उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: लोटस रिजार्ट के संचालक पर टॉयलेट के बहाना GST जांच से भागने का आरोप

Gorakhpur वस्तु एवं सेवा कर( जीएसटी) सहायक आयुक्त, रेंज ए विनीत कुमार की तहरीर पर चिलुआताल थाने में लोटस वैली रिजार्ट के संचालक अवधेश पांडेय, नईम अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनके साथ तीन अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

आरोप लगाया कि शासन की तरफ से सर्च वारंट जारी होने पर विभागीय अधिकारियों के साथ रिजार्ट में छापा मारा गया था। जांच के दौरान मौके पर मिले प्रपत्रों के पंचनामें पर संचालक ने हस्ताक्षर नहीं किया और पेशाब( टायलेट) करने का बहाना कर मौके से गायब हो गए। इससे शासकीय काम पूर्ण होने में काफी विलंब हो गया।

तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 जनवरी को जीएसटी की टीम नकहा स्थित लोटस वैली रिजार्ट जांच के लिए पहुंची थी। उनके साथ विभाग के पांच अन्य अधिकारी भी थे। जांच में रिजार्ट की बुकिंग, कैटरिंग, फर्म द्वारा किए गए जीएसटी भुगतान की जांच की गई।

इसमें कुछ गड़बड़ी मिली। इसी आधार पर पत्रावलियों का पंचनामा तैयार कर मौके पर मौजूद लोगों का हस्ताक्षर लिया जा रहा था। मैनेजर महेंद्र मोहन लाल ने पंचनामे पर हस्ताक्षर कर दिया, लेकिन संचालक ने राजकीय कार्य में बाधा डालने की नियत से हस्ताक्षर नहीं किया।

अधिकारियों से टायलेट जाने की बात बोलते हुए परिसर से ही कहीं और गायब हो गए। इसके अलावा जाने के साथ ही जांच प्रभावित करने के लिए परिसर की बिजली कटवा दी। विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन पर संपर्क करने पर उनका मोबाइल फोन भी बंद रहा था।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − four =