News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

प्रसाद का पश्चिमी व्यापारी एकता मंडल ने किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा मकर सक्रांति का त्योहार सभी पदाधिकारियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ कचहरी रोड एक्सिस बैंक के सामने विकास वर्मा जी के प्रतिष्ठान पर पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष विकास वर्मा पश्चिमी व्यापारी का व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया खिचड़ी का प्रसाद लोगों में बांटा गया इस अवसर पर प्रदेश मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा इस दिन यह भगवान उत्तरायण में आते हैं तो मकर सक्रांति मनाते हैं जिला महामंत्री रोशन लाल वर्मा व मंडल उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा नर सेवा नारायण सेवा है पश्चिमी व्यापारी व्यापार एकता व्यापार मंडल के पदाधिकारी पूरे उत्तर प्रदेश में मकर सक्रांति का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ बनाते हैं इस अवसर पर गगन बालियान अनिल वर्मा सोनू )अरुण शर्मा विनीत त्यागी आदेश गर्ग सुनील वर्मा नगरपालिका मंत्री पवन वर्मा कटारा मोचन राज वर्मा मोंटी वर्मा दीपक वर्मा आशुतोष वर्मा सोनू त्यागी आदि व्यापारी साथी मौजूद रहे

 

निर्वतमान पालिका चेयरमैन ने खिचडी का प्रसाद किया वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । हमारे देश में तमाम तरह के पर्व मनाए जाते हैं ये सभी अपने रीति-रिवाजों के चलते विशेष माने जाते हैं कुछ त्घ्योहार ऐसे होते हैं जिनमें भगवान को विशेष तरह का भोग लगाया जाता है उसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है ऐसा ही पर्व है मकर संक्रांति का हैं जिसे पूरे देश में मनाया जाता है इस दिन लोग खिचड़ी खाते हैं और दिन भर पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं इस त्यौहार पर आज मुजफ्फरनगर की निवर्तमान चेयरमैन अंजू अग्रवाल व उनके पति श्री अशोक अग्रवाल ने आज मकर संक्रांति के मौके पर भंडारा लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।उल्लेखनीय हैं कि अंजू अग्रवाल व उनके पति अशोक अग्रवाल समाज गरीब बेसहारा वे मजलूम लोगों की सेवा कर पुण्य भी कमाते हैं और आपसी सौहार्द्र के लिए भी जाने जाते हैं।अंजू अग्रवाल का ५ साल का कार्यकाल विकास के लिए सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है इनके कार्यकाल में बेशुमार काम किये गये।

 

भूमि का पूजन किया
रोहाना कलां। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुँवर ब्रजेश सिंह ने ग्राम रोहाना खुर्द में जैविक गैस सयंत्र गौशाला एवं दुग्धशाला की भूमि का पूजन किया। भारत के अंदर बायो गैस के करीब ७५ प्लांट लगेंगे।इसके साथ ही मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के सात ही रोहाना खुर्द में २०० करोड़ रुपये की लागत से पहला बायो गैस प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट में आवारा गोवंश को जी पी एस ट्रैकिंग कर रखे जायगे।उनके चारे दवाई देखभाल कम्पनी द्वारा की जाएगी। इस प्लांट को एम एस टी रिजोलुसन के द्वारा निर्मित किया जाएगा।इस में गोबर पाती, पराली, खोई, घरों का कूड़ा, लिया जाएगा।जिसमे किसानों जैविक खाद भी उपलब्ध करायेगी। भूमि का पूजन विधि विधान हवन पूजन मंत्रोचाप के साथ कुँवर ब्रजेश सिंह ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, सम्राट त्यागी मास्टर अक्षय त्यागी,बबल त्यागी,पूर्व प्रधान देवपाल त्यागी ,पंकजभगत, त्यागी प् आदि उपस्थित थे।

 

धूमधाम के साथ मनाया लोहडी महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लोहड़ी महोत्सव के पावन पर्व पर अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष आशीष शर्मा के निवास स्थान पर कल रात्रि लोहड़ी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, भाजपा नेता संजय गर्ग, संजय मित्तल एवं क्रह्यह्य के गणमान्य पदाधिकारी गण सहित मोहल्ले वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस पर्व पर मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि बांटकर सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि जैसे एक माला में सैकड़ों मोती होते हैं ऐसे ही सनातन धर्म में सैकड़ों त्यौहार है जिन्हें हम सभी को प्रेम पूर्वक एवं भाईचारे से मनाना चाहिए।

 

रोटरी व इनरव्हील क्लब विशाल ने मकर सक्रांति पर्व पर खिचडी व चाय के प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी व इनरव्हील क्लब विशाल द्वारा आज जानसठ रोड पर खिचड़ी और चाय का वितरण किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि रो० मधुसूदन और रो० अनिल प्रकाश रहे। जिसमे रो० बीवी पवन कुमार गोयल, मनोज गर्ग, नवीन सिंघल, संजय करणवाल, आलोक कुमार, सुरेश चंद, अवधेश वर्मा, देवेंद्र सिंघल, राज कमल जैन, कमल गोयल, आशा जैन, प्रवीण सिंघल, राकेश जैन, अजय अग्रवाल, आनंद बंसल, अनुराग बंसल, सुषमा गुप्ता, अरुण गुप्ता, महेंद्र कांबोज, अनुपमा सिंघल, नीना गोयल, परीना गर्ग, प्रदीप गोयल, प्रवीण जैन, प्रगेश गौतम, रजनीश गुप्ता, संजय संगल, संजय जैन मंडी, शरद जैन, सुगंध जैन, उपेंद्र बंसल, विपिन कुछल, योगेंद्र नारंग आदि उपस्थित रहे।

 

धरना मुआवजे के आश्वासन के बाद हुआसमाप्त
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खाईखेड़ा मिल के गदला गन्ना तोल केंद्र पर पिछले ३६ घंटो ज्यादा से समय से मृतक मजदूर का शव रखकर उसके परिजन ग्रामवासी धरने पर बैठे थे इसकी सूचना जैसे ही भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर को पता चली तो चौधरी संजीव तोमर ने धरना प्रदर्शन का आह्वान कर भारतीय किसान यूनियन तोमर के सदर ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता परिजनों के बीच धरने पर जा बैठे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एक सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की इस मौके पर वही पहुंचे उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी रामाशीष ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।। इस मौके पर अतुल अहलावत नावेद युवा तहसील अध्यक्ष इरशाद ब्लॉक सचिव सलीम मलिक नगर उपाध्यक्ष तबरेज आलम तबरेज आलम सोनू राजेंद्र अंकुर नन्हेडा अन्य मोजूद रहे।।

 

विधिक अधिकारों की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अनिल कुमार अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार चवन प्रकाश, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से जिला कारागार मुजफ्फरनगर में पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक तथा अल्प व्यस्क बैरक, का निरीक्षण किया गया अनिल कुमार, अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा उपस्थित बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा कहा कि बंदी अपने अधिकारो के प्रति जागरूक हो। अनिल कुमार, अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीशध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, द्वारा महिला कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार मुजफफरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन महिला बन्दियों एवम् किशोर अपचारियों के मामले ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीध्र निस्तारण हो सकें। श्री अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक ११.०२.२०२३ दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, व वाहृय न्यायालय बुढाना, कलक्टेऊट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, १३८ एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

 

प्रतिभाओं की हमारे जनपद में कमी नहींः मनीष चौधरी
सिंगिंग, डांसिंग एवं एक्टिंग कम्पीटीशन में विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रूडकी रोड स्थित दीपक पैलेस में मां सरस्वती ट्रस्ट मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगिंग, डांसिंग एवं एक्टिंग कम्पीटीशन में जनपद के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हमारे जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, किन्तु जरूरत है केवल उन्हें निखारने की।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिये मां सरस्वती ट्रस्ट मुजफ्फरनगर की ओर से रूडकी रोड स्थित दीपक पैलेस में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंगिंग, डांसिंग एवं एक्टिंग कम्पीटीशन में जनपद के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जियाउर्रहमान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हमारे जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, किन्तु जरूरत है केवल उन्हें निखारने की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आज जिन बच्चों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन कर किया, वे आगे चलकर जनपद और देश का नाम विश्वभर में रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व बसपा के वरिष्ठ नेता जियाउर्रहमान ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, इंतजार त्यागी, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक राणा, मुकुल राणा समाजसेवी टीम के भारतवीर प्रधान, के.पी. चौधरी, अमित राठी, योगेंद्र कुमार मुन्ना, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

