News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु लगातार जिलाधिकारी द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के चलतेे जनसुनवाई की जा रही है जिसके तहत कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है जबकि शेष के लिए आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए। शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है। जनता दरबार का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण लगातार कराया जा रहा है।

 

जनपद में चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

किशोरी की बरामदगी की मांग को प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में भोपा थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीण ने प्रदर्शन कर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को २४ घंटे के भीतर किशोरी का पता लगाने और उसे वापस लाकर परिजनों को सौंपने का आश्वासन दिया है। 
मामला छह दिन पहले का है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी व्यक्ति ने भोपा थाने पहुंचकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक रोहित पर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी रोहित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की बरामदगी नहीं होने के कारण आज सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्रामीण अभी भी थाने पर जमे हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और किशोरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी की भी तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक के २४ घंटे में किशोरी को बरामद करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया ।

 

धर्मगुरूओं के साथ की बैठक
मीरापुर/भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मीरापुर थाना प्रांगण में क्षेत्र के धर्मगुरुओं की बैठक में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारों में मीनारों व ऊंची जगहों पर लाउडस्पीकर नहीं लगाया जाएगा। धर्मस्थलों के अंदर सिर्फ एक लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाएगा और उनकी ध्वनि सीमित रहेगी। धर्मस्थलों में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही ध्वनि यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। शादी, पार्टी व शोभायात्राओं में डीजे व बैंडबाजे भी बिना अनुमति के नहीं बज सकेंगे। उन्होंने धर्मस्थलों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मीरापुर, कुतुबपुर, मुझेड़ा, कैथोड़ा, सम्भलहेड़ा, भूम्मा आदि ग्रामों के धर्मगुरु उपस्थित रहे।
भोपा थाना प्रांगण में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं के साथ बैठक में आग्रह किया कि धर्मस्थल के ऊपर कोई भी लाउडस्पीकर नहीं लगाएगा और अगर कहीं धर्मस्थल के परिसर में लाउडस्पीकर में लगा हो तो उसकी आवाज मानक के अनुरूप रहे। उन्होंने कहा कि आजकल कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में रात में अपने प्रतिष्ठानों के सामने लाइट जलाकर रखें और सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार आदि की व्यवस्था भी करें। पुलिस भी रात में गश्त करती रहती है। आगामी नगर पंचायत चुनाव के लिए शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर रामवीर सिंह, एसएसआई सत्यनारायण दहिया भी मौजूद रहे।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की अर्बन सहकारी बैंकों में हो रहे निर्वाचन के संबंध में बैंक अधिकारियों एवम निर्वाचन अधिकारियों को सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जनपद की अर्बन सहकारी बैंकों में हो रहे निर्वाचन के संबंध में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार बैंक अधिकारियों एवम निर्वाचन अधिकारियों को सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ०३ जनवरी २०२३ से प्रारम्भ हो रहे इस सहकारी निर्वाचन में सभी को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

 

जनता की ब्लॉक दिवस में समस्याओं को सुना
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड चरथावल मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी चरथावल सतीश कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। ब्लॉक दिवस मे समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लघु सिंचाई विभाग निर्देश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे, तथा प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से हैं- आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०२ शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।

 

जनता की समस्याओं का खण्ड विकास अधिकारी नेहा शर्मा ने किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्लाक दिवस का विकास खण्ड सदर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डा. नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। साथ ही संचारी रोग रोकथाम अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम प्रधानों की बैठक की गई जिसमें सभी ग्राम प्रधानों को संचारी रोग रोकथाम अभियान के लिए विशेष निर्देश दिए गए। आज कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई दोनो शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।

 

ग्रामीणों की तहसीलदार बुढ़ाना ने सुनी समस्याएं
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तहसीलदार बुढाना द्वारा तहसील बुढाना के ग्राम पंचायत चंदेरी एवं लोहसाना में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर के तहत गांव में उपस्थित होकर गांव वालों की समस्याओं को सुना गया। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी महोदय बढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व तहसीलदार बुढाना सतीश चंद बघेल के द्वारा तहसील बुढाना के ग्राम चंदेरी एवं लोहसाना में सुशासन सप्ताह (दिनांक १९.१२ २०२२ से २५.१२. २०२२) के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर के तहत गांव में उपस्थित होकर गांव वालों की समस्याओं को सुना गया एवं मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का निराकरण कराया गया मौके पर ग्राम प्रधान, संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ग्राम वासियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया तथा जो वास्तविक लाभार्थी हैं उनको योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में एवं किस तरीके से लाभ लिया जा सकता है सारी बातें बताई गई।

 

रूपये वापस कराये
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा आनलाइन ठगी के माध्यम से शिकार हुए पीडितों को रूपये दिलाने का लगातार प्रयास जारी है। आवेदक संजय कुमार पुत्र रामभूल नि० ग्राम गंगधाडी थाना खतौली जनपद मु०नगर द्वारा १९३० पर दि० ०४ मार्च को शिकायत दर्ज की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आनलाइन फ्राड के माध्यम से आवेदक के खाते से आनलाईन फ्राड कर ६,७५०- रुपये की धोखाधडी की गयी है। इस पर थाना खतौली पर नियुक्त साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ६,७५०- रुपये को आवेदक को वापस कराया गया।

 

एकमुश्त ऋण अदायगी पर मिलेगा लाभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एकमुश्त समाधान योजना उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि० मुजफ्फरनगर के ऐसे अनुसूचित जाति के ऋण गृहीता जिन्होनंे निगम की विभिन्नि योजनाओं यथा स्वतः रोजगार योजना स्वच्छकार विमुक्ति योजना, अनुविनि तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम आदि योजनाओं में ऋण प्राप्त कर निर्धारित अवधि में जमा नहीं किया गया है, को अधिदेय अवशेषध्बकाया ऋण में अधिकतम छूट प्रदान कर ऋण अदायगी पर खाता बन्द करने के लिये पुनः च्च्एकमुश्त समाधान योजनाच्च् लागू की गयी है। एकमुश्त समाधान योजना १५.१२.२०२२ से ३०.०६,२०२३ तक बढायी गयी है। एकमुश्त समाधान योजना में ऋण बकायेदारों को समस्त धनराशि एक साथ जमा कर खाता बन्द कराने पर निम्न लाभ दिये जायेगें।
१. दण्ड ब्याज/चक्रवृद्धि ब्याज की समस्त धनराशि माफ कर दी जायेगी।
२. अधिदेय ऋण बकायेदारों से केवल मूलधन पर ऋण अवधि (३६ध्६० माह जो भी लागू हो) का ही साधारण ब्याज लेकर खाता बन्द कर ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।
अतः उक्त योजना में अनुसूचित जाति के समस्त अधिदेय ऋण बकायेदारों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार लाभ प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (स०क०) एवं जिला स्तर पर कार्यालय जिला प्रबन्धक, उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि०, डी-३२१, तृतीय तल, विकास भवन, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर एकमुश्त अदायगी पर लाभ प्राप्त कर खाता बन्द करा सकते है।

 

ऑनलाइन आवेदन की विवाह में अनुदान हेतु पुनः व्यवस्था लागूः शिवेन्द्र कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित शादी अनुदान योजना वर्ष २०२२-२३ मेे अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोडकर) के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों सेे ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर इंटरनेट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से स्वीकृति एवं सहायता वितरण करने की व्यवस्था पुनः लागू की गयी है, जिसकी अर्हताएं निम्नलिखित हैः-
१. इस योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जिनकी वार्षिक आय, शहरी क्षेत्र हेतु रू० ५६,४६०/-रू० व ग्रामीण क्षेत्र हेतु रू० ४६,०८० से अधिक न हो।
२. अन्य पिछडे वर्ग के आवेदकों को तहसील द्वारा ऑनलाईन निर्गत आय एवं जाति प्रमाण-पत्र का क्रमांक ऑनलाईन आवेदन पत्र में अंकित करना अनिवार्य होगा।
३. विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को १८ वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु २१ वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
४. पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदक को वरियता प्रदान की जायेगी।
५. एक परिवार से अधिकतम ०२ पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट ेींकपंदनकंदण्नचेकबण्हवअण्पद  पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है। आवेदन पत्र लोकवाणी के माध्यम से स्थापित च्च्जन-सुविधा केन्द्रोंच्च् के माध्यम से एवं साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं भरा जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक संलग्नको जैसे-आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र, तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछडी जाति से सम्बन्धित प्रमाण पत्र आवेदक का आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक (आई०एफ०एस० कोड सहित) की छायाप्रति आवश्यक है। इस योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर से प्राप्त की जा सकती है।

 

कृष्ण गोपाल मित्तल को भाजपा से चेयरमैन प्रत्याशी बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की इकाई तहसील कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष हरिओम शर्मा,शिव मार्केट जयेंद्र प्रकाश व गोल मार्केट इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र अरोरा के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा तुलसी पार्क में बैठक आयोजित की गई,बैठक में अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी उपस्थित रहे,इस दौरान व्यापारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई कि वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता,जमीन से जुड़े,संघर्षशील,व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले कृष्ण गोपाल मित्तल को भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद हेतु प्रत्याशी बनाया जाए, व्यापारियों के साथ-साथ समाज के हर एक वर्ग के साथ इनका जुड़ाव है, तहसील कंपलेक्स अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण आश्वस्त करते है की कृष्ण गोपाल मित्तल के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी जीत मिलेगी,बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,अखिलेश वर्मा,चंद्रप्रकाश,ब्रज कुंवर,लकी ग्रोवर,सोनू,पवन कुमार,राधेश्याम,उज्जवल, फिरोज,अब्दुला खेरी,मुनव्वर,शिवकुमार,अनिल सिंघल,पवन कुमार,हर्ष कुमार,हरेंद्र आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

 

कमेटी का किया गठनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर आर्किटेक्ट एसोसिएशन के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन भोपा रोड स्थित होटल में किया गया इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य है मुजफ्फरनगर आर्किटेक्ट एसोसिएशन की मुख्य कमेटी का गठन रखा गया जिसमें सभी सदस्यों ने अपने मतों का इस्तेमाल कर विभिन्न पदों का चयन किया गया जिसमें आर्किटेक्ट सिद्धार्थ अग्रवाल को अध्यक्ष आर्किटेक्ट अश्वनी कल्याणी को सचिव आर्किटेक्ट राजेश छाबड़ा जी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके अलावा आर्किटेक्ट तुषार द्घसंगल को उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट अली अश्वमार जैदी को संयुक्त सचिव मीडिया प्रभारी आर्किटेक्ट्स ऋषि साहनी सोशल मीडिया प्रभारी आर्किटेक्ट अपूर्वा संगल एडवाइजरी बोर्ड में आर्किटेक्ट एस के गुप्ता व आर्किटेक्ट रविंद्र में आर्किटेक्ट धर्मेश गुप्ता आर्किटेक्ट एस के बंसल विकास प्राधिकरण में आर्किटेक्ट राजेश छाबड़ा आर्किटेक्ट निशांत कुमार को तथा समन्वयक के लिए आर्किटेक्ट शाहरुख मिर्जा तथा आर्किटेक्ट प्रणव द्घसंगल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष आर्किटेक्ट सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि वह एसएस के कार्य को ईमानदारी से आगे भी करते रहेंगे जैसा कि पहले से करते आ रहे थे तथा सदस्यों का अपने अध्यक्ष चुने जाने पर आभार व्यक्त किया तथा एजेंट को सर्वसम्मति सामाजिक कार्यों से जोड़ने की बात कही एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव अश्वनी कल्याणी नए सदस्यों को बनने पर आभार व्यक्त किया तथा बड़ों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि अब मुजफ्फरनगर जिले में सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा कैंप लगाकर लोगों की घरों से संबंधित समस्या का समाधान निशुल्क किया जाएगा जनसामान्य में आर्किटेक्चर से संबंधित जानकारियां दी जाएगी मुजफ्फरनगर आर्किटेक्ट एसोसिएशन की निर्वाचित कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट राजेश छाबड़ा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में आर्किटेक्ट को विकास प्राधिकरण में आने वाली दिक्कतों का सामना करने के लिए मूल मंत्र दिया तथा एसोसिएशन के उद्देश्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर आर्किटेक्ट एसके गुप्ता आर्किटेक्ट रविंद्र गुप्ता, आर्किटेक्ट एसके बंसल, आर्किटेक्ट धर्मेश गुप्ता, आर्किटेक्ट राजेश छाबड़ा, आर्किटेक्ट सिद्धार्थ अग्रवाल, आर्किटेक्ट अश्वनी कल्याणी, आर्किटेक्ट ऋषि साहनी, आर्किटेक्ट अली अश्वमार जैदी, आर्किटेक्ट तुषार सिंगल, आर्किटेक्ट अपूर्वा संगल, आर्किटेक्ट प्रणव, आर्किटेक्ट निशांत, आर्किटेक्ट शाहरुख मिर्जा, आर्किटेक्ट नेहा सिंह, आर्किटेक्ट जेब जैदी आदि मौजूद रहे !

