपूर. बी. एम. गुप्ता विनोद अग्रवाल अमरीश अग्रवाल जी सभी ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया !

 

भारतीय किसान यूनियन तोमर पुरकाजी ब्लॉक पर करेगा धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि एक सभा रामपुर कार्यालय पर हुई जहां भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभा में मोजूद सभी किसानों कि समस्याओं को सुना किसानों ने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन आज के हालात से लगता है हमारा देश कुर्सी देश बन गया है क्योंकि हमारे देश प्रदेश में किसान और मजदूर कि कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है और मंहगाई कि मार किसान और मजदूर बुरी तरीके से जूझ रहा है और यही कारण है कि हर साल किसान आत्महत्याएं कर रहा है और किसान हमारे देश कि रीढ़ कि हड्डी है अगर किसान खुश नहीं होगा तो हमारा देश खुशहाल कभी नहीं हो सकता गांव से होकर हमारा देश कि तरक्की का रास्ता जाता है इसलिए देश को अगर खुशहाल रखना है देश और प्रदेश कि सरकार किसान हित में काम करना होगा और जो वादे चुनाव से पहले किए थे वो पुरे करने होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों कि छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को उठाने का काम कर रहा है चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि संगठन ८ जून को किसानों कि समस्याओं को लेकर पुरकाजी ब्लाक पर धरना प्रदर्शन करेगा सभा के बाद कोमल शर्मा को पुरकाजी युवा ब्लाक प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी महबूब विपीन चौधरी योगिन्द्र शर्मा सलमान नरेश तोमर आदि लोग मोजूद रहे।

 

राष्ट्रीय जाट महासभा ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष सागर नेहरा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिसमे अवगत कराया गया कि आर्थिक एवं शिक्षित तौर पर पिछडे जाट समाज को केन्द्र में, अन्य पिछडा वर्ग कि सूचि मे शामिल करते हुए आरक्षण का लाभ दिया जाए। देश मे किसी भी भरती परीक्षा के लिए होने वाली परिक्षा के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केन्द्रो कि अधिकतम दूरी 125 किमी के अर्न्तगत ही रखी जाए। हाल ही मे उत्तर प्रदेश मे 2021 दरोगा भरती मे सामने आई कथित धांधली की न्यायिक जांच करायी जाए। कोरोना के कारण पिछले 2 सालो से सेना भर्ती न होने के कारण आयु सीमा समाप्त कर चुके युवाओं को सेना भर्ती मे आयु मे 2 वर्ष की छूट दी जाए। इस दौरान अक्षय पंवार, विक्की चौधरी, पीयूष सहरावत, शिवाजी चौधरी, लक्ष्य विश्नोई, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

अब महिला पुलिसकर्मी भी करेंगी बीट पर कामAbhishek Yadav Ssp
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह अब महिला पुलिसकर्मी भी क्षेत्र में काम करती दिखाई देंगी। उन्हें बीट का काम सौंपा गया है। वह महिला उत्पीड़न से संबंधित हर मामले में बारीकी से निगाह रखेंगी। अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराएंगी। एसएसपी ने सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों की बीट पर तैनाती की है। उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभी तक यह करती थी कार्य
जनपद का कोई ऐसा थाना नहीं है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। कई थाने तो ऐसे है जहां पर दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी तैनात है। थानों में इनसे पहरे की ड्यूटी ली जाती थी। महिला व कोरोना हेल्प डेस्क पर भी इनकी ड्यूटी रहती है। जब भी कोई पीड़ित महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचती थी उसके साथ महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारी ही बात करती थी। इसके बाद मामला थाने के मुंशियों व थाना प्रभारी तक पहुंचता था।
महिला पुलिसकर्मी बनाएंगी बीट बुक
नए आदेश के अनुसार जिस महिला पुलिसकर्मी की बीट पर तैनाती होगी वह अपनी बीट बुक भी तैयार करेगी। उसने महिला पुलिसकर्मी द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा होगा। इस बीट बुक को अधिकारी चेक करेंगे।
कार्रवाई के बाद भी पहुंचेंगी घर
दरअसल थाने शिकायत पहुंचने के बाद उसका जैसे तैसे निस्तारण भी करा दिया जाता है। पीड़िता को संतुष्ट भी किया जाता है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद थाना पुलिस मामले को भूल जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई व्यवस्था के चलते अब महिला पुलिसकर्मी इसके बाद भी पीड़िता के घर पहुंचेंगी और उसने जानकारी लेंगी कि कहीं उनको बाद में तो कोई परेशानी नहीं हुई है।
हल्के भी किए तय
नई व्यवस्था के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों के हल्के (बीट) भी तय किए है। अपने हल्के के अनुसार ही महिला पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगी। एक हल्के में दो कर्मियों की तैनात की जा रही है। नगर सर्किल क्षेत्र के थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली में कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मद्देनजर यह व्यवस्था बनाई है। पीड़िता से उसकी समस्या का समाधान होने के बाद भी समय समय पर बीट महिला पुलिसकर्मी घर जाकर जानकारी लेंगी।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + twenty =