समाचार (Muzaffarnagar News)
केले व साफ्ट ड्रिंक का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) युवा पंजाबी संगठन रजिस्टर्ड द्वारा रुड़की रोड बेदी ट्रैक्टर्स के बाहर दूरदराज से आ रहे सभी कावड़ भाइयों को केले एवं सॉफ्ट ड्रिंक वितरित की गई कावड़ियों की अपार भीड़ को देखकर संगठन के सभी लोग गदगद हो गए एवं कावड़ियों के साथ उनके डीजे पर सभी लोगों ने भगवान शंकर के भजनों पर डांस किया और कावड़ियों से आशीर्वाद लिया, कावड़ियों ने भी युवा पंजाबी संगठन के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और झुमते झुमते अपनी मंजिल की ओर आगे निकल गए। पंजाबी संगठन प्रत्येक वर्ष कांवडियो को खाद्य पदार्थ सामग्री का वितरण करता है एवं धर्म लाभ कमाता है। इस कार्यक्रम में विजय वर्मा, जुगल किशोर खत्री, नवदीप सिंह चड्ढा, अजय ग्रोवर, राजेंद्र कुमार, आकाश कक्कड, भारत धमीजा, संजय कपूर, प्रशांत मक्कड़, विमल मदान, नवनीत लाउ, संजय वाधवा सुनील वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
भाविक उत्थान समिति भोलो की सेवा में लिप्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विश्व कल्याण उत्थान समिति द्वारा रुड़की रॉड पर भोलो की सेवा कर सम्मान पत्र से भोलो को सम्मानित करने का काम कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र रुड़की रॉड पर समिति ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे भोलो की सेवा की । भोलो के लिए प्रसाद,फल,व लिक्विड कोल्ड्रिंक आदि से व भोलो के ठहरने,स्न्नान करने भोजन प्रसाद की व्यवस्था तथा भोलो के लिए सुंदर व्यवस्था रही । वही बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने विश्राम कर आगे की ओर प्रस्थान किया। भारतीय विश्व कल्याण उत्थान समिति प्रबन्धक संजय धीमान के साथ समिति के उच्च पदाधिकारियो ने भोलो की सेवा कर धर्म लाभ उठाया।
समिति के प्रबंधक संजय धीमान परिवार ने भोलो को सम्मान पत्र देकर आराम व भोजन के लिए आमंत्रित किया । सुंदर सेवा में अशुतोष धीमान,संदीप धीमान,वीरेंद्र धीमान,मोहित धीमान,ब्रजपाल धीमान,अनिल धीमान,आशीष धीमान,अनोज धीमान,मंजू धीमान,गौरव धीमान,प्रदीप धीमान व आदि का बड़ा सहयोग रहा।
भोलो की सेवा कर उठाया धर्मलाभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रुड़की रॉड एकता विहार स्थित एकता विहार सेवा समिति द्वारा भोलो की सेवा के लिए सभी सुविधापूर्ण कावड़ शिविर लगाया गया। शिविर प्रबंधक नरेश गुप्ता (बंटी) ने बताया कि १७ वर्षों से निरन्तर भगवान शिव भक्त भोलो की सेवा के लिए यहाँ सेवा देते आ रहे है और भोले बाबा की कृपा से जब तक बाबा चाहेंगे यह सेवा जारी रहेगी।
उन्होंने बताया की भोलो के लिए शुद्ध भोजन,चिकित्सा सेवा,ठहरने,नहाने की साफ स्वच्छ व्यवस्था हमेशा रहती है।जहाँ हजारो भोले विश्राम कर प्रसाद ग्रहण करते है। वही कावड़ सेवा शिविर में पहुचे विभिन्न सभासद,समाजसेवी द्वारा भोलो की सेवा की गई। व नरेश गुप्ता जी द्वारा संचालित १७ वर्षो से कावड़ शिविर की भूरी भूरी प्रशंशा की। सेवा शिविर में नरेश गुप्ता( बंटी) , पंकज मित्तल,भानु बंसल,लाला महेंद्र सिंह,तुषार बंसल,मुकेश कुमार व आर्य बंसल आदि का पूरा सयहोग बना हुआ है।
पुलिस ने पेड को हटाने के लिए चलाई कुल्हाडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के नेतृत्व में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस हर हर चुनोती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है आज मेरठ रोड पर वहलना चौक के निकट लिप्टिस का भारी पेड़ कांवड़ मार्ग पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
इसकी सूचना जैसे ही डायल २२०८ को मिली तो पीआरवी २२०८ से हेंड कांस्टेबल अजमुददीन खान, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, चालक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मोनू सहरावत तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ को स्वयं लकडहारा बनकर ग्रामीणों की मदद से हटाकर यातायात को सुचारु रुप से चालू कराया। आपको बता दें कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे हैं। पेड़ गिरने की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आपको बताते चलें कि कई दिन पूर्व ही सराहनीय कार्य करने पर कांवरियों ने पीआरवीस्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।
