समाचार (Muzaffarnagar News)
मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एक सरिया मिल के बाहर मजदूर की मौत से गुस्साएं सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव मिल गेट के बाहर रख प्रदर्शन किया।हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल सहित मोके पर पहुची जहां घण्टो के अथक प्रयास एंव स्थानीय भाकियू नेताओं की दखल के बाद मुआवजे की घोषणा पर मिल प्रशासन एंव मृतक के परिजनों में समझोता हुआ उधर पुलिस ने भी शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि थाना मंसूरपुर अंतर्गत ग्राम घासीपुरा में मोहसीन पुत्र सुलेमान नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित एक सरिया मिल में कुछ समय से मजदूरी का कार्य करता था। परिजनों ने बताया की बीती ११ अगस्त को मिल में काम करते वक्त मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे मिल प्रशासन द्वारा पहले बेगराजपुर व् उसके बाद मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा था लेकिन बाद में मोहसिन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई । बताया जा रहा है कि मोहसिन के चार छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जिसके चलते परिजनों द्वारा बीती देर रात्रि मोहसिन के शव को मिल के बाहर रख मुआवजे की मांग को लेकर मिल का गेट बंद कर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया गया। उधर नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित मिल में हंगामा व् प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मंसूरपुर अखिल चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन यहां ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय भाकियू नेताओं अहसान त्यागी एंव अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मिल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया । जहां बाद में मिल प्रशासन द्वारा मुआवजे की घोषणा की गयी जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त किया गया।
मंडी पुलिस को मिली सफलताः नकदी सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना नई मण्डी एवं एसओजी-२ की संयुक्त टीम द्वारा नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश किया। जहां ०१ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित ०३ शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली सीमेंट, सीमेंट बनाने के उपकरण, २३५००/–रूपये, अवैध शस्त्र व ०१ पिकअप गाडी बरामद। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी एवं एसओजी-२ की संयुक्त टीम द्वारा नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए ०१ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित ०३ शातिर अभियुक्तगण को राणा पब्लिक स्कूल के सामने गोदाम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सीमेंट, सीमेंट बनाने के उपकरण, २३५००-रूपये, अवैध शस्त्र व ०१ पिकअप गाडी को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम सभी राणा पब्लिक स्कूल के सामने बने गोदाम में अपने आर्थिक व भौतिक लाभ की पूर्ति करने हेतू नकली सीमेंट बनाते है तथा अलग-अलग कम्पनी के खाली कट्टों में भरकर उन्हे असली सीमेंट के रुप में बेचते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण राजेश सिघंल पुत्र ओमकार सिघंल निवासी अग्रसैन बिहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर हाल पता नवाबगंज भगत सिंह रोड थाना कोतवाली नगर, मुदस्सिर पुत्र सिकन्दर निवासी सुजडू थाना कोतवाली नगर, अमन पुत्र सतेन्द्र निवासी हनुमान चौक भगत सिंह रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।(थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर एचएस-५४ए) है। जिनके कब्जे से ४० कट्टे नकली सीमेंट अम्बुजा, २५ कट्टे नकली सीमेंट एसीसी गोल्ड, ०३ खाली कट्टे अलग-अलग मार्का, ८९ खाली कट्टे एसीसी गोल्ड मार्का, ३९९ खाली कट्टे अम्बुजा मार्का, ९५ खाली कट्टे अल्ट्राटैक मार्का, नकली सीमेंट बनानें के उपकरण- बाल्टी, फावडा, ०२ लोहे की सरिया, आरा, ब्लेड, ०२ छन्ना, ०२ कीप मय स्टैण्ड, ०१ धुरमुट, ०२ चाकू नाजायज, २३५०० रुपये नकद, गाडी पिकअप योद्धा न० यू०पी० १५ एफ०टी० ४७६८। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
प्रभारी निरी० बबलू सिंह, उ०नि० राहुल कुमार, का० रिंकू कुमार, चन्द्रभान, अजय कुमार, एसओजी 2 जनपद मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
माता पिता ने ही की थी प्रेम प्रसंग के कारण बेटी की हत्या
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण किया पुलिस ने ०२ हत्याभियुक्त गिरफ्तार जिनके कब्जे से आलाकत्ल रस्सी, चुन्नी व घटना में प्रयुक्त रेहड़ा बरामद किया। प्रेम-प्रसंग के कारण माता-पिता ने ही की थी अपनी बेटी की हत्या। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात/यातायात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त को २६ अगस्त की रात्रि को तथा नामजद अभियुक्ता को २७ अगस्त को ग्राम गोयला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल रस्सी, चुन्नी व घटना में प्रयुक्त रेहड़ा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
२६ अगस्त को वादी धर्मपाल पुत्र दीपचन्द ग्राम प्रधान गोयला थाना शाहपुर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि ग्राम गोयला निवासी गजेन्द्र कश्यप पुत्र सुखवीरा, कुसुम पत्नी विजेन्द्र द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण विजेन्द्र कश्यप पुत्र सुखवीरा निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर, कुसुम पत्नी विजेन्द्र निवासी उपरोक्त शामिल रहे। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विजेन्द्र उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री(मृतका) का जनपद मेरठ निवासी राहुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मृतका राहुल के साथ चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतका की माता कुसुम उपरोक्त द्वारा थाना शाहपुर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा युवती को बरामद कर लिया था तथा राहुल तब से जिला कारागर में निरुद्ध है। वर्तमान में मृतका गर्भवती थी तथा बार-बार राहुल के साथ जाने की बात कहती थी । २५ अगस्त को मृतका की कोर्ट में गवाही थी ।मृतका द्वारा परिजनों के पक्ष में गवाही न देने को लेकर झगड़ा हुआ तथा अभियुक्तगण विजेन्द्र कश्यप व कुसुम उपरोक्त द्वारा समाज में अपनी बेइज्जती के भय से मृतका की गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को बोरे में बाँधकर नदी में फेंक दिया था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फ्लड पीएसी व गोताखोरों की सहायता से मृतका के शव की तलाश की गयी तो मृतका का शव नहर पुल बुढाना-खतौली मार्ग ग्राम भनवाड़ा के पास नदी में बरामद किया गया। जिनके कब्जे से ०१ रस्सी(आलाकत्ल), ०१ चुन्नी(घटना में प्रयुक्त), ०१ रेहड़ा(घटना में प्रयुक्त) शामिल रहे। अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विनय शर्मा थाना शाहपुर, व०उ०नि० विष्णु कुमार गौतम थाना शाहपुर, उ०नि० सत्यवीर सिंह, है.कां. नितिन कुमार, मोहित सिरोही, महेंद्र सिंह, कां. निरोत्तम सिंह, अनिल कुमार, राहुल, अमित कुमार, म.का. कुमकुम शर्मा, लक्ष्मी राना थाना शाहपुर शामिल रहे।
व्यापारी समाज की मजबूत रीढः डा. संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा आयोजित मंडलीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन में तमाम व्यापारी नेताओं ने व्यापक हितों को लेकर एकजुटता पर बल दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने व्यापारियों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि देश के विकास में उनका बड़ा योगदान है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कर व्यवस्था को और सरल बनाने पर जोर दिया और किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापार क्रेडिट कार्ड बनवाने की मांग की। दर्पण बैंक्वेट हॉल में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है। व्यापारी ने हमेशा समाज को कुछ ना कुछ दिया है। उसने समाज की सेवा के लिए बहुत बड़े कार्य किए हैं। आज प्रदेश और केंद्र की सरकारें व्यापारियों के हितों को लेकर सबसे ज्यादा सजग हैं और उनकी समस्याओं को लेकर जो भी बातें उनके सामने आई हैं, उन्हें हुए शासन के सम्मुख रखेंगे। व्यापारी सुरक्षा फोरम की राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की तरह व्यापारियों के लिए भी क्रेडिट कार्ड बनने चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर वह बैंक से पैसा तत्काल प्राप्त कर सकें। उन्होंने जय जवान जय किसान के साथ व्यापारी देश की शान का नारा देते हुए कहा कि व्यापारियों को समाज के और देश के हित के लिए हमेशा आगे रहना होगा। सम्मेलन में सभी व्यापारी बंधुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राष्ट्रीय संयोजक व्यापारी सुरक्षा फोरम अशोक गोयल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रदेश संरक्षक सुशील कुमार सिल्लो, वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल व मधुसूदन गर्ग मंच पर उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, सहारनपुर से मंडल अध्यक्ष नरेश धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता देवव्रत त्यागी और राजीव गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने सभी व्यापारी अतिथियों का अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में शामली, बिजनौर, मेरठ, खतौली, मीरापुर, भोपा, बुढ़ाना व शाहपुर आदि विभिन्न जगहों से व्यापारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, राजीव गर्ग, हर्षित गर्ग, डॉ नितिन जैन, सचिन सिंघल, अखिल सिंघल, नितिन कुच्छल, अमित धीमन, कपिल सिंधी, नितिन बंसल, आशुतोष कुमार, संजय मित्तल, संजय गोयल, शिवकुमार त्यागी, सामंती जैन, विकास शर्मा, सुशील सैनी, अनुराग जैन, दीपक शर्मा, हर्ष आहूजा, अमित गोयल, अरुण छपरा, ललित बंसल, भारत माता चौक अध्यक्ष रविन्द्र, भाजपा नेता सचिन सिंघल तथा व्यापारी नेता शलभ गुप्ता आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमजी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया गया। आज प्रातः ९ बजे से १२ बजे तक यहां पर वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क आपरेशन के लिए चयन भी किया गया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार को विद्यालय प्रांगण में प्रत्येक माह की भांति निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस.सी. गुप्ता, वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान जनपद गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर और एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, सदस्य श्री विनीत सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से नेत्र रोगियों को उपचार के लिए उचित परामर्श देने के साथ ही यहां पर मोतियाबिंद वाले मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर आपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। रविवार को इस शिविर में १५६ नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित परामर्श और दवाईयों का वितरण किया गया, इनमें से मोतियाबिन्द पाये जाने पर २८ रोगियों का चयन निःशुल्क आपरेशन के लिए हुआ। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. केके उपाध्याय, डा. अतुल त्यागी, डा. एसके शर्मा, डा. एसके सिंघल, टैक्नीशियन मणिप्रकाश त्यागी, एसके गौड एडवोकेट, डा. अजहर हुसैन का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बताया कि पहले यह शिविर माह के प्रत्येक दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता थ, लेकिन इस बार से शिविर का आयोजन माह के प्रत्येक चौथे रविवार पर किया जायेगा। विद्यालय परिसर में आगामी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर २४ सितम्बर २०२३ को प्रातः ०९ बजे से १२ बजे तक आयोजित किया जायेगा।
शिविर में मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद्र गोयल, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस.सी. गुप्ता, वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान जनपद गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री विनीत सिंघल, समाजसेवी जितेन्द्र कुच्छल मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।
रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर साधु भवन मुनीम कालोनी मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन सक्षम जैन, जितेंद्र जैन टोनी ने परिवार सहित द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर का मुख्य सहयोग संस्था दुर्गा ब्लड बैंक स्वरूप स्क्वायर महावीर चौक ने किया। रक्तदान शिविर कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, वार्ड ३३ की सभासद सीमा जैन के पति पूर्व सभासद विकल्प जैन सभा एवं सदर ब्लॉक प्रमुख के पति अमित राठी (पूर्व प्रमुख सदर ब्लाक) के करकमलों द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी कमेटी एवं जैन मिलन शांतिनाथ नई मंडी व अल्ट्राटेक सीमेंट एजेंसी का मुख्य सहयोग मिला। रक्तदान सबसे बड़ा दान का संदेश चरितार्थ करते हुए शिविर में वास्तव में बड़ी संख्या में इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करके पुण्य लाभ कमाया। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने एवं विकल्प जैन ने रक्तदान के महत्व को समझाया।
रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष, आकाश अल्ट्राटेक कम्पनी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम जैन मिलन शांतिनाथ के अध्यक्ष विभोर जैन, मंत्री अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष नितेश जैन, उपमंत्री अंशु जैन ने सर्वप्रथम रक्तदान किया। रक्तदान महादान की कड़ी में नितिन जैन, डिंपल जैन, सुरभि जैन, आशा जैन, दीपा जैन, पर्व जैन, अमित, संजीव माहेश्वरी, रोहित शर्मा, अनिल दत्त आदि ने प्रथम राउंड में ही रक्तदान कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। उसके पश्चात अनेक रक्तदाताओं में अपना रक्त दान करने के लिए बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया। शिविर प्रातः ९ बजे से ३ बजे तक चला।
रक्तदान शिविर में मंदिर कमेटी के संरक्षक चंद्रमोहन जैन, वीरेंद्र जैन, अध्यक्ष सुभाष जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, उपमंत्री सुखमाल जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद जैन, उपमंत्री विभोर जैन, सतपाल जैन, अजय जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, जैन मिलन शांतिनाथ परिवार से संरक्षक सतीश जैन हाइडल, विपिन जैन, सुनील जैन, दिव्यांश जैन, ग्रीश, जग्गी नारायण, मास्टर अनन्त जैन, बिटिया गुनगुन जैन आदि का सम्पूर्ण सहयोग रहा। शिविर के आयोजक सक्षम जैन एवं जितेंद्र जैन टोनी ने सभी मुनीम कालोनी वासियों का मंदिर कमेटी का मुख्य अतिथियों तथा शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने के अभियोग का सफल अनावरण, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्येवक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ मोबाईल बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि २५ अगस्त को वादी मुस्तजाब खाँ पुत्र सफीर अहमद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, प्रबंधक तामीर-ए-मिल्लत इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल द्वारा थाना कोतवालीनगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की पत्नी के मोबाईल पर फोन करके १० लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा न देने पर वादी को जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अहसान पुत्र फरजुदीन निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर है। जिसके कब्जे से ०१ मोबाईल(घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुधीर सिंह, है०का० हनी सिंह, शिवओम भाटी, का० राजकुमार चौधरी, मौ० इश्फाक, थाना कोतवालीनगर शामिल रहे।
छत भरभराकर गिरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आज उस समय अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों में हडकम्प मच गयां जब जिलाधिकारी के विश्राम गृह की दीवार की छत भरभराकर गिर पडी। गनीमत यह रही कि रविवार के अवकाश के कारण न तो कोई आवाजाही थी और न ही कर्मचारी व अधिकारी वहां मौजूद थे। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय अचानक जिलाधिकारी के कार्यालय के बराबर में बने विश्राम गृह की छत अचानक भरभराकर गिर पडी। छत गिरने से धूल के गुब्बार उड गये और बाहर मौजूद लोगों में हडकम्प मच गया। अच्छी बात यह रही कि आज रविवार का अवकाश था और जिलाधिकारी और उनका स्टाफ कोई भी वहां पर मौजूद नहीं था।
समीक्षा बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सहारनपुर मंडल की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य बुढाना में होने वाले २ सितंबर २०२३ के ट्रैक्टर मार्च ५ सितंबर २०२३ को चरथावल में होने वाली महापंचायत व १८ सितंबर २०२३ को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में संगठन से बड़ी संख्या बल के साथ पहुंचने को लेकर विचार विमर्श रहा आपको बता दें कि बुढाना में लगभग १०० दिन से पहचान बजाज शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर संगठन में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उसी को लेकर आदरणीय चौधरी राकेश टिकट जी के नेतृत्व में २ सितंबर २०२३ को यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पहुंचने की उम्मीद है उसे क्रम में उत्तर प्रदेश में बाढ़ द्वारा किसानों के नुकसान और किसानों के विभिन्न अन्य समस्याओं को लेकर लखनऊ में १८ सितंबर २०२३ को महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन द्वारा किया जा रहा है उसमें भी जिले से हजारों की संख्या में किस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे और १७ सितंबर २०२३ को नौचंदी ट्रेन द्वारा लखनऊ के लिए कूच करेंगे इसके अलावा संगत में अनुशासन और एकता को लेकर बहुत से विचार विमर्श किए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमपाल मलिक राष्ट्रीय महासचिव मेनपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहीर फारूखी प्रदेश महासचिव धीरज लाठियांन प्रदेश महासचिव श्याम पाल अध्यक्ष प्रदेश सचिव मंडल अध्यक्ष सहारनपुर चौधरी नवीन राठी मंडल महासचिव शाहिद आलम योगेश बालियान संजीव खोखर शाहिद बालियांन ऋषि पाल फौजी अंकित राठी चंद्रवीर सिंह धीर सिंह गुर्जर संजीव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा महिला विंग से सोनिया सैनी गुरमेल बाजवा आदि के साथ-साथे जिला मुजफ्फरनगर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष नगर अध्यक्ष व पदाधिकारी
मौजूद रहे
मन की बात कार्यक्रम को जिंप अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात ’श्रृंखला के १०४ वें एपिसोड को आज ग्राम भोपा के बूथ न०रू ८३ अपने कैंप कार्यालय पर भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने सुना।
वैश्य अग्रवाल महासभा मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य अग्रवाल महासभा की एक बैठक पतंजलि चिकित्सालय भगत सिंह रोड पर संपन्न हुई महासभा के महामंत्री नवनीत कुच्छल ने बताया कि इस बार महासभा द्वारा १५ अक्टूबर २०२३ को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, सभा की अध्यक्षता सुनील सिंगल अध्यक्ष वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा की गई, सभा में समीर मित्तल कार्यक्रम संयोजक, राकेश तायल , सुमित गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल मित्तल कोषाध्यक्ष, मुनेश सिंघल आदि उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बी एस वर्मा को नई मंडी थाना प्रभारी बनाए जाने पर विश्व हिन्दू महासंघ ने भगवा पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनायें दी और कई जन समस्याओं पर वार्ता हुई। इस मोके विहिप जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिलामहामंत्री एड. वैभव यादव,नगर अध्यक्ष सुबोध वर्मा, पूर्व नगर प्रभारी विनोद गर्ग, नगरउपाध्यक्ष तरुण गुप्ता उनके साथ शहीद भगत सिंह एकता मंच के अध्यक्ष श्री पवन मित्तल भाई साहब भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता ने दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियंता , फर्मे जेएमसी लक्ष्मी के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ ग्राम बाननगर, ब्लॉक चरथावल का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशानुसार अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियंता , फर्म जेएमसी लक्ष्मी के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ ग्राम बाननगर, ब्लॉक चरथावल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म को निर्देश दिए गए कि कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक एवं समय अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
रक्षाबन्धन का त्यौहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्यौहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। हिन्दू धर्म के सभी धार्मिक अनुष्ठानों में रक्षासूत्र बाँधते समय कर्मकाण्डी पण्डित या आचार्य संस्कृत में एक श्लोक का उच्चारण करते हैं, जिसमें रक्षाबन्धन का सम्बन्ध राजा बलि से स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है। भविष्यपुराण के अनुसार इन्द्राणी द्वारा निर्मित रक्षासूत्र को देवगुरु बृहस्पति ने इन्द्र के हाथों बांधते हुए निम्नलिखित स्वस्तिवाचन किया (यह श्लोक रक्षाबन्धन का अभीष्ट मन्त्र है)-
येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबल।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल
इस श्लोक का हिन्दी भावार्थ है-जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बाँधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुझे बाँधता हूँ। हे रक्षे (राखी)! तुम अडिग रहना (तू अपने संकल्प से कभी भी विचलित न हो।)
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बहुत संशय है वास्तव में तो पूर्णिमा ३० अगस्त सुबह ७ः०५ से प्रारंभ हो जाएगी और ३१ अगस्त सुबह लगभग ७रू०० बजे तक ही रहने वाली है, ३० अगस्त को भद्रा होने के कारण इस पर्व भाई को राखी बांधना अशुभ माना जा रहा है, पहले तो एक संशय दूर करें यह पर्व श्रावणी पूर्णिमा का है और यह पूर्णिमा ३० अगस्त को ही है अतः यह पर्व ३० अगस्त को ही मनाया जाना चाहिए, दूसरा भद्रा सदैव पूर्णिमा तिथि को रहती है कोई पहली बार यह नहीं है,भद्रा का मुख को त्यागने का प्रावधान है परंतु पूंछ समय ठीक माना गया है और यह समय शाम ५रू३० बजे से ६रू३१ तक है इस कारण पूर्णिमा रहते हुए भाई को रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है, इसके अलावा पूरे दिन में कुछ अच्छे मुहूर्त होते हैं जैसे अमृत चौघड़िया मुहूर्त जो सुबह ७ः३४ से ९ः१० तक है दूसरा शुभ चौघड़िया मुहूर्त जो सुबह १०ः४६ से १२ः२२ तक है इस काल में भी रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है, अभिप्राय है कि इस बार रक्षाबंधन ३० अगस्त को ही बनाया जाना श्रेष्ठ है परंतु पूर्ण सतर्कता के साथ श्रेष्ठ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांधना बिल्कुल भी गलत नहीं है और अंत में संजीव शंकर ने कहा कि सभी प्रकार से भैया का जीवन भी सुरक्षित रहे इसके लिए पहले रक्षा सूत्र अपने इष्ट देव को बांधकर फिर भाई को बांधा जाना सदैव शुभ है।