 

वाहनों पर लगाये रिफ्लेक्टर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इंडियन पोटाश लिमिटेड, तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स, तितावी में लोकेश कुमार के निर्देशानुसार केन यार्ड में किसानों की बुग्गियो एवम ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू किया गया, ताकि घने कोहरे में कोई दुर्घटना ना हो। इस अवसर पर श्री परमानन्द झॉ. पी.सी.एस. उप-जिला अधिकारी, सदर, इकाई प्रमुख लोकेश कुमार और मिल के अधिकारियो ने किसानों के ट्रैक्टरों एवम बुग्गियों पर रिफलेक्टर लगाए। उप जिलाधिकारी ने इस कार्य को करने के लिए प्रबंधक मंडल का धन्यवाद किया। क्षेत्र के किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की गई।

 

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हेतु आज मतदान के दौरान सिविर बार परिसर में अच्छी खासी गहमा-गहमी बनी रही। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव के मददेनजर चुनाव के दौरान कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। सिविल बार चुनाव मे दो गुटों के बीच सीधा मुकाबला रहा।
पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक सिविल बार के केन्द्रीय कक्ष में सिविल बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर की वार्षिक कार्यकारिणी 2023 के गठन हेतु वोट पडे। इस चुनाव में एक गुट से अध्यक्ष पद हेतु अनिल कुमार दीक्षित, सह सचिव हेतु मुकेश कुमार जौहरी, उपाध्यक्ष पद हेतु संजीव त्यागी एवं महासचिव पद हेतु हरिओम गोयल तथा सहसचिव पुस्तकालय पद हेतु कु.शिवानी सचदेवा आदि चुनाव मैदान मे हैं। वहीं दूसरी और दूसरे गुट की और से सिविल बार अध्यक्ष पद हेतु सतेन्द्र कुमार एड.,महासचिव पद हेतु बिजेन्द्र कुमार मलिक एडवोकेट, सह सचिव प्रवीर कुमार संगल आदि प्रत्याशी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगममियंा जैदी एवं सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी एड. व बिजेन्द्र प्रताप सिंह एड. के निर्देशन मे यह चुनाव कराया जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगममिया जैदी ने बताया कि सिविल बार एसो. मे 341 मतदाता हैं। चुनाव के दृष्टिगत पुलिस के कडे इन्ताम रहे। इस दौरान सिविल बार परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

 

फीस वृद्धि का छात्राओं ने लगाया आरोेप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फीस वृद्धि के विरोध में जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मेरठ रोड स्थित जैन गर्ल्स पी.जी.कॉलेज बी.एस.सी.होम साईस फर्स्ट सैमेस्टर की छात्राओं ने आज दोपहर के वक्त कालेज के बाहर एकत्रित हो बीएसी होम साईस फर्स्ट सैमेस्टर की एग्जाम फीस बढाये जाने का विरोध ििकया। छात्राओं का आरोप है कि उनकी एग्जाम फीस 4184 रूपये आई है। जिसको भरने मे वे सभी असमर्थ हैं। अतः एग्जाम फीस घटाकर 1000 रूपये कर दी जाए। इस सम्बन्ध मे छात्राओं ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इस सम्बन्ध मे मदद की गुहार लगाई। इस दौरान छात्रा ज्योति, ईशा, समीन, तन्नू, साना प्रवीन, मुस्कान, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

 

रोजगार के औद्योगिक वातावरण के सृजन से बढेंगे अवसरः जिलाधिकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में उद्योगो को बढावा दिये जाने के लिये उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि मानक पूर्ण करने पर नये उद्योगो की स्थापना में सहयोग करें। उन्होने कहा कि नये उद्योगो की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढेगे वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। उन्होने विधुत विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करायें ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके। उन्होने कहा कि उद्योगो की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारी समय रहते निस्तारित करें। बैठक में अवगत कराया गया कि जानसठ रोड, भोपा रोड, जौली रोड पर पेडो की समस्या से अवगत कराया गया जिससे वन विभाग द्वारा बताया गया कि पेडो का कटान का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। हिन्डन नदी की स्वच्छ अविरल प्रवाह एवं उद्योगिक प्रदूषण उत्प्रवाह की रोकथाम की परिचर्चा करके प्रदूषण नियन्त्रण विभाग के अधिकारी को दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा आई०आई०ए, इण्डस्ट्रियल डवलपमेन्ट फोरम, फैडरेशन ऑफ मु० नगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, मै० स्वास्तिक पेस्टी साइड लिमिटेड, फैडरेशन ऑफ मु० नगर के उद्यमियो ने जिलाधिकारी को समस्याओ से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियो को समस्याओ का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उद्यमियों का उत्पीडन न हेाने पाये सभी विधि संगत कार्य प्राथमिकता पर करने सुनिश्चित किये जाये। उन्हेाने कहा कि उद्यमियो का उत्पीडन बर्दाशत नही किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने विद्युत सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये। उन्होने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करे कि उद्यमियों की समस्याओं का समय से निस्तारण हो जिससे उद्योगो का विकास हो। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान प्राथमिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, आर्थिक स्वावलम्बन, प्रशिक्षण कार्यक्रम इत्यादि पर कोरपोरेट शोसल रिस्पोन्सबिलिटी (सी०एस०आर०) के अन्तर्गत कम्पनी सामाजिक दायित्व एव सामान्य प्रबन्धन पर परिचर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० अरविन्द कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग परंहस मोर्य जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमि मौजूद रहे।

 

छोटे बच्चों को श्री एस एस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट ने गर्म टोपी वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री एस एस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट नई मंडी द्वारा ट्रस्ट की मुख्य संरक्षक श्रीमती उषा दास की प्रेरणा से सर्दी के मौसम में माध्यमिक बेसिक कन्या विद्यालय नई मंडी में मुख्य अतिथि श्री धर्मराज यादव-पुलिस चौकी इंचार्ज नई मंडी की उपस्थिति में छोटे बच्चों को कैप का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट द्वारा किए गए सेवा कार्य की भरपूर प्रशंसा की और खुद छोटे-छोटे बच्चों को ऊनी टोपी पहनाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि गर्ग एवं समस्त स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि एवं ट्रस्ट के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष चंद गुप्ता-संरक्षक, संदीप दास-संस्थापक चेयरमैन, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, कमल गोयल डॉ अजय गर्ग, डॉ विवेक कुमार,सीए अश्वनी वर्मा,लोकेश चंद्रा,जगदीश पालीवाल, होतीलाल शर्मा एडवोकेट सीमा दास,रागिनी गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

 

परेशानी का डिवाईडर बन सकता है सबबMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद सहित नगर क्षेत्र में traffic व्यवस्था को सुदृढ बनाये जाने के उददेश्य से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था मे आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। प्रशासन के निर्देश पर एक और जहंा जाम से मुक्ति हेतु ई-रिक्शाओं का रूट बनाया गया है। वहीं दूसरी और यातायात पुलिस द्वारा शहरवासियों को जाम के झाम से मुक्त कराने के उददेश्य से शहर के अंसारी रोड, जानसठ रोड, सरकूलर रोड,रूडकी रोड व भगत सिंह रोड आदि अनेक स्थानो पर लोहे के पाईपों व भारी पत्थरों से डिवाईडर बना दिए गए हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने जन सुविधा के उददेश्य से लोहे के पाइप से डिवाइडर बनाये गए हैं। परन्तु लोगों का कहना है कि सडकों की चौडाई कम होने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा डिवाइडर लगवाने की वजह से अब रही सही चौडाई पहले से और कम हो गई है। उक्त डिवाईडर्स से अटैच पत्थर को देर रात चलने वाले वाहन अक्सर तिरछा कर देते हैं। जिस कारण किसी हादसे का अंदेशा है। अतः आला अधिकारियों को इस और गंभीरता से ध्यान दे।

 

 

अधिकारियों ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दी गुड,खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि आज एसोसिएशन कार्यालय में सुशासन सप्ताह प्रशासन गंाव की और के अंतर्गत खाद्य कारोबारकर्ता के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें खाद्य विभाग के डी.ओ.चमन लाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार एवं डा.मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। मीटिंग में खाद्य अधिकारी ने खाद्य विभाग के अधिकारियायें से जानकारी ली। जिस सम्बन्ध में खाद्य विभाग के डी.ओ.चमन लाल व खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओ का हल निकाला। उन्होने बताया कि जैसा कि सरकार से कानून आया है कि मण्डी में आने वाले सब्जी, फल व अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय हेतु लेकर आ रहे किसानो का ेव उनसे सम्बन्धित प्रतिष्ठानो को प्राइमरी फूड श्रेणी में होने के कारण लाइसेंस/पंजीकरण से मुक्त रखा गया है। उन्होने यह भी बताया कि इस कानून के अंतर्गत केवल वही व्यापारी आयेगे जो किसान से सीधा माल खरीदकर बेचते हैं। जिसमें गन्ना, गुड, फल व सब्जी आदि आते है। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के लिए फूड लाईसेंस अनिवार्य है। उन्होने बताया कि कोल्ड स्टोर वालों के लिए भी फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है एवं जो किसान मैन्यूफैक्चरिंग का कार्य करते हैं उन्हे भी लाइसेंस लेना अनिवार्य है। मीटिंग में अध्यक्ष संजय मित्तल, श्यामसिंह सैनी, सुरेन्द्र बंसल, राजेन्द्र सिंघल, सुरेश चन्द, अशोक कुमार, तुषार गर्ग, पुनीत गोयल, विशाल असरवाल, नितिन संगल, मनमोहन, सुशील बंसल, नितिन सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

जी.डी.गोयनका स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में आगामी 24 दिसम्बर 2022 दिन शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एसएसपी विनित जायसवाल एवं अति विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार होंगे। जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उददेश्य से आगामीं 24 दिसम्बर को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं विद्यालय के क्रीडा विभाग द्वारा एनूवल र्स्पोटस डे की कामयाबी हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

सपा विधायक अनिल कुमार को हुई सजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी से सपा-रालोद गठबंधन विधायक अनिल कुमार को अदालत ने गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दोषी करार दिया है। एमपीध्एमएलए कोर्ट ने अनिल कुमार पर दोषी ठहराते हुए १५ दिन की सजा और १०० रुपये का जुर्माना भी ठोका है। विधायक अनिल कुमार २०१७ के आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में आज कोर्ट में पेश हुए थे।
दरअसल विधानसभा चुनाव २०१७ में रालोद नेता और पुरकाजी से मौजूदा विधायक अनिल कुमार ने नामांकन किया था। नामांकन के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि अनिल कुमार ने अपने समर्थकों संग ढोल नगाड़ो के साथ पहुंचकर नामांकन किया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर विधायक के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

 

 

गेंगस्टर कोर्ट से लूट और हत्या के दो आरोपियों को 5-5 साल का कारावास और जुर्माना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यह प्रकरण जनपद शामली का हैं, दस वर्ष पूर्व ग्राम कूड़ाना शामली निवासी सचिन मलिक रात पौने आठ बजे के लगभग शामली से अपने गाँव जा रहा था। रास्ते में चार बदमाशो ने तमँचे दिखाकर धमकाते हुए सचिन से रुपये मोबाईल और मोटरसाईकिल लूट कर फरार हों गए। जिसकी सचिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। इसके कुछ दिनों बाद कूड़ाना निवासी राहुल मलिक के मामा राज सिंह रात आठ बजे के लगभग अपने गाँव भोकाहेड़ी थाना भोपा से कूड़ाना गाँव जा रहें थे कि कूड़ाना से पहले रास्ते में घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने तमँचे दिखाते हुए आतंकित कर राज सिंह से मोटरसाईकिल लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने राज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और मोटरसाईकिल लूट कर फरार हों गए। इस घटना की राहुल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। इस घटना के कुछ माह बाद ग्राम वहलना थाना कोतवाली निवासी अंशुल मलिक के पिता हरेंद्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सभी घटनाओ का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों अजीत पुत्र सुरेन्द्र धीवर निवासी बहावड़ी थाना फुगाना, सुनील पुत्र विधि प्रजापति निवासी घुसवा थाना रामपुर जनपद देवरिया, अनिल पुत्र मलखान निवासी वहलना मुजफ्फरनगर, सूरज उर्फ काला पुत्र प्रकाश धीवर निवासी बहावड़ी फुगाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली शामली के पूर्व एस ओ धर्मेंद्र चौहान ने इनका गेंगेस्टर एक्ट में भी चालान किया। एक हत्या के अभियोग में चारों को आजीवन कारावास की सजा हों चुकी हैं, शेष विचाराधीन हैं,अभियुक्तगण अजीत और सुनील की पत्रांवली प्रथक कर गेंगस्टर जज अशोक कुमार ने अजीत और सुनील को पाँच -पाँच साल की सजा और 5-5 हजार रुपये से दंडित किया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह एवं विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर व राजेश शर्मा ने पैरवी की।

 

सेमिनार हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में आईक्यूएसी और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
शिक्षा में स्वायत्तता सत्र का उद्घाटन मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह और प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, संजय जैन, एडवोकेट नीरज जैन, राजेंद्र जैन, विनोद कुमार जैन, प्रवीण जैन, सुगंध जैन, सुधीर जैन द्वारा किया गया। प्रथम सत्र के प्रमुख वक्ता डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल रहे। जिन्होंने आजादी के स्वर्ण महोत्सव और नई शिक्षा नीति के बारे में अपने विचार रखे।
दूसरे वक्ता प्रोफेसर एचएस सिंह रहे। उन्होंने बताया कि शिक्षा भारत में आदिकाल से चले आ रही थी। द्वितीय सत्र के प्रमुख वक्ता डॉ. आशीष मिश्रा ने भारतीय भाषाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। दूसरे मुख्य वक्ता प्रोफेसर संजय शर्मा रहे। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य सीमा जैन, सन्तोष कुमारी, डॉ. आभा सैनी, डॉ. वन्दना वर्मा, सोनाली सिंह, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. सविता वशिष्ठ और डॉ. वर्चसा मौजूद रहीं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 5 =