समाचार (Muzaffarnagar News)
भारत का पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा दुनिया में सम्मानः भूपेन्द्र चौधरी
भारत की जीडीपी विश्व में 5वें नम्बर पर आई

चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहंुचा रही है। प्रदेश मंे विकास अविरल धारा बह रही है।
चरथावल में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने तथा भाजपा के 9 साल का रिर्पोट कार्ड प्रस्तुत करने आए प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जनता से जो भी वायदे किये थे। उन्हे पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वभर मंे भारत का जो सम्मान बढाया है। उससे भारत विश्व गुरू बनने की और अग्रसर है। उन्होने कहा कि भाजपा का एक विधान एक निशान को अमली जामा पहनाया गया है। भाजपा सरकार ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जहंा विकास कार्यों को बढावा दिया है तथा विदेशों मे भारत का सम्मान बढाया है। यह सम्मान नरेन्द्र मोदी का ही नही बल्कि देश के 40 करोड लोगों का सम्मान है। उन्होने कहा कि पहले कश्मीर में लोग तिरंगा फहराने से डरते थे। परन्तु आज लाल चौक पर वहंा के कार्यकर्ता और नेता शान से तिरंगा फहरा रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी बढी है। ईग्लैड भी इससे निचले स्तर पर है। पाकिस्तान की आर्थिक कमर भारत ने तोड दी है। आज पाकिस्तान भुखमरी के कगार पर है। आतंकवाद का चुन चुन कर सफाया कराया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में भी केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जनपद का चहंुमुखी विकास कराया है। पूरे जनपद मे सडकों का जाल बिछ गया है। इन दोनों नेताओं के प्रयास से जनपद को 5 हाईवे मिले हैं। रेलवे का विद्युतीकरण हो गया है। शीघ्र ही और भी सडकांे का निर्माण कराया जा रहा है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री को फिर से सत्ता में लाना है। ताकि यह विकास की गंगा अविरल बहती रहे। उन्होने चरथावल वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में विधायक रहे स्व.विजय कश्यम ने थोडे समय मे ही लोगों का दिल जीत लिया। अब उनके सपनो का सपना कश्यप साकार करेंगी।
प्रदेश सरकार मे लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि डा.संजीव बालियान और कपिलदेव अग्रवाल ने इस जनपद में बहुत विकास कार्य कराये हैं। अब मंत्री संजीव बालियान ने उन्हे बताया कि यहंा 4 सडकंे स्वीकृत हैं जिन्हे स्वीकृत कराया जाए। इस पर जितिन प्रसाद ने कहा कि सडकों का काम शीघ्र हो जाएगा और धन की कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होने जनता से आहवान किया कि भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करें तथा मुजफ्फरनगर से भाजपा के संासद को जिता कर भेजें ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि वे 2014 में पहली बार संासद बने और तभी से निरन्तर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि उन्होने जनपद को विकास के रूप मे नया रेलवे स्टेशन
, रेलवे का विद्युतिकरण तथा कई हाईवो का निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया है। उन्होने कहा कि उनका प्रयास है कि हर गंाव मे सडके पक्की हो। शीघ्र ही जनपद के विभिन्न गंावो मे जो सडके बननी हैं उन पर भी कार्य कराया जाएगा। उन्होने कहा कि देश-प्रदेश व जनपद मे भाजपा की सरकार है। इसलिए जनहित मे विकास कार्यो की कमी नही आने दी जाएगी तथा सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जहंा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में घोटाले बाजों और भ्रष्टाचारियों को जेल का रास्ता दिखाया गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के माफियाओं को या तो जेलो मे सडा दिया है या दुनिया से विदा करा दिया है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह सब जनता जनार्दन के आर्शीवाद का फल है कि आज प्रदेश मे अपराधियों, गुण्डो व माफियाआंे का खात्मा हो चुका है। बिजली लगातार आव रही है। गैस की कोई कमी नही है। किसानों का सम्मान कराया जा रहा है। ऐसी सरकार को फिर से सत्ता मे लाने के लिए भाजपा को जिताना है। तथा लोकसभा में पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रधानमत्री बनवाना है।
कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया आदि ने अपने विचार रखे। पश्चिमी प्रदेश के महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता पूर्व संासद सोहनवीर सिह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सत्यपाल सिंह पाल, सपना कश्यप, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, सुधीर खटीक, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, ब्लॉक प्रमुख अरविन्द त्यागी,मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, डा.पुरूषोत्तम गौतम, जनपद के भाजपा के सूर्य प्रकाश पाल, संजय अग्रवाल, संजय गर्ग, अरविन्दराज शर्मा,रेनू गर्ग, प्रदीप गुप्ता पीआरओ, सौरभ मित्तल, अनमोल जिन्दल, आशुतोष गुप्ता, दिनेश बंसल आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अक्षय पुण्डीर ने किया।
खतौली तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उपजिलाधिकारी खतौली की अध्यक्षता मे संभव अभियान ३.० के संदर्भ मे कन्वर्जेस विभाग के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य निर्वहन हेतु तहसील खतौली मे बैठक का आयोजन किया गया। सुबोध कुमार उपजिलाधिकारी खतौैली की अध्यक्षता मे संभव अभियान ३.० के संदर्भ मे कन्वर्जेंस विभाग के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए जन समुदाय मे जागरूकता फैलाने तथा उक्त अभियान के अंतर्गत अपने कार्य दायित्वो का निर्वहन हेतु तहसील खतौली मे बैठक का आयोजन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाए जा रहे संभव अभियान ३.० के विषय में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा सैम एवं मैम से ग्रसित बच्चों के चिन्हांकन ,उपचार, संदर्भन एवं सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ-साथ कुपोषण की रोकथाम हेतु सामुदायिक व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए एक नवाचार कार्यक्रम के रूप में संभव अभियान ३.० का आयोजन जून २०२३ से सितंबर २०२३ के मध्य किया जाना है जिसके अंतर्गत विभिन्न कन्वर्जेंस विभागों के दायित्व के विषय में अवगत कराते हुए बताया गया की आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा चिन्हित सैम बच्चों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम अथवा सी एच ओ के माध्यम से सत्यापन करते हुए उन्हें श्व -कवच पर फीड किया जाएगा तथा हर वीएचएसएनडी सत्र पर चिकित्सा प्रबंधन हेतु बच्चों के लिए निर्धारित ६ प्रकार की दवाइयां सुनिश्चित करना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की टेबलेट प्रदान करना तथा एवं सेम बच्चों के घर आंगनवाड़ी के साथ आशा की संयुक्त गृह भ्रमणय आशा, आंगनवाड़ी एवं एएनएम की ट्रिपल ए की बैठक में पोषण प्रबंधन पर चर्चा करना। पंचायती राज विभाग द्वारा उक्त अभियान की जागरूकता हेतु ग्राम स्तर पर पोषण चौपाल का आयोजन कराना, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चिन्हित सैम बच्चों के परिवारों को मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर परिवार के सदस्यों को रोजगार प्रदान करना एवं सेम बच्चों की परिवार की महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर लाभ प्रदान करना। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में पोषण गोष्टी एवं पोषण रैली का आयोजन कराना तथा खाद एवं रसद विभाग द्वारा जिन सेम बच्चों के परिवारों के राशन कार्ड नहीं बने हुए उनके पात्र गृहस्थी राशन कार्ड अथवा अंतोदय कार्ड से आच्छादित करवाना संबंधी दायित्व के विषय में जानकारी दी गई उक्त के संदर्भ में उप जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को संभव अभियान ३.० के विषय में जन जागरूकता रैली आयोजित करने ग्रामों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पोषण चौपाल का आयोजन करवाना तथा सभी सैम परिवारों को विभागीय योजनाओं से आच्छादित करवाने हेतु आईसीडीएस विभाग ,ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं खाद रसद विभाग को आवश्यक निर्देश दिए तथा स्वयं भी अभियान की गतिविधि के अवलोकन करने हेतु भ्रमण करने की बात कही।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईदगाह का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बुधवार को दूसरे दिन भी स्थलीय निरीक्षण के लिए शहर की सड़कों पर पालिका के पूरे लाव लश्कर के साथ नजर आई। उन्होंने आज ईद उल अजहा के लिए नमाज और कुर्बानी की तैयारियों के दौरान पालिका की व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। ईदगाह का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लोगों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने ईद के अवसर पर पानी की आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश दिये। वहीं लोगों से भी अपील की कि वो शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कुर्बानी करें।
