News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे सैकडों जोडे
नवदम्पत्ति को दिया मंत्री संजीव बालियान, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आर्शीवादMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर के मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान में 800 से अधिक हिन्दू-मुस्लिम जोडों का विवाह जिला प्रशासन द्वारा सम्पन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जन कल्याणकारी योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने नव दम्पत्ति को अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। नुमाईश मैदान आयोजित सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला प्रशासन पिछले कई दिनो से तैयारियों मे जुटा था। कार्यक्रम के दौरान नवदम्पत्ति को भेंट स्वरूप घरेलू उपयोग की वस्तुएें प्रदान एवं विवाह का प्रमाण पत्र आदि सौंपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। जिनका पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जमकर सराहना की।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत 839 कन्याओं ने सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। कार्यक्रम मे उपस्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डीएम अरविन्द मल्लपा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन,सीडीओ संदीप भागिया, एसडीएम सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी,विकास अधिकारी के अलावा ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।

 

 

बाइक व चैन सहित शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल मार्ग निर्देशन में शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह वे उनकी टीम के द्वारा लूट की घटना को खोलकर अपराधी को बेनकाब करते हुए उसके कब्जे से लूटी गई चैन व एक मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह व टीम के द्वारा लूट की घटना का अनावरण कर एक शातिर लुटेरे को मय लूटी गयी एक अदद चौन व नाजायज चाकू व मो०सा० सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। उल्लेखनीय है कि अभिषेक गौतम पुत्र नरेश कुमार निवासी रामपुरी द्वारा २४ फरवरी को वाईक सवार द्वारा सहारनपुर बस स्टेण्ड के पास से अपनी माता के गले से झपट्टा मारकर सोने की चैन लूट ले जाने के सम्बन्ध मे शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसके संबंध में मामला दर्ज कराया गया। घटना के सफल अनावरण व बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा १२ घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए शेरपुर चुंगी रूडकी रोड से शातिर अभियुक्त कुलदीप पुत्र बीरबल निवासी रघुनाथपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर को मय घटना मे प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटरसाईकिल बिना नम्बर व लूटी गयी चैन व एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न थानो मे आधा दर्जन से अधिक लूट व चोरी के अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ने बताया कि वह रूडकी रोड पर अपने ट्रेक्टर को ठीक करा रहा था जिसमे ०२ घण्टे का समय लगना था। इसी बीच उसके दिमाग में एक टार्गेट आया और उसने अकेले जाती बुजुर्ग महिला के गले से चैन लूट ली । जिसे वह शहर मे बेचने के लिये आ रहा था कि पुलिस ने पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप पुत्र बीरबल निवासी रघुनाथपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर बताया जा रहा है।

 

 

सद्भावना समिति की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उपजिलाधिकारी सदर द्वारा आगामी त्यौहारों होली एवं शबे बरात को दृष्टिगत रखते हुए तहसील सदर के क्षेत्रान्तर्गत थाना तितावी एवं छपार में गणमान्य व्यक्तियों के साथ सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने तहसील सदर के क्षेत्रान्तर्गत थाना तितावी एवं छपार में आगामी त्यौहारों होली एवं शबे बरात को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ सद्भावना समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों यथा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं अन्य को अवगत कराया गया कि सभी व्यक्ति आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए एवं शांति व्यवस्था कायम रखें। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना शासन की पहली प्राथमिकता है। त्योहारी सीजन में किसी प्रकार का विवाद न किया जाए। उपजिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थानाध्यक्ष तितावी, छपार एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

मास्टर विजय सिंह की हौसला अफजाई कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भूमाफियाओं के खिलाफ धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह के शिव चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने उनका हौसला अफजाई करते हुए इंसाफ की मांग की।  बता दे की सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को लेकर मास्टर विजय सिंह पिछले २७ सालों से जद्दोजहद कर रहे हैं। अवैध कब्जेधारी भूमाफिया जिस पार्टी की भी सरकार देश व प्रदेश में आती है, उसी पार्टी में चले जाते हैं फलस्वरूप अधिकारी राजनैतिक दबाव में कार्रवाई नहीं कर पाते। मास्टर विजय सिंह ने ८ अक्टूबर २०१९ को शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सभा में ज्ञापन दिया था, जिस पर अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था,जिन पर जांच हो चुकी है। जांच रिपोर्टो पर मास्टर विजय सिंह कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं। गौरतलब है मास्टर विजय सिंह १८ सितम्बर को जिलाधिकारी के दबाव के कारण धरने को स्थानान्तरित करके शिव चौक आ गए थे, जिस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा राजनैतिक दलों ने काफी प्रतिक्रिया की थी। केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मास्टर विजय सिंह के धरने पर आकर मास्टर विजय सिंह का समर्थन िकिया था तथा राज्यमंत्री को भूमि घोटाले प्रकरण पर निर्णय लेने के लिए कहा था। अब २७ साल का आंदोलन पूरा होने के बाद २८ वे वर्ष में प्रवेश हुआ तो मामला चर्चा में आ गया। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने शिव चौक पहुंचकर मास्टर विजय सिंह के हौंसले को सराहा और इस मामले में कार्यवाही की मांग उठाई। उन्होंने कहा की इस तरह के मामले पूरी व्यवस्था को खराब कर देते है। जब जांच पूरी हो चुकी है तो कार्यवाही क्यों नहीं की जाती। इस अवसर पर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने शिव चौक पर भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन किए और वहां स्वयं द्वारा भेंट किए गए एक विशालकाय घंटे को खंडित देखकर नया घंटा लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,मंगलसिंह गुज्जर, रेशपाल आक्खी, व बिल्लू प्रधान चरौली ,उपेंद्र बालियान, मास्टर ओमपाल सिंह बंजी आदि उपस्थित रहे।

 

 

उमेश पाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय धनगर महासभा ने प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संवेदनहीनता का नंगा नाच खेला गया है। ऐसे में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाई जानी चाहिए।
अखिल भारतीय धनगर महासभा के पदाधिकारी और सभासद अरविंद पाल धनगर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने १८ वर्ष पूर्व हुए विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या किए जाने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए।
आरोप लगाया कि अतीक अहमद और उसका परिवार उमेश पाल हत्याकांड में शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर उन पर फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। कहा कि मौजूदा सरकार का गोपनीय सूचना तंत्र पूरी तरह फेल हो गया और हत्यारों ने दिनदहाड़े स्वचालित हथियारों और बमबारी कर उमेश पाल पर गोलियां बरसाईं। जिससे उनकी मौत हो गई। कहा कि यह एक आतंकी घटना है। अरविंद धनगर ने कहा कि इस मामले में प्रदेश सरकार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करें।

 

दुकानां का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान द्वारा बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत खतौली क्षेत्र में स्थित दुकानो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शाहिद अली खान द्वारा खतौली क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए ४ बाल श्रमिकों को चिन्हित किया गया तथा दुकानदारों के विरुद्ध बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई।

 

शस्त्र सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में भौरा कलां थाना प्रभारी अक्षय शर्मा का अपराधियो पर शिकंजा जारी जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित शस्त्र धारी को किया गिरफ्तार। भौरा कलां पुलिस ने शस्त्र धारी सूरज पुत्र सुगनचंद सिसौली को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

होली मिलन उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा की जिला संयोजिका श्रीमती नीरज गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्नी श्री मति अन्नू अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीना शर्मा जी द्वारा की गई सभी ने मिलकर साकेत कालोनी स्थित साई मन्दिर पर भजन कीर्तन का आनन्द लेते हुए भंडारे में प्रसाद बाटने में भी सेवा दी इसके बाद श्री राम ट्रस्ट जाकर हवन में सम्मिलित रहे इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रामलीला टिल्ला ओर गायत्री मन्दिर पर भी जाकर सभी लोगों से मिला गया उनकी समस्या भी सुनी, निस्तारण भी किया गया सुनीता बालियान जी और अन्नू अग्रवाल जी ने नीरज गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए नीरज गौतम जी के कन्धे से कन्धा मिलाकर हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से नई मण्डी गौशाला रोड़ पर पंकज चेतक टीम के कालोनी संयोजक शेर सिंह जिला संयोजक चेतक टीम मनीष नगर अध्यक्ष अंजू चौधरी, पूनम, ऊषा, शकुंतला, शारदा मिश्रा, गायत्री मन्दिर पर सुधा, अमर सिंह, आशीष मिश्रा, ब्रिजेश, अंकित, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष अंजली चौधरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की हनुमत मंडल की संयोजक रेणुका जमीनी, मंडी मंडल बेटी बचाओ की स संयोजक सुदेश पाल व अन्य उपस्थित रहे।

 

वाटर कूलर का लोकार्पण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण स्वामी कल्याण देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिक्की भंडूर मुजफ्फरनगर में किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो० अनिल जैन (कनाडा) थे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब के द्वारा समाज सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा कीढ्ढ क्लब अध्यक्ष अंकित मित्तल ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन ने इस स्कूल में टॉयलेट ब्लॉक भी बनवाया है और आज वाटर कूलर लगवाया है तथा आगे भी स्कूल की आवश्यकताओं के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनका क्लब समाज के हित में विभिन्न प्रकार के कार्य पिछले २५ वर्षों से करता आया है और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा। वरिष्ठ रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रो उमेश कुमार गोयल, रो आकाश बंसल, रो विपुल भटनागर , रो देवेंद्र अरोरा, आदर्श मोहता, रो प्रगति कुमार, रो परमिंदर, रो गौरव गोयल कोषाध्यक्ष, रो मोहन लाल मित्तल, रो कौशल कृष्ण, रो विनय सिंघल, रो पियूष अग्रवाल, रो संजीव कमल ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया और समस्त रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहे। क्लब सचिव रो सुशोभ बिंदल ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो एवं मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

 

 

छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास एनएसएस से होता हैः निर्भय सिंह गुर्जरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन एनएसएस की तीनों इकाइयों ने सुभाष नगर गांधी कॉलोनी, अलमासपुर एवं झोपड़ी मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद एनएसएस इकाई द्वारा गांधी वाटिका में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आर एम तिवारी रहे। प्रोफेसर तिवारी द्वारा समाज मे एनएसएस के महत्त्व के विषय में बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वाई के सिंह कानपुर यूनिवर्सिटी ने छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर निर्भय सिंह गुर्जर (भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह आगरा)ने छात्र छात्राओं को कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव है। इसके बाद एनएसएस के प्रतिभागियों द्वारा गांधी वाटिका में पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण नारी सशक्तिकरण तथा नशा मुक्ति आदि विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। जिस प्रतियोगिता में लगभग ५० विद्यार्थी द्वारा प्रति भाग लिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर वेदपाल सिंह रहे। कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह डॉक्टर रचना त्यागी और डॉक्टर चारू त्यागी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवकों का प्रथम कार्य पूरे समाज को समझना और समाज की मूलभूत समस्याओं को जानना और उनके निवारण के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम के दौरान श्री मुकुल दुआ, डॉ विष्णु, डॉ अरविंद तिवारी, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉ हर्ष धनकड, डॉ सलोनी, डॉ अनुज त्यागी, डॉ सचिन, डॉ रामकिशन, हरीतोष मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई।

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय वैश्य संगम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल वेल्लेर्मन, ४७- बी, नई मंडी, नन्दी मिष्ठान के सामने, मुजफ्फरनगर (उ०प्र०) में आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अम्बुज गुप्ता ने की एवं संचालन राष्ट्रीय महामंत्री विपुल सिंघल ने किया । बैठक का शुभारम्भ ऊँ के तीन बार उच्चारण के साथ किया गया तथा इसके उपरान्त सभी सदस्यों ने स्वपरिचय दिया । सर्वप्रथम बैठक में विगत कार्यकारणी बैठक की कार्यवाही की पुष्टी सदस्यों द्वारा हाथ उठा कर की गयी। बैठक में आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिवेशन अप्रैल माह में मेरठ में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय आधिवेशन के मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी ई० सतीश चन्द्रा को दी गयी तथा उनके सहयोग के लिए नवीन अग्रवाल, अमित गर्ग, अनिल सिंघल एवं मनोज प्रकाश गोयल को कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया गया । राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय सिंघल ने कोष की जानकारी दी । इसके उपरान्त सभी सदस्यों ने एक दुसरे को हल्दी का टीका लगा कर होली की शुभकामनायें दी तथा सभी सदस्यों व उनके परिवार को भी होली की शुभकामनायें का सन्देश भेजा। इस बैठक के संयोजक सुभाष चन्द गुप्ता रहे जिनका सभी उपथित सदस्यों ने धन्यवाद दिया। इस बैठक में अंबुज गुप्ता, ई० विपुल सिंघल, अजय सिंघल,अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव दीपक मित्तल, ई० सतीश चन्द्रा, सुभाष चन्द गुप्ता, नवीन अग्रवाल, अनित सिंघल, मनोज प्रकाश गोयल, नवीन चन्द, एवं मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

मासिक गोष्ठी हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रामकुमार शर्मा रागी सचिव वाणी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जनपद की अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ ए .कीर्तिवर्धन जी के संयोजन में ५३– महालक्ष्मी एनक्लेव ,जानसठ रोड मुजफ्फर नगर में संस्था अध्यक्ष श्री राकेश कुमार कौशिक की अध्यक्षता और सचिव रामकुमार शर्मा रागी के संचालन में आयोजित की गयी । बसंत ऋतु और होली के पूर्व आयोजित इस काव्य गोष्ठी में रचनाकारों के होली , मधुमास और राष्ट्र भक्ति सहित अनेक प्रासांगिक विषयों पर सुंदर रचनाएँ प्रस्तुत की ।सर्व प्रथम माँ शारदे की वंदना वरिष्ठ कवियत्री डॉ .वीना गर्ग द्वारा पेश की गई और फिर रचनाएँ प्रस्तुत की गई । ड़ा वीना गर्ग ने रंगों के पर्व होली पर लोक गीत प्रस्तुत करते हुए कहा – प्रेम रंग डालो पिया ,भिगो दो मोरी चुनरिया, नेह रस घोलो पिया, सुना दो मोहे बाँसुरिया नवोदित कवियत्री सपना अग्रवाल ने भी फागुन को आधारित रचना पढ़ी-रंगीलो फागुन आयो सखी री , मन मोरा हर्षाये
सचिव वाणी रामकुमार शर्मा रागी ने राष्ट्रीय सरोकार से जुड़ी रचना पढ़ते हुए कुछ यूं कहा -खिजा का दौर आ जाये ,चमन छोड़ा नही जाता, जरा सी बात पर अपना वतन छोड़ा नही जाता समीर कुलश्रेष्ठ ने जीवन दर्शन को उकेरती रचना पढ़ी-अमल कांच के टुकड़ों सा
दिखता जिसमें है आर पार, भंगुर उर की निश्छलता, उठा सके ना जीवन भार
नवोदित कवि निशु भारद्वाज ने आशा वादी प्रेरक रचना से आनंदित किया -ये अंधेरा सो जाएगा ,प्रभात जल्दी आएगा, लक्ष्य का निर्धारण कर ,नया सवेरा आएगा।गीत गजलों की कवियत्री सुशीला शर्मा ने अपने अशआर कुछ ऐसे कहे-वरिष्ठ रचना कार ब्रजेश्वर त्यागी ने जीवन मूल्यों को दृष्टिगत रचना पढ़ी–मैं गीत बेचता हूँ ,बेमोल बेचता हूँ
जो देश पे हो कुर्बान वो सामान बेचता हूँ
कवियत्री लक्ष्मी डबराल ने प्रेम में डूबी रचना पेश करते हुए पढ़ा—
मेरी नजर देखे तुम्हें ,ये प्यार है और कुछ नही मेरी नजर ढूंढे तुम्हें ,ये भ्रम है और कुछ नही विजय मणि सिंह ने गजल के अशआर कुछ यूं बयाँ किये– सबके दिल से उतर गया हूँ मैं
एक पत्ता था झर गया हूँ मै
कवयित्री इंदु राठी ने होली पर एक बच्चे की भावना को ऐसे व्यञ्जित किया-माँ मुझको पिचकारी ला दो
एक छोटी सी लारी ला दो इनके अलावा प्रो जे पी सविता , विपुल शर्मा , संतोष कुमार फलक , राकेश कौशिक , पंडित राजीव भावज्ञय , श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी ,सविता वर्मा गजल ,ड़ा कीर्ति वर्धन अग्रवाल , योगेंद्र सोम ,श्रीमती विजया गुप्ता ,श्रीमती मीरा भटनागर, ब्रजराज सिंह आदि ने भी एक से बढ़कर एक रचनाएँ सुनाकर श्रोताओ को प्रफुल्लित और आनंदित कर दिया । कार्यक्रम के उपरांत आगामी होली पर्व के लिए शुभकामनाएं आदान प्रदान की गई ।

 

गौ माता पूजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक, जन जन के प्रिय हृदय सम्राट इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस की श्रृंखला में राष्ट्रव्यापी साप्ताहिक आयोजन किए गये इसी कड़ी में भारत तिब्बत सहयोग मंच की मुजफ्फरनगर इकाई के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा महामंत्री विष्णु स्वरूप ने रेणुका शर्मा प्रांतीय मंत्री एवं संदीप दास प्रांतीय सदस्य के नेतृत्व में श्री कृष्ण गौशाला पचेंडा रोड पर गौ माताओं की विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत आहार (हरा चारा भूसा गुड़ चोकर) खिलाकर माननीय इंद्रेश जी के सुखद एवं लंबी आयु के लिए कामना की। इस आयोजन का मूल उद्देश्य मंच द्वारा संकल्पित उद्देश्यों का जन चेतना द्वारा जनमानस तक पहुँचाना है इसमें मुख्य रूप से चीन की घोर विस्तार वादी नीति का विरोध करते हुए निर्वासित तिब्बत को आजाद कराना और भगवान शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीनी आधिपत्य से मुक्त कराना है साथ ही चीनी सामान का बहिष्कार कर चीन की अर्थवयवस्था को कमजोर करना है। इस अवसर पर उपस्थित योगेश्वर शर्मा कपिल पाल, प्रियांक एवं मयंक आदि लोगों ने माननीय श्री इन्द्रेश कुमार जी की दीर्घायु आयु एवं सुखद स्वास्थ्य के लिए सनातन संस्कृति की पूज्यनीय गौमाता से प्रार्थना की।

 

गार्ड की गोली लगने से मौत
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गोली लगने से यूपी स्टील्स के गार्ड की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच पडताल शुरू की। सूत्रों के अनुसार बीती देर रात मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित यूपी स्टील में बीती रात गार्ड की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। एक तरफ पुलिस और फैक्ट्री प्रशासन इस मौत को आत्महत्या मान कर चल रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल तथा पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। मृतक का नाम मोहित निवासी जौहरा बताया जा रहा है। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

भाकियू का मुआवजे की मांग को लेकरप्रदर्शन
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित यूपी स्टील मे कार्यरत क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी मोहित शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले मे मृतक मोहित शर्मा के परिजनो को उचित मदद की मांग हेतु भाकियू द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। भाकियू नेता श्यामपाल चैयरमेन ने कहा कि मोहित निर्धन परिवार से था। तथा पिछले काफी समय से यूपी स्टील मे कार्यरत था। उन्होने यूपी स्टील प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनो को उचित मुआवजा दिलाया जाए। तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता, क्षेत्रीय ग्रामीण तथा मृतक मोहित के परिजन मौजूद रहे। धरने के दौरान यूपी स्टील्स के अधिकारियों को भी धरना स्थल पर बुलवाया गया।

 

मां होती है बालक की प्रथम गुरूः दिग्विजय राम महाराज
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में राजस्थान से पधारे संत रमता राम महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास दिग्विजय राम महाराज ने कहा कि बालक की प्रथम गुरु माता होती है इसलिए उसे अपने बच्चों में संस्कार पैदा करने चाहिए। उन्हें प्रहलाद भगत जैसे किस्से सुनाने चाहिए। जीवन बहुत श्रेष्ठ है इसे व्यर्थ नही गंवाना चाहिए। जीवन में भगवान का नाम है तो सब कुछ है यदि यह नही तो जीवन शून्य है। भगवान का नाम किसी भी रूप में लिया जाए तो उसी से मुक्ति मिल जाती है। संसार में पहले उपयोग करों फिर विश्वास करो। हर ग्रंथ ने भगवत नाम को ही महत्व दिया है। क्रोध मनुष्य के पतन का कारण बन जाता है इसलिए क्रोध नही करना चाहिए तथा जहां पर आदर सत्कार नही होता हो वहां पर नही जाना चाहिए। कथा में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि प्रदेश से बड़ी संख्या में आए महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग ले रहे है।

 

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बस की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त नई मन्डी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक की सडक हादसे के तहत मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची नई मन्डी पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि उक्त युवक पुरकाजी के खाईखेडा का निवासी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल की जा रही है। ताकि उसके परिवारजनो को हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

महासम्मेलन का 28 को होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी वसीम मलिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा एवं भारतीय पसमंदा मुस्लिम मंच का एक महासम्मेलन 28 फरवरी को करीब डेढ बजे अनवार बारातघर मिमलाना रोड पर होना प्रस्तावित है। उक्त सम्मेलन मे भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय पसमंदा मुस्लिम मंच के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री, सांसद, एम.एल.सी.प्रदेश अध्यक्ष आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय पसमंदा मुस्लिम मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक रहेंगे।

 

एक दिवसीय शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन श्रीराम कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिसमें शिविर का शुभारंभ श्रीराम कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल तथा निदेशक डॉ अशोक कुमार के द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेविका इलमा राधिका गर्ग अलीशा दिशा तथा स्वयंसेवक अभिषेक नितेश शरद मलिक ने लक्ष्य गीत का जोरदार आवाहन करके विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा शिविर की शोभा बढ़ाई।
इसके पश्चात स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने साथ मिलकर लगभग ४ घंटे साफ सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान चलाया।
शिविर में उपस्थित आज के मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज ने बताया की जब तक युवाओं का सहयोग प्राप्त नहीं होगा तब तक हम अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकते। सबकी सहभागिता ही हमारे लक्ष्य एवं उद्देश्य को प्राप्त करने में सहयोग प्रदान कर सकती है और राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी इकाई है जिसमें एकता इसका एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इसके साथ- साथ उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात शिविर में उपस्थित डॉ प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज विकराल होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी यह मुद्दा बहुत बार आ चुका है आज समूचा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की चपेट में है जैसा कि हम जानते हैं कि भारत जैव विविधता का महाकेंद्र है। किंतु प्रदूषण के कारण बाढ़ भूकंप तूफान आदि आपदाएं इस विविधता को नष्ट करती जा रही है जिसके लिए हमें पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पर्यावरण प्रदूषण को कम करने का संदेश देना होगा।
इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि शिविर की महत्ता तब होती है यदि हम शिविर के क्रियाकलापों में पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें इन कार्यों से हम वास्तविक जीवन से परिचित होकर स्वयं के अंदर सुधारों का निर्माण करते हैं साथ ही यह भी कहा कि समाज का सेवक कभी भी थकान का अनुभव नहीं करता है और हमेशा इस फुर्ती से कार्य करता है क्योंकि समाज की अपेक्षाएं को पूरा करने में थकान का कोई महत्व नहीं है।
इसके पश्चात शिविर में उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा की शिविर में हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता रहा है इस शिविर के उपरांत जो कुछ बातें हम सीखते हैं उनका परिपालन अपने जीवन को अच्छा बनाने के लिए करेंगे तो निश्चित ही एक अच्छे समाज का निर्माण होगा जिसमें भ्रष्टाचार यता का अभाव होगा नैतिक आचरण को परिपालन किया जाएगा प्रत्येक कार्यों में जनहित की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा।
शिविर के सफल संचालन में बायोसाइंसेज विभाग के प्रवक्ता विकास त्यागी वाणिज्य संकाय की प्रवक्ता पूजा चौधरी तथा स्वयंसेवक इलुमा, आंचल, साक्षी, मुंजा कुमार, नीरज कुमार, आरिश, अजय कुमार, आर्य मित्तल, रमसा खान, नितेश कुमार, टीना, अंशुल, खुशी, अंश,ु निक्की, विशेष, सैनी मोहम्मद, समीर रुहाणी इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक
शाहपुर मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गांव काकड़ा निवासी पुनीत कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की नौकायन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन एशियन खेलों के लिए किया गया है ।
गांव काकड़ा निवासी पुनीत कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ४० वीं सीनियर नेशनल रोइंग (नौकायन) चौंपियनशिप में सर्विसेज की ओर से प्रतिभाग किया। रविवार को प्रतियोगिता में हुए मेन्स पेयर के फाइनल में पुनीत कुमार और आशीष गोदारा की जोड़ी ने ५०० मीटर की दूरी एक मिनट २५ सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले पुनीत ने मेन्स-४ और मेन्स-८ में भी दो किलोमीटर की दूरी की दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं ने उसका चयन एशियन खेलों के लिए किया है। १५ मार्च से पुणे और पांच मई से इटली में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पुनीत प्रतिभाग करेगा।

 

जन विकास सोसायटी ने की सफाई व्यवस्था की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन विकास सोसाईटी रजिस्टर्ड,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मौ.खालिद ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रेषित एक पत्र मे शिकायत दर्ज की है कि मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मल्हुपूरा के मुख्य मार्ग से कूडा प्रतिदिन नही उठाया जा रहा है। जिससे वहां गन्दगी का साम्राज्य है। जबकि उस मार्ग पर नगरपालिक के वार्ड नम्बर एक,तैतीस, बयालिस व पांच आते हैं। उन्होने जनहित में मल्हूपुरा मुख्यमार्ग से प्रतिदिन पुलिया से लेकर पंचायती बारात घर तक प्रतिदिन कूडा उठवाने की मांग की है। मौ.खालिद ने बताया कि पूर्व मे पालिका के वाहन द्वारा प्रतिदिन कूडा उठाया जा हा था। परन्तु करीब एक माह से कूडा ना उठने से क्षेत्र मे गन्दगी का अम्बार है तथा संक्रमण फैलने का भय है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =