News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

इंसानियत का परिचयः निराश्रित महिला को कराया अस्पताल में भर्तीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन पुलिस ने इंसानियत का परिचय देते हुए निराश्रित बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पैक्टर योगेश कुमार मय हमराही का.सौरभ कुमार क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग कर रहे थे। कि इसी बीच उन्हे सूचनाप मिली की सांईधाम के सामने करीब 72 वर्षीय श्रीमति भामा गिरी पत्नि स्व.भंवर सिह मूल निवासी ग्राम शाहपुर थाना लैकरा जिला संबलपुर,उडीसा का तबियत काफी खराब है। उक्त महिला अपने पति के साथ सन 1988 से रेलवे रोड संाई धाम के पास सडक किनारे अपना जीवन बिता रहे थे। श्रीमति बहामा गिरी काफी बीमार चल रही है तथा चलने फिरने में भी असमर्थ है। सब इंस्पैक्टर योगेश कुमार ने इस सम्बन्ध मंे अपने अधिकारियों सहायक पुलिस अधीक्षक प्रथम एवं अजय सुरातिया प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को अवगत कराया गया। सम्बन्धित अधिकारियों ने अपना घर के पदाधिकारी अजय मित्त्ल से सम्पर्क स्थापित किया तथा एम्बूलैन्स द्वारा बिहार गढ स्थित अपना घर बिहारगढ के ाथ नोएडा भेजा गया। इस दौरान अपना घर की और से रोहित कुमार, श्रीमति कुुंता पत्नि रिसपाल निवासी बिहार गढ-अपना घर आश्रम की टीम के सदस्य वृद्धा के साथ नोएडा के लिए रवाना हुए।

 

जनसमस्याओं को सुशासन सप्ताह के तहत सुना
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील खतौली के ग्राम पंचायत जोहरा में तहसीलदार खतौली की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीणों की जन समस्याओं का निस्तारण किया गया सुशासन सप्ताह के अंतर्गत तहसील खतौली की ग्राम पंचायत जोहरा में ष्प्रशासन गांव की ओरष् कार्यक्रम के तहत कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को तहसीलदार खतौली श्रीमती आरती यादव के द्वारा समस्त टीम के साथ गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके उपरांत कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया एवं शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उक्त कैंप में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

पॉक्सो अधि० के वांछित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने एक अभि०गण द्वारा वादी शमशाद पुत्र जब्बार निवासी ग्राम नंगला राई थाना चरथावल जिला मु० नगर की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पॉक्सो अधि० से संबंधित विगत ०९ माह से वांछित चल रहे अभियुक्त अनस पुत्र शहजाद निवासी ग्राम नंगला राई को मुखबिर की सूचना उ०नि० नितिन कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के अकबरगढ तिराहे के पास से गिरफ्तारकर कर जेल भेज दिया हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार व हेकां० सचिन डागर शामिल रहे।

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय एवं जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के साथ मंसूरपुर स्थित सर शादी लाल डिस्टलरी का निरीक्षण किया गया एवं मानक के अनुरूप समस्त डिस्टलरी का गंभीरता के साथ निरीक्षण किया गया तथा आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया की निरीक्षण में जो भी कमियां पाई गई उसकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

कोहरे के मद्देनजर वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
मुजफ्फरनगर। जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों पर उचित दूरी बनाये रखें के लगाए रिफ्लेक्टर। बढ़ती ठंड घने कोहरे को लेकर सीओ फुगाना व तितावी थाना प्रभारी ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर। घने कोहरे में बढ़ते एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए सीओ फुगाना ने तितावी पुलिस को साथ लेकर वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर। सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा तितावी थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव व ढ्ढक्करु शुगर मील तितावी गन्ना प्रबंधक धीरज सिंह सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