ता दें कि कांवड और ईद की तैयारियों के बीच ही नागरिकों को सुविधा और व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पालिका चेयरपर्सन लगातार भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने बुधवार को सवेरे पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार और अन्य पालिका अधिकारियों के साथ शामली रोड पहुंचकर ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों से भी मिलकर ईद की नमाज के लिए व्यवस्थाओं को समझा तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।
मौके पर ही उन्होंने ईओ हेमराज सिंह को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश के साथ ही ईद की नमाज से पूर्व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि कहीं पर भी गन्दगी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर कुर्बानी में पशुओं के अवशेषों की सफाई के लिए लगाई गई टीमों को सक्रिय रखा जाये और लोगों से खुले में कुर्बानी नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इसके साथ ही मंगलवार को उन्होंने श्रावण मास में होने वाली कावड़ यात्रा के मद्देनजर ईओ हेमराज सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ शिव चौक, रुड़की रोड, कच्ची सड़क, बझेडी मोड, बझेडी अंडरपास, अहिल्याबाई होलकर चौक, शामली रोड, बुढ़ाना मोड खंजापुर के काशीराम कालोनी का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा था। इसके साथ ही उन्होंने शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना भी की थी।
जनपद में त्यौहारों को लेकर चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आगामी त्यौहारों व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों की पुष्टि पुलिस व प्रशासन से करने सहित अन्य सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाईवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
समर कैंप का हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएवी इंटर कॉलेज में समर कैंप के समापन के अवसर पर छात्र कृ छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी महोदय अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार डीएवी इंटर कॉलेज में समर कैंप के समापन के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन कियाग् जिसमे चित्रकला, हस्तशिल्प, वेस्ट टू बेस्ट में पुरानी वस्तुओ से बनी हुई उपयोगी वस्तुएं थी, साथ ही छात्र कृछात्राओं ने गीत नृत्य, मेंहदी,खेल कूद आदि का प्रदर्शन किया, इस समापन के अवसर पर डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्र कृ छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार बहुत सीखा, इसमें विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया ।
इसके साथ ही समर कैम्प के समापन में योग की महत्ता पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति गई। जिसमें इकरा सैफी, तेजस, तथा अन्य छात्रों ने इसमें विशेष भूमिका निभाई ।आज इस समर कैंप के समापन सफल बनाने में चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी, इंग्लिश प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ,चंद्रिका प्रसाद, मोहिब हसन,मुकेश त्यागी,आदि ने इस कार्यशाला को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया इस समापन के अवसर पर स्वीटी महली, पुलकित जैन, उज्जवल वर्मा, शिवम, गुलशान, संदेश, खुशी, तेजस, वंश सैनी, लक्ष्य सैनी, आदित्य ,वंशिका , विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने इस कार्यशाला को छात्रों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बताया। यह कार्यशाला दिनांक २० से २७ जून तक नियमित रूप से चली थी। जिसका आज समापन का दिन है जिसमे नियमित रूप से नई नई शिक्षाप्रद जानकारी दी गई।
बुढ़ाना पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधो की रोकथाम हेतू अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक बुढाना बृजेश कुमार शर्मा के नेत्तत्व मे बुढाना पुलिस द्वारा अपराधियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए ०२ सट्टेबाज अभियुक्त को ६७०- रुपये व एक मोबाईल फोन सेमसंग ,एक सट्टी डायरी, व पैन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण मनोज पुत्र छतरपाल निवासी ग्राम इटावा थाना बुढाना, .विकास पुत्र सोहनवीर निवासी गढीनौआबाद थाना भौराकलाहै। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रोहित कुमार, का० सैनी कुमार, विवेक कुमार, विनीत कुमार शामिल रहे। बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर धारा ३/४ जुआ अधि० पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा।
श्री अरविंद इंटर कालेज में समर कैंप का समापन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा, मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय योग श्रेष्ठ दिवस से प्रारंभ ’समर कैंप के अंतिम दिनछात्र छात्राओं ने मिलकर सुंदर रंगोली बनाई, क्रिकेट मैच, पारंपरिक भारतीय खेल का आनंद लिया हर्षोल्लास के साथ समर कैंप का सुखद समापन हुआ। प्रधानाचार्य क्षितिज मिश्र ने बच्चों से ’नशे के विरुद्ध घर परिवार ग्राम नगर समाज में सतत अभियान चलाने का आवाहन किया और सभी को नशा मुक्त सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया’। विजय कुमार, अमित कुमार, नवीन शर्मा, विशेष ने भी नशा मुक्ति विषय पर प्रकाश डाला, विपिन, मंगू ,प्रमोद ,राकेश सभी का भरपूर सहयोग मिला।
46 बसों का बनाया रूट मैप

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनपद डिपो से हरिद्वार के लिए संचालित होने वाली सभी ४६ बसों पर तैनात कर्मचारियों को शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। हरिद्वार मार्ग के लिए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जा रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद ऐसा स्थान है, जहां से सावन में कांवड़ लाने वाला हर शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होकर अपनी मंजिल के लिए रवाना होता है। हरिद्वार आने जाने के लिए मुजफ्फरनगर शिवभक्त कांवडिघ्यों के लिए मुख्य स्थान है।
मुजफ्फरनगर से कई लाख कांवड़िए ट्रेन और रोडवेज बसों में मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचता है। ऐसे में परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों ने अपनी व्यवस्था सुधारने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैै।परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर का कहना है कि हरिद्वार आने जाने वाले शिव भक्त कांवड़ियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उनकी सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर डिपो की सभी ४६ बसों के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ के मद्देनजर दिल्ली से ऋषिकेश छह, दिल्ली से हरिद्वार दस, शामली से हरिद्वार, कैराना से हरिद्वार, बुढ़ाना से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए २८ बसें व शुक्रताल से हरिद्वार के लिए दो बसों को चलाया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर परिवहन डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही बसों के संचालन का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाएगा। हरिद्वार मार्ग पर ४६ बसों को चलाया जा रहा हैं। उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जा रही है।
ईद से पूर्व सभासद ने चलवाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ईद उल अजहा से पूर्व मुस्लिम इलाकों में साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश अफसरों से लेकर पालिकाध्यक्ष तक दिये जा रहे हैं, लेकिन कुछ इलाकों में गंदगी का आलम बना हुआ है। ऐसे में शहर के वार्ड ४८ के सभासद एवं वरिष्ठ सपा नेता शौकत अंसारी पिछले कई दिनों अपने वार्ड की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए पालिका की टीम के साथ जनता के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने लगातार स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और गलियों में सफाई के कार्य को बुधवार को भी जारी रखा।
शौकत अंसारी पालिका सभासद के रूप में दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। इस बार वार्ड ४८ में उनको जनता का भरपूर समर्थन मिला और उन्होंने एक तरफा जीत हासिल की। उन्होंने मेरा वार्ड मेरा परिवार के संकल्प के साथ जनता का समर्थन हासिल किया तो पहले ही दिन से इस पर अमल भी करके दिखाया है। उन्होंने वार्ड में साफ सफाई पर जोर दिया और इसके लिए उनको चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप और पालिका प्रशासन का भी भरपूर साथ मिला है। वार्ड में सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी करने पर उन्होंने सफाई नायक का स्थानांतरण कराकर दिखा दिया कि वो जनता की समस्याओं के निस्तारण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उनके द्वारा वार्ड में सफाई कर्मचारियों को भी बढ़ाया गया है, जिसका असर वार्ड की सफाई व्यवस्था में साफ नजर आ रहा है। शौक अंसारी ने बुधवार को ईद उल अजहा के अवसर पर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता सफाई व्यवस्था मे सहयोग करे, नालियों में कूड़ा और गन्दगी न डाले, वार्ड की समस्सयाओ का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। आज उन्होंने बारिश के बीच ही सफाई नायक दीपक गहलौत और सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड में सफाई के लिए खुद खड़े रहकर मोर्चा संभाला। बारिश के बीच ही सफाई कराई गयी। कई जगह जब वो गलियों में सफाई के लिए निकले तो लोगों ने कहा कि आज पांच साल के बाद उनकी गली में इस प्रकार सफाई कराई जा रही है।
चाइल्डलाइन टीम द्वारा ४ दिन से लापता बच्चे को किया मां बाप के सुपुर्द

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आज दिनांक २८ जून २०२३ को चाइल्डलाइन टीम द्वारा एक बालक जो बोलने में असमर्थ था जो थाना रतनपुरी से चाइल्डलाइन टीम द्वारा कार्यालय पर लाया गया चाइल्डलाइन टीम ने बालक के बारे में जानकारी प्राप्त करने की भरपूर कोशिश की परंतु बालक कुछ बोल नहीं पा रहा था टीम द्वारा सोशल मीडिया द्वारा बालक की फोटो वायरल की गई और बालक के बारे में रतनपुरी क्षेत्र के आसपास ग्राम प्रधानों से बात की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई आज टीम द्वारा बालक को पुनर्वास हेतु स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया तो वहां पर बालक के परिचित ने पहचान लिया बालक का नाम वंश पुत्र रविंदर सिंह निवासी उमरपुर थाना बुढ़ाना निवासी था जिसको उसके परिजन पिछले ४ दिन से ढूंढ रहे थे बालक को चाय लाइन टीम द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर मां-बाप के सुपुर्द किया गया एवं टीम द्वारा उनके मां-बाप को समझाया गया कि यदि बच्चा बोलने में असमर्थ है तो उसके हाथ पर अपना मोबाइल नंबर लिखवा दें ताकि भविष्य में कहीं जाता है तो उसे ढूंढने में कोई परेशानी ना हो परिवार ने बालक को पाकर बाल कल्याण समिति एवं चाइल्डलाइन टीम का धन्यवाद किया चाइल्डलाइन टीम से सृष्टि सिंह गौरव मलिक राखी देवी डायरेक्टर पूनम शर्मा एवं बाल कल्याण समिति से संदीप राठी जी एवं रीना पवार जी और काउंसलर बिल्किस जहां का सहयोग रहा।
एडीएम प्रशासन ने ईदगाह का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासन के दिशा निर्देशानुसार ईद उल अजहा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा ईद गाह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सम्बंधित विभागों को साफ सफाईग् बिजली पानी की व्यवस्था व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है। इसलिए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। उन्होने कहा कि खुले में कुर्बानी करने से बचे। साथ ही अवशेष को सड़कों या नालियों में न डालने के बजाए पालिका द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार ही अवशेषों का निष्पादन करें। निरीक्षण के दौरान शहर काजी तनवीर आलम व मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती जुल्फिकार व चौकी इंचार्ज सहित नगरपालिका के अधिकारी भी मोजूद रहे ।
एक दिवसीय उपवास की घोषणा की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शंाति सेना के अध्यक्ष समाजसेवी मनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि मणिपुर जिसकी कुल आबादी 35 लाख है, 3 मई से लगातार जनजाति कुकी व गैर जनजाति मेतेेई के बीच व्याप्त हिंसा व आगजनी जिसमंे लगभग 150 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री का मकान जलाया जा चुका है। पुलिस के गोदाम से 4500 सरकारी बन्दूके और 5000 कारतूस लूट लिए गए हैं। 50 हजार से भी ज्यादा व्यक्ति जख्मी हैं। 60 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। और अब भी सम्पत्ति के नुकसान का सिलसिला जारी है। मनेश गुप्ता एड. ने एक दिवसीय उपवास की घोषणा की है।
मनेश गुप्ता ने कहा है कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह भी अभी तीन दिन लगातार मणिपुर के दौरे पर रहे हैं लेकिन स्थिती लगातार व भारत के नियंत्रण से बाहर है। उन्होने बताया कि शान्ति सेना आगामी 30 जून दिन शुक्रवार को कचहरी प्रंागण मे एक दिवसीय उपवास रखेगी।
महंगाई की थाली पर मार, बढे सब्जियों के दाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एक सप्ताह से बदले मौसम का असर फसलों पर तो पड़ा ही है, साथ ही सब्जियों पर खासा असर देखने को मिल रहा है। बारिश एक ओर जहां खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर जायद की फसलों में मूंग, मक्का व हरी सब्जियों के लिए आफत बनी है।
सब्जियों का उत्पादन घटा है। मंडी में आवक कम होने की वजह से सब्जियों के दाम में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सब्जियों की गुणवत्ता में भी गिरावट आई है। नवीन मंडी में सब्जी लेकर पहुंचने वाले किसान पहले के मुकाबले आधी सब्जी की खेप भी नहीं ला पा रहे है। किसानों का कहना है कि जलभराव के चलते सब्जी की नाजुक किस्म की फसलें तहस नहस हो गई हैं। इसमें टमाटर, धनियां, मिर्च, शिमला मिर्च, तरोई, लौकी, घुइया व परवल शामिल हैं। गीली मिट्टी व खेत में जलभराव के चलते सब्जी की गुणवत्ता में गिरावट आई है। मौसम खुलने के बाद ही इन फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
सिक्के पकड़े जाने के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा दोषमुक्त, २०१२ में दर्ज हुआ था मुकदमा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुजफ्फरनगर में वर्ष २०१२ के विधानसभा चुनाव के दौरान बिजनौर जाते समय जानसठ में गाड़ी से सिक्के पकड़े जाने के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को दोषमुक्त कर दिया गया। विशेष न्यायाधीश (एमपीध्एमएलए कोर्ट) मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। अभियोजन पक्ष अदालत में पूर्व विधायक पर लगे आरोपों को साबित नहीं कर सका।
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा ने वर्ष २०१२ में बिजनौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। १४ जनवरी २०१२ को जानसठ गेट पर मुजफ्फरनगर से बिजनौर की ओर जा रही विधायक की गाड़ी को रोक लिया। तत्कालीन एसओ बुलाकीराम वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गाड़ी में शामली के कच्चीगढ़ी निवासी ड्राइवर आलमगीर और बगल वाली सीट पर शाहनवाज राणा बैठे थे। चेकिंग के लिए गाड़ी रोके जाने पर हंगामा किया और पुलिस को धमकाया था। इसी दौरान शाहनवाज राणा मौके से निकल गए थे।
पुलिस ने इंडीवर गाड़ी की चेकिंग की तो सिक्कों के ११८ पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब ११ हजार ८०० रुपये थे। शाहनवाज राणा और उनके ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा १७१सीध्एफ, १८६, ३५३, ५०४, ५०६ में आरोप पत्र दाखिल किया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एमपीध्एमएलए कोर्ट) मयंक जायसवाल ने की।
अभियोजन अदालत में प्रकरण को साबित नहीं कर सका। सिक्के भी पूरे नहीं मिले और एक पांच रुपये का सिक्का भी मिला था। मंगलवार को अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई कर आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
मौसम का पल-पल बदल रहा मिजाज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। कभी बारिश तो कभी धूप पल-पल बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों में असमंजस बनाए रखा। पिछले तीन-चार दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश तथा हल्की धूप से किसानो के चेहरे पर चिन्ता की लकीरें देखने को मिली। किसानो का कहना है कि अक्सर श्रावण माह में रिमझिम बरसात होती है। परन्तु इस बार आषाढ माह से हो रही बारिश तथा गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं।बरसात के अगले दिन तपिश व तेज धूप से पशु पक्षी भी परेशान हैं। और गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर छिपते घूम रहे हैं। उम्मीद है कि अब श्रावण माह में मौसम सुहावना हो जाएगा। वहीं दूसरी और पवित्र श्रावण माह मे हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त भी रिमझिम बरसात के बीच बहुत तेजी से अपने गंतव्य की और बढ जाते हैं।
दो पक्षों में संघर्ष, महिला की मौत
मीरांपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मीरापुर थानाक्षेत्र में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कुतुबपुर निवासी नवाब व उसके पड़ोसी मुन्ना पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और उनमें लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें नवाब की पत्नी फरजाना फावडा लगने से घायल हो गई। संघर्ष के बाद दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी फरार हो गए जबकि फरजाना को परिजन जानसठ अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला को मेरठ मेडिकल ले जाया गया था। वहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सीओ शकील अहमद का कहना हैं कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगडा हुआ था। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई हैं। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं।
किसानों की समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.धर्मेन्द्र मलिक ने जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे भाकियू अराजनैतिक के रा.प्रवक्ता चौ.धर्मेन्द्र मलिक ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709 एडी के निर्माण में किसानों की समस्याओं के समाधान की मंाग करते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709 एडी के निर्माण करते समय किसानो एवं नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान नही किया गया है। जिससे किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। किसानो की जमीन पर बिना भुगतान किए सडक निर्माण किए जाने वाली जमीन का भुगतान अविलंब कराया जाता है। रामपुर में खसरा 75.76 का भुगतान कराया जाए। किसानो की जमीन पर बिना भुगतान किए सडक निर्माण किए जाने वाली जमीन का भुगतान अविलंब कराया जाता है। रामपुर में खसरा 75.76 का भुगतान कराया जाए। किसानो की सिंचाई के कुलाब व पक्की नालियो का निर्माण कराया जाए। किसानो से जुडी उक्त विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने वालो मे धर्मेन्द्र मलिक, नीरज बालियान, अंकित चौधरी, अक्षय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्घ्ययालयों में समर कैम्प के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार समर कैम्प के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्घ्यालयों आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल मुजफ्फरनगर, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, आर्य कन्या पाठशाला इंटरकोलेज मुजफ्फरनगर, इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी, श्री केके जैन इंटर कॉलेज खतौली, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा चरथावल मुजफ्फरनगर व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी, मुजफ्फरनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसेदृ मेहन्दी व निबंध लेखन प्रतियोगिता, डांस कार्यक्रम, ताईक्वानडो, योग ,अन्ताक्षरी, पेंटिंग तथा नशामुक्ति पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग, योगाभ्यास एवं एक्सरसाइज कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता, लूडो चेस बैडमिंटन रस्सी कूद एवं कैरम आदि छात्र एवं छात्राओं को खिलाया गए तथा छात्राओं के द्वारा कविता पाठ एवं सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय गान के साथ समर केम्प का समापन करते हुए उपस्थित छात्रों और अध्यापक बंधुओं को समर कैंप के समापन पर बधाई दी व सभी छात्र छात्राओं को इस बरसात के मौसम में खानपान के संदर्भ में बहुत सावधान होकर रहने के लिए निर्देशित किया गया।


