समाचार (Muzaffarnagar News)
रालोद जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन पत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही राजनैतिक दलों मे चुनाव को लेकर सम्भावित प्रत्याशी एकाएक सक्रिय हो चले हैं। नगर निकाय चुनाव मे महिला सीट की घोषणा से भाजपा सहित विभिन्न दलो मे सम्भावित महिला प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी तय कर रही हैं। इसी संदर्भ मे रालोद नेता गुलरेज सिददगी उर्फ राजू आढती महानगर अध्यक्ष रालोद ने अपनी पत्नि हज्जन नरगिस सिददकी का आवेदन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक को सौंपा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुलरेज सिददकी उर्फ राजू आढती के साथ अल्पसंख्यक क्षेत्रिय अध्यक्ष नौशाद खान, बाला त्यागी, इम्तियाज कुरैशी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरस्वती शिशु मंदिर आर्य समाज भोकरहेड़ी के वार्षिक उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री चरणपाल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही राष्ट्र और व्यक्ति का निर्माण सम्भव है। कार्यक्रम में छोटे -छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक और कविताएं प्रस्तुत की गई। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और छात्रों का मन। मोह लिया । विद्यालय के आचार्य श्री सुशील जी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजवीर सिंह मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं रामकुमार शर्मा जिला संयोजक सा.प्रकोष्ठ की अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मदन पाल सिंह एडवोकेट द्वारा की गई । मनोरंजक व ओजपूर्ण संचालन भी रामकुमार शर्मा द्वारा किया गया ।उपस्थित लोगों में ड़ा वीरपाल सहरावत मण्डल अध्यक्ष, विक्रम सभासद, तुसार, राजेन्द्र सिंह, कुंवरपाल आचार्य, कुंवरपाल फौजी, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह, मा धीर सिंह, वीर मास्टर, महक सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्रा माही और निकिता ने अपनी र्ह्दयस्पर्शी प्रस्तुति से सभी के ह््रदय पर अमिट छाप छोड़ी। बाद में अतिथियों द्वारा प्रतिभागी छात्रों को मोमेंटो देकर उत्साहित किया गया ।
पश्चिमी उत्तर में शिवसेना होगी और सक्रियः शर्मा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों के प्रमुखो ने कार्यकारिणी समेत उद्धव ठाकरे गुट से त्याग पत्र देकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व मे आस्था व्यक्त की है।
शहर के रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता मे उपरोक्त जानकारी देते हुए नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बताया कि संगठन की मजबूती को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने संगठन को चार भागो मे विभाजित किया है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य ईकाई मानते हुए उन्हे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। ललित मोहन शर्मा ने इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटके पहना कर उनका संगठन मे स्वागत किया। उन्होने घोषणा की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलो मे सदस्यता संख्या मे वृद्धि की जाएगी। उन्होने जोर देकर कहा कि पूर्व मे गठित क्रांति सेना अराजनैतिक रूप से कार्य करती रहेगी। जबकि शिवसेना राजनैतिक पार्टी के रूप मे कार्य करेगी। उन्होंने क्राति सेना के महानगर अध्यक्ष शरद कपूर व हिन्दू महासभा छोडकर आए सचिन कपूर जोगी को भी शिवसेना मे उचित सम्मान व पद देने पर सहमति जताई। पत्रकार वार्ता से पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन मे बाहर से आए जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार वार्ता मे आनन्द प्रकाश गोयल, देवेन्द्र चौहान, मनोज सैनी, डा.योगेन्द्र शर्मा,बिटटू सिखेडा, सर्वेश राणा, शैलेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, ललित रोहिला, भुवन मिश्रा, आशीष, मंगत सिंह सहित अनेको कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
वृक्षारोपण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा दिल्ली-मेरठ रोड पर एक सडक, एक रंग के उददेश्य से जकरंदा पौधे का वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा एक सडक, एक रंग को सार्थक करने के उददेश्य से दिल्ली-मेरठ रोड एवं अपने शासकीय आवास के बाहर जकरंदा नामक ३० पौधो के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरनगर नगर के सौन्दर्यकरण, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने हेतु एक सडक, एक रंग, एक प्रजातिय पौधोंके उददेश्य के साथ नगर के मुख्य मार्ग सुजडू से मीनाक्षी चौक, सुजडू से महावीर चौक, वहलना चौक से सुजडू इत्यादि एवं अन्य मार्गो सहित आउटर रिंग रोड को इसी मुहिम से जोडकर नगर को सुन्दर बनाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होनें बताया कि इस मुहिम में एक प्रजाति के पौधो को एक मार्ग पर रोपित किया जायेगा जैसे जकरंदा नीले रंग, गुलमोहर लाल फूल, ताबेबुइया रसियाध्पिंक पोई गुलाबी रंग के फूल, कचनार के लाल, सफेद रंग के फूल, हरश्रृगांर/प्राजक्ता के सफेद फूल, अमलताश के पीले रंग के फूल इत्यादि को एक ही मार्ग पर प्रयोग किये जाने से मार्गो की सुंदरता बढेगी तथा हरा-भरा वातावरण रहेगा। उन्होनें कहा कि सर्वप्रथम इसे शासकीय संसाधनों से पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा तथा इसमें आम जन-मानस की भी भागिदारी सुनिश्चित करायी जायेगी।
महिला सहित ३ की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात खतौली बाईपास के समीप हुए एक्सीडेंट में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि परिवार के २ सदस्य गंभीर घायल हैं। चलती स्विफ्ट कार में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक की टक्कर लगने के कारण कार चलकर डिवाइडर के पार जा गिरी। जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उस में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खतौली थाना क्षेत्र के देहरादून दिल्ली हाईवे पर दीप पंजाबी ढाबा बाईपास के समीप शनिवार देर रात करीब १०रू३० बजे एक कार में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण कार उछलकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने कार में सीधी टक्कर मार दी।
कार में सवार गांव छुछारी थाना किठौर मेरठ के निवासी विदेश ने बताया कि हादसे में उसकी माता राजेश और भाई सोनवीर और उसका पड़ोसी अंकित पुत्र राजकुमार गंभीर घायल हो गए थे। बताया कि उसकी मां राजेश और भाई की उपचार के दौरान सीएचसी खतौली और पड़ोसी अंकित की फ्यूचर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा यश और भाभी गंभीर घायल है। जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने रात में ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना खतौली प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र संजीव अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा गांव लुहसाना से वापिस लौट रहा था कि जैसे ही वह पिनना बाईपास के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी गाडी सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी साजिद हसन स्कूटी से अपने गांव लुहसाना लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल घायल हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मेरठ के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी अशोक पुत्र धनप्रकाश अपनी पत्नि सुनीता के साथ बाईक द्वारा मेरठ से रूडकी गणेशपुरी मे रिश्तेदारो के यहां जाते वक्त वहलना चौक के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी पत्नि भी चोटिल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थो के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शामली रोड स्थित काली नदी पुल से रामपुरी निवासी सादिक पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 750 नशीली गोलियां बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने लद्दावाला निवासी वसीम पुत्र जफरयाब व नाजिम पुत्र नफीस अहमद को भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों पर एक महिला सहित तीन लोगो ने संदिग्ध हालातो में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हंडिया मौहल्ला निवासी 40 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी 17 वर्षीय सुहैल पुत्र मौहम्मद अली व मौहल्ला सुभाषनगर निवासी 28 वर्षीय शमशाद पुत्र यासीन ने अलग अलग मामलों में संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
धार्मिक अनुष्ठान आयोजित
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कराया गया। विधानाचार्य संजय जैन शास्त्री रहे। विधान आमंत्रण का सौभाग्य राजीव जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। विधान मंडप उद्घाटन सुनील और अतुल सराफ ने किया। जिनवाणी विराजमान महलका परिवार ने कराई। मुख्य मंगल कलश स्थापना का पुण्यार्जन अक्षत नमो ने किया।
दोपहर में जिनदर्शन भक्ति मंडल की महिलाओं ने त्रिशला माता और उनके पुत्र का भव्य स्वागत किया। इंद्राणियों और उनके परिजनों ने मंगल गीतों और उपहारों के साथ गोद भराई की। वर्धमान परिचय प्रतियोगिता कराई गई। त्रिशला मां बनने का परम सौभाग्य नमो जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजन वर्षा जैन और काजल ने किया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम च्शेर बना महावीरज् का मंचन हुआ ।
कार्यक्रम संयोजक कलपेंद्र जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने संपूर्ण मानवता के कल्याण की भावना से अहिंसा एवं विश्व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर वंदना, नीलम, सुधीर मुखिया, मनोज महलका, अनुपम आढती, विपिन, विनीत, डॉ ज्योति, संगीता, मंजू, रेखा, सिम्मी, रचना, रिया, साधना, प्रियंका, संगीता, मनोज, निशांत, बीना, भावना, प्रगति आदि मौजूद रहे।
विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया गया
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नए सत्र का शुभारंभ गांव में रैली निकालकर किया गया। इस दौरान अभिभावकों से बच्चों को स्कूल में एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मास्टर विपिन शर्मा ने ग्राम प्रधान सुभानी को साथ लेकर अभिभावकों से कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा के स्तर को लेकर विस्तार से बातचीत की और अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि कंपोजिट विद्यालय में हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों की अच्छी शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान प्रबंध समिति अध्यक्ष मोहम्मद जिलानी मोहम्मद, फारुख, फूल मियां, दिलशाद एवं स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कहासुनी मारपीट में बदली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मामूली विवाद मे हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बिलासपुर निवासी हुकमचन्द का अपने पडौसी सुरेन्द्र से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते गाली-गलौच से मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसियों सहित कुछ अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनो पक्षो को शान्त कराते हुए इनके बीच समझौता करा दिया।
हादसे में घायल
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाजे वालों को देख अचानक बिदके भैसे की टक्कर से एक गांव नसीरपुर निवासी सुरेन्द्र बुग्गी की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए तितावी अडडे पर निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
स्कूटी सवार घायल
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट मे आकर स्कूटी सवार एक युवक चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दधेडू निवासी मीरहसन आज दोपहर अपने बीमार पशुओं की दवाई लेने के लिए चरथावल जा रहा था कि जैसे ही वह निरधना के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 रमेश चन्द द्वारा वांछित अभियुक्तगण सतवीर पुत्र कल्लू नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज मु0नगर, सुरेन्द्र पुत्र चतरू नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 ओंकार नाथ पाण्डये द्वारा आबकारी अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त मोनू पुत्र ब्रहमपाल सिंह नि0 मौ0 मायानगर थाना बहसूमा जनपद मेरठ को मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त मनोज उर्फ धुम्मन पुत्र महेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम ककराला थाना भोपा,मुजफ्फरनगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रितिक उर्फ ऋतिक पुत्र विनोद कुमार नि0 मल्हूपुरा निकट अल्का त्यागी अस्पताल कच्ची सडक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर को शिवालिक सिटी से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त अमन पुत्र ओमपाल नि0 ग्राम बसायच थाना जानसठ को गिरफ्तार किया।
नवीन सत्र का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शेखावत पुर मुजफ्फरनगर में नवीन सत्र २०२३ -२४ के शुभारंभ को महोत्सव के रूप में मनाते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शेखावत पुर मुजफ्फरनगर में नवीन सत्र २०२३ -२४ केशुभारंभ को महोत्सव के रूप में मनाते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सत्र २०२२ -२३ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही २०२२ वार्षिक ग्रह परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अभिभावकों एवं विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए नवीन सत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
ब्लाक बुढ़ाना का किया निरीक्षण
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम मोहम्मदपुर राय सिंह ब्लॉक बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया मुजफ्फरनगर के साथ अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), मुजफ्फरनगर, अवर अभियन्ता, डी०पी०एम० टी०पी०आई०., डिस्ट्रीक कोऑर्डिनेटर डी०पी०एम०यू०. फर्म प्रतिनिधि मै० गायत्री-रमकी (जे०वी०) के साथ ग्राम मोहम्मदपुर राय सिंह ब्लॉक बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित फर्मो को निर्देश दिए गए कि कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक एवं समय अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
श्री गणेश जी महाराज की आरती की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा श्री गणेश महाराज की आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा के नये सत्र २०२३-२४ के शुभ आगमन पर आप सभी का स्वागत है। इस नये सत्र की शुरुआत श्री गणपति धाम मन्दिर भरतिया कलोनी में श्री गणेश जी महाराज की आरती के साथ की गई । इस कार्यक्रम में हमें प्रान्तीय मार्गदर्शक सुभाष चंद्र गुप्ता व प्रा० चैयरमैन एवं विकास रत्न कमल गोयल एवं जिला महिला संयोजिका श्रीमती माधवी जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व अजय अग्रवाल ने पटका पहनाकर किया फिर सभी सदस्यों ने बड़े प्रेम से भगवान गणपति की आरती की अध्यक्ष डॉ नितिन जैन, सचिव संजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष ई० पी. के. गुप्ता व महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कंसल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया सभी सदस्यों ने शाखा की नई टीम को शुभकामनाएं दी आरती के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम चौयरमैन – राकेश वर्मा – मीनू वर्मा, पवन सिंघल – सुरभी सिंघल रहे। उषा गर्ग द्वारा डॉ नितिन जैन व उनकी टीम को बुके देकर नये सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, कीमती लाल जैन, सुनील गर्ग, अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, सुदेश गर्ग, अशोक गोयल, अशोक सिंघल, अवधेश गुप्ता, विजय सिंघल, अशोक सिंघल (पेपर ट्रेडिंग), धर्मेन्द्र त्यागी, डी. के. गोयल, गोपाल कंसल, प्रदीप खन्ना, कुलदीप भारद्वाज, मनोज गुप्ता, महेश जिंदल, संदीप जैन,एवं मातृशक्ति श्रीमती सुमन अग्रवाल,अनिता कर्णवाल, सुदेश गर्ग, प्रभा अग्रवाल, संध्या गर्ग, अलका गुप्ता, नीतू जैन, शशि सिंघल जी का पूर्ण सहयोग रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय पूर्वी पाठशाला नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे बालक बालिकाओं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले शत प्रतिशत विद्यालय में हाजिर रहने वाले स्वच्छता के प्रति सचेत और पर्यावरण की रक्षा के लिए विद्यालय परिसर में कार्य करने वाले तथा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने वाले बालक बालिकाओं के लिए विद्यालय परिवार की ओर से परीक्षाओं की समाप्ति के बाद आज पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि पधारे तथा प्रमुख गांधी विचारक होती लाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल इस समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रीय पुरस्कर आचार्य सीताराम सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम का संचालन किया और विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं इंचार्ज श्रीमती हिमानी रानी समस्त अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया और बालक बालिकाओं को उपहार स्वरूप पानी की बोतल लंच बॉक्स रबर कटर पेन पेंसिल कलम कॉपीकिताब इत्यादि प्रदान किए जिला आचार्य कुल के अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह उपाध्यक्ष चौधरी देवराज एवं पंडित शिव कुमार धीमान तथा सहयोग भारती फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती ममता चौधरी और महासचिव श्रीमती पूनम मार्शल एवेम अल्का सैनी ऐडवोकेट बतौर विशिष्ट अतिथि सहभागिता की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिमानी रानी ने इस अवसर पर सभी अतिथियों के अलावा शिक्षिका शहनाज बानो रश्मि कौशिक आयशा भोजन माता शीला और रजनी कार्यालय लिपिक नीलेश एवं रेहान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अपने वक्तव्य में खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्वी पाठशाला परिसर की शिक्षिकाओं की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा केस पाठशाला में अनुशासन स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा देखने को मिलती है जो सुना जाता है वह यदि दिखाई भी दे तो यह अच्छा संदेश समाज के लिए जाता है जिला आचार्य कुल परिवार की ओर से सरकारी विद्यालयों में बालक बालिकाओं की प्रगति के लिए किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भी खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी जी ने सराहना की कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिमानी रानी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया उनके द्वारा नित्य निरंतर विद्यालय प्रगति के सोपान ओं की ओर असर रहेगा।
फल वितरण को टैलेंट डे के रूप में मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दून वैली पब्लिक स्कूल में परीक्षा फल वितरण को टैलेंट डे के रूप में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद बैंकट हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ वर्ष भर में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रथम से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को वर्ष भर की मेहनत का परिणाम पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण में सभी कक्षाओं के विभिन्न सेक्सन के प्रथम ,द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को टांपर घोषित कर उन्हें ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त शत-प्रतिशत उपस्थिति टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री शुभम् जैन,श्रीमती प्रगति जैन, श्रीमती अंकिता सिंघल, श्री अचिन कंसल,
श्रीमति संगीता जैन, श्री निशांत गर्ग, श्रीमती मोनिका गोयल , श्री संजय , श्री हरीश मोहन उपस्थित रहे।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी, ब्रांच हेड श्रीमती जसबीर कौर जी ,इंचार्ज हिना समीर व श्री विवेक पंवार जी भी समय पर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राओं को कठिन परिश्रम करना चाहिए ,क्योंकि परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा होता है और परिश्रम से कोई भी विद्यार्थी श्रेष्ठ बन सकता है। विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी ने सभी बच्चों को उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया।


