Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चला चैकिंग अभियान,ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र , पेट्रोल पंप , सर्राफा बाजार, मुख्य मार्गों आदि स्थानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम, पैट्रोल पम्पों, मुख्य मार्गों, सर्राफा मार्केट, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी।

चेकिंग के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत स्थान बदल बदल कर विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चौकिंग की गयी।

इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना ईकाई टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड, एएस चेक टीम व पुलिस बल के साथ जनपदीय चकहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी तथा परीसर में खड़े वाहनों को चेक किया गया साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्तिध्वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।

किसान की ट्यूबवैल में गिरकर मौत
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुजुर्ग किसान की टयूबवेल के कुंए में गिरकर मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसौली निवासी करीब 75 वर्षीय किसान मुस्तफा उर्फ कालू बीती देर शाम हादसे के तहत टूयबवैल के कुए मे गिर गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने किसी प्रकार कुंए से शव को बाहर निकलवाया। बुजुर्ग किसान की मौत से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

नशे के सौदागरों को चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नशे के सौदागर अफीम तस्कर चढ़े चरथावल पुलिस के हत्थे १५ लाख रुपयों की अफीम बरामद की। एसएसपी विनीत जायसवाल की चरथावल पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने तोड़ी अफीम के सौदागरों की कमर जहां मुखबिर की सूचना पर चरथावल पुलिस ने ४ अफीम के सौदागरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से चरथावल पुलिस ने ४०० ग्राम अफीम की बरामद जिसकी कीमत लगभग १५ लाख रुपयों है, चरथवाल पुलिस ने अफीम तस्कर कन्या कुमार, अमर सिंह, गंगोली यादव, अमित यादव गाजीपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − six =