बाइक, तमंचे व कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस सहित शातिर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन मे अपराधियो की विरूद्ध चलाये जा रहे अपराध पर अंकुश व धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी भोपा के सघन पर्यवेक्षण मे थाना ककरौली पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौराने जटवाडा चौक पोस्ट से २० मीटर ग्राम ढांसरी की तरफ नहर पटटरी एक सातिर बदमाश उस्मान पुत्र तौफीक निवासी ग्राम व थाना ककरौली मु०नगर को पकडा गया जिसके पास से एक अदद तमंचा ३१५ व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर एवं एक मो०सा० हीरो होण्डा एम्बेशन बिना नम्बर बरामद हुई है।

 

कई वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार शातिरों/वांछितों को गिरफ्तार करने का कार्य किया जा रहा है। थाना बुढाना पर तैनात उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा वांछित अभियुक्त शादाब पुत्र बाबू निवासी मौहल्ला कस्सावान छोटा बाजार थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को सठेडी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उप निरीक्षक देवेन्द्र सिहं द्वारा आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त सोनू उर्फ सुन्दरपाल पुत्र रामकिशन निवासी नन्हेडी थाना भोपा को गिरफ्तार किया।

 

चैकिंग अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/ॅमार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, शराब के ठेकों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग जारी है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानो व आम जनमानस के नेता थे: अशोक बालियान एडवोकेट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौधरी चरण सिंह का जन्म २३ दिसंबर, १९०२ को बाबूगढ़ छावनी के निकट नूरपुर गांव, तहसील हापुड़, जनपद-गाजियाबाद, कमिश्नरी मेरठ के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। चौधरी चरण सिंह ने आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा ग्रहण की और गाजियाबाद में वकालत प्रारंभ की महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में कई बार आपको जेल भी जाना पड़ा । चौधरी चरण सिंह पहली बार ३ अप्रैल १९६७ को यूपी का मुख्यमंत्री बने । मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने किसानों और कुटीर उद्योग के विकास के लिए अनेक योजनाएं पारित की, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ ओर १७ फरवरी १९७० को वे दूसरी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वर्ष १९७९ में वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना की। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान उर्वरकों और डीजलों के दामों में कमी की और कृषि यंत्रों पर उत्पाद शुल्क घटाया । २८ जुलाई १९७९ को चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने । २९ मई १९८७ को देश के दुनिया को छोड़कर चला गया। भारत के किसानो के नेता को आज हम उनको याद करते है

 

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त लोकेन्द्र पुत्र सुन्दर पाल निवासी ग्राम चन्धेडी थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को किनोनी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24फ्रूटी देशी शराब तौहफा मार्का बरामद की गयी।

पुलिस ने वारंटी को दबोचा
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते लगातार शातिरांे/वांछितों को पकडने का कार्य किया जा रहा है। वारण्टी/वाछित अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० ललित कुमार, है०का० विनोद कुमार वन जीव जन्तु अधिनियम से सम्बन्धति वारण्टी मोहन पुत्र गोपाल नि० बिहारगढ थाना भोपा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मोहन उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

टापटेन शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में चलाये जा रहे संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों, चोर लुटेरों,गुंडे बदमाशों एंव वांछितों की धर पकड़ अभियान के क्रम में थाना नई मंडी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।
यहां थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो थाना नई मण्डी के टॉप-१०ध्हिस्ट्रीशीटर एंव गैंगस्टर मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। बता दें वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो में जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चौकिंग सन्दिग्ध वाहनध्व्यक्ति, तलाश वांछित अपराधी ध्वारण्टी की गिरफ्तारी, चौकिंग हिस्ट्रीशीटर, टॉप-१० अपराधी एवं आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजय वर्गी के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी हिमांशु गौरव के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा टॉप-१०. हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर के अभियोग से सम्बन्धित वारण्टी केशव उर्फ केशो पुत्र तेजपाल जोगी निवासी गली न० २ बच्चन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारीयों ने बताया की पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का बदमाश है जिसके ऊपर विभिन्न मामले दर्ज है जोकि काफी समय से फरार चल रहा था आज उक्त आरोपी से पूछ ताछ के बाद इसे जेल भेजा जा रहा है । उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार तोमर व् कांस्टेबिल देवेन्द्र कुमार मौजूद रहे ।।

