समाचार (Muzaffarnagar News)
ट्यूबवैल के पास मिला गोली लगा शव
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना खतौली क्षेत्र की मंडी चौकी अंतर्गत गांव फीमपुर खुर्द के जंगलों में अज्ञात युवक का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई खेत मालिक की सूचना मिलते ही जहां मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई तो वहीं सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस भी भारी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंची। जाम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के काफी प्रयास किए मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तत्पश्चात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। गांव फहीमपुर खुर्द निवासी किसान कंचन पुत्र सीताराम ने जानकारी देते हुए बताया की वह दिन निकलते ही अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे जहां उनकी ट्युब्वेल के पास गोली लगा एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान कंचन पुत्र सीताराम ने घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान व् यूपी ११२ डायल को दी तत्पश्चात मृतक की शिनाख्त न होने पर घटना की सूचना थाना खतौली पुलिस को भी दी गई जहां थाना खतौली पुलिस मोके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।
फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने पिछले काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर खतौली संजीव कुमार की मौजूदगी मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मु.अ.सं.511/22 धारा 308/506 भाादवि को को दोपहर करीब सवा बारह बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी श्यामसिंह पुत्र स्व.जयसिंह निवासी वाजिदपुर खुर्द अपने भाई रमेशचन्द के साथ मारपीट कर चोट पहंुचाने के आरोप मेे गिरफ्तार किया गया है।
डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।
दो शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 धर्मराज यादव द्वारा अभियुक्तगण आकिब पुत्र रहीश निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, अनस पुत्र शहजाद निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली, को ए टू जैड रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 मोबाइल(चोरी के अभियोगों से सम्बन्धित) बरामद किए गए।
शराब के पव्वों सहित दबोचा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभि0 शौकीन पुत्र बिशम्भर नि0 ग्राम न्यामू थाना चरथावल मु0नगर कोअकबरगढ तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गयी।
आधा दर्जन चौकी इंचार्ज व तीन थाना प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में त्यौहारों के बाद पुलिस महकमें में भारी संख्या में तबादलें किए है। जारी की गई सूची के मुताबिक नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बने महावीर सिंह चौहान, मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बने बिजेंद्र सिंह रावत, भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक बने सुशील कुमार सैनी, सब इंस्पेक्टर शेर सिंह चरथावल से महिला थाना गए, सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह पुलिस लाइन से चरथावल गए, सब इंस्पेक्टर सुखबीर सीओ पेशी बुढ़ाना से महिला थाना, सब इंस्पेक्टर नीरज यादव पुलिस लाइन से बुढ़ाना थाना, सब इस्पेक्टर श्रीपाल सिंह डायल ११२ से थाना बुढ़ाना, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह छपार से नगर कोतवाली आये, जितेंद्र सिंह दलपत चौकी से रुड़की चौकी कोतवाली आये, अखिलेश चौधरी रुड़की चौकी से खालापार चौकी आये, जयवीर सिंह खालापार चौकी से जानसठ दलपत गए, सब इंस्पेक्टर जेवर सिंह पुलिस लाइन से शाहपुर भेजे गए, सुनील कसाना एसएसआई कोतवाली से कस्बा खतौली इंचार्ज, देवा सिंह शेरपुर चौकी से अस्पताल कोतवाली इंचार्ज बने, दीपक मावी अस्पताल चौकी से शेरपुर इंचार्ज बने, गजेंद्र सिंह खतौली कस्बे से एसएसआई पुरकाजी थाना बने, रघुराज सिंह एसएसआई पुरकाजी से कोतवाली एसएसआई बने।
चरथावल पुलिस ने 2 को पकड़ा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 आशुतोष सिहं द्वारा अभि0गण बिलाल कुरैशी पुत्र जाहिद कुरैशी व मोहसीन त्यागी पुत्र रब्बान त्यागी नि0गण मौ0 तगायान मुस्लिम कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर को नहर पटरी मस्जिद के पास से मय भैंसो की खाल व खुर के साथ गिरफ्तार किया गया।
अवैध शस्त्र सहित दबोचा
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना भोपा पर तैनात उ0नि0 विकास कुमार द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वाँछित अभियुक्त मौ0 नजर उर्फ पुन्नन पुत्र खालिद निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा मु0नगर हाल किरायेदार मौ0 नई बस्ती ग्राम मोरना, थाना भोपा मुजफ्फरनगर को मय 01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के मोरना से गिरफ्तार किया गया।
चोरी की बाइक सहित दबोचा
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त शाहरुख पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम भभीसा थाना कांधला जिला शामली को बसी तिराहा कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस(चोरी के अभियोग से सम्बन्धित) बरामद की गयी। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा गैस्टर एक्ट के वारण्टी अभियुक्त सोनू उर्फ मुस्तकीम पुत्र फैमू शमीम नि0 मण्डी कस्बा व थाना बुढाना जिला मु0नगर को गिरफ्तार किया गया।
बाईक की टक्कर से घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तेजगति के साथ आ रहे अपाची बाईक चालक ने सब्जी विक्रेता व महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे महिला के सिर मे चोट आई। हादसे पर एकत्रित मौहल्ले वालो ने आरोपीे युवक को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की फ्रैण्डस कालोनी स्थिल पालीवाल कोचिंग सेंटर के समीप आज दोपहर के वक्त उस समय लोगों का हुजूम इकटठा हो गया कि जब एक बाईक सवार ने मौहल्ले मे सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हादसे मे एक महिला भी बुरी तरह घायल हो गई। बताया जाता है कि उक्त महिला के सिर मे चोट आई है। आरोपी युवक जब मौके से भागने की कोशिश करने लगा तो मौहल्ले के कुछ उत्साही युवकों ने उसका पीछा कर उसके गली के बाहर ही दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुट गई। आरोपी युवक आनन्दपुरी का निवासी बताया जा रहा है।
पैराई सत्र का हुआ विधि विधान के साथ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गांव खाईखेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में वर्ष २०२२-२३ के पेराई सत्र का आज शुक्रवार सुबह को विधिवत शुभारंभ किया गया। पेराई सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ पूजन के बीच मिल अधिकारियों और किसानों ने सामूहिक रूप से कैन मशीन में गन्ना डालकर किया गया मिल के सभी अधिकारियों वह किसानों ने यज्ञ में आहुति दी। आज उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पेराई सत्र के शुभारंभ में मुख्य रूप से वाइस प्रेसिडेंट विकास कुमार, डीजीएम संजीव कुमार कैन मैनेजर पवन जैनर, चीफ अकाउंट अनिल चौहान ईडीपी मैनेजर बसी हैदर जैदी, प्रोडक्शन मैनेजर आलोक मितल सिक्योरटी मैनेजर दिनेश शर्मा, किसान नेता हरिओम त्यागी पूर्व प्रधान खाई खेड़ी, सतपाल त्यागी नेता जी. मनोज त्यागी धर्मवीर त्यागी, भोला त्यागी युवा नेता खाईखेड़ी, भगत सिंह पूर्व प्रधान तुगलकपुर, नवाब सिंह पूर्व प्रधान तुगलकपुर, मोहित त्यागी पंकज त्यागी, हिमांशु त्यागी सहित बड़ी संख्या में किसानों की आज मिल परिसर में मौजूदगी रही।
अंसतुलित होकर कार डिवाइडर पर चढी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डग्गामार वाहन डिवाईडर पर चढने से लोगों मे हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रूडकी रोड स्थित अस्पताल चौराहे पर डग्गामार वाहन चालक ने डिवाइडर पर गाडी चढा दी। इस हादसे पर पुलिस व आसपास के दुकानदार मौके पर पहंुचे। नागरिको की मदद से डिवाईडर पर चढी गाडी को नीचे उतारा गया।
एसएसपी ने लगाये स्टार किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप-निरीक्षक मोटर परिवहन से निरीक्षक मोटर परिवहन के पद पर प्रोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कंधों पर नये पद के सितारें लगाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। जनपद उप-निरीक्षक मोटर परिवहन श्री भारत भूषण नायक की उप-निरीक्षक मोटर परिवहन से निरीक्षक मोटर परिवहन के पद पर हुई पदोन्नति के फलस्वरुप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कंधो पर स्टार लगाकर प्रोन्नति की बधाई दी गई, साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए देते हुए नई जिम्मेदारियों को पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ निभाने हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पदोन्न्ति की इस प्रक्रिया से विभाग में सुधार के प्रयासों को बल मिलेगा एवं प्रोन्नत हुए निरीक्षक मोटर परिवहन को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने कृषकों की सुनी समस्याएं
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गन्ना विकास परिषद तितावी कार्यालय में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी द्वारा विभिन्न गांवों के किसानो की समस्याओं का समधान कराया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गन्ना विकास परिषद तितावी कार्यालय में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी श्री मुलायम यादव द्वारा विभिन्न गांवों के किसानो की समस्या को लेकर उसका समाधान किया गया साथ ही विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी सुशील सैनी को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने विदाई एवं महावीर सिंह चौहान का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा नई मंडी थाना प्रभारी सुशील सैनी के विदाई समारोह में की शिरकत और नवनियुक्त नई मंडी थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान का किया स्वागत ।
आज नई मंडी थाना प्रभारी सुशील सैनी का स्थानांतरण होने पर व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा बड़े धूमधाम से विदाई समारोह मै शामिल हुए और उन्हे पटका और लोई उड़ा कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की प्रशंसा की नव नियुक्त थाना प्रभारी श्री महावीर सिंह चौहान जी का भी व्यापार मंडल द्वारा पटका ओर लोई उड़ाकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य मै पूर्व की भांति प्रशासन के पूर्ण सहयोग का वायदा किया। विदाई समारोह मै शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष,जनार्दन विश्वकर्मा जिला महामंत्री,मनोज गुप्ता नगर अध्यक्ष,विजय बाटा नगर महामंत्री ,अंकुर जैन न्यू मंडी इकाई अध्यक्ष,लवी गोयल रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष,अमित अरोरा मंडी इकाई कोषाध्यक्ष,सुखबीर सिंह प्रजापति,अरविंद सैनी युवा जिलाध्यक्ष,कपिल अरोरा मंडी इकाई सचिव आदि मौजूद रहे।
संत समागम का भव्य शुभारम्भ 16 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुशील कुमार ‘अंश’ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समदृष्टि के भाव को दर्शाते हुए ७५वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारम्भ दिनांक १६ से २० नवम्बर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा ग्राउंड (हरियाणा) में आयोजित होने जा रहा है। संत समागम की तैयारियां लगभग सम्पन्नता की ओर है। ७५वां वार्षिक निरंकारी संत समागम स्वंय में ऐतिहासिक एवं अनूठा है, क्योंकि इन दिव्य संत समागमों की अविरल श्रृंखलाओं ने सफलतापूर्वक अपने ७४ वर्ष सम्पन्न कर लिये है। विभिन्न त्यौहारों के इस समय में सभी श्रद्धालु भक्त अपने पारिवारिक दायित्वों को निभाते हुए संत समागम सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी समागम स्थल की संपूर्ण गतिविधियों का अवलोकन कर रहे हैं और उनके पावन दर्शनों की प्राप्ति कर सभी भक्तजन स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। अपने सत्गुरु के दिव्य दर्शनों की प्राप्ति से भक्तों में भी सेवा का और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। आध्यात्म के इस आलौकिक स्वरूप को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो जैसे समागम सेवाओं में सम्मिलित होने वाला प्रत्येक भक्त दिव्यता के वातावरण में प्रतिपल भक्तिमय हो रहा हो।
इस वर्ष के ७५वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में भारत एवं दूर देशों से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होंगे। समागम स्थल पर सत्संग पंडाल के अतिरिक्त रिहायशी टेंट भी लगाए जा रहे हैं, जहाँ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए ठहरने तथा लंगर इत्यादि की उचित व्यवस्था होगी। साथ ही अलग-अलग मैदानों में कुछ कैन्टीनों की भी सुविधाएं दी जायेंगी, जिसमें जलपान इत्यादि वस्तुएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त मैंदानों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही पार्किग, सुरक्षा इत्यादि की भी उचित व्यस्था की जा रही है ताकि आने वाले सभी भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। सत्संग पंडाल के आसपास संत निरंकारी मण्डल के विभिन्न विभाग, समाज कल्याण विभाग इत्यादि के कार्यालय भी होंगे। प्रकाशन विभाग की ओर से अगल-अलग स्थानों पर स्टॉल लगाए जायेंगे। इसके अतिरिक्त मिशन के इतिहास एवं सम्पूर्ण समागम के स्वरूप को निरंकारी प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण के रूप में दर्शाया जायेगा।
इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित होने वाले भक्तों के लिए भारतीय रेलवे द्वारा आध्यात्मिक स्थल समालखा के निकट भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर लगभग सभी ट्रेनों के रूकने की अनुमति दी गयी है। इस सुविधा से रेलयात्रा करने वाले भक्तगण लाभान्वित हो सकेंगे।
इस दिव्य संत समागम का उद्देश्य मानवता एवं भाईचारे की भावना को दृढ़ता प्रदान करना तथा रूहानियत में इंसानियत के महत्व को दर्शाना है, जो केवल ब्रह्मानुभूति से जुड़कर ही संभव है।
फरार वांछित को दबोचा
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार क नेतृत्व मे छपार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के फरार वारंटी सुधीर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
हादसे में दो घायल
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र मे सडक हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे पुलिस की मदद उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घायलो के परिजनो को हादसे की जानकारी देने के प्रयास मे जुट गई है।
कृषकों की सुनी समस्याएं
रोहाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई के अंतर्गत कृषको की समस्याअें को सुना गया। अपने कार्यालय में जनसुनवाई के अंतर्गत ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना श्री विनोद कुमार के द्वारा श्री सियानंद-महावीर ग्राम चरथावल पश्चिम से आये कृषक की समस्या को सुना गया जिनकी समस्या बॉन्ड बंद की थी उसी समय गन्ना पर्यवेक्षक संजय कुमार को जाँच कर बांड खोलने के निर्देश दिए गये।
चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी खालापार उप निरीक्षक जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सन्नी वालियान पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी खांजापुर बुढाना मोड़ मुजफ्फरनगर अभियुक्त को एक चाकू के मेरठ रोड से अंबा बिहार जाने वाला रास्ता से गिरफ्तार किया गया ।
गीता पाठ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पूज्य गुरुदेव, महामंलेश्वर, गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज जी के निर्दशानुसार एवं ठाकुर जी की असीम कृपा से कार्तिक मास मे प्रति दिन जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार जीओ गीता युवा चेतना जीओ गीता महिला मण्डल मुजफ्फर नगर द्वारा दिनांक, २८-१०-२०२२ से गंगा स्नान ०९-११-२०२२ तक गीता पाठ निशुल्क परिवारों मे इस प्रकार साय ७रू०० बजे से ८रू०० बजे तक रहेगा २८-१०-२०२२ दिन शुक्र वार श्री सुभाष गर्ग- चर्च के सामने- जिला परिषद के पास २९-१०-२०२२- दिन शनिवार श्री अजय गर्ग अतुल कुमार गर्ग ६७/३- बाग केशो दास सनातन धर्म सभा के पास ३०-१०-२०२२- रविवार श्री विनोद अग्रवाल करुणा अग्रवाल ३३७/३- गौशाला नदी रोड ३१-१०-२०२२- सोमवार- श्री सुभाष गोयल आर्य पुरी गली न २ -०१-११-२०२२- मंगलवार- श्री विजय शकर शर्मा-२०९- आर्य पुरी गली न १- ०२-११-२०२२- बुद्ध वार – प. कृष्णा नन्द अलमासपुर ०३-११-२०२२- वृ हस्पति वार श्री त्रिलोक चंद गुप्ता -रेलवे स्टेशन के सामने गली मे ०४-११-२०२२- शुक्र वार श्री राजन गोयल रेलवे स्टेशन के सामने गली मे ०५-११-२०२२- शनि वार श्री मति राज कुमारी स्वागत होटल वालो के निवास रेलवे स्टेशन के सामने गली मे ०६-११-२०२२- रविवार -श्री देवेंन्द्र शर्मा रेलवे स्टेशन के सामने गली मे ०७-११-२०२२- सोमवार- श्री सुभाष गोयल ६५-्र महावीर चौक सपा कार्यालय वाली गली ०८-११-२०२२- मंगल वार- श्री मति उमा शर्मा – पटेल नगर व ०९-११-२०२२- को गंगा स्नान के पर्व पर शुक्र ताल भव्य संख्या मे दीप दान एवं संतो के भंडारे के साथ समापन होगा इसके पश्चात् प्रत्येक रविवार को गीता पाठ हुआ करेगा


