News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भैयादूज पर बहनों ने किया भाईयों के माथे पर मंगल तिलक
भाईयों ने भी बहनों को दिये उपहारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया-दूज उमंग व उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने घरों में रंगोली व चौक बनाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भाई को टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए सुख-समृद्धि, वैभव व दीर्घायु की मंगल कामना की। भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
भइया-दूज पर सुबह से ही बहनें पूजा की तैयारी में व्यस्त दिखीं। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही रंगोली पर विधि विधान से पूजा-अर्चना के दौरान बहनों ने भाइयों की मंगल कामना करते हुए सुख-समृद्धि, वैभव एवं दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बहनों ने थाली सजाकर अपने भाइयों को रोली व अक्षत आदि लगाकर अभिषेक किया और मिठाई खिलाई।
भाइयों ने भी अपनी बहनों को तरह-तरह के आकर्षक उपहार और रक्षा का वचन दिया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए। त्योहार मनाने के लिए कई बहनें अपने भाई, जबकि तमाम भाई बहनों के घर पहुंचे। दिनभर भैया-दूज पर्व का उल्लास हर तरफ दिखाई दिया।
पर्व के कारण बाजारों में दिनभर खासी चहल-पहल रही। मीलों को सफर तय कर भाई कोथली लेकर बहनों के ससुराल पहुंचे। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और तिलक कर गोले का प्रसाद भेंट कर उनकी लंबी आयु व सुख समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए।
बाजार में जहां खील-बताशे व गोलों की जबरदस्त बिक्री हुई वहीं गिफ्ट के रूप में रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रांनिक आइटम और मोबाइल फोनों की भी जमकर खरीदारी की गई। इसके अलावा मिठाई और कपड़े की दुकानों पर भी भीड़ जमा रही।
पंडित जी ने बताया कि भैया दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर भोजन किया था और उन्हें वरदान दिया था कि इस दिन यमुना में स्नान कर यम की पूजा करने वाला दीर्घायु को प्राप्त होगा। बहन के घर भोजन करने वाले यशस्वी और निरोगी रहेगा। यमराज के वर के कारण भैया दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है।
ग्रामीण अंचल में बहन की कोथली में खील-बताशे देने का प्रचलन है। गांव में कोथली का यह सामान पड़ोस में बांटा जाता है। इसलिए भाइयों ने अपनी बहनों के यहां ले जाने के लिए अन्य सामान के साथ खील बताशे भी खूब खरीदे। बाजार में खील बताशों की जमकर बिक्री हुई।
अधिकतर दुकानों के बाद अस्थाई फड़ लगाए हैं, जिन पर खील बताशों की बिक्री की जा रही है। बाजारों में गिफ्ट की दुकानों पर काफी भीड़ रही। अपनी बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।

 

दुपहिया वाहनों की सड़कों पर रही भारी भीड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को स्नेह का तिलक किया। इस दौरान उन्होंने भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना की। जिले भर में पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सड़कों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की भीड़ रही। सुबह से ही त्योहार को लेकर उल्लास नजर आया क्योंकि भाईदूज के दिन अनेक भाई अपने दुपहिया वाहनों से भी अपनी अपनी बहनों के यहां पहुंचे।
भाईदूज का पर्व धार्मिक रीति रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक किया, मिठाई खिलाई और नारियल भेंट किए। भाइयों ने नेग के रूप में धनराशि दी और उपहार भेंट किए। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों और सड़क पर भीड़ रही। बाजारों में जहां भाइयों ने बहनों के लिए उपहार और मिठाई खरीदी, तो वहीं बहनों ने भी भाइयों के लिए खरीदारी की। सड़कों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की भरमार रही। जिन लोगों के पास अपने वाहन है, वह अपनी बहनों के यहां उन्हीं से पहुंचे। इसके चलते जिले के सभी मार्ग खचाखच भरे दिखाई दिए। सुबह से लेकर देर रात तक यही सिलसिला चलता रहा। शहर हो या गांव सभी में भाईदूज के पर्व की धूम रही।

 

खील बताशे, मिठाई व बिके उपहारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाजार में भैयादूज के दिन मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सुबह से ही बहनों को मिठाई देने के लिए भाईयों की दुकानों पर लाइन लगी रही। वहीं बहनों ने भी तिलक के साथ मिठाई खिलाने के लिए बाजारों से मिठाई खरीदी।
शहर के सभी बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में खील बताशों की भी जमकर बिक्री हुई। बहनों के यहां भैयादूज पर कोथली में यहां खील बताशों का चलन है। इसके लिए अधिकतम लोग इसकी खरीदारी करते हैं।
भैया दूज के पर्व पर जगह जगह खील बताशे और उपहार की बिक्री जोरो पर है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, महावीर चौक, सरवट गेट चौराहा, सहारनपुर बस स्टैंड, भोपा स्टैंड आदि स्थानों पर खील बताशों की दुकाने सजी रही। देहात के बस अड्डो के आसपास भी मिठाई की दुकाने सजी हैं। जहां खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।

 

हर्षोल्लास से मना देहात क्षेत्र में भी भैया दूज पर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर और नारियल देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। बहनों के यहां जल्दी पहुंचने के लिए भाई पूरे दिन अपने वाहनों पर दौड़ते रहे। रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी भीड़ रही। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर और नारियल देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। बहनों के यहां जल्दी पहुंचने के लिए भाई पूरे दिन अपने वाहनों पर दौड़ते रहे। रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी भीड़ रही। भोपा रू कस्बा और आसपास के क्षेत्र भोकरहेड़ी, ककरौली, शुकतीर्थ, ककराला, मोरना आदि में भाई-बहन के स्नेह का पवित्र त्योहार भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों को तिलक कर नारियल देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को नकदी व उपहार भेंट किए। दूर-दराज क्षेत्रों से भाई खील-बतासे व मिठाई लेकर अपनी बहनों के पास पहुंचे। भोपा-मोरना, जानसठ, बिजनौर, खतौली मार्ग पर प्राइवेट यात्री बसों में भारी भीड़ रही। सड़क पर खील-बतासे बेचने वालों की भी भीड़ रही। टेंपो, टाटा मैजिक, टैक्सी आदि डग्गामार वाहनों की खूब चांदी कटी। सीओ भोपा, थानाध्यक्ष भोपा व ककरौली थानाध्यक्ष सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में घूमते रहे। पुरकाजी कस्बे के अलावा फलौदा, भैसानी, खाईखेड़ी, भूराहेड़ी, भोजाहेड़ी आदि गांवों में भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूर-दूर से भाई बहनों के यहां तिलक कराने पहुंचे। बहनों ने व्रत रखकर घरों में कहानियां सुनीं। बहनों ने तिलक किया, साथ ही भाइयों ने नकदी, मिठाई, कपड़े आदि सामान दिया। सड़कों पर दुपहिया वाहनों की भारी भीड़ रही। डग्गामार वाहन भी सड़कों पर दौड़ते रहे। भैया दूज का पर्व मनाए जाने के साथ ही पांच दिन से चले आ रहे त्योहारों का समापन हो गया। जानसठ में भी भैया दूज के पर्व पर बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनका मान बढ़ाया। बहनों के घर पहुंचने के लिए बाइक व कारें सड़कों पर दौड़ती रहीं। मिठाई की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। चरथावल रू भैया दूज का पर्व नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु होने की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए रक्षा का वचन दिया। पंडित जी ने बताया कि इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इसी दिन यमुना ने अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन खिलाया था। यम देवता ने अपनी बहन को दर्शन देकर वरदान दिया था कि इस दिन यमुना नदी में आस्था की डुबकी लेने से मुक्ति मिलेगी। तभी से भैया दूज मनाने की प्रथा चली आ रही है।

 

जाम से जूझते रहे लोग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भैयादूज पर्व को देखते हुए बाजारों में लोगों की अच्छी खासी भीड भाड रही। भैयादूज पर बहनां के यहां जाने वाले भाईयों के वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। कई स्थानों पर लगे जाम के कारण वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पडी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पडी। नगर के अनेक चौराहों के साथ-साथ कई जगह जाम का आलम रहा। काफी देर इंतजार करने के बाद वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर जाना पडा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए मेहनत करनी पडी।

 

बसों व ट्रेनों में रही भैयादूज पर भारी भीड़Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । भैया दूज के पावन पर्व पर रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारी भीड़ के चलते यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा हालांकि भैयादूज पर्व को लेकर सरकार के निर्देशानुसार रोडवेज बसों के फेरे बढाये गये थे लेकिन भीड इतनी अधिक थी कि बस आते ही खचाखच भर जाती और दूसरी बस के लिए यात्री इंतजार करते नजर आते। विभिन्न मार्ग पर रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों की ट्रिप बढ़ाई थी, लेकिन वह भी काम न आई।
गुरुवार को भैया दूज के पर्व पर होने वाली भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने अनुबंधित तथा निगम की सैकडों बसों को लगाया था। विभिन्न मार्गो पर बसों के चक्कर भी बढ़ाए थे। सुबह से ही बस स्टैण्ड पर यात्रियों की अच्छी भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मेरठ, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, शामली तथा सहारनपुर जाने के लिए मारामारी मची रही। आलम यह रहा कि घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को बसें नहीं मिल रही थीं। भीड़ के आगे बसों की संख्या कम हो गई। बस में बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही थी। रोडवेज बस स्टैण्ड के अलावा बाईपास व अन्य स्टापेज पर भी लोग बसों की राह ताकते रहे। हाईवे पर बस का इंतजार करने वालों को खाली बस ने मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में बंपर भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर सुबह व शाम के समय यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी। जनरल टिकट काउंटर पर भी जमकर भीड़ लगी रही। वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने भी त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग व आने-जाने वालों पर नजर बनाए रखी।
बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व अपार श्रद्धा और अटूट विश्वास के साथ मनाया गया। पर्व पर बहनों ने भाईयों की दीर्घ आयु की कामना कर उनके ललाट पर मंगल तिलक लगाया। शहर के बस स्टैंड, सड़क और चौराहों पर भीड़ रही। मंगलवार से ही भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए उनके घर जाने में लगे थे। बुधवार सुबह से ही आवागमन के रास्तों पर काफी भीड़ है।
रोडवेज बसों के अलावा इसके अलावा आटो, ई-रिक्शा में भी भरपूर सवारी रही। पर्व को लेकर बाजारों में भी जमकर खरीददारी की गयी। लोगों ने खील बताशे व मिठाईयों की खरीददारी की, वहीं पर्व पर बहनों के यहां जाने वाले भाईयों की भीड शहर के बस स्टैंडों पर लगी रही। बस स्टेंडों के साथ-साथ ट्रेन व डग्गामार वाहनों में भी यात्रियों की भारी भीड नजर आयी। हालांकि जिन भाईयों की एक से अधिक बहनें हैं, वे अपने अपने वाहनों, बाइकों, कारों आदि में रवाना हुए ताकि सभी बहनों के यहां समय से पहुंचा जा सके। भाईयों ने अपनी बहनां को देने के लिए उपहारों की भी खरीददारी की, वहीं बहनों ने भी अपने भाईयों के लिए कई उपहार खरीदे। दूसरी ओर पर्व को लेकर मिठाईयों की दुकानों पर भी खरीददारी की लाइन लगी रही, वहीं खील बताशे की भी जमकर खरीददारी की गयी।बसों में सीट को लेकर काफी मारामारी रही। भीड़ होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों के लिए परिवहन निगम के सभी इंतजाम कम पड़ गए।
इस दौरान यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। बुधवार को भैया दूज का पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों की ज्यादा भीड़ थी यात्री बसों के लिए अंदर से लेकर बाहर तक इंतजार में खड़े थे। आलम यह था जैसे ही बस स्टैंड पर बस पहुंची यात्रियों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ती थी। हर किसी को बहन व भाई के पास पहुंचने की जल्दी थी।
बस में बैठने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। यात्रियों ने सामान रख सीट सुरक्षित की। छोटे रूट पर जाने वाले यात्रियों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा। यात्री बसों के इंतजार में जीटी रोड पर खड़े थे। डग्गामार वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया। बस स्टैंड के पास इक्का दुक्का ऐसे वाहन नजर आए। यह वाहन भी यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे थे।

 

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक व चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ।चरथावल थानाप्रभारी निरीक्षक ओ पी सिंह शानदार कानून व्यवस्था को तो अमलीजामा पहना रहें हैं साथ ही यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए स्वंम भी सड़कों और खड़े होकर वाहन चेकिंग अभियान चलाते रहते हैं जिससे की दुर्घटनाओं में किसी की जान ना जा सकें आज भी चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक ओ पी सिंह के नेतृत्व में दधेडू चौकी प्रभारी ओंकार सिंह पांडे व उनकी टीम ने चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट,सीटबेल्ट, गलत नम्बर प्लेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, बिना नम्बर प्लेट, गलत दिशा से वाहन चलाना, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाना व गाड़ियों में तेज आवाज का साइलेंसर लगाना सहित अन्य यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों का चलान किया तथा ओंकार सिंह पांडे ने लगातार वाहन चेकिंग कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहे साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने व दो पहिया वाहनों चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी कर रहे तथा साथ ही नशे में वाहन चलाने तेज गति से वाहन ना चलाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर यातायात के नियमों की जानकारी भी दे रहें हैं।

 

प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फर नगर मे बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवम गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था में निरूद्ध किशोरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किशोरों को डा राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति द्वारा किशोरों को बाल दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवम अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डा राजीव कुमार द्वारा बाल हित में निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता एवम गायन प्रतियोगिता को सफल व सार्थक बनाने में संस्था में नियुक्त अध्यापक मो. शारिक, राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) स्टाफ प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, नीरज कुमार एवम सुरजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अध्यापक मो शारिक द्वारा किशोरों हेतु प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया।

 

एक शाम आपके नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित
मीरापुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साहित्यिक संस्था अंजुमन तरक्की उर्दू अदब की ओर से गजल की एक शाम आपके नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें शायरों व गजल गायकों ने अपने कलाम पेश कर समा बांध दिया।श्रौताओं ने देर रात तक गीतों गजलों का आनंद लिया। कस्बें के समाजसेवी हकीम समीम अब्बासी के आवास पर साहित्यिक संस्था अंजुमन तरक्की उर्दू अदब द्वारा आयोजित कार्यक्रम गजल की एक शाम आपके नाम की अध्यक्षता मास्टर शाहनजर सानी ने की तथा संचालन मशहूर शायर डॉ ताहिर कमर ने किया। कार्यक्रम का आगाज सामाजिक कार्यकर्ता मुशर्रफ इदरीसी व औसाफ अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से शमा रोशन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि युवा नेता जीघ्शान शिबली ने अपने संबोधन में कहा की शायरों व कवियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह शायरी के माध्यम से प्यार मोहब्बत और शांति का पैगाम दें। कार्यक्रम में अपना कलाम पेश करते हुए शाह नजर सानी ने कहा….आंसुओं तुम भी आ गए आखिर। करब ऐहसासे हिज्र क्या कम था।। डॉ राशिद कमाल का कहना था.. यूं ही जहरे गम को पिया जा रहा है। कि यह तेरे हाथों दिया जा रहा है।। संचालन कर रहे डॉ ताहिर कमर ने अपने मन की भावना व्यक्त करते हुए कहा.. गुघ्स्से में अखलाक से मत गिर यह कैसी नादानी है। फिर से हाथ मिलाने की गुंजाइश भी हो सकती है।। हकीम शमीम अब्बासी ने अपनी शायरी पेश करते हुए पढ़ा.. हरसू मचा हुआ है कोहराम बस्तियों में। तहजीब हो न जाए नीलाम बस्तियों में।। शहजाद अहमद शहजाद का कहना था… इसलिए शहर में आपकी शान है। आपकी जो मोहब्बत से पहचान है।। अब्दुल सत्तार नैयर का कहना था कितना बड़ा गुनाह किया जा रहे हैं हम तहजीब अपने हाथों से दफना रहे हैं हम । महविश कमाल का कहना था… पहले में भी तेरे दिल की कीघ्मती चीजों में था। अब अगर बेकार हूं बेकार साबित कर मुझे। इनके अलावा खालिद समर, शाहबाज अब्बासी ,मोनिस अब्बासी, आरिफ फरीदी आदि ने अपना अपना कलाम पेश किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ आरिफ कुघ्रैशी, खालिद कुरैशी इकबाल अंसारी,तालिब, खाघ्लिद, आस मोहम्मद, शाह आलम, मौ.मुकीघ्म , डा काविश आदि मौजूद रहे।अन्त में कार्यक्रम संयोजक डॉ०ताहिर कघ्मर ने समस्त अतिथियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

 

विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-०४) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९०, चाइल्ड हेल्प लाइन-१०९८, सी०एम० हेल्पलाइन-१०७६, वन स्टॉप सेन्टर-१८१, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-१०२, एंबुलेंस सेवा-१०८ आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ऑडियोध्वीडियो/पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

 

थाना भोपा में छात्रों की पाठशाला का भव्य आयोजन
भोपा मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) 15 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना भोपा पर कार्यक्रम के अन्तर्गत पाठशाला का किया गया आयोजन मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना भोपा पर “ै.च्.म्.स् -छात्र पुलिस अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम” के अन्तर्गत पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रध्छात्राओ द्वारा पूर्ण मनोयोग से इस पाठशाला में प्रतिभाग किया गया। जिसमें स्नातक स्तर के छात्रध्छात्राओ को अनुभवात्मक सिखायी व लोक कौशल में सुधार साथ ही कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियन्त्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयो की जानकारी दी गयी।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =