News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चाकू सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने चाकू सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तगण मिथुन उर्फ निर्मेष पुत्र ओमपाल निवासी धनसैनी थाना तितावी, मु0नगर को धनसैनी मोड से 01 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया ।

 

विभिन्न मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी भूषण सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी बुआडा खुर्द थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा पी एफ चालानी थाना नई मण्डी के वारंटी राकश पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा व वांछित अभियुक्त सादिक पुत्र अकबर निवासी ग्राम धन्धेडा थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रिहान उर्फ जुनैद पुत्र दिलषाद निवासी मौ0 बुद्ध बाजार कस्बा व थाना जानसठ, मु0नगर को काला गेट से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त आकाष पुत्र धर्मपाल निवासी सुर्खपीर रोड गली नम्बर 36 निकट रेलवे स्टेशन भटिंडा पंजाब को पचेंडा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा आर्म्स एक्ट के वारंटी पहलाद पुत्र प्रेमचन्द हरिजन निवासी मिमलाना को गिरफ्तार किया।

 

एसएसपी ने ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में आगमन करते हुए कार्यभार ग्रहण किया गया। जनपद आगमन पर उन्हे कैम्प कार्यालय में गार्द सलामी दी गयी। इसके पश्चात एसएसपी द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी, जिसके प्रमुख बिन्दु निम्नवत रहे –
कानून व्यवस्था की समीक्षा- स्स्क्क महोदय द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियोंध्माफियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला सुरक्षा प्राथमिकता- जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उ०प्र० शासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइंसध्अभियानों का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए छात्राओं व महिलाओं को जनपद में सुरक्षित महसूस कराया जाए। साथ ही महिला सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा- स्स्क्क महोदय द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी जिसमें मुख्यतः यातायात व्यवस्था व रुट डायवर्जन, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, पीस कमेटी मीटिंग आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण- थानों/कार्यालयोपर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु सभी को निर्देशित किय गया।

 

हादसे में कार सवार की मौतMuzaffarnagar News
जानसठ। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे आल्टो कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तथा एक महिला सहित कई अन्य घायल हो गए। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
क्षेत्र की जानसठ रोड पर आज दोपहर के वक्त उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया कि जब जानसठ चेयरमैन परविंदर भडाना की स्कार्पियो कार और अल्टो कार के बीच जोरदार भिडन्त हो गई। इस हादसे मे एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे मे आल्टो सवार मूल रूप से नूरपूर बिजनौर व हाल गांधी नगर निवासी रूपेश पुत्र महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे की जानकारी मिललते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार से पूर्व बुरी तरह घायल रूपेश की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना जब मृतक के परिजनो को दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारजन जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

 

कार्यभार किया ग्रहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवागंतुक एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में आगमन करते हुए कार्यभार ग्रहण किया गया। जनपद आगमन पर उन्हे कैम्प कार्यालय में गार्द सलामी दी गयी । जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्ति से पूर्व विनीत जायसवाल जनपद अमरोहा में पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त थे ।

 

वारंटी को पुलिस ने दबोचा
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकद्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा को ०१ वारण्टी को गिरफ्तार किया।

 

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वाधान मे पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 03 जौलाई दिन रविवार को भगवान जगन्नाथ के आगमन के उपलक्ष में जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे सायं 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। जिसमे भव्य संकीर्तन साक्षी गोपाल दास जी के श्री मुख से कथा का रसपान कराया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग लगाए गए तथा अमृतमय भण्डारे का आयोजन हुआ। इस दौरान कथा व्यास साक्षी गोपालल दास ने धर्म की प्रमुखता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जीवन मे धर्म का विशेष महत्व है। धर्म से कदापि विमुख नही होना चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन पंकज अग्रवाल, मनीष कपूर, समाजसेवी मनीष चौधरी,उद्यमी मनमोहन जैन, कुलवंत सिंघल, अजय कपूर, मनोज खण्डेलवाल, सुशील अग्रवाल, अमित गर्ग, आकाश गुप्ता,राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

 

कई गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेत निम्न अभि०गणो को अन्तर्गत धारा १५१ सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त आजाद शर्मा पुत्र जयपाल शर्मा निवासी ग्राम लोहडडा थाना रतपुरी जनपद मु०नगर, राहुल कुमार पुत्र बृहमपाल निवासी ११८ ए महावीर एन्कलेव नई दिल्ली थाना दावडी पालम राज्य नई दिल्ली, अनिल पुत्र जयपाल सिंह निवासी ५५ महावीर एन्कलेव न०-४५ थाना दावडी पालम राज्य नई दिल्ली, सुलेमान पुत्र सुक्खा निवासी जैन नगर थाना खतौली जनपद मु०नगर, सुक्खा पुत्र मांगा निवासी जैन नगर थाना खतौली जनपद मु०नगर, रामपाल पुत्र महकार नि० निजामपुर थाना मन्सूरपुर मु०नगर, कल्लू पुत्र ओमी नि० सराय सोन्टा थाना मन्सूरपुर मु०नगर, अंकुर पुत्र देवानन्द नि० सराय रसूलपुर थाना मन्सूरपुर मु०नगर शामिल है।

 

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) जनपद पुलिस द्वारा लगातार बैंकों व चौराहों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। शाहपुर में विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे है।

 

डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर जनता जर्नादन की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि कब्जा पेंशन से सम्बन्धित राशन कार्ड से सम्बन्धित साफ सफाई आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे। शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

 

असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा खंडित होने पर रोषMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) असामाजिक तत्वों ने मां भगवती की प्रतिमा को खंडित कर दी जिससे लोगों में नाराजगी बन गयी। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों के हंगामे की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया है। सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बधाई कलां स्थित मां भगवती के मंदिर में जब आज सवेरे श्रद्धालु रोजाना की तरह पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर में स्थापित मां भगवती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। मंदिर से बाहर निकल कर आई है बात थोड़ी ही देर में गांव से होते हुए आसपास के इलाके में फैल गई। मंदिर के भीतर मां भगवती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। थोड़ी ही देर में मंदिर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई और उन्होंने मामले को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मंदिर में स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने और ग्रामीणों द्वारा इसे लेकर हंगामा किए जाने की सूचना जब पुलिस के कानों तक पहुंची तो हडबडाई पुलिस गांव की तरफ दौड़ पड़ी।
पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे चरथावल थाना प्रभारी ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हुई है।

 

ईवान हॉस्पिटल की सेवाओं का मिल रहा है मरीजों को लाभः मंत्री कपिलदेवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईवान हॉस्पिटल मे जनपद मे विभिन्न रोगों से जूझ रहे मरीजों को उच्च श्रेणी का उपचार मिल रहा है। मरीजों की देखभात हेतु यहां वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद हैं। जिनकी सेवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है।
भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में डायबिटिज एण्ड ओबीसीटीज सैन्टर के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डायबिटिज सैन्टर के उदघाटन अवसर पर उक्त उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ईवान हॉस्पिटल मे मरीजों की सुविधा हेतु और अधिक प्रयास करने की आवश्यक्ता है।जिससे जनपद के गंभीर रोगियों को कम से कम ईलाज हेतु बाहर जाना पडे। उन्होने कहा कि पहले गंभीर बिमारी अथवा एक्सीडेन्ट के मामले मे मरीजों को हायर सैन्टर्स पर रैफर कर दिया जाता था। परन्तु जब से ईवान हॉस्पिटल खुला है तब से अधिकाधिक मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपयुक्त ईलाज मिल जाता है। उन्होने ईवान हॉस्पिटल के संचालकों से यह भी आहवान किया कि वे गरीब व असहाय व्यक्तियों को कम से कम पैसे मे ईलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होने यह भी प्रस्ताव रखा कि भविष्य मे कम से कम दो या तीन घंटे की मुफ्त ओपीडी सुविधा प्रदान की जाए। जिससे की नगर व जनपद मे विभिन्न बिमारियों से जूझ रहे मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के बारे मे बताया कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए ताकि वातावरण शु( हो सके व आने वाली पीडियों को स्वच्छ हवा मिल सके। उन्होने पॉलिथिन व प्लास्टिक विरोधी अभियान के सम्बन्ध मे प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे इस अभियान मे बढचढ कर सहभागिता करें व प्लास्टिक का प्रयोग बन्द करें। उन्होने कहा कि इस अभियान की शुरूआत व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए। तभी यह अभियान सफल होगा। उन्होने जमीन से पानी के हो रहे दोहन के बारे मे कहा कि आज पानी को बेवजहा बहाया जा रहा है। जो कि उचित नही है। यदि हम इसी प्रकार पानी की बर्बादी करते रहे तो भविष्य मे जल संकट का सामना करना पड सकता है। उन्होने सभी लोगो से आहवान किया कि पानी की पानी की बर्बादी पर रोक लगाए तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें की वो बेवजह पानी ना बहायें। इस अवसर पर बोलते हुए डा.आशुतोष शर्मा ने डायबिटीज एण्ड ओबीसीटीज सैन्टर के बारे मे विस्तार से जानकारी दी व बताया कि यह सैन्टर रोजाना प्रातिः 09 बजे से रात्रि 08 बजे तक सुचारू रहेगा। ईवान हॉस्पिटल के डायरेक्टर विजय जैन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि जब से उन्होने ईवान हॉस्पिटल की बागडोर संभाली है तब से उनका लक्ष्य केवल इतना है कि मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाए कम से कम दामो मे उपलब्ध कराई जाए तथा आगे भी इसी प्रकार का प्रयास रहेगा कि अन्य सुविधाए भी ईवान हॉस्पिटल मे उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवसर पर ईवान हॉस्पिटल के निदेशक विजय जैन, वरिष्ठ चिकित्सक डा.अनुभव सिंघल,डा.आर.बी.सिंह,डा.दीपक गोयल, प्रबन्धक ममता चावला,डा.आशुतोष शर्मा, डाईबेटिक अरविन्द धीमान, डा.सुधाशु,साजिदा मलिक,डा.शैफाली गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी राजीव जैन,संजय जैन,बैंक यूनियन नेता आर.पी.शर्मा,योगेन्द्र जैन एडवोकेट,पं.ब्रहम प्रकाश शर्मा,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने दी सांत्वना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने आज बहावडी गांव के किसान हरदन सिंह मुखिया के निधन हो जाने पर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके अलावा गुलाम मौहम्मद जौला के पिछले दिनों हुए इंतकाल के बाद रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हे सांत्वना दी। इसके अलावा रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शाहपुर अनिता चौधरी के पति डा. नीलकांत के हाल ही में हुए आकस्मिक निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके शाहपुर स्थित आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत जयंत चौधरी बिजनौर में एक जनसभा को सम्बोधित करने के लिए रवाना हो गये। इस अवसर पर अशोक बालियान एड प्रदेश सचिव रालोद, राजपाल बालियनविधायक बुढ़ाना रालोद विधानमंडल दल नेता, योगराज सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, रालोद नेत्री रमानागर, अनिल कुमार विधायक पुरकाजी उपस्थित रहे।

 

वृद्धाश्रम में कराया भर्ती
मुज्जफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल बस स्टेण्ड के सामने एक वृद्ध महिला को महीनो से सड़क किनारे बैठे पाया जा रहा था जो शायद मानसिक रूप से कमजोर नजर आ रही थी। एक फोन के जरिये क्रांतिकारी शालू सैनी को अवगत कराया गया समाजिक कार्यो में अलग पहचान बनाने वाली व् मानवता की मिसाल बन चुकी क्रांतिकारी शालू सैनी ने खुद मोके पर पहुंचकर महिला का हाल जाना। वृद्ध महिला जबाब देने में असमर्थ थी। क्रांतिकारी शालू सैनी ने महिला हेल्प लाइन नंबर १८१ पर वृद्ध महिला की सुचना दी उसके बाद शहर कोतवाली को एक प्रार्थना पत्र देकर प्रशाशन की मदद से उस महिला को खतौली वृद्ध आश्रम में खुद छोड़कर आई। यदि इस तरह की कोई मजबूर महिला कही दिखे तो उसकी मदद करे या हमारे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करे ८२७३१८९७६४ हम सबका थोड़ा सा प्रयास किसी को जीवन दे सकता है। इस कार्य में सहयोगी अर्चना व् राजू सैनी रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया पौधारोपण
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) जूनियर हाई स्कूल राजपुर छाजपुर, बुढ़ाना में नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया एवं पौधारोपण भी किया गया। जूनियर हाई स्कूल राजपुर छाजपुर में शुभम शुक्ला नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया, एवं विद्यालय में रुद्राक्ष मौलसिरी सागौन आदि का वृक्षारोपण किया, तथा साथ में मिड डे० मील का निरीक्षण किया।

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का दिया संदेशMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्राओं को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के संदेश लिखे पेपर बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वितरित किए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक (स्क्क) रोकने हेतु अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्रभूषण सिंह के आदेशानुसार अकस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना में बालिकाओंध् छात्राओं की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण हेतु बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के संदेश लिखे पेपर बैग वितरित किए गए। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जनजागरूकता अभियान मे अतिथि के रूप में अरुण कुमार उपजिलाधिकारी बुढाना, श्री सतीश चंद बघेल तहसीलदार बुढाना,श्री प्रवेश कुमार प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, श्री राकेश कौशल उप प्रबंधक रहे। जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सतीश चंद गौतम जिला प्रोबेशन अधिकार के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा अपील की गई कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की ईयर बड, प्लास्टिक के झन्डे, कैंडी स्टिक,आइस क्रीम की डंडी, थर्मोकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू व स्ट्रॉ व पॉलीथीन के थैले आदि का पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य हेतु प्रयोग न करें। जनजागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि वार्डन, शिवराज सिंह, आकाश व अजीम का विशेष सहयोग रहा।

 

जान पर खेलकर दूसरे की जान बचाने वाले को किया सम्मनित
भोपा। (Muzaffarnagar News) गंगनहर भोपा मे आत्महत्या करने के इरादों से कूदने वालो को अपनी जान पर खेलकर जान बचाने वाले दो सगे भाइयों को वाल्मीकि समाज ने उनके घर जाकर सम्मानित किया। भोपा गंगनहर पर रहने वाले सगे भाई मिंटू बहनवाल और राजीव बहनवाल अपना कारोबार करते है उनक े घर के पास ही भोपा गंगनहर का पुल हैं जिन्दगी से निराश लोग अपनी आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगनहर में छलांग लगा देते है परन्तु अपनी जान की परवाह किए बगैर वाल्मीकि समाज के सगे भाई मिंटू और राजीव बहनवाल गंगनहर के ३० फुट गहरे पानी में उतरकर आत्महत्या करने वालो की जान बचा लेते हैं। मिंटू और राजीव बहनवाल ने बताता कि उनके पितास्वर्गीय धर्मवीर सिंह और दादा मझावर सिंह भी नहर में कूदे लोगो की जान बचाया करते थे उसी पुरानी परम्परा को जीवित रखते हुए वे भी लोगो की जान बचाते है। आज वाल्मीकि समाज ने मिंटू और राजीव बहनवाल को उनके घर जाकर अपनी जान पर खेलकर सैकड़ों लोगों की जान बचाने पर सम्मानित किया गया। दोनो भाइयों को सम्मानित करने वालो में मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, बामसेफ यूनाइटेड राष्ट्रीय प्रभारी मास्टर संजीव गहलौत, सुधीर पार्चा, सुमित चौहान आदि उपस्थित रहे।

भाविप की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर आयोजित जनपद के नए एसएसपी विनित जायसवाल के नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाए दी और जनपद मे शासन और प्रशासन का कार्य लगन मेहनत और ईमानदारी से करके जनपद को गौरवान्वित करें ऐसी मंगल कामना की। बैठक की अध्यक्षता चन्द्रभान कश्यप पार्टी संस्थापक ने की व संचालन जहीर अहमद ने किया। बैठक को भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने भी सम्बोधित किया। बैठक मे राधेश्याम कश्यप, नितिन भारद्वाज, अजय बाठला,निर्दोष त्यागी,किशन लाल, दुर्गेश कश्यप, घसीटू, नवीन,महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

समस्या से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कॉरोना वारियर वैक्सीनेशन कार्य करने वालो का प्रतिनिधिमंडल अपनी वेतन की समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लगाई गुहार। शलभ गुप्ता एडवोकेट निर्वतमान महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी के ऑफिस पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम वैक्सीनेशन में अपनी सेवा देने वाले जिन्हें सरकार द्वारा कोरोना वारियर कहां जाता था उनको उनके द्वारा किए गए वैक्सीनेशन कार्य की तनख्वाह ना मिलने पर एक ज्ञापन दिया जिसमे उन्होंने अखिलेश यादव से गुहार लगाई है कि उनके द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए भी उन्होंने सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर कार्य किया है। परन्तु उन्हे आश्वासन दिया गया था कि आपको इस कार्य की तनख्वाह दी जाएगी परन्तु ना उन्हे तनख्वाह दी गई जब उच्च अधिकारियों से बातचीत करते है तो कोई सही आश्वासन नहीं मिलता और बजट ना आने की बात को बोलकर टाल दिया जाता है इस समस्या को शासन स्तर पर उठाकर हमे हमारे हक की तनख्वाह दिलाई जाए। शलभ गुप्ता एडवोकेट निवर्तमान महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी को आश्वासन दिया कि उनकी बात पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव तक पहुंचा दी जाएगी और शीघ्र ही उनकी समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से मिलेगा। ज्ञापन देने वालों मै रचित गोयल,मोहमद लाईक,अंकित कुमार,साक्षी शर्मा,भावना शर्मा,नेहा बरनवाल आदि मौजूद रहे।

 

मंत्री कपिलदेव ने ग्राम बीबीपुर के प्राइमरी स्कूल को लिया गोद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा को लेकर विद्यायको ,मंत्रियो से अपनी विधानसभा में एक सरकारी स्कूल गोद लेने का किया आह्वान मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधान सभा मे पड़ने वाले गांव बीबीपुर के प्राइमरी स्कूल को लिया गोद जिसको लेकर मंत्री ने कहा की बीबीपुर का प्राइमरी स्कूल जिस भी व्यवस्था से वंचित रहेगा उसे सबसे पहले पूरा कराया जाएगा फर्नीचर ,पेयजल अच्छी शिक्षा देने की जिम्मेदारी उनकी है स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी छात्र को यह महसूस नहीं होगा वह सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं उधर गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद की है कि अब स्कूल सभी सुविधाओ लैस होगा होगा।

 

यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त रोडवेज बसे
ंमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा के लिए शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज विभाग अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। शहर से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी । इसके लिए देहात के मार्गों से बसें हटाई जा सकती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
सावन माह में लाखों शिव भक्त कांवड़ियां मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए निकलते है। काफी कांवड़ियों तो अपने वाहनों से हरिद्वार की यात्रा करते है, लेकिन इसके बाद भी कई लाख कांवड़ियां प्राइवेट व रोडवेज बसों में यात्रा करते है। इन कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने के रोडवेज विभाग हर साल बसें लगाता है। इस साल भी बसों को हरिद्वार मार्ग पर लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
बसों की व्यवस्था को माइक्रोप्लान
शहर से उत्तराखंड जाने वाली यूं तो काफी रोडवेज की बसें है, लेकिन हरिद्वार जाने वाली कितनी बसें है और कितनी बसों की अतिरिक्त तौर पर व्यवस्था करनी होगी, इसके लिए इसके लिए अधिकारियों द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है।
इस रूट की बस हो सकती है बंद
जिस समय कांवड़ यात्रा जोरों पर होगी और रास्ते बंद किए जाएंगे उस समय शहर से विभिन्न स्थानों शामली, गोयला, बड़ौत, सिसौली, फुगाना, कांधला जाने वाली बसों को कांवड़ यात्रा पूरी होने के लिए बंद किया जा सकता है। इन बसों से होने वाली यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर विचार किया जा रहा है।
राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग मुजफ्फरनगर ने कहा कि शिव भक्त कांवड़ियों को हरिद्वार सकुशल पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ रूट की बसें बंद होने कुछ यात्रियों को परेशानी होगी तो उसके लिए भी सोच विचार किया जा रहा है।

 

बड़कलीमोड़ सामूहिक हत्याकांडः 16 दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक दोषी पर ६०-६० हजार जुर्माना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किरणपाल कश्यप ने बताया कि ११ वर्ष पहले हुए बड़कली मोड़ सामूहिक हत्याकांड में विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट-२ के जज छोटेलाल यादव ने सुनवाई पूरी करते हुए सभी १६ आरोपियों को दोषी ठहराया। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। १६ में से १ दोषी मीनू त्यागी आंबेडकर जेल में है, जिसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजा की जानकारी दी जा रही है। इस मामले में ९ जून को कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। जिसके उपरांत कई उतार चढाव के बाद २० जून को कोर्ट ने निर्णय की तिथि घोषित कर दी थी।
पीजो गाड़ी में साजिशन ट्रक ने मारी थी टक्कर
११ साल पहले सड़क हादसा दिखाकर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह और उनके परिवार के ३ बच्चों सहित ८ लोगों की हत्या कर दी गई थी। ११ जुलाई २०११ को उदयवीर सिंह परिवार के सदस्यों सहित पीजो कार में सवार होकर अपने गांव बधाई खुर्द से मुजफ्फरनगर की और आ रहे थे। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़कली मोड़ पर प्रातरू १०.३० बजे विपरीत दिशा से आए ट्रक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी थी। इस मामले में उस समय जेल में निरुद्ध विक्की त्यागी तथा उसकी पत्नी सहित १५ आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा ब्रजवीर पुत्र श्यामवीर निवासी बधाई खुर्द की तहरीर पर दर्ज हुआ था। जबकि ५ आरोपियों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए थे। सुनवाई के दौरान जिनमें से विक्की त्यागी व २ अन्य आरोपियों की मौत हो चुकी है। जबकि एक आरोपित के जुवेनाईल होने के कारण उसकी फाईल पहले ही अलग कर दी गई थी। इस मुकदमे में मुख्य आरोपित मीनू त्यागी १९ अगस्त २०११ से जेल में निरुद्ध है।
३ बच्चों सहित इन ८ लोगों की हुई थी मौत
पुलिस जांच में सामने आया था कि मामला सड़क दुर्घटना का नहीं बल्कि साजिशन हत्या का है। एक्सीडेंट दर्शाते हुए किये गए हत्याकांड में परिवार के मुखिया तथा गन्ना समिति रोहाना के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह उनके दो बेटों समरवीर व श्यामवीर तथा भतीजा गौरव वीर पुत्र ब्रजवीर, कल्पना पत्नी गौरव वीर, दक्ष (०६) पुत्र समरवीर, प्रणव (०४) पुत्र गौरव वीर, वंश (०२) पुत्र गौरव वीर की मृत्यु हो गई थी।
१५ पर थी एफआइआर, ५ आए थे प्रकाश में
हत्याकांड के बाद ब्रजवीर की तहरीर पर पुलिस ने उस समय जेल में निरुद्ध रहे कुख्यात विक्की त्यागी को मुख्य साजिशकर्ता दर्शाते हुए उसकी पत्नी मीनू त्यागी एवं ममता पत्नी धर्म, अनिल पुत्र सुरेश निवासिगण बधाई खुर्द, शुभम एवं आकाश पुत्रगण सतेन्द्र, लोकेश पुत्र रणधीर, मनोज पुत्र महिपाल, मोहित पुत्र उपेन्द्र तथा उपेन्द्र पुत्र भोपाल, विनोद पुत्र धर्मपाल, विदित पुत्र रविन्द्र, हरबीर पुत्र चौहल, प्रमोद पुत्र रणबीर एवं धर्मन्द्र पुत्र भोपाल को नामजद किया था। जबकि पुलिस जांच के दौरान हत्याकांड में विनीत उर्फ बाबी पुत्र मांगेराम, बाबी शर्मा पुत्र विनीत, बबलू शुक्ला उर्फ अजय एवं सुशील शुक्ला पुत्र आत्माराम निवासी बहेड़ी के नाम प्रकाश में आए थे। इन आरोपियों में सुशील शुक्ला की करीब ७ माह पूर्व मौत हो चुकी है, जबकि उपेन्द्र भी अब इस दुनिया में नहीं है। आरोपित विक्की त्यागी की भी १६ फरवरी २०१५ को कोर्ट रूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इन १६ दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
बड़कली मोड़ सामूहिक हत्याकांड के मामले में मीनू त्यागी, ममता, अनिल, शुभम, लोकेश, प्रमोद, मनोज, मोहित, धर्मेंद्र, रविंद्र, विनोद, विदित, बबलू, बोबी उर्फ विनीत शर्मा, बॉबी उर्फ विनीत त्यागी एवं हरवीर के खिलाफ कोर्ट में केस विचाराधीन रहा। सभी आरोपितों को कोर्ट ने दोषी ठहराया। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सभी पर ६०-६० हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने एक मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन आपसे मांग करता है कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर राजस्थान के उदयपुर के मालदास इलाके में दो जिहादी युवकों द्वारा एक हिंदू युवक कन्हैया लाल साहू की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। साथ ही जिहादी युवकों द्वारा दुस्साहस दिखाते हुए वीडियो वायरल करते हुए इस घटना की जिम्मेदारी ली गई और प्रधानमंत्री के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन उक्त घटना की भर्त्सना करते हुए आपसे मांग करता है कि जिस तरह तालिबानी स्टाइल में हत्या की गयी है इससे यह प्रतीत होता की राजस्थान के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन अनुरोध करता है कि राजस्थान सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए जिससे कानून का शासन कायम हो सके साथ ही अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। जिससे कि भविष्य में इस तरह का कोई दुस्साहस न कर सके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ के मुआवजा के साथ-साथ स्थाई सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान संजय गोयल, सरिता शर्मा अरोरा, संजय गोस्वामी, सोनू माहेश्वरी, सुनील कुमार, सीमा ठाकुर, प्रमोद शर्मा, साहिल अरोरा आदि मौजूद रहे।

(Muzaffarnagar News)

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − one =