सरोवर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सिखेडा एवं मखियाली में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत सिखेडा एवं मखियाली में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, साथ ही अमृत सरोवर कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये, मौके पर ग्राम प्रधान तकनीकी सहायक मनरेगा श्रमिक उपस्थित थे।
देर रात परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात स्स्क्क विनीत जायसवाल ने बाइक से कांवड़ मार्ग की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंनें पुरकाजी चेक पोस्ट से लेकर मुजफ्फरनगर तक कांवड़ मार्ग तथा आसपास की सुरक्षा का अवलोकन किया।
रास्ते में पड़ने वाले शिविरों में जाकर भोले के भक्तों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिनस्थों को आदेश जारी किये कि सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ कंट्रोल रूम में सुरक्षा की दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
असुविधा या परेशानी पर करें डायल-११२-स्क्क ने अधिनस्थ अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देशित दिए। उन्होंने सभी से सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं कांवड़ यात्रियों की हर संभव मदद करने को कहा।
पगडी पहनाकर मिशन शक्ति के अंतर्गत किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति के अंतर्गत बच्चों एवं महिला शिवभक्त कावड़ियों को पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर में चौ० चरण सिंह तिराहा पर शिवभक्त कावड़ियों बच्चों एवं महिलाओं को श्री सतीश चंद बघेल तहसीलदार बुढ़ाना, श्री रवेद्र यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढ़ाना एवं श्रीमती साधना चौधरी महिला थाना प्रभारी बुढ़ाना द्वारा पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश गौतम के निर्देशन में किया गया। सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की गाइड/छात्राएं मुस्कान, गोरी, वैष्णवी, लाइबा, अदिति, स्वाति, श्वेता स्टाफ से चंद्रशेखर, तहसील बुढ़ाना स्टाफ, कोतवाली बुढ़ाना स्टाफ एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
मुस्लिम भाईयों ने की कांवडियों पर पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजनीतिक पार्टियां अपने निज स्वार्थ के लिए देश में धार्मिक भेदभाव पैदा कर भुनाने का कार्य करती हैं, वहीं भारतीय किसान यूनियन जैसे संगठन इस धार्मिक विद्वेष को खत्म कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करती हैं। जिसका प्रमुख उदाहरण आज रुड़की चुंगी मुजफ्फरनगर पर देखने को मिला। कावड़ का मेला अपने लब्बो- लबाब पर है, आज भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई और उनकी सेवा के रूप में फलों का वितरण भी किया और हिंदू धर्म के सम्मान में अपने आप को समर्पित किया। महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के इस कार्य को देखकर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी रुड़की चुंगी पहुँची और उन्होंने इस सेवा कार्य की प्रशंसा की क्षेत्र में यह सेवा कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुलबहार राव के साथ सलीम अंसारी,साजिद अंसारी, सलीम मलिक,आबिद अली, कय्यूम अंसारी, इरफान,रिजवान , याडी के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ककरौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध अंकुश अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम ढांसरी से जिला बदर दो अभियुकतगण विजेंद्र पुत्र यादराम निवासी ग्राम ढांसरी थाना ककरौली मु०नगर, जोनी पुत्र बेदराम नि० उपरोक्त को उनके मसकन से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रदीप कुमार, एचसी विजय मावी, सचिन कुंतल शामिल रहे।
कांवड़ सेवा शिविर आरंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवा रक्षा वाहिनी के प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी गौरव सिंह आजाद के नेतृत्व में चार दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का आरंभ किया गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गौरव सिंह आजाद ने बताया कि भगवा रक्षा वाहिनी द्वारा विगत तीन वर्षों से दिल्ली-देहरादून बाईपास पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है जो कि इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है । जिसमें सभी शिवभक्तों को निशुल्क दवा,भोजन व विश्राम आदि की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप कुमार, राहुल, विकास आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भोले की भक्ति में दीवाना दिव्यांग गोमुख से हरियाणा चला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक ऐसा दिव्यांग कावड़ लेकर पहुंचा जो उत्तराखंड से यूपी तक सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और जिसकी सराहना हर कोई कर रहे हैं चाहे वो जनप्रतिनिधि हो समाजसेवी हो या आम लोग सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो व फोटो वायरल कर उसका उत्साह वर्धन कर रहे हैं यह कावड़िया सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। दरअसल आपको बता दें सोनीपत हरियाणा का रहने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम पवन कुमार है वह उत्तराखंड के गोमुख से जहां से मां गंगा प्रकट हो रही है वहां से जल भरकर हरियाणा अपने गांव सोनीपत की ओर जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह पवन एक हादसे में बुरी तरह जलकर घायल हो गया था जिसके बाद डॉक्टरों ने एक टांग काट दी थी पवन कुमार बताते हैं कि मैं १४ साल से कावंड़ ला रहा हूं और टांग कटने के बाद ५ साल से लगातार कावड़ लेकर आ रहा हूं २ साल बाद कोरोना काल में कावंड़ नहीं चली थी लेकिन अब जैसे ही कावंड़ चली मैंने गोमुख से जल भरा था और सोनीपत हरियाणा अपने गांव कुंडली जाऊंगा हमारे पूछने पर बताया कि मुझे नहीं पता कि मैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हूं लेकिन मेरे गांव से किसी का फोन आया था जिसने मुझे बताया कि पवन तुम सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हो और लोग तुम्हारी सराहना कर रहे हैं मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि आदमी को परिस्थितियों से नहीं हारना चाहिए और मैं यह जो कर रहा हूं देश के लिए कावंड़ ला रहा हूं मैं चाहता हूं मेरा देश सुरक्षित रहे समर्थ रहे और क्या पता भोले बाबा के आशीर्वाद से मैं आज वायरल हो रहा हूं और लोग मेरी सराहना कर रहे हैं जब हम उनसे पूछा कि आपको आने जाने में कोई दिक्कत तो नहीं होती उन्होंने कहा मुझे कोई दिक्कत नहीं होती मैं सक्षम हूं समर्थ हूं भले ही मेरी एक टांग कट गई हो लेकिन मेरे अंदर जज्बा है और कुछ करने का इरादा है मैं लगातार ५ साल से टांग कटने के बाद भी गंगाजल ला रहा हूं देर रात पवन कुमार ने मुजफ्फरनगर के एक हिंदू संगठन के शिविर में विश्राम किया था और सुबह दिन निकलते ही वह अपने गंतव्य की ओर हाथ मे भारत की शान तिरंगा लेकर चल पड़े।
छात्रा दिया गुप्ता ने ९७.६प्रतिशत अंक प्राप्त किये परिवार में खुशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) द एस डी पब्लिक स्कूल का दसवीं का रिजल्ट आने पर छात्र/छात्राओ के चेहरे खिले।
सरवट रॉड अहिल्याबाई चोक मुजफ्फरनगर निवासी दिया गुप्ता द एस डी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट है। जैसे ही दसवीं का रिजल्ट आया तो दिया ने अपना रिजल्ट देखा जिसमे दिया कि मेहनत ९७.६प्रतिशत अंक के रूप में दिखाई दी। रिया ने रिजल्ट देख खुशी के मारे झूमने लगी । रिया गुप्ता के ९६.६प्रतिशत अंक देख परिवार में खुशी का माहौल हो गया रिया को मिठाई खिलाकर बधाईया दी।
आपको बता दे की छात्रा रिया गुप्ता व उनकी फैमिली से बात हुई तो रिया ने बताया कि उन्होंने इस खुशी का श्रेय अपने माता पिता व स्कूल टीचर को दिया है। रिया ने बताया कि इनकी जॉइंट फेमिली है जिसमे पापा अमित गुप्ता मेडिकल लाइन में है वही मम्मी जी हाउस वाइफ है श्वके छोटा भाई है जो अभी कक्षा ७ का छात्र है। रिया ने बताया कि उसने कभी ट्यूशन नही लिया है जो अंक प्राप्त हुए है वह उनकी मेहनत है और वह बहुत खुश है। रिया गुप्ता आगे आईएएस बनना चाहती है। आपको बता दे कि रिया गुप्ता की फैमिली शिक्षित है और बच्चो में सामाजिक संस्कार देकर बढ़ाने का काम कर रहे है। रिया की मम्मी श्रीमती निधि गुप्ता का कहना है कि परिवार में दोनों बच्चे पढ़ाई में बहुत होशियार है और रिया गुप्ता ने दसवीं में ९७.६त्न अंक प्राप्त कर परिवार व कॉलेज का नाम रोशन किया है वही रिया गुप्ता को बहुत बधाईया मिल रही है।
दभाविप समृद्धि द्वारा दरिद्र नारायण सेवा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत छठा कार्यक्रम दरिद्र नारायण सेवा के रूप मे ग्रैंड प्लाजा मॉल भोपा रोड पर किया गया। सेवा पखवाड़ा के प्रेरणा स्त्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा श्री नवीन सिंघल जी रहे।कार्यक्रम चौयरमैन श्री संदीप जैन जी रहे। विशेष सान्निध्य श्री राजकुमार अग्रवाल जी ( प्रांतीय चौयरमैन शुभकामना प्रेक्षण) एवं श्री शिशुकान्त गर्ग जी ( प्रांतीय चौयरमैन गौ सेवा) का प्राप्त हुआ। शाखा अध्यक्ष द्वारा सभी अथितियों का स्वागत किया एवं अपने संबोधन में कहा कि भूखे को भोजन करना सर्वोत्तम कार्य है। अंत मे सचिव पंकज बंसल द्वारा सबका आभार प्रकट किया। शाखा कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल शाखा संरक्षक विनोद संगल सदस्य राजेन्द्र सिंघल मनोज सेठी अजय गुप्ता अनिल प्रकाश बंसल विजय सिंघल चक्रेश जैन अशोक सिंघल अजय अग्रवाल गौरव गुप्ता अरविंद गर्ग आशीष अग्रवाल विशाल शर्मा प्रमोद कुमार महेश जिंदल आदि उपस्थित रहे। महिला सदस्य नीलम गुप्ता ऋचा गुप्ता शशि सिंघल चेतना सेठी टीना अग्रवाल उपस्थित रही। साथ ही अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी ने बताया कि कल दिनाक २४ जुलाई को प्रातः ९ बजे से कोरोना वेक्सीन कैम्प द्वारिका सिटी जानसठ रोड पर सभी उम्र वर्ग के लिए लगाया जाएगा कोई भी व्यक्ति आकर वेक्सीन लगवा सकता है।
मंत्री कपिलदेव ने की कावड़ियों की मरहम पट्टी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का नया रूप देखने को मिला। मेरठ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे इस कावड़ सेवा शिविर के उद्घाटन के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल सीधे कंपनी गार्डन के बाहर लगे एक कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे जहां हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कुछ कावड़ियों के पैरों में छाले पड़े हुए थे जो इस कांवड़ सेवा शिविर में लगे चिकित्सा कैंप में मौजूद थे। कावड़ियों के पैरों को देखकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल से रहा नहीं गया और वे तुरंत कांवरियों की सेवा में लग गए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवरियों को मरहम पट्टी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कांवरियों की सेवा में लगे हुए हैं चाहे थके हुए कावड़ियों के पैर दबाना हो या पैरों में छाले पडे़े हुए कावड़ियों के मरहम पट्टी ही करनी हो। भगवान ने उन्हें इस लायक बनाया है। कावड़ यात्रा के शुरू से ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल लगातार कांवरियों की सेवा में लगे हुए हैं शिविर शिविर जाकर में कांवरियों की सेवा करते नजर आ रहे हैं।
तोप का विशाल गोला मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शनिवार को हरिनगर क्षेत्र में जमीन से मिला विशाल तोप का गोला कौतुहल का विषय बन गया। यहां पुरकाजी थानाक्षेत्र में गांव हरिनगर में खेत से मिट्टी उठाने के दौरान अंग्रेजी शासन की तोप का गोला मिला है। एसपी सिटी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कराकर तोप के गोले को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें इससे पहले भी जिले में तोप का गोला मिला था।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के हरिनगर निवासी फरमान पुत्र लियाकत के खेत से मिट्ट उठाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तोप का एक विशाल गोला निकलने से हड़कंप मच गया।
खेत में तोप का गोला मिलने की जानकारी लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। वहीं सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने गोले को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कराई जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जमीन से मिला यह गोला अंग्रेजी शासन की तोप का गोला है।
पहले भी मिला था तोप का गोला और तोप
बता दें कि साल २०२० में भी हरिनगर गांव गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत में खोदाई के दौरान तोप का गोला मिला था। हरी नगर के जंगल में ही २० जनवरी २०२० को एक तोप भी मिली थी, जिसे भारतीय किसान यूनियन और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग में रख दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जबरन कब्जे में लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था।
ढाई फिट का भोला लाया कांवड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हनुमान के वेश में कांवड़ लेकर चल रहा ढाई फिट का कांवड़िया सभी के आकर्षण का केन्द्र बन गया। जिसने भी इस नन्हे कावड़ यात्री की भक्ति देखी वह कायल हो गया। बजरंगबली का वेश धारण किये नोएडा का रवि हनुमान का भक्त है, लेकिन महादेव के प्रति उसके मन में अपार श्रद्धा है। नन्हे हनुमान ने भोले को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ उठाई है और हरिद्वार से ही नाचते गाते आगे बढ रहा है। देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचने पर ढाई फिट के हनुमान का स्वागत किया गया। नोएडा का यह भोला शनिवार सुबह विदा हुआ।
भोले से विश्व शांति की कामना कर उठाई कांवड़-हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए नोएडा के नितिन शर्मा ने बताया कि वह आठ साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। बताया कि ढाई फिट का नन्हा हनुमान रवि उनके ग्रुप में शामिल हैं। नीतिन ने बताया कि उनका ग्रुप विश्व शांति की कामना मन में लेकर भोले की कांवड़ उठाकर ला रहा है। बताया कि हनुमान के वेश में ढाई फिट के रवि महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं। ताकि देश और संपूर्ण विश्व में शांति और भाईचारा कायम रहे।
नन्हे हनुमान ने छठी बार उठाई भोले की कांवड़-नितिन शर्मा ने बताया कि उनके ग्रुप में शामिल ढाई फिट के रवि ने छठी बार कांवड़ उठाई है। बताया कि वह हनुमान का वेष धारण किये रवि भोले का भी अनंत भक्त है। वह हनुमान की तरह संकटमोचक बनना चाहता है, लेकिन महादेव को प्रसन्न करने का कोई मौका भी गंवाना नहीं चाहता।
शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा जनपद से गुजर रहे शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ अहिल्याबाई चौक चर्च मार्केट कंपाउंड में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया कांवड़ सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला,पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर सुभाष चंद शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा विधिवत पूजन कराकर व फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंद्र सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,जिला मंत्री कमलकांत शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया,शिविर में पधारे शिव भक्तों कावडियो को प्रसाद ग्रहण व उनके आराम की व्यवस्था कराई गई,इस अवसर पर संगठन के,राजेंद्र अरोरा,कार्तिक गोयल,प्रवीण वर्मा,सभासद मनोज वर्मा,राजीव शर्मा,शिव कुमार सिंह,अनिल सिंघल,प्रवीन जैन,सुनील वर्मा,संजय मिश्रा,सुनील ग्रोवर,रमन शर्मा, रोहित शर्मा,हरिओम शर्मा,वसी खेरी,हरि किशन,लक्की ग्रोवर,सुधांशु गुप्ता,बृज कुंवर गर्ग,जितेंद्र कुमार बॉबी,जयेंद्र प्रकाश,भूरा कुरैशी,इम्तियाज खान,राकिब खान,सौरभ मित्तल,पवन अग्रवाल,आदि का विशेष सहयोग शिविर में प्राप्त हुआ
पालिका चेयरमैन ने की सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं इंजीनियर अशोक अग्रवाल द्वारा मीनाक्षी चौक स्थित कोल डिपो पर लगाए गए विशाल कावड़ सेवा कैंप में पहुंच कर की सेवा । वहां पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले शिव भक्त भोलो को अपने हाथ से प्रसाद का वितरण किया तत्पश्चात आरती मैं शामिल हुई इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा मैं अपने आप को बड़ा ही गौरवान्वित महसूस करती हूं की मुझे शिव भक्त बोलो की सेवा करने का अवसर प्रदान हो रहा है मैं देश के अलग-अलग जगहों पर गई हूं वहां पर मेरे से लोग पूछते हैं कि हमने सुना है आपके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकलती है तो यह भगवान का हमारे ऊपर विशेष आशीर्वाद है कि हम उस जगह है जहां से हम कावड़ियों की सेवा कर सकते हैं।
कांवड यात्रा के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) काँवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंड यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा नगर में आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च कर कांवड मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा २०२२ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण एवं आरएएफ के साथ मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अस्पताल तिराहा आदि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कांवड शिविरों, कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थानों पर पीआरवी वाहनों को, रुट डायवर्जन ड्यूटी, काँवड़ शिविर ड्यूटी, सेक्टर जोनल पुलिस अधिकारी , मजिस्ट्रेट आदि डियूटी पर लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को चेक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्ग में कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को चेक किया गया । ट्रैफिक डायवर्जन होने के उपरान्त ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव मदद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुष्पवर्षा कर किये फल वितरित
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर किये फल वितरित। शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव व फोर्स ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर किये फल वितरित। एसएसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस कर रही है शिव भक्तों की सेवा और सुरक्षा। शाहपुर पुलिस ने हरसौली चौकी पर कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर फल प्रसाद किया वितरित।
वश्वास की कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहीं महिलाएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर जा रहे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। महिला कांवड़ियों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले अधिक दिख रही है। श्रद्धा के पथ पर महिला कांवड़ियां शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही है।
शहर में कच्ची सड़क से रुड़की रोड होते हुए कांवड़िए बढ़े जा रहे हैं। दिल्ली की शिवानी पहली बार अपने पति के साथ कांवड़ लेकर पहुंची है। उसका कहना है कि परिवार में सुख शांति के लिए गंगाजल उठाया है। झज्जर की वीरमति रुड़की रोड से होते हुए यहां से गुजरी। उन्होंने बताया कि बेटे की नौकरी की मन्नत मांगी है। परिवार में सुख-शांति रहे। देश में भाईचारे का माहौल रहे। सब शांति से गुजर-बसर करें। गुरुग्राम की सरिता अपने पति वीरपाल के साथ कांवड़ लाई हैं। दंपती का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल से पहले वह कांवड़ लाना चाहते थे, लेकिन तब नहीं ला सकें। दो साल बीमारी का प्रकोप रहा, इस बार अवसर मिला तो वह कांवड़ लेने आए हैं। श्रद्धा के मार्ग पर आगे बढ़ने से बेहद खुशी हो रही है।
शिवभक्ति में डूबा नेपाल का कांवड़िया
नेपाल का कांवड़िये ने भी शिवभक्ति में डूबकर गंगाजल उठाया है। दिल्ली में रह रहे ललित ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। भगवान शंकर का भक्त है। भोलेनाथ से सुख-शांति और कार्य बेहतर तरीके से चलने की प्रार्थना की है।
वरिष्ठ पत्रकार के बडे भाई राकेश वालिया का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ के वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व एबीएसए एवं वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही के बड़े भाई राकेश वालिया का आज दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। वह ६३ वर्ष के थे। उनके एक भाई निकुंज वालिया संग्रह अमीन है तथा नवनीत वालिया मध्य प्रदेश के अपर जिला जज है। राकेश वालिया तीन वर्ष पूर्व ही एबीएसए के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सायं के समय जानसठ में ही किया जायेगा। जानसठ में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल समेत कई नेता पहुंचे और उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। मीडिया परिवार भी शोक की इस घडी में राकेश वालिया के परिवार के साथ है तथा परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

