Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पालिकाध्यक्ष ने विश्वदीप को किया सम्मानित

Muzaffarnagar News:Muzaffarnagar। जिले का नाम रोशन करने वाले विश्वदीप को पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल  द्वारा किया गया सम्मानित. पालिका अध्यक्ष ने कहा वेल डन हमें आप पर गर्व है राष्ट्रीय ग्रेपिंग चौंपियनशिप अंडर १३० ्यद्द वेट कैटेगरी, में मुजफ्फरनगर के कृष्णापुरी निवासी विश्वदीप जी ने सिल्वर मेडल जीत कर हमारे मुजफ्फरनगर शहर का नाम रोशन किया है

यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के शिर्डी में २४ से २६ दिसंबर २०२१ में हुई, सिल्वर मेडल जीतने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे विश्वदीप जीको पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने आवास पर सम्मानित किया गया

पालिका अध्यक्ष ने कहा बड़ा ही गर्व महसूस होता है जब कोई हमारे शहर का नाम रोशन करता है मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करती हूं कि विश्वदीप जी को और ज्यादा सफलता मिले ताकि वे देश और दुनिया में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर सकें

 

सुन्दर कांड का पाठ हुआ
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध संत ब्रह्मलीन रामधारी के जन्मोत्सव पर शुक्रताल स्थित हनुमत धाम में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमत धाम के महंत केशवानंद जी महाराज मौजूद रहे।

ब्रह्मलीन संत रामधारी के अनुयायियों में पंडित श्याम शंकर मिश्रा, पंडित राजीव पराशर, पंडित संजय शर्मा, पंडित नवल किशोर के साथ-साथ भारी संख्या में अनुयाई एवं संत मौजूद रहे।

किसानों की समस्या का किया समाधान
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी परमानन्द झा के कुशल निर्देशन में तहसीलदार सदर अभिषेक शाही द्वारा मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कृषको की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nineteen =