 

विजय वर्मा ने एक और मेडल जीताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भिलाई छत्तीसगढ़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय वर्मा ने पुनः एक बार डबल कैटेगरी में अवनीश रस्तोगी के पार्टनरशिप में विक्रम सिसोदिया एवं दिनेश लूंगानिया की टीम को ६-२ ६-३ से हराकर एक बार फिर से टूर्नामेंट में विजेता होकर शहर के नाम को रोशन किया, टूर्नामेंट में टेनिस कोर्ट पर भारी संख्या में लोगों ने इस मैच को देखा और इसका आनंद लिया। सिंगल्स कैटेगरी में विजय वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को पहले सेट में ६-४ से हराकर एक उम्मीद कायम की लेकिन दूसरे सेट में ४-६ एवं अंतिम सेट में २-६ से हार गए।
विजय वर्मा ने बताया की २२ अप्रैल से २६ अप्रैल को सर्विस क्लब मुजफ्फरनगर में एक सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश और विदेश से खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में भाग लेंगे और यह टूर्नामेंट ४०० पॉइंट का होगा जोकि काफी बड़े टूर्नामेंट किस श्रेणी में आता है।

 

 

प्रतियोगिता में लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्वविद्यालय द्वारा आयोजितप्रथम अन्तरमहाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की छात्रा ने लहराया परचम
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा प्रथम अन्तरमहाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन महाराज सिंह कॉलेज, सहारनपुर में किया गया जिसमें विभिन्न जिलों व महाविद्यालयों के कराटे के खिलाडियों ने विभिन्न भार वर्ग में से शामिल हुए। जिसमें एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स की खिलाड़ी भव्या (बी०कॉम प्रथम वर्ष) ने भी प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की कराटे खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में सभी जिलों व महाविद्यालयों के खिलाडियों को पछाडकर विजय पताका फहरायी ।
स्पोर्टस ऑफिसर श्री अंकित धामा जी ने बताया कि महाविद्यालय की कराटे खिलाडी भव्या ने ४७ किलोग्राम भार वर्ग में अपने सभी प्रतिभागियों को हराकर गोल्ड को अपने नाम किया। उन्होने विजयी खिलाड़ी ध् छात्रा की इस जीत का श्रेय कडी मेहनत, खेल भावना व महाविद्यालय प्रबन्ध समिति को जाता है ।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने विजयी खिलाडी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उसका उत्साहवर्धन करते हुए इस उपलब्धी पर बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि महाविद्यालय के सतत् प्रयासों एवं छात्र के कठिन परिश्रम के कारण ही छात्र का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों आदि ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी ।

 

छात्र-छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०सी०ए० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली विधी वर्मा ने ७७.८३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली गायत्री जिसने ७७.३ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाले विशु वर्मा ने ७६.८ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वार्ता करते हुए चयनित छात्र- छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें ।
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा अध्ययन व विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन निरन्तर किये गये जिसके परिणामस्वरूप हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र-छात्राओं के लिये अपने विषयों के अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था है और आंतरिक परीक्षायें भी समयार्न्तग करायी जाती है। जिससे हमे इस कठिन समय मे भी उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०सी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्र-छात्राओं के लिये समय-समय पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वेबिनार, व वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्र-छात्रायें अपने बी०सी०ए० के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करते है जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०सी०ए० विभाग से चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, अनुज गोयल, अवनी सिंघल, प्रियंका शर्मा, रितु, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया ।

 

हादसे में दो घायल
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंदिरा मूर्ति के निकट जीटी रोड पर आज सुबह उस समय भीड एकत्रित हो गई कि जब नगरपालिका की कूडा गाडी व बाइक में भीष्ण भिडंत हो गई। इस हादसे मे बाईक सवार मनोज बंसल निवासी मौहल्ला तगान खतौली व सुनील निवासी लोधा खतौली घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलो को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उनके परिजनो को हादसे की सूचना दी।

 

सपा प्रत्याशियो के चयन का निष्ठा व समीकरण होगा पैमानाः प्रमोद त्यागी
एकजुटता से लड़ा जाएगा निकाय चुनावः अलीम सिद्दीकीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा कार्यालय पर सपा प्रत्याशी के लिए आवेदन कर रहे कार्यकर्ताओ व उनके साथ पहुंच रहे समर्थकों को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि प्रत्याशी चयन समिति के सभी नेता मिलकर पार्टी के प्रति निष्ठा व मजबूत समीकरण रखने वाले कार्यकर्ता ही चयन का पैमाना होंगे।
सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वार्ड जीत के रूप में मोहल्लों में सपा सपा गठबंधन की सरकार लाने के लिए तैयार रहे। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि सपा गठबंधन ने विधानसभा व खतौली उपचुनाव में जीत हासिल करके निकाय चुनाव को भी जितने का सिलसिला जारी रखने का संकल्प लिया है।
सभासद पद पर आवेदन के रूप में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड ३२ पर शर्मिष्ठा पाल पत्नी राम पाल सिंह पाल वार्ड ३४ पर शहनाज पत्नी बल्लू खान वार्ड २२ गुलशाना पत्नी शाह फैसल खतौली नगर पालिका परिषद के वार्ड ६ पर फरमान पुत्र मोहम्मद हनीफ व वार्ड १७ पर शहजाद राणा पुत्र अली मोहम्मद व अन्य कई आवेदन प्राप्त हुए इस दौरान सपा आवेदन कार्यसमिति के पदाधिकारी सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा, प्रोफेसर रोहन त्यागी, डॉक्टर नूर हसन सलमानी,शमशाद अहमद, दिलशाद अंसारी, व सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व प्रमुख विनय पाल सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, रागिब कुरैशी, सपा युवजनसभा नगर अध्यक्ष पवन पाल, हाजी लियाकत अंसारी,वसीम राणा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नवनिर्मित आंगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली द्वारा ग्राम चंद्रपुरी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली द्वारा ग्राम चंद्रपुरी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया अभी निर्माण का कार्य अपूर्ण है किचन में टाइल का कार्य अधूरा है एवं पुताई का कार्य चल रही था। इसके अतिरिक्त ग्राम केलाबड़ा कला में वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया गया आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा एवं एएनएम सत्र पर उपस्थिति थी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा के लाभार्थी पंजिका पर एएनएम द्वारा सत्यापित कर हस्ताक्षर नहीं किए गए थे ,एएनएम को तत्काल ट्रिपल ए की बैठक बुला आंगनवाड़ी, आशा के लाभार्थी पंजिका को सत्यापित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम केलाबड़ा कला में आंगनवाड़ी केंद्र पर समूह द्वारा प्राप्त कराए गए डीआई माह अक्टूबर का ड्राई राशन का सत्यापन किया गया।

 

प्रदर्शनी में लगे गणितीय मॉडल्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा गणित सप्ताह अंतर्गत मनाए जाने वाले कार्यक्रम के तहत होने वाली दो दिवसीय गणित प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न गणितीय मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रिंपल पुंडीर मदनपाल चौहान, ध्रुव गुप्ता एवं आयुषी त्यागी के निर्देशन में छात्रों द्वारा विभिन्न गणितीय मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों में मुख्य रूप से डीएवी कॉलेज, एसडी पब्लिक स्कूल, शारदेन पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए गणितीय मॉडल्स का अवलोकन किया गया।
निर्णायक मंडल में डीएवी कॉलेज के प्रो. नवीन शर्मा, सीसीआरडी कॉलेज के प्रो. केपी सिंह एवं प्रो. वीरेंद्र चौधरी रहे। प्रदर्शित किए गए मॉडल्स में मुख्य रूप से अदिति, समरीन, निशा, ज्योति, नगमा, स्वाति, मानसी, आंचल, श्रेया, सोनिया, दीपक, आकाश, दामिनी, हिमानी द्वारा प्रस्तुत मॉडल सराहे गए। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसडीएम सदर परमानन्द झा ने रामपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव आयुर्वेदिक चिकित्सा कॉलेज का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम सदर के आकस्मिक निरीक्षण से अस्पतालकर्मियो में हडकम्प मचा रहा। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त रामपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव आयुर्वेदिक चिकित्सा कॉलेज का एसडीएम सदर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। चर्चा रही कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना पर हुई बैठक के बाद अलर्ट पर यूपी के सभी जनपद अस्पतालों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों ने अस्पतालों की और रूख किया तथा व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान छपार थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

 

मैथ्स डे सेलिब्रेशन आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में महान गणितगज्ञश्रीनिवास रामानुजन अयंगर की १३६वाँजन्म दिनश्राष्ट्रीय गणित दिवसश् के रूप में धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ ९वीं की छात्राअन्वेशा यादव व नव्या ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया इस कार्यक्रम पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रामानुजन जी के जीवन से जुड़े भिन्न-भिन्न प्रसंगों पर लघु नाटिका के माध्यम से प्रकाश डाला गयाछात्रों द्वारा गणित के उन सभी समीकरणों को दर्शाया गया जिन का योगदान रामानुजन ने स्वयं किया बच्चों ने शून्य और अनंत के महत्व को समझाने के लिए गणित के सूत्रों का सहारा लिया इसी अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया गयाइस कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों का मार्गदर्शन कोर्डिनेटर एवं गणित अध्यापक आशीष कुमार त्यागी व दिनेश कुमार त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने बच्चों को गणित का हमारे जीवन में क्या महत्व है विस्तार पूर्वक समझाया। डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता जी ने मैथ्स एवं फिजिक्स के आपसी सम्बन्धो को समझाया और सभी को शुभकामनाए दी। प्रधानाचार्य श्री आजाद वीरने मैथ्स डे पर रामानुजन के जीवन के प्रसंग साझा करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम का संचालन ९वीं की छात्रा नव्या मित्तल व अन्वेशा यादव द्वारा किया गयाकार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

 

डा. अनिल सिंह को एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोई पद चिन्हों पर चलता, तो कोई पदचिन्ह बनाता है। समाज में कुछ लोग अपने सेवा कार्यो तथा अपनी प्रतिभा के बल पर विशिष्ट छवि बनाते हैं। ऐसे लोगों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो तथा जनसेवा के लिए समय-समय पर देश/विदेश तक सम्मानित किया जाता है। ऐसे लोग समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं।जिनसे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। जनपद के कस्बा मीरापुर निवासी डा.अनिल सिंह अपने आप में एक महान शख्सियत हैं। जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट शैली से जनपद को देश-विदेश तक गौरवान्वित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर तत्पर भगवन्त ग्रुप व बी.आई.टी.मीरापुर के निदेशक डा.अनिल सिंह को विगत 16 दिसम्बर 2022 को वियतनाम मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान एजूकेशनिस्ट ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डा.अनिल सिंह को अब से पूर्व योगी अवार्ड, जागरण अचीव अवार्ड, इन्दिरा गंाधी अवार्ड आदि विभिन्न अवार्डस से सम्मानित किया जा चुका है। विदित हो कि शिक्षाविद डा.अनिल सिंह समय समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाते रहते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय सहयोग के अलावा जनसेवा कार्यो में बढचढ कर हिस्सा लेते रहे हैं। बी.आई.टी.मीरापुर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा.लोकेश बंसल, डा.पुष्पदेव आदि के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा जगत से जुडी हस्तियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