गौवंश आश्रय स्थल का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खतौली का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर डॉक्टर दिनेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा डॉक्टर अनिल कुमार के साथ अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खतौली का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय ३३ गोवंश पाएंगे जिनमें से ३ गोवंश दुर्घटनाग्रस्त संरक्षित किए गए जिनको आइसोलेशन वार्ड में रखकर चिकित्सा करने हेतु मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए। भूसा, हरा चारा, दाना, मिनरल मिक्सर की व्यवस्था संतोषजनक पाई ठंड से बचाव के समुचित प्रबंध किए गए हैं। गौशाला में ८ कुंटल घुसा, हरा चारा ३ कुंटल, मिनल मिक्सर ३ किलो, शक्कर ३० किलो भंडारित पाया गया।

 

काली नदी में मिला गर्दन कटी लाश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी में गर्दन कटी लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नही ंहो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

 

हर्षोल्लास से मनाई लोहड़ी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में उत्साह और समृ(ि का परिचायक पर्व लोहड़ी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए सभी ने एक दूसरे को भारतीय संस्कृति की रंग-बिरंगी परम्परा को दर्शाने वाले लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद के रूप में मूंगफली, रेवड़ियां तथा पॉपकॉर्न आदि वितरित कर जमकर आनंद लिया। एम.जी. पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर टीचर्स ने लोहड़ी के गीत गाकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई। मूंगफली, रेवड़ी द्वारा लोहड़ी में आहुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने किया। उन्होंने सभी को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोहड़ी पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला। श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि भारत में नई फसल के आगमन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला यह लोहड़ी का पर्व देश की रंग-बिरंगी सांस्कृति विरासत का परिचायक है। पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा उत्तर भारत का एक विशेष त्यौहार है। इस त्यौहार पर पूरे जीवन में सुख और समृ(ि पाने के लिए सभी लोग इस त्योहार को बड़े उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस तरह आपसी एकता और सद्भाव को बढ़ाना भी इस त्योहार का उद्देश्य है। उन्होंने सभी से मिल जुलकर ही सभी पर्व और त्यौहार मनाने की अपील की और मूंगफली, रेवडी का प्रसाद वितरित किया गया।

 

मकर संक्राति पर्व पर खिचडी का प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मकर सक्रांति के पावन अवसर पर रुड़की रोड रामपुरी स्थित शिव मंदिर में उपस्थित भक्तों ने सूर्य पूजन के पश्चात खिचड़ी का वितरण किया, इस अवसर पर महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि आने वाले कुछ समय में शीत का प्रकोप भगवान सूर्य की कृपा से कम होना प्रारंभ हो जाएगा मकर संक्रांति पर मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं. ऐसे में जो व्यक्ति मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.  इसलिए मकर संक्रांति के दिन सभी मनुष्य को गंगा नदी में स्नान करना चाहिए.मकर सक्रांति के दिन स्नान करने के पश्चात काली उड़द की दाल चावल में हरी मूंग इत्यादि से बनी खिचड़ी भोजन करने और कराने का बहुत महत्व है इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद्र शर्मा, रामपाल धीमान, सोहत्र राकेश, सेवादार कृष्णपाल,शिवकुमार, पिंकी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, अरुण शास्त्री, इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 

मकर संक्राति पर्व पर हनुमान मंदिर पर खिचड़ी वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मकर संक्रांति की शुभ बेला पर १२.बजे दोपहर हनुमान मन्दिर के सामने प्रसाद वितरण हुआ। इसमें माश विजय सिंह, अर्जुन अग्रवाल, रण सिंह चौहान, नवीन इलैक्ट्रीक, राजकुमार बिल्ला, संजीव कंसल, दीपक मित्तल, प्रकास हसीजा, सन्टी, रंजन फोटो, सुरेश गर्ग, शिवम बिल्ला, अरविंद इलैक्ट्रिक, शम्मी जैन, गोल्डी , हेमंत, अनिल गर्ग, मनोज जैन, मनोज गुप्ता आदि व्यापारीगण का सहयोग रहा।

 

हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले में धूमधाम के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में लोहड़ी पर्व के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जगह-जगह लोहड़ी पर्व पर भांगड़ा किया गया। इसी के साथ मूंगफली, रेवड़िया और पॉपकोर्न आदि वितरित की गई।
एमजी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने प्रसाद के रूप में मूंगफली, रेवड़ियां और पॉपकॉर्न आदि वितरित की। अध्यापिकाओं ने लोहड़ी के गीत गाकर नृत्य भी किया। जीडी गोयनका विद्यालय में छात्रों एवं शिक्षकों ने गिद्दा, भांगड़ा आदि करके समा बांध दिया। प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के बारे में बताया।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में ब्रांच हैड जसवीर कौर ने इस पर्व का महत्व बताया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा व डायरेक्टर अनुराग सिंघल भी मौजूद रहे। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही ने कहा कि लोहड़ी खुशी का पर्व है। ग्रेन चौंबर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी की पूजा की गई। स्कूल डायरेक्टर एमके गुप्ता और प्रधानाचार्य आजाद वीर के साथ हेड मिस्ट्रेस ममता चौहान आदि मौजूद रहे।
मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने लोहड़ी पर्व से जुड़ी दूल्हा भट्टी वाला की कहानी से बच्चों को अवगत कराया। निदेशक बी पी सिंह बचन कौर, नरेंद्र कौर, मानप्रीत कौर, ऋतु नंदवानी, मनिन्दर कौर, जतिन कोहली, नीरा तोमर, रंजीता आदि मौजूद रहे। शिखर शिक्षा सदन में लोहड़ी पर्व मनाया गया। कक्षा नौ की छात्रा मिस्टी प्रजापति और कक्षा १० की छात्रा लवप्रीत कौर ने विचार व्यक्त किए। चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने प्रसाद वितरित किया। छात्र आयुष ने रैप तथा छात्रा अजीम फातिमा ने गाना सुनाकर अपनी प्रस्तुति दी। संगीत अध्यापक जयसिंह ने पंजाबी गीत सुनाया।
नई मंडी स्थित बिंदल चौराहे पर व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, दारोगा धर्मराज यादव, गौरव स्वरूप, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, कृष्ण गोपाल मित्तल, गिरीश पाहुजा, विनोद किंगर, दीपक मित्तल और संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

सहायक उपकरणों का दिव्यांगजनों को किया वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज के मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत चिह्नित किए गए १०४१ लाभार्थीयों को लाभान्वित किया गया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप केंद्रीय डेयरी पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी लाभार्थीयों को लगभग १ करोड़ ६४ लाख के २५०० से अधिक सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। मुजफ्फरनगर मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार बालियान राज्य मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एंव डेयरी पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार , विशिष्ट अतिथि कपिल देव अग्रवाल माननीय व्यावसायिक, शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार नरेंद्र कश्यप, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ० प्र० सरकार एवं चंद्र भूषण सिंह, जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर, सहित जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अधीन कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर के सहयोग से किया गया। शिविर में गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त मिनाल कुमार उपप्रबंधक एलिम्को कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। शिविर में आये दिव्यांगजनों को मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों में माह मई और जून २०२२ में आयोजित किये गये परीक्षण शिविरों में चिन्हित किया गया था। इन पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे। साहयक उपकरणों का वितरण ब्लॉक वार आज दिनांक १४ जनवरी को किया गया। यह वितरण मुजफ्फरनगर के चारथावल, बघरा, सदर, खतौली, जानसठ, बुढाना, मोरना ब्लाकों का किया गया । विभिन्न तिथियों में प्रखंडवार दिये जाने वाले कुल सहायक उपकरणों में १०० मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, ४७८ ट्राईसाइकिल, ६१० बैसाखी १०५ वॉकिंग स्टीक (छड़ी) ३० एम. एस.आई.डी किट (मानसिक दिव्यांग हेतु), ०१ स्मार्ट फोन, २६ रोलेटर, ५२ श्रवण यंत्र (कान की मशीन), २५ स्मार्ट केन, २४५ कृत्रिम अंग और कैलिपर्स शामिल हैं इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि उनका दे जनपद मुजफ्फरनगर के सभी दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है और जल्द ही वे एक कार्यक्रम बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कस्बा में करने जा रहे हैं जहां दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग पढ़ाई करना चाहता है तो सरकार की योजना के तहत उसको यह सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

नया रोडवेज अड्डा बनाने को 18 करोड़ की खरीदी जमीन, एमडीए ने लगाई आपत्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप्र सड़क राज्य परिवहन विभाग अधिकारियों द्वारा नगर में नया बस अड्डा बनाने की कवायद जोर शोर से शुरू की गई है। विभाग ने भोपा रोड पर बस अड्डा बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये में 17 बीघा जमीन खरीदी है, लेकिन यह जमीन कृषि से संबंधित होने के कारण जमीन को कामर्शियल में परिवर्तित कराने के लिए विभाग के मुख्यालय अधिकारियों ने फाइल शासन को भेजी है।
परिवहन विभाग का बस अडडा, वर्कशॉप व डिपो एक साथ नगर के बीच में हैं। इस बस अड्डे से रोजाना 186 बसों का संचालन होता है। जो रोजाना सुबह पांच बजे से शुरू हो जाता है। इन 186 बसों के संचालन के कारण रोडवेज बस अडडे, रेलवे रोड, महावीर चौक पर बसों के खड़े होने के कारण जाम के हालात भी बने रहते है। जाम से मुक्ति दिलाने के चलते ही रोडवेज बस अड्डा शहर से बाहर ले जाने का निर्णय लिया गया था।
विभागीय अधिकारियों ने नया रोडवेज अड्डा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव मंजूर करने के बाद परिवहन विभाग ने 18 करोड़ रुपये में 17 बीघा जमीन भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास खरीदी है। लेकिन यह भूमि कृषि से संबंधित होने के कारण मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अपनी आपत्ति लगाई है। कहा गया कि इस भूमि को कामर्शियल में कराने के बाद ही बस अड्डे के प्रयोग में लिया जा सकता है। इस आपत्ति को विभागीय अधिकारियों ने विभाग के मुख्यालय को बताते हुए पूरी फाइल को भेजा है। वहां से आगे की प्रक्रिया के लिए फाइल को शासन को भेजी गई है। नए बस अड्डे से उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि दूरस्थ प्रदेशों व स्थानों के लिए बस मिलेंगी। आसपास जिलों के लिए वर्तमान बस अड्डे से बस मिलेंगी।
शहर के ट्रांसपोर्ट के पास भोपा रोड पर नया बस अड्डा प्रस्तावित हैं। 18 करोड़ रुपये की 17 बीघा जमीन खरीदी भी गई है। यह कृषि से संबंधित बताते हुए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने आपत्ति लगाई है। जिस कारण फाइल को मुख्यालय ने शासन को भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी-राज कुमार तोमर, वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी, परिवहन विभाग डिपो।

 

मोरना-मीरापुर मार्ग पर निजी बसों की बढ़ाई संख्या और फेरे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर से वाया मोरना से मीरापुर के लिए शुरू की प्राइवेट बसों के फेरे और संख्या बढ़ाई गई हैं। बस यूनियन ने छात्रों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया हैं। मुजफ्फरनगर से भोपा-मोरना होकर मीरापुर जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन कम चल रहा था इससे कई गांवों के छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह समस्या देखते हुए यूनियन ने बसों की संख्या बढ़ाकर संचालन शुरू कराया हैं। पिछले कुछ दिनों से यह सेवा शुरू की गई हैं। गांव कासमपुर खोला, निजामपुर, बेहडा, ककरौली, चौरावाला,टंढेडा, जटवड कटिया, सिकंदरपुर, मोरना आदि गांवों के भारी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुजफ्फरनगर आते हैं। इनकी परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पहले तीन बसें इस मार्ग पर चलती थी। अब दो बसें बढ़ाई है और इन बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए है। सुबह के समय तो विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा हैं। बसों के फेरे बढ़ाने से ग्रामीणों व विशेष तौर पर छात्रों को इसका फायदा हुआ है। बस मालिक अंजुम अब्बास ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यूनियन कदम उठाती रहती है। यात्रियों की समस्याओं के बारे में जानकारी करने के लिए उनकी यूनियन के पदाधिकारी एक पंद्रह दिन बाद क्षेत्र का दौरा भी करते है।

 

 

गर्भवती महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर का तबादला
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्भवती महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के डॉक्टर का तबादला कर दिया गया। पीड़ित महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए है।
मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर मदन गोपाल ने बिना जानकारी किए तीन माह की गर्भवती महिला गरिमा को टीटनेस टीके के बजाय एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया था। इसका पता चलने पर महिला मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। गरिमा के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार, मुख्यमंत्री पोर्टल व मानव अधिकार मंत्रालय नई दिल्ली को लिखित में शिकायत की थी। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण के दौरान घोर लापरवाही सामने आने पर आरोपी डाक्टर मदन गोपाल को तेवड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर तबादला कर दिया है। पीड़ित महिला के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने बचाने का काम किया है। इतनी बड़ी लापरवाही पर वह सस्पेंड होना चाहिए था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह कार्रवाई की गुहार लगाते रहेंगे। यह न्याय उचित कार्यवाही नहीं हुई है। स्वास्थ्य केंद्र मोरना प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मदन गोपाल को तबादला होने की सूचना दे दी गई है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =