समाचार (Muzaffarnagar News)
स्वर्ण पदक देकर किया एसएसपी को सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को पुलिस महानिदेशक से प्राप्त प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की वर्दी पर लगाकर किया गया सम्मानित। ७६वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तरप्रदेश द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, विनीत जायसवाल को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान एवं शौर्य के लिए प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह पदक उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है । पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ श्रीमान राजीव सभरवाल द्वारा उक्त प्रशंसा चिन्ह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
किसानो ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में जहां किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है तो वहीं इस धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी मौजूद रहे हैं । जहां दोपहर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत द्वारा लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन को खुले शब्दों में चेतावनी दी गई थी कि या तो जिला प्रशासनिक अधिकारी यहां धरना प्रदर्शन में आने वाले हजारों किसानों की सुविधा के लिए बिजली ,पानी और शौचालय की व्यवस्था कर दें वरना कुछ घंटों बाद ही प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। देर शाम तक जब लखीमपुर खीरी में पहुंच गए हजारों किसानों की सुविधा नहीं हुई तो किसान नेता के आह्वान पर ही प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में भी दिन छिपते ही सैकड़ों से भी अधिक भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ७५ घंटे के धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। यहां धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा १७, १८ ,और १९ तारीखों में लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार डेनी के लड़के द्वारा षड्यंत्र के तहत किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। जिसमें अजय कुमार भी दोषी पाए गए और १२० बी के भी वह मुलजिम है सरकार द्वारा किसानों व् पीड़ितों को मुआवजा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई किसी भी तरह की नहीं की गई जिसके चलते आज लखीमपुर खीरी में धरना प्रदर्शन जारी था । जहां हजारों से भी अधिक किसानों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया लेकिन वहां के जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए बिजली ,पानी सहित शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई जिसके चलते आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आह्वाहन पर अन्य प्रदेशों के जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं । उन्होंने कहा कि अभी यह धरना प्रदर्शन हमारा ७५ घंटे का रहेगा लेकिन यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन के लिए भी बढ़ सकता है। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की हुई थी जिसमें भट्टियां लगाकर धरना प्रदर्शन में आने वाले किसानों के लिए बकायदा खाने पीने की व्यवस्था की गई । जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गद्दे तिरपाल आदि डालकर जहां किसान धरना प्रदर्शन पर डटे रहे तो वही रागनी एवं देशभक्ति गीत भी यहां लाउडस्पीकर के माध्यम से बजाए गए सुरक्षा व्यवस्था की अगर बात की जाए तो जिला कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस फोर्स भी धरना प्रदर्शन को देखते हुए तैनात की गई है।
गौ माताओं का किया पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शहर गौशाला सेवा समिति द्वारा काली नदी रोड पर गौशाला समिति के पदाधिकारियों द्वारा गौ माताओं का पूजन किया गया गौ माता की पूजन कार्यक्रम में मंदिर में पहले पूजा अर्चना पंडित जी द्वारा कराई गई उसके बाद गौ माता का तिलक कर फूलमालाएं पहनाकर और चारा खिला कर पूजन किया गया और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गई वही गौ माता के पूजन कार्यक्रम में गौशाला सेवा समिति के पदाधिकारी आशुतोष स्वरूप बंसल, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुगन्ध जैन एडवोकेट, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप बंसल, अनुज स्वरूप बंसल, सौरव स्वरूप बंसल, कुलदीप गोयल, आर एस एस, नितिन गोयल, आर एस एस पवन बंसल, सुनील तायल, वैभव मित्तल, सुखदेव मित्तल सहित दर्जनों की संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत किया गया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
बुके देकर किया गया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित होतीलाल शर्मा जी एडवोकेट द्वारा शहीद चौक स्थित मौ तारिक कुरैशी के निवास पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों को श्रेष्ठ नागरिक के सम्मान से अलंकृत किया गया इस अवसर पर हिन्दू मुस्लिम सिख समाज के लगभग एक दर्जन लोगों को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया सम्मानित किए गए लोगों मे प्रोफेसर जे पी सविता साहब वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के जिला अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह सिम्भालका मौ तारिक कुरैशी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस डा धर्मेंद्र सिंह गांधी कालोनी जगदीश अरोरा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कारी खालिद काजमी अध्यक्ष शाह इस्लामिक लायब्रेरी,हाजी सरफराज अध्यक्ष आर के ट्रस्ट मुफ्ती जुल्फीकार वोहरंग लाल पूर्व सुप्रीटेंडेंट सीता राम जी ओर प्रमुख समाजसेवी पंउमादत शर्मा जी तथा युवा पत्रकार मौ सुहेल के नाम उल्लेखनीय हैं। इस अवसर पर पं होतीलाल जी ने महात्मा गांधी ओर बिनोवाभावेजी के संस्मरण सुनाकर लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव मात्र के कल्याण के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया सभा के अंत मे मौ तारिक कुरैशी ने सभी मेहमान खसूसो का आभार प्रकट किया और इस सम्मान के साथ साथ मुफ्ती जुल्फीकार अली को वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच का संरक्षक तथा मौ तारिक कुरैशी व हाजी सरफराज को मंच कि कार्यकारिणी में सदस्य पद पर नामित करने का पत्र विचार मंच के अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह द्वारा दिया गया
चोरी की योजना बनाते दबोचा
शाहपुर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ बुढाना के निर्देशन मे थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को हिरासत मे लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो छुरियां बरामद की हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम प्रशान्त ठाकुर पुत्र नीम ठाकुर व शमशाद निवासी कसेरवा बताया।
लगातार कर रही शालू सैनी समाजसेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लावारिस शवो के अंतिम संस्कार को अपना मिशन बना चुकी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने आज कई लावारिस शवो की अस्थियों को एकत्र करके उन्हें शुक्रताल स्थित गंगा जी में विसर्जित किया
इंडिया बुक रिकॉर्ड होल्डर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि हमारे इस कार्य में संसाधनों का अभाव जरूर है लेकिन ये अभाव हमारा होंसला कम नहीं कर सकते अपनी स्कूटी पर ही सभी अस्थियो को हम ले जाते है अस्थियों को चुनकर शुक्रताल स्थित गंगा जी में प्रवाहित किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया व बंदरो को भी जिमाया उन्होंने कहा कि लवारिस शवो का अंतिम संस्कार व उनकी अस्थियों का विसर्जन करना पुनीत कार्य है जिसे हमने अपना मिशन बना लिया है हम यह कार्य निरंतर कर रहे हैं उन्होंने बताया की अलग अलग श्मसान घाट से हम उन अस्थियो को भी गंगा जी लेकर जाते है जो श्मशान से कोई लेने ही नहीं आता उन सब अस्थियो को भी मुक्ति दिलाने के लिए गंगा जी में विसर्जित करते है
उन्होंने आम जनमानस और प्रशासन से भी अपील की यदि कहीं लावारिस शव मिले हिन्दू हो या मुस्लिम सिख हो या ईसाई तो उसकी जानकारी संस्था के हेल्पलाइन नंबर ८२७३१८९७६४ पर जरूर दें जिससे संस्था द्वारा पूरी विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जा सके साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि इस कार्य में सभी जनमानस भी अपना सहयोग करें सहयोगी राजू सैनी मौजूद रहे।
यज्ञ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य समाज के श्रावणी पर्व पर आरपी शर्मा जसंवतपुरी के आवास पर यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें चरथावल से दयादेव जी ने यज्ञ कराया। गुरूदत्त आर्य जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंगपाल सिंह प्रधान जिला आर्यप्रतिनिधि सभा, मंगत सिंह आर्य, डा. सतीश चंद आर्य, डा. रविंद्र कुमार खेडी, राजपाल सिंह आर्य जसवतंपुरी उपस्थित रहे।
श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर को आकर्षक भव्य रूप में सजाया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति रजि० मुजफ्फरनगर के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर पचेंडा रोड स्थित (एकमात्र धाम जिसमें श्री बालाजी महाराज के ३०से अधिक विग्रह स्वरूप अलग-अलग रूपों में एक ही धाम में प्रतिष्ठापित है जो अन्यत्र कहीं नहीं ) मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर को भव्य आकर्षक व मनोहारी रूप से सुसज्जित किया गया। वहीं श्रद्धालुओं की भी मंदिर में भीड़ उमड़ी। राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर मनोकामना पूर्ण सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित श्री बालाजी महाराज के सभी विग्रह स्वरूपों को नए वस्त्रों व आभूषणों से श्रृंगारित किया गया तथा समस्त श्री सालासर धाम को आकर्षक लाइटों व और गुब्बारों से सजाया गया। श्री कृष्ण कन्हैया लाल के सुनहरे पालने को आकर्षक रूप से सजाकर लड्डू गोपाल जी को विराजमान कर श्रद्धालुओं द्वारा झूलाया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान किया गया। श्री बाल गोपाल लड्डू गोपाल जी का पंचामृत अभिषेक पंडित रवि गौड़ के सानिध्य में मुख्य यजमान श्रृवण गर्ग , माननीय विकास कैटर्स,माननीय राजीव गुप्ता, सुनील अग्रवाल ने सपरिवार सम्पन्न कराया। श्री सालासर धाम में प्रतिष्ठापित नर्मदेश्वर बारह ज्योतिर्लिंग को मोरपंखधारी श्री कृष्णा रूप में श्रृंगारित किया गया जिनके दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हर महादेव के जयकारे लगाए गए। श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में आगंतुक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सभी व्यवस्थाएं समिति परिवार के सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग के संचालन में रही । व्यवस्था बनवाने में बृजमोहन वर्मा,विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,अजय मित्तल व युवा सेवादार वरुण गर्ग, कार्तिक गोयल, अक्षत बंसल, मयूर जैन,संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक राठी, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, आयुष गोयल, गौरव गोयल, अभी और दिपांशु शर्मा आदि सहित सभी सेवादारों का योगदान रहा।
भजन संध्या हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष में ए टू जेड कालोनी के श्री राधा माधव मन्दिर में आज की भजन संध्या एवं बधाई उत्सव के आयोजन में आज के मुख्य अतिथि के रूप में शलभ कौशिक व डॉ श्वेता कौशिक उपस्थित रहें। भजन संघ्या में कलाकारों ने मधुर भजनो से समां बांध दिया। शलभ कौशिक ने कहा की कान्हा जी की सभा में कोई मुख्य अथिति नहीं हो सकता केवल भक्त होते है। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने शलभ कौशिक को पटका पहना कर स्वागत किया डॉ श्वेता कौशिक जी का भी पटका पहना कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम आयोजकों राजीव गर्ग , जागरोशन गोयल मांगेराम शर्मा आशीष गर्ग अमृतपाल डगर अमित चौधरी मनोज ठाकुर मनोज मालिक अमित वर्मा आदि कॉलोनी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणो की सिटी मजिस्ट्रेट ने सुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरनारत ग्रामीणो के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव ने धरने पर बैठे गांव हुसैनपुर कला के ग्र्रामीणो को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया तथा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

