News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुआ चुनावः रालोद और भाजपा में हुई कांटे की टक्करMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच खतौली विधानसभा सीट के 369 पोलिंग स्टेशनों पर शंातिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। एक और जहंा मतदान को लेकर आला अधिकारी दिनभर क्षेत्र मे भ्रमण पर रहे वहीं दूसरी और गठबंधन एवं भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान क्षेत्र में कई मतदान केन्द्रो पर पहंुचे।
खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर पिछले करीब एक महीने से गहमा गहमी बनी हुई थी। टिकट वितरण से लेकर आज मतदान सम्पन्न होने तक ना सिर्फ खतौली बल्कि जनपदभर में सियासी पारा चढा रहा। पिछले एक पखवाडे से सियासी गलियारों मे सिर्फ और सिर्फ खतौली उपचुनाव की ही चर्चाएं रही। इस दौरान दोनो ही दल अपनी अपनी जीत के दावे करते नजर आए तथा जनसम्पर्क कर मतदाताओं की नब्ज टटोलने मे मश्गूल रहे। जातिगत आधार पर किस क्षेत्र में कौनसी जाति विशेष के निवासी हैं चुनाव को लेकर उनका क्या मन है। इस सब को लेकर मंथन होता रहा।
इन सब बातों से दिगर निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनावी कार्यक्रम के तहत आज 05 दिसम्बर 2022 को खतौली विधानसभा सीट पर जिला पुलिस प्रशासन की विभिन्न व्यवस्था तथा कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान कहीं नलका चला तो कहीं कमल खिलने की चर्चाए रही। प्रत्याशी समर्थक जातिगत आधार पर क्षेत्रवार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। सुबह के वक्त विभिन्न बूथ सूने-सूने नजर आए वहीं दूसरी और मौसम की मेहरबानी के चलते समय बढने के साथ मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की भीड बढने लगी। जागरूक मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से पंक्तिबद्ध हो पोलिंग बूथ पर अपनी बारी का इन्तजार करते रहे। रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैयया एवं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने अपने पति पूर्व विधायक विक्रम सैनी के साथ क्षेत्र के विभिन्न गंावो में मतदान केेन्द्र का भ्रमण किया। मतदान के दौरान प्रत्याशी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष मे जातिगत आधार पर हारजीत के आंकडे फिट करते रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आज सम्पन्न हुआ यह चुनाव कई बातों को लेकर अहम है, उनका मानना है कि इस चुनाव को महज उपचुनाव ना समझा जाए। बल्कि इस चुनाव के दूरगामी परिणाम होंगे। खतौली उपचुनाव के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे। जिस कारण यह चुनाव भाजपा तथा विपक्ष के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। चुनाव मंे हारजीत को लेकरदोनो दलों ने जमकर जनसर्म्पक किया।
चुनाव तो चुनाव है। इसमे कुछ ही निश्चित नही है। सिर्फ जातिगत आंकडो,क्षेत्र की समस्या एवं चुनाव के प्रति मतदाताओं का रूझान ही चुनाव को दिशा और दशा प्रदान करता है। इस सब से दिगर चुनावी प्रक्रिया की अन्तिम कडी यानी मतगणना के बाद ही किसी प्रत्याशी की हारजीत सुनिश्चित होती है। उससे पूर्व सिर्फ पूर्वानुमान ही हैं। जो ििकसी प्रत्याशी की हार-जीत के प्रति मात्र अंदेशा है। चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उददेश्य से आला अधिकारियो ने विभिन्न मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया। आज दोपहर के वक्त खतौली विद्यानसभा क्षेेेत्र मे पहंुचे सहारनपुर मंडलायुक्त डा.लोकेश कुमार एम., डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह,एसएसपी विनित जायसवाल एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र पहंुचे तथा मतदान सम्बन्धी व्यवस्थाओं को देखा।

 

आला अधिकारी करते रहे निरीक्षण
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा मतदान के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हेतु मतदान हुआ। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यंागो एवं बुजुर्ग मतदाताओं के सुविधा हेतु मतदान केन्द्र पर रैम्प की व्यवस्था की गई ताकि दिव्यांग मतदाता भी सुगमता पूर्वक मतदान कक्ष तक पहंुचकर अपने मतदान कर सकें। चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं एसएसपी विनित जायसवाल,अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद,एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ खतौली राकेश सिंह,इंस्पैक्टर खतौली संजीव कुमार आदि मतदान के दौरान मय फोर्स के विभिन्न मतदान केन्द्रों जानसठ क्षेत्र के गंाव महलकी, रतनपुरी के घनश्यामपुरा, कस्बा खतौली स्थित के.के.जैन इंटर कॉलेज, कबूल कन्या इंटर कॉलेज,गंाव बडसू स्थित माध्यमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय विकास खण्ड खतोली पर निरीक्षण किया।

भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने डाला वोट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने जंधेड़ी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास के लिए काम करा है, और विकास के लिए ही जनता के बीच जा रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने कहा कि विधायक बनने के बाद क्षेत्र में विकास करेंगे और बहन बेटियों का सम्मान करेंगे।

 

उत्साह पूर्वक किया मतदान
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधानसभा सीट पर आज हुए मतदान का नतीजा क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ मे है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत आगामी 08 दिसम्बर 2022 को मतगणना होगी। जिसके पश्चात चुनावी नजीतों की घोषणा होगी। मतदान को लेकर मतदाताआंे मे अच्छा-खासा उत्साह बना रहा। महिलाओ ने भी लोकतंत्र के इस महोत्सव मे बढचढ कर जोरदार सहभागिता की। वहीं युवा भी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आए। युवाओ ने भी वोटिंग कर लोकतंत्र के इस यज्ञ में आहूति दी। मतदान केन्द्र के समीप पीने के पानी की समुचित व्यवस्था रही।
मौसम ने भी दिया साथ
खतौली। आज चुनाव के दिन मौसम भी पूरी तरह मेहरबान रहा। हंालाकि पिछले एक दो दिनों से सुबह के वक्त कोहरा व बादल थे तथा धूप भी हल्की थी। मगर आज चुनाव के दिन मौसम की पूरी मेहरबानी रही। सुबह से ही मौसम साफ रहा। लोगो ने मौसम ने मतदाताओं को खूब रिझाया। साफ मौसम के कारण बुजुर्ग मतदाताआंेे को अपने मताधिकार के लिए मतदान केन्द्र तक पहंुचने मे सुगमता रही। यदि सर्दी या बारिश होती तो जाहिर सी बात है कि बुजुर्ग व दिव्यंाग मतदाता जल्दी से मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर ना पहुंच पाते अर्थात वोट डालने के लिए मन ही ना बना पाते।

 

साइकिल से बूथ पर पहुंचे ९० वर्षीय महक सिंह, राष्ट्रहित में किया मतदान
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदाता मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग कियां। खतौली विधान सभा क्षेत्र के सोंटा निवासी ९० वर्षीय महक सिंह साइकिल चलाकर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। महक सिंह साइकिल चलाने का आज भी शौक रखते हैं। वह भारत के तीर्थ स्थलों और महानगरों में साइकिल से लंबी यात्रा कई बार कर चुके हैं। सोमवार को सोंटा में पोलिंग बूथ पर भी महक सिंह मतदान करने शान से साइकिल पर मतदान करने पहुंचे। कहते है कि सड़कों का विकास, महंगाई पर लगाम और किसान मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। मतदान करना राष्ट्र हित में जरूरी है।
सोंटा में मतदान के बाद केंद्र से बाहर आने पर महक सिंह को कुरेदा तो बोले मुद्दे तो बहुत है, पर चुनाव में प्रत्याशी देखा जाना भी जरूरी है। गांव की बदहाल सड़क का निर्माण होना चाहिए।
महक सिंह पिछले सात दशक से मतदान करते आ रहे हैं। साइकिल चलाने के शौकीन बुजुर्ग महक सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे गांव में चुनाव की पर्चियों को वितरण किया। साइकिल से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। चाहे वह गोमुख, हो या फिर उज्जैन और प्रयागराज हर यात्रा को उत्साहपूर्वक साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। बकौल महक सिंह चुनाव जीतने के बाद आम जन के मुद्घ्दों को नहीं भूलना चाहिए। ताकि जनप्रतिनिधियों पर भरोसा कायम रह सके।

ें बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने डाला वोटः बोला-आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए किया मतदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। उसी बीच आज जियाउद्दीन कासमी की बारात भी जा रही है। जियाउद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बारात ले जाने से पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरकार बनाने में अहम जिम्मेदारी निभाने का काम किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जाति-धर्म को देखते हुए वोट नहीं डाला बल्कि आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए वोट का प्रयोग किया है। जियाउद्दीन कासमी ने अवगत कराया की सभी साथियों को उन्होंने पहले ही अवगत करा दिया था कि वह वोट डालकर ही बारात में जाएंगे। चुनाव में वोट डालते हुए कहा कि पहले लोकतंत्र है और शादी भी आज ही है तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए पहले मतदान किया और शादी अब करेंगे।

 

लम्बाई तीन फीट दानिश ने डाला वोट, बोला- मेरा भी होना चाहिए निकाह, धूमधाम से ले जाऊंगा बरात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली में तीन फीट के दानिश ने ईवीएम मशीन का बटन दबाकर अपना वोट दिया। दानिश ने एक दिन पहले ही कहा था कि अब उसका भी निकाह होना चाहिए। अभी हाल ही में कैराना के अजीम मंसूरी का हापुड़ से निकाह हुआ था। अजीम का निकाह बड़े ही धूमधाम से हुआ था। मुजफ्फरनगर के खतौली में कस्बे के ढाकन चौक निवासी कपड़ा व्यवसायी नईम के परिवार में छह बच्चे हैं। इनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि अब तक पांचवें नंबर के २२ वर्षीय दानिश की शादी नहीं हुई है। दानिश कपड़े की दुकान पर काम करता है।
उसका कहना है कि अब शादी की उम्र हो गई है, सबकी तरह उसका निकाह भी कराया जाना चाहिए। वह भी कैराना के अजीम मंसूरी की तरह धूम धड़ाके से बरात लेकर जाना चाहता है। छोटा कद होना कोई गलत बात नहीं है। सबको ही निकाह का हक है, इसलिए मेरा निकाह भी होना चाहिए।
लंबाई तीन फीट, संभालता है दुकान
ढाकन चौक पर कपड़े की दुकान दानिश ही संभालता है। वह कहता है कि सूट बिक्री का काम उसे दिया गया है। वह अपने कार्य से खुश है।

 

बूथों का निरीक्षण किया
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान खतौली पहंुचे सहारनपुर मंडलायुक्त लोकेश कुमार एम. ने विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त लोकेश कुमार एम. ने गंाव नावला सहित कई मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर लोकेश कुमार एम.के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव,एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद,एसडीएम खतौली जीत सिंह राय,सीओ खतौली राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विधायक चंदन चौहान के आवास पर जुटे रहे नेता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दिन गठबंधन के सभी प्रमुख नेता मीरापुर विधायक चंदन चौहान के आवास पर पूरे दिन डटकर पूरे खतौली विधानसभा क्षेत्र पर पैनी नजर बनाकर चुनावी गुफ्तगू में मशगूल रहे।
विधायक चंदन चौहान के आवास पर रालोद विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, विधायक थानाभवन अशरफ अली खान, विधायक शामली प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह,रालोद जिलाध्यक्ष शामली वाजिद अली, रालोद जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर संदीप मलिक,सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व अन्य नेता सुबह से ही खतौली उपचुनाव में क्षेत्रीय नेताओ कार्यकर्ताओ से लगातार सम्पर्क साधकर जानकारी लेकर गठबंधन हाईकमान को दी। इस दौरान सपा नेता जनार्दन विश्वकर्मा, रालोद नेता सुधीर भारतीय,युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी,शमशेर मलिक,वसीम राणा भी मौजूद रहे।

 

जयंती पर हुआ सम्मान समारोहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह जयंती माह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर श्री मदन सिंह निवासी जिला जींद हरियाणा सभापति रहे एवं श्री कृष्ण पाल सिंह तोमर भूतपूर्व उपजिलाधिकारी मुख्यातिथि रहे। आयोजन सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना के प्रांगण में संपन्न हुआ। मंच संचालन श्री अनिल कुमार आर्य प्रधानाचार्य मूनलाइट पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व राजा महेंद्र प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह में अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा एसोसिएशन के प्रदेश व जनपद स्तर के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह बाद जी के अध्यक्ष भाषण से शुरू हुआ। अनिल आर्य ने विस्तार से राजा महेंद्र प्रताप जी के जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री संदीप मलिक प्रदेश वरिष्ठ महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ, श्री निशांत बालियान प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, श्री अमित कुमार मंडल अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सहारनपुर मंडल, श्री विपिन बालियान जी मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्री हरेंद्र सिंह मलिक जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री डॉक्टर विशेष बालियान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, श्री लोकेंद्र सिंह, श्री अशोक बालियान जी, राजीव कुमार जी द्वारा मंच संबोधित किया गया। अंत में डॉ बीएस बालियान जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद राजा महेंद्र प्रताप जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, स्टाफ का बहुमूल्य योगदान रहा।

 

कोहरे से हुआ जनजीवन प्रभावित, ठंड बढी
सुबह के समय घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को हुई परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ठंड बढने के साथ ही अब कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण कुछ भी साफ नजर न आने के कारण जहां जनजीवन प्रभावित रहा वहीं वाहन चालकों को भी मुसीबतें उठानी पडी। कोहरे में साफ नजर न आने के कारण चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पडा।
जानकारी के अनुसार दिसम्बर माह के शुरू होते ही कोहरे व ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से कुछ भी साफ नजर नहीं आ पाया, जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ, वहीं ठंड ने भी लोगों की कंपकंपंी छुडा दी। कोहरे के कारण कुछ दूरी का भी साफ न आने के कारण चालकों को अपने-अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पडा। हालांकि दिन चढने के साथ ही कोहरा भी छंट गया और लोगों को धूप खिलने से राहत मिली। कोहरा व ठंड बढने के साथ ही सुबह की सैर को जाने वाले लोगों ने भी अब सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जो लोग सुबह सैर के लिए निकल रहे हैं वे गर्म कपडे पहनकर ही जा रहे हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी दिल के मरीजों को ठंड में सुबह की सैर पर न जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दिल के मरीजों के लिए ठंड का मौसम काफी खतरनाक होता है, अगर बेहद जरूरी हो तो गर्म कपडे, जूते, मौजे व सिर पर टोपा लगाकर ही घर से बाहर निकले। हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। दूसरी ओर ठंड के लगातार बढने से गर्म कपडों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। गर्म कपडों के विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड लगी है। जर्सी, जरकीन, टोपे, की खरीददारी हो रही है। जर्सी, जरकीन, जुराबें, टोपों की खरीददारी मंे भी तेजी आई है वहीें रुम हीटरों की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। वहीं रात के समय ठंड बढ जाने के कारण गरीब व असहाय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

 

रंगारंग हुआ प्रतियोगिता का समापन, विजेता सम्मानित
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नालंदा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हौसलाअफजाई की। शॉर्टपुट में ब्रह्मपुत्र सदन के बच्चों ने बाजी मारी।
खेल प्रतियोगिता में नर्मदा, अलकनंदा, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र सदनों में शामिल कक्षा वार बच्चों ने लंबी कूद, बैडमिंटन, टंगड़ी दौड़, गोला फेक, खो-खो, रिले रेस, १०० और २०० मीटर दौड़, रस्साकशी आदि में दमखम दिखाया। शॉर्टपुट में ब्रह्मपुत्र सदन के रूद्राक्ष त्यागी, हर्ष चौधरी एवं अलतमस ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की १०० मीटर दौड़ में अपेक्षा सिंह अव्वल रही। सीनियर वर्ग की १०० मीटर दौड़ में आसिफ, अक्षत सिंघल, कुशाग्र त्यागी ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल में युवराज एवं रणवीर वर्मा विजेता रहे।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा के प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से अनुशासन की सीख मिलती है। विद्यार्थी बेहतर स्वास्थ्य, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों में दिलचस्पी दिखाए। गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, राखी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी, जेबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वचन सिंह वर्मा, मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली के प्रबंधक अनिल आर्य, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल पीनना के प्रबंधक संदीप मलिक, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर सिंह, गुरुराम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद डोभाल, न्यू वेल्किन से मनीष कुमार एवं केके आनंद, आईजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर, स्कूल प्रबंधक विनेश त्यागी, डायरेक्टर प्रवीण त्यागी एवं पंकज त्यागी, शारीरिक एवं खेल शिक्षक विनीत त्यागी, वैभव त्यागी, अर्जुन शर्मा, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + one =