News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार अत्यधिक महत्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध, शाकाहारी और संतुलित आहार का अत्यधिक महत्व है। उच्च विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में भोजन और स्वास्थ्य विषय पर बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध, शाकाहारी और संतुलित आहार बहुत जरूरी है। जहां हर व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना आवश्यक है वही भोजन का भी अपना महत्व है। वह भोजन जिसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स ,विटामिन और खनिज तत्व होते हैं वह हमारे शरीर के लिए उपयोगी रहता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ८०प्रतिशत क्षारीय भोजन तथा २०प्रतिशत अम्लीय भोजन लेना चाहिए। पिज्जा, बर्गर, नूडल्स आदि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। हमें घर में बने मल्टीग्रेड अनाज की बनी रोटियां ,मौसमी सब्जी तथा मौसम के फलों का सेवन करना चाहिए। सप्ताह में १ दिन का उपवास भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना कराई। दैनिक योगाभ्यास के उपरांत साप्ताहिक योग चर्चा विषय पर बोलते हुए राज सिंह पुंडीर ने कहा कि मोटापा शरीर के लिए अभिशाप है। गलत खानपान और निष्क्रिय जीवन जीने के कारण शरीर में मोटापा आता है जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर आदि रोग शरीर में पैदा होने का खतरा बन जाता है। नियमित योगाभ्यास और अपने भोजन पर नियंत्रण करके हम मोटापे से होने वाले असाध्य लोगों से बच सकते हैं। युवा योग शिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि हमें नियत समय पर तथा भूख से कम भोजन लेना चाहिए । अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर का सुडोल और क्रियाशील रहना अति आवश्यक है । डॉक्टर अक्षय कुमार बालियान ने बताया कि भोजन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है । उन्होंने बताया कि चीनी, मैदा और नमक सफेद जहर है इनका कम से कम उपयोग करना चाहिए। श्रीमती अक्षेम बालियान ने बताया कि कुकर में पका हुआ भोजन मृत भोजन है जिसमें सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसीलिए प्राचीन समय में घरों में मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाया जाता था जो स्वास्थ्यवर्धक होता था।
इस अवसर पर आचार्य रामकिशन सुमन, ओम सिंह तोमर एडवोकेट, अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, अशोक मित्तल, केंद्रप्रमुख नीरज बंसल आदि योग साधकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

दो घटनाओं का खुलासाः कार, नशीली गोलियां सहित दो दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोबाईल टावर से बैटरी चोरी की ०२ घटनाओं का खुलासा कर ०२ शातिर गौकश/बैटरी चोर/अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से २१०० अवैध नशीली गोलियां व ०१ एसएक्स-४ कार बरामद किये। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग ०२ शातिर अभियुक्त शामली बाईपास पर एमए फार्म हाऊस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से २१०० नशीली गोलिया व ०१ एसएक्स-०४ कार बरामद की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण मनसाद उर्फ सोना पुत्र साबिर निवासी जहाँगीर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, विसार पुत्र सरीफ निवासी सैफी निवासी सरवट कालोनी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से २१०० नशीली गोलियां, ०१ एसएक्स-४ कार बरामद की। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग रात्रि में आवारा घूम रहे गौवंश को पकड़कर गौकशी करके मांस दिल्ली में बेच देते थे तथा उसी पैसे से नशीले पदार्थ खरीदकर मुजफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्र में बेच देते थे। अभियुक्तगण मौका मिलने पर मोबाइल टावरों से बैटरीयां चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तगण द्वारा माह जनवरी में ग्राम बड़कली तथा रोहाना में लगे मोबाईल टावरों से बैटरीयां चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। अभियुक्तगण शातिर किस्म के गौकश/चोर/अवैध मादक पदार्थ तस्कर प्रवृत्ति के अपराधी हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० श्री गनेश शर्मा थाना कोतवाली नगर, है०का० रोहित कुमार, का० विकास कुमार, गौरव कुमार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।

 

निकाय चुनाव मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
मतगणना को निष्पक्षतापूर्वक कार्य करते हुए सकुशल सम्पन्न करायेः अपर जिलाधिकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी १३ मई को प्रातः ८ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना सम्पन्न कराई जाएगी। आज जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षतापूर्वक, शुचिता के साथ सम्पादित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, मतगणना के दौरान पूर्ण एकाग्रता व सावधानी भी बरती जाए। उन्होने कहा कि सभी कार्मिक प्रत्यके दशा में प्रातः ६ः०० बजे जहां-जहां नगरीय निकाय सामान्य २०२३ के मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही व शिथिलता बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाये गये कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाये उसे भली प्रकार देखकर लगाया जाये ताकि लिखने में त्रुटि की सम्भावना न रहे। उन्होने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य २०२३ के तहत चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब मतगणना की बारी है। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरे में होगा। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जिज्ञासाएं आएं उनको दूर किया जाए, जिससे कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा मतगणना हॉल में की जाने वाली कार्यवाही पर विशेष प्रकाश डाला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिला पंचायत के सभागार में मौजूद मतगणना कार्मिकों को मतगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
उनके द्वारा बताया कि मतगणना के दौरान कैसे प्रयोग करते हुए मतगणना कैसे सम्पन्न करानी है, इसका भी सभागार में पीपीटी के माध्यम से प्राजेक्टर पर दिखाया गया। उन्होने बताया कि मतो की गिनती हेतु मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जायेगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित मतगणना कार्य लगे सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फिशरमैन कांग्रेस के इन्जि.देवेन्द्र कश्यप ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कांग्रेस ने मांग की है कि 2011 की जातिगत जनगणना के आधार पर जातिगत अांकडे पेश किए जाए। इसके लिए कांग्रेस एक आन्दोलन चलाने जा रही है। उन्होने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में सरकारी नौकरियो मे पिछडे वर्ग की संख्या काफी अधिक होती थी। जबकि भाजपा के शासनकाल मे केन्द्रीय सरकार में इनकी संख्या मात्र 7 प्रतिशत है। उन्होने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से प्रभावित होकर अनेक छोटे दलो से इस्तीफा देकर कांग्रेस मे शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि अनुज के नेतृत्व मे 25 युवा कांग्रेस मे शामिल हो रहे हैं। इन युवाओं का स्वागत करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पं.सुबोध शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछडो से जो वायदा किया था। उसे पूरा करने मे वह फेल रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस मे शामिल होने वाले लोगों को सम्मान के साथ पद भी मिलेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुफरान काजमी ने कहा कि आज के दौर मे खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। इस अवसर पर महफूज राणा, नौशाद आलम, अब्दुल्ला आरिफ सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता रामलीला टिल्ला पर स्थित प्रजापति समाज के कार्यालय पर आयोजित की गई।

 

दो युवकों की सड़क हादसे में मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर से शामली की ओर जा रहे कार सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मगनपुर के दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। ग्राम प्रधान मगनपुर अनिल कुमार ने बताया कि २१ वर्षीय युवक शेखर पुत्र राजकुमार और उसी का साथी साहिल पुत्र रामकुमार तथा प्रशांत पुत्र मदन पाल कार से शामली की ओर जाने को निकले थे। उन्होंने बताया कि जब देर रात पानीपत खटीमा राजमार्ग पर उनकी कार शामली थाना क्षेत्र बाबरी के गांव बनतीखेड़ा के समीप पहुंची तो अज्ञात कारणों के चलते पलट गई। उन्होंने बताया कि कार पलटने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल शेखर और साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक प्रशांत की नाजुक स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि प्रशांत को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दो युवकों की मौत से गांव मगनपुर में शोक छा गया। बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। मृतक शेखर दिल्ली के हॉस्पिटल में नौकरी करता था। जबकि साहिल नेवी में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

 