प्रत्याशियों ने जिला बार संघ चुनाव के लिए किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव के मददेनजर प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में जनसम्पर्क कर मतदान की अपील की। 23 दिसम्बर 2022 को जिला बार संघ अध्यक्ष एवं महासचिव सहित जिला बार संघ के पदों के लिए मतदान होना है। जिला बार संघ चुनाव मे हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले के चलते बार एक गुट की और से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड रहे योगेन्द्र शर्मा एड. एवं महासचिव के लिए संजीव कुमार, दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कुमार जिन्दल एवं महासचिव पद के लिए चुनाव लड रहे जितेन्द्र कुमार, तीसरे गुट की और सेेेे प्रत्याशी मुनेश चन्द त्यागी एवं ओमकार तोमर एडवोकेट चुनाव मैदान मे हैं। त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनाव रोचक होगया है। 23 दिसम्बर 2022 को होने वाले जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ कहचरी परिसर मे भ्रमण कर जनसम्पर्क किया।

 

 

शीत लहर से बचाव हेतु क्याकरें, क्या न करे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घने कोहरे की चादर कड़ाके की ठंड लेकर आ गई है। सोमवार की रात ही घने कोहासे ने राजधानी सहित प्रदेश कई जिलों को अपनी आगोश में ले लिया, मंगलवार की सुबह लगभग १०ः०० बजेः तक कोहरा रहा इसकी वजह से द्ष्टिता भी ५० मीटर तक दर्ज की गई बुधवार तक ६० जिलांे मंे घने कोहरे के लिये अर्ल्ट जारी किया गया, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुजफ्फरनगर घने कोहरे की द्ष्टि से ओरंज की श्रेणी मंे है।
जिलाधिकारी, के निर्देशन पर शीतलहर व ठंड से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर द्वारा क्या करे, क्या न करे के संबंध में एडवाजरी जारी की गई। अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० महोदय,श्री अरविन्द कुमार मिश्रकी ओर से जारी सुझावांे मंे बताया गया कि स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़े, रेडियांे सुनें एवं टीवी देखें ताकि ये पता चल सके कि शीतलहर आने वाली है और लोग उससे बचने के लिए पहले से ही तैयार हो सके, घर के अन्दर रहे और ठण्डी हवा के सम्पर्क मंे आने से बचने के लिए यात्रा को कम से कम करेतथा जिला आपदा विशेषज्ञ श्री ओमकार चतुर्वेदी ने कहा कि शीतलहर मंे शरीर मंे गर्माहाट बनायंे रखने के लिए गर्म पानी और अन्य गर्म पेय पदार्थो का सेवन करे। कोयले की अंगीठी, मिट्टी के तेल का चुल्हा, हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें तथा कमरे मंे शुद्व हवा का आवागमनध्वेन्टीलेशनध्वायु संचार बनाये रखें ताकि कमरे मंे विषाक्तध्जहरीला धुंआ इकट्ठा न हो, विषम परिस्थियांे अथवा अत्यधिक सर्दीयों के लिए ईधन बचाके रखें। शरीर को सूखा रखे, गीले कपड़े तुरन्त बदल ले, ये आपको नुकशान पहुचा सकते है। घर में अलाव के समान न हो, तो अत्यधिक ठंड के दिनांे में सामुदायिक केन्द्रोध्स्थलों पर जाएं, जहां प्रशासन द्वारा अलाव का प्रबन्ध किया गया हो। शीतलहर मंे खुद को सुरक्षित रखने के लिए, कई स्तरांे वाले गर्म कपड़े जैसे-उनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर इत्यादि का प्रयोग आपको शीतलहरी से बचा सकते है। अत्यधिक ठण्डध्कोहरा पड़ने पर छोटे बच्चों और बुजुगों का जितना हो से घर के अन्दर रखें। शराब आदि मादक पदार्थो का सेवन करने से बचें क्योंकि यह आपके शरीर के अन्दरूनी तापमान को गिरा देते है, जो शीतलहर मंे हाानिकारक साबित हो सकते है। अपने आस-पास के अकेले रहने वाले किसी भी पड़ोसियांे की जानकारी रखें, खासकर बुजुर्गो की एवं किसी भी आपात स्थिति मंे नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संम्पर्क करें। ठंडी हवा के सम्पर्क मंे आने से बचें। लम्बे समय तक ठण्ड के संपर्क में रहने से शरीर का तापमान कम हो जाता है। जिससे हाइपोथर्मिया की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हाइपोथर्मिया के लक्षणः जैसे- असामान्य शरीर का तापमान, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, थकावट, चमकदार लाल त्वचा (शिशुओं में) इत्यादि की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने नजदीकी अस्पताल मंे संपर्क करें। ठंड के दौरान जानवरांे के आवास को सुरक्षित स्थानांे पर रखें और आवास को चारांे तरफ से ढ़क कर रखे। शीतलहर के दौरान पशुओं को बाधंकर रखें खुलें मंे कदाापि ना छोड़े और जानवरांे को ठंडा चारा व ठंडा पानी देने से बचें। सर्दियांे के दौरान रात्रि मंे जानवरांे के नीचे कुछ विस्तर सामग्री जैसे सूखा पुआल लगाएं। बागवानी और बागांे मंे इंटरक्रोप्रिंग खेती का उपयोग करे संभव हो तो स्प्रिकलर सिचांई का उपयोग करे। सर्दियांे के दौरान नर्सरी और युवा फलों के पौंधों को ढ़ककर रखें और गर्म तापीय व्यवस्था बनाएं रखें। ठंड के दौरान फसलों की जड़ो के विकास के लिए कॉपर आक्सी-क्लोराइड, फास्फोरस (पी) और पोटेशियम (के) आदि का स्प्रे अवश्य करें। फसलांे को ठंडी हवा की गति से बचाने के लिए विंड ब्रेकध्शेल्टर बेल्ट आदि लगा सकते है। जनपद मे शीतलहरहेतु स्थायीध्अस्थायी शेल्टर होम तथा अलाव की सुविधा स्थापित है।जिला आपदा विशेषज्ञ श्री ओमकार चतुर्वेदी ने ड्राइविंग की सेफ्टी से जुड़ी १०जरूरी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि सर्दी का मौसम शुरू हो गया तथा हल्का कुहरा भी पड़ने लगा है। ऐसे में सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाया जाना नितांत आवश्यक है। वाहन चालकों को सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि गाड़ी के फॉग लैम्प सही रखें। यदि आपकी गाड़ी के फॉग लैम्प काम नहीं कर रहे हैं तब उन्हें सही करवा लें। यदि कार में फॉग लैम्प नहीं हैं तो उसे जरूर फिक्स करवा लें। सर्दी के मौसम में जब धुंध होती है तब फॉग लैम्प बेहद कामगर साबित होते हैं। इसके साथ ही वाहन में लगे वाइपर को जरूर चेक करें। यदि आपकी कार के वाइपर की रबड़ थोड़ी सी भी खराब हो रही है, तो उसे भी बदलवा लें। सर्दी के मौसम में जब फॉग होता है या फिर ओस गिरती है, तब वाइपर विंडशील्ड को साफ करने का काम करते हैं। सर्दी के मौसम में डिफॉगर का इस्तेमाल भी अत्यधिक कारगर सिद्ध होता है। सर्दी के मौसम में यदि बाहर धुंध ज्यादा है और आपकी कार में डीफॉगर दिया है, तब उसका इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार रियर ग्लास पर मॉयश्चर आ जाता है, ऐसे में डीफॉगर की मदद से उसे जल्दी साफ कर सकते हैं। डीफॉगर ग्लास पर हीट जनरेट करता है जिससे मॉयश्चर खत्म हो जाता है। सुरक्षा के दृष्टिगत टायरों में प्रेशर ओवर नहीं होना चाहिए। सर्दी के मौसम में टायर का प्रेशर का सही रहना काफी जरूरी हो जाता है। खासकर हवा ज्यादा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। ठंड में ज्यादा नमी की वजह से सड़कें पूरी तरह सूखी नहीं होती। ऐसे में गाड़ी की स्पीड ज्यादा है और अचानक से ब्रेक लगाने पड़े तब कार के स्किड होना का खतरा रहता है। सर्दी में टायरों की रबर थोड़ी सिकुड़ जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्दी में इमरजेंसी इंडिकेटर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। बारिश के मौसम की तरह सर्दी के मौसम में भी इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन करने से बचना चाहिए। इसका सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि गाड़ी मोड़ते वक्त आप इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में पीछे या आगे से आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट होने खतरा बन जाता है। इसकी जगह हेडलाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अतिरिक्त इंजन को गर्म होने देना चाहिए। जब भी आप सर्दी के मौसम में कार को स्टार्ट करते हैं, तब ५मिनट तक इंजन को गर्म होने दें। इस दौरान आप एक्सीलेटर का इस्तेमाल नहीं करें। एक्सीलेटर का इस्तेमाल करने से कार के इंजन पर असर होता है। खासकर, आपकी गाड़ी में डीजल इंजन है तब उसे ५मिनट तक स्टार्ट रखना जरूरी हो जाता है। बैटरी को चार्ज करते रहिये । जिन कार की बैटरी पुरानी हो चुकी है वे सर्दी के मौसम में प्रॉब्लम करने लगती हैं। ऐसे में बैटरी को सही करना सबसे जरूरी हो जाता है, क्योंकि कार का स्टार्ट होना बैटरी से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप अपनी गाड़ी को डेली यूज नहीं करते हैं तब हर ३दिन में कार को ५से ६किलोमीटर जरूर चलाएं। वाहन चालकों को एंटी फॉगिंग एलिमेंट का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। सर्दी के दिनों में कार के अंदर फॉग आना आम बात है। इसे दूर करने के लिए आप एंटी फॉगिंग स्प्रे, सिलिका जेल जैसे किसी एलिमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो कपड़े की छोटी पोटली में चावल भरकर भी रख सकते हैं। इससे कार के अंदर फॉग की प्रॉब्लम काफी दूर होगी। इसके अलावा गाड़ी के अन्दर भाप हटाने के लिए एसी का इस्तेमाल करना चाहिए। बात थोड़ी अजीब है लेकिन विंडशील्ड के मॉयश्चर को हटाने का ये सबसे बेहतर तरीका होता है। यदि आपकी गाड़ी में ज्यादा लोग हैं तब उनकी बॉडी टेम्प्रेचर से कार के अंदर का टेम्प्रेचर बढ़ जाता है। ऐसे में यदि कार के बाहर का टेम्प्रेचर ८से १०डिग्री है तब आप एसी का टेम्प्रेचर १८से २०डिग्री तक कर सकते हैं। भाप हटाने के लिए हीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सर्दी के मौसम में लो विलासिटी ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आपके एरिया में सर्दी ज्यादा है तब आपको लो विस्कोसिटी इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा सर्दी के मौसम वाहनों में रेडियम रेफलेक्टरध्स्टीकर जरूर लगवाएं जिससे आपकी गाड़ी के आगे या पीछे से आने वाले वाहनों को दूर से ही आपकी गाड़ी दिख जाय और दुर्घटना से बचा जा सके। दो पहिया वाहन चालकों को भी सर्दी के दौरान सुरक्षा उपायों जैसे हेल्मेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना, हेड लाइट व इन्डीकेटर सही रखना, आगे व पीछे प्लेट व वाइजर पर रेडियम रेफलेक्टर लगवाना तथा मोड़ पर वाहन एकदम धीमा करके दोनों तरफ देखकर ही मुड़ने एवं पर्याप्त मात्रा में ऊनी व गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। शीतलहर से समस्या हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, इन्टीझ््रेटेड कंन्ट्रोल कमाड सेन्टर, मुजफ्फरनगर के मो०नम्बर- ९४१२२१००८०, टेलीफोन न०-०१३१२४३६९१८, आपदा टोल-फ्री न०-१०७७ मे सर्म्पक करे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 8 =