समाचार (Muzaffarnagar News)
ट्रक में लगी आग से मचा हड़कम्प
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना शहर कोतवाली अंतर्गत वहलना चौक के पास अचानक चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
यहां किसी तरह ट्रक चालक परिचालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई है उधर ट्रक में आग लगता देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल और दमकल विभाग को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक दिल्ली से रद्दी (गत्ता) भरकर मुजफ्फरनगर किसी फैक्ट्रियों में आ रहा था जब यह ट्रक शहर के वहलना चौक के पास पहुंचा तो गत्तों से भरे ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू कर रही थी लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो चुका है।।
मूल्याकंन केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 18 मार्च से शुरू होने वाले बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य हेतु निर्धारित 5 केन्द्रो का आज डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने पांचो केन्द्र पर कक्षों की उपलब्धता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखे, कोठार की व्यवस्था, वेबकॉस्टिंग सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, पत्राचार अनुभाग, बैठक व्यवस्था का सभी पांच केन्द्रो का आकलन किया। ये केन्द्र हैंइस्लामिया इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, स्ष्ठ इंटर कॉलेज, रोडवेज तथा इंटर हेतु राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर। मेरे साथ इस निरीक्षण में श्री ललित मोहन गुप्ता तथा श्री संदीप कौशिक भी साथ रहे।
शिवसैनिकों ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
मंसूरपुर मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शिव सेना कार्यकर्ताआें ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के नेतृत्व में मंसूरपुर थाने पहुंचे शिवसैनिको ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए सांकेतिक धरना दिया। थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी व शिवसैनिकों के बीच हुई वार्ता एवं थाना इंस्पैक्टर रोजन्त त्यागी के आश्वासन के बाद शिव सैनिको ने धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान हिंदू महासभा प्रभारी योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, जिला महासचिव बसंत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, विनय चौहान ,विक्की कश्यप, अमित कश्यप, मुकेश कश्यप, लोकेश कश्यप ,गौरव, कृष्ण, अर्जुन कश्यप, सुनील कश्यप, प्रदीप कुमार ,सोनू कुमार ,रोहित कुमार, राहुल कश्यप, विवेक, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
नाला सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा सर्कुलर रोड ढलाव घर से कूड़ा उठाया गया साथ ही सूजडू चुंगी से मेरठ रोड पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डॉ० अतुल कुमार नगर स्वास्थय अधिकारी द्वारा सर्कुलर रोड ढलाव घर तथा सूजडू चुंगी के क्षेत्रवासियो से मिली साफ-सफाई न होने की शिकायत पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमे सर्कुलर रोड ढलाव घर तथा सुजडू चुंगी से मेरठ रोड पर नाले की सफाई करायी गयी।
कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रभारी उप मुख्यपशु चिकित्साधिकारी, बुढाना द्वारा विकास खंड बुढाना परिसर में आयोजित कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार प्रभारी उप मुख्यपशु चिकित्साधिकारी, बुढाना द्वारा विकास खंड बुढाना परिसर में आयोजित कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसानो को सभी योजनाओ को उपयोग करने के तरीके भी बताये गये।
ठगी का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दुबई मे नौकरी दिलवाने के नाम पर 33 लोगों से ठगी का आरोप लगाते हुए पीडित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने इस मामले मे मिली तहरीर के आधार पर जांच-पडताल शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बझेडी और आसपासा के 33 लोगों के साथ धोखाधडी का आरोप है। दुबई की एक कम्पनी के एचआर सुमित कुमार पर असली वीजा भेजकर 32 लाख से अधिक विभिन्न माध्यमो से रूपये लेने का आरोप हे। बझेडी निवासी सरफराज ने आरोप लगाया है कि इतनी मोटी रकम वसूलने के बाद अब आरोपी अब आरोपी ने कुछ रूपये वापिस दिलाने का दबाव बना रहा है। रकम नही देने पर आरोपी ने जहां टिकट कैंसिल कराने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी है।
विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऊर्जा निगम कर्मियों ने सर्किल ऑफिस में मांगों को लेकर धरना पशुरू कर दिया है। ऊर्जा निगम कर्मियों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ ३ दिसंबर को हुए लिखित समझौते को प्रबंधन के टालमटोल वाले रवैए के चलते लागू नहीं किया जा रहा। ओबरा और अनपरा की नई इकाइयां एनटीपीसी को देने व पारेषण के निजीकरण को लेकर उनका विरोध है। सारी बातों को लेकर ऊर्जा निगम कर्मियों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
सर्किल ऑफिस में दिए गए धरने के दौरान संयोजक इंजीनियर मुकेश मुकीम ने कहा कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के चलते बड़े टकराव को टालने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को आम सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वच्छ वातावरण बनाए जाने के लिए हस्तक्षेप की प्रभावी अपील की गई है।
बिजली कर्मियों में भारी रोष
उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और मुख्यमंत्री के साथ ३ दिसंबर को हुए समझौते का क्रियान्वयन न होने से बिजली कर्मियों में भारी रोष है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि समझौते के क्रियान्वयन में सबसे बड़ी बाधा ऊर्जा निगम के चेयरमैन का रवैया है। उन्होंने कहा कि वह ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को मानने से इंकार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के चेयरमैन का रवैया इतना नकारात्मक है कि शक्ति भवन में उपस्थित रहते हुए भी अपर मुख्य सचिव से संघर्ष समिति की वार्ता नहीं हो रही।
७२ घंटे की होगी हड़ताल-चेतावनी दी कि यदि १६ मार्च तक ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं किया गया तो गुरुवार की रात्रि १० बजे से उत्तर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगम के तमाम बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर, अभियंता एवं निविदा तथा संविदा कर्मी ७२ घंटे की हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। बुधवार को १०ः०० बजे से हड़ताल प्रारंभ करने की घोषणा करते हुए १६ मार्च रात के १०ः०० बजे तक बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की भी घोषणा की। इस मौके पर एसडीओ आई पी सिंह, जेई विनीत अरोरा शामिल रहे।
वुमेन सेल्फ डिफेंस के संबंध में वैदिक पुत्री पाठशाला में कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में एस बी आई लाइफ की तरफ से वुमेन सेल्फ डिफेंस के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया। जिसमें महिला सुरक्षा की ट्रेनिंग के लिए श्री जैकी कुमार मेनवाल को ट्रेनर के रूप में आमंत्रित किया। जिन्होंने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए तथा कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए कि किस प्रकार हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं तथा विषम परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अनुज मित्तल एसबीआई लाइफ डिवीजन मैनेजर उपस्थित रहे तथा श्री मोहित शर्मा एजेंसी मैनेजर ,श्री अवनीश गर्ग ब्रांच मैनेजर सदर ,आकाश सक्सेना एलआईयू प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सचिन गौतम और मुकेश बर्मन ने किया तथा मंच संचालन श्रीमती शैली रंजन प्रवक्ता संगीत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी ने किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी ने एस बी आई की समस्त टीम का आभार प्रकट किया।
पशु आरोग्य शिविर में बीमारियों के समाधान के विषय में बताया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन ग्राम सुजडू में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मद मेहताब प्रधान रहे। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डबाश के द्वारा पशुओं में चल रही बीमारियों के समाधान के विषय में बताया तथा १६५ पशुओं का निशुल्क इलाज एवं दवाइयां वितरित की गई पशुपालन विभाग की जानकारी अरविंद मलिक पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा दी गई पशु आरोग्य शिविर नरेश कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी रविंद्र कुमार सालार पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ राशिद खान, बाबर, विकुल, मोहम्मद नौशाद, नसीम, शाहिद कलवा, अबरार, शेर मोहम्मद, आस मोहम्मद, अरशद, सरफराज, आफताब आदि सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया एवं अपने पशुओं के लिए दवाइयां ली एवं विभाग की जानकारी प्राप्त की।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, दो बदमाश पुलिस ने धर दबोचे
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध असलाह जिंदा व् खोका कारतूस के साथ ही चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी की गई बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस दिन छिपते ही संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की तलाशी एवं वाहन चेकिंग अभियान में लगी थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी जब फायरिंग की तो पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने धर दबोच लिया। वही बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने के प्रयास में लगा रहा जिसे भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच ने में सफलता हासिल कर ली पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलेह जिंदा व् खोके कारतूस सहित चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी मन्सूरपुर रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस क्षेत्र के गांव दुधाहेड़ी – जोहरा रोड पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की तलाशी एवं चेकिंग अभियान में लगी हुई थी । तभी पुलिस को सामने से मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया मामले में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में गोली लगने से जहां एक बदमाश गिर गया जिसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच लिया तो वही उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल छोड़ जंगल में फरार हो गया पुलिस द्वारा जंगल की घेराबंदी कर कॉम्बिन करते हुए फरार बदमाश को भी दबोचने में सफलता हासिल की गई। पुलिस ने जहां घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया तो वही जंगल में छुपे बदमाश की निशानदेही पर दो और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई उधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ खतौली डॉ रवि शंकर मिश्रा भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और अधीनस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। पुलिस मुठभेड़ में घायल व् पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अजय पुत्र सुभाष निवासी करडी थाना छपरौली जनपद बागपत।(घायल), वंश छोकर पुत्र ओमवीर निवासी नगली साधारण थाना दौराला जनपद मेरठ होना बताए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार स्पोर्ट, ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर, ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर (लूट करने में प्रयुक्त), ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किये गए हैं। सीओ खतौली डॉ रवि शंकर मिश्रा द्वारा बताया गया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में . उपनिरीक्षक महेन्द्र गौतम, उ०नि० राकेश गौतम, हैड कांस्टेबिल अमित चौधरी, रविन्द्र सिंह, कांस्टेबिल मोहित थाना मंसूरपुर शामिल रहे।
तख्ती लिये थाने पहुचां
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराधियों पर पुलिस का खौफ भारी पड़ता नजर आ रहा है इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को उस समय देखने को मिला जब एक लुटेरा अपराधी हाथ में तख्ती लेकर मंसूरपुर थाने पहुंच गया और अपराध से तौबा करने की बात कही । योगी जी मुझे माफ करना गलती म्हारे से हो गई इन शब्दों को तख्ती पर अपराधी ने थाने में अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया । थाने में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी के समक्ष सरेंडर करने वाले लुटेरे अपराधी के २ साथी बीती रात मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे थे अब इस तीसरे लुटेरे को भी मुठभेड़ का खौफ सता रहा था जिस वजह से इस अपराधी ने अपनी जान बचाने के लिए इस तकनीकी का प्रयोग किया। मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर का है जहां एक अपराधी हाथ में तख्ती लिए थाने पहुंच गया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगते हुए अपराध से तौबा कर ली दरअसल पिछले दिनों इस अपराधी अंकुश राजा निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर ने अपने दो अन्य साथियों अजय पुत्र सुभाष निवासी कुरड़ी थाना छपरोली जनपद बागपत और वंश छोकर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नंगली साधारण थाना दौराला जनपद मेरठ के साथ मिलकर थाना मंसूरपुर क्षेत्र और थाना रतनपुरी क्षेत्र में अलग-अलग बाइक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था जिसमें थाना मंसूरपुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बीती रात मुठभेड़ के दौरान अजय पुत्र सुभाष निवासी कुरड़ी थाना छपरोली जनपद बागपत और वंश छोकर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नंगली साधारण थाना दौराला जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया था जिसमें अजय पुत्र सुभाष गोली लगने से घायल हुआ था इस मामले में पुलिस ने दोनों पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो लूटी गई बाइक के साथ एक अन्य बाइक भी बरामद की थी इस मामले में तीसरा आरोपी अंकुर उर्फ राजा निवासी गांव गोयला फरार था अपने दो साथियों के साथ मुठभेड़ होने के भय के कारण अंकुर ने अपनी जान बचाने का या अनोखा तरीका ढूंढा और इस माफी मांगने संबंधी तख्ती लिखकर हाथ में लेकर सीधा थाने पहुंच गया बदमाश का इस तरह का आत्मसमर्पण करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बघरा में आयोजित ब्लॉक दिवस में सुनी समस्याएं
बघरा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड बघरा मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा के निर्देशानुसार विकास खंड बघरा में प्र० खं० वि० अ० सुनील कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल० सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभागॉ राजस्व विभाग से कानूनगो एवं विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कोई प्रकरण प्राप्त नही हुआ।
चला मिशन शक्ति अभियान, किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल/कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, गांवोंध्कस्बों में महिलाओं/छात्राओं से सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान करते हुए हेल्पलाईन नम्बरों को साझा कर जागरुक किया गया।
राशनकार्ड धारकों की समस्याओं का कराया समाधान
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा तहसील कार्यालय में राशन कार्डधारको की राशन कार्ड सम्बन्धी समस्याओ का समाधान किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा तहसील कार्यालय में राशन कार्डधारको की राशन कार्ड सम्बन्धी समस्याओ का समाधान किया गया तथा अभिलेखो का निरीक्षण किया विक्रेताओं को शेष रह गए सभी राशन कार्डों पर वितरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया विक्रेता के वितरण के संबंध में कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई कार्ड धारको द्वारा विक्रेता के व्यवहार को भी अच्छा बताया गया। घट तौल् माप उचित पायी गई।
फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डीएवी कॉलेज के बीएफए विभाग में दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक च्द फ्लैश क्लब फोटोग्राफीज् प्रदर्शनी रहा। प्रर्शनी का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डा. एमके बंसल, प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार व स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम प्रभारी डा. राहुल शर्मा समेत भौतिक विज्ञान विभाग से विभागाध्यक्षा डा. गरिमा जैन व प्रोफेसर डा. मुकेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में विभाग के लगभग ५० छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से विभिन्न विषयों का मनमोहक प्रदर्शन किया। जैसे पुरानी इमारतें, विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक दृश्य, व्यक्ति चित्र, खान-पान, डिजीटल वर्क, व्यंग चित्र इत्यादि। अपनी कलाकृतियों से आकर्षित करने वाले १० छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति सचिव डा. एमके बंसल द्वारा पुरस्कार स्वरूप धनराशि देने की भी घोषणा की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय की हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा डा. अर्चना धामा, चित्रकला विभागाध्यक्ष डा. वेदपाल सिंह, चित्रकला विभाग से डा. रजनीश गौतम, डा. ममता, अर्थशास्त्र विभाग से डा. रूही जावेद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय प्रवक्ता कनीज हुसैन, रीमा शर्मा, फरहीन सैय्यद, इंदु काकरान, विभागीय छात्र-छात्राओं जिनमें बीएफए चतुर्थ वर्ष के गौरव कुमार, प्रखर शर्मा, वृन्दा शर्मा, श्रुति, सनव्वर, शशिकांत, द्वितीय वर्ष से पायल, इशिता, दिव्या, तनु, तान्या, आविष्कार, सीमान्त राणा, तनु, सलोनी, प्रथम वर्ष से आकाश कुमार, आकाश कश्यप, आफिया, अतुल, कीर्ति, मोनिका, मौहम्मद सऊद, मुबश्शिरा, श्वेता, शिवा आदि का सहयोग रहा।
अपने क्षेत्रों में वोट जरूर बनवाये कार्यकर्ताः साजिद हसन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निकाय वोट बनाओ अभियान में १७ मार्च तक अपने क्षेत्रों में छुटी हुई वोट बनवाने के लिए सभी सपा कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। किसी भी बूथ पर बीएलओ द्वारा वोट बनाने में लापरवाही व उदासीनता पर सपा के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएं। यह विचार सपा नेता साजिद हसन ने सरवट, सुभाषनगर,मलहुपुरा, जसवन्तपुरी, केवलपुरी के बूथों पर वोट अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दिए। सपा नेता साजिद हसन,डॉ इसरार अल्वी,आदिल मलिक ने सभी बूथों पर वोट अभियान में बीएलओ से सम्पर्क करते हुए मतदाताओं से मिल रही शिकायतों का निस्तारण कराया तथा प्राथमिकता से सभी की वोट बनवाने की अपील प्रशासन से की।
गौशालाओं का किया निरीक्षण
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डॉ राजीव कुमार त्यागी नगर पंचायत जानसठ द्वारा समस्त स्टाफ सहित क्षेत्र मे संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डॉ राजीव कुमार त्यागी मय स्टाफ नगर पंचायत जानसठ द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए लेजर पंजिका के अनुसार गोवंश की संख्या ठीक पाई गई सभी पशु में छल्ले पाए गए भोजन इत्यादि की व्यवस्था ठीक है। आवश्यक दिशा निर्देश वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को दिए गए।
विधायक पंकज मलिक ने हेल्थ एटीएम मशीन का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पी.एस.सी. बघरा मे चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आज हेल्थ ए.टी.एम मशीन का उद्घाटन किया, हेल्थ मशीन को विधायक पंकज मलिक ने अपनी विधायक निधि से लगवाया है, इस दौरान साथ में अश्वनी कुमार कश्यप प्रभारी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बघरा व गणमान्य गन मौजूद रहे!!
तुरंत जमा करे दो माह से अधिक का बकाया उपभोक्ता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग टाउन हॉल मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जनपद के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करना है कि वित्तीय वर्ष २०२२-२३ अंतिम माह होने के कारण माह मार्च २०२३ में विद्युत बिल का पार्ट पैमेंट स्वीकार नहीं किया जा रहा है, तथा दो महीने से अधिक के बकायेदारो के भी कनेक्शन काटे जा सकते हैं । कटा कनेक्शन का पूरा बिल भुगतान होने के बाद ही शाम को ५ बजे के बाद ही जोड़ा जाएगा। अतः सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि तत्काल अपने पूरे बिजली बिल का भुगतान करके विभाग को सहयोग करने की कृपा करें। लाइन में लगने की असुविधा से बचने के लिए आप ऑन लाइन पेमेंट कर सकते है।साथ ही यह भी अनुरोध है कि बिना भुगतान किये या आंशिक भुगतान करके कनेक्शन जुड़वाने हेतु अनावश्यक दबाब बनाने का प्रयास नहीं करे।
महिला से लूट, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खेत पर पशुओं का चारा लेने गई महिला से लूट की। महिला ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला किया गया और सिर में तमंचे की बट मारकर महिला से उसका मोबाइल फोन और कानों की बालियां लूट ली। महिला ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देख बदमाश फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान का है। जहां निवासी एक महिला खेत पर पशुओं के लिए बरसीम काटने गई थी। महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। पीड़िता के अनुसार जब अपने पति से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी तो एक बदमाश गन्ने के खेत से बाहर निकला और पीछे से उसकी गर्दन दबा ली।
आरोप है कि बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट से वार किया। जब घायल हो गई तो बदमाश ने तमंचे से आतंकित करते हुए उसके कानों की बालियां और नाक की लोंग लूट ली। बदमाश उसका मोबाइल फोन भी लूट कर फरार हो गया। थाना मंसूरपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव पुरबालियान निवासी एक युवक पर जानलेवा हमले और मारपीट तथा लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
९८ उम्मीदवारों ने संचालक पद के लिए भरे पर्चें
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल सहकारी समिति पर निर्वाचन अधिकारी गौरव बालियान की देखरेख में संचालक पदों के लिए ३२ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। एमडी शुभम कुमार ने बताया कसियारा से ऋषिपाल और बधाई खुर्द से धीरेंद्र का एक-एक नामांकन हुआ है। बिरालसी समिति के एमडी राजकुमार ने बताया कुल २२ नामांकन दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारीप्रवीण कुमार की देखरेख में कुल्हेड़ी से जुल्फिकार, ज्ञानामाजरा से अरूणा और भमेला से रामभूल का एक-एकनामांकन दाखिल हुआ।
बहेड़ी समिति के सचिव अशोककुमार ने बताया आरओ भूपेंद्र सिंह की देखरेख में २३ उम्मीदवरों ने नामांकन किया। रोहाना खुर्द सेनिवर्तमान सभापति संजीव भारद्वाज की माता मीना रानी का एक परचा जमा हुआ। दूधली में २१ नामांकन दाखिल हुए। बाढ़ क्षेत्र से कोई परचा नहीं आया और छिमाऊ और बुड्ढ़ाखेड़ा से एक एक नामांकन पत्र आरओ गिरीश कुमार के समक्ष दाखिल हुआ।
विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता के लिए मानक मित्रो का किया आहवान
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आईएसआई, बीआईएस, एच्युआईडी व हॉलमार्क आदि की सही पहचान, उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादों की मानकता, मानक प्रयोग शालाओं की जानकारी और पब्लिक जागरूकता के लिए १५ मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एक त्रिदिवसीय जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया गया।
जिसमें नगर के कुन्द कुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली के स्टैण्डर्ड क्लब से ४२ मानक मित्र व सीताशरण इंटर कॉलेज के १२ मानक मित्र आस पास के इलाके में सम्पर्क कर जागरूकता उत्तपन्न करेंगे राजकुमार जैन प्रवक्ता मदन गोपाल विज्ञान अध्यापक के नेतृत्व में ये कार्य करेंगे।
प्रधानचार्य अनुराग जैन ने इस टीम को फ्लैग ऑफ करके आह्वान किया कि सभी मानक मित्र सभी लोगो को इस विषय मे जानकारी दे एयर बीआईएस केअर एप्प की भी जानकारी दे च्ए ट्रीज संस्था के राजीव वर्मा व भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन प्रियांशु त्यागी ने सभी मानक मित्रो को जागरूकता कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया। और सभी के पंजीकरण करके सरकार की क्वालिटी कनेक्ट एप्प को अपडेट करना सिखाया जिसमें वीडियो और अन्य तरीकों से उपभोक्ता जागरूकता कार्य सिखाया गया है। उक्त समारोह में नीरज जैन, अजय जैन, दलीप सिंह, गौरव जैन मनोज जैन, अंशु जैन, पायल जैन, सन्ध्या नागर आदि अध्यापक मौजूद रहे।
निशुल्क वितरित की दिया मेकिंग मशीन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लोक आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्राम उद्योग द्वारा दीया बनाने की मशीन निशुल्क वितरित की गई, इससे पहले भी जिला खादी ग्राम उद्योग द्वारा दीया बनाने की मशीनों के अलावा पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन भी वितरित की गई थी।
भारत में खादी ग्रामोद्योग अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। खादी ग्रामोद्योग द्वारा जहां लोगों को रोजगार के लिए रियायती लोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, वहीं रोजगार परक प्रशिक्षण तथा निःशुल्क मशीनरी भी समय-समय पर वितरित की जाती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश मेडिकल बोर्ड के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर चयनित लाभार्थियो को दिया मेकिंग मशीन का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर सदस्य संजय कुमार प्रजापति ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिस तरह से ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वह एक सराहनीय कार्य है। ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजबीर सिंह, टीपी सिंह, राहुल कुमार, सुमित कुमार, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, जमीर हसन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नते, चढाया प्रसाद
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर में चल रहे मेले मे श्रृद्धालुआें का तांता लगा हुआ है। जनपद सहित आसपास के जनपदों से भी अनेक श्रृद्धालु बाबरे वाली माता के मन्दिर मे पूजा अर्चना कर मंन्नत मांगने के लिए आ रहे हैं। मंदिर समिति की और से श्रृद्धालुओं की दिन प्रतिदिन बढती भीड के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। बताया जाता है कि मीरापुर स्थित शीतला माता मन्दिर सिद्ध पीठ है। तथा श्रृद्धालुओं मे इस मंदिर के प्रति अटूट श्रृद्धा विश्वास है। कस्बे के लोग भी मेले के दौरान अपना भरपूर सहयोग करते है। विभिन्न संस्थाओ द्वारा मंदिर मे दर्शनो के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की सेवा के लिए भोजन, जलपान, ठण्डे पानी तथा विश्राम के लिए टैन्ट आदि की व्यवस्था की हुई है।
लोक-कला पर आधारित चित्रकला कार्यशाला में एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के बी०एफ०ए० के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सांझी लोक-कला पर आधारित तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन जे०वी० जैन कॉलेज, सहारनपुर में किया गया। जिसका आयोजन दृश्य कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा० रामशब्द सिंह एवं वर्तमान विभागाध्यक्ष डा० महेश कुमार द्वारा किया गया जिसमें सहारनपुर शामली एवं मुजफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्रों से लगभग ७० नवकलाकारों व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने सांझी कला के अन्तर्गत जोकि हमारे भारत वर्ष की बहुत ही प्रसिद्ध लोक कला हैं पर आधारित कलाकृतियां तैयार की जिनमें एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के फाईन आर्ट के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकारी ने इतना मोहित किया कि वहां उपस्थित सभी ने कलाकृतियों की जमकर प्रशंसा की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के माननीय कुलपति प्रो० एच. एस० सिंह ने सभी आयोजको व प्रतिभागियों को शुभाशीष प्रदान किया ।
फाईन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व डा० सचिन गोयल के साथ-साथ फाईन आर्ट विभागाध्यक्ष डा० अमित कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी गई व भविष्य में भी इस प्रकार के प्रदर्शन को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया । महाविद्यालय आगमन पर डा० आशीष गर्ग, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, शिखा तोमर, दानिया अंसारी, प्रिंस कुमार, डालचन्द, अर्चना, व कृष्ण कुमार आदि ने विद्यार्थीयों को उनके इस प्रदर्शन पर शुभकानाएं दी।


