News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई के किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछितों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित अभियुक्त व अराजक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर खाश की सूचना पर चिरागिया मदरसे के सामने स्थित मैदान से दो शातिर किस्म के अभियुक्त गुलफाम पुत्र यामीन निवासी खालिद का किराये का मकान दीन मौहंम्मद सुजडू थाना को०नगर,मु०नगर व जावेद पुत्र उम्मेद निवासी जहाँगीर पट्टी सुजडू थाना को०नगर, मु०नगर को क्रमशः एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक अदद चाकू नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० अनिल चौधरी, हनी सिंह, का० शिवओम भाटी, सचिन कुमार तेवतिया, मौ० इश्फाक शामिल रहे। इसके अलावा मुखबिर खाश की सूचना पर रामपुरम गेट के पास से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित अभियुक्त-इमरान पुत्र बाबू मेवाती मूल निवासी-ग्राम जोगीपुरा थाना कोतवाली जनपद हापुड हाल निवासी शाहजहाँ कालौनी थाना लिसाडी गेट ,मेरठ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० रोहताश कुमार, अनिल चौधरी, हनी सिंह, का० शिव ओम भाटी, सचिन तेवतिया शामिल रहे। वहीं चौकी प्रभारी खालापार उप निरीक्षक अखिल चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त शरीफ पुत्र हनीफ निवासी दर्जी वाली गली खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

 

महिला सुरक्षा सेल ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ०५ शिकायते सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष ०४ शिकायतों में काउंसलिंग हेतु अग्रिम तारीख दे दी गई। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

 

खतौली नगरपालिका ने चलाया सफाई कार्य अभियान
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद खतौली में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी खतौली के द्वारा अपने तैनाती क्षेत्र नगर पालिका परिषद खतौली में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।

एसएसपी ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना भौराकलां, तितावी, फुगाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना भौराकलां, तितावी, फुगाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक किया गया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नए सिरे से टॉप-१० अपराधियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात एसएसपी द्वारा सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा साथ ही महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली आवेदिका/पीडिता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गई कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के सम्बन्ध में जानकारी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गई एवं उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान की 21 फरवरी को शादी
मुजफ्फरनगर की रहने वाली है पहलवान, शामली के बाडी बिल्डर प्लेयर सचिन प्रताप से होगी शादीDivya Kakran
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गांव पुरबालियान निवासी अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान दिव्या काकरान २१ फरवरी को परिणय सूत्र में बंधेंगी। उनका विवाह शामली जिले के सचिन प्रताप सिंह के साथ हो रहा है। विवाह का कार्यक्रम मेरठ में रखा गया है। दिव्या काकरान ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को उनके आवास पर जाकर शादी का निमंत्रण पत्र दिया।
मुजफ्फरनगर निवासी अर्जुन अवार्डी महिला पहलवान दिव्या काकरान ने १० माह पहले अपने मंगेतर सचिन प्रताप को अंगूठी पहनाई थी। उनकी रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम मेरठ रोड स्थित देवराना रेसॉर्ट पर आयोजित हुआ था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित जानी-मानी सियासी और सामाजिक शख्सियत ने कार्यक्रम में शिरकत की थी।
२५ जनवरी, २०२२ को हुई थी शादी
इससे पहले २५ जनवरी, २०२२ को दिव्या की सगाई सचिन प्रताप से एक सादे समारोह में हो चुकी थी। दिव्या के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि २१ फरवरी को दिव्या काकरान का विवाह शामली जनपद के गांव जाफरपुर निवासी सचिन प्रताप सिंह से होगा। उन्होंने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम मेरठ के गांव हड़ौली स्थित राज रिसोर्ट में रखा गया है।
होने वाले पति मेरठ में नेशनल बाडी बिल्डर प्लेयर-बताया कि दिव्या के होने वाला पति सचिन प्रताप मेरठ में नेशनल बाडी बिल्डर प्लेयर हैं। सचिन प्रताप के पिता मेरठ में पीटीएस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और वह इंस्ट्रक्टर के रूप में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते हैं। सचिन प्रताप अपने पिता के साथ पीटीएस मेरठ स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में दिव्या ने जीता था कांस्य पदक-दिव्या राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक ८० से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। बर्मिंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दिव्या ने देश की ओर से प्रतिभाग करते हुए फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। २०२० में उन्हें अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। नवंबर २०२१ में सर्बिया में हुई वर्घ्ल्ड चौम्पियनशिप में दिव्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया था।

गोष्ठी का इस्लामिया इंटर कालेज में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में छात्रों को तंबाकू से होने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज में छात्रों को तंबाकू नियंत्रण के बारे में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा तंबाकू से होने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।

फरियादियों की मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

परिवार की मदद को देर रात्रि आगे आई पुलिस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देर रात गश्त करते हुए भोरा कलां पुलिस ने देखा एक परिवार करीब ३ः३० बजे शादी समारोह से वापस आते समय सुनसान जंगल में कार में तेल खत्म होने के चलते सड़क पर ही सहमा हुआ खड़ा है, तभी भोरा कला थाने के एसएसआई जयप्रकाश भास्कर और कॉन्स्टेबल अलीम ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली तो पता चला गाड़ी में तेल खत्म हो गया है। कॉन्स्टेबल अलीम ने लगभग १० किलोमीटर जाकर पेट्रोल पंप खुलवाया और तेल लाकर परिवार की मदद कर गाड़ी को स्टार्ट कराकर सकुशल उन्हें बागपत के लिए रवाना किया। बागपत निवासी जगपाल ठाकुर ने भोराकलां पुलिस की इस मदद को पाकर खूब सराहना की।।

 

चरथावल पुलिस ने शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नितिन मलिक व उनकी टीम ने एक सराहनीय वह प्रशंसनीय भरे गुडवर्क को अंजाम देते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब व मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संजीव सुमन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र नागर के सघन पर्यवेक्षण व प्र०नि० राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज उ०नि० नितिन कुमार द्वारा अभि० तेजपाल पुत्र आभेराम नि० ग्राम मुथरा थाना चरथावल मु०नगर को बजाज डिस्कवर मोटर साईकिल से शराब का परिवहन करते समय कुल १२ बोतल रसीला संतरा देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ न्यामू भट्टे के पास से रात्री में गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

 

एमआईएमआईएम ने की बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव पर विवादित टिप्पणी का आरोप लगाया।
एमआईएमआईएम कार्यकर्ता सोमवार को शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने ३ जनवरी को राजस्थान के बाड़मेर में इस्लाम और मुस्लिम संप्रदाय के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को लोग फॉलो करते हैं। उनकी बातों को मानते हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में की गई मुस्लिम विरोधी टिप्पणी गलत है
एमआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी नगराध्यक्ष गुलबहार मलिक एड,सलीम अली, काजी मुस्तकीम, शकील अब्बासी तनवीर आलम,शाहरुल त्यागी एड.,परवेज अहमद,फरमान एड.,अरशद रंगरेज,निसार अहमद,शहजाद मलिक, डा याकूब,मोबीन,इमरान, हारिस अंसारी,आजम फारूकी,मईनुदीन चांद,राजवीर सिंह, रविंद्र कुमार, शानिब अंसारी,आस मौहम्मद राना,अरशद राणा,कारी मोबीन, फुरकान अंसारी,शाहनवाज हुसैन,इरशाद अब्बासी, काजी मसरूर,निजामुद्दीन अंसारी, सलमान राव,तसलीम, शाहरूख खान, इसरार अहमद, फैज मौहम्मद,बिलाल अली आदि शामिल रहे।

निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा विभाग के डॉ० हर्षवर्धन और ग्राम प्रधान अजय द्वारा निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र बुडीना कला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में डॉ० हर्षवर्धन और ग्राम प्रधान अजय द्वारा निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र बुडीना कला का निरीक्षण किया। गौ संरक्षण केंद्र के चारों तरफ तारबंदी का कार्य , गेट का कार्य में पूर्ण हो गया है। ईओ से फोन पर बात करके बताया कि नांद में कुंडो का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

 

कार्यशाला का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हमारे आंगन हमारे बच्चे की कार्यशाला का आयोजन स्वरूप प्लाजा में मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हमारे आंगन हमारे बच्चे की कार्यशाला का आयोजन स्वरूप प्लाजा में मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर श्रीमती संगीता कौशिक सी०डी०पी०ओ० मुजफ्फरनगर द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्लन कर किया गया। उसके पश्चात नगर क्षेत्र के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में श्रीमती ऊषारानी व श्रीमती सरोज तोमर द्वारा छात्र छात्राओं को उपहार प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती हर्षिता आनंद, श्रीमती शैली रानी, श्रीमती रुचि गर्ग व श्रीमती शैली छाबड़ा द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। मंच का संचालन श्रीमती हर्षिता आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात समारोह में आए समस्त प्रतिभागियों द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन निलेश पवार, राजीव कुमार, मनोज कौशिक व मोहम्मद आदिल द्वारा किया गया।

 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक आज राहुल गोयल के आवास भरतीय कॉलोनी पर हुई जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर इकाई के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया जिसमें तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही संगठन के जिलाध्यक्ष पद हेतु ड्रग्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान को सर्वसहमति से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया साथ ही पवन बंसल को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मित्तल द्वारा दोनो पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से राहुल गोयल, डाक्टर महावीर सिंह, प्रशांत अग्रवाल, सतीश तायल, सचिन त्यागी प्रमोद मित्तल सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का हुआ शानदार आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सतीश चंद्र गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी मुजफ्फर नगर के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय एवं जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया जिसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती अन्नू अग्रवाल (समाज सेविका) मुख्य अतिथि रही जिनके द्वारा नवजात जन्मी बालिकाओं को और उनकी माताओं को कन्या जन्मोत्सव की बधाई दी गई मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा बालिकाओं को एवं माताओं को सशक्त बनाने हेतु कन्या भू्रण हत्या एवं बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया गया जिससे बालिकाएं जन्म लें एवं शिक्षित होकर समाज में अपनी नई पहचान बनाएँ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को आमंत्रित किया गया है एवं जन्मदिन का केक काटते हुए बालिकाओं को बेबी किट एवं उपहार स्वरूप खिलोने प्रदान किये गये एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महिलाओं व बालिकाओं को मिठाई खिलाकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्सीय अधीक्षिका महिला सीएमएस डॉ आभा आत्रे डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता डीटीओ, डॉक्टर विपिन कुमार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉक्टर राजीव निगम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गीतांजलि वर्मा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी , मैत्री रस्तोगी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , रेनु सक्सेना महिला थाना प्रभारी ,सतीश चंद्र गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉक्टर राजीव बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी , जैन इंटर गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल कंचन प्रभा पूजा , बिलकिस जहाँ,संजय, अमित, प्रमिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आशा एएनएम व महिला सुरक्षा कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे!

 

दो शातिर वांछितों को खतौली पुलिस ने दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० रोशन अली द्वारा ०२ वारण्टी मदन पुत्र बिशम्बर ग्राम टिटौडा थाना खतौली व वारण्टी अभि० राहुल उर्फ बबली पुत्र घनसिंह निवासी ग्राम टिटौडा को गिरफ्तार किया।

 

सनातन धर्म महाविद्यालय रहा सिक्स ए साइड क्रिकेट में उपविजेता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित सिक्स ए साइड क्रिकेट अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उपविजेता रहा आज विद्यालय में उपविजेता रही टीम का उत्साह वर्धन किया गया आज की इंचार्ज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अलका बंसल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की यह प्रतियोगिता मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में यह प्रतियोगिता मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का आयोजन एच आई आई टी कॉलेज नकुड में आयोजित की गई मुख्य मुकाबला श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीच हुआ जिसमें सनातन धर्म कॉलेज की टीम उपविजेता रही महाविद्यालय के खिलाड़ी विवेक सरोहा ३५ रन बनाकर नाबाद रहे मानव राठी ने २५ रन बनाए तथा सिद्धार्थ ने एक विकेट लिया इस टीम के मैनेजर डॉ नितिन कुमार रहे इस अवसर पर डॉ सतीश त्यागी डॉक्टर अरुणिमा डॉक्टर रिंपल पुंडीर डॉ मानवेंद्र सिंह डॉ नागेंद्र डॉ अंशुल शर्मा डॉ संदीप कुमार डॉक्टर चंद्रमणि तथा रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

अल्बेंडाजोल की टैबलेट का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के बरला इंटर कॉलेज, बरला, जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत ११० छात्राओं तथा १३० छात्रों को अल्बेंडाजोल की टैबलेट का वितरण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के बरला इंटर कॉलेज, बरला, जनपद मुजफ्फरनगर में छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत ११० छात्राओं तथा १३० छात्रों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट का वितरण किया गया एवं सभी छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य श्री सुधीर कुमार त्यागी जी द्वारा टैबलेट के फायदे व खाने के तरीकों को विस्तार से समझाया।

 

सिविल बार एसोसिएशन ने दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव दिनांक १३.११.२०२२ के द्वारा आह्वान किया गया था कि प्रदेश के समस्त बार संघ बार परिसर में बहा पर काली पट्टी बांधकर क्रमिक अनशन किए जाने का आह्वान किया गया । जिसके अनुपालन में सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अधिवक्तागण बाह पर काली पट्टी बांधकर क्रमिक अनशन पर हैं तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पूरे प्रदेश के जिला अधिकारी उप जिला अधिकारी व तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन देना सुनिश्चित करेंगे उसके अनुपालन में सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अधिवक्तागण श्री अनिल कुमार दीक्षित एवम श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ताओं के हितार्थ मांगे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितार्थ निम्न मांगो प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए ५ लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाए अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में अधिवक्ताओं के लंबित दावों का भुगतान कराया जाए। जिलों में अधिवक्ताओं के चौंबर का निर्माण कराया जाए। अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि दिया जाए। ५.६० वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू की जाए । एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए ।के समर्थन में विरोध दिवस मनाते हुए एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रेषित किया गया । इस अवसर पर अशोक कुशवाह, रामवीर सिंह,श्यामवीर बालियान, राज सिंह रावत ,सत्येंद्र कुमार, रामवीर सिंह संदीप मलिक, अभिनव अग्रवाल, निपुण जैन, प्रवीण खोकर ,सौरव कुमार ,धीरेंद्र ,राकेश पाल ,रंजना देवी ,मोनिका राखी संदीप मलिक मोहम्मद आदिल सैफी, आनंद कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे

 

भाकियू के धरने को दिया समर्थन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल शलभ गुप्ता एड. जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मै राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राकेश टिकैत जी से मिला ।
जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा और नगर महामंत्री विजय बाटा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारीगण और इकाई अध्यक्षों ने जी.आई.सी ग्राउंड पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के चल रहे आंदोलन मै अपना समर्थन पत्र श्री राकेश टिकैत जी को सौंपा।
शलभ गुप्ता और मनोज गुप्ता,दीपक मित्तल सर्राफ ने बताया कि आने वाली १० तारीख को व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के व्यापारी बड़ी संख्या मै आंदोलन मै भाग लेंगे और आने वाले किसान भाईयो की सेवा करेंगे। राकेश टिकैत जी ने व्यापारियों का समर्थन के लिए आभार प्रकट किया । मुख्य रूप से शलभ गुप्ता एड. जनार्दन विश्वकर्मा,दीपक मित्तल सर्राफ,मयंक बंसल सर्राफ,मनोज गुप्ता,विजय बाटा,परवीन तायल,संजीव धीमान,विपिन गुप्ता, शिवा सिंघल,महक सिंह,अमित शील,लवी गोयल,अनिल सैनी आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

सिविल सेवा समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम-मनी त्यागी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) परीक्षा २०२१ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित मनी त्यागी ने २२ वी रेंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। मनी त्यागी का कहना है कि सिविल सेवा समाज सेवा करने का सबसे बड़ा माध्यम है, और इसको कड़ी मेहनत व लगन से ही हासिल किया जा सकता है। लोक सेवा आयोग हरियाणा ने सिविल सर्विस परीक्षा (एचसीएस)-२०२१ का सोमवार को अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के मौहल्ला ब्रहमपुरी निवासी मनी त्यागी ने २२ वी रेंक हासिल की। इससे पूर्व मनी त्यागी आई०ए०एस० परीक्षा-२०२१ की मुख्य परीक्षा में भी सम्मिलित हुई थी। मनी त्यागी का मंगलवार को प्रकाश चौक स्थित कमल क्लासेज में उनके गुरू कमल त्यागी तथा यूपीएससी की कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। मनी त्यागी ने कोचिंग संस्थान में यूपीएससी की कोचिंग ले रहे अपने सहपाठियों से अपनी कामयाबी के अनुभव साझा किये। मनी ने बताया कि कुछ लोग ये सोचते हैं कि सिविल सर्विस पाना बेहद कठिन है और वे निराश हो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है मेहनत और लग्न से किया गया कार्य किसी भी लक्ष्य को भेद सकता है। उन्होंने बताया कि मेहनत व ईमानदारी से डेढ वर्ष के कठिन परिश्रम से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मनी का कहना है कि ज्यादा सामग्री एकत्र करने अथवा पढ़ने के बजाय सलेक्टड पढ़े और बार-बार पढ़ें। उन्होंने कहा कि स्वयं के द्वारा बनाये गये नोट्स महत्वपूर्ण होते हैं जो लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विस की तैयारी एक जूनून है जिसे हासिल करने के लिये बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। मनी त्यागी ने बताया कि उन्होंने गुरू कमल त्यागी के संरक्षण में कमल क्लासेज से ही सिविल सर्विस की तैयारी की है। मनी के पिताजी मुकुल प्रकाश त्यागी मुजफ्फरनगर कचहरी में एडवोकेट हैं तथा मनी के दादाजी स्व० आनंद प्रकाश त्यागी डी०ए०वी० डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य रह चुके हैं। मनी ने भागवंती इंटर कालेज मुजफ्फरनगर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा तथा डी०ए०वी० डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर से बी०एस०सी० व एम०एस०सी० की परीक्षा पास की है। मनी हाईस्कूल बोर्ड में छात्राओं में टॉपर रही थी जबकि एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट का खिताब हासिल किया है। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार, कपिल कुमार, अक्षय त्यागी, शरद, अमित, शनि, सिमरन, प्रिया चौधरी, रीना, लक्ष्मी व अभिषेक आदि मौजूद रहे। मनी त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरू कमल त्यागी, माता पिता व दोस्तों को दिया है।

 

किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रालोद के किसान संदेश अभियान के अर्न्तगत रालोद द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कचहरी परिसर में रालोद के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा । रालोद नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया कि वर्तमान सत्र में 4 महीने गन्ना मिलों को चलते हो गए हैं किन्तु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नही हुई है। किसान इकलौता ऐसा उत्पादक है जिसको अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का भी अधिकार नही है। अपने खून पसीने से सींची हुयी फसल को मिल मालिकों को देता जाता है। लेकिन उसको यह नही पता होता है कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा सवा माह से किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे प्रदेश से 4 लाख से अधिक किसानो ने किसान संदेश अभियान मे माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषणा कराये जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नही की गयी है। जिससे गन्ना किसानों मे भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है। अतएव राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसान हित में आपसे निम्न मांग करते हैं।
ज्ञापन मे आरोपित किया कि स्थानीय सांसद व पूर्व विधायक के दबाव मे बुढाना ब्लॉक के अधिकार सीज कर दिए गए है जो कि निराधार व गलत है। अतः हमारी मांग है कि जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियो के समक्ष निष्पक्ष जांच कराकर चल रही कार्यवाही को समाप्त कराया जाये। ज्ञापन मे मांग की गई कि सत्र 2022-23 का गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाए। आवारा पशुओं से किसाकनो की फसल बचाने हेतु उचित समाधान किया जाए। बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान कराया जाए।
अतः आपसे अनुरोध है कि यदि शीघ्र ही किसानो की समस्याओं का समाधान न यिका गया तो रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी समस्त मंडलो मे सरकार के खिलाफ सडकों पर उताकर धरने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
रालोद द्वारा आयोजित धरने मे जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी, रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान,पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,खतौली विधायक मदन भैया,पुरकाजी विधायक अनिल कुमार,मीरापुर विधायक चंदन चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर, कृष्णापाल राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, विनित कादियान, हर्ष राठी,सुधीर भारती,पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी,काजी अरशद सोमपाल बालियान प्रधानजी,राजेश्वर दत्त त्यागी, मनोज शर्मा, शिवान सैनी, बुढाना ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, चमारा माधोराम शास्त्री,ताहिर मिर्जा, धर्मेन्द्र राठी,उदयवीर पचेण्डा, विनोद मेघाखेडी, कमल गौतम, मास्टर राजपाल सिंह, देवेन्द्र कादियान, संजय प्रधान, कंवरपाल फौजी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

प्रधानाचार्य दलित उत्पीड़न के आरोप से बरीVijay Kumar Sharma
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला न्यायालय की एस०सी०एस टी० कोर्ट ने करीब दस वर्ष पुराने मामले में दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा और सहायक लिपिक राकेश कुमार को दोषमुक्त करार दिया है। वहीं सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक सतपाल शर्मा को एस०सी० एस०टी० एक्ट मामले से मुक्त किया परंतु अन्य मामलों में एक वर्ष के लिए मुचलका पाबंद किया है ।
दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सहायक अध्यापक पवन कुमार भारतीय ने वर्ष २०१३ में धारा १५६ (३) के अंतर्गत अपने ही विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, प्रधान लिपिक सतपाल शर्मा और सहायक लिपिक राकेश कुमार के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के साथ ही मारपीट धमकी देने आदि के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।
एस०सी०एस०टी एक्ट की विशेष अदालत के विद्वान न्यायाधीश श्री रजनीश कुमार ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्य देखे और बहस सुनी । अभियुक्त पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, अनिल जिंदल द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और बहस पर गौर करते हुए तीनों अभियुक्तों को एस०सी०एस०टी० एक्ट मामले से पूरी तरह दोषमुक्त पाया। अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता मोहित शर्मा ने बताया प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा और सहायक लिपिक राकेश कुमार को एस०सी०एस०टी० एक्ट सहित अन्य सभी मामलों में निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया गया है जबकि तत्कालीन प्रधान लिपिक सतपाल शर्मा को आंशिक रूप से दोषी पाया गया, परंतु न्यायालय ने उनकी अधिक आयु को देखते हुए एक वर्ष के प्रोबेशन पर रिहा किया ।

 

जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खालापार मक्की नगर डॉक्टर हारून की कोठी वाली गली में महिला चिकित्सालय केंद्र की शाखा वह मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की शाखा नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र स्थित है यहां पर आने वाले मरीज वे सभी मोहल्ला वासी नाली के भरे पानी से बहुत परेशान हैं जिस कारण यहां पर काफी गंदगी फैली हुई है जिससे किसी महामारी के होने की आशंका है तथा आने जाने वालों की दुर्घटना में चोट वगैरा आना संभव है परंतु यहां पर यहां पर कोई भी किसी भी प्रकार की नगरपालिका सेवा प्रदान नहीं की जा रही है जिस कारण सभी मोहल्ला वासी वह हॉस्पिटल में आने वाले मरीज बहुत परेशान है।

 

महिला होमगार्ड ने हेड मोहरर मुजम्मिल के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के थाना सिखेड़ा में महिला होमगार्ड ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिले के जानसठ कोतवाली में तैनात हेड मोहरर मुजम्मिल के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है । बताया गया कि कुछ समय पहले मुजम्मिल सिखेड़ा थाने में तैनात था वहीं पर एक महिला होमगार्ड भी तैनात थी। कुछ समय पहले मुजम्मिल का तबादला जानसठ कोतवाली में हो गया था। इसी दौरान महिला होमगार्ड ने उस पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत की जांच कराई और इसके बाद अब सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिखेडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seven =