News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 गन्ना मूल्य व स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को सपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। मीटिंग में बूथ कमैटी को पुनर्गठित जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया। मासिक मीटिंग पश्चात पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा सपा कार्यालय महावीर चौक से प्रकाश चौक होते हुए जिला मुख्यालय कचहरी तक सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बाबी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बाबी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि सभी शुगर मिल चलने के बाद भी किसानों के प्रति संवेदनहीन भाजपा सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित नही किया गया है। समाजवादी पार्टी ने गन्ना मूल्य 450 कुंतल करने की मांग व बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द की मांग की गयी। समाजवादी पार्टी द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी की गई लेकिन अब बुखार डेंगू मलेरिया के फैलने पर सरकारी अस्पतालों में भर्ती इलाज जांच के नाम पर अस्पतालों की अव्यवस्था की पोल खुल गई जिसके कारण मरीज को प्राइवेट डाक्टरों की शरण में महंगी भर्ती, जांच दवाई तथा प्लाज्मा जंबो पैक महंगे दामों में लेना पड़ा है। जिस पर सरकार का कोई अंकुश दिखाई नहीं दिया है। समाजवादी पार्टी द्वारा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली फ्री जांच दवाई तथा प्लाज्मा जंबो पैक की मांग के साथ प्राइवेट डाक्टर की महंगी जांच दवाई के नाम पर मनमानी पर निगरानी कमेटी की मांग की गई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जिया चौधरी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बाबी सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सपा सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,अमलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, शमशेर मलिक, रोहन त्यागी पवन बंसल, सुरेश प्रजापति,वरिष्ठ सपा नेता वसी अंसारी एडवोकेट, हाजी इमरान सिद्दीकी, बालमुकुंद ग्रेड, पूर्व चेयरमैन ओमपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, सतबीर त्यागी, अकरम खान,इस्तखार चौधरी, इमरोज पायलट सपा नेता इकबाल अहमद, यशपाल सिंह, इकराम प्रधान, रमेश चंद शर्मा, हारून अली सिद्दीकी, हाजी गुफरान तेवड़ा, पवन पाल, सुमित पवार बारी, वसीम राणा, रामपाल सिंह पाल, सरदार तरनजीत सिंह, किसान शकील त्यागी, डा हनीफ अंसारी एडवोकेट, मेहरबान चौधरी तावली, इमरान खान एडवोकेट, इरफान टेंपो, काजी दानिश एडवोकेट,वसीम कुरेशी, मीर हसन, श्याम सुंदर, श्रवण त्यागी, हबीब राणा, संदीप डबास एडवोकेट,अनेश कुमार, फिरोज अख्तर पप्पू, अब्बास अली, नदीम राणा मुखिया, सुशील गुर्जर, नदीम मलिक, हुसैन राणा, नावेद रंगरेज, मोहम्मद मेहंदी, सईदुजम्मा,अरविंद त्यागी, श्रवण त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शातिर गौकश सहित तीन मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News
जानसठ। थाना जानसठ पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे व निशादेही से गौमांश, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र तथा गौवंशीय अवशेष बरामद किये। जनपद में गौकश/गौतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद व थाना प्रभारी जनक सिह चौहान थाना जानसठ के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायलध्गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से करीब ०२ कुंतल गौमांश, गौकशी के उपकरण, ०१ तमंचा ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, गौवंशीय अवशेष तथा घटना मे प्रयुक्त ०१ सेंट्रो कार व ०१ मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपने ०३ अन्य साथियों कैफ, नजाकत व मुन्ना के साथ मिलकर छुट्टा घूम रहे गौवंश को पकड़कर गौकशी करते थे तथा गौमांश को सेंट्रो कार में भरकर आस-पास के जनपदों में बेच देते थे एवं अभियुक्ता मुसैयत व अशफा अभियुक्तगणों द्वारा लाए गये गौमांस को पैकिंग करके आस-पास के घरो में बेच देती थी। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही/पूछताछ के आधार पर अभियुक्त नजाकत के घर से २० किलोग्राम गौमांश पैकिंग अवस्था मे बरामद करते हुए अभियुक्ता मुसैयत व अशफा को गिरफ्तार किया गया। थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार अभियुक्तगण कैफ, जाकत, मुन्ना की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण कल्लू पुत्र सकरू, मुसैयत पत्नी नजाकत, अशफा पत्नी सलमान निवासी कवाल थाना जानसठ। पकडे गये अभियुक्तों से ०२ क्विटंल गौमांश, २० किलोग्राम गौमांश पैकिंग अवस्था में, गौकशी के उपकरण, तराजू, बाट, ०१ सेंट्रो कार बिना नम्बर, ०१ मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सत्यवीर सिंह, रामवीर सिंह, सुश्री सीमा रानी, आरक्षी दलेल, देवेश, सनी कुमार, मनीष अत्री, मनीष कुमार, कपिल कुमार, कपिल कुमार, चन्द्रजीत सिंह, महिला आरक्षी नेहा, अंशू थाना जानसठ मौजूद रही।

 

हाईकोर्ट बैंच की मांग को किया अधिवक्ताओं ने प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट बैंच केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आहवान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी सदस्यगणों ने हडताल पर रहते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान अनिल कुमार दीक्षित अध्यक्ष व ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा अवगत कराया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों का क्षेत्राधिकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में है जो कि ५०० किलोमीटर से लेकर ७५० किलोमीटर की दूरी पर है तथा सस्ता व सुलभ न्याय के सिद्धान्तों के विपरीत है साथी अधिवक्ताओं को यह भी अवगत कराया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित वादों का ५२ प्रतिशत भाग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त नही हो पा रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ४७ वर्षो से अधिक हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रही है तथा अधिवक्तागण आन्दोलनरत चले आ रहे है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या वर्तमान में तकरीबन ८ करोड़ के लगभग है तथा उच्च न्यायालय की खंडपीठ अब तक स्थापित नही की गई है। कुछ और राज्य ऐसे है कि जिन की जनसंख्या लगभग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बराबर है उन राज्यों में मात्र उतनी जनसंख्या पर हाईकोर्ट खंडपीठ है यह भी उल्लेखनीय है कि जनसंख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग ५ वें भाग से भी कम है उनमें भी हाईकोर्ट खंडपीठ है। कुछ स्थानों पर तो मात्र १ करोड की जनसंख्या पर या तो हाईकोर्ट है या हाईकोर्ट की खंडपीठ है फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपेक्षित क्यो है ? शीघ्र व त्वरित न्याय प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हाईकोर्ट की दूरी यहां के वादकारियों के लिए जस्टिस एट दी डोर स्टेप की सरकार की नीतियों के विरूद्ध है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निरीह जनता एवं वादीगण हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु संघर्षरत है अतीत से आंदोलन हो रहे है तथा प्रत्येक जनपद में पिछलें ४७ वर्ष की अवधि से अधिक से प्रत्येक शनिवार को अधिवक्तागण जनता द्वारा न्यायालयों में हडताल पर रहते हुए कार्य नही किया जा रहा है जब गांव स्तर पर अदालत बनाने हेतु निर्णय हो चुका है तो फिर उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना में देरी क्यो ? इस अवसर पर जितेन्द्र पाल सिंह, अजमेर सिंह, अशोक कुशवाहा, सतेन्द्र कुमार, पी० डी० त्यागी, रामवीर सिंह, रविन्द्र सहरावत, मीरा सक्सेना, राज सिंह रावत, अन्नु कुच्छल निपुण जैन, अभिनव अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मीना पुण्डीर, फूलबानों, नगमा, आसमा प्रवीन, संगीता त्यागी, सतेन्द्र कुमार, प्रवेश कुमार, प्रवीण खोखर, बिजेन्द्र प्रताप, सौरभ पंवार, ध्रुव, नीरज ऐरन, संत कुमार, राकेश कुमार, नरेन्द्र प्रताप, सोहनलाल, हिमांशु, मौ० अनीस, आदिल सैफी, आनन्द कुमार, आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

 

सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति थे रामचंद्र विकल : मदन भैया
यूं ही नहीं कहा जाता था रामचंद्र विकल को गुर्जर गांधी
जानसठ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय रामचंद्र विकल गुर्जर गांधी ८ नवंबर २०२३ को बसंतपुर दादरी (गौतम बुध नगर) में एक सामान्य किसान परिवार में जन्म हुआ था। रामचंद्र विकल स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप स्वदेशी ताना-बाना इख्तियार किया था। विकल जी ने किसान मजदूर पिछड़ा समाज के हितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। जिसके लिए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गुर्जर गांधी की उपाधि दी थी, उसके बाद से रामचंद्र विकल को गुर्जर गांधी के नाम से ही जाना जाता था।
राष्ट्रीय लोकदल के खतौली से विधायक मदन भैया ने पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे रामचंद्र विकल के १०७ में जन्मदिन के अवसर पर कहा कि रामचंद्र विकल जैसे नेता समाज में बिरला ही पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य के रूप में १९५२ में विधायक निर्वाचित होने पर विधानसभा में पहुंचे थे। विकल जी पांच बार विधायक निर्वाचित हुए और दो बार लोकसभा के सदस्य एवं एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे । जिस समय चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री बने तब रामचंद्र विकल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाए गए इस दौरान उनके पास वन, पशुधन, कृषि, कारागार, आबकारी एवं सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले विभाग भी उनके पास रहे। उन्होंने जीवन भर किसानों मजदूरों एवं पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया और कांग्रेस छोड़ते हुए उन्होंने किसान मजदूर पार्टी का गठन भी किया था। लगभग ५० वर्षों तक रामचंद्र विकल्प ने राजनीति में रहते हुए भी हमेशा किसान- कमेरा एवं दलित शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। विधायक मदन भैया ने विकल जी के १०७ में जन्मदिन पर उन्हें हृदय की गहराइयों के साथ नमन किया।

 

स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। प्राईवेट बस की चपेट मे आकर स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव अलमासपुर निवासी ब्रहमोहन सैनी पुत्र स्व.रामस्वरूप सैनी अपने छोटे भाई दिनेश के साथ स्कूटी द्वारा सहावली किसी काम से जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे मे उसके भाई को भी मामूली चोट आई। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा परिजनो को हादसे से अवगत कराया।

 

हादसे मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसे मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सरवट रोड निवासी साजिद पुत्र अख्तर रामपुर तिराहे के समीप बाईक फिसल जाने से घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गांव सौन्टा निवासी अनिल बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अनिल वर्मा अपनी पत्नि सीमा के साथ बाईक द्वारा रूडकी रिश्तेदारी से लौटते वक्त हाईवे पर चोटिल हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे मे उसे कोई गंभीर चोट नही लगी।

 

बीमारियों से बचाव हेतु एसडी इंटर कालेज में किया टीकाकरण
मुजफ्फररनगर। एस० डी० इण्टर कॉलेज(निकट रोडवेज बस स्टैंड) मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा छात्र/छात्राओं को काली खांसी, बुखार, टिटेनस, डिफ्थीरिया आदि बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया और विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु व्यक्तिगत स्वच्छता के सम्बंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह के निर्देशन में और विद्यालय अध्यापकोंं संजय सिंह, अनिल मित्तल, विनेश चंद्र त्यागी, तेजपाल सिंह, अरविन्द कुमार, मुजफ्फर अली, अमित शर्मा आदि के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

जिला कारागार का आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

वार्षिकोत्सव हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। बघरा ब्लॉक के ग्राम जसोई स्थित मां काली, श्री शनिदेव मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर आयोजित हवन, यज्ञ में आहुति प्रदान की तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में रुधिर सेवा संघ द्वारा संचालित रक्तदान शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने शुभारंभ कर रक्तदाताओं व चिकित्सकों को सम्मानित किया । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार, जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा जी साथ रहे ।

प्र्रदूषण से बचाव को प्रयोग किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किये जा रहे है। जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ग्राम पिनना में स्थापित ०६ कोल्हुओं पर ईंधन के रूप में पॉलिथीन/प्लास्टिक वेस्ट/कॉटन वेस्ट आदि का प्रयोग पाये जाने पर कोल्हू संचालकों के विरूद्ध पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित करने की संस्तुति उपजिलाधिकारी सदर को प्रेषित की गयी है। धूल उत्सर्जन की रोकथाम हेतु हॉट स्पॉट एरियाज में निरन्तर एन्टी स्मॉग गन का प्रयोग किया जा रहा है तथा उद्योगों के वाटर टैंकर्स के माध्यम से सड़कोंध्सेंसिटिव जोन में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे वायुगुणता पर कुप्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा आम जनता से अपील की गयी है कि किसी भी दशा में कूडाध्सॉलिड वेस्ट आदि को न जलाया जाये, कूड़ा जलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

गीता पाठ का आज होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना, जीओ गीता महिला मंडल मुजफ्फरनगर द्वारा परम आराध्य श्री कृपा बिहारी लाल जी की कृपा, परम पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री ज्ञाना नन्द जी महाराज जी के पावन आशीर्वाद व आप सभी धर्म प्रेमी भक्त जनों के अनमोल सहयोग से जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर रमा एकादशी पर गीता जी के पाठ का 9 नवम्बर दिन बृहस्पतिवार को भव्य आयोजन सुबह साढे सात बजे आयोजित किया जायेगा। जिसके आयोजक भागवत वक्ता पंडित श्री कृष्णा नन्द जी महाराज तथा कार्यक्रम का स्थान प्राचीन शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने गली में मुजफ्फरनगर होगा।

 

२४, २५, २६ नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक फैशन स्पलेश २०२३ हेतु किया गया विद्यार्थियों को प्रशिक्षितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के सभागार में ललित कला विभाग द्वारा आगामी २४, २५ एवं २६ नवम्बर २०२३ तक आयोजित होने वाले फैशन स्पलैश-२०२३ से पहले मॉडल्स विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य २४, २५ एवं २६ नवम्बर २०२३ में होने वाले फैशन स्पलैश में मॉडल्स के प्रदर्शन और आत्मविश्वास को निखारने के साथ-साथ प्रोफेशनल मॉडल्स बनने के गुर सिखाना रहा। प्रशिक्षण सत्र के फैशन कॉरियोग्राफर गौरवी राजपूत रही।
इस अवसर पर ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा मिनाक्षी काकरान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल्स विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए आज फैशन जगत के नामचीन फैशन कॉरियोग्राफर, ऑर्गेनाइजर एवं कईं बॉलीवुड कलाकारों को पहचान दिलाने वाले गौरवी राजपूत ने अपनी टीम के साथ श्री राम कॉलेज के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को रैंप पर व्यक्तिगत रूप से कैटवॉक करने के साथ-साथ युगल रूप में रैंप पर चलने का प्रशिक्षण दिया। कॉरियोग्राफर गौरवी राजपूत ने मॉडल्स विद्यार्थियों को फैशन स्पलैस से संबंधित प्रारंभिक जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें रैंप पर खडा होना, पोज देना, और रैंप पर चलने के कुछ गुर सिखाये। उन्होंने मेल और फिमेल मॉडल्स को बताया कि दोनों के चलने और खडे होने के तरीकों में क्या फर्क होता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाविद्यालय के डिजाईनर छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार किये गये परिधानों का भी अवलोकन किया और आगे के प्रशिक्षण के लिए, प्रत्येक दिन के अनुसार थीम्स बनाकर कार्य करने की योजना बनाई। कॉरियोग्राफर गौरवी राजपूत द्वारा दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण २२ नवम्बर तक चलेगा, जिसमें वह विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर प्रोफेशनल मॉडल बनने के सभी गुर सिखायेंगे। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने मशहुर फिल्म अभिनेत्री मंदागिनी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल महक चहल तथा रियलिटी शो हीरो होण्डा रोडिज और बिग-बास दूसरे सिजन के विजेता आशुतोष कौशिक के आने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य फिल्म और टीवी से जुडी हस्तियों के आने की सम्भवानायें है।
कार्यक्रम में कॉरियोग्राफर गौरवी राजपूत ने कहा कि श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं ने जो डिजाइन कलेक्शन तैयार किए हैं, वास्तव में वह अलग एवं रचनात्मक हैं साथ ही उन्होंने मॉडल्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मॉडल्स को प्रशिक्षित करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पडेगी, क्योंकि प्रोफेशनल मॉडल्स होने के बहुत से गुणों से यहां के मॉडल्स पहले से ही परिचित हैं। उन्होंने श्री राम कॉलेज के डिजाईनर विद्यार्थियों की भी प्रशंसा की और कहा कि यहां के विद्यार्थी यदि लगन और रचनात्मकता के साथ परिधान डिजाईन करेंगे तो अपने लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और लगन के साथ प्रशिक्षण लेने को कहा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डा० मनोज धीमान, विभागाध्यक्षा मिनाक्षी काकरान, रजनीकान्त, बिन्नू पुण्डीर, अनु, रीना त्यागी, सोनी श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा, मयंक सैनी, अजीत कुमार, एवं शिव शंकर साहू सभागार में मौजूद रहे।

 

दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम गुप्ता रिसोर्ट मेरठ रोड़ पर बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय संरक्षक परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी,प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ आर. के.सिंह जी, श्रीमती अलका सिंह जी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष संदीप जैन जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम् से हुआ सभी अतिथियों को शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सम्राट शाखा के आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रथम बार शाखा के पैंसठ सदस्यों के १५५ पारिवारिक सदस्यों ने इस का कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में सभी का उत्साह देखने लायक था।
अपने सम्बोधन में प्रा० अध्यक्ष डॉ आर. के.सिंह ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इतने सुन्दर कार्यक्रम में आपने मुझे बुलाकर जो मान- सम्मान दिया उसके लिए मैं सम्राट शाखा के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप जैन जी ने अपने संबोधन में दीपोत्सव का पारिवारिक सभा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की जमकर सराहना की। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती सोनिया जैन व श्रीमती सुरुभी सिंघल जी ने अपनी मेहनत व लगन से आकर्षक तंबोला कार्यक्रम कराया जिसमें बंपर ईनाम पाकर सदस्य फूले नहीं समा रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की महिला समिति द्वारा सुन्दर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शाखा अध्यक्ष डॉ. नितिन जैन ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामना प्रेषित की । कार्यक्रम में कपल डांस श्रीमती विधु गुप्ता और सौरभ गुप्ता और श्रीमती प्रिटी कंसल गोपाल कंसल की सभी ने तारीफ की, जब कि यश खन्ना, प्रवीण सिंघल व प्रदीप खन्ना द्वारा गीतो की प्रस्तुति, ग्रुप डांडिया डांस को सभी ने सराहा । इस अवसर पर धार्मिक और देशभक्ति गीतों बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर मंच का सुंदर और सफल संचालन प्रांतीय चौयरमैन सुनील गर्ग और श्रीमती मोनिका शर्मा जी और श्रीमती सोनिया जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। शाखा की महिला सदस्यों द्वारा इस अवसर पर सुन्दर रंगोली व सलाद कमपीटीशन का भी आयोजन किया। आज के कार्यक्रम में सभी विजेताओं को चांदी से बना सामान उपहार स्वरूप दिया गया शाखा की और से उपस्थित सभी परिवारों को एवं अक्टूबर, नवम्बर माह के विवाह वर्षगांठ में आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाखा की और से आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया जिसका महिलाओं व बच्चों ने भरपूर आन्नद लिया इस अवसर पर सम्राट शाखा के संरक्षक परमकीर्ति शरण अग्रवाल, अध्यक्ष नितिन जैन जी, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष इंजीनियर पी. के. गुप्ता महिला संयोजिका श्रीमती प्रीती कंसल, श्रीमती माधवी जैन जी सहित शाखा के सभी सदस्यों और मातृ शक्ति पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री चक्रेश जैन, पवन सिंघल, डा. बी. डी. भारद्वाज, श्रीमती नीतू जैन, सुनील अग्रवाल जी, प्रेम प्रकाश, मनोज गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान रोहिताश कर्णवाल, अजय अग्रवाल, कीमती लाल जैन का स्नेह व मनमोहक व्यक्तित्व, समर्पित व अपनापन भरा आतिथ्य सभी को सदैव याद रहेगा।

 

एक्टिविटी कराई
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की अंतर्गत ट्रेनिंग पार्टनर अभिषेक एजुकेशन सोसाइटी द्वारा कोर्स सीनियर ब्यूटी थैरेपिस्ट के मिड कोर्स की एक्टिविटी कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक एवं समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक जी, कई मेट्रो सिटी में ब्यूटी थैरेपिस्ट की फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती निहारिका शुक्ला, श्रीमती अंजू शर्मा एवम डीपीएमओ श्री अक्षय जी रहे . जिला समन्वयक अधिकारी द्वारा समस्त छात्रों से कोर्स के एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई. इसके बाद निहारिका शुक्ला जी एवं अंजू शर्मा जी के द्वारा सभी बच्चों को कोर्स की बारीकियां के कुछ टिप्स दिए गए. इसके साथ क्षेत्र की ही कुछ महिलाओं एवं लड़कियों को डेमो के तौर पर निशुल्क थेरेपी दी गई एवं इसके पश्चात उनसे फीडबैक लिया गया. कार्यक्रम में शहर की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शबाना, शमा, डॉक्टर अब्दुल अलीम जी स्टाफ मेंबर रेशमा,इनम्मा, सानिया एवं उमरा का सहयोग रहा. कार्यक्रम की देखरेख सेंट्रल इंचार्ज अफशा जबीन जी द्वारा की गई एवं संचालन संस्था सचिव अश्विनी शर्मा द्वारा किया गया.

 

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की एक मीटिंग केवलपूरी आरिफ प्रधान के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता चौधरी बाबूराम ने की और संचालन मंडल उपाध्यक्ष सलीम अली ने किया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम अपने काफिले के साथ केवलपूरी में पहुंचे तो मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर मोहल्ला जय जवान जय किसान के नारो से गूंज उठा। मोहल्ले वासियों ने सभी साथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मीटिंग में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें और क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं से संगठन के पदाधिकारी को अवगत कराया। मीटिंग में मौजूद मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष चौधरी गुलबहार ने कहा किसान व मजदूर पर अत्याचार संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय महासचिव साबिर राणा ने कहां की किसान को फसल का वाजिब दाम सही समय पर पेमेंट होना चाहिए जोकि नहीं हो रहा है। मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू चौधरी ने कहा हम सरकार के खिलाफ नहीं सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है। मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम ने अपने संबोधन में कहा हम उत्तर प्रदेश के हर जनपद में जाएंगे। मीटिंग के बाद दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की मीटिंग में मौजूद सभी की सहमति से आरिफ प्रधान जी को युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया
आरिफ प्रधान ने संगठन के सभी पदाधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी पूरी टीम पूरी ईमानदारी से किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के दिशा निर्देशों का पालन करेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला कमेटी व नगर कमेटी के दर्जनों पदाधिकारी व सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

दीपावली मेले का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। आज पंच पर्व दीपावली के पावन पर्व की पूर्व बेला पर होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में दीपावली मेला एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन बडे ही उत्साह के साथ किया गया। प्रदर्शनी व मेले का शुभारम्भ आज के मुख्य अतिथि डॉ० सुनिता बालियान एवं कला गुरू डॉ० महावीर सैनी निदेशक कलांगन, विशिष्ट अतिथि डॉ० कुबेरदत्त कौशिक चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ० अ० कीर्तिवर्धन, सुमन प्रभा, एल०के० मित्तल, मनोज गर्ग, डॉ० राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, डॉ० रणवीर सिंह, शिवकुमार, अनिल आर्य, सचिन करानिया सदस्य जिला पंचायत, पं० संजीव शंकर, कवयित्री लक्ष्मी डबराल, अजय वर्मा शोभित यूनिवर्सिटी, धनराज त्यागी एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा फीता काटकर किया गया। डॉ० महावीर सैनी ने हस्त व चित्रकारी कला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है जिसका सनातन धर्म में बडा महत्व है साथ-साथ उन्होंने लक्ष्मी व गणेश के वाहन के विषय में भी जानकारी दी। गणेश जी बुद्धि एवं लक्ष्मी जी धन की के प्रतीक के रूप में पूजे जाते है, विद्यार्थी को कम साधन में और रात-दिन जागकर अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर बढते रहना चाहिए। अमरीश कुमार कला अध्यापक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को हस्तकला चित्रकारी में प्रांगत किया जिसके अन्तर्गत विधि, आदित्य सैनी, अर्पिता, अनमोल, शिवांश, अक्षा, जानवी धीमान, रिया धीमान ने दीपक एवं कलशों पर हस्तकला का मनमोहन प्रदर्शन किया। मार्शल आर्ट विशेषज्ञ राखी ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को गेतका (कलारीपयटू) कला में प्रांगत किया, जिसके अन्तर्गत छात्रों की टोली दिव्यांश, हर्षित, नैतिक रूहेला, यश, आर्यन, नैतिक शुक्रालिया, नक्ष और छात्राओं की टोली परी सहरावत, परि दहिया, अंशिका शुक्रालिया, ईशा, श्रेया ने लाठी कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। हर्षित ने नान चाक का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया जिसको देखकर विद्यालय परिसर में उपस्थित समस्त अभिभावक, अतिथिगण एवं समस्त विद्यार्थियों की तालियों की गडगडाहाहट से विद्यालय परिसर गूंन्जायमान हो गया।
सुमन प्रभा ने आज दीपावली एवं प्रदर्शनी पर अपने भाव एक सुन्दर कविता के माध्यम से व्यक्त किये जो निम्न प्रकार है –
जल जल कर माटी का दीया, दे रहा यही संदेश।
जलने का नाम है जिन्दगी, मेरे साथ जलकर तो देख।।
लक्ष्मी डबराल ने भी मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा को देखकर भाव विभोर होकर कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये – ऐसा लगता है मेरे प्रभु राम आ गये। जन्मों के मेरे पुण्य मेरे काम आ गये। मेले में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से निर्मित दीपकों, कलशों एवं चित्रकारी की छोटी-छोटी दुकाने लगायी और दीपावली मेले में पधारे समस्त अभिभावकगण, अतिथिगणों एवं समस्त छात्रों ने भव्य मेले का अवलोकन किया एवं अपनी-अपनी पंसद के सामानों की खरीदारी की।

 

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने मनाई दिवाली
मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन शाखा द्वारा नवंबर माह की पारिवारिक सभा का आयोजन दीपावली मिलन समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अचिन कंसल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी दिव्यांग सहायता एवं पुनर्वास, हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक, संजय मिश्रा व्यापारी नेता, अशोक कुमार सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भारत माता, श्री विवेकानंद व डॉ० सूरज प्रकाश जी की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। सभी सदस्यों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नव्या सिंघल के गणेश वंदना पर भव्य नृत्य से हुआ। कार्यक्रम में हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेष्ठ आचरण करने वाले धर्म का पालन करने वाले राघव का कुल आज तक अस्तित्व में है और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने वाले रावण के कुल का अंत वही उसके अत्याचारों के अंत के साथ ही हो गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिन कंसल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित की सरकार चुनने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सभी को जागरूक किया जाना चाहिए जिससे कि भारत जैसे राष्ट्र को विश्व में पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने में सहायक हो।
कार्यक्रम में डॉ ऋतु ने श्रीराम स्रोत, डॉश अंजली गर्ग, सुनीता शर्मा ने भावपूर्ण व मनोहर भजनों से कार्यक्रम का समा बांध दिया। अनुकृति गुप्ता, डॉ रश्मि विनायक, मोहनलाल गर्ग ने मनमोहन कविता सुनाई। इस कार्यक्रम में रेशु गुप्ता ने मां पर गीत सुनाया और अन्य की कई गीत व भजन सुनाए। डॉश बृजेश अत्रेय ने तथा डॉश अंजली गर्ग ने गीत गाए। रामायण प्रश्नोत्तरी शाखा कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता ने कराई जिसमें विजेताओं को शाखा की ओर से चॉकलेट गिफ्ट की गई। कार्यक्रम में विनय गर्ग,नीरज सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल, राजकुमार गुप्ता, डॉ० राहुल कुशवाहा, राजकुमार गर्ग, ओ डी शर्मा,पवन गोयल, अमित शर्मा, राजकुमार गुप्ता, भरत शर्मा, विपिन चौधरी, हेमंत कुमार बिश्नोई, आरशकेश सैनी, बृजमोहन शर्मा, इं वीके गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, डॉश राहुल कुशवाहा, मनोज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन शाखा सदस्य डॉश अंजली गर्ग ने किया। शाखा की ओर से सभी सदस्यों को दीपावली की उपहार भेंट किए। हर्षवर्धन जैन शाखा संरक्षक,अध्यक्ष मनीष गर्ग ,विनीत गुप्ता सचिव व नवनीत कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को भेंट देकर सम्मानित किया तथा सभी का आभार प्रकट किया। स्वादिष्ट भोजन के लिए सभी को आमंत्रित किया। सभा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।

दीप महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ घाट पर ११ नवम्बर २०२३ को होने वाले दीप महोत्सव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा शकतीर्थ में दीपावली पर्व पर दीपक महोत्सव हेतु की जाने वाली तैयारियो का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा शुकतीर्थ घाट पर दीपावली पर्व पर हर वर्ष की भांति होने वाले दीपक महोत्सव की तैयारियो को लेकर गंगा समिति के सदस्यो व उपजिलाधिकारी जानसठ के साथ शुकतीर्थ घाट सहित अन्य जगह का निरीक्षण कर निम्नलिखित बिन्दुओ पर दिशा निर्देश दिये गये।
दीपमहोत्सव के दौरान आने वाले आगन्तुको की भीड को ध्यान में रखते हुए निश्चित रूटमैप का निर्माण करते हुए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे। दीपमहोत्सव में प्रशासन के साथ साथ साधु संतो एवं अन्य सामाजिक जनमानस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक भव्य आयोजन सुनिश्चित करे। दीपमहोत्सव में प्रज्वलित किये जाने वाले दीपो एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के साथ घाट एवं सम्पर्क मार्गो पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे। दीपमहोत्सव से पहले घाटो, सम्पर्क मार्गो, मन्दिरो एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलो के साथ क्षेत्र में समुचित साफदृसफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। दीपमहोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी न घटित हो सुनिश्चत करने के लिए सुदृढ बैरिकेडिंग व प्रयाप्त व्यवस्था परखले।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 4 =