Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-बॉक्सर अजय कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए इंडो-नेपाल चौंपियनशिप में भारत को बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीताकर भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है

जो कि आज अपनी पहचान का मोहताज नहीं है द्य उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव सादपुर, जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी अजय कुमार ने भारत का परचम लहराया है द्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में खेले गए इंडो-नेपाल चौंपियनशिप में भारत को बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीताकर अपने माता पिता शकुंतला देवी एवं ओंकार सिंह तथा ग्रामवासियों का सपना साकार किया है द्य अजय कुमार ने अभी हाल ही में पिछले वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए

हरियाणा राज्य के रोहतक में सिल्वर पदक जीता था और उसके पश्चात इंडो-नेपाल चौंपियनशिप में उनका नाम चयनित होने पर नेपाल के रहने वाले निश्चल गुरुनि को ६७ किलोग्राम भार में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है अजय कुमार कोच नसीम अहमद, महरौली नई दिल्ली से निरंतर प्रशिक्षण एवं बॉक्सिंग से संबंधित गुर प्राप्त कर रहे थे अजय कुमार बॉक्सिंग के साथ-साथ स्नातक की भी पढ़ाई कर रहे हैं

अजय कुमार के बड़े भाई कविंद्र कुमार, सूचना निदेशालय लखनऊ ने बताया कि ष्अजय कुमार अभ्यास के साथ-साथ फिटनेस एवं डाइटिंग का भी पूरा ख्याल रखे हुए थे और उनको घर वालों का भी पूरा पूरा सहयोग प्राप्त था द्यष् अजय कुमार के घर पर इस समय बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है द्य मेडल जीतने की खुशी पर अजय कुमार का उनके गृह जनपद में ढोल धमाके एवं जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया

बॉक्सर अजय कुमार ने बताया कि मैं अपने लिए सत्र की इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता था उन्होंने कहा यह मेरे लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल है । इसीलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन करके अच्छा लग रहा है इस जीत का श्रेय मेरे माता-पिता जिन्होंने निरंतर मेरा हौसला बढ़ाया तथा मेरे कोच को जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 9 =