Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: परेशानी का डिवाईडर बन सकता है सबब

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद सहित नगर क्षेत्र में traffic व्यवस्था को सुदृढ बनाये जाने के उददेश्य से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था मे आमूल चूल परिवर्तन किया गया है।

प्रशासन के निर्देश पर एक और जहंा जाम से मुक्ति हेतु ई-रिक्शाओं का रूट बनाया गया है। वहीं दूसरी और यातायात पुलिस द्वारा शहरवासियों को जाम के झाम से मुक्त कराने के उददेश्य से शहर के अंसारी रोड, जानसठ रोड, सरकूलर रोड,रूडकी रोड व भगत सिंह रोड आदि अनेक स्थानो पर लोहे के पाईपों व भारी पत्थरों से डिवाईडर बना दिए गए हैं।

नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने जन सुविधा के उददेश्य से लोहे के पाइप से डिवाइडर बनाये गए हैं। परन्तु लोगों का कहना है कि सडकों की चौडाई कम होने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा डिवाइडर लगवाने की वजह से अब रही सही चौडाई पहले से और कम हो गई है।

उक्त डिवाईडर्स से अटैच पत्थर को देर रात चलने वाले वाहन अक्सर तिरछा कर देते हैं। जिस कारण किसी हादसे का अंदेशा है। अतः आला अधिकारियों को इस और गंभीरता से ध्यान दे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 10 =