News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आंकिक शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस सैल, महिला आयोग, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, महिला हेल्प डेस्क आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारी व शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूकMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया।  शासनादेश अनुसारखंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव  के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों द्वारा ही स्वयं सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई है तथा संगीत द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को ही प्रेरित किया गया है और देवेंद्र कुमार स०अ० द्वारा सड़क सुरक्षा के बहुत ही महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, और उनका पालन करने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किए गए हैं। इसके बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद ने बताया कि जीवन अनमोल है और लापरवाही के कारण किसी को भी इसको नहीं गंवाया जाना चाहिए। विशेष रूप से युवाओं के द्वारा दुर्घटनाओं में होने वाली हानि अधिक पाई जा रही है, १८ वर्ष के काम के छात्रों को वहां नहीं चलना चाहिए, अगर १८ वर्ष से कम का कोई भी व्यक्ति वाहन चलाएगा तो उसके लिए कठिन कारावास का भी प्रावधान है। क्योंकि जीवन रियल लाइफ है ना कि रील लाइफ। इसमें रिटेक नहीं होता। इसलिए सड़क पर वाहन चलाते समय सभी को जागरूकता के साथ वाहन चलना चाहिए। सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पूरा पालन करना चाहिए, सड़क पर लगे संकेतांको का सही अनुकरण करें, ताकि आपके साथ कोई हादसा ना हो पाए,इन संकेत में सिग्नल्स, जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक लाइट शामिल है। सड़क पार करते समय वाहनों के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें यह सुनिश्चित करेगा कि वहां आपको किस तरह का नुकसान न पहुंच सके।
 दो शातिरों को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो/वारण्टी/वाछित के धरपकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली उमेश रोरिया के नेतृत्व मे थाना खतौली पुलिस द्वारा यश पुत्र रूपेश कुमार, चौधरी पुत्र धीरेन्द्र कुमार उम्र करीब २२ वर्ष निवासीगण ग्राम फहीमपुर कला थाना सिखेडा मु०नगर को गिरफ्तार किया गया । अभि०गण उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रताप सिह सोलंकी, है०का० राजीव, का० योगेश शामिल रहे। 
सपा मे सर्वसमाज को पूर्ण सम्मान व हिस्सेदारी-हरेन्द्र मलिकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के महानगर पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी द्वारा सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व संचालन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व महानगर महासचिव सलीम मलिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि आज देश की समस्याओं का मुख्य कारण भाजपा की जनविरोधी नीतियां है समाजवादी पार्टी ही आज प्रमुखता से जनता की आवाज को उठाने के लिए आगे है। उन्होंने महानगर कार्यकारिणी को सर्वसमाज को सम्मान व हिस्सेदारी से मजबूत कार्यकारिणी बताया।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर उस कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा जो भी निष्ठा व सक्रियता से जनता के हितों की आवाज उठाते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को मजबूती से रखेगा।
समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी में महानगर उपाध्यक्ष वाजिद अली सभासद, सुंदर सिंह सभासद, सरदार तरनजीत सिंह,अमित अरोरा जोनी,पवन गिरी, सलमान त्यागी, काजी सरफराज, मुकेश वशिष्ठ,भूषण वाल्मिकी, अनुपम शर्मा, अभिनव शर्मा,अरविंद सैनी मुन्ना,जॉनी आर्य,याकूब प्रधान महानगर महासचिव सलीम मलिक,कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता महानगर दुर्गेश पाल,सचिव फरमान अली,पुष्पेंद्र कुमार, विभोर त्यागी प्रधान, आदित्य बंसल, वाहिद अहमद,विपिन त्यागी, अफजल सैफी, कमल खटीक,फैसल मंसूरी, नदीम खान, राजकुमार, दीपक पाल,मनोज त्यागी, अरबाज खान, मो०शहजान,देवेंद्र पाल, महानगर कार्यकारिणी सदस्य विकास ढींगरा, अमित मुखेजा, सद्दाम खान,शाहबाज, मौ० शाकिब,शोभित पाल, वेद प्रकाश,सुनील कुमार, मौ० वाजिद, समीर,मौ० अनस,बंटी वाल्मिकी, मौ०अफान, चंद्रप्रकाश वत्स,गौरव कुमार,अविनाश सैनी, प्रवीण गहलोत,किश अरोरा, विशु पाल, शाकिब सिद्दीकी,   महताब खां,शाहवेज अंसारी को मनोनीत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा लोहिया वाहिनी के नि०राष्ट्रीय सचिव व सभासद शौकत अंसारी, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मौ०,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र नीटू,रोहन त्यागी,सपा नेता रमेशचंद्र शर्मा,पवन पाल,नदीम मुखिया,सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर अविनाश कपिल,डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट फरमान चौधरी,आदित्य त्यागी, यामीन मंसूरी, सईदुजम्मा राणा,विपिन त्यागी सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया शहर की छह सड़कों का उद्घाटन
२६ लाख की लाइटों से कच्ची सड़क भी जगमगाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विकास की गाड़ी को लगातार रफ्तार देने का काम किया है। उनके द्वारा मंगलवार को भी शहर के कई वार्डों में राज्य वित्त आयोग से तैयार सड़कों का लोकार्पण करते हुए उनको जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही कांवड यात्रा मार्ग कच्ची सड़क पर भी नियमित पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए पहले चरण का कार्य पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष ने स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। दूसरे चरण के कार्य को पूर्ण कराने के लिए टैण्डर आमंत्रित किये जा रहे हैं। बाद में बझेडी फाटक तक कांवड मार्ग पर पालिका क्षेत्र में तीन चरणों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की ओर से कराये जा रहे विकास कार्य की कड़ी में मंगलवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सभासदों और पालिका के अधिकारियों के साथ जनता को विकास की सौगात देने के लिए एक बार फिर जनता के बीच पहुंची। उन्होंने ०४ वार्डों के अन्तर्गत शहर के मौहल्ला खादरवाला, महमूदनगर, कृष्णापुरी, साकेत कालोनी, किदवईनगर में करीब ७० लाख रुपये की लागत से तैयार ०६ सीसी सड़कों का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। उनका कई स्थानों पर लोगों ने फूल माला और पुष्प बरसाकर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड नंबर ६ में मौहल्ला साकेत में सीसी सड़क के निर्माण का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सभासद रीतू त्यागी व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उनके द्वारा वार्ड नंबर ११ के मौहल्ला कृष्णापुरी, वार्ड संख्या ५२ मौहल्ला महमूदनगर में दो सड़कों, वार्ड संख्या ५४ मौहल्ला किदवईनगर व खादरवाला में सीसी सड़क और आरसीसी नाली का लोकार्पण किया। पालिका के अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहर के ०४ वार्डों में राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब ७० लाख रुपये की लागत से तैयारी ०६ सीसी सड़कों और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। इस दौरान सभासद रीतु त्यागी, प्रशांत कुमार, मौ. शहजाद, अब्दुल सत्तार, नवाब जहां, सभासद पति वाजिद ली, जेई निर्माण कपिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा  शाम पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड मार्ग पर नियमित पथ प्रकाश की व्यवस्था के पहले चरण का कार्य पूर्ण होने पर डिवाईडर पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल धर्मवीर सिंह ने बताया कि पालिका परिषद् के द्वारा कावंड मार्ग कच्ची सड़क पर पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पहले चरण में १५वें वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत अहिल्याबाई चौक से पुलिस चौकी तक ४६ ओक्टागोनल पोल्स पर ९० वाट की एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य कराया गया है। इस कार्य पर करीब  २६.५० लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में पुलिस चौकी से मदीना चौक तक ४६ पोल्स पर ९० वॉट की एलईडी लाइट लगाने का कार्य के लिए टैण्डर आमंत्रित किया जा रहा है। इसके बाद तीसरे चरण में बझेडी फाटक तक स्ट्रीट लगाये जाने पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। ४६ पोल की लाइट जलने के कारण पूरा मार्ग प्रकाश से जगमग नजर आया। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद कुसुमलता पाल, मौ. खालिद, रविकांत शर्मा उर्फ काका, अमित पाल और सभासद पति बिजेन्द्र पाल सहित अन्य लोग एवं पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे भाजपाईMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। यात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा शुकतीर्थ में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर भाजपाईयों ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपाईयों ने शुकतीर्थ पहुंचकर सभास्थल का निरीक्षण किया। 
शुकतीर्थ में पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशैदिया, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने शुकतीर्थ में पहुंचकर कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण किया। मंच, दीर्घा, पार्किंग, स्वच्छता को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया, जिसमें बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सहित आने वाले अतिथियो व जनसमूह को सुगमता के साथ कार्यक्रमस्थल तक पहुंचने के लिए योजना बनाई गयी। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने बनाया कि आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान शामिल होंगे। देश के प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित कर शुकतीर्थ में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जोगेन्द्र वर्मा, विपुल बेहडी, अरूण पाल, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, नितिन बालियान, विनोद शर्मा, नितिन मलिक, राजपाल प्रधान, महकसिंह, प्रदीप निर्वाल आदि उपस्थित रहे। 
धर्मगुरूओं संग प्रधानमंत्री से मिले बिहारगढ के सज्जादानशीं
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नये संसद भवन में अल्पसंख्यक धर्मगुरूओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को भेंट की। धर्मगुरूओं संग बिहारगढ खुशहालिया दरगाह के सज्जादानशीं सूफी जव्वाद ने भी प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति से भेंट कर नई संसद का भ्रमण किया। 
मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिहारगढ में स्थित खुशहालिया दरगाह के सज्जादानशीं सूफी मौ. जव्वाद ने बताया कि सोमवार को देश के अल्पसंख्यक धर्मगुरूओं का एक प्रतिनिधिमण्डल दोपहर के समय नई संसद में पहुंचा। तीन घंटे के भ्रमण के दौरान धर्मगुरूओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ से मुलाकात की। धर्मगुरूओं ने इस दौरान संसद की कार्यवाही को देखा। सूफी जव्वाद ने बताया कि हमारी पूजा पद्धति व धर्म अलग हो सकते हैं। इंसानियत के लिए सभी का संदेश एक ही है। हम सब देश की एकता अखण्डता को मजबूत बनाने में सहयोग दें। प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति से भेंट कर आत्मीयता का शानदार एहसास हुआ है। 
मीरापुर विधायक चन्दन चौहान का मोरना किसान सहकारी मिल के विस्तारीकरण को लेकर 2 वर्षो का संघर्ष सफल 
ु सरकार ने मिल को अपग्रेडेशन के लिए बजट में 65 करोड़ की घोषणा Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोरना में स्थित किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के विस्तारीकरण को लेकर मीरापुर विधायक चन्दन चौहान ने सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आवाज उठाई मीरापुर विधायक को दो वर्षों में जब जब सदन में अपने क्षेत्र की बात को रखने का मौका मिला तब तब मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण की आवाज को जोरदार तरीके से मुखर होकर सदन में उठाया और बीते दिन भी बजट सत्र के दौरान राज्यपाल जी के अभिभाषण के पश्चात चर्चा के दौरान फिर से मिल के विस्तारीकरण की आवाज उठाई जिसके पश्चात सरकार ने इस मांग को मानते हुए मिल के अपग्रेडेशन के लिये ६५ करोड़ रुपये देने की घोषणा की है जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है  और क्षेत्रीय लोगो ने अपने विधायक चन्दन चौहान का धन्यवाद देते हुए कहा है कि हमने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है जो हमारी आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम करते है! इस सफल प्रयास पर मीरापुर विधायक चन्दन चौहान ने कहा कि है ये सब क्षेत्र की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से सम्भव हो पाया है और इसके लिये प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया है आपको बता दे कि इस मिल की स्थापना प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री मीरापुर से विधायक चन्दन चौहान के दादा स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह के अथक प्रयासों से सम्भव हो पाई थी!
किन्नरों का विवाद डीएम कार्यालय पहुंचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किन्नरो के बीच चल रहा विवाद डीएम कार्यालय तक जा पहुंचा। किन्नरो के एक पक्ष ने उक्त मामले में जांचोपरांत आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 
  उल्लेखनीय है कि बीते दिन खतौली क्षेत्र के किन्नरों के बीच एरिये को लेकर आपसी विवाद हो गया था। जिसमें दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए खतौली थाने पहुंच गए थे। खतौली थाने पर हंगामे के आरोप मे पुलिस ने दोनो पक्षो को जमकर हडकाया भी था।     आज कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे किन्नरो ने उक्त मामले मे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम अपर्णा यादव से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान खतौली क्षेत्र के दर्जनो किन्नर मौजूद रहे। 
नुक्कड नाटक हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामना मालवीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक में विधायक और सरपंच की भूमिका में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। सरपंच की भूमिका में कक्षा ८ के छात्र प्रिंस कुमार चाचा की भूमिका मे अफ्फान, विधायक की भूमिका में योगेंद्र कुमार अन्य भूमिका में अर्चित सैनी, शिवपाल, अनिकेत शर्मा, अंश आयान, नावेद एवं दानिश आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान के द्वारा आने-जाने वाले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के आयोजन में को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक लक्षीराम, डॉ अनिल सैनी संजय मोघा राजीव शर्मा, प्रमोद कुमार एवं जगपाल सिंह जी का सहयोग रहा।
देश रत्न अवार्ड से हुई तनु चौधरी सम्मानित
मुजफ्फरनगर। कहते हैं कि सच्चाई और अच्छाई किसी से छुपती नही हैं तथा बेहतर काम भी अपने आप बोलता हैं और इसी में मुजफ्फरनगर क्षेत्र की ग्राम प्रधान तनु चौधरी ने भी अपनी मेहनत से जिले का नाम गौरवान्वित किया है।ग्राम प्रधान तनु चौधरी ग्राम पंचायत बहादुरपुर गढ़ी विकासखंड शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर की ग्राम प्रधान के उत्कृष्ट कार्यो के लिए नई दिल्ली में देश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।ग्राम प्रधान तनु चौधरी का कहना हैं कि हर भारतीय देश की प्रगति और तरक्की के लिए योगदान दे और समाज व देश को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करता रहे।
मतदान के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्घ्यालयो में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधयो के माध्यम से आम जन मानस को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्ययालयो  जनता इन्टर कालेज लछेडा मुजफ्फरनगर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल मुजफ्फरनगर, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर, बरला इंटर कॉलेज बरला व कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत  हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड नाटक व लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताओ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान से, प्रत्येक जन-जन को जोड़ने एवं जागरूक करने का आवाहन किया।  
खेलकूद सामग्री प्रदान की Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर में महिला बंदियों के कल्याण एवं उत्थान से संबंधित कार्यक्रम को लेकर आज जनपद मुजफ्फरनगर की प्रमुख समाजसेविका श्रीमती बीना शर्मा एवं मयूरी स्वरूप के सौजन्य से महिला बैरक में चिल्ड्रन पार्क हेतु महिला बंदियों के बच्चों के लिए खेलकूद सामग्री प्रदान की गई ताकि महिला बंदियों के बच्चे खेलकूद के साथ अपना मनोरंजन कर सकें, इस अवसर पर श्रीमती बीना शर्मा ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलता रहना चाहिए ताकि जेल के अंदर बंदी सुधार ग्रह की संकल्पना को बेहतर ढंग से मजबूती प्रदान की जा सके, इस अवसर पर दर समाजसेविका  मयूरी स्वरूप ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिला कारागार का स्वरूप पूरी तरीके से बदला हुआ है और मैंने यहां आकर महसूस किया कि महिला बंदियों के कल्याण एवं उत्थान के साथ-साथ उनके बच्चों का पूरा ध्यान यहां पर रखा जाता है और यहां पर महिला बंदियों के बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था की गई है जो बहुत ही आधुनिक और बेहतर है, साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी की भी प्रशंसा की, इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने दोनों समाज सेविकाओं का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बंदियों का कल्याण एवं उत्थान तो होता ही है साथ ही हमें भी बेहतर ढंग से कार्य करने हेतु बल और प्रोत्साहन मिलता है और यह अच्छी बात है कि जिला कारागार मुजफ्फरनगर के प्रति श्रीमती बीना शर्मा जी ने सदैव सहयोगवादी दृष्टिकोण अपनाते हुए सहयोग प्रदान किया है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी इसी प्रकार उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा, इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कुमार सिंह जेलर, सुश्री मेघा राजपूत, डिप्टी जेलर हेमराज सिंह, यश केंद्र यादव, डॉक्टर परितोष मुद्गल आदि मौजूद रहे!
 मतदाता जागरुकता पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे सुपर स्वीप प्रोग्राम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता विषय पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मताधिकार के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरक संदेशों के साथ सुन्दर और आकर्षक पोस्टर बनाने के लिए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि चुनावी भागीदारी के प्रति लोगों में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुपर स्वीप कार्यक्रम में विद्यालय में वोट का अधिकार विषय पर पोस्टर मेंकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा-६ से कक्षा-८ तक के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला प्रतिभा का सुन्दर प्रदर्शन कर विभिन्न प्रकार के चित्रों और स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरुक करने का सार्थक और सुन्दर प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अपने अंदाज में चित्र बनाकर मतदाताओं को देश की उन्नति और विकास के लिए मतदान करने को प्रेरित किया। सुपर स्वीप प्रोग्राम की गतिवधि के रूप में आयोजित इस प्रोस्टर मेकिंग कार्यक्रम में बच्चों ने आम जनता को अपने चित्रों के माध्यम से मतदान के अधिकारों के बारे में बताया और जागरुक करने का काम किया। उन्होंने बच्चों को स्वीप प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी और मतदान के प्रति उनको भी शिक्षित करते हुए अपने आसपास और घर-परिवार में जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
ग्रामीणों की समस्या का एसडीएम व सीओ ने कराया समाधान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसडीएम सदर परमानंद झा ने पिछले काफी समय से चल रही जल निकासी की समस्या समाधान करा दिया। ग्रामीणो ने एसडीएम के इस सार्थक एवं सफल प्रयास की सराहना की। 
   उल्लेखनीय है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द के ग्रामीण मे पिछले काफी समय से जल निकासी की समस्या चली आ रही थी। जिसके चलते पूर्व मे भी ग्रामीण  इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर आते रहे तथा अधिकारियों को गांव की इस परेशानी से अवगत कराते रहे। 
  दोपहर के वक्त गांव रोहाना खुर्द पहुंचे एसडीएम सदर परमानंद झा एवं सीओ सिटी व्योम बिन्दल ने गांव के जिम्मेदार लोगो से बातचीत कर इस समस्या का समाधान कराया। ग्रामीणो ने एसडीएम व सीओ सिटी के इस प्रयास की सराहना की। 
एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना छपार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी। तदोपरान्त थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा अद्यतन स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची, अपराध रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि  विवाद रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही करने,  गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही महोदय द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी छपार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
रोडवेज बसों का लोड फैक्टर सही करने को कवायद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) परिवहन निगम ने बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए कवायद शुरू की है। निगम अधिकारियों ने रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की है जो यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में १४२ निगम व ५३ अनुबंधित बसें है, जो रोजाना यात्रियों की सेवा में लगी है। इन बसों का लोड फैक्टर वर्तमान में पचास से साठ प्रतिशत पर चल रहा है। इसका मुख्य कारण सर्दी में यात्रियों का कम निकलना है। रात में तो बसों में बेहद ही कम यात्री यात्रा कर रहे हैं, जिस कारण बसों का लोड फैक्टर लगातार घटा हुआ आ रहा है। जबकि लोड फैक्टर सही करने के लिए परिवहन निगम अधिकारियों ने कई बार प्रयास भी किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बसों के चालक व परिचालकों को लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए उनकी काउंसलिंग भी की। बावजूद इसके बसों का लोड फैक्टर सही नहीं हो पा रहा है और लोड फैक्टर काफी समय से पचास व साठ प्रतिशत के बीच ही रहा है। सोमवार को भी साठ प्रतिशत होना बताया गया है।
बताया गया कि मुजफ्फरनगर डिपो के नवागत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए कवायद शुरू की है। उन्होंने नगर के महावीर चौक, राणा चौक, पुरकाजी, देवबंद में विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी अपने प्वाइंटों से यात्रियों को निगम व अनुबंधित बसों में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकी निगम की आय बढ़ाई जा सके और बसों का लोड फैक्टर पूरा हो जाए।
बरात घर बनने की कवायद शुरू
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के रुड़की रोड के कूड़ाघर की जगह पर नगर पालिका बरात घर बनवा रही है। पालिका ने ३.९५ करोड़ में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएनडीएस को दी है। इस बरात घर में शहर के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपनी बेटियों की शादी कर पाएंगे। शादी के लिए पालिका बहुत कम किराया लेगी।
नगर पालिका परिषद को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रुड़की रोड पर कूड़ा डालने की जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पालिका ने इस जमीन पर बरात घर बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर पालिका को तीन करोड़ ९५ लाख जारी कर दिया। नगर पालिका ने यहां बरात घर बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को दी है। यहां नगर पालिका की लगभग दस बीघा जमीन है। नगर पालिका शादी के लिए यहां बड़ा हॉल, कमरे, शौचालय आदि बनवा रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि यह बरात घर शासन के निर्देश पर बनवाया जा रहा है। इस बरात घर को बनवाने का उद्देश्य शहर की गरीब और मध्यम वर्ग की जनता को शादी के लिए जगह उपलब्ध कराना है। नगर पालिका इसका बहुत ही कम किराया रखेगी, जिससे गरीब आदमी को कोई परेशानी न हो। पालिका बोर्ड बैठक में किराया तय किया जाएगा। शहर की गरीब जनता के लिए पालिका का यह बड़ा उपहार सिद्ध होगा।
आईटीआई में प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को लगाया जायेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता मेला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुकेश प्रताप सिंह नोडल प्रधानाचार्य/उपशिशिक्षु परामर्शदाता वरिष्ठ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि  निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय पत्र संख्या-298 दिनांक 18 दिसम्बर 2023 एवं पत्र संख्या-04 दिनांक 04 जनवरी 2024 के अनुपालन में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है प्रदेश में युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने तथा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण (सी0एम0ए0पी0एस0-एन0ए0पी0एस0) प्रदान कराया जाना विभाग की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह की अन्तिम तारीख को मुख्यमंत्री शिक्षुता मेला तथा प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार (अवकाश की स्थिति में अगले कार्यदिवस) को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (पी0एम0एन0ए0एम0) राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में आयोजित कराये जाने के निर्देश प्राप्त है जिससे अधिक से अधिक युवा को मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण (सी0एम0ए0पी0एस0-एन0ए0पी0एस0) का लाभ प्रदान कराया जा सके। 
शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के क्रियान्वयन की प्रकिया निम्नवत है :-
1- उद्योगों/अधिष्ठानों को (छ।च्ै) पोर्टल पर पंजीकरण के लिए भारत सरकार की वेबसाईट ूूण्ंचचतमदजपबमेपचपदकपंण्हवअण्पद पर लॉगिन कर आवश्यक अभिलेख अपलोड कर प्रोफाईल पूर्ण करें-
2- अभ्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (छ।च्ै) पोर्टल पर पंजीकरण के लिए भारत सरकार की  वेबसाईट ूूण्ंचचतमदजपबमेपचपदकपंण्हवअण्पद पर लॉगिन कर आवश्यक अभिलेख अपलोड कर प्रोफाईल पूर्ण करेंः-
3- उद्योगों/अधिष्ठानों को भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना छ।च्ैध्ब्ड.।च्ै से लाभः-
थ्वत क्ठज् बेंमे :- शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत संचालित उप योजना राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (छ।च्ै) के अन्तर्गत उद्योगो/अधिष्ठानों द्वारा प्रत्येक शिशिक्षु को प्रदान की जाने वाली मासिक वृत्तिका (डवदजीसल ेजपचमदक) की 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम रूपये-1500.00 प्रतिमाह की धनराशि की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा दी जाती है।
थ्वत छवद.क्ठज् बेंमेरू. थ्नसस ेजपचमदक ूपसस इम चंपक इल जीम मउचसवलमम शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत संचालित उप योजना मा0 मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत उद्योगो/अधिष्ठानों द्वारा प्रत्येक शिशिक्षु को प्रदान की जाने वाली मासिक वृत्तिका (डवदजीसल ेजपचमदक) की 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम रूपये-1000.00 मासिक की धनराशि की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है।
 मोटर व स्टाटर चोरी
मुजफ्फरनगर। चोरो ने टयूबवैल पर लगे मोटर व स्टारटर चोरी कर लिए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल मे जुट गई। 
  सूत्रो के अनुसार बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने टयूबवेल पर लगे मोटर का सामान चोरी कर लिया। रोजाना की भांति आज सुबह अपने खेतो पर काम करने पहुंचे ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पडताल शुरू की। 
करंट से कुत्ते की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । बिजली के खंबे मे करंट उतर जाने से कुत्ते की मौत हो गई। ग्रामीणो ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। 
  जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त अचानक बिजली के खम्बे मे करंट जा आने से एक कुत्ता उक्त खम्बे की चपेट मे आकर बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित गामीणो ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
कांग्रेस नेता के निधन पर शेक जताया
मुजफ्फररनगर। कांग्रेस नेता तथा पूर्व सभासद पंडित सोमदत्त शर्मा के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की वर्मा पार्क स्थित बृहमसमर्पीत बा्हमण सभा के केन्द्रीय कार्यालय पर एक संक्षिप्त सभा में पूर्व सभासद को समाज के प्रति समर्पित एक सच्चा जनसेवक बताया गया प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे वरिष्ठ सदस्य होते हुए भी पार्टी ने उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं मिला  सभी वक्ताओं ने स्व, पंडित सोमदत्त शर्मा के निवास पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए पार्टी में अवहेलना होंने के बावजूद भी वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस से जुड़े रहे इस अवसर पर बा्हमण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं सुभाषचन्द्र शर्मा राष्ट्रीय महासचिव पंडित साधूराम शर्मा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा सुरेंद्र शर्मा बालकिशन शर्मा प्रधान डा अशोक शर्मा वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह सिंभालका मंच के महामंत्री बृजबीर सिंह एडवोकेट  उपेन्द्र कौशिक  संदीप शर्मा  आदि उपस्थित थे श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ राजनयिक श्री आनन्द प्रकाश त्यागी ने तथा संचालन पंडित उमादत्त शर्मा ने किया।
27 साल बाद गैंगस्टर में दो साल की सजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ककरौली थाना क्षेत्र के २७ साल पुराने गैंगस्टर के मामले में दोषी को दो साल कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-पांचध्विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया।
विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया कि एसओ ककरौली राम कुमार सिरोही ने चेकिंग के दौरान २२ नवंबर १९९७ को कई बदमाशों को पकड़ा था। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पिछले दो साल से कारागार में बंद ककरौली के तेवड़ा निवासी उस्मान के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को हुई। आरोप सिद्ध होने पर दोषी को दो साल का कारावास पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =