News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय लोगो से किया संवाद, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के मिनाक्षी चौक, खालापार, शामली स्टैण्ड, बकरा मार्केट आदि भीड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान महोद द्वारा स्थानीय लोगो से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सभी से अपील की गयी कि आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक खबर/अफवाह पर ध्यान ना दें, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गस्त करने, हुडदंग व अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध श्री हेमन्त कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री महावीर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़भाड़ वं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा आम जनमानस से जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है।

 

 

मुकेश त्यागी को मुजफ्फरनगर जिला प्रमुख व भुवन मिश्रा को शिवसेना की युवा इकाई का नगर प्रमुख घोषित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शिवसेना के पश्चिम उत्तरप्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने मुकेश त्यागी को मुजफ्फरनगर जिला प्रमुख व भुवन मिश्रा को शिवसेना की युवा इकाई का नगर प्रमुख घोषित किया है, ओमकार पंडित को जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष,हिंदू जागरण मंच छोड़कर आए हरेंद्र शर्मा को शिवसेना जिला सचिव, मनोज चौधरी को युवा इकाई का नगर सचिव, सुशील कुमार को। आई टी सेल का नगर प्रभारी बनाया गया है, इस अवसर पर एक दर्जन युवाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की, क्रांतिसेना अध्यक्ष व शिवसेना के पश्चिम उत्तरप्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं को भगवा पटका पहना कर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कराई, उन्होंने सभी से हिंदुत्ववादी एव जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाए बगैर संगठन का उत्थान संभव नहीं है, उन्होंने सभी नवनियुक्तों से एक माह के भीतर कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए, पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा तथा संचालन प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने किया, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी सुशील राणा, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोएल, महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, अनुज चौधरी, आलोक अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, चौधरी ब्रह्मपाल, शैलेंद्र शर्मा, ललित रुहेला, उज्ज्वल पंडित, नरेंद्र शर्मा, विकास चौहान, उपस्थित रहे, अशोक त्यागी, सुनील यादव, वाशु मलिक, कार्तिक वर्मा, प्रशांत सोम, चिराग, आदि अनेक युवाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की ।

 

तिसंग में संचारी रोग की रोकथाम को चला अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डॉ राजीव कुमार त्यागी के द्वारा ब्लॉक जानसठ के महल की तिसंग ग्रामों में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डॉ राजीव कुमार त्यागी के द्वारा ब्लॉक जानसठ के महल की तिसंग ग्रामों में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक अभियान चलाया गया। उपरोक्त ग्रामों में पैरावेट के माध्यम से सुकर पालको को सुअरो से होने वाली बीमारियां तथा उसका बचाव साफ सफाई के महत्व से अवगत कराया गया विपिन पैरावेट और जुनैद अहमद उपस्थित रहे। साफकृसफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। आसकृपास किसी प्रकार का कूडाकृकरकट इकठ्ठा न होने का भी सुझाव दिया गया।

 

युवक की हादसे मे मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खादरवाला निवासी युवक भारत ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियों की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। परन्तु उसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस हादसे से घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

 

बाईक सवार हादसे मे घायल
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बारहसिंघा की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के भोपा-मोरना मार्ग पर बारहसिंघा की टक्कर लगने से बाईक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि सी.ए.एस.एफ. रोड सेफ्टी टीम ने घायल युवक की मदद करते हुए उसे तुरंत ही सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सूची जारी
लखनऊ/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा हाईकमान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की है। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा जारी नगर पंचायत पद हेतु प्रत्याशियों के पद हेतु जारी सूची के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु प्रमेश सैनी, पुरकाजी से भारत भूषण खुल्लर, सिसौली से श्रीमति ममता बालियान, जानसठ से प्रविन्द्र भडाना, भोकरहेडी से संतोष देवी, चरथावल से अजय वर्मा, मीरापुर से नवीन सैनी, बुढाना से श्रीमति बाला सैनी, शामली के एलम से श्रीमति सुमन देवी, जलालाबाद से श्रीमति बबली कश्यप,उन नगर पंचायत से सतेन्द्र चिकारा, गढीपुख्ता से नरेश कुमार सैनी, बनत से श्रीमति बबली कुमारी, झिन्झाना से सुरेशपाल कश्यप, थानाभवन से अंजली शर्मा को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 

गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रबंधक पीसीएफ मुजफ्फरनगर द्वारा जानसठ ब्लॉक मे संचालित गेहूं क्रय केंद्र हुसैनपुर रामराज ,सिखरेडा, कासमपुर खोला, समितियों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय प्रबंधक महोदया के साथ जिला प्रबंधक पीसीएफ मुजफ्फरनगर द्वारा जानसठ ब्लॉक के पीसीएफ द्वारा संचालित गेंहू क्रय केंद्र हुसैनपुर रामराज ,सिखरेडा, कासमपुर खोला, समितियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दोरान प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि किसानो से बातचीत कर उनका जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर गेहू क्रय करना सुनिश्चित करे। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने को भी आदेशित किया गया।

 

हाईटेंशन तार से फसल जली
चरथावल मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रोनी हरजीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से दो किसानों की गेहूं और ईख की फसल जलकर राख हो गई। भाकियू नेता विकास शर्मा ने किसानों के साथ मौके पर पहुंचकर विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने निगम से नुकसान की भरपाई करने की मांग रखी।
किसान कुलदीप खेतों के ऊपर से गुजर रहीं ११ हजार की लाइन जर्जर और पुरानी हो चुकी है। किसानों ने कई बार निगम के अफसरों से तार और खंभों को बदलवाने की गुहार लगाई। मगर, तार और खंभे नहीं बदलवाए गए। शनिवार को करंट प्रवाहित तार टूटकर गिर गए। इससे किसानों के खेतों में लहलाती गेहूं और गन्ने की करीब १० बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर किसानों ले आग पर बमुश्किल काबू पाया।
मौके पर भाकियू नेता विकास पहुंचे। उनका आरोप है कि निगम के अधिकारी किसानों एवं आम लोगों पर बकाया बिल के नाम पर छापेमारी कर उत्पीड़न करते है। मगर, जर्जर तारों और खंभों की वजह से किसानों की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल जाती है।
एसडीओ चरथावल प्रियांशु त्यागी ने किसानों के बीच पहुंचकर किसान के नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने जर्जर तारों और खंभों को बदलवाने का भरोसा देकर किसानों को शांत किया। इस दौरान श्रीपाल सिंह, वीर सिंह, गौरव पंवार, ऋषि पुंडीर, नरेश कुमार, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

भा.वि.पा. रीजनल की दो दिवसीय कार्यशाला संपंनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । १६ अपै्रल २०२३, दिन रविवार को भारत विकास परिषद उत्तर-मध्य क्षेत्र-१ की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के आतिथ्य में सफलता की नई ऊंचाईयों को छूता हुआ संपन्न हो गया। इस क्षेत्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए व्यक्तित्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से समाज में सेवा और संस्कार को एक साथ समायोजित कर भारतीय दर्शन, भारतीय मूल्य व भारतीय संस्कृत को क्रियांवित करते हुए स्वर्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत की परिकल्पना को साकार करने में लगा है। इस क्षेत्रीय कार्यशाला में एन.सी.आर.-१ के सभी आठों प्रांत से १०० से अधिक रीजनल राष्ट्रीय व प्रांतीय दायित्वधारियों ने पिछले त्रिमासिक कार्यों को जहां एक ओर मंथन किया वहीं आगामी सत्र के लिए कार्य योजना पर भी मंथन किया।
रीजनल कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला में विभिन्न प्रकल्पों के लिए भावी रूपरेखा एवं आयोजनों को परिमार्जित एवं अधिक प्रभावी स्वरूप की संरचना के लिए गंभीर चिंतन एवं मनन करते है। उन्होंने संस्कार पर किए जा रहे भारत विकास परिषद के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेशबाबू गुप्ता कहा कि इस अधिवेशन में एक-दूसरे के विचारों के आदान-प्रदान एवं गतिविधियों के बारें में चिंतन से ऊर्जा लेकर दायित्वधारियों में परिषद के विविध आयामों को नए स्वरूप में करने की प्ररेणा देगी। विभिन्न सत्रों में डॉ. दिव्य लहरी, भगवान सहाय, डॉ. केशवदत्त गुप्ता, प्रवीण गर्ग, डॉ. नितिन दालभ, नवीन कुमार, शरत्चंद्रा जिन्हें भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति में दायित्वधारियों के रोल पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर रीजनल कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मध्य क्षेत्र-१ डॉ. तरूण शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह अधिवेशन देश की बदलती परिस्थितीयों, समाज की परिवर्तित आवश्यकताओं एवं परिषद की कार्य प्रणाली को अधिक व्यापक तथा अधुनातन बनाने की दृष्ट्रि से अत्यंत सार्थक सिद्ध हुई हैं अतः आने वाले समय में स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सफल होगी। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों को आभार जताया तथा भारत विकास परिषद में हस्तिनापुर प्रांत के आतिथ्य की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश ने किया। इस अवसर पर श्रीमती पाला मेहता, डॉ. विनय खुलर, श्रीमती रश्मि सिंह, प्रभात वार्ष्णेय, नरेश कंसल, प्रमोद सिंघल, पी.के. अग्रवाल, निर्मल मेहता, अजय बिश्नोई, संजीव जौली, राहुल यदुवंशी, योगेश वशिष्ठ सहित विभिन्न प्रांतों से आए १०० से अधिक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय दायित्वधारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय मंत्री विनित संगल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव मुकेशचंद शर्मा, प्रांतीय महिला संयोजिका, प्रांतीय वित्त सचिव शशिकांत मित्तल, श्रीमती रेनू कंसल, प्रांतीय संरक्षक परमकीर्तिशरण अग्रवाल, प्रवीण कुमार गुप्ता, रोहिताश कर्णवाल, सुनील अग्रवाल, हंसकुमार गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल, कमल गोयल, सुनील गर्ग, नितिन जैन, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

 

मामूली विवाद में हुआ संघर्षः युवक की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तितावी में शनिवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष होने पर धारदार हथियार चले और इस दौरान फावड़ा सिर में लगने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार १४ अप्रैल को तितावी में तेजपाल पक्ष ने आंबेडकर जयंती निकाली थी, जिसमें संजीव पक्ष के लोग चंदा देना चाहते थे। तेजपाल पक्ष ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी।
शनिवार रात संजीव पक्ष ने अपने घर के पास डीजे बजाना शुरू कर दिया तब तेजपाल, उसके दो बेटों शक्ति, अजय व दीपक तथा अंकुश ने डीजे बजाने का विरोध किया, तब दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें संजीव व उसके दो भाई विपिन तथा अक्षय गंभीर रुप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मीनाक्षी स्वरूप बनी भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लंबी जद्दोजहद और विरोध के बीच आखिरकार भाजपा हाईकमान ने जनता की आवाज पर फैसला करते हुए मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद् के चेयरमैन पद के लिए उद्यमी गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप को टिकट दे दिया है। आज दिल्ली से मिले ग्रीन सिग्नल के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने चेयरमैन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें मुजफ्फरनगर की दोनों नगर पालिका परिषद् से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
बता दें कि भाजपा से मुजफ्फरनगर चेयरमैन पद के लिए शुरूआत से ही गौरव स्वरूप की पत्नी को मुख्य दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी का टिकट पाने के लिए भाजपा से करीब दो दर्जन से ज्यादा दावेदार सामने आये थे। ऐसे में अंतिम समय में से भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और गौरव स्वरूप के बीच टिकट को लेकर पेंच फंस गया था। पूरी रात हाईकमान ने पैनल के साथ टिकट को लेकर मंथन किया गया, लेकिन रविवार को आये फैसले से साफ नजर आया कि भाजपा ने इस टिकट के लिए जनता के मन की आवाज को सुनकर फैसला दिया है। विजय शुक्ला अब अपने संगठन के साथ गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप को चुनाव लड़ाने के लिए काम करेंगे। वहीं खतौली नगरपालिका परिषद् से भाजपा ने उमेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि शाम तक जनपद के दूसरे निकायों से भी प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिये जायेंगे।

 

कांग्रेस ने 4 सीटों परखोले प्रत्याशियों के नाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं पुरकाजी के पूर्व चैयरमैन तारिक मुस्तफा ने पार्टी छोड़ दी है।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वह बेहद दुखी मन से पार्टी छोड़ रहे हैं। पिछले ढाई दशक से वह पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उन्हें चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव लड़ाने का भरोसा दिया था। लेकिन जब टिकट घोषित हुआ तो उनकी जगह किसी दूसरे प्रत्याशी को उतारा गया। इससे समर्थकों में मायूसी है। गौरतलब है कि रालोद ने पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन बशारत खान को प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस ने जिले की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शहर पालिका सीट के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जबकि खतौली से जमील अंसारी को मैदान में उतारा गया।
पुरकाजी से कमरुज्जमां उर्फ नसीम मियां, चरथावल से वसीउद्दीन, मीरापुर से नौशाद आलम, बुढ़ाना से कौसर जहां कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।

 

विशाल भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप मे इंजि.जयलाल शर्मा आशादीप वाले, अखिलेश गौड, सिद्धान्त गौड, श्रीमति अंजू गौड उपस्थित हुए। इस अवसर पर सैकडो श्रृद्धालुओ ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व भगवान सूर्य पुत्र शनिमहाराज की महाआरती एवं पूजन सम्पन्न हुआ। जिसे सिद्धपीठ वाले पंडित संजय कुमार एवं पंडित संतोष मिश्रा ने सम्पन्न कराया। अमावस्या से पूर्व यह विशेष भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या मे भंडारे का आयोजन हुआ।

 

दूसरे राउंड में होंगे 52 क्रिकेटर शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-१९ खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया। प्रदर्शन के आधार पर ५२ खिलाड़ियों के नाम घोषित किये गए है। इन सभी खिलाड़ियों को अब दूसरे राउंड में मौका दिया जाएगा।
सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि शार्ट लिस्टेड खिलाड़ियों में २१ गेंदबाज और ३० बल्लेबाज शामिल है। बल्लेबाजों में शिव पंवार, रूद्र मलिक, उदित पंवार, जावेद, कार्तिक कुमार, मृदुल सिंघल, शरीक, बादल कुमार, अभिनव मलिक, सागर राठी, तनिष्क बालियान, अंकित पाल, हर्षित राठी, हर्ष पंवार, जोनी, शिवांशु, कुमार रिशव, उज्जवल, सागर शर्मा, रजत कटारिया, रितिक अरोरा, शांतनु शर्मा, मनीष यादव, उत्कर्ष, अर्श अब्बास, अभिषेक राठौर, शुभम पुंडीर, अरुण, मोहम्मद चौधरी शामिल है।
गेंदबाज की सूची में आदित्य नहरिया, अर्जुन सिंह, प्रणव शर्मा, रक्षित त्यागी, अजय कश्यप, अंकित शेरवाल, आशीष बालियान, निखिल, अनिकेत चौहान, मुजम्मिल, सरताज, कार्तिक सिंह, आदर्श प्रजापति, हर्ष, सोनू पाल, वासु कौशिक, प्रमोद, अभिषेक चौधरी, अब्दुल मजीद, नमन कौशिक, आयुष कुमार, अश्वनी शामिल है। चयनकर्ताओं में विकास राठी और अरशद शामिल रहे। अब १९, २० और २१ अप्रैल में इन खिलाड़ियों को पुनः अपने कौशल की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

 

मजिस्ट्रेट जांच शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिला मजिस्ट्रेट बुढ़ाना अरूण कुमार ने बताया कि ५० हजार के इनामी बदमाश राशिद उर्फ सिपईया पुत्र जमालुद्दीन निवासी राजस्थान की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई हैँ।
राशिद वर्तमान में मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। एक अप्रैल को थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर इसकी मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई हैं। यदि कोई व्यक्ति, सभासद, गांव प्रधान घटना का चश्मदीद व्यक्ति आदि अपना लिखित या मौखिक बयान देना चाहता हैं तो वह २९ अप्रैल तक किसी भी कार्य दिवस में उनके न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकता हैं।

 

कार सवारों ने की मारपीट
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बेहड़ा सादात में बस स्टैण्ड पर उस समय हड़कम्प मच गया, जब बाल कटिंग कराने को लेकर दबंगों ने दिव्यांग दुकानदार के साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके से फरार हो रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा दो दबंग भागने में सफल हो गये।
ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव बेहड़ा सादात में मुख्य चौराहे पर स्थित तनवीर हेयर सलून की दुकान के सामने वरना कार आकर रुकी। 4 युवक कार से उतरकर हेयर सैलून पर पहुँचे। दो युवकों ने फैशनेबल कटिंग करने को कहा जिस पर हेयर ड्रेसर ने रोजे से होने व तबियत खराब की बात बताते हुए कटिंग करने से इंकार कर दिया। जिस पर दो युवक आग बबूला हो गए व दिव्यांग हेयर ड्रेसर नईम के साथ लात, घूसों से मारपीट शुरू कर दी। नाई के द्वारा विरोध किया गया तो अन्य दो युवकों ने कार से डंडे निकालकर उसके साथ मारपीट की। पास ही उपस्थित पुलिस शोर सुनकर वहाँ पहुँची। पुलिस को देखकर दबंग युवक कार छोड़कर फरार होने लगे तो पुलिस ने पीछा कर दो दबंगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी भाग गये।

 

नए सत्र के लिए वेबसाइट पर जारी हुई पुस्तिकाएं और पाठ्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नया शैक्षिक सत्र शुरु हो गया हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी अपनी वेबसाइट पर कक्षा नौ से १२ तक की सभी विषयों की पुस्तिकाएं और पाठ्यक्रम जारी कर दिया हैं। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर पुस्तिकाएं पढ़ने के साथ-साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
नए शैक्षिक सत्र २०२३-२४ के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। विद्यार्थी इसे आनलाइन पढ़ने के साथ डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा नौ से १२ के प्रमुख विषयों के मासिक पाठ्यक्रम विभाजन वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, ताकि सभी विद्यालयों में शिक्षण एकरूपता के साथ पाठ्यक्रम भी समय पर पूर्ण किया जा सकें। इससे विद्यार्थियों को पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आएगा।
उन्होंने बताया कि सत्र २०२३-२४ के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के मुताबिक एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें वेबसाइट पर हैं। हालांकि अभी तक बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं हैं।
महंगी पुस्तिकाएं खरीदने को मजबूर अभिभावक
बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तिकाएं उपलब्ध ना होने के चलते छात्र-छात्राएं और अभिभावक महंगी पुस्तिकाएं खरीदने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर वेबसाइट से पुस्तिकाएं डाउनलोड करने के बाद उसे प्रिंट कराया जाता हैं, तो वह बहुत महंगी पड़ेगी।
हर बच्चा नहीं कर सकता वेबसाइट से पढ़ाई
जिले में हर बच्चा वेबसाइट के जरिए पुस्तकों से पढ़ाई नहीं कर सकता। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनके घर में स्मार्ट फोन समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं नहीं है। ऐसे में उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है।

 

गर्मी बढ़ते ही सज गए एसी और कूलर के बाजार
नए-नए डिजाइन और फीचर के एसी व कूलर लोगों को कर रहे प्रभावित
शहर में जगह-जगह खुली शीतल पेय पदार्थों की दुकानें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी की दस्तक के साथ बाजार में एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर की डिमांड बढ़ गई है। इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानें पंखें, कूलर, फ्रिज और एयर कंडीशनर से सज चुकी है। नए-नए डिजाइन और फीचर के एसी व कूलर लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
गर्मी की तपिश बढ़ते ही इलेक्ट्रानिक्स दुकानों ने भी लोगों की जरूरत को पूरा करने के सामानों का स्टॉक कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मैनेजर प्रतीक का कहना है कि इस बार नए डिजाइन और फीजर के पंखे, कूलर, फ्रिज और एयर कंडिशनर मार्किट में आए है। पंखा में सीलिंग फैन एक से तीन हजार, कूलर पांच से १२ हजार, फ्रिज ११ से ४५ हजार और एयर कंडीशनर ३६ से ५५ हजार तक की कीमतों में उपलब्ध है। जहां तक कूलर की बात है तो बाजार में अतुल, एलएनके, राज और रूटर समेत विभिन्न कंपनियों के कूलर मौजूद हैं। कोई लोहे की बाडी में है तो फाइवर व प्लास्टिक की बाडी में उपलब्ध है।
एसी वाला कूलर कर रहा प्रभावित
मध्यम वर्ग के लोगों को एसी वाला कूलर प्रभावित कर रहा है। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है। यह कूलर बहुत ही अच्छी क्वालिटी में है। जो एसी की तरह ही कमरें को ठंडा कर देते है। वहीं दफ्तरों और अन्य संस्थानों के लिए लोग एयर कंडिशनर की खरीदारी कर रहे है।
जगह-जगह खुली शीतल पेय पदार्थों की दुकानें
लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें भी खुल गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार में खुलीं लस्सी, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के रस की दुकानें लोगों को राहत पहुंचा रही हैं। शीतल पेय पदार्थ बेचने वालों ने बताया कि दस दिन से अचानक गर्मी बढ़ गई है। इसलिए कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है।

 

अलर्ट के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में की पैदल गश्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अतीक और अशरफ की हत्या कांड के बाद मुजफ्फरनगर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति और सीओ क्राइम हेमंत कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आपको बता दें कि गत रात की गई अतीक और अशरफ की हत्या कांड के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसी क्रम में मुजफ्फरनगर की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। और संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़ भाड़ बाजार वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। बता दें कि पैदल गस्त के दौरान थाना सिविल लाइन प्रभारी बीएस वर्मा और थाना नगर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

शव नहर पुल पर रखकर लगाया जाम
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव काटका के रहने वाले मारपीट में घायल अधेड़ किसान महकचंद के लिए परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं। परिजनों का आरोप हैं कि समय पर उपचार मिल जाता तो महकचंद की जान बच जाती। इससे गुस्साएं परिजनों ने शव को सिखेड़ा नहर पर रखकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पहुंचकर समझाया। परिजनों ने एक सदस्य को नौकरी व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
कोतवाली के गांव काटका निवासी भतीजा मंगू अपने घायल ताऊ किसान महकचंद को लेकर उपचार के लिए जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। सरकारी प्रक्रिया के तहत पुलिस केस होने की वजह से चिकित्सकों ने पुलिस का मीमो मांगा। इसे लेकर भतीजा अपने घायल ताऊ को बाइक पर लेकर मीमो लेने के लिए थाना जानसठ पहुंचा। जानसठ पुलिस ने घटनाक्रम थाना सिखेड़ा बताकर भतीजे मंगू को थाना सिखेड़ा जाने के लिए कह दिया। भतीजे मंगू ने थाना जानसठ और सिखेड़ा थाना के चक्कर काटे। थाने से मीमो लाने की प्रक्रिया में भतीजे मंगू को करीब एक-डेढ़ घंटा लग गया। इसी चक्कर में किसान महकचंद को समय पर उपचार नहीं मिल सका। इस कारण किसान की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार मिल जाता तो किसान महकचंद की जान बच सकती थी। पुलिस द्वारा इधर-उधर दौड़ाने से ही किसान महकचंद की मौत हो गई। उधर, अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज परिजन जानसठ अस्पताल से शव लेकर सिखेड़ा थाने जाने के लिए चल दिए। मगर, रास्ते में उन्होंने शव को सिखेड़ा नहर पुल पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों और वाहनों की लाइन लग गई। एसपी सिटी ने पहुंच कर आश्वासन दिया कि नौकरी के लिए शासन को लिखा जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ जेल भेजेंगे। इसके बाद जाम खोला और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पालिकाध्यक्ष पद हेतु कई ने खरीदे नामांकन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा नेता गौरव स्वरूप की धर्मपत्नी मीनाक्षी स्वरूप ने नगर मजिस्ट्रेट की अदालत से नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सपा नेता राकेश शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमति लवली शर्मा ने आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट मे पहुंच कर अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र खरीदा। नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अदालत से छोटी पत्नि मुख्तयार निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, सीमा पत्नि संजय धनगर निवासी इन्द्रा कालोनी, श्यामा पत्नि रामचन्द्र निवासी वहलना ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र खरीदे।

 

सभासद पद हेतु नामांकन पत्र खरीदे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर निकाय चुनाव को लेकर एक और जहां जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं दूसरी कलेक्ट्रेट परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आज नई मन्डी क्षेत्र से वार्ड सभासद पद हेतु पूर्व सभासद विकल्प जैन ने वार्ड 33 से एवं पूर्व सभासद दीपक गोयल ने वार्ड 36 से सभासद पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर तक 8 प्रत्याशियों ने वार्ड सभासद पद हेतु पर्चे खरीदे। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अदालत में चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दोपहर तक सभासद पद हेतु 6 सम्भावित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

 

हिन्दू महासभा ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शिव चौक पर अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा पूर्व नियोजित किए जाने वाले मां भगवती जागरण को चुनाव के मददे नगर प्रशासन द्वारा अनुमति ना दिए जाने पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नेता डा.योगेन्द्र वर्मा ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियो से मुलाकात की। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =