समाचार (Muzaffarnagar News)
निर्वाचन में कोई शिथिलता क्षम्य नही होगीः डी०आई०जी०
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज मण्डलायुक्त लोकेश एम० व डी०आई०जी० अजय कुमार साहनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित प्रभारी अधिकारी ,सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि जनपद में दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत हैं जिनमें कुल १९५ वार्ड ,२१० मतदान केंद्र, ६९८ मतदेय स्थलो पर ६४७६०६ मतदाता मतदान करेंगे। कुल जोन २०, कुल सैक्टर ५४ है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी प्रथम, दितीय, तृतीय तैनात किए गये है।
मण्डलायुक्त ने कहा प्रभारी अधिकारीध्सहायक प्रभारी अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं उनके अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शत्-प्रतिशत निर्वहन करें और अपने फील्ड व कार्य को समझ ले। मण्डलायुक्त ने कहा सभी को पूर्व की भांति जिस तरीके से स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी रूप से निर्वाचन सकुशल संपन्न कराएं हैं नगर निकाय का निर्वाचन भी सभी को टीम व एकता की भावना के साथ यह निर्वाचन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। जनपद में दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के लिए सभासद व अध्यक्ष के लिए निर्वाचन कराया जाएगा जिसमें सभी अधिकारी सत्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दिन सभी एसडीएम भ्रमण पर रहेगे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने निर्देश दिये कि नगर निकाय के बूथों का निरीक्षण कर लें वहां पर पानी छाया व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मण्डलायुक्त ने कहा कि पोलिग पार्टी की रवानगी, वाहनो की व्यवस्था, मतपत्रों की व्ययवस्था सुनिश्चत की जाये। ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारीध् सहायक प्रभारी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं की आचार संहिता का पालन हो।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नें मण्डलायुक्त के समक्ष नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रभारी अधिकारियों के कार्या व तैयारियों के क्रम में कानून व्यवस्था, यातायात, वेब कास्टिग, भोजन एवं जलपान व्यवस्था, निर्वाचन व लेखा, प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधी किट,मतपत्र व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन समाग्री, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, वीडियोंग्राफी, डॉक वितरण, सूचना प्रेषण, रूट चार्ट, निर्वाचक नामावली, बैरीकेटिंगध्प्रकाश व्यवस्था, व्यय लेखा एवं डबल लॉक, निर्वाचन कार्मिकों की नियुक्ति, मीडिया दूर संचार व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल एवं सफाई, मतपेटिका, मतदान स्थल निर्माण, शिकायत प्रकोष्ठ, डाक मतपत्र, मतदान स्थल सत्यापन आख्या, नामांकन स्थलों का विवरण, पार्टी रवानगी, स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल से सम्बन्धित सूचना, सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डीआईजी सहारनपुर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्वक निष्पक्ष संपन्न कराना हम आप सब का दायित्व है। उन्होने कहा कि निर्वाचन में पुलिस व प्रशासन आपसी समन्वय बनाकर कार्य करे। उन्होने समस्त प्रभारीध्सहायक अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से रूबरू कराया उन्होंने कहा सभी अधिकारी इलेक्शन में मिली समस्त जिम्मेदारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, लगन और तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आयुक्त व डीआईजी को आश्वस्त करते हुआ कहा कि नगर निकाय निर्वाचन २०२३ को सकुशल समपन्न कराया जायेगा। दिये गये निर्देशों का पूर्णतः पालन कराया जायेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजींव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित सभी प्रभारी अधिकारीध्सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहें।
तेंदुए से मचा हडकम्प
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव दाहखेडी के ग्रामीणो मे आज सुबह उस समय कौतूहल मच गया कि जब लोगो ने देखा कि कहीं से आया एक तेंदुआ पेड पर बैठा हुआ है। देंदुआ को देखकर ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया ।ग्रामीणो ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम को दी। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तथा वनर्क गांव दाहखेडी पहुंच गए।
विद्युत संविदाकर्मी झुलसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बिजली आपूर्ति का फाल्ट ठीक करते वक्त संविदा कर्मी करंट लगने से झुलस गया। आज दोपहर के वक्त नई मन्डी क्षेत्र के जानसठ रोड पर हुए इस हादसे कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे मे झुलसे संविदाकर्मी साथियो ने अपनी जान पर खेल कर बिजली कर्मी को नीचे उतारा। उक्त संविदा कर्मी को आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा युवक के परिजनो को हादसे की सूचना दी।
शहीद फौजियों को किया नमन
प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में शहीद बचन सिंह स्मारक पर हुआ मासिक सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवी टीम के द्वारा प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ सोमवार को शहर के रेलवे रोड स्थित अमर शहीद बचन सिंह की प्रतिमा स्मारक पर देश के शहीद फौजियों के सम्मान में सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद बचन सिंह के स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई और देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सर्व समाज संस्था के अध्यक्ष और समाजसेवी टीम के प्रभारी प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र के सम्मान में प्रत्येक माह राष्ट्र ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के सहारे लोगों को जोड़ने का ये कार्यक्रम एक सामूहिक प्रयास के रूप में लगातार किया जा रहा है। हम अपनी ओर से समाजसेवी टीम के साथ मिलकर दो वर्षों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभी को जोड़ने का काम कर रहे हैं, ताकि युवाओं के मन में और मजबूती के साथ देश के प्रति समर्पित रहने और देश के विकास में सहभागी बनने के लिए राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए हम सफल हो सके। उन्होंने कहा कि भारत बहुत ही खूबसूरत देश है, यहां पर विभिन्न प्रकार की संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक रीति रिवाजों के बावजूद भी हम सभी अलग अलग बाग के फूलों होने पर भी एक माला में बंधे नजर आते हैं। हम सभी का देश की आजादी में योगदान है। हमारा यही प्रयास है कि हम इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करें। हमने प्रयास किया है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हम मंदिरों, गुरूद्वारों, गिरजाघरों और मस्जिदों व मदरसों पर भी आम सहमति बनाकर करें ताकि सर्वसमाज एक झण्डे के नीचे भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए देश की एकता और अखण्डता के स्वयप को मजबूती प्रदान करने के लिए जुट सके। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल हुए समाजसेवी टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या लक्ष्मी अरोरा, उनके साथ आये स्टाफ और अन्य बच्चों की भी सहयोग के लिए सराहना की और सभी से देश के अमर शहीद जवानों के प्रति एक भाव प्रदर्शित करने के लिए उने स्मारकों और शहीद स्मारक पर एक दीपक जलाने का आह्नान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति न्यौछावर होने वाले ये जवान मां भारती के सच्चे सपूत हैं और हमारे सुरक्षा प्रहरी हैं। हमारा दायित्व बनता है कि हम उन शहीदों के प्रति मन में सम्मान का भावन रखें और उनके परिवारों के सहयोग के लिए समर्पित रहें। प्रधानाचार्या लक्ष्मी अरोरा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र और शहीद सैनिकों के सम्मान में इस तरह का कार्यक्रम वो पहली बार देख रही है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मैं और मेरे विद्यालय के बच्चे राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत इतने अच्छे कार्यक्रम से जुड़ पाये। उन्होंने मनीष चौधरी और उनकी समाजसेवी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम को सभी को मिलकर बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हम पूरे समाज को एक तिरंगे के नीचे उसी प्रकार से एकत्र कर देश के लिए समर्पित होने का भाव जगा सकें, जैसा की पूर्व में महापुरुषों ने देश की आजादी के आंदोलन से उनको जोड़ने का काम किया था। इस अवसर पर कारगिल यु( के अमर शहीद सैनिक बचन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। वहीं देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों को नमन करते हुए श्र(ांजलि अर्पित की गयी। बाद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ आज के कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ प्रधानाचार्या लक्ष्मी अरोरा, अजय गुप्ता, तरूण भारती, प्रदेशाध्यक्ष केपी चौधरी, हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मित्तल, कश्यप समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कश्यप, सरदार इन्दुपाल, सतपाल सिंह और योगेन्द्र कुमार मुन्ना सहित अन्य समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे। समाजसेवी मनीष चौधरी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।
स्काउट शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की स्काउट गाईड की शिविर प्रभारी डा.रेखा रानी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के अध्यापक शिक्षा विभाग मे उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केन्द्र लखनऊ एवं जिला संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे पांच दिवसीय बी.एड.स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन-विशिष्ट परिचात्पक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अमित सैनी, ट्रेनिंग काउसलर द्वारा लार्ड बेटन पावेल द्वारा निर्धारित 6 आयाम का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात ध्वज शिष्टाचार, विशेष रूप से गाइड कलर पार्टी का प्रशिक्षण दिया गया। द्वितिय सत्र मे श्रीमति रेणु गर्ग उपाध्यक्ष जिला संस्था के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, स्टेचर बनाना, उरीज बनाना, विभिन्न प्रभार की पद्धतिया, सीबीआर आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हे किसी भी आपदा के लिए प्रशिक्षित किया गया। तृतीय सत्र मे भारत भूषण अरोरा जिला संगठन आयुक्त द्वारा तंबू निर्माण, बिना बर्तनो के भोजन बनाना, पाक विधि, का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट विभाग द्वारा बिना बर्तन के मैगी, चाय, आलू एवं गाइड विभाग के द्वारा सैव्या, बर्गर तथा साफ्ट ड्रिक्स विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर तथा उन सभी व्यंजनो का प्रशिक्षकों को चखवाया गया। जिन्होने सभी शिविरार्थियो की भूरी-भूरी प्रश्ांसा की। शिविर मे डा.रेखा रानी, शिविर प्रभारी श्रीमति रेणु गर्ग उपाध्यक्ष जिला संस्था का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर को सफल बनाने में दल नायक अर्जुन सिंह तथा दल नायिका नन्दिनी, कपिल के साथ-साथ शिविरार्थियो का सहयोग रहा।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा मजदूरों के महत्व को लेकर नुक्कड़ नाटक व् नृत्य प्रस्तुत किया गया। सम्मान के रूप में छात्रों द्वारा सहायक कर्मचारियों को आभार कार्ड भेंट किए गए। इन गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व स्कूल के सहायक कर्मचारियों, ड्राइवर, माली काका आदि को धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सचिन गोयल जी ने छात्रों को उनकी भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें मजदूर दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को मजदूर वर्ग की मेहनत व समर्पण का सम्मान व सराहना करनी चाहिए। स्कूल मैनेजमेंट व स्टाफ ने कहा कि हर निर्माण कार्य में मजदूर की भूमिका अहम होती है।
गौशाला का निरीक्षण किया
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रभारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला बुढाना का औचक निरीक्षण किया गया। ब्लॉक जानसठ में टीकाकरण टीम के माध्यम से घर घर गला घोटू का टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग के डॉ० जितेन्द्र वर्मा व डॉ० संजीव सिंह चौटाला ने कान्हा गौशाला बुढाना का औचक निरीक्षण किया। हरे चारे के रूप में मक्के की चरी गौवंश को उपलब्ध है,स्वस्थ पीने का पानी की उपलब्धता है व साफ-सफाई भी संतोषजनक पायी गयी।समस्त गौवंश स्वस्थ पाये गये हैं। इसके अतिरिक्त डॉ राजीव त्यागी के द्वारा ग्राम चुड़ियाला ब्लॉक जानसठ में टीकाकरण टीम के माध्यम से घर घर गला घोटू का टीकाकरण गोवंशऔर महिष वंशीय पशुओं में किया गया। इसके अतिरिक्त सुकर मे भी टीकाकरण का कार्य संपन्न कराया गया टीम मैं अनिल कुमार राज कुमार तथा अन्य स्थानीय पैरावेट उपस्थित रहे।
पानी नहीं 1 मई से चलेगा केवल स्तनपान अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजेश कुमार गांड जिला कार्यक्रम अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि शिशु को ६ माह की आयु तक स्तनपान की दर में बढ़ोतरी करने तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में आगामी १ मई से ३० जून तक पानी नहीं केवल स्तनपान (नो वाटर ओनली ब्रेस्टफीडिंग) अभियान मुजफ्फरनगर समेत पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इसके लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका की ओर से प्रदेश के जिलाधिकारियों व जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने बताया- शासन के निर्देश पर अभियान से संबंधित दिशा-निर्देश सभी विकासखंड के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जारी कर दिए गए। हैं। उन्होंने कहा कि ६ माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ६ माह तक के बच्चों घर भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करते हुए केवल स्तनपान सुनिश्चित कराना है। मां का दूध ६ महीने तक के बच्चों के लिए अमृत के समान होता है। बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि जन्म के १ घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान शुरू करा दिया जाए ६ महीने की आयु तक बच्चे को केवल स्तनपान ही कराया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने कहा कि ६ माह की आयु तक केवल स्तनपान बच्चे के जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, मगर जागरूकता की कमी और समाज में प्रचलित विभिन्न मान्यताओं और मिथकों के कारण ६ माह से कम आयु के बच्चों को शहद, चीनी का घोल, पानी आदि का सेवन करा दिया जाता है जिससे बच्चों में कई प्रकार के संक्रमण हो जाते हैं और बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। बच्चे के प्यासा रहने की आशंका में उसे पानी देने का प्रचलन गर्मी में बढ़ जाता है। उन्होंने कहा-मां के दूध में अन्य पौष्टिक तत्व के साथ-साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होती है जिससे बच्चों की पानी की आवश्यकता केवल स्तनपान से ही पूरी हो जाती हैं। इसलिए बच्चे को ६ माह तक अलग से पानी देने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती है। अभियान के अंतर्गत आशा आगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सभी कन्वर्जेस विभागों द्वारा प्रचार-प्रसार एवं ग्राम स्तरीय रैली का आयोजन, वीएचएसएनडी आदि विभिन्न माध्यमों से ० से ६ माह तक की आयु के शिशुओं की माताओं व अभिभावकों को पानी नहीं केवल स्तनपान के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।
तीन दिवसीय ओद्यौगिक दौरे का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज के बी0 फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा हिमालया वेलनेस कम्पनी, देहरादून में तीन दिवसीय ओद्यौगिक दौरे का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर हिस्सा लेकर दवाईयों के उत्पादन, रख-रखाव व उनके प्रयोग की प्रयोगात्मक रूप से आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस ओद्यौगिक दौरे में छात्र-छात्राओं ने इन्डस्ट्रियल विजिट प्रोजेक्ट के पाठयक्रम पर आधारित टेबलेट, सीरप, कॉस्मास्यूटीकल्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स इत्यादि डोजेज फार्म को बनाने की प्रक्रियाओ को भली-भांति जाना और सीखा। इस ओद्यौगिक दौरे का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में दवाईयों के उत्पादन, रख-रखाव व उनके प्रयोग की व्यापक व प्रयोगात्मक रूप से जानकारी अर्जित करना था।
इस अवसर पर कालेज के निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने हिमालया वेलनेस कम्पनी, देहरादून के एम0डी0 डॉ0 एस0 फारूख को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह टूर यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम पर आधारित था जिसमें छात्र-छात्राओं ने इन्डस्ट्रियल लेवल पर दवाईयां बनती हुई देखकर अपने ज्ञान को बढाया व प्रोडक्शन की बारीकियां को समझा और बड़ी-बड़ी फार्मासयूटिकल्स कम्पनियों का दौरा कराने से कालेज का प्लेसमेंट भी बूस्ट होता होता है। इस दौरे में बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र सुप्रीया, प्रतीक्षा त्यागी, प्रीती, प्राची, मेघा, शिवानी, सलोनी, वंसिता, जीशान, अवि, वर्षित, अभिषेक, अंशुल, उज्जवल, दिशप, शुभम, शाहरूख, राकिब, दित्यम, देवांग, गुरदीप, अंकुश, निशांत जैन आदि रहे। यह जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ0 विमल कुमार भारती ने उपलब्ध करायी।
इस दौरे को सफल बनाने में डा0 वैशाली सिंह, ईशान अग्रवाल, पोपिन कुमार, पल्लवी गौतम, सना जै़दी, आदि का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्श मोर्चा ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नृतत्व में गाँव तुगलपुर कमहेड़ा के पाल समाज के सैकड़ो लोगो ने घर से पुरकाजी के लिये निकले अश्वनी पाल व पत्नी हिना व दो बच्चों के गायब होने पर उनकी बरामदगी की माँग को लेकर एसएसपी कार्यलय पर धरना प्रदर्शन किया ओर एसएसपी कार्यलय में न होने पर एसपी देहात को ज्ञापन दिया एसपी को दिए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया है कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलपुर कमहेड़ा निवासी अश्वनी पाल पत्नी हिना व दो बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व घर से पुरकाजी जाने के लिये निकले थे लेकिन आज तक उनका कोई पता नही जिसकी तहरीर परिजनों ने पुरकाजी थाने में दी थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई वही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर पुलिस ने एक ही परिवार के गायब हुए चार लोगों की सकुशल बरामदगी नही की तो बड़ा आंदोलन होगा वही एसपी सिटी ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया और आंदोलन कारियो को शांत किया। इस दौरान,डॉ,मनोज पाल, राम महेर पाल, सुखपाल कश्यप, विनोद पाल, राकेश पाल, मोहन पाल, अनिता,सुनीता,सतीस पाल, राजकुमार पाल, सचिन, आशु,रवि पाल, विपुल कश्यप, सनोज पाल, राहुल पाल, नरेश पाल आदि मौजूद रहे।
मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद की अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी श्रीमती विजया गुप्ता के ब्रह्मपुरी स्थित निवास मुजफ्फर नगर में संस्था उपाध्यक्ष श्री ब्रजेश्वर सिंह त्यागी की अध्यक्षता और सह सचिव विपुल शर्मा के संचालन में आयोजित की गयी। रचनाकारों ने गद्य और पद्य में विभिन्न विषयों और समसामयिक मुद्दों पर सुंदर रचनाएँ प्रस्तुत की। सर्व प्रथम माँ शारदे की वंदना पेश की गई और फिर रचनाएँ प्रस्तुत की गई ।
श्री सुनील शर्मा ने संवेदन शील रचना पढ़ते हुए कहा-
सौन चिरैया आयी मेरे आंगन में
ची ची खुशबू छाई मेरे आंगन में
मशहूर कवियत्री ड़ा वीना गर्ग ने मजदूर दिवस पर आधारित रचना पढ़ते हुए कहा-मजदूर हूँ, मजबूर नही, मैंने जग को पाला है
मेरी मेहनत से ही जग को मिलता रहा निवाला है
कवियत्री कमला शर्मा ने सामाजिक सरोकार को उकेरा-
दूसरों को न दिखाएं शीशा
अपनी औकात सँभाले रखना
गजलकार संतोष कुमार शर्मा फलक ने शेर पढ़ते हुए कहा-
इसके लिए जिया कभी उसके लिए जिया
बैसाखियों का सहारा हरगिज नही लिया
यथार्तवादी रचनाकार राजीव भावग्य ने कुछ यूं विचार रखे-
हों स्वयं से ही प्रतिस्पर्धाएं
नही मात्र हम निज गुण गायें
वरिष्ठ गीतकार श्रीमती सुशीला शर्मा ने अपना गीत ऐसे प्रस्तुत किया-
मैं बंजारा गली -गली आवाज लगाता हूँ
सोए हैं जो लोग अभागे उन्हें जगाता हूँ
ओज की रचनाकार श्रीमती पूजा गोयल ने नक्सली हमले और पूंछ में कायराना हमले पर प्रहार करते हुए पढ़ा-
सिंह दंत गिनने वालों को कायर कैसे मारेंगे
इसीलिए तो छल के बूते काम नीच कर डालेंगे
श्रीमती सुनीता सोलंकी के अशआर कुछ यूँ आये-
गम आंखों को दिए जाती है
ये हवा गीत क्यों सुनाती है
इनके कार्यक्रम आयोजक श्रीमती विजया गुप्ता, योगेंद्र सोम, ब्रजराज सिंह, बी पी त्यागी, अब्दुलहक सहर, श्रीमति मीरा भटनागर, इंदु यादव, कु सपना अग्रवाल आदि ने मनमोहक रचनाएँ सुनाकर श्रोताओं के मन को मोह लिया ।
मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री संजीव बालियान, प्रत्याशी पति गौरव स्वरूप हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा की और से चेयरमैन पद प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन मे भाजपा द्वारा आज शहर के सरकूलर रोड स्थित जीआईसी के मैदान से बाईक रैली निकाली गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप की मौजूदगी मे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई यह बाईक रैली शहर के विभिन्न बाजारों एवं मार्गो से होकर निकली। इस रैली मे भारी संख्या मे बाईक सवार युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क अभियान के अन्तिम दौर मे भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन मे पार्टी नेताओं द्वारा धुंआधार जनसम्पर्क किया जा रहा है। एक और जहां प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप महिला कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव प्रचार अभियान मे जुटी हैं। वहीं दूसरी और भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा प्रत्याशी समर्थक चुनाव प्रचार मे कुछ ही घन्टो का समय बाकी देख पूरी मशक्कत के साथ प्रचार मे लगे हैं। इसी संदर्भ मे आज जीआईसी के मैदान से बाईक रैली निकाली गई। जो जीआईसी से शुरू होकर महावीर चौक, आर्यसमाज रोड, मेरठ रोड, शिव चौक, भगत सिंह रोड, आबकारी रोड, बकरा मार्किट, नावल्टी का चौराहा, चन्द्रा टाकीज चौक, अस्पताल चौराहा, शिव चौक, झांसी की रानी,पुराना भोपा अडडा आदि विभिन्न स्थानो से होकर निकली। इस दौरान युवा कार्यकर्ता अपने हाथो मे झण्डे लेकर नारेबाजी करते नजर आए। इस बाईक रैली के दौरान कार्यकताओ एवं समर्थको मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। बाईक रैली का पार्टी के अन्य लोगों तथा समर्थको द्वारा मार्ग मे कई स्थानो पर स्वागत किया गया। बाईक रैली के दौरान कई जगह जाम की स्थिती बनी रही। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक तथा भारी संख्या मे युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गठबंधन प्रत्याशी ने विकास के नाम पर वोट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त गठबंधन से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी लवली शर्मा और उनके पति राकेश शर्मा का सर्व समाज के बीच तूफानी जनसम्पर्क जारी हैं। शर्मा ने कहा कि हर तरफ मिल रहे व्यापक समर्थन से गठबंधन उम्मीदवार जीत की और अग्रसर है, क्योंकि जनता अब भाजपा की दमनकारी नीतियों से छुटकारा चाहती हैं।गठबंधन उम्मीदवार लवली शर्मा भी महिलाओं की टोली के साथ लगातार मतदाताओं का समर्थन जुटा रही हैं। लवली शर्माने आज जानसठ रोड पर अग्रसेन विहार, लक्ष्मण विहार, स्टेट बैंक कालोनी, नई मंडी, मुनीम कालोनी और पटेल नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर ४ मई को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अध्यक्ष प्रत्याशी पति राकेश शर्मा ने गांधी कालोनी, साकेत कालोनी, धर्मपुरी, इंद्रा कालोनी में नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में है। हर बिरादरी का समर्थन उन्हें मिल रहा है। लोगों का मानना है कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते शहर का विकास कार्य पूरी तरह ठप्प रहा है, जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ा है। जनता चाहती है कि नगर पालिका की कमान इस बार गठबंधन के हाथ में दी जाए, क्योंकि भाजपा ने महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया।
भाजपा प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया,मीनाक्षी स्वरुप में शहर के कई वार्डों में जनसम्पर्क करके अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उनके पति गौरव स्वरुप ने भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर जनसम्पर्क करके वोट की अपील की।सुरेंद्रनगर में भी एक भव्य कार्यक्रम में मीनाक्षी स्वरुप का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सुखबीर सिंह द्वारा आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के पूर्ण समर्थन का वादा किया गया। मीनाक्षी स्वरुप ने जनसंपर्क कर भारी बहुमत से जिताने के लिए वोट मांगे।भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में उनके पति गौरव स्वरूप ने भी अनेक स्थानों पर वोट मांगे। डोर टू डोर भ्रमणध्जनसम्पर्क के अन्तर्गत पान मण्डी, दाल मण्डी,सर्राफा बाजार चौक पर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की गई। जनसम्पर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, दीपक बंसल, श्रीमोहन तायल, कुलदीप गोयल, सुनील तायल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, प्रवीण जैन, विशाल गर्ग, विवेक गर्ग, अंचित मित्तल, संजय गर्ग, प्रदीप गुप्ता, अनमोल जिन्दल, विनय राणा एडवोकेट, दीपक चौधरी एडवोकेट, हिमांशु गोयल, लवली खुराना, सौरभ मित्तल,अमर मित्तल आदि मौजूद रहे।भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में एक कार्यक्रम आईडीएम स्कूल वाली गली में अनुज गुज्जर के मकान पर मास्टर कृपाल सिंह की अध्यक्षता में भी हुआ। जहां कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरीश गोयल ने किया।कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के लिए एवम वार्ड ३० से प्रत्याशी नवनीत गुप्ता,वार्ड १७ से प्रत्याशी प्रशांत गोत्तम के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। गौरव स्वरूप ने कहा कि हम सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएंगे सभी वार्डो में समय समय पर आकर वहां के निवासियों से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा नेता अनुज गुज्जर, सुनील तायल, शिल्पी राज वत्स, पूर्व सभासद सचिन शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, जिला पंचायत सदस्य तरुणपाल, मदनपाल तोमर, कर्नल ओमप्रकाश, पदम तोमर, आदित्य अग्रवाल, ललित अग्रवाल, प्रवेश भार्गव, राधेश्याम त्यागी, हरेंद्र पाल, विशाल पाल, रविकांत सैनी, अनमोल यादव, रोबिन, अमित गुज्जर, अनूप गोयल, अश्वनी पुंडीर, शंकर शर्मा, विनीत मेहरा, पवन सिंघल, अश्वनी सिंघल, दुष्यंत नायक, आदि बड़ी संख्या में गांधीनगर के सम्मानित नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौसम ने बदला मिजाजः मई में भी ठंड का अहसास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मौसम के अचानक करवट बदलने से दिन मे ही शाम जैसा नजारा बन गया। रिमझिम फुहार से एक और जहां चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ वहीं दूसरी और बारिश से किसानो के माथे पर चिन्ता की लकीरें खिंच गई। बारिश तथा बादलों के कारण मौसम मे अचानक बदलाव आ गया। मौसम मे ठण्डक सी महसूस हुई। नगर निकाय चुनाव मे जनसम्पर्क के अन्तिम दौर मे चुनाव प्रचार के लिए जी जान से जुटे प्रत्याशी भी मौसम की खराबी से परेशान नजर आए। प्रत्याशी समर्थकों का कहना है कि मौसम की गडबडाहट से चुनाव प्रचार प्रभावित हो रहा है।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र इलम सिंह निवासी तलहेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द, सहारनपुर को रोडवेज बस स्टैण्ड पुरकाजी से गिरफ्तार किया गया।
दो को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित अलग अलग स्थानों से शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 ओंकार नाथ पाण्डेय द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र वीरसिंह निवासी पन्टूपुरा मालीपुर थाना हस्तिनापुर, मेरठ को फुगाना पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र जरीफ व हारूण पुत्र नसीम निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को भूमिया मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22-22 पव्वे देशी शराब व 01-01 नाजायज चाकू की बरामदगी की गयी।
आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार
प्रत्याशी जी जान से जनसम्पर्क मे जुटे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अब कुछ ही घन्टे शेष रह गए हैं। 02 मई 2023 की शाम निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय बचने के कारण सभी प्रत्याशी पूरी मशक्कत के साथ चुनाव प्रचार मे लग गए हैं। प्रत्याशियो का मानना है कि उनका हर संभव यह प्रयास है कि वे अधिक से अधिक प्रचार मे लगे रहे तथा क्षेत्र के लगभग हर मतदाता तक पहुंचे। इसी उददेश्य से लगातार जनसम्पर्क अभियान जारी है। ताकि सही प्रकार से चुनाव प्रचार सम्पन्न हो सके।