व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाइक सवार बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जब वह प्रोपर्टी कार्यालय पर अखबार पढ़ रहा था।घायल को मेरठ अस्पताल ले जाया गया है। घटना को लेकर भारी दहशत फैल गयी है।भोपा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के गाँव मोरना में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।रविवार की सुबह सवेरे कोल्ड्रिंक के थोक विक्रेता व प्रोपर्टी डीलर शकील अन्सारी दरियाबाद मार्ग पर राजबाहे की पटरी के समीप प्रोपर्टी कार्यालय पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे कि दो बाइकों पर सवार तीन व्यक्तियों ने शकील से कहासुनी शुरू कर दी। तथा एक बदमाश ने शकील पर गोलियां बरसा दी।गोली की आवाज व शकील की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े जिन्हें देखकर बदमाश फरार हो गये।घायल शकील को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय व वहां से बेगराजपुर तथा गम्भीर हालत में मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकील पर चार राउंड गोलियां चलाई गयी है। दो गोली कंधे में एक पेट मे व एक जांघ पर लगी हुई है।शकील पर जानलेवा हमला करने वालों बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गयी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

 

 

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त नोमान पुत्र नफीस उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सैदपुरा खुर्द थाना तितावी, मुजफ्फरगनर को बस अडड्ा कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 नन्द किशोर द्वारा वांछित अभियुक्त प्रशान्त बालियान उर्फ चाईन पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम काकडा थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 नवीन कुमार गौतम द्वारा अभियुक्त हासिम सैफी पुत्र नसीम सैफी निवासी परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरगनर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 आदेश कुमार द्वारा अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र असलम निवासी ग्राम कम्हेडा थाना ककरौली, मुजफ्फरगनर को ग्राम कम्हेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। वहीं, थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त साजिद पुत्र जीमल निवासी ग्राम लोई थाना फुगाना को गिरफ्तार किया। वही, थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त सुभम उर्फ शिवम पुत्र सुरेन्द्र निवासी अहमदगढ ढाकपुरी थाना खतौली, मुजफ्फरगनर को बुढाना तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनयपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अमीर आलम पुत्र नाजिर निवासी खडडा थाना छपार को गिरफ्तार किया।

 

राधा उत्सव की तैयारियों पर चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर की विशेष पर्व १५ मई को करनाल व मुजफ्फर नगर में होने वाले राधा उत्सव व अनेक कार्यक्रमों को लेकर एक विचार गोष्ठी का अयोजन कु. ज. प्रसाद सनातन धर्म सभा जू .हाई स्कूल मुज्जफर नगर में कमल गोयल की अध्यक्षता व अतुल कुमार गर्ग ने संचालन किया जिसमें गुरु देव के जन्मोत्सव १५ -मई के उपलक्ष्य मे १४-मई -२०२३ को रक्त दान शिविर व कढ़ी चावल का वितरण व १५- मई को सायं ४ रू००बजे जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना व जीओ गीता महिला मंडल मुज्जफर नगर के सभी पदाधिकारी एवम सदस्य गुरु देव से जुड़े सभी सदस्य गुरु देव के प्रकटोत्सव के रूप मे आयोजित राधा उत्सव में गुरु देव का आशीर्वाद व राधा रानी की कृपा प्राप्त करने हेतु प्रस्थान करेंगे। बैठक को सफल बनाने में श्री अमर कांत गुप्ता, महेंद्र गोयल, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, सुभाष गर्ग, अमित गर्ग अनुज शर्मा अजय गर्ग होती लाल शर्मा, सुभाष गोयल, मुस्कान शर्मा वैभव मनोज आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

 

दायित्वबोध समारोह का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद शाखा मुजफ्फरनगर मेन का दायित्वबोध समारोह मंगलम गोल्ड, विश्वकर्मा चौक, में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की एवं भारत माता की मूर्ति के समक्ष ’दीप प्रज्वलन व पुष्पाहार’ करके की गई।सभी सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगा कर और पटका पहना कर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ शौर्य अग्रवाल की कैसीयों पर मधुर धुन से हुआ। ’मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का स्वागत शाखा संरक्षक व प्रांतीय सचिव सेवा हर्षवर्धन जैन ने किया। मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश रीजनल सचिव ठ्ठष्ह्म्-१ का स्वागत संजय मिश्रा व्यापारी नेता शरद चंद्रा रीजनल,संयुक्त महासचिव एनसीआर डॉ आर के सिंह प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल जी प्रांतीय वित्त सचिव, रेनू कंसल प्रांतीय महिला संयोजिका, राजकुमार अग्रवाल जिला समन्वयक, पंकज कंसल प्रांतीय दायित्व धारी, नीता दुबलीश प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी एवं बाल संस्कार तथा स्थापना दिवस, माला चंद्रा एवं अलका सिंह के सानिध्य में प्रांतीय महासचिव मुकेश शर्मा’ ने ’शाखा के अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता, डॉ रश्मि विनायक महिला संयोजिका’ को सत्र २०२३-२४ की नई कार्यकारिणी के रूप में शपथ दिलाई और शाखा को समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का ’सुन्दर संचालन डॉ रश्मि विनायक महिला संयोजिका अध्यक्ष मनीष गर्ग ने अपने अनूठे अंदाज में क र्सभी को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद की अलग-अलग शाखाओं से काफी मात्रा में शाखा दायित्व धारी एवं प्रांतीय दायित्व धारी विकास रतन सदस्य उपस्थित रहे। जिनका स्वागत कार्यक्रम पटका पहना कर किया गया। नए सत्र २०२३-२४ में जुड़े करीब १० नवागंतुक सदस्यों को भी कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई गई और औपचारिक रूप से उन्हें परिवार में सम्मिलित कर लिया गया ।सभी को पटका पहनाया गया व बैच लगाए गए। सचिव विनीत गुप्ता ने वर्ष २०२२ में शाखा द्वारा किए गए कार्य की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की जिसकी उपस्थित सभी प्रांतीय दायित्व धारियों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रिशु गुप्ता के द्वारा एक बहुत ही सुन्दर नाट्य प्रस्तुति भी की गई जिस का उपस्थित सभी सदस्यों ने काफी देर तक ताली कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने रात्रिभोज का आनंद उठाया। उपस्थिति के हिसाब से कार्यक्रम अभूतपूर्व सफल रहा। कार्यक्रम में शाखा के अशोक सिंघल, डॉश ओ डी शर्मा, संजय मिश्रा व्यापारी नेता, डॉक्टर दीपक गर्ग, राजकुमार गर्ग, पवन गोयल,बृजमोहन शर्मा, डॉक्टर बृजेश अत्रे, वीरेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, राहुल कुशवाहा, हेमंत विश्नोई आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शाखा अधिक सदस्यों ने परिवार सहित पहुंचकर प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

 

अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मल्टीप्लेक्स, होटल का फायर ऑडिट किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस महानिदेशक फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के आदेश के क्रम में स्कीम नंबर ०४ व स्कीम नंबर ०५ के अन्तर्गत जनपद में स्थित निम्नलिखित मॉल, मल्टीप्लेक्स, होटल का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर ऑडिट किया गया और साथ ही वहां पर उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन के संबंध में जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया। गोल्डन इन मेरठ रोड, गुप्ता रिसोर्ट मेरठ रोड, सॉलिटेयर इन मेरठ रोड, शिव होटल जानसठ पुल के नीचे मुजफ्फरनगर, स्वागत होटल जानसठ पुल के नीचे मुजफ्फरनगर, शेरेटन होटल रेलवे रोड, इन्विटेशन होटल रेलवे रोड मुजफ्फरनगर।

 

योग तथा पीटी का अभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा में एसपीसी कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को योग तथा पीटी का अभ्यास कराया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा में एसपीसी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्घ्यालय के सभी छात्र छात्राओं को योग तथा पीटी का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्त्व के बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापकगण व सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

 

पुलिस ने 2 वांरटी किये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से दो वांरटी को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी रोहना उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिरोही द्वारा वारंटी अभियुक्त भीम पुत्र सतपाल निवासी ग्राम मलीरा थाना कोतवाली नगर जनपद अभियुक्त को मीलारा से गिरफ्तार किया। वहीं चौकी प्रभारी रोहना उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिरोही द्वारा वारंटी अभियुक्त ताहिर पुत्र मोहम्मद महफूज निवासी ग्राम दीदहेडी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को दीदा हेड़ी से गिरफ्तार किया गया ।

 

राधा उत्सव की तैयारियों पर चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर की विशेष पर्व १५ मई को करनाल व मुजफ्फर नगर में होने वाले राधा उत्सव व अनेक कार्यक्रमों को लेकर एक विचार गोष्ठी का अयोजन कु. ज. प्रसाद सनातन धर्म सभा जू .हाई स्कूल मुज्जफरनगर में कमल गोयल की अध्यक्षता व अतुल कुमार गर्ग ने संचालन किया जिसमें गुरु देव के जन्मोत्सव १५ -मई के उपलक्ष्य मे १४-मई -२०२३ को रक्त दान शिविर व कढ़ी चावल का वितरण व १५- मई को सायं ४ः००बजे जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना व जीओ गीता महिला मंडल मुज्जफर नगर के सभी पदाधिकारी एवम सदस्य गुरु देव से जुड़े सभी सदस्य गुरु देव के प्रकटोत्सव के रूप मे आयोजित राधा उत्सव में गुरु देव का आशीर्वाद व राधा रानी की कृपा प्राप्त करने हेतु प्रस्थान करेंगे। बैठक को सफल बनाने में अमर कांत गुप्ता, महेंद्र गोयल, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, सुभाष गर्ग, अमित गर्ग अनुज शर्मा अजय गर्ग होती लाल शर्मा, सुभाष गोयल, मुस्कान शर्मा वैभव मनोज आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

साप्ताहिक गीता पाठ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जीओ गीता श्री कृष्णकृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना, जीओ गीता महिला मण्डल मु.नगर की और से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे अतुल कुमार गर्ग ने जानकारी दी है कि परम आराध्य श्री बिहारी जी की कृपा एवं परम पूज्य गुरूदेव स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन आर्शीवाद से आज दिन रविवार को आदर्श कालोनी शिवमन्दिर के सामने साप्ताहिक गीता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रृद्धालुओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

 

जीतेगा कौन? फैसला आने तक प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे है समर्थक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मे नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने के पश्चात अब प्रत्याशी एवं उनके समर्थको में हार-जीत को लेकर कशमकश की स्थिती बनी हुई है। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशी अांकडो के मकडजाल मे उलझे हैं। तथा दोनो पक्ष अपनी-अपनी जीत के दावे पेश कर रहे हैं। प्रत्याशी समर्थक विगत 4 मई को हुए चुनाव में जीत सुनिश्चित मान आंकडो के घटाजोड मे लगे हैं। मतदान को लेकर सभी का अपना पूर्वानुमान है। एक अनुमान के तहत ये लोग अपने को मजबूत स्थिती मे मान रहे हैं। चुनाव मे किसकी हार होगी तथा किस प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा। यह सब भविष्य के गर्भ मे है। चुनावी समर मे पिछले करीब एक पखवाडे से हर और लोगों के बीच चुनावी चर्चाए व्याप्त है। चर्चा तो यहां तक है कि शहर के करीब 14 वार्डो मे ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी को अच्छी-खासी वोट मिली हैं, यदि यह बात सही साबित होती है तो इसका प्रभाव गठबंधन प्रत्याशी की जीत पर असर करेगा अर्थात गठबंधन प्रत्याशी का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा। इस चुनाव मे किसको कितने वोट मिले, किस क्षेत्र के लोगों ने किस प्रत्याशी समर्थन मे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसको लेकर सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है। पिछले कई दिनो से चुनाव मे भागदौड कर रहे प्रत्याशी समर्थक अब नतीजों को लेकर आंकडे फिट करने मे मश्गूल हैं। कोई जातिवाद के आधर पर तो कोई पार्टी के पक्ष मे वोटिंग का अनुमान लगा रहा है।इनसब बातों से दिगर सच्चाई यह है कि चुनाव मे हार-जीत की क्या स्थिती होगी। किसे कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे। यह सब आगामी 13 मई 2023को कूकडा नवीन मन्डी पर होने वाली मतगणना के पश्चात सम्भवतः दोपहर तक चुनावी नतीजे घोषित होने पर ही स्पष्ट होगा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =