समाचार(Muzaffarnagar News)
योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों सहित गुरुकुल के छात्रों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवाहन पर सात दिनों तक मनाये जाने वाले घर घर आँगन योग कार्यक्रम का आयोजन शुकतीर्थ गंगा घाट पर किया गया। जिसमे खण्ड विकास अधिकारी सहित गणमान्य व्यक्तियों व गुरुकुल के छात्रों ने योग प्रशिक्षक द्वारा कराए गए योगाभ्यास में भाग लिया।इस दौरान योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में स्थित गंगा घाट पर गुरुवार की प्रातः सात दिवसीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ ओम की ध्वनि के साथ किया गया।गुरुवार से बुधवार २१जून तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। २१जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का समापन होगा। आज गुरुवार की सुबह आयोजित योग कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही मन स्वस्थ रहता है। और स्वस्थ मन मे ही स्वस्थ विचार उतपन्न होने हैं। निरोगी काया सबसे बड़ा वरदान है। बदलते जीवन के परिवेश में योग को अपनाना अनिवार्य हो गया है। विश्व के लोग अनेक घातक बीमारियों से ग्रस्त हैं तथा स्वास्थ्य पर एक बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं।वहीँ योग द्वारा प्राण घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।स्वस्थ शरीर अधिक किर्याशील होता है।प्रतिदिन थोड़ा सा समय अपने स्वास्थ्य के लिये खर्च करें जिससे भविष्य में आपको बीमारी पर खर्च न करना पड़ेगा। योग प्रशिक्षक सीमा एडवोकेट ने विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास कराया जिनमे मुख्य रूप से भुजंग आसन,शलभ आसन,वक्रासन,प्राणांयाम,भामरी, अनुलोम,विलोम,कपालभाती तथा त्रिकोण आसन,पूर्णासन,कड़ी चक्रासन आदि का सुबह सवेरे अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजपाल सैनी,आयुर्वेदाचार्य डॉ.सतेन्द्र कुमार,आचार्य गिरीशचंद उप्रेती,आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री,राधा माता,कैप्टन सुधीश,शरद वत्स,मुकेश गौतम,आर्यमन शर्मा,मदनपाल,अखिल कुमार,कँवरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन का पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक में उठा मुद्दा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ1 बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्ररीय अध्यक्ष सतेन्न्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को तेज करने के लिए तीस जून से पहले हमे बघरा ब्लाक के तावली, बरवाला ,खतोली ब्लाक के गांव भैंसी ,शाहपुर बलाक के गांव कसेरवा मे बैठको का आयोजन कर लोगो को इस मुहिम से जुडने के लिए प्रेरित किया जाएगा।१६ जौलाई शिवरात्री के बाद जनपद मुख्यालय पर पार्टी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।इस प्रकार के आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो मे आयोजित कर २०२४ के लोकसभा चुनाव मे पश्चिमी की सभी सीटो पर पार्टी के योग्य उम्मीदवारों को सांसद का चुनाव लडाया जाएगा। सभी जनपदो मे ग्राम स्तर तक बूथ कमेटियों का गठन कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पंहुचाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य के गठन के बिना आठ करोड की आबादी का भला सम्भव नही है।उन्होने कहा हम नही किसी से भीख मांगते हम हैं अपना हक मांगते। जिलाध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा की छोटे राज्यो विकास तेजी से होता है ।उत्तर प्रदेश से अलग हुआ उत्तराखण्ड विकास की दौड मे हमसे आगे । जब हक मागने से नही मिलता तब आन्दोलन करना पडता है ।जिसके लिए कार्ययोजना तैयार कर हमे बडा आन्दोलन करना पडेगा। युवा९ जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर शौकीन चौधरी ने कहा प्रयागराज हाईकोर्ट की दूरी अधिक होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिल रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान मे उत्तर प्रदेश मे तीन राज्यों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुन्देलखण्ड ,पूर्वांचल सहित भारत मे बीस नये राज्य गठन के अलग अलग संगठन आन्दोलन कर रहे हैं ।२०२४ से पहले नये सांसद क्षेत्रो के परिसीमन का कार्य चल रहा है।नये संसद भवन की संरचना भी भारत की जनसंख्या व भोगोलिक स्थिति को ध्यान मे रखकर की गई है।अतः पश्चिमांचल निर्माण पार्टी माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार से निवेदन करती है की राज्य पुनर्गठन आयोग गठित कर नये राज्यो की घोषणा २०२४ के लोकसभा चुनाव से पहले करने की घोषणा करे ताकि जन सामान्य को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके। पार्टी कोषाध्यक्ष डाकटर राजेश कुमार ने कहा अलग पश्चिमी प्रदेश बनने पर शिक्षा स्वास्थ्य ओर स्वछता के स्तर मे सुधार होगा प्रदेश की अलग राजधानी ,हाईकोर्ट बनेगा अपनी अलग सांसकृतिक पहचान बनेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष चौधरी भैसी ने कहा कि हम शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर अपना हक लेकर रहेंगे इसके बाद भी सरकार यदि हठधर्मिता करती है तो हम प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अन्शन करेंगे। मौहम्मद कय्यूम, अनिरूद्ध प्रताप सिंह,ईनायत, चौधरी राममेहर सिंह, संजय कुमार आदि सदस्य बैठक मे उपस्थित रहे।
कला शिविर का हुआ आयोजन, दिया प्रशिक्ष्ज्ञण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में कलांगन द्वारा कमलांगन आर्ट गैलरी में चल रहे ग्रीष्मकालीन कला शिविर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही वैसे नई नई जानकारी नवोदित कलाकार प्राप्त कर रहे हैं। आज लोक कला के ज्ञाता लखानी अपना डैम उसकी कर दिया। लोक कलाओं में मधुबनी लोक कला भारत ही नहीं सुदूर अमेरिका तक अपना दोहा मनवा चुकी है। मधुबनी लोक सभा की जानकार रेखा में मुख्य एवं चटक रंगों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र का डेमोंसट्रेशन दिया। मधुबनी ग्रामीण शैली है जिसे प्रौढ़ एवं युवा कलाकारों ने बड़ी लगन से सीखा। किस शैली में रंग सीधे फूलों एवं एवं वनस्पतियों से निकाले जाते हैं आऊं मोटी भी लोक प्रचलित ही प्रयुक्त होते हैं। बाल कलाकारों के लिए यह शैली बहुत ही सरल एवं आकर्षक है। उनके इस शैली में राधिका सैनी, सागर , देव एवं विनय सैनी, सास्वत और आयुष आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के सफल आयोजन में जनेश्वर दास, प्रीति प्रजापति, पुनीत राठी आदि गांव विशेष सहयोग रहा। शिविर संयोजक डॉ राजबल सैनी ने बताया कि २२ जून से नेट टीजीटी और पीजीटी की निशुल्क कक्षाएं चलाई जाएंगी। मुजफ्फरनगर में प्रसिद्ध कला महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु भी तैयारी की सुविधा है। या शिविर शिविर निर्देशक डॉ महावीर सिंह जी के कुशल नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कुशलतापूर्वक कार्य करना ही योग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक करना ही योग है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे दो दिवसीय शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान ने अपने शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आसन प्राणायाम और ध्यान के कार्यक्रम को ठीक प्रकार से कराने हेतु दो दिवसीय शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। संस्थान का मानना है कि जिस प्रकार भारतीय योग संस्थान के केंद्रों पर उचित रीति से योग साधना कराई जाती है ठीक उसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को भी सफल बनाने हेतु शिक्षकों द्वारा योग साधना उचित रीति से ही कराई जानी चाहिए। जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। तभी लोगों के अंदर योग के प्रति रुचि पैदा होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान के द्वारा नो वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल एटूजेड रोड मुजफ्फरनगर पर प्रातः ५ः०० बजे से ६ः३० बजे तक धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की बातें इस वर्ष भी योग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किशोर बालक और बालिकाओं को भी योग दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि दो दिवसीय शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर में डॉ जीत सिंह तोमर, यज्ञ दत्त आर्य, राजेश शर्मा, डॉक्टर अमित कुमार ,सुघोष आर्य, सहदेव आर्य, नीरज बंसल ,अंकुर मान, विपुल सहरावत ,बबीता और ज्योति को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। आज की योग साधना चयनित शिक्षकों के द्वारा ही संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि योग शिक्षकों को बताया गया कि आसन और प्राणायाम कराते समय कम से कम शब्दों का प्रयोग करें तथा आसन और प्राणायाम का लाभ के साथ ही साथ निषेध भी बताएं। दो दिवसीय शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।
लापता महिला व बच्चों को किया सकुशल बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में तितावी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का सराहनीय कार्य चर्चाओं में हैं उन्होंने गुमशुदा दो बच्चों सहित महिला को सकुशल बरामद किया हैं। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत थानाध्यक्ष तितावी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास कुमार ने गुमशुदा महिला व उसके दो बच्चों को बहराइच से सकुशल बरामद किया हैं। तितावी पुलिस ने महिला व बच्चों को परिजनों के किया सुपुर्द कर दिया तो वही परिजनों ने पिता भी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह व उनकी टीम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद भी दिया वाकई में जब पुलिस अपने अच्छे कार्यों के लिए दुआएं पाती हैं तो उनका मनोबल और बढ़ता है और लोगों की सेवा भाव से सेवा करते हैं।
ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कालेज में योग कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २१ जून के उपलक्ष्य मे १५ जून से लेकर २१ जून तक चलने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी , मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया के निर्देशन मे जनपद मुजफ्फर नगर मे बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवम सम्मान व स्वावलंबन हेतु सुश्री मैत्री रस्तोगी जिला प्रोबेशन अधिकारी एवम डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा निरंतर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ राजीव कुमार द्वारा योग शिविर/कार्यशाला मे उपस्थित प्रतिभागियोंध्छात्राओं को योग दिवस योग सप्ताह, आयुष एवम अष्टांग योग के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस वर्ष ०९ वा योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस मनाने की शुरुआत २१ जून २०१५ को हुई थी। श्रीमती प्रभा जिला प्रभारी, मुजफ्फर नगर, पतंजलि योगपीठ द्वारा छात्राओं को आसन एवं प्राणायाम कराए गए। डॉ संगीता चौधरी प्राचार्य द्वारा छात्राओं को निरंतर योगाभ्यास करने तथा योग के क्षेत्र मे अपना करियर बनाने की अपील की गई। डॉ उषा त्रिपाठी प्रभारी योग शिविर, ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज द्वारा प्रतिभागियों को योग सप्ताह के अन्तर्गत उनके शारिरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास हेतु प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जायेगा। हर घर आंगन योग की थीम के साथ कार्यशाला/योग शिविर में आयोजित योग प्रश्नोत्तरी मे सफल प्रतिभागियो सोफिया,खुशी, करिश्मा, निशा व खुशी को , श्रीमती प्रभा तथा डॉ संगीता चौधरी को शानदार व्यवस्था के लिए डॉ राजीव कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन सम्मानित किया गया। योग शिविर कार्यशाला को सफल एवं सार्थक बनाने मे पी टी आई श्रीमती दिव्या हांडा, प्रवक्ता श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवम प्रवक्ता सुश्री प्रिया मित्तल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे की गोलियों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०१ शातिर किस्म के अभियुक्त की अवैध नशीली ६०० गोलियाँ एल्प्राजोलम ०.५ एमजी सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान की चैकिंग व गश्त के दौरान मौ० किदवईनगर से अभि०- आफताब पुत्र चाँद मिया निवासी ए-टू-जेड रोड पहली गली डा० परवीन के मकान में किरायेदार मौ० किदवईनगर, थाना कोतवाली नगर मु०नगर को अवैध नशीली ६०० गोलियाँएल्प्राजोलम ०.५ एमजी सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पहले भी जेल जा चुका है । अभि० के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो अपनी अजीविका चलाने के लिये रंगाई पुताई का कार्य करता है और अपने आर्थिक लाभ के लिये अवैध नशीला पदार्थ व गोलियाँ व्यवसायिक मात्रा में अज्ञात व्यक्तियों से सस्ते दामों में खरीद कर नशे के आदि व्यक्ति व रिक्शा चालकों व नयी उम्र के लडकों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशीली गोलियाँ मैने मेरठ के एक व्यक्ति से खरीदी हैं जिसका नाम व पता मैं नहीं जानता हूँ , और में नशे के आदि व्यक्ति व रिक्शा चालकों व नयी उम्र के लडकों को आस पास घूम घूम को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता हूँ और इसी से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ । गिरफ्तार आफताब पुत्र चाँद मिया निवासी ए-टू-जेड रोड पहली गली डा० परवीन के मकान में किरायेदार मौ० किदवईनगर, थाना कोतवाली नगर मु०नगर । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, है०का० जयदीप नागर, का० हरीश चौधरी, रविन्द्र सिंह शामिल रहे।
रिश्ते हुए तार-तारः पहले की हत्या फिर शौचालय के गड्ढ़े में दबाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर शौहर की हत्या कर दी। शव के शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढ़े में दबा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही गड्ढ़ा खुदवाया जाएगा और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार मांडला गांव निवासी सागर छह जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में सूचना दी। बुधवार रात रिश्तेदारों और परिजनों ने सागर की पत्नी आशिया और सौतेले भाई सुहैल पर अंदेशा जताते हुए सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों ने हत्या की बाद स्वीकार की। परिजनों ने पुलिस बुलाकर दोनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता और सुहैल के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका सागर विरोध करता था। इसके बाद दोनों ने मिलकर सागर की हत्या कर डाली।
दोनों ने हत्या कर निर्माणाधीन मकान में बनाए गए शौचालय के गड्ढ़े में शव दबा दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। शव निकाले जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
योग कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) योग दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा योग सप्ताह मनाया जा रहा है! उसी के तहत आज कंपनी गार्डन में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा योग कैंप लगाया गया! जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इशमपाल सिंह आदि मौजूद रहे!!
युवती सड़क हादसे में गम्भीर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ट्रक की चपेट मे आकर स्कूटी चालक युवती बुरी तरह घायल हो गई। ग्र्रामीणो ने घायल युवती को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास कट पर ट्रक की चपेट मे आकर स्कूटी सवार एक युवती घायल हो गई। हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने उक्त युवती को तुरंत ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
बीएड की परीक्षा हुई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व निर्धारित विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच बी.एड संयुक्त परीक्षा 10 परीक्षा केन्द्रो पर सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार के निर्देशन में बीएड की प्रथम पारी की परीक्षा सम्पन्न हुई। बताया जाता है कि पहली पारी मे कुल पंजीकृत 4501 परीक्षार्थियो मे से 483 परीक्षार्थियो ने किन्ही कारणों से परीक्षा छोडी। जिसके चलते सम्भवतः उक्त सम्पन्न परीक्षा में 4118 परीथार्थी शामिल रहे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र व उनके आसपास पुलिसबल तैनात रहा।
एडीएम प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-२०२३ के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-२०२३ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा जनपद के जैन कन्या इंटर कॉलेज एवं डी०ए०वी० पी०जी० कॉलेज में आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा का परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान संबंधित कॉलेज प्रशासन को नकल विहीन परीक्षा कराए जाने हेतु निर्देशित किया एवं जनपद में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण परीक्षार्थियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु विशेष रुप से निर्देशित किया।
लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत पुरकाजी में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ९ साल सेवा सुशासन एवं कल्याण समर्पित लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक जिला कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण खुल्लर के नेतृत्व में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विधानसभा पुरकाजी से पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण खुल्लर।
दुकान रास्ते के लिए तोडने का आरोपः जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर निवासी सुभाष जैन ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वे शाहपुर बाजार में स्थित खसरा न.814 व 815 के मालिक हैं। जिसके सम्बन्ध में उनका नगर पंचायत शाहपुर से विवाद चल रहा है। जो न्यायालय मे विचाराधीन है। उन्होने आरोप लगाय कि कस्बे के ही कुछ लोगां ने मिलकर कथित रूप से गत रविवार में उनकी दुकानों को तोड दिया है। और अपना रास्ता निकाल लिया है। बाजार में उनकी 4 दुकाने बनी हैं। उन्होने कहा कि सम्भवतः प्रदेश का यह पहला मामला है जिसमें उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। उन्होने इसकी बाबत डीएम एसएसपी के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच मंगाने की मांग की है। प्रेसवार्ता के दौरान सुभाष जैन के साथ उनके अधिवक्ता सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शराब पीकर किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शराब पीकर हंगामा रहे पडौसियों से आजिज मौहल्लावासियो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार बीती देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कुन्दनपुरा के बघरा तांगा स्टैण्ड के समीप उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों ने नशे मे गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसियों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
योग के दिये टिप्स
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कंपोजिट स्कूल डूंगर में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में योग सप्ताह दिवस के अंतर्गत योग दिवस की थीम घर आंगन योग के तहत आयोजन किया गया। जिला अधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार तथा खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव जी के निर्देशानुसार कंपोजिट स्कूल डूंगर में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में योग सप्ताह दिवस के अंतर्गत योग दिवस की थीम हर घर आंगन योग के तहत आयोजन किया गया। तथा अभिभावकों से संपर्क करके २१ जून २०२३ को योग दिवस के लिए प्रेरित किया गया इसके बाद बच्चों को विद्यालय में बुलाकर भिन्न भिन्न प्रकार के योग कराए गए।
छबील लगाकर पिलाया मीठा पानी
रोहाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोहाना कस्बे में छबील लगाकर पिलाया मीठा पानी व जलजीरा स्टेट हाइवे-५९ स्थित रोहाना कस्बे में व्यापारियों ने भगत सिंह कालोनी के सामने छबील लगाकर राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए मीठा पानी व जलजीरा पिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ अश्वनी त्यागी, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, डॉ हिमांशु त्यागी, श्यामकुमार, योगेश कुमार, सुरेश हलवाई, आरिफ, संजू सैनी, प्रमोद कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
ओ लेवल और सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर के लिए 16 से 30 जून तक आवेदन होगा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिवेन्द्र कुमार जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वित्तीय वर्ष २०२३-२४ हेतु ओ-लेवल एंव सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिये संचालित ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु पात्रता की शर्तें निम्नानुसार निहित की गयी है-
१. इस योजना के अन्तर्गत रु० १.०० लाख वार्षिक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनों में समान रुप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को ओ-लेवल/सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा।
२. कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये (१०$२) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक आर्हता आवश्यक है।
३. प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु ३५ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
४. प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी भी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
५. प्रशिक्षणार्थी/आवेदक को जनपद मुजफ्फरनगर का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साईवर कैफे, निजी इण्टरनेट के द्वारा ऑनलाईन आवेदन १६ जून २०२३ से ३० जून २०२३ तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवदेन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। ऑनलाईन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति के साथ समस्त शैक्षिक व अन्य अभिलेखों के सहित हार्ड कॉपी को कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर में दिनांक ३० जून २०२३ तक सायं ५.०० बजे तक जमा कर सकते है। उक्त योजनाओं के विस्तृत दिशा-निर्देश/समय सारणी उक्त बेबसाइट पर प्रदर्शित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर में सम्पर्क करें।
शादी अनुदान योजना के लिए करे आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शिवेन्द्र कुमार जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित शादी अनुदान योजना वर्ष 2023-24 मे अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोडकर) के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजनान्तर्गत लाभार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र इंटरनेट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाने हेतु आवष्यक निर्देष हैः-
1. सर्वप्रथम आवेदक द्वारा आनलाइन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर तथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैक खाते की पासबुक (जिसमे पूर्ण विवरण हो), शादी का कार्ड आदि अभिलेख होना आवश्यक है।
2. आवेदक (माता-पिता/अभिभावक) शादी अनुदान पोर्टल ीजजचरूध्ध्ेंकपंदनकंदण्नचेकबण् हवअण्पद पर अपने रजिस्ट्रेशन हेतु अपना आधार नम्बर अंकित कर आधार अभिप्रमाणन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
3. शादी अनुदान पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2023-24 से आवेदक तथा पुत्री, जिसकी शादी अनुदान हेतु आवेदन किया जा रहा है, दोनो का आधार आधारित ई-के0वाई0सी0 सुनिश्चित किया जाना है। अतः आधार से लिंक मोबाइल नम्बर साथ होना अनिवार्य है।
4. आवेदन की वार्षिक आय सीमा शहरी क्षेत्र हेतु रू0 56,460/-रू0 व ग्रामीण क्षेत्र हेतु रू0 46,080/- प्रतिवर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
5. अन्य पिछडे वर्ग के आवेदकों को तहसील द्वारा ऑनलाईन निर्गत जाति प्रमाण-पत्र का क्रमांक ऑनलाईन आवेदन पत्र में अंकित करना अनिवार्य होगा।
6. विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
7. एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा।
8. शादी अनुदान हेतु प्रथम आवत प्रथम पावत सिद्धान्त के अनुरूप बजट की सीमा तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान किया जायेंगा।
9. वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरान्त विगत वित्तीय वर्ष की कोई मांग अगले वित्तीय वर्ष में अग्रेणीत नही होगी।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेंकपंदनकंदण्नचेकबण् हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है। आवेदन पत्र लोकवाणी के माध्यम से स्थापित ‘‘जन-सुविधा केन्द्रों‘‘ के माध्यम से एवं साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं भरा जा सकता है। आनलाइन आवेदन पत्र भरने के उपरान्त उसकी हार्डकापी मय संलग्नको सहित अपने से सम्बन्धित ब्लॉक बी0डी0ओ0/तहसील एस0डी0एम0 कार्यालय मे जमा करना अनिवार्य होगा। इस योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर से प्राप्त की जा सकती है।
हादसे में बाइक सवार गम्भीर
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ससुराल से वापस लौट रहा उत्तराखंड निवासी एक युवक भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर जेसीबी मशीन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के ससुर ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी सूरजपाल डायरेक्टर ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री अमरेश की शादी अरविंद कुमार निवासी झबरेड़ा जनपद हरिद्वार के साथ की हुई है।बुधवार की दोपहर अरविंद अपनी पत्नी अमरेश को भोकरहेड़ी छोड़कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बसेड़ा मार्ग पर गांव गढ़वाड़ा के निकट स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहुंचा तभी ईट के भट्टे से निकली एक जेसीबी ने अरविंद की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोग घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर आए जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया गया तथा नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। अरविंद के ससुर सूरजपाल ने पर तहरीर देकर जेसीबी के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


