News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गोष्टी का किया गया आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) व्यापारियों ने कांवर्ड यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सेवार्थ निःशुल्क ५ एम्बुलेंस सहित एक रिकवरी वैन भी की डोनेट स्स्क्क ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुजफ्फरनगर/खतौली।उत्तर प्रदेश ध्उत्तराखंड में सबसे बड़े मेले (कांवर्ड यात्रा) मेले का अब आगाज हो गया है जिसके चलते उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कावड़िए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं, तो वहीं शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ ,सुरक्षा सहित अन्य मामलों को दृष्टिगत रखते हुए मुजफ्फरनगर में भी तमाम कांवड़ सेवा शिविर के आयोजन होने शुरू हो गए हैं, शिवभक्त कावड़ियों की इस बड़ी यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कमर कस ली है जिसके चलते संभ्रांत लोगों, व्यापारिक एवं गणमान्य लोगों के साथ गोष्टी एवं बैठकें कर इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की जा रही है, आज जनपद के थाना खतौली में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ,स्थानीय व्यापारी एंव गणमान्य नागरिकों के साथ एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा एक गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमे पश्चिमी उत्तर प्रदेशध्उत्तराखंड की इस सबसे बड़ी कांवर्ड यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई यहां खतौली के व्यापारियों ने शिवभक्त कांवरियों की सेवार्थ जहां ५ एंबुलेंस सहित एक रिकवरी वैन को भी पुलिस प्रशासन को डोनेट किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना या स्थिति से निपटने के लिए तत्काल शिवभक्त कांवड़ियों को मदद पहुंचाई जा सके, यहां एसएसपी विनीत जायसवाल ने तमाम व्यापारियों गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार जताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा- २०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगणो के साथ ही थाना खतौली पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पुलिस मित्रों एवं वालिंटियरों के साथ आज एक संगोष्ठी आयोजित (बैठक) जिसमे जिले के साथ ही कस्बे से भी कांवर्ड यात्रा को सरूकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। कांवड़ यात्रा- २०२२ को जनपद में सरूकुशल सम्पन्न कराने कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुद्रढ रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिकगण की दिन एवं रात्रि की शिफ्टवार तैनाती की जा रही है ।
इसी क्रम में आज थाना खतौली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र खतौली के सम्भ्रान्त व्यक्ति, पुलिस मित्र, वालिंटियर के साथ एक मीटिंग आयोजित की गयी।
जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय, क्षेत्रधिकारी खतौली राकेश कुमार सिंह सहित स्थानीय व्यापारियो व् गणमान्य लोगों में पवन अग्रवाल , महेश गुप्ता अमित जैन राकेश प्रजापति विनय ठाकुर सुदेश पुंडीर चंद्रमोहन, अनवर कुरेशी डॉक्टर मंसूर उलहक नरेश पांचाल , थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज गजेंद्र सिंह, संजय आर्य, रामवीर सिंह ,आदि उपस्थित रहे ।
यहां वरिष्ठ पलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कांवड़ यात्रा को जन सहभागिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा तथा सभी को बताया कि यह यात्रा आपसी सहयोग से ही सफल होगी। मीटिंग में उपस्थित लोगों से विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी जिसमें मुख्यतः नहर की पटरी या गांव में लगने वाले शिविरों की साफ -सफाई, विद्युत, पानी, हैंडपंप की व्यवस्था आदि शामिल रहे साथ ही सभी से आपसी भाईचारा बनाये रखने की भी अपील करते हुए निर्देशित किया गया कि सडक किनारे मांस व मदिरा की दुकाने न खोली जाएं। साथ ही पुलिस मित्रों व वालिंटियर को रूट डायवर्जन के दौरान आने जाने वाले वाहनो को सही रास्ते की तरफ भेजने में पुलिस की सहायता करने की अपील की गई जिससे काँवड यात्रियों व स्थानीय लोगों किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पडे। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा काँवड यात्रा के दौरान काँवड यात्रियों की सहायता हेतु विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति खतौली, मैट्रो एम्बुलेंस सर्विस खतौली, तथा लाइन्स क्लब खतौली सहित स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से शिव भक्त कांवड़ियों की सेवार्थ चलायी गई ०५ एम्बुलेंस सहित रिकवरी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
यहां एस एस पी ने बताया कि सम्पूर्ण काँवड यात्रा के दौरान ये सभी एम्बुलेंस शिव भक्त कांवड़ियों की निशुल्क सेवा में उपलब्ध रहेंगी।।

 

एडीजी और आईजी ने कांवड मार्ग की जांची व्यवस्थाएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल तथा आईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसपी के साथ कंट्रोल रूम की व्यवस्था का अवलोकन कर पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों पर भी निगाह गड़ाए रखें। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविरों की सुरक्षा तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्था का भी जायजा लिया। स्स्क्क विनीत जायसवाल भी उनके साथ रहे। जिसके बाद अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
उत्तराखंड-मुजफ्फरनगर बार्डर का बारीकी से निरीक्षण
एडीजी जोन राजीव सभरवाल तथा आइजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी एसएसपी विनीत जायसवाल एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय उत्तराखंड-मुजफ्फरनगर सीमा पर पहुंचे। वहां से वह अंतर्राज्यीय बार्डर पर भूराहेड़ी चेक पोस्ट, धमात पुल गंग नहर पटरी, कम्हेडा चौकी गंग नहर पटरी, सीकरी चौकी गंग नहर पटरी, भोपा गंगनहर पटरी पहुंचे। खतौली का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों ने कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं को चेक किया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भूराहेडी चौक पोस्ट एवं पुरकाजी नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा यायायात डायवर्जन के उपरान्त ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को को निर्देशित किया।
एडीजी जोन मेरठ राजी सभरवाल ने कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर २४’७ सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिये तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को कहा। निर्देशित किया कि यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कांवड मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।

मुस्लिमों ने शिवभक्तों का किया स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। सरवट में पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों को मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की माला पहनाई और उन पर पुष्प वर्षा की। कहा कि यही देश की संस्कृति है।
धर्म-जाति का भेद भुला मुजफ्फरनगर में शुरू हुई कांवड़ सेवा
२ वर्ष के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा स्थगित रही। इस बार श्रावण मास शुरू होते ही जिले में हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों का सैलाब धीरे धीरे उमड़ना शुरू हो गया है। इसके साथ ही जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश हो रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सरवट में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने सरवट में एकत्र होकर कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर मोहब्बत और धार्मिक एकता की मिसाल पेश की।
३० साल से कांवड़ यात्रियों का करते आ रहे हैं सत्कार
सरवट निवासी मो. जुल्फिकार ने बताया कि मुजफ्फरनगर को मोहब्बत नगर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़ो से सुना कि कांवड़ उनके गांव से ही शुरू हुई। पहले उनके गांव सरवट का नाम श्रवण था जो कालांतर में सरवट कहलाया जाने लगा। उन्होंने बताया कि गत ३० वर्षों से वे लोग हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों को सत्कार करते हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु उनके मेहमान हैं। जाति धर्म को भुलाकर उनका आदर किया जाता है। अहमद हुसैन ने बताया कि वह कांवड़ भाईयों का स्वागत कर रहे हैं, उनकी परेशानियों के बारे में पूछ रहे हैं। शरबत और पानी पिला रहे हैं। ऐसा कर मोहब्बत का संदेश देना चाहते हैं।

एसएसपी ने ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरगर द्वारा कांवड़ यात्रा २०२२ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में कावड डियूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी। जनपद में कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कावड यात्रा में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिग की गयी। ब्रीफिग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय , पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा ब्रीफिग के दौरान कावड डियूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों को बताया गया कि पूरे कांवड़ ड्यूटी के दौरान उनका व्यवहार उच्च कोटि का होना चाहिए । कांवडियों के आने-जाने वाले मार्ग पर विशेष सर्तकता, निगरानी रखते हुए प्रभावी ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कावड कन्ट्रोल रूम को सूचित करआवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध करायी जाए। कावंड यात्रियो के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाये एवं उनकी हर सम्भव मद्द के लिये निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यायायात डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

करंट से घोड़े की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) करंट लगने से मजदूर के घोड़े की मौत हो गई। रोजी रोटी का साधन खत्म होने से मजदूर के घर चूल्हा भी नहीं चढ़ा। पीड़ित गरीब ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। घोड़े की मौत पर मजदूर का परिवार गिड़गिड़ाकर रोने लगा। घोड़ा बुग्गी चलाकर मजदूर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। घोड़े की मौत से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।
बिजली के खंभे से टकराकर करंट से हुई घोड़े की मौत
शहर के हाजीपुरा निवासी इरफान घोड़ा बग्गी पर मिट्टी आदि ढोकर परिवार का गुजारा चलाता है। प्रतिदिन मजदूरी के बाद इरफान बुग्गी को बाहर छोड़ घोड़े को घर लाकर बांध देता था। रोज की तरह शनिवार को इरफान मजदूरी के निकला था। साथ में घोड़ा भी था। जैसे ही इरफान घोड़े को लेकर घर से निकल गली नंबर एक में शाहनवाज के घर सामने पहुंचा तो घोड़े को एक खंबे टच होते ही करंट लग गया। जिसके चलते करंट से इरफान के घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
घोड़े की मौत से मजदूर इरफान का परिवार बेसुध है। इरफान को भी समझ नहीं आ रहा कि घोड़े की मौत के बाद रोजी रोटी कैसे चलेगी। रोते हुए इरफान ने बताया कि उसके परिवार का एक कमाऊ सदस्य चला गया। आरोप लगाया कि यह सब ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते हुए। निगम कर्मियों की लापरहवा के चलते खंभे में करंट उतर आया था। करंट लगने से उसके घोड़े की मौत हो गई। इरफान की पत्नी बेगम ने रोते हुए बताया कि उनके परिवार का एक मात्र कमाने का साधन चला गया। छोटे छोटे बच्चे हैं, अब समझ नहीं आ रहा क्या होगा।
इरफान की पत्नी बेगम ने रोते हुए बताया कि उनके परिवार का एक मात्र कमाने का साधन चला गया। छोटे छोटे बच्चे हैं, अब समझ नहीं आ रहा क्या होगा। प्रतिदिन पति घोड़ा बुग्गी चलाकर जो कमाई करते थे उसी से उनके बच्चे पलते थे। लेकिन अब समझ नहीं आ रहा कि कैसे होगा। इतनी सामर्थ नहीं कि अब घोड़ा खरीदा जा सके।

 

विचार गोष्ठी का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  रुड़की रॉड स्थित प्रथमा सर्व यू०पी० ग्रामीण बैंक के शाखा में आयोजित ग्राहक गोष्ठी में बैंक अध्यक्ष महोदय श्री राकेश कुमार अरोड़ा जी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप खुराना वरिष्ठ प्रबंधक श्री अवनीश कुमार व शाखा प्रबंधक श्री महेश चंद्र शर्मा द्वारा ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शाखा रुड़की रोड के कार्य क्षेत्र के विभिन्न सम्मानित ग्राहक गण राजीव त्यागी, कपिल त्यागी, अजय त्यागी ,राधे श्याम धीमान ,बी०पी० त्यागी, आस मोहम्मद, जुल्फिकार, देवराज अंशु चौहान तेजपाल, संजय धीमान, आकाश गोयल, रुद्राक्ष सोहनिया आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी में ग्राहकों की संख्या ५० से ५५ रही। ग्राहक गोष्ठी के दौरान समस्त ग्राहकों द्वारा अपने विचार उच्चाधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किए गए। वही शाखा प्रबंधक महेश चंद्र शर्मा जी की भू- भूप्रशंसा की गई। बैंक कर्मचाद्वारा सावधि जमा खाते में सर्वाधिक ब्याज का लाभ उठाने हेतु ग्राहकों को प्रेरित किया गया। गोष्टी में उपस्थित अध्यक्ष ने बैंक की विभिन्न जमाव ऋण योजना जैसे कि आवास पर वाहन ग्रीन स्वयं सहायता समूह सावधि जमा आदि की सूचना ग्राहकों को प्रदान की वह समस्त योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। समस्त ग्राहकगण ने शाखा रुड़की रोड के स्टाफ की ग्राहक सेवा के प्रति कार्यशैली से पर पूरे स्टाफ को बधाई दी। मुख्य मुख्य अतिथी एवम बैंक अध्यक्ष राकेश कुमार अरोड़ा अत्यंत प्रसन्न व संतोष दिखाई दिए।

दिव्य सत्संग का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  दिव्य गीता सत्संग महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर की एक बैठक आशीर्वाद बैंक्विट हाल मुजफ्फर नगर मे आयोजित की गई जिसमे दिव्य गीता सत्संग पर विचार हुआ कि जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फर नगर के सोजन्य से गुरु देव के श्री मुख से दिव्य गीता सत्संग १७-०७-२०२२- से १९-०७-२०२२ तक आशीर्वाद बैकट् हाल जानसठ रोड मुजफ्फर नगर मेहोगा। साथ ही साथ १९-०७-२०२२ दिन मंगल वार को जिला जेल में भी महाराज जी द्वारा सत्संग का आयोजन रहेगा कार्य क्रम को सफल बनाने मे ए डा. अमर कांत गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुनील शर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, शैलेंद्र किंगर ,सुभाष गर्ग, ई. लोकेश चंद्रा, अमित गर्ग, अनुज शर्मा, शोभित गर्ग, आदि का सहयोग रहा।

 

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  ग्राम तिगरी रामलीला मैदान जिला मुजफ्फरनगर में जो चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में भागवत कथा व्यास आचार्य पंडित देवशरण शास्त्री जी ने कथा का श्रवण पान कराते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा समस्त शास्त्रों का सार है हमारे जीवन को सुगम बनाने का एकमात्र साधन श्रीमद् भागवत कथा ही है यह जीवन सत्संग के बिना अधूरा है और सत्संग बिना हरि की कृपा के बगैर नहीं मिल सकता शास्त्री जी ने कथा सुनाते हुए भक्तों से कहा कि आज वर्तमान में गाय गंगा गौरी की रक्षा करनी होगी तभी हमारा भारतवर्ष विश्व गुरु बन पाएगा जिन गोविंद का नाम है गौ माता के नाम पर पड़ा आज उस गौ माता की दुर्दशा देखी नहीं जा सकती इसलिए हर सनातन धर्मी का प्रथम कर्तव्य है कि वह गौ माता की सेवा करें और गंगा को साफ रखें भागवत कथा के दूसरे दिन शास्त्री जी ने अमर कथा का वर्णन सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया कथा में ग्राम प्रधान श्रीमती निर्वेश सैनी जनप्रतिनिधि प्रवीण कुमार एडवोकेट निधि भारद्वाज राजेंद्र कुमार अश्वनी कुमार दिनेश सैनी राजपाल सैनी पवन पाल आनंद बावलिया अशोक कुमार आदि का भरपूर सहयोग रहा

 

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  क्रांति सेना कार्यालय पर युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। जिसमें क्रांति सेना पदाधिकारियों ने ग्रांड प्लाजा मॉल में लगे एक झूले पर बाल हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर रोष व्यक्त किया। क्रांति सेना नगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कुछ विशेष समुदाय के व्यक्तियों द्वारा हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है जो बर्दाश्त से बाहर है यदि २४ घंटे के अंदर झूले वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया व झूले के ऊपर से बाल हनुमान जी की प्रतिमा नहीं हटाई गई तो पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर बाल हनुमान जी की प्रतिमा हटाकर, झूले को उखाड़ कर फेंक देंगे। जिसका जिम्मेदार शासन- प्रशासन खुद होगा क्योंकि इस घटना के बारे में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ,युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, युवा नगर सचिव अमित कश्यप, राजन वर्मा, मंगतराम, बसंत कश्यप, रविंदर सैनी, शक्ति सिंह, हेम कुमार कश्यप ,ओंकार पंडित, उज्जवल पंडित, ललित रूहेला, दीपक कश्यप, प्रवीण सैनी, जॉनी कश्यप आदि मौजूद रहे।

छापामारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी से पॉलिथीन विक्रेताओं मे हडकम्प मच गया। आज दोपहर के वक्त अचानक नगर के व्यस्ततम बाजार भगत सिह रोड पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ छापामारी की। जिससे पॉलिथीन बेचने वालो मे हडकम्प मचा रहा।छापामारी के दौरान प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा करीब 33 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। प्रदूषण विभाग से सहायक पर्यावरण अभियंता विपुल कुमार, प्रदूषण विभाग से मनीष कुमार,रविश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

वांछित पुलिस के हत्थे चढा
ककरौली। (Muzaffarnagar  News) पुलिस ने न्यायालय से वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देश के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान न्यायालय में थाना ककरौली पुलिस द्वारा वारंटी शादाब पुत्र बाबू निवासी थाना ककरौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार के जयकारों के साथ बढे शिवभक्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन,पालिका प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते अधिनस्थो द्वारा उक्त व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया जा रहा है। श्रावण माह मे चलते वाले उत्तर भारत के पवित्र कांवड मेले में शिवभक्तों की सेवा हेतु प्रशासन द्वारा चिकित्सा,जलपान एवं भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। ताकि शिवभक्तों को काई असुविधा ना हो। पालिका प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवडियों के लिए व्यवस्था पूर्ण की गई हैं। कांवड मार्ग पर उचित सफाई व्यवस्था, कली का छिडकाव, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की व्यवस्था की जा रही है। ताकि तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर नगर मे पहुंचने वाले शिवभक्तो को समुचित सेवा मिले। हाईवे पर शिवभक्तां की भीड देखने को मिल रही है।
वहीं दूसरी और शिवभक्तों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए,धार्मिक संस्थाए/संगठन शिवभक्तों की सेवा मे जुट गए हैं।

 

भाकियू अराजनैतिक की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक का आयोजन खतौली ब्लॉक के गांव भैसी में किया गया। बैठक में किसानो की समस्याओं जैसे बिजली,फसलों में बीमारी,तहसील में किसानो की सुनवाई, डेडिकेटिड फ्रंट कॉरिडोर में मुबावजा, कृषि विभाग का गांव से नदारद रहना आदि विषयो पर चिंतन किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज भी किसान गन्ना भुगतान को लेकर परेशान है। सरकार का १०० दिन का वादा भी पूरा हो चुका है।किसानो को भुगतान मिला है लेकिन बजाज जैसे समूह के कारण किसान खून के आशु रो रहे है। सरकार को बताना चाहते है कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाय अन्यथा किसान आंदोलन को तैयार है।जनपद में तहसील के मुद्दो पर कावड़ यात्रा के बाद सभी तहसीलों का घेराव किया जाएगा
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमैन चौ राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मलिक साहब ने कहा कि कुछ किसान नेताओं के द्वारा भी किसानो को भ्रमित कर नुकसान किया जा रहा है। मुद्दो पर किसानों को गुमराह कर ताकत को कमजोर किया जा रहा है। हम किसान मुद्दो पर समझौता नहीं संघर्ष करेगे।इसी विचारधारा के साथ संगठन का निर्माण किया गया है।
बैठक में नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर,युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, क्षेत्रीय प्रवक्ता पश्चिम राजीव नीटू दुलहेरा,उमेश त्यागी, बिंद्र बालियान,सुनील प्रधान जी भैसी,राजवीर सिंह,देवेंद्र मास्टर,शीशपाल,जसबीर,अरविंद, सुधीर, जसवीर, बिजेंद्र, अरुण , बेदपाल,बिल्लू फौजी,वीरेंद्र,महक सिंह, अजय पवित अहलावत सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।।

 

बी०सी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०सी०ए० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली ऑचल त्यागी ने ७६.३३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली रिया पाल जिसने ७६.१६ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली विधि गर्ग ने ७६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वार्ता करते हुए चयनित छात्रध्छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें। प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा अध्ययन व विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन निरन्तर किये गये जिसके परिणामस्वरूप हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्रध्छात्राओं के लिये अपने विषयों के अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था है और आंतरिक परीक्षायें भी समयातग करायी जाती है। जिससे हमे इस कठिन समय मे भी उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०सी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्रध्छात्राओं के लिये समय-समय पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वेबिनार, व वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्रध्छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्रध्छात्रायें अपने बी०सी०ए० के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करते है जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है। डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०सी०ए० विभाग के चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, अवनी सिंघल, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज, उमेश मलिक व सतीश आदि शिक्षकगणों एवं स्टॉफ ने कार्यक्रम मे अपना प्रतिभाग किया व प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

भाविप की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक मौहल्ला गउशाला नदी रोड स्थित खजानी देवी कश्यप धर्मशाला पर हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्रजपाल कश्यप ने की तथा संचालन रिटायर्ड कानूनगो सुखपाल ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय विकास पार्टी के अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि भारत देश विभिन्न धर्मो एवं सम्प्रदायों वाला देश है, जहां अनेकता मे एकता का समावेश है यहां विभिन्न जाति के लोग निवास करते हैं तथा एक दूसरे के साथ प्यार एवं सौहार्द से रहते चले आ रहे हैं। विजय कश्यप ने कहा कि श्रावण माह मे शिवभक्त हरिद्वार से परित्र गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयो पर जाते है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्तों के स्वागत सत्कार के लिए विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते प्रशासन द्वारा कांवड यात्रा के मददेनजर शिवभक्तों के ठहरने,उनकी दवाई तथा स्नान आदि विभिन्न वयवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बैठक मे मुख्य रूप से राधेश्याम, किशनलाल,नरेश, चन्द्रभान, महेन्द्र, आशू, कैलाश, राजू,घसीटू आदि मौजूद